भौरासा विद्युत मंडल से बाबू लाल कुमावत की नियुक्ति भी हुई ओर सेवानिवृत्ति भी हुवे भौरासा से

भौरासा निप्र(अभय नागर) – भौरासा बाबा भंवरनाथ कि नगरी के विद्युत मंडल मे अपनी प्रथम नियुक्ति 20/8/1985 भौरासा मे हुई आपने अपनी पूरी नोकरी भौरासा विधुत मंडल सेवा देते आपने 33वर्ष तक बड़ी ही इमानदारी के साथ अपने कार्य को किया ओर सेवा देते रहे भौरासा विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त हुए कार्यालय से कुमावत की हुई नोकरी की भौरासा से शुरुआत की थी 25 नवम्बर 1985 को सेवारत हुए व भौरासा पदस्थ हुए थे जब से लेकर अब तक अपनी सेवाये भौरासा को देते आये हे जो 30/10/ 2021 को सेवानिवृत्त हुए ईनकी सेवा निवृत्ती पर विद्युत मंडल स्टाफ द्वारा खुशी खुशी विदाई दी गयी एवं स्वागत सत्कार किया वही ईसके पश्चात साथ मंडल के सभी सदस्य एवं भौरासा नगर वासियो ने उन्हें बधाई दी ढोल से घर तक छोड़ने पहुंचे कुमावत ने मंडल के सभी साथियों एवं नगर वासियों का आभार माना एवं कुमावत समाज मंदिर मे सहभोज का कार्यक्रम रखकर सभी भोजन करवाया और उन्होंने कहा कि मैं अभीभूत हूं आपके इस प्यार और स्नेह से हमेशा इस स्वागत सत्कार का आभारी रहूंगा इस अवसर पर विद्युत मंडल भौरासा के सहायक यंत्री कैलाश चोपड़ा, कुंदन कुमार चौधरी हाजी इंसाफ चाचा लाईनमेन,वरिष्ठ परीक्षक विक्रम सिंह कुमावत, लोकेश टिके, सुनील चौधरी, विशाल जाधव, जितेंद्र राठौर, धिरज कुम्भकार, शिवनारायण गौड़, रामलाल लाइनमे.अमरसिंह लाईन मेन, अनोखी लाईनमेन, नारायण , छगनलाल लाईन मेन सहित समस्त मंडल कर्मचारी व नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दी

Dewas | गीले कचरे के प्रबंधन से गैस तथा बिजली का निर्माण किये जाने हेतु कार्यशाला

देवास/ स्वच्छ भारत मिशन 2022 के अन्तर्गत शहर मे किये जा रहे सफाई कार्यो के मद्देनजर नगर निगम द्वारा आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम बैठक कक्ष मे होटल एसोसिएशन, मैरिज गार्डन एसोसिएशन, रहवासी संघ, होटल संचालक, मैरिज गार्डन संचालक, स्वच्छता ब्राण्ड एमबेस्टर की अपशिष्ठ प्रबंधन पर कार्यशाला आयेाजित की गई। जिसमे सभी उपस्थित नागरिको को प्रोजेक्टर के माध्यम से निगम स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी विशाल जोशी ने जानकारी देते हुये बताया कि किस प्रकार से हम गीले कचरे का प्रबंधन कर सकते है। गीले कचरे से कैसे गैस तथा बिजली का निर्माण किया जा सकता है। श्री जोशी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि निर्मित गैस व बिजली का उपयोग घरेलु कामकाज मे किया जा सकता है।

सोनकच्छ सब्जी मंडी में नए आड़तियो की मनमानी से किसान हो रहे हैं परेशान

मंडी प्रांगण में किसी भी प्रकार की प्रशासन के द्वारा नहीं है सुविधाएं

सोनकच्छ(अभय नागर) । विकासनगर की एकमात्र सब्जी मंडी में काफी ज्यादा समस्याओं से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मंडी प्रांगण में ना तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था यहां पर किसान अपने सब्जियों को बेचने के लिए आता है तो उसे मूलभूत सुविधाओं के बगैर यहां पर रुकना पड़ता है

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211030-WA0081.mp4

सबसे बड़ा मसला इन दिनों सब्जी मंडी में यह चल रहा है कि यहां पर मंडी के बाहर ही नए आढ़तियों ने अपनी पलकें बिछाकर दुकानें लगा ली हैं और किसान जब मंडी में पहुंचता है तो उसे बाहर ही रोक कर उसका माल उत्तरा लिया जाता है जिसके बाद 10% कमीशन काटकर उसका माल खरीदा जाता है अब इस मामले में मंडी में सालों से जब मैं व्यापारियों को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है सोनकच्छ के ही भारतीय व्यापारी सलमान पठान ने बताया कि यहां पर हम पिछले 15 वर्षों से सब्जी खरीद रहे हैं सबसे पुराने लाइसेंस पर हम लोग यहां पर कार्य कर रहे हैं परंतु अब कुछ नए लोग यहां पर मंडी के गेट के बाहर पल्ली बिछाकर किसानों को वही रोक कर उनकी फसलें खरीद रहे हैं जिससे कि उनका भुगतान होने की भी रिस्क बनी होती है

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211030-WA0074.mp4

इस मामले को लेकर हमने 6 माह पूर्व भी सोनकच्छ मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं एसडीएम महोदय सोनकच्छ को ज्ञापन देकर अवगत कराया था परंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है किसानों ने भी यहां पर शिकायत की है कि उनसे जबरन 10% टैक्स काटा जा रहा है बिना किसी अधिकारी के इस मंडी में ऐसी लापरवाही रोजाना देखी जा रही है जिसका यहां पर किसी दिन किसी किसान को भारी नुकसान भी देखा जा सकता है

Dewas | किंग जार्ज स्कुल से एबी रोड कैलामाता मंदिर एमआर-1 रोड का कार्य शीघ्र पूर्ण करें – आयुक्त

देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे विकास कार्यो को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान ने व्यवस्तम मार्ग कैला देवी माता रोड पर आवागमन व राहगीरो की परेशानी को देखते हुये यातायात दबाव कम हो इस लिये एमआर-1 सडक निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को दिये गये। ज्ञात हो कि एमआर-1 रोड निर्माण जिसमे मेंढकी रोड से मल्टी रोड तक बन कर तैयार हुआ है। इसी के आगे रेलवे पटरी किंग जार्ज स्कुल से कैला माता मंदिर से एबी रोड तक का सडक निर्माण कार्य भी प्रारंभ होकर शीघ्र ही पूर्ण किये जाना है। इसी प्रकार चल रहे बडे प्रोजेक्ट मे स्टेशन रोड पर गजरा गियर्स चौराहा से रेलवे स्टेशन तक सडक चौडीकरण तथा बीएनपी गेट तक सीमेंटीकरण रोड निर्माण तथा पाथ-वे का निर्माण के साथ सौंदर्यिकरण ग्रीनरी के साथ प्रकाश व्यवस्था भी होगी। उक्त दोनो सडक निर्माण प्रोजेक्ट कार्य शीघ्रताशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश आयुक्त द्वारा संबंधित कांट्रेक्टर को दिये गये।

श्री सिद्धनाथ धूनी स्थल पर सुनाई जा रही है भगवान राम कथा

भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान राम कथा समापन संपन्न हुआ

देवास (नरेंद्र चौहान)। नेवरी बरोटा फाटा स्थित श्री सिलनाथ धुनी स्थल परिसर में सुनाई जा रही भागवत कथा मै पंडित मोहित राम जी पाठक सीहोर वाले के मुखारविंद से सुनाई गयी।

सुनाते हुए कहा भक्तों के उद्धार करना श्री राम का प्रण है। जब संतों का संग हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि अब राम की कृपा होने वाली है। जिस आश्रम में वासना का प्रवेश हो जाता है।वह आश्रम ही नहीं वहां पर सब कुछ नष्ट हो जाता है। माता अहिल्या की कथा सुनाते हुए कहा प्रभु जड़ को जीव कर देते हैं। अहिल्या का उद्धार भगवान श्री राम के चरणों से हो जाता है। भगवान की कोई जाति नहीं होती। वह तो जगत कल्याण की कामना से आते हैं। सीता के स्वयंवर में धनुष के टूटते ही सभी लोग भगवान की जयकार करने लगते हैं। जब श्री राम धनुष को तोड़ते हैं तो उसकी एक गर्जना होती है जिसे सुनकर परशुराम सभा मे आ जाते हैं। वह बहुत क्रोधित होते हैं। लक्ष्मण व परशुराम संवाद सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इसी के साथ राम कथा का समापन भव्य आरती एवं महा प्रसादी के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भक्तगण कलश यात्रा में नाचते गाते बैंड बाजों की धुन पर थीरके एवं भगवान राम की कथा सुनकर भक्त मोहित हो गए।

Dewas | विशेष सफाई अभियान को लेकर आयुक्त ने किया वार्डो का भ्रमण

देवास/ दीपावली महापर्व को लेकर शहर मे चलाया जा रहा विशेष साफ-सफाई अभियान को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा वार्डो का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने चल रहे सफाई अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 12 मे व्यापक गंदगी पाये जाने पर स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार एवं प्रभारी दरोगा लालचंद डागर का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर को दिये। दरोगा लालचंद डागर को चेतावनी देते हुये आयुक्त ने कहा कि वार्ड मे 2 दिवस के अन्दर यदि सफाई व्यवस्था मे सुधार नही हुआ तो दरोगा पद से मूल पद पर पदस्त किया जावेगा। वार्ड क्रमांक 23 मे प्रभारी दरोगा प्रवीण खरे को कार्य मे लापरवाही बरतने पर चेतावनी पत्र निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिया गया। आयुक्त द्वारा वार्ड भ्रमण के दौरान सफाई मे कचरा व सीएनडी वेस्ट को तत्काल उठाये जाने के लिये निगम वाहन प्रभारी सुर्याप्रकाश तिवारी को अतिरिक्त वाहन व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये तथा वार्ड के साथ रात्रीकीलन सफाई व्यवस्था का भी भ्रमण किये जाने हेतु कहा गया।

Dewas, न्यायलय ने सुनाई हत्या के प्रयास के आरोपियों को 7-7 वर्ष की सजा

देवास। आज न्यायलय द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपियों को 7-7 वर्ष की सजा सुनाई गई।
दरसल थाना टोंकखुर्द जिला देवास पर दर्ज अपराध क्रमांक 322/2019 धारा 307, 326, 294, 506/34 भा.द.वि. के अन्तर्गत अपराध दर्ज किया गया था।

घटना के अनुसार दिनांक 15.11.2019 को रात्रि 9.30 से 10 बजे के मध्य फरियादिया सिमरन के घर आग सामग्री कंजर डेरा टोक पर आहत लखन को आरोपीगण बैगनाथ, सुनेरिया, राहुल, जितेन्द्र, उमेश, रूपेश, रवि, महेश, लाड़ कुंवरबाई के द्वारा दराता व लठ से सुनियोजित होकर बलवा कारित किया तथा आहत को चोट पहुंचाकर गंभीर उपहति कारित की गई। जिस पर से आज न्यायालय द्वारा निर्णय पारित करते हुए आरोपी बैगनाथ पिता मोखम, सुनेरिया पिता मोखम को धारा 307 एवं 326 में 7-7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10-10 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक भगवान सिंह गुर्जर ने पैरवी की एवं कोर्ट मुंशी गणेश परमार का विशेष सहयोग रहा।

Dewas | मप्र विद्युत मण्डल द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में देवास के पहलवानों ने दिखाया दम

देवास। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंतर क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 26 और 27 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित की गई। जिसमें मप्र के कुल 45 पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देवास जिले से 2 संविदा लाईनमेन कुश्ती पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिसमें पह. जितेन्द्र नारायण चौहान 74 किलो वजन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं पह. राहुल स्व. महेन्द्र कुमार गोस्वामी 84 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुख्य अभियंता पुनित उपाध्याय एवं उज्जैन के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी एवं कोच राकेश सूर्यवंशी ने विजेता कुश्ती पहलवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया। विजेताओं की उपलब्धि पर श्री बजरंग अखाड़ा ग्राम पिपलोदा द्वारकाधिश उज्जैन के अर्जुन पहलवान, ओमप्रकाश पाल, प्रवीण चांदना, धीरज गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों व इष्ट मित्रों ने बधाई दी।

विवेकानंद शिष्या निवेदिता के बताए मार्ग पर चले युवा

भौंरासा(अभय नागर) धूमधाम से मनाया सिस्टर निवेदिता जन्म समारोह विवेकानंद युवा महामंडल , इंदौर व विवेकानंद पाठ चक्र, डकाच्या जिला देवास द्वारा सिस्टर निवेदिता का जन्म समारोह का आयोजन माधव बाल विद्या मंदिर, डकाच्या में आयोजित किया गया

आयोजन में सिस्टर निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के महान जीवन आदर्श पर चलते हुए सिस्टर निवेदिता जी ने अपना जीवन भारत देश के लिए समर्पित किया, युवा उनके बताएं मार्ग पर चलकर भारत को महान बना सकते हैं , विवेकानंद पाठ चक्र प्रभारी राकेश कुमावत ने सभी बच्चों को इस अवसर पर खेल क्रवाकर चॉकलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, कमल वर्मा, सरदार यादव आदि उपस्थित थे। महामण्डल अध्यक्ष आर एस भाटीया ने इस कार्य की सरहारना की।

Dewas, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में किया अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया को सम्मानित

देवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि अमलतास हॉस्पिटल देवास के संस्थापक एवं इंडेक्स हॉस्पिटल- इंदौर के चेयरमैन और मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुरेश सिंह भदौरिया को देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें दिल्ली के होटल ली मेरेडियन में सम्मानित किया। भदौरिया जी को यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सेवा के लिए दिया गया है। उनका सम्मान होना देवास के साथ ही मध्य प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।

सम्मानित करने के दौरान मंच संचालक द्वारा कहा गया कि “मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुरेश सिंह भदौरिया जी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति स्वयं को समर्पित किया है। उनके द्वारा संचालित अस्पतालों में कोरोना महामारी में 53 हजार से ज्यादा मरीज़ों को निशुल्क दवाइयां दी गई और निशुल्क इलाज़ कर सुरक्षित घर पहुंचाया गया। साथ ही ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज़ों की सर्जरी व इलाज कर उन्हें राहत प्रदान की गई।”
श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि “मेरी माँ मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थी। दुर्भाग्यवश वह कैंसर से पीड़ित हो गई थी लेकिन उस समय आधुनिक चिकित्सा के अभाव में उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पाया और वे कैंसर से जंग हार गई। माँ के दुनिया से चले जाने के बाद मैंने निश्चय कर लिया था कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम करना है। आज जब हमारे अस्पतालों से कोई मरीज स्वस्थ होकर जाता है तो लगता है कि यही मेरी माँ को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे कहा कि आपके इस सम्मान के लिए मैं आभारी हूँ। आने वाले समय में भी मैं अपनी पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार काम करता रहूँगा। ” श्री सुरेश सिंह भदोरीया एक समाजसेवी होने के साथ ही मालवांचल विश्वविद्यालय इंदौर के कुलाधिपति, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल- इंदौर व अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देवास के चेयरमैन हैं। इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर में एक हज़ार बेड्स और अमलतास हॉस्पिटल देवास में 550 बेड्स कोविड मरीजों के इलाज के लिए मध्य प्रदेश सरकार से अधिकृत थे। भदौरिया जी के दोनों स्वास्थ्य संस्थान में 53 हजार से ज़्यादा कोविड मरीजों की सेवा कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। यहां पर वैक्सीनेशन का टारगेट अचीव किया गया। हर नागरिक को कोविड वैक्सीन के दोनों डोज़ लग पाए इसके लिए भदौरिया जी के दोनों हॉस्पिटल की अनेक टीम्स बनाई गई और हॉस्पिटल्स में वैक्सीनेशन होने के साथ-साथ इन मेडिकल टीम्स को 200 से ज्यादा लोकेशन में भेजकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इन मेडिकल टीम ने टीकाकरण करने के साथ-साथ लोगों के भ्रम को दूर करने की भी पूरी कोशिश की। इस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 100 करोड़ टीकाकरण लक्ष्य में अपना योगदान दिया गया।