Dewas, कलेक्टर व आयुक्त ने जमा किया यूजर चार्जेस व सीवरेज शुल्क

देवास। कचरा संग्रहण शुल्क नगर निगम द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो से यूजर चार्जेस के रूप मे नागरिको से 30 रूपये प्रतिमाह प्रत्येक घर से लिया जाता है। इसी तारतम्य मे कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला एवं आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा कचरा संग्रहण व सीवरेज कनेक्शन शुल्क पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कलेक्टर निवास का यूजर चार्जेस शुल्क व सीवरेज कनेक्शन शुल्क कलेक्टर द्वारा जमा किया गया।

इसी प्रकार आयुक्त निवास का यूजर चार्जेस व सीवरेज कनेक्शन शुल्क की राशि आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम के प्रभारी अधिकारी हरेन्द्रसिह ठाकुर सहायक राजस्व निरीक्षक प्रवीण भावसार सहायक सादिक शेख व स्वच्छता टीम के प्रवीण तोमर को जमा की जाकर रसिद प्राप्त की गई।

कलेक्टर द्वारा स्वंय यूजर चार्जेस व सीवरेज कनेक्शन शुल्क जमा कर शहरवासियो से अपील कर कहा कि निगम द्वारा शहर मे स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, इस हेतु स्वच्छता व सीवरेज कनेक्शन शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करे व शहर की स्वच्छता मे सहभागी बनें।

Dewas, निगम ने गार्डन के समीप किया गया अतिक्रमण हटाया

देवास। मधुबन कालोनी पानी की टंकी के पास गार्डन के समीप सडक पर किया गया अतिक्रमण नगर निगम की टीम के द्वारा हटाया गया। निगम के संबंधित झोन के उपयंत्री चंदन सोनी ने बताया कि गार्डन के समीप सडक पर बंसीलाल सिसौदिया के द्वारा बांस, बल्ली से किया गया अतिक्रमण से आवागमन अवरूद्ध हो रहा था तथा रहवासियो को असुविधा के साथ जहरीले जानवरो को भय उत्पन्न था। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर उपयंत्री श्री सोनी एवं निगम की अतिक्रमण टीम के द्वारा उक्त अतिक्रमण को रहवासियो की सहमति से हटाया गया।

Dewas, खण्डवा उपनिर्वाचन (174) हेतु कम्यूनिकेशन टीम को लेकर बैठक

देवास/ खण्डवा उपनिर्वाचन विधानसभा बागली (174) निर्वाचन को लेकर आगामी दिवसो मे होने वाले उप चुनाव के मतदान को लेकर नोडल अधिकारी आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा नियुक्त जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन टीम के साथ निगम कक्ष मे बैठक आहूत की गई। बैठक मे एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय एवं कम्यूनिकेशन टीम के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मे कम्यूनिकेशन टीम को संबंधित निर्देश समस्त प्रपत्रो की जानकारी दी गई तथा आगामी कार्यवाही हेतु टीम सदस्यो को निर्वाचन आयोग के नियमो का पालन अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Dewas, 100 बेड का नर्सिंग होम/निजी अस्पताल है तो उसके लिए 25 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करना होगा अनिवार्य

• अस्पतालों में पदस्थ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, एक स्टॉफ एक ही अस्पताल मे ड्यूटी कर सकेगा

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त प्राइवेट नर्सिंग होम/निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्हें बताया गया कि देवास जिले में नर्सिंग एसोसिएशन का गठन करते हुए अध्यक्ष/सचिव का चयन करें जिससे समय-समय पर शासन से प्राप्त निर्देशों के संबंध में समन्वय करते हुए प्रतिनिधियों से बात कर शासन से प्राप्तदिशा-निर्देशों को जिले के सभी नर्सिंग होम/प्रायवेट अस्पतालों मे लागू करने संबंधित चर्चा कर सके।
बैठक में सीएमएचओ डॉक्टर एमपी शर्मा ने नर्सिंग होम एंड क्लिनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट-नियम 1997 में संशोधन की जानकारी दी। प्राइवेट नर्सिंग/निजी अस्पताल में एक्ट के तहत जितने बेड का अस्पताल संचालित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। उसके अनुसार आवश्यक मानव संसाधन एवं भर्ती वाले मरीजों के लिए प्रोटोकॉल के तहत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करना होगी, अस्पतालों में पदस्थ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, सभी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होना चाहिए। इन सभी की जानकारी एक्ट के तहत उपलब्ध कराना आवश्यक है। एक स्टॉफ एक ही अस्पताल मे ड्यूटी कर सकेगा। सभी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की संख्या के अनुसार एचआर स्टाफ की व्यवस्था करनी होगी। अगर 100 बेड का नर्सिंग होम/निजी अस्पताल है तो उसके लिए 25 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करना होगी, लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाना होगा। वर्तमान में अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं उन्हें नए एक्ट के दिशा- निर्देशों के तहत व्यवस्था करते हुए एक माह के अंदर रिन्यूअल कराना होगा। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, प्रोटोकॉल का डिस्प्ले, मरीजों के रिकॉर्ड की पूर्ण व्यवस्था व्यवस्था नर्सिंग होम में किया जाना अनिवार्य होगा।
बैठक में निजी नर्सिंग होम के चिकित्सकों द्वारा चर्चा कर एक्ट के अनुसार एक माह के अंदर व्यवस्थाएं पूर्ण कर रिनुअल रजिस्ट्रेशन की बात कही। निजी नर्सिंग होम प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली डिलीवरी की जानकारी मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिमाह निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए।

Dewas, महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। जिले के अमोना के संजय नगर निवासी एक महिला लक्ष्मी गदारिया उम्र 32 वर्ष ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर के अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति राहुल पटेल सुबह के समय पेशाब करने के लिए उठा तो उसने देखा की उसकी पत्नी लक्ष्मी ने फांसी लगा ली है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
दरसल प्राप्त जानकारी अनुसार 8 साल पहले लक्ष्मी से राहुल ने लव मैरिज की थी। उन्होंने शहर के एक मंदिर में शादी की थी। कभी-कभार दोनों के बीच बहस होती थी लेकिन वापस समझौता हो जाता था। बीती रात हमारे बीच कोई बहस नहीं हुई थी। बावजूद इसके लक्ष्मी ने यह कदम क्यों उठाया, ये उसे भी नहीं पता। अभी तक इनकी कोई संतान नहीं थी। वही लक्ष्मी की पहले भी शादी हो चुकी है जिससे हुई दो बेटियां राहुल और लक्ष्मी के साथ रहती थी।
पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

खंडवा लोक सभा उपचुनाव को लेकर शिवराज सिंह ने किया सभा को संबोधित

शिवराज सिंह की सभा में उमड़ा जन सैलाब

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बागली विधानसभा के नगर कांटा फोड़ पहुचे जहां नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां परंपरा अनुसार कन्या पूजन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा शिवराज ने कहा कि कमलानाथ कहते है की हम नारियल लेकर घूमते हैं अरे हम विकास करते है तो नारियल एक नही पांच पांच फोड़ेंगे कांग्रेस की सरकार में तो कहते थे पैसे नहीं पैसा नही जब देखो तब पैसे के लिए रोते रहते थे और हमसे कहते है पैसे उधार ले लिए हां हमने लिए तो जनता की सेवा के लिए लिए है ओर जब आयेंगे तब चुका देंगे।

हमारा संकल्प है कि हर गरीब का पक्का मकान हो इसके लिए भू मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के तहत उन्हें पट्टा देकर पहले जमीन का मालिक बनाया जाएगा और फिर उन्हें मकान बना कर देंगे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने तो गरीब कल्याण के लिए मेरी सरकार द्वारा चलाई गई संबल योजना को भी बंद कर दिया था इस योजना में भांजे भांजीयों की फीस उनका मामा भरता था लेकिन कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया कांग्रेस ने तो कफन तक के पैसे ₹5000 भी बंद कर दिए थे लेकिन उन्हें हमने फिर प्रारंभ कर दिया है गांव गरीब किसान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा लागू की गई किसान सम्मान निधि में हमारी सरकार ने ₹4000 और मिलाकर इसे ₹10000 कर दिया है साथ ही बागली से निकलने वाली किसानों की सबसे बड़ी सिंचाई योजना परियोजना की स्वीकृति में कर्मवीर सांसद स्वर्गीय नंदू भैया का सबसे बड़ा योगदान है इस सिंचाई परियोजना की स्वीकृति उनको हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है नंदू भैया के आगे जो भी अधूरे सपने हैं उनको पूरा करने का काम शिवराज सिंह चौहान का है मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र मैं पहले भी सौगाते दी है और भी देंगे। बागली क्षेत्र स्वर्गीय कैलाश जी जोशी का क्षेत्र रहा है जहां से कभी भी भारतीय जनता पार्टी नही हारी है साथ ही स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान को सच्ची श्रद्धांजलि देकर यहां से पार्टी के ज्ञानेश्वर पाटिल को अधिक से अधिक बहुमत देकर विजय बनाएं। सभा को पूर्व मंत्री दीपक जोशी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे, गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण व्यास ने संबोधित किया।
मंच पर मंत्री उषा ठाकुर, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक आशीष, शर्मा, विधायक मनोज चौधरी, विधायक रघुनाथ मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, पूर्व विधायक गणपत, मंडल अध्यक्ष सुनिल पटेल , राजेंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री माया पटेल, जयवर्धन जोशी, हर्षवर्धन सिंह चौहान, सत्यनारायन तिवारी, पुरूषोत्तम बियानी, संतोष चोबे, रंगेश बियानी, सुशील पसारी, मनीष सोलंकी, रणछोड़ किराड़े, सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने किया।

Dewas, लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवराज सिंह ने किया सभा को संबोधित

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बागली विधानसभा के नगर कांटाफोड़ पहुचे जहां नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां परंपरा अनुसार कन्या पूजन के बाद सभा को संबोधित किया।

सभा को पूर्व मंत्री दीपक जोशी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण व्यास ने संबोधित किया।
मंच पर मंत्री उषा ठाकुर, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक आशीष, शर्मा, विधायक मनोज चौधरी, विधायक रघुनाथ मालवीय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, पूर्व विधायक गणपत, राजेंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री माया पटेल, मंडल अध्यक्ष सुनिल पटेल, जयवर्धन जोशी, हर्षवर्धन सिंह, सत्यनारायन तिवारी, पुरूषोत्तम बियानी, संतोष चोबे, रंगेश बियानी, सुशील पसारी, मनीष सोलंकी, रणछोड़ किराड़े, सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने

Dewas । अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाईजर पर एफ.आई.आर. दर्ज

देवास/ नगर निगम द्वारा बिना अनुमति के निर्माण की गई कालोनी के कालोनाईजर पर एफ. आई. आर. दर्ज कराई गई है। कालोनाईजर तेजसिह पिता मानसिह निवासी सिंगावदा के खिलाफ बी.एन.पी. थाने मे एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है, कालोनाईजर द्वारा तुलजा विहार के पास अवैध रूप से बिना लाईसेंस बिना टी.एन.सी.पी. तथा बगेर अनुमति के कालोनी काटी गई। जिस पर उक्त झोन के निगम उपयंत्री चंदन सोनी के द्वारा नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) (5) के अन्तर्गत आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे थाना बी.एन.पी. मे एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 3 के डी-3 सेक्टर मे बने सार्वजनिक गार्डन मे अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाया गया साथ ही ए.बी. रोड पर स्थित मिश्रीलाल नगर मे अनुमति के विपरीत एम.ओ.एस. की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

Dewas, अमलतास हॉस्पिटल में पत्रकार सम्मान व कॉकलियर इम्प्लांट ऑपरेशन किया गया

देवास। रविवार को अमलतास हॉस्पिटल द्वारा मीडिया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की गई।

जिसके बाद नविन प्रेस क्लब देवास की कार्यकारणी का सम्मान अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया द्वारा किया गया व अमलतास हॉस्पिटल के बारे में जानकारी दी गई कि किस प्रकार इस कोरोना काल मे हॉस्पिटल में पदस्थ समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगो की जान बचाई है।अमलतास हॉस्पिटल में साहिबा उम्र 2 वर्ष व नागेश्वर उम्र 5 वर्ष का कॉकलियर इम्प्लांट ऑपरेशन डॉ. सत्यप्रकाश दुबे, डॉ. अभय गुप्ता(एच.ओ.डी),डॉ. राहिल निदान(प्रोफेसर),डॉ. सुनीता गोहिया(एनेस्थेटिक एच.ओ.डी),डॉ. प्रिया पाटीदार, चंद्रिका उन्नी(ओ.टी.इंचार्ज),शेखर पटेल(टेक्नीशियन),राहुल बालोदिया(ओ.टी.मैनेजर) द्वारा किया गया।

इस दौरान डॉ.सत्यप्रकाश दुबे ने मीडिया से जानकारी में बताया कि कॉकलियर इम्प्लांट की शुरुआत हुई है, जो कि देवास शहर के लिए बहुत ही अच्छी बात है। कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी से बच्चो की आसानी से सुनने में मदद मिलेगी। जिन बच्चो को सुनाई नही देता है यह उनके लिए नए जीवन के लिए एक प्रयास रहेगा। कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी के द्वारा मुखबदिर बच्चो को नया जीवन मिल सकता है। 5 साल तक की उम्र के बच्चो को शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। 1 साल की उम्र में अगर सर्जरी होगी तो जल्द ही उसका रिजल्ट अच्छा रहेगा। कार्यक्रम अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया,प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ,वरिष्ठ पत्रकार अनिल राजसिंह सिकरवार,डीन डॉ.शरद चंद्र वानखेड़े, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ.प्रशांत वडक बालकर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत, व सभी हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित हुए। अमलतास हॉस्पिटल की ऑपरेशन टीम का सम्मान भी किया गया।

Dewas, शहर में निकला बाल एवं शिशु स्वयंसेवकों का संगम पथ संचलन

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल एवं शिशु स्वयंसेवकों के संगम पथ संचलन का आयोजन नगर में रविवार को किया गया। एक संचलन जवेरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुआ और दूसरा संचलन उत्कृष्ट विद्यालय के निकट के मैदान से प्रारंभ हुआ। दोनों संचलन अपने निर्धारित मार्गों पर चलते हुए एक ही समय पर सयाजी द्वार पर पहुँचे, जहाँ दोनों संचालनों का संगम देखने और स्वागत के लिये नगरवासी प्रतीक्षा कर रहे थे। संचलनों के संगम का दृश्य अद्भूत था, एक साथ दोनों संचलनों की अग्रसर तृतियों का मिलन हुआ, इसके बाद दोनों संचलनों की वाहिनियाँ एवं घोषदल मिलते गये। ऐतिहासिक एवं अद्भुत संगम पथ संचलन का नगर वासियों ने भी पूरे उत्साह के साथ पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

संचलन प्रारंभ होने से पूर्व दोनों संचलनों में ध्वजारोहण, अमृतवचन, गीत एवं बौद्धिक के बाद स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना की। संघ के प्रचार प्रमुख ने बताया कि बाल संगम पथ संचलन में छ:  घोष दल सहित 800 से अधिक बाल एवं शिशु स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।