प्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय उस्ताद श्री शंकर लाल जी गंधर्व के श्रद्धांजलि रूपी कार्यक्रम हुआ आयोजित

• कार्यक्रम में 10 से 12 संगीत की दुनिया के कलाकार मौजूद हुए

भौरासा (अभय नागर) । शुक्रवार की रात को  नगर में संगीत समागम का ऐसा मनोरम दृश्य लोगों को देखने को मिला जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर तक पहुंच जाते हैं एक ही मंच पर लगभग 10 से 12 विश्व विख्यात कलाकार बड़ी मुश्किल से एकत्रित हो पाते हैं लेकिन भोरासा में स्वर्गीय उस्ताद श्री शंकर लाल जी गंधर्व प्रसिद्ध तबला वादक के श्रद्धांजलि रूपी कार्यक्रम में शुक्रवार रात को हुए एक संगीत में गरिमामई कार्यक्रम के दौरान एक ही मंच पर विश्व के प्रसिद्ध 10 से 12 संगीत की दुनिया के कलाकार मौजूद हुए, जिसमें रामायण मैं भजन गाकर देश में अपना नाम कमाने वाले सतीश देहरा भी पहुंचे थे मंच से इन्होंने जैसे ही राम सिया राम जय जय राम भजन गाया पांडाल में बैठे लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया

कार्यक्रम भवर नाथ मंदिर प्रांगण में रात्रि 9:00 बजे के बाद शुरू किया गया  सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी कलाकारों का स्वागत भौरासा के वरिष्ठ एवं प्रेस क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया जिसके बाद गणेश वंदना के साथ स्वर्गीय उस्ताद श्री शंकर लाल जी गंधर्व के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात सभी कलाकारों ने एक के बाद एक अपनी प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में बाबूलाल जी गंधर्व मुंबई, उस्ताद सलीम अल्लाह  भोपाल, श्री कैलाशजी गंधर्व उज्जैन, श्री देवआनंदजी गंधर्व मुंबई, नवीन जी गंधर्व मुंबई, उस्ताद अहमद रजा पप्पन गजल सिंगर जावरा व श्री दिनेश जी सोलंकी रतलाम ने अपने वाद्य यंत्रों से इस संगीतमय शाम को व श्रद्धांजलि रूपी संगीत समागम मे प्रस्तुतियां दी नगर मे धोला परिवार की और से रखे गये कार्यक्रम मे कार्यक्रम का संचालन इकबाल खान के द्वारा किया गया वही सभी कलाकारो का स्वागत नगर परिषद द्वारा किया गया।

ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ घासीराम जोशी, सुन्द्रेल का निधन

ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सुन्द्रेल निवासी श्री घासीराम जी जोशी का 23 अक्टूबर को प्रातः प्रभु मिलन हो गया है वे शिक्षक श्री लखनलाल जी जोशी के पिता एवं शिक्षक मुकेश जी रितेश जोशी जी के दादाजी थे। उनके निधन की खबर से सुन्द्रेल व आस पास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Dewas, कांग्रेस का आरोप जवाहर चौक की सुंदरता को बिगाड़ रहा है नगर निगम ?

• बेतरतीब निर्माण से सभा स्थल होगा दूषित – कांग्रेस                   

देवास। देवास कांग्रेस का कहना है कि इन दिनों देवास नगर निगम को नए नए निर्माण एवं उनके भूमि पूजन का एक जुनून सा सवार है भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक सांसद उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं खरीद के बनी सरकार एकाएक फिर से टूट ना जाए जितनी जल्दी हो सके भूमि पूजन के शिलालेख शहर में लगा दिए जाएं फिर वह कोई सा भी निर्माण हो इसी तरह बीच जवाहर चौक में नगर निगम ने एक नए निर्माण का भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया है जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास शहर में कहीं भी जवाहर चौक इतना बड़ा स्थान नहीं है जहां कोई बड़ा कार्यक्रम या सभा आयोजित की जा सके कभी-कभी तो यह स्थान भी छोटा पड़ जाता है इसके बावजूद नगर निगम ने बिना सोचे समझे निर्णय लेते हुए जवाहर चौक में कुछ दुकानें और सुलभ कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया जो कि अनुचित एवं बिना सोचे समझे बनाई गई कार्य योजना के चलते किया गया है । इस तरह से इतने बड़े सभा स्थल को बिना विचारे छोटा कर देना एवं वहा सुविधा कांप्लेक्स बना देने से निश्चित रूप से वह क्षेत्र दूषित हो जाएगा। इस संदर्भ में क्षेत्र के व्यापारियों एवं रोजमर्रा के कामों से अपना जीवन चलाने वाले व्यापारियों ने स्थानीय विधायक से मिलकर भी अपनी बात रखते वे उक्त निर्माण का विरोध किया है बावजूद आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है । इसी के साथ कांग्रेस नेताओं से भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया है।  कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम देवास अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें एवं उक्त स्थान पर निर्माण नहीं करते हुए अन्य कहीं स्थान का चयन कर वहा निर्माण करें।

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर हुए क्रेडिट आउटरीच कैंपेन का आयोजन, 300 हितग्राही व ग्राहकों ने लिया हिस्सा

देवास। आजादी के अमृत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार के निर्देश से त्योहारी सीजन को देखते हुए क्रेडिट आउटरीच कैंपेन का आयोजन शुक्रवार 22 अक्टूबर को प्रात: 11:30 बजे होटल खेड़ापति इंटरनेशनल में बैंक ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हितग्राहियों एवं ग्राहकों के बीच केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जन समुदाय, किसानों, उद्यमियों तथा व्यवसायियों तक ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित कर इस आर्थिक मंदी के दौर में आर्थिक गतिविधि को तीव्रता प्रदान करना था। इसके साथ ही ग्राहकों को वित्त-पोषण की विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज, पथ-विक्रेताओं हेतु पीएम स्वनिधि, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-पीएमईजीपी, छोटे व्यवसायियों हेतु मुद्रा योजना, सामाजिक या भौगोलिक रूप से पिछडे वर्ग एवं महिलाओं हेतु स्टेन्ड अप इॅण्डिया योजना तथा अन्य विभिन्न भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में ऋण वितरण किया। आउटरीच कार्यक्रम 16 अक्टूबर, 2021 से प्रारम्भ हो कर 15 नवम्बर तक मनाया जायेगा।  बैंक ऑफ इण्डिया के आंचलिक प्रबंधक आर.के.गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन समुदाय को विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे केसीसी, पीएम स्वनिधि, स्व-सहायता समूह, आवास एवं वाहन ऋण, कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने एवं सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की सुगम ओर त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न बैंकों के स्टॉल लगाए गये जिसके माध्यम से उपरोक्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी जन समुदाय को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के तहत जिले भर से योजनाओं से लाभ प्राप्त लगभग 300 हितग्राहियों और ग्राहकों ने भाग लिया।   अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने बताया कि कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्थित सभी बैंक शाखाओं को लगभग कुल रूपये 122 करोड़ का लक्ष्य दिया हैं। अभियान के दौरान अभी तक 415 हितग्राहियों को कुल ऋण स्वीकृति रू. 21.49 करोड़ प्रदान की एवं 362 हितग्राहियों को रू. 14.85 करोड़ का ऋण संवितरित किया गया। अभियान के दौरान अभी तक बैंक ऑफ इण्डिया को लगभग कुल रूपये 28 करोड का लक्ष्य दिया हैं। अभी तक 70 हितग्राहियों को कुल ऋण स्वीकृति रू. 8.49 करोड प्रदान की गई एवं 62 हितग्राहियों को रू. 2..75 करोड़ का ऋण संवितरित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों/संस्थाओं के 22 स्टॉल्स के माध्यम से त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी। विधायक गायत्री राजे पवार ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले कर आर्थिक विकास में सहयोग दें एवं अपना जीवन स्तर बेहतर बनायें। कार्यक्रम अपर कलेक्टर महेन्द्र कवचे, नगर निगम आयुक्त, विशाल सिंह, आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ इॅण्डिया, आर. के. गुप्ता, उप आंचलिक प्रबंधक, विनय कुमार सिंह, महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, एम.के. मित्तल, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, अविनाश तिवारी ने विषेष रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंको के अधिकारीगण, स्टॉफ, जिला पंचायत, नगर निगम एवं एसआरएलएम स्टाफ का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

देवास(नरेंद्र चौहान)। हाटपिपलिया थाना अंतर्गत नेवरी में रहने वाला एक युवक 2 दिन से लापता था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे लेकिन वह कहीं नहीं मिल रहा था जिसके चलते परिजनों ने नेवरी चौकी और हाटपिपल्या थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता युवक उज्जैन के जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती मिला। जिसे परिजन घर लेकर आए लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी और परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चलेगा।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211022-WA0033.mp4

दरअसल हाटपिपलिया थाना अंतर्गत नेवरी का रहने वाला विकास पिता दिनेश वर्मा 21 वर्ष मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से अपनी बड़ी बहन सपना के पास इंदौर मिलने जाने का कहकर घर से निकला था लेकिन वह इंदौर में ही पहुंचा। परिजनों को जब सपना ने शाम को घर फोन लगाकर बताया कि विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तत्काल उसे मोबाइल लगाया लेकिन उसका मोबाइल पर बंद मिला।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211022-WA0035.mp4

जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।जिस पर परिजनों ने विकास वर्मा की गुमशुदगी नेवरी चौकी और हाटपिपलिया थाने में दर्ज करवाई। इधर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उज्जैन से फोन आया कि विकास वर्मा उज्जैन के जिला चिकित्सालय में भर्ती है और वह रेलवे स्टेशन पर मिला था। विकास का पेट दर्द होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था। तत्काल परिजन उसे लेने के लिए उज्जैन के जिला चिकित्सालय पहुंचे। विकास वर्मा को लेकर परिजन उज्जैन से निकले। विकास ने परिजनों से रास्ते में भूख लगने की बात कही। लेकिन रास्ते मे दुकानें बंद मिली। सुबह करीब 6 बजे परिजन विकास को लेकर नेवरी अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उसने जूस पिया और थूली भी खाई। लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।तत्काल परिजन से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि विकास वर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई थी। विकास वर्मा का एक बड़ा भाई है और दोनों मिलकर नेवरी बाईपास पर सैलून की दुकान संचालित करते हैं। फिलहाल विकास की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

आखिरकार हो ही गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बालगढ़ चौराहा स्थित प्रतिमा का अनावरण

देवास। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बालगढ़ चौराहा स्थित प्रतिमा का अनावरण आखिरकार हो ही गया। विगत दिनों अज्ञात युवक ने शहर के बालगढ़ चौराहे पर स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर दिया था। जो काफी चर्चा का विषय रहा था। जिसके बाद कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने कहा था कि यदि 8 दिनों में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आमजन को साथ रखकर प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय शासन-प्रशासन व भाजपा की रहेगी। जिसके बाद मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बालगढ़ चौराहा स्थित प्रतिमा का अनावरण हो ही गया।
अनावरण के अवसर पर विधायक गायत्री राजे पंवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।अटल जी जहां एक और सफल संगठनकर्ता थे वहीं दूसरी ओर देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे फैसलों से भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई। कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, कुशल वक्ता, हिन्दी साहित्य के महान रचनाकार थे। अपना पूरा जीवन उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित कर दिया । देश के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नही जा सकता।

Dewas, मक्सी बायपास चौराहे से भोपाल चौराहा तक बनेगा 6 लेन सीमेंट कांक्रिट मार्ग

भोपाल चौराहा से लेकर एपेक्स हास्पिटल तक होगा सड़क चौड़ीकरण

देवास। नगर निगम देवास और विकास प्राधिकरण देवास द्वारा आयोजित विकास कार्याे के अंतर्गत देवास मक्सी बायपास चौराहे से भोपाल चौराहा तक 6 लेन सीमेंट कांक्रिट मार्ग तथा भोपाल चौराहा से लेकर एपेक्स हास्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण तथा सेंटर लाइटिंग कार्य जिसकी लागत लगभग 50 करोड़ रूपये है। इसी प्रकार महात्मा गांधी चिकित्सालय में धर्मशाला एवं केंटीन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसकी लागत 43 लाख रूपये है।

इस अवसर पर सीएमएचओ एम पी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एम आर 13 के निकट न्यू देवास झोन 2 की भूमि पर विकास कार्य जिसकी लागत 52.37 लाख है का भूमिपूजन।

बायपास से दीनदयाल नगर तक सेक्टर रोड निर्माण कार्य जिसकी लागत 42.26 लाख है। औद्योेगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से निर्मित गार्डन का भी भूमि पूजन विधायक गायत्री राजे पवार एवं सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा किया गया।

देवास शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का का कार्य शुरू

एक ही मीटर का उपयोग पोस्ट-पेड़ और प्री-पेड मोड दोनों के साथ किया जा सकेगा

देवास। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कार्यपालन यंत्री(शहर) देवास ने बताया कि 19 अक्टूबर से देवास शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का शुभारंभ किया गया। पहला स्मार्ट मीटर श्रीमती शकुन्तला बाई मनोहरलाल गंगानगर देवास के घर लगाया गया।
देवास शहर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर लगाये जा रहे है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग ऑनलाइन ही हो जायेगी जिससे उपभोक्ता का प्रतिमाह मीटर रीडिंग अनुसार सही रीडिंग का बिल समय पर जारी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता स्वयं ही अपने मोबाईल पर उर्जस ऐप के माध्यम से मीटर की रीडिंग प्रतिदिन देख सकेगा। साथ ही इन मीटरों में यह भी सुविधा है कि यदि उपभोक्ता के परिसर के भीतर कोई फॉल्ट होता है तो मीटर स्वयं ही लाइट बंद कर देगा, जिससे की उपभोक्ताओं के किसी प्रकार के उपकरण खराब नहीं होंगे व दुर्घटना से भी बचा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि बिल संबंधी एवं मीटर रीडिंग संबंधी शिकायतें कम होना, मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन, सप्ताहिक एवं मासिक रीडिंग देख पाना, औद्योगिक एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 0.85 से अधिक पी.एफ. रखने पर इनसेंटिव देना, नेट-मीटरिंग सुविधा को स्मार्ट मीटर में शामिल किया गया है ताकि सोलर रूफ टॉप्स का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं की आवश्यकता को पूरा किया जा सके,
बिल्ट-इन-प्री- सुविधाः- एक ही मीटर का उपयोग पोस्ट-पेड़ और प्री-पेड मोड दोनों के साथ किया जा सकता है यदि उपभोक्ता प्री-पेमेंट मोड की सेवा दी जा सकती है। प्री-पेड उपभोक्ताओं को टैरिफ ऑर्डर के अनुसार मूल उर्जा शुल्क पर 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट लागू है। शासन द्वारा स्मार्ट मीटर से प्राप्त डाटा के आधार पर सब्सिडी हेतु पात्र उपभोक्ताओं का चयन नियमानुसार हो सकेगा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने हेतु प्रयासरत है।

श्री गुरु टेकचंद महाराज का 210 वाँ समाधि महोत्सव मनाया

टोंकखुर्द। दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा श्री गुरु टेकचंद महाराज का 210 वां समाधि महोत्सव बड़ी धूमधाम से समाजिक धर्मशाला पर मनाया गया। नगर में 19 वर्ष से श्री गुरु टेकचंद महाराज का समाधि महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सर्वप्रथम गुरुदेव का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात समाज जन द्वारा पूजन अर्चन किया गया कार्यक्रम में आसपास के समाज जन भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवर लाल जाधव सोनकच्छ द्वारा गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह चावड़ा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि दीपचंद मेहता हेमराज सोलंकी देवगढ़ ट्रस्टी चुन्नीलाल परमार शिवनारायण पटेल गोवर्धन लाल जाधव शिरीष मेहता बाबूलाल जाधव विमल कुमार सांकला अतिथियों का नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल सोलंकी उपाध्यक्ष सुंदरलाल चौहान सतीश सोलंकी कोषाध्यक्ष बाबूलाल मकोडिया सचिव बालकृष्ण गहलोत सह सचिव राहुल सोलंकी संयोजक सत्यनारायण मेहता सहसंयोजक गोरधनलाल मकोडिया संगठन मंत्री मुकेश नायक सह संगठन मंत्री नागेश्वर मकवाना धर्मशाला प्रभारी जुगल किशोर चौहान मीडिया प्रभारी नंदकिशोर महेश्वरी के द्वारा समस्त अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात भोजन प्रसादी के लाभार्थी मोहनलाल सोलंकी का साफा बांधकर मंडल द्वारा सम्मान किया गया। तत्पश्चात गुरुदेव की महाआरती एवं भोजन प्रसादी सहभोज संपन्न हुआ।

धर्मशाला पर मंदिर निर्माण हेतु समाज जन द्वारा सहयोग राशि की घोषणा की गई जिससे धर्मशाला पर एक भव्य मंदिर का निर्माण हो सके इस अवसर पर समस्त समाजजन उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल परिहार देवास के द्वारा किया गया। एवं आभार बालकृष्ण जी गहलोत के द्वारा व्यक्त किया गया।

Dewas, माता टेकरी पर दर्शन करने आये श्रद्धालुओं की गाड़िया चोरी

देवास। शहर में नवरात्री के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने माता टेकरी पहुँचे थे। इसी बीच देवास शहर से बाहर से माता के दर्शन करने आये कई श्रद्धालुओ की गाड़ियां की चोरी की घटना हुई। इंदौर से माता टेकरी पर दर्शन करने पहुँचे सचिन चौहान निवासी तेजाजी नगर, खण्डवा रोड इंदौर की 15 तारीख को रात 2 बजे से 4.30 बजे के बीच सूर्या होटल के पास मोहमदि बैटरी की दुकान के सामने से कोई अज्ञात चोर बाइक एच एफ डीलक्स MP.09.QH.3216 चोरी करके ले गया। जब वह पुलिस के पास गए तो पुलिस ने आस-पास छानबीन की जिसके बाद भी बाइक नही मिली तो कोतवाली पुलिस ने 17 तारीख को अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
वही 15 तारीख को ही द्वारकापूरी फूटी कोठी इंदौर से माता जी के दर्शन करने देवास आए जीवन चौहान की एक्टिवा स्कूटी MP.0 9.U U.5124 भी अज्ञात चोर ने यूनियन बैंक के पास से चुरा ली थी जिसका प्रकरण कोतवाली पुलिस ने 17 तारीख को दर्ज किया गया।
इसके पूर्व भी ग्राम अजनोद सांवेर जिला इंदौर से माता टेकरी पर दर्शन करने आए नीरज चौधरी की बाइक हीरो पैशन प्रो MP.09.QY.2211 को 13 तारीख रात 8.30 बजे के आस-पास अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया गया था। जिसका प्रकरण कोतवाली पुलिस ने 14 तारीख को दर्ज किया था।