Dewas, संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों ने किया रेल रोको आंदोलन

 देवास। लखीमपुर हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर देशभर में किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन किया गया। जिसके अंतर्गत सोमवार को देवास रेलवे स्टेशन पर जिलेभर के किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेतृत्व में पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष गगन सिंह पटेल ने बताया कि जिले से बड़ी तादाद में किसान रेल्वे स्टेशन पहुंचे और पहले बेरिकेट्स को हटाकर आगे बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। फिर भी किसानों का जखीरा रेल्वे स्टेशन गेट तक पहुंच गया। किसानों के करीबन आधे घंटे नारेबाजी के बाद नायब तहसीलदार प्रवीण पाटीदार एवं रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर समझाया। तब जाकर किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ। तत्पश्चात किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि लखीमपुर खीरी मामले के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। देवास जिले में किसानों को खाद नही मिल रहा है, जबकि इसकी खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानून लागू के विरोध में लाखों किसान पिछले दस महीने से संघर्ष कर रहे हैं व 600 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार द्वारा किसानों की  मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार द्वारा बिजली बिल- 2021 लागू किया जा रहा है जो बिजली  के निजीकरण को बढ़ावा देगा। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण किया जा रहा है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर श्रम कानूनों में संशोधन करके मजदूरों के अधिकारों का भी हनन किया जा रहा है। महंगाई भी चरम पर है, किसानों की फसले कम दामों बिक रही है। कृषि विरोधी तीनों कृषि कानून वापिस लिए जाए। बिजली संशोधन बिल-2021 रद्द किए जाए। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। बढ़ती हुई महंगाई को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। सभी फसलों को स्वामीनाथन आयोग सीटू प्लस 50 पर खरीदने की गारंटी दो। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री त्रिलोक गोठी, लालसिंह बागवान, मानसिंह कोठारी, कैलाश चौधरी, बाबूलाल पाटीदार, राजेन्द्र नाहर, हरीसिंह धाकड़, संतोष जाट, राजेश कंठाली, रविन्द्र चौधरी, विनोद प्रजापति, इंद्रसेन राव निमोणकर, कमल भंडारी, मूलचंद जाट, मांगीलाल जाट, बनेसिंह गुड्डू, विजेन्द्र सिंह सेंधव, भादर सिंह सेंधव, अर्जुन प्रजापति, मोंटी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसानों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने दी। 

भौरासा, शक्तिमाता मंदिर जीर्णोद्धार के लिए मात्र 1 घंटे में इकट्ठे हो गए लगभग 18 लाख रुपए

भौरासा (अभय नागर)। नगर के रानी दमयंती तालाब पर स्थित सौंदर्य की चादर ओढ़े मां शक्ति माता मंदिर पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विकास कार्य एवं लोगों में मां शक्ति के प्रति भक्ति व आस्था को देखते हुए जेएमडी ग्रुप ने मां शक्ति माता के मंदिर को अब और भव्य रूप देने का मन बनाया हे इसी कड़ी में नवरात्रि के दिन नवमी को भंडारे में इस बात की चर्चा यहां लोगों से की गई की अब हमें मां का मंदिर और भी बड़ा व भव्य बनाना चाहिए जिस पर नगर के समाज सेवियों द्वारा मंदिर निर्माण के लिए उन्हें सहयोग के लिए कहा जिस पर से यहां मौजूद लोगों द्वारा मात्र 1 घंटे में लगभग 18 लाख रुपए मंदिर निर्माण के लिए घोषणा की गई जिसमें सर्वप्रथम राजेंद्र यादव विधायक प्रतिनिधि पिता स्वर्गीय बद्रीलाल जी यादव के द्वारा 2 लाख 1 हजार रुपैये की घोषणा की गई इसके बाद मानो मंदिर निर्माण के लिए रुपयों की झडी सी लग गई इसी कड़ी में हेमेंद्र सिंह ठाकुर ने 1 लाख 51 हजार रुपैए नगर परिषद उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर (गेंदा) पिता स्व. केवलसिंह जी ठाकुर ने 1 लाख 21 हजार रुपए कन्हैयालाल खाटवा पिता स्वर्गीय पूनमचंद जी खाटवा ने 1 लाख 21 हजार रुपए संतोष जायसवाल पिता स्वर्गीय मदनलाल जायसवाल ने 1 लाख 1 हजार रुपैए रघुवीर सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय गोवर्धनसिंह जी ठाकुर ने 1 लाख 1 हजार रुपैए श्रीमती सुनीता पति सुरेशचंद जी यादव ने 1 लाख 1 हजार रुपैए करणसिंह जी यादव (शास्त्रीजी) ने 1 लाख 1 हजार रुपए मोहनलाल जी यादव ने 1 लाख 1 हजार रुपए श्रीमती शांतिबाई पुत्र भादरसिंह बेस (नानाजी) ने 1 लाख 1 हजार रुपैए किशोरजी वर्मा पिता स्वर्गीय बाबूलाल जी वर्मा ने 1 लाख 1 हजार रुपैए सूरजसिंह जी यादव पुत्र राजेंद्र यादव (आचार्य) ने 1 लाख 1 हजार रुपैए धर्मेंद्र ठाकुर जेसीबी ने 1 लाख 11 हजार रुपैए राजेंद्रसिंह ठाकुर जेसीबी 1 लाख 11011 रुपए जयसिंह ठाकुर (राणा जी) ने 51000 रुपैए मदन लाल जी राठौर पुत्र अरविंद जी राठौर ने 51000 रुपए आनंदीलाल राठौर स्व. लक्ष्मीनारायण जी राठौर (मोदी जी) 51000 रुपए की राशि दी गई नगर के लोगों द्वारा शक्ति माता मंदिर निर्माण हेतु एक के बाद एक घोषणा की गई है और निर्णय लिया गया है कि अगली नवरात्रि तक मंदिर निर्माण कराया जाएगा जो नगर के लोगों के जन सहयोग से निर्माण कराया जाएगा समिति संयोजक राजेन्द्र यादव के द्वारा कहा गया की मंदिर का भव्य निर्माण करवाया जाना हे जिसके लिये सभी के सहयोग की अपेक्षा के जो भी अपना सहयोग देना चाहे दे सकते है ।

Dewas, आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही कर 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए

• 2 लाख 94 हजार रुपए बाजार मूल्य की सामाग्री जब्त

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अपर आबकारी आयुक्त श्री राजेश हेनरी द्वारा भेजे गए राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं देवास आबकारी द्वारा संयुक्त रूप से बरोठा एवं सिरोलिया में कार्यवाही की गई जिसमें 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 5600 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। कार्यवाही में 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 94 हजार रूपए है।

Dewas, कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सात आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 07 आरो‍पियों को जिला बदर किया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शुक्ला ने पंकज पिता सजन प्रजापत उम्र 20 साल निवासी नईबस्‍ती कालूखेडी देवास को छ: माह के लिए एवं संजू उर्फ बारिक उर्फ संजय पिता महादेव गाडगे उम्र 28 साल निवासी गोपाल नगर ईटावा थाना सिविल लाईन देवास, सोनू उर्फ भट्टी पिता ओमप्रकाश टेमरू उम्र 33 साल निवासी नेमावर, राजा उर्फ राजेश पिता मांगीलाल निवासी बरोठा को तीन-तीन माह के लिए एवं वसीम पिता मेहमूद उम्र 30 वर्ष निवासी वासुदेवपुरा देवास, संतोष पिता राजेन्‍द्र खरे उम्र 28 साल निवासी खातेगांव, सोनू पिता अनिल भावसार उम्र 23 साल निवासी देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को दो-दो माह के लिए जिलाबदर किया है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिये है की आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर  जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

करंट से दो लोगों की मौत।

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। शनिवार को ग्राम को टोंककला निवासी हिम्मत सिंह पिता कुंजीलाल लोधी उम्र 55 वर्ष अपने भतीजे प्रकाश पिता रामकिशन लोधी उम्र 23 वर्ष के साथ दोपहर 2:00 बजे करीब अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्वयं के खेत पर ट्यूबवेल से मोटर निकाल रहे थे। ट्यूबेल के ऊपर ग्यारह हजार के वी की लाइन जा रही थी। ट्यूबेल की राड निकालने में दोनों का बैलेंस बिगड़ा और राड लाइन से जा टकराई। जिससे दोनों को जोरदार झटका लगा एवं चीखने की आवाज आई। व जमीन पर दोनों गिर गए। तभी हिम्मत सिंह लोधी की पत्नी को तेज आवाज आई। उन्होंने अपने बच्चों को एवं परिजनों को बुलाया व बताया कि दोनों को करंट लगा है। तब तत्काल परिजन निजी वाहन कर जिला चिकित्सालय ले गये। जिला चिकित्सालय ने उन्हे मृत घोषित किया। व दोनों का पोस्टमार्टम कर रवाना किया। चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

अहंकार रूपी रावण का दहन ठिकाना दरबार ने किया

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। विजयदशमी पर्व नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। सूरजकुंड पर रावण का दहन किया गया, जहां नगरवासियों सहित आसपास के दर्शनार्थी उपस्थित रहे। रावण दहन टोंक ठिकाना के ठाकुर शिवनाथसिंह चावड़ा ने किया। दहन के पहले ठिकाना परिवार ढोल-धमाके के साथ निकले। उनके साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर महेंद्रसिंह चावड़ा, महावीरसिंह चावड़ा, इंदर सिंह चावड़ा, अभिमन्यु सिंह चावड़ा, पं देवनारायण मेहता सहित नगरवासी पैदल तहसील चौराहे तक गए। ठाकुर श्रीराव रणबहादुर साहब की मूर्ति का पूजन करने के बाद रावण दहन स्थल पर विधि विधान से पूजा की गई।

टोंकखुर्द दहन स्थल पर पूजन करते ठिकाना परिवार एवं नगरवासी

नगर वासियों को ठाकुर शिवनाथ सिंह चावड़ा ने बताया कि दशहरा त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ठाकुर महेंद्र सिंह चावड़ा ने कहा कि पौराणिक कथा अनुसार इस पावन दिन पर प्रभु श्री राम ने रावण और देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। उसी के बाद इस पावन पर्व को मनाने की प्रथा शुरू हो गई। तत्पश्चात शिवनाथ सिंह चावड़ा द्वारा रावण दहन किया गया। दहन के बाद ठिकाना परिवार एवं नगर वासियों ने मंदिरों के दर्शन कर दशहरा मिलन पर्व मनाया गया, जो देर रात तक चला।

शनिवार को विर्सजन जुलुस के साथ हुवा शारदीय नवरात्र का समापन

2 वर्ष बाद नगर में निकला माता का विसर्जन जुलुस गुलाल से पटि नगर सड़के

भौंरासा(अभय नागर) :- भौंरासा नगर मे वर्षो से पुरानी परम्परा का निर्वाहन करते हुए इस वर्ष भी ग्यारस के दिन विधिविधान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया विसर्जन से पहले नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा पंडालों में नवमी को विशेष हवन पूजन किया गया नौ दिवसीय नवरात्रि के बाद ग्यारस को नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलुस निकाला गया लगभग 2 वर्षों से पूरे विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप था जिसके चलते समस्त सामूहिक आयोजनो पर पूर्णःप्रतिबंध था, वैश्विक महामारी के कम होते प्रकोप को देखते हुए शासन द्वारा नई गाइडलाइन लागू की गई जिसमें उन्होंने नवरात्र पर्व पर कम लोगों की उपस्थिति में विसर्जन जुलुस निकालने की इजाजद दी, जिसके तहत नगर में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन जुलुस निकाला गया जो पारंपरिक जुलूस मार्ग से होता हुआ रानी दमयंती तालाब की पाल पर जाकर समाप्त हुआ । तालाब पर महाआरती की गई जुलूस में नगर के साथ आस पास के ग्रामिण क्षेत्र से जुलूस में बैंडबाजे, डीजे के साथ माता जी प्रतिमा लाई गई जुलुस मे रानी दमयंती तालाब पर नगर वासियों के साथ नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसीया, राजस्व विभाग से पूजा भावसार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी किशोर जोशी, राजेश यादव, सीएम बघेल के साथ ही गौरीशंकर हेड साहब, प्रधान आरक्षक प्रहलाद जाट, आरक्षक सत्येंद्र, आरक्षक जोजन सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश, प्रधान आरक्षक अयूब खान, आरक्षक पंकज खत्री,आरक्षक वीरेंद्र खराड़ी,सैनिक बाबूलाल, आरक्षक शांतिलाल, प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सियाशरण, आरक्षक रघुराज, आरक्षक दीपक, सैनिक हेमराज, महिला आरक्षक नेहा, सैनिक अशोक गोस्वामी, आरक्षक इंद्रजीत दांगी के साथ पुरा पुलिस महकमा पुरे समय मौजूद रहा वही युवाओ ने डीजे व ढोल की थाप पर जुलुस का खुब आनंद लिया,मूर्ति का विसर्जन नगर परिषद के द्वारा करवाया गया तथा माता रानी से ये कामना की गई कि माँ भगवती दुर्गा कोरोना महामारी .डेंगू का नाश करें व नगर वासियों पर कृपा बरसायें ।

कार और बाइक में हुई भिंड़त, 11 लोग हुए घायल

कार में सवार 9 व 2 बाइक सवार घायल, 6 को किया इंदौर रैफर

देवास। भोपाल रोड भौंरासा के समीप टोल नाके के पास एक दो पहिया वाहन को टक्कर मारते हुए कार खंती में उतर गई। जिसमें करीब 11 लोग घायल हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों को इंदौर रैफर किया गया है। बताया गया है कि भोपाल से राजस्थान जा रही एक कार ने भौंरासा टोल नाके के समीप कंजर डेरे के पास दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी व अनियंत्रित होकर खंती में जा उतरी। कार में 9 लोग सवार थे जिनमें पांच लोगों को गंभीर चोंट लगी है। वहीं दो पहियां वाहन पर दो व्यक्ति सवार थे उन्हें भी चोंटे लगी है।
जानकारी के अनुसार भोपाल से राजस्थान जा रही कार आरजे 27 जेबी 8897 ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार भोपाल से उज्जैन किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। भोपाल रोड पर कंजर नाके के पास कार ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार में कुल 9 लोग सवार थे वहीं दो पहिया वाहन को टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी थी। बताया गया है कि कार में सवार संजय पुत्र ओमप्रकाश शर्मा 37, मयंक पुत्र संजय शर्मा 6, हार्दिक पुत्र संजय शर्मा 10, निधि 8, अनिता पुत्र संजय शर्मा 35, विनय 12, अनिष्का 11, पूजा पति मनोज शर्मा 40 और मनोज पुत्र मांगीलाल शर्मा सभी निवासी भोपाल के हाथ, पैर और सिर में चोट आई। वहीं, बाइक सवार नरेश और दीपक मालवीय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते पूजा शर्मा, हार्दिक शर्मा, निधि शर्मा और मंयक शर्मा को इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर किया गया, साथ ही बाइक सवार नरेश और दीपक लोहानी को भी इंदौर रैफर किया गया है। 

प्रहलाद दास होलानी को नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

शोक सभा में उमड़ा जन सैलाब

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबूलाल होलानी के ज्येष्ठ पुत्र, बागली क्षेत्र के विधायक स्व. श्याम होलानी के ज्येष्ठ भ्राता एवं देवास जिले के प्रमुख समाजसेवी उद्योगपति प्रहलाद दास होलानी का स्वर्गवास गुरुवार को हो गया।
स्व. श्री होलानी पिछले 64 वर्षों से भी अधिक समय से कांटाफोड़ में प्रतिवर्ष डोल ग्यारस पर विमान उत्सव की परंपरा को कायम रखने में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में न केवल डोल ग्यारस, बल्कि अन्य सेवा प्रकल्पों में भी खुले मन और खुले हाथों से योगदान किया। शनिवार को होलानी परिवार के द्वारा शौक सभा का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी दानदाता को नागरिकों ने पहुंचकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
श्याम सोनी अध्यक्ष अखिल भारतीय महेश्वरी महा सभा, राकेश चौधरी पूर्व मंत्री,दीपक जोशी पूर्व मंत्री, मनोज चौधरी विधायक , कैलाश डागा जिला अध्यक्ष, रायसिंह सेंधव, गोपाल दास सिंगी, श्यामा तोमर, आर सी तिवारी, महेश दुबे, चेतन नड्डा, राजा इनानी, हीरालाल पटेल, ओम पटेल, ब्रजमोहन धुत, श्री निवास तिवारी, कैलाश कुंडल, पुरुषोत्तम बियानी नटवर बियानी, अजय सिंगी,बंटू गुर्जर, राजेश विश्नोई, रफीक शेख , रामेश्वर गुर्जर, दिलीप गुर्जर, अकरम ख़ान, राजाराम यादव, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, सुशील पसारी,निर्मल पुरोहित, कैलाश अमोदिया, लाला पटेल गुरमीत भाटिया, सहित सैंकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

निगम प्रशासन ने शहर में विराजित दुर्गा मां की प्रतिमाओं को विसर्जन की व्यवस्था कालूखेड़ी तालाब पर की

देवास। नगर निगम प्रशासन ने शहर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सम्मान पूर्वक विसर्जन की व्यवस्था कालू खेड़ी तालाब पर की गई वहां पर विसर्जन हेतु अलग अलग ग्रुपों में निगम कर्मचारियों को तैनात किया गया है साथ ही बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन एवं अन्य मशीनों की व्यवस्था की गई है आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में दिन के साथ रात्रि कालीन समुचित व्यवस्था विसर्जन हेतु की गई है आयुक्त ने अपील की है सभी शहरवासी व आसपास से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए कालू खेड़ी तालाब पर लाकर सम्मान पूर्वक विधि विधान से माता के विसर्जन की व्यवस्था मैं सहयोग प्रदान करें