माँ तुलजा भवानी के प्रांगण में सुख-समृद्धि के लिये हुआ विशेष हवन, यह परम्परा 700 वर्षो से जारी

देवास। माता टेकरी पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। यहाँ माँ तुलजा भवानी एवं माँ चामुण्डा देवी एक विशेष आस्था का केन्द्र हैं। शहर की सुख-समृद्धि के लिये 700 वर्षो से अधिक समय से बोरखेड़ा सिसोदिया परिवार द्वारा माँ तुलजा भवानी के प्रांगण में विशेष हवन दुर्गा नवमी पर किया जाता रहा हैं। इस वर्ष भी नवमी पर हवन किया गया। यह पूजा बोरखेड़ा के सिसौदिया परिवार द्वारा सम्पन्न हुई। नवरात्रि के दौरान टेकरी पर माँ तुलजा भवानी व चामुण्डा देवी की पुजा-अर्चना उल्लास के साथ की जाती है। दूर-दूर से श्रद्धालु मातारानी के दर्शन के लिए यहाँ आते है। टेकरी पर विशेष पूजा-अर्चना का काम भी वर्षो से जारी है। नवमी पर होने वाली यह विशेष पूजा प्रथम पूजा कहलाती है। इसके लिए सिसौदिया परिवार द्वारा तैयारी की गई। पुजा के दौरान माँ तुलजा भवानी और माँ चामुण्डा देवी को अलग-अलग प्रकार के भोग लगाये गए। यह पुजा रात्री 9 बजे से प्रारंभ हुई। रातभर हवन-पुजन का दौर जारी रहा। सिसौदिया परिवार के प्रदीप सिहं सिसौदिया इस विशेष पूजा के बारे मे बताते हुए कहते है कि पूर्वजो ने संवत् 1322 मे युद्ध कर देवास सहित आसपास के 29 गाँवो को जीता था। इस समय देवास एक छोटा गाँव था, जबकि नागदा नगर के रूप मे विकसित था। इसके बाद नागदा को प्रमुख केंद्र के रूप मे मनाया गया। तब से ही सुख-समृद्धि के लिए प्रथम पूजा बोरखेड़ा के सिसौदिया परिवार द्वारा की जा रही है। श्री सिसौदिया के अनुसार बाद मे हमारे पूर्वजों का पवार राजाओ से युद्ध हुआ। जिसमे हमारे पूर्वज हार गये। संवत् 1846 मे हमारे पूर्वज पास के ही गाँव बोरखेड़ा मे चले गये। इसके बाद पवार राजाओं से युद्ध चलता रहा। बाद में पवार राजाओं और ठाकुर बोरखेड़ा के मध्य सन 1818 में लोर्ड ऐचेसॉन ने सन्धि करवाई। संधि मे कर वसूली के अधिकार, रजिस्ट्री के अधिकार एवं टेकरी पर होने वाली प्रथम पूजा के अधिकार हमारे पूर्वजों को मिले। उसके बाद से ही यह परंपरा समय के साथ चली आ रही है।

हृदय ऑपरेशन हेतु अमलतास में क्षेत्र की एकमात्र कैथलैब का शुभारंभ

देवास। हृदय संबंधी जांचों के लिए अमलतास हॉस्पीटल में कैथलैब का शुभारंभ किया गया।उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि आयोजित एक कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्रीराजे पवार के द्वारा कैथलैब का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया । इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया और चेयरमेन मयंकराजसिंह भदौरिया के द्वारा किया गया। इस लैब में एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर प्रत्यारोपण, आरपीएफ प्रोसीजर, स्टंटिग, इंप्लांटेशन, कार्डियोग्राफी, टीएमटी व होल्टर जैसी जटिल प्रक्रियाएं संपन्न की जा सकती हैं। एंजियोप्लास्टिक एक सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें हृदय की मांसपेशियों तक रक्त की आपूर्ति करने वाली नाड़ियों को खोला जाता है। चिकित्सा की भाषा में इन नाड़ियों को कोरोनरी आर्टरी कहते हैं। इनमें ब्लाकेज को खोलने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है।इंदौर से मुख्य अतिथि कार्डियोलोजी डॉ अनिरुद्ध व्यास,अमलतास हॉस्पिटल के डीन डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत,डॉ. मनीष शर्मा उपस्थित थे।

नौं दिन मां कि आराधना के पश्चात महानवमी पर भौरासा नगर के शक्ति माता मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन,,,,

हजारों नगर वासियों सहित ग्रामीण अंचल आदि के लोगों के द्वारा शहरी क्षेत्र के भक्तजनों ने हलवा पूरी खिर का प्रसादी ग्रहण किया

भौरासा निप्र(अभय नागर).नवरात्रि पर्व शुरू होते ही पहले ही दिन से मां की आराधना एवं पूजा अर्चना में भक्तजन लगे रहते हैं वही मां के भंडारों का आयोजन किया जाता है नवरात्रि की 9 दिनों के बाद माता मंदिर और पंडालो के सामने हवन पूजन किया गया जिसके तत्पश्चात सभी जगह भंडारे का आयोजन होता है।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211015-WA0049.mp4

इसी तारतम्य में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भौरासा नगर के शक्ति माता मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया था जोकि भंडारा शाम को 5:00 बजे से शुरू हुआ था जो देर रात तक चलता रहा भंडारे मे नगर के साथ आसपास के क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण लोग माता का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे है

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211015-WA0045.mp4

शक्ति माता मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इसी तरह विशाल भंडारा रखा जाता है जिसमें माता रानी को प्रसादी मे हलवा खिर पूरी आदि का भोग लगाया जाता है उसी भोग की समस्त भक्त गण एवं बालिकाओं माताओं बहनों को भंडारे में भोजन कराया जाता है जिसका लाभ आसपास के ग्रामीणो सहित नगरवासियों एवं बाहर से आने वाले भक्त गण लेते है वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर समिति की ओर से इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन बड़े तौर पर रखा गया था जिसमें समयअवधि बढ़ाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस का बनी रहे इन सभी चीजों का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया एक साथ भीड़ एकत्रित ना हो इस चीज को लेकर शाम 5:00 बजे से ही भंडारा शुरू कर दिया गया था जोकि देर रात तक चलता रहा समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि हर वर्ष हमारे भंडारे में लगभग 10000 लोगों के आने की संभावना होती है परंतु इस वर्ष रात्रि 10:00 बजे तक हमने यह आंकड़ा भी पार कर लिया है और अभी भी काफी भीड़ के साथ भंडारा जारी है मां शक्ति माता की इतनी कृपा है की यहां पर कभी भी अन्न क्षेत्र में कमी नहीं आती है ओर हर वर्ष नवमी के दिन मां के भंडारे किया जाता है वही मां शक्ति की आरती भौंरासा नगर परिषद के पूर्व सीएमओ कमलेश शर्मा ने अपने परिवार सहित सीहोर से भौरासा पहुंचकर आरती की उन्होंने जहां मंच से मां शक्ति के अनुपम दरबार एवं चमत्कार की बात कहीं भी रहूं पर हर वर्ष किसी भी हालात में नवमी को भौंरासा जरूर आता हूं यहां आकर मुझे अन्नन्त शांति का अनुभव होता है मां शक्ति का यह विशाल दरबार अपने आप में अनुपम है एक बार जो यहां आ जाता है उसे बार-बार मांता शक्ति का आशिर्वाद लेने यहा मां शक्ति बुलाती है मैं जब तक मेरे दम मे दम हैं बाबा भंवर नाथ की नगरी मे मां के दरबार मे आता रहूँगा जय माता की

गायत्री शक्ति पीठ पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन।

देवास हाटपिपलिया(नरेंद्र चौहान) – स्थानीय गायत्री तीर्थ पर नौ दिवसीय गायत्री अनुष्ठान और नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन विजयादशमी पर्व पर हुआ।
मुख्य अतिथि इंदौर जोन के प्रभारी श्री कृष्ण शर्मा थे। अतिथियों का स्वागत मूलचंद पांचाल, ने पुष्पहार और शाल ओढ़ाकर किया।
मुख्य अतिथि श्री शर्मा जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि धर्म की महत्ता आचरण में है एवं सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
यज्ञ का संचालन करते हुए मनोहर गुरु ने कहा व्यक्ति परिवार और समाज में असूर प्रवृत्तियों की वृद्धि ही अनर्थ पैदा करती है। रावण अर्थात असुरता कुविचार, दुर्बुद्धि, दुष्ट प्रवृत्तियों के संचय का नाम रावण है।
अब कोई रावण सीता रूपी देव संस्कृति का हनन न करने पाए यही है विजय दशमी पर्व का संदेश। विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, पशुता पर मानवता, बुराइयों पर अच्छाइयां, असुरत्व पर देवत्व की विजय का पर्व है। महायज्ञ की पूर्णाहुति में सभी परिजनों ने साधना, स्वाध्याय, संयम और सेवा को जीवन में अपनाने और दुर्गुणों को छोड़ने का संकल्प लिया।
युग संगीत और मंत्रोच्चार की प्रस्तुति रवि गुरु, जितेंद्र गुरु और मणि शंकर नागर ने दी।
सभी के सहयोग के लिए श्री मनोहर गुरु ने आभार व्यक्त किया और विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।
यज्ञ समापन के पश्चात बड़ी संख्या में परिजनों ने महा प्रसाद ग्रहण किया यह जानकारी गायत्री परिवार के श्री गिरीश चंद्र गुरु ने दी।

भौरासा थाना प्रभारी डीएसपी आकांक्षा बिछोटे ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर गढ़ी मंदिर पुजारी नारायण शर्मा ने कराया पूजन आरती

भौरासा।प्रति वर्ष अनुरासर इस वर्ष भी दशहरे के दिन भौरासा थाने पर डीएसपी आकांशा बिछोटे ने विधि विधान से शस्त्र व वाहन पूजन किया गया। गढ़ी मंदिर पुजारी नारायण शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर सभी आरती करवा ने अवसर पर सी एस परते , गौरीशंकर,सत्य प्रकाश तालवीया नितिन नामदेव सत्येंद्र शांतिलाल वीरेंद्र सिंह ठाकुर, नेहा सैनिक मुकेश पटेल सहित भौरासा थाना का पूरा स्टाप मौजूद रहा।

टोंकखुर्द नगर में निकाला गया बाल विद्यार्थी पथ संचलन

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में बाल विद्यार्थी पथ संचलन स्थानिय शक्ति माता मंदिर परिसर से सुबह आठ बजे निकाला गया नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन शक्ति माता मंदिर से भगत सिंह चौराहा, मालवीय नगर, पीपली चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए रावला चौक, धाकड़ पूरा, फ्री गंज चौराहा, रिमझिम वाली गली, तहसील चौराहा होते हुए शक्ति माता मंदिर परिसर पर दोबारा पहुचा जहा कुछ देर बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। पथ संचलन का समापन सुबह दस बजे हुआ। पथ संचलन मे पूर्ण गणवेश के साथ दो सो स्वयं सेवक उपस्थित हुए इस पथ संचलन मे थाना प्रभारी जे आर चौहान व टीम एवं पथ संचलन प्रभारी संतोष सांखला एवं विजय चौधरी थे।

टोंकखुर्द – नगर में भजन संध्या एवं महाआरती का हुआ आयोजन

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में प्राचीन श्री शक्ति माता मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। नगर की सभी महिलाएं चुनरी लाल पहनकर आई। महा आरती के पूर्व सभी श्रद्धालुओं को पं मुकेश जोशी ने दुर्गा सप्तशती के मंत्र महामारी दूर करने एवं सुख सौभाग्य के लिए श्रद्धालुओं से बुलवाएं। नगर में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ। की सभी श्रद्धालु अपने अपने घरों से थाली सजाकर दीपक लाए एवं हजारों दीपक के साथ महा आरती उतारी गई। तत्पश्चात विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम डॉ राहुल नागर द्वारा रखा गया। भजन संध्या गायक संदीप वैष्णव इंदौर उनकी टीम द्वारा संगीतमय मां दुर्गा जी एवं श्याम खाटू जी के विराट भजनों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। डॉ,नागर ने अतिथियो एवं भजन गायक कलाकार टीम का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। एवं अतिथियों के द्वारा कलाकारों को मां दुर्गा की चुनरी भेंट की गई।
भजन संध्या कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया ने की। मुख्य अतिथि ठा,महेंद्र सिंह चावड़ा थे। विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल डॉ अनार सिंह ठाकुर, विमल सांकला डॉ गोपाल गुप्ता इस अवसर पर मां शक्ति माता आयोजक समिति के सदस्य एवं भक्तजन मातृशक्ति प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित थी। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार डॉ, राहुल नागर ने माना।

संस्था श्री हिन्दू राज द्वारा महाप्रसादी (भण्डारे) का आयोजन

देवास। संस्था श्री हिन्दू राज के तत्वाधान में माँ शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। आयोजक विकास महाराज ने बताया कि अमोना एबी रोड़ स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर 12 अक्टूबर को पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसादी प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि स्थानीय पूर्व पार्षद अंतर सिंह सोलंकी थे। रात्रि 8 बजे से प्रारंभ हुआ भण्डारा जो देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था संयोजक विजय सोलंकी, संस्था अध्यक्ष दीपक पलासिया, उपाध्यक्ष निखिल मालवीय, माइकल, कमलेश यादव, मनीष कलमी, चेतन राणा, अंकित कौशल, मोहन रजावत, दीपक मालवीय, अभिषेक अब्बू आदि का सराहनीय योगदान रहा। 

वन विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा, ग्रामीणों को मिली राहत

देवास(नरेंद्र चौहन) पुंजापुरा जिले की तहसील उदय नगर क्षेत्र में ग्रामीणों तेंदुए के डर से दहशत का माहौल बना हुआ था कुछ दिन पहले बछड़े का शिकार कर आतंक फैलाने वाले तेंदुए को उज्जैन से पहुंची रेस्क्यू टीम ने अपने प्रयासों से पिंजरे में कैद कर लिया है पुंजापुरा खेत में बोरपडाव के पिपरी उदय नगर मुख्य मार्ग पर स्थित खेत पर गत दिवस तेंदुवे ने गोविंद पिता गंगाराम के खेत पर गाय के बछड़े का शिकार किया था आज सुबह रेस्क्यू करने के लिए उज्जैन से मौके पर पहुंची 5 सदस्य रेस्क्यू टीम द्वारा क्षेत्र के किसान नवरंग पिता मदनलाल के खेत पर पिंजरा लगाया था जिसमें शाम 4:30 बजे तेंदुए को कैद किया गया सुबह से रेस्क्यू टीम वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से खेतों में पता लगाने का प्रयास किया और बोरपड़ाव में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीण भयभीत थे अब उसके पकड़ में आने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली वन विभाग बागली के एसडीओ अमित सोलंकी ने बताया कि तेंदुए को सिवनी के जंगल में छोड़ा जाएगा।

टोंकखुर्द – विधायक वर्मा ने दी एंबुलेंस की सौगात किया ओपन जिम का लोकार्पण

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। मंगलवार को विधायक सज्जन सिंह वर्मा एव जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पूर्व में विधायक वर्मा ने मां सरस्वती एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ फेमीदा कुरेशी डॉ रामपाल सुनानिया डॉ रुपाली दलाल गुलरेज शेख को एंबुलेंस की चाबी सोपी। एवं दो दिव्यांग का पुष्पमाला से स्वागत कर ट्राईसाईकिल की सौगात दी। तत्पश्चात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर पर ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

विधायक वर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि। जब भाजपा की मर्जी होती है तब कोरोना की लहर आ जाती है और जब भाजपा को कुछ कार्यक्रम कराना होता है तो लहर समाप्त हो जाती है। और चुनाव होना तय है। असल में भाजपा डरी हुई थी महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है। किसान की फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को आंदोलन पर बैठना पड़ रहा है। सोनकच्छ आष्टा जावर हर जगह किसान को आंदोलन करना पड़ रहा है। नौजवान के हाथ बेरोजगारी से सने हुए हैं । इतनी सारी बातों के बाद भाजपा समझती है की जनता हम को वोट देगी नहीं। इसी कारण चुनाव टाले जा रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने चुनाव का बिगुल बजा दिया। इन चारों चुनाव में हमारी जीत प्रचंड बहुमत से होगी। शिवराज को चिंता है कि मेरे प्रदेश देश में शराब की बिक्री कम कैसे हो गई। तभी कैबिनेट की बैठक रखी गई है की शराब की बिक्री को कैसे बढ़ाया जाए। ये शिवराज लोगों को शराब में डुबोकर मारना चाहता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आरिफ पटेल विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गौर राजेश धाकड़ आनंद सिंह बापू सरपंच रुस्तम पटेल दिलीप सिंह चांदना विक्रम गालोदिया राहुल पोलाया अशोक शर्मा राजेंद्र कौशल जितेंद्र गालोदिया विष्णु सुनानिया हकीम मंसूरी शाहिद सिद्धकी हरिसिंह गुर्जर , बलदेव गुर्जर पप्पू गुर्जर गुल मोहम्मद पटेल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।