Dewas, कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 6 कर्मचारियो की सेवा समाप्त

देवास। नवरात्री महा पर्व पर नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओ की सुविधाओ के लिये आवश्यक तैयारिया की गई है। जिसमे निगम द्वारा प्रमुख कार्य साफ-सफाई को दृष्टिगत रखते हुये इसमे किसी प्रकार की कोई कोताही न हो इस हेतु कर्मचारियो की राउंड-ओ क्लाक ड्युटी भी लगाई गई है। जिससे सफाई कार्य निरंतर जारी रहे तथा श्रद्धालुओ को किसी प्रकार कोई असुविधा न हो। निगम स्वास्थ्य विभाग के 4 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संजय पिता कैलाश, मनोज पिता पुरन, आशीष पिता राजेन्द्र, बब्लु पिता प्रेम अपने कार्य पर अनुपस्थित पाये जाने एवं वार्ड क्रमांक 18 व 19 के सफाई कर्मचारी शिव पिता माणकचंद, श्रीमती रेखा पति आनंद लगातार अपने कार्यो पर अनुपस्थित रहने से आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर के द्वारा इन कर्मचारियो की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की गई।

डिप्टी कलेक्टर के यंहा चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी के माल से संतुष्ट नहीं होने पर लिखी थी चिट्ठी – जब पैसे नही थे तो लॉक नही करना था कलेक्टर

देवास। शहर में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, बीती दिनों की रात शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एसडीएम के शासकीय निवास पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर एसडीएम के निवास से कुछ नगदी और चांदी के जेवर मिले, लेकिन चोर इतने पर संतुष्ट नहीं हुए थे तो एसडीएम की ही डायरी में उन्हीं के पेन से कागज पर एक चिट्ठी लिख गये थे कि जब घर पर पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर।
एसडीएम त्रिलोचन सिंह गौड़ ने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट लिखाई है कि उनके घर से 30 हजार नगद, एक अंगूठी, चांदी की पायल और सिक्के चोरी हुए हैं, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।
जिसके बाद देवास पुलिस अधीक्षक डां. शिव दयाल सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास श्री मनजीतसिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री उमराव सिंह व टीम द्वारा गत दिनो डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन सिंह गोड के यंहा हुई चौरी के आरोपीयो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपीयो के विरूद्ध थाना कोतवाली देवास पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है एक अन्य आरोपी प्रकाश ऊर्फ गंजा फरार है जिसकी तलाश जारी है।

तरीका वारदात: आरोपीगण सुने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे।

जप्तशुदा सामग्री: उक्त आरोपीगणो से 4000/रू नगद, 01 स्टील का डिब्बा जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :

  1. कुंदन ठाकुर पिता नरेन्द्र ठाकुर उम्र 32 साल निवासी बिहारीगंज देवास
  2. शुभम उर्फ छोटु पिता राधेष्याम जायसवाल उम्र 24 साल निवासी बिहारी गंज देवास

सराहनीय कार्य : उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री उमराव सिंह, उनि महेन्द्र सिंह, सउनि ईशवर मण्डलोई, सउनि राकेश तिवारी, मातादीन, मनीष देथलिया का सराहनीय योगदान रहा।

पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने की मां शक्ति की आरती

भौरासा निप्र(अभय नागर) नगर में रानी दमयंती तालाब स्थित मां शक्ति के दरबार में हजारों भक्तों मां के दर्शन लाभ लेने के लिए पहुंच रहे हैं वहीं कई नेता विधायक सहित आदि लोग इसी तारतम्य में पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत
ने की मां शक्ति की आरती! करने पहुंचे इनके साथ इस अवसर पर नगर के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता भी मां शक्ति की आरती मैं शामिल हुए जिसमें बाबूलाल डोडिया,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता करण सिंह यादव, मंडल महामंत्री संजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष व जय सिंह राणा, पार्षद नवीन यादव, अश्विन जायसवाल,सुमेर सिंह नागर, सचिन यादव, कमल पटेल, मनोहर कुमावत नेता, निर्मल चौधरी कुलाला, शैलेंद्र ठाकुर, जीवन सिंह राजपूत, धर्मेंद्र ठाकुर,जगदीश माली, संतोष राठौर, मुकेश कुमावत, राहुल मूंदड़ा, विनायक माली आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रह

की रिपोर्ट

मां शक्ति के दरबार में हुआ भजन संध्या का आयोजन

टोंकखुर्द (विकेश जैन) । नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर व आसपास के क्षेत्र की प्राचीन प्रसिद्ध श्री शक्ति माता मंदिर परिसर पर भजन संध्या एवं एक क्विंटल खिचड़ी महा प्रसादी का आयोजन संस्था श्री सिद्धिविनायक एवं खेड़ापति सरकार भक्त मंडल द्वारा महा आरती पश्चात कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर महेंद्र सिंह चावड़ा ने की। शुभारंभ डॉ गोपाल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पं लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एवं अनार सिंह ठाकुर थे। भजन गायक विमल गोस्वामी इंदौर ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर किया। एवं इंदौर के एक कलाकार ने वीर हनुमान का रूप धारण कर भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर समिति सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में श्री माणिभद्र महापूजन एवं हवन का भव्य आयोजन संपन्न

• भक्तजन द्वारा झूमते नाचते गाते हुआ दिव्य अनुष्ठान

देवास । संपूर्ण भारतभर के जैन मंदिरों के साथ श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर अधिष्ठायकदेव श्री माणिभद्र वीर के संकल्प एवं साधना दिवस उपलक्ष्य में 108 महापूजन एवं दिव्य चमत्कारी हवन का भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। हवन एवं महापूजन का आयोजन बसंतीलाल नगजीराम जैन परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि महाराज विक्रमसिंह पवार, तात्कालीन महापौर सुभाष शर्मा, शहर कांगे्र्रस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, संतोष मोदी, राजकिशोर यादव आदि उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में बाबा के भक्त उपस्थित थे।

प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि श्री माणिभद्र वीर के अन्न-जल त्यागकर सिद्धाचल तीर्थ की यात्रा प्रतिज्ञा दिवस की स्मृति में भारतभर में इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया । महापूजन विजय मुहूर्त में दोपहर 12.39 बजे से प्रारंभ हुआ। विभिन्न दुर्लभ औषधियों एवं अमृत तुल्य सामग्रियों की हवन में आहूति दी गई। 108 अष्ट प्रकारी महापूजन का आयोजन हुआ। जिसके अंतर्गत बाबा को जल, चंदन, पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, श्रीफल, नैवेद्य समर्पित किए गए। दीप मालिका से सजित भव्य हस्तिरूपी पूजन मंडल की रचना सजाई गई । संपूर्ण अनुष्ठान के दौरान भक्तजन बाबा की भक्ति में झूमते, नाचते, गाते रहे। हवन विधि एवं गीत प्रस्तुति मनीष मेहता रियावण ने की । भक्ति संगीत की प्रस्तुति गौरव जैन भोमियाजी, मनीष जैन, अनूप जैन, सचिन जैन ने दी। माणिभद्र बाबा को स्वर्ण चोला चढ़ाया गया । अतिथि सम्मान विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, मदनलाल कटारिया, शैलेन्द्र चौधरी, अनूप शेखावत, मनीष जैन कायथा वाला आदि ने किया। कार्यक्रम संचालन दीपक जैन, राकेश तरवेचा एवं अतुल जैन ने किया। आभार भरत चौधरी ने माना।
आगामी आयोजन
12 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओलीजी का शुभारंभ होगा। जिसके अंतर्गत सैकड़ों तपस्वी नीरस भोजन ग्रहण कर तपस्या करेंगे। ओलीजी का लाभ कैलाश कुमार इंदरमल जैन भोमियाजी परिवार द्वारा प्राप्त किया जाएगा।

आबकारी विभाग द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से परिवहन करते हुए 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 10 पेटी देशी मदिरा मसाला बरामद

• 02 आरोपी को किया मदिरा एवं ट्रेक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 4 लाख 30 हजार रुपए

देवास। आज सोमवार 11 अक्टूबर 2021 को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आरपी दुबे के मार्गदर्शन में वृत्त देवास ए, में मुखबिर सूचना पर मक्सी रोड बायपास पर आरटीओ कार्यालय के पास बिना नंबर के ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रूप से परिवहन करते हुए 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन,10 पेटी देशी मदिरा मसाला बरामद किया गया, जो कुल मात्रा 270 बल्क लीटर है। इनका अवैध रूप से परिवहन करते हुए जितेंद्र पिता मानसिंह एवं युवराज पिता सागरसिंह दोनों निवासी खटांबा देवास को मध्य प्रदेश आबकरी अधीनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34,(2), के तहत गिरफ्तार किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 4 लाख 30 हजार लाख रूपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, डीपी सिंह मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सनत कुमार ओझा आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

कोरोना से स्वस्थ होकर लौटे डॉ गोपाल गुप्ता का किया तुलादान।

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर के वरिष्ठ डॉ गोपाल गुप्ता कोरोना से स्वस्थ होकर लोटे। डॉ धीरज सिंह सेंधव ने स्वस्थ होने की कामना श्री शक्ति माता से की थी। डॉ गुप्ता स्वस्थ होकर लोटें। डॉ सेंधव ने कार्यक्रम आयोजित किया एवं श्री शक्ति माता को केले का भोग लगाकर डॉ गुप्ता का केले से तुलादान महा आरती के पूर्व श्री शक्ति माता मंदिर पर किया गया एवं स्वस्थ रहने की मंगल कामना की। इस अवसर पर पोप सिंह सेंधव श्याम कुशवाह महेश राठौर राधेश्याम विश्वकर्मा राम सिंह जागीरदार पवन सेंधव माखन सिंह सेंधव डॉ अरविंद मेहता कमल वर्मा लखन महाजन समिति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

हाटपीपल्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन।

हाटपीपल्या(नरेंद्र चौहन)। हाटपिपलिया में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सायंकालीन पथ संचलन निकाला गया पथ संचलन के पूर्व विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा द्वारा स्वयं सेवकों को बौद्धिक दिया गया ततपश्चात हाटपीपल्या के देवगढ़ चौराहे से पथ संचलन निकाला गया जो नगर के प्रत्येक मार्ग से होते हुए पुनः देवगढ़ चौराहे पर पहुँचा जहा पर समापन किया गया । पथ संचलन का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/VID-20211010-WA0091.mp4

कृषक भारती सेवा केंद्र के शुभारंभ पर उर्वरक एवं प्रमाणित बीज संवर्धन संगोष्ठी का आयोजन

देवास। कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड द्वारा कृषक भारती सेवा केंद्र सिया के शुभारंभ अवसर पर उर्वरक एवं प्रमाणित बीज संवर्धन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुन्दरकाण्ड के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रमाणित बीज एवं उर्वरक संवर्धन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कृभको अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव एवं विशेष अतिथि कृभको निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह, भंवर सिंह शेखावत, कृभको विपणन नई दिल्ली संयुक्त महाप्रबंधक डॉ. वी.के. तोमर, कृभको भोपाल उपमहाप्रबंधक जे.पी. सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र इंदौर के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के.देशवाल, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार, जय प्रकाश पाटीदार, मप्र शासन राज्य स्तरीय पुरस्कार से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित युवा कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत थे। इस अवसर पर जिलेभर के 275 कृषकों ने हिस्सा लिया। डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने फीता काटकर कृषक भारती सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। श्री यादव ने बताया कि कृभको द्वारा कृषक भारती सेवा केंद्र का शुभारंभ देवास में किया गया। जिससे आसपास के किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को सीधे रासायनिक, जैविक एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाये जाएंगे। जिससे समय पर उनके कृषि आदानों की पूर्ति हो सके एवं किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में भंवर सिंह शेखावत द्वारा कृभको की अन्य गतिविधियों के बारे में किसानों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आर.एस. राठौर ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। संचालन क्षेत्रीय प्रतिनिधि विनायक हारोड़े कृभको रतलाम ने किया। इस अवसर पर समस्त राज्य विपणन कार्यालय कृभको भोपाल एवं क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर का स्टाफ उपस्थित था।

श्रमिको की डायरी नही बनी तो धरना देंगे सीएम हॉउस के सामने – मदनी

हितग्राहियो के साथ नायाब तहसीलदार को सोपा एस डी एम के नाम ज्ञापन

भौंरासा(अभय नागर) – नगर भौंरासा के पात्र निर्माण श्रमिकों की कर्मकार डायरियो को पिछले 1 वर्ष से सम्बंधित विभाग के द्वारा अपात्र कर दिया गया था निर्माण श्रमिको ने अनेको बार नगर पंचायत तथा स्थानीय पटवारी के चक्कर लगाए परन्तु कोई सुनने को तैयार नही हुआ वही श्रमिक अपनी मजदूरी को छोड़कर विभागों के चक्कर लगाते रहते हे पर कोई उन पर ध्यान देना भी जरूरी नही समझ रहा हे नगर परिषद में श्रमिक कार्ड के पात्र लोगो ने 6 महीने पहले ही कर्मकार डायरियों को सुचारू रूप से दोबारा चालू करने के लिए आवेदन शपथ पत्र के साथ दिए थे आवेदन एसडीएम महोदय तक भी पहुँचे जिस पर एसडीएम के द्वारा स्थानीय पटवारी को जाँच कर पंचनामा बनाने के लिए निर्देश दिए गए थे तब से लेकर आज तक फाइल वही अटकी हुई है अब कई महीने गुज़र गए पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही इस मामले को लेकर नही हुई उक्त मामला जब काँग्रेस नेता इरफान मदनी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एक ज्ञापन तैयार कर श्रमिको को साथ लेकर नायाब तहसीलदर अभिषेक चौरसिया को अवगत करवाया एवं तत्काल कार्यवाही करने की मांग की जिस पर नायाब तहसीलदर द्वारा आश्वस्न देते हुए कहा कि जल्द ही इस सम्बंध मे कार्यवाही करवाऊंगा, मदनी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश मे महँगाई चरम पर है और शासन की ओर से श्रमिकों का अधिकार भी छीना जा रहा है श्रमिकों को उनका अधिकार जल्द नहीं मिलता है तो इस मामले को क्षेत्रीय विधायक सज्जन सिंह वर्मा के संज्ञान में लाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की रहेगी । इस अवसर पर पूर्व पार्षद बहादर सिंह भाटिया, मनोज शुक्ला, निखिल वर्मा निक्की, सुभाष यादव, इरफान बेग, मुस्ताक मंसुरी, सलमान पठान, अनीस खान, सोनू पठान, जासेद शैख, ताहिर गोल्डन, साहिल खान, निजाम बैग, अरबाज पठान, शेरू मंसुरी, गब्बर शाह, शपिक शैख आदि उपस्तिथ थे