विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

सोनकच्छ(अभय नागर) :- विगत दिनों कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है । कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसा दृश्य सामने आया है । चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है । बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमलों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने शनिवार को नगर के डाक बंगला चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया । बजरंगीयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए । पुतला दहन कर बजरंग दल ने यह संदेश दिया की कश्मीरी हिंदुओं के साथ पूरा देश खड़ा है । इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अजय पाटनी, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मंसूरिया, नगर मंत्री मोनू मकवाना संयोजक राजवीर सिंह, गोपाल पटेल अर्निया, कुलदीप तालदी सहित बडी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

विधायक ने किया माताजी सीढी द्वार के पास स्व-सहायता समूहो द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

देवास। नवरात्री के पावन अवसर पर माताजी टेकरी सीढी द्वार के पास नगर निगम एनयुएलएम शाखा के स्व-सहायता समूहो द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओ की प्रदर्शनी का शुभारंभ देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी शुभारंभ के अवसर पर देवास कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, उपायुक्त तनूजा मालवीय उपस्थित रहे। लगाई गई प्रदर्शनी मे स्व-सहायता समूह सदस्यो द्वारा निर्मित वस्तुऐं मैकरम, हेण्ड क्राफट, पापड, आचार, पूजन सामग्री, रेक्जिीन बेग, डेकोरेटिव आयटम, सोफट टॉयज, चूडी, ज्वैलरी एवं म्यूरल आर्ट, हाथ से बनी मोजडी, मास्क एवं सेनेटाईजर तथा स्वल्पाहार के लिये साबुदाना खिचडी, आलु की चिप्स आदि के स्टॉल लगाये गये है।

विधायक द्वारा प्रदर्शनी मे लगे स्टॉलो का निरीक्षण कर समूहो के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी मे सामग्री की प्रशंसा करते हुये विधायक द्वारा समूहो से सामग्री भी क्रय की गई। विधायक द्वारा सामग्री क्रय करते हुये शहरवासी व आने वाले श्रद्धालुओ को एक संदेश भी दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता भरत चौधरी, गणेश पटेल, भरत व्यास, राजा भाटिया आदि सहित निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री जीवन रावत, विशाल जगताप, गिरजेश शर्मा, समीर शेख सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लॉटरी पद्धती से हुआ प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित भवनो का आवंटन

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निगम सीमा के वार्ड मेंढकी मे निर्मित भवनो का आवंटन लाटरी पद्धती से हुआ। लॉटरी ड्रा स्थानीय विक्रमसभा भवन मे नगर निगम निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री शाहीद अली की उपस्थिती मे स्वयं हितग्राहियो के द्वारा ड्रा पर्ची उठवाई गई। 5 जुलाई से 5 अक्टुबर 2021 तक 180 आवेदन प्राप्त हुये। आवेदनकर्ताओ को दूरभाष के माध्यम से आमंत्रित किया। कुल 112 रिक्त भवनो के लिये एक मुश्त राशि जमा कराने की सहमती देने वाले हितग्राहियो मे कुल 88 हितग्राहियो ने उपस्थित होकर स्वंय के द्वारा लॉटरी ड्रा पर्ची उठाई गई। जिसमे कुल 88 हितग्राहियो का चयन हुआ। चयनित हितग्राहियो को 7 दिवस मे आवंटन राशि निगम कोष मे एक मुश्त जमा कराने का समय दिया गया है। दी गई समयावधी मे हितग्राहियो द्वारा राशि जमा नही की जाती है तो भवन आवंटन स्वतः ही निरस्त माना जावेगा।

श्री माणिभद्र वीर के महापूजन एवं हवन का आयोजन 10 अक्टूबर को

• श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में होगा यह दिव्य अनुष्ठान

देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ पर अधिष्ठायक देव श्री माणिभद्र वीर का 108 महापूजन एवं हवन का दिव्य अनुष्ठान 10 अक्टूबर, रविवार को होगा। माणिभद्र वीर के सिद्धाचल तीर्थ यात्रा के संकल्प एवं प्रतिज्ञा दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन सम्पूर्ण भारतभर के जैन मंदिरों में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में देवास स्थित जिनालय में भी यह आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। महापूजन विजय मुहुर्त में दिन के 12.39 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर बाबा की 108 अष्ट प्रकारी पूजन एवं दिव्य दुर्लभ औषधियों द्वारा हवन होगा। बाबा को स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा। सम्पूर्ण आयोजन का लाभ बसंतीलाल नगजीराम जैन परिवार द्वारा लिया जा रहा है। उक्त आयोजन को लेकर समाज में भरपूर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि आसोज सुदी पंचमी के इसी दिन माणिभद्र वीर ने बगैर अन्न जल ग्रहण किए सिद्धाचल तीर्थ पद यात्रा का संकल्प लिया था। पूजन विधि सम्पन्न करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक मनीष मेहता रियावन वाले पधारेंगे। भक्ति संगीत की प्रस्तुति पार्श्वनाथ म्यूजिक ग्रुप द्वारा दी जाएगी। ट्रस्ट मंडल संरक्षक अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत, भरत चौधरी, दीपक जैन, अतुल जैन, राकेश तरवेचा, अनूप शेखावत, गौरव जैन भोमियाजी, सुधीर जैन, वीरेन्द्र जैन, अशोक जैन, राजेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने का अनुरोध किया है।

नवरात्रि में रात्रि कालीन कर्फ्यू लगाने के क्या मायने?

बाहर से आने वाले अधिकांश दर्शनार्थी रात में ही आते हैं- कांग्रेस

देवास = कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान देवास शहर सहित पूरे जिले में रात 11:00 से सुबह 6:00 बजे तक का कर्फ्यू लगाया गया है । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया की कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अत्यंत आवश्यक है लेकिन रात में कर्फ्यू लगाने के क्या मायने जबकि प्रदेश में कहीं भी रात का कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। सर्वविदित है कि इंदौर उज्जैन और आसपास के अधिकांश दर्शनार्थी रात में ही देवास आकर दर्शन करते हैं और खास करके जो इंदौर उज्जैन से पैदल चलकर माता के दर्शन करते हैं उनकी संख्या सर्वाधिक रही है यह रिकॉर्ड रहा है । वहीं शहर के लोग भी सुबह 4:00 बजे से माता टेकरी पहुंचते हैं जब 6:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा तो फिर लोग पहुंचेंगे कब जब की सुबह की आरती 6 बजे के पूर्व होती है कई दर्शनार्थी तो दुर्गा उत्सव में आरती में अवश्य भाग लेते ही हैं ।एक और शहर सहित प्रदेश में दुर्गा उत्सव मनाने की पूरी तरह से छूट दी गई है वही देवास में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है जबकि प्रदेश के जो महत्वपूर्ण माता के मंदिर है उनमें देवास का माता चामुंडा माता तुलजा भवानी का मंदिर प्रमुख रूप से है जहां नवरात्रि पर्व के दौरान लाखों दर्शनार्थी दर्शन करने आते हैं इन्ही दर्शनार्थियों को दर्शन कराने के उद्देश्य प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है। फिर रात का कर्फ्यू लगाने के क्या मायने। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जो निर्णय लिया है उसमें सांसद और विधायक की भी सहमति है ? अगर है तो यह देवास शहर व दर्शनार्थियों के हित में नहीं है । साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि कलेक्टर श्री शुक्ला अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और रात्रिकालीन कर्फ्यू की जो घोषणा की है वह वापस करें कहीं ऐसा ना हो कि यह घोषणा औपचारिक बनकर ही रह जाए।

स्टार सांगते ने जीता रजत पदक

देवास। पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर एवं तुकोजीराव पवार स्पोर्टस कॉम्पलेक्स इंडस्ट्रीयल पार्क देवास में सम्पन्न हुई 18वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट टेनिस (महिला/पुरूष) चैम्पियनशीप सम्पन्न हुई। जिसमें देवास शहर की स्टार सांगते ने मप्र टीम से सॉफ्ट टैनिस प्रतियोगिता में रजत पदक हांसिल किया। इस उपलब्धि पर स्टार सांगते का समापन अवसर पर आए अतिथियों ने आकर्षक ट्राफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। सांगते की इस उपलब्धि पर सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन के जनरल सेके्रटरी व विश्वाअमित्र अवार्डी सुदेश सांगते, कोच गौरव कदम, खुमान सिंह बैस, आनंद सांगते, वीरेन्द्र ठाकुर, राणा ठाकुर, वीरेस बिहानिया, सीनियर खिलाड़ी जय मीना, योगेश चौधरी, आदित्य दुबे, राजवीर नागर सहित समाजजन, स्नेहीजन आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

शक्ति की भक्ति में डूबा नगर भोरासा पहले ही दिन भाजपा युवा नेता राजपूत ने उतारी मां शक्ती की आरती

भौरासा निप्र(अभय नागर) – गुरुवार से शारदीय नवरात्रि पर्व आरंभ हो गया है शुभ मुहूर्त में देवी की घट स्थापना के साथ ही नो दिनों तक माता की आराधना में भक्त जूटेंगे देवी मंदिरों में दो दिन पहले से ही विशेष साज सज्जा की गई मंदिर रोशनी से जग मगाने लगे हैं नगर के शक्ति माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, अंबिका माता मंदिर, लाल माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में 9 दिनों तक अनुष्ठान होंगे भक्त शक्ति की उपासना में जूटेंगे इधर नवरात्रि पर्व के लिए शासन ने रात 10:00 बजे तक मोहल्लो में गरबा आयोजन मैं छूट देने से लोगों में उत्साह है शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का पर्व गुरुवार से प्रारंभ हो गया है सुबह से ही नगर मैं कई स्थानों पर माता की प्रतिमा की स्थापना की गई नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में 9 दिनों तक विशेष अनुष्ठान के बाद भी विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे हालांकि इस बार शासन मोहल्लों में छोटे स्तनों पर गरबा आयोजित करने की छूट रात 10:00 बजे तक की दी है वही व्यवसायिक गरबो पर रोक लगी रहेगी इसके अलावा जुलूस चल समारोह के दौरान केवल 10 लोगों के लिए ही अनुमति रहेगी मूर्तियां भी प्लास्टर ऑफ पेरिस की नहीं रहेगी लोगों से छोटी मूर्ति की स्थापना करने का अनुरोध भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है नगर मे पहले दिन शक्ती माता मंदिर पर भाजपा युवा नेता रजत पाल सिंह राजपूत के द्वारा आरती उतारी गई इस अवसर पर करणसिंह शास्त्री, राज दरबार, धर्मेंद्र ठाकुर, नकुल अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल इंजीनियर, नितिन गांगुली, किशोर जोशी पटवारी सहित कई लोग मौजूद रहे ।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोरोना गाइड लाइन के प्रतिबंधात्मक आदेश में किया आंशिक संशोधन

• समस्त कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक किये जा सकेंगे संचालित

• सभी धार्मिक पूजा स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक श्रद्धालु / अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे

• विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 300 अतिथि / व्यक्ति शामिल हो सकेंगे

• रावण दहन के पूर्व परम्परागत श्रीराम के चल समारोह प्रतिकात्मक रूप से अनुमत्य होगा

• जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा

देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोरोना गाइड लाइन के प्रतिबंधात्मक आदेश में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेशानुसार मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग मंत्रालय , वल्लभ भवन भोपाल के परिपत्र अनुसार दिनांक 06 अक्टूबर 2021 एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश दिनांक 03.09.2021 एवं लोकसभा उप निर्वाचन हेतु आयोग द्वारा निर्देशों के अनुरूप जारी दिश निर्देशों को छोड़कर पूर्व के समस्त कोरोना कर्फ्यू आदेशों को अधिक्रमित किया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, The Epidemic Disease Act, 1897 एवं National Disaster Management Act 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए देवास जिले की राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश पर्यन्त तक निम्नानुसा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन, मेले, धार्मिक आदि समारोह आदि, जिनमें जनसमूह एकत्र होता है, प्रतिबंधित रहेंगे। राजनैतिक कार्यक्रमों आदि हेतु लोकसभा-विधानसभा उप निर्वाचन से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। समस्त कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किये जा सकेंगे। दिनांक 15 अक्टूबर 2021 से 100 प्रतिशत की क्षमता पर कोचिंग संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो सकेंगे। कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन कोचिंग संस्थान के संचालक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजक को सुनिश्चित कराना बंधनकारी होगा। समस्त धार्मिक पूजा स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक श्रद्धालु / अनुयायी उपस्थित रह सकेंगे। सभी प्रकार की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, जिम अपने नियत समय तक खुल सकेंगे सिनेमा घर एवं थियेटर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किये जा सकेंगे। उपरोक्त हेतु कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन बंधनकारी होगा। समस्त वृहद , मध्यम , लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य कर सकेंगे तथा निर्माण गतिविधियां सतत् चल सकेंगी। जिम, फिटनेस सेंटर, योगा केन्द्रों का संचालन इनकी क्षमता के 50 प्रतिशत की क्षमता तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए संचालित किये जा सकेंगे। दिनांक 15 अक्टूबर 2021 से 100 प्रतिशत क्षमता पर उपरोक्त संचालन किया जा सकेगा। समस्त खेलकूद के स्टेडियम एवं स्वीमिंग पूल खुल सकेंगे तथा खेल आयोजनों में स्टेडियम / दर्शक दीर्घा में क्षमता के 50 प्रतिशत तक दर्शक शामिल हो सकेंगे ।
जारी आदेशानुसार समस्त रेस्टोरेंट एवं क्लब 100 प्रतिशत क्षमता से कोविड -19 प्रोटोकाल की शर्तों का पालन करते हुए खुल सकेंगे। विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 300 अतिथि / व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। आयोजन में कोविड -19 महामारी की रोकथाम हेतु समस्त प्रोटोकाल का पालन किया जाना आयोजकों द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा । अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी । रावण दहन के पूर्व परम्परागत श्रीराम के चल समारोह प्रतिकात्मक रूप से अनुमत्य होगा। रामलीला तथा रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर आयोजन समिति द्वारा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की पूर्वानुमति प्राप्त कर आयोजित किये जा सकेंगे। रामलीला का आयोजन मैदान / हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत सीमा तक दर्शक शामिल हो सकेंगे । रावण दहन के वृहद आयोजन, जिनका स्वरूप मेले समान होता है , की अनुमति नहीं होगी। गरबा का आयोजन सोसायटियों, कालोनियों, मोहल्लों में मोहल्ला वासियों, कालोनी वासियों की आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत की क्षमता तक की उपस्थिति में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को सूचित कर आयोजित किया जा सकेगा। व्यावसायिक स्तर पर वृहद स्वरूप के गरबा आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। अंर्तराज्यीय (Inter State) तथा राज्यांतरिक (Intra State) व्यक्तियों, माल ( Goods ) एवं सर्विसेज का आवागमन निर्बाध रहेगा। पूरे जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।
जारी आदेशानुसार अनुमत्य आयोजनों, समारोहों में डी.जे., बैण्डबाजे की माननीय सर्वोच्च न्यायालय के जारी आदेशों के अधीन रात्रि 10.00 बजे तक उपयोग की अनुमति रहेगी । चूंकि यह आदेश जन सामान्य से संबंधित है एवं परिस्थितिवश इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य या समूह को इस संबंध में सूचना दी जाकर सुनवाई की जा सके , अतः दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 ( 1 ) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है । कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 ( 5 ) के अंतर्गत इस आदेश के विरुद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है।

श्रीमंत तुकोजीराव नवीन विज्ञान महाविद्यालय msc में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठन एआईडीएसओ ने दिया ज्ञापन

देवास। छात्र संगठन एआईडीएसओ ने साइंस कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य के नाम ज्ञापन दिया । एआईडीएसओ के विनोद प्रजापति ने बताया कि देवास में साइंस कॉलेज है, यहां पर गांव से दूरदराज के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। साथ ही साइंस कॉलेज msc में सिर्फ 120 सीट होने के कारण जिले के आस-पास के गाँवों के सैकड़ों छात्र msc प्रवेश से वंचित रह गए है, छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विज्ञान भवन महाविद्यालय में सीट संख्या बढ़ाई जाए व सभी छात्रों को एडमिशन दिया जाए। छात्रों नेे एक घंटे तक नारेबाजी कर धरना दिया। ज्ञापन देते समय विजय मालवीय,सोना बागानिया, साधना पवार ,शीतल, वर्षा, मोनिका गुजराती, रजनी चौहान,नासिर खान, राहुल मालवीय, गोविंद जाटवा, अर्जुन, रोहित राठौर, सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Dewas, कांग्रेस ने रसोई गैस एवं पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

• मूल्यवृद्धि के विरोध में नावेल्टी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक बैलगाड़ी ने खींची कार                                                        
देवास। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार आए दिन पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम लगातार बढ़ाती चली जा रही है बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एकदम से 15 रुपये बढ़ा दी गई इसी के साथ पेट्रोल डीजल के दाम भी और बढ़ गए जो कि 100 रुपये के पार हो चुके हैं।
इसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में नावेल्टी चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक एक अनोखा प्रदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत बैलगाड़ी ने रस्सियों से  बंधी एक कार को खींचा वहीं बैलगाड़ी पर एलपीजी के सिलेंडर रखे गए।

साथ ही मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग के नारे लगाते हुए कांग्रेस जन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए राजानी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाती चली जा रही है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के बजाय केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ाती चली जा रही है जो कि अनुचित है सरकार ने तत्काल ही बढ़े हुए मूल्य वापस लेना चाहिए। इसी के साथ विगत दिनों उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने की भी निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो कि प्रजातंत्र के विपरीत है।          इसी के साथ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा प्रदीप चौधरी दिग्विजय सिंह झाला ने भी संबोधित किया करते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना।     

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री ज्ञान सिंह दरबार नरेंद्र यादव संजय कहार संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख जितेंद्र सिंह गौड़ इम्तियाज सिद्दीकी प्रहलाद मिस्त्री शबाना सोहेल दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा गोवर्धन देसाई योगेंद्र भारतीय विक्रम मुकाती विश्वजीत सिंह चौहान पंकज वर्मा मयंक जैन कमल प्रसाद मुकाती राधा किशन सोलंकी धर्मेंद्र पटेल कुद्दुस शेख अकरम शेख तृप्ति शाहिद मोदी सुनील शुक्ला कमलेश गुप्ता उमेश गवली निलेश वर्मा चंद्रपाल सिंह सोलंकी राजेश जयसवाल अमितेश पांडे सलीम पठान ईशान राणा धीरज कल्याणे भेरू लाल शर्मा प्रशांत सिंह चौहान राजेश राठौड़  डॉ गजेंद्र तोमर हारिश ग़जधर ओम राठौड़ अंतर सिंह सोलंकी छोटू सिंह गुर्जर संजय रैकवार दीपेश हरोड़े  जितेंद्र मालवीय गुल्लू मंगानी शकील लक्की मिर्जा कादिर बैग  नन्दू भय्या अग्रवाल बाबूलाल मालवीय अंकित खरे डैनी पहलवान जानी भाई सुनील कप्तान वसीम हुसेन देवेंद्र बाबा जय प्रकाश मालवीय नौशाद पठान सतीश तलरेजा तनवीर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।