नवरात्री पर्व पर माताजी टेकरी व शहर मे निगम द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान जारी

वृद्ध एवं विकलांजनो को माताजी परिक्रमा के लिए ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध

देवास/ नवरात्री महा पर्व पर माताजी दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के लिये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम द्वारा माताजी टेकरी व शहर मे विशेष रूप से साफ-सफाई कार्य निगम की टीम द्वारा निरंतर किया जा रहा है। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सम्पूर्ण माताजी टेकरी क्षेत्र के साथ जगह-जगह रखी गई डस्टबीनो की सफाई निरंतर की जाकर किटनाशक दवाईयो का छिडकाव भी किया जा रहा है। आयुक्त द्वारा टेकरी के प्रमुख दोनो द्वारो पर निगम कन्ट्रोलरूम स्थिापित किया जाकर पीने के पानी, प्रकाश एवं सफाई व्यवस्थाओ को लेकर कर्मचारियो की ड्युटी लगाई गई है। आयुक्त विशालसिह चौहान एवं एस. डी. एम. प्रदीप सोनी द्वारा माता टेकरी की व्यवस्थाओ एवं प्रमुख मार्गो की सफाई का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण किया गया। एस. डी. एम. श्री सोनी ने बताया कि टेकरी पर सिनियर सीटीजन, विकलांगजनो एवं सामग्री लोडिंग हेतु ई रिक्शा टेकरी परिक्रमा मार्ग पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है। जिससे वृद्ध एवं विकलांजनो को माताजी परिक्रमा मे सुविधा होगी, ई रिक्शा टेकरी स्थित रोपवे पाईंट पर उपलब्ध रहेगा। आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर को रात्रीकालीन सफाई व्यवस्था के लिये तथा निगम द्वारा सभी प्रमुख मार्गो पर लगाई गई पीने के पानी की प्याउ मे प्रतिदिन दोनो समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश वाहन अधिकारी को दिये गये। आयुक्त ने श्रद्धालुओ से अपील की है कि वे चढावा एवं प्रसाद मे पॉलिथीन का उपयोग नही करे साथ ही गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग डस्टबीनो मे डाले तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

भोपाल दूरदर्शन पर युवा कृषक राजपूत की हुई रिकार्डिंग


देवास। दूरदर्शन के कार्यक्रम कृषि दर्शन श्यामला हिल्स भोपाल द्वारा किसान चैनल पर युवा कृषक ने अपना उद्बोधन किया। प्रगतिशील किसान एवं मप्र शासन से सम्मानित युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम छोटी चूरलाय ने दूरदर्शन पर अपनी प्रस्तुति दी और मिश्रित खेती, शासित योगिक खेती, बीज उपचार, पेड़-पौधे पर्यावरण, गहरी जुताई, किसान उत्पादन संगठन, कृभकों, बीज निगम एवं खेत पाठशाला सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की। उक्त आयोजन में श्री राजपूत से एंकर पूर्वा राय ने परिचर्चा की। साथ ही श्री राजपूत ने भोपाल दूरदर्शन निदेशक आरके यादव, गोपाल मण्डलोई, केमरामैन गुप्ता जी एवं खरे जी सौजन्य भेंट की। इसके पूर्व श्री राजपूत गुजरात, महाराष्ट्र एवं मप्र में कई संगोष्ठियों में प्रस्तुति दे चुके है। उक्त जानकारी भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दी।

ग्राम हवनखेडी के ग्रामीणों ने शिक्षकों की कमी को लेकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया


देवास। ग्राम पंचायत गदइशापीपल्या एवं ग्राम हवन खेड़ी के ग्रामीणों ने शा.मा.वि. हवन खेडी के शिक्षकों को अन्यत्र अटेच नहीं किये जाने के लिए जिलाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शा.मा.वि. हवन खेडी में 174 विद्यार्थी पढ़ते है और इस स्कूूल में मात्र तीन शिक्षक है जिसमें से भी एक शिक्षक जिनको ड्यूटी ज्वाईन किये मात्र 5 दिन ही हुए थे उनको जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास में अटेच कर दिया गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधीश से मांग की है कि शा.मा.वि. हवनखेडी के विद्यालय से किसी भी शिक्षक को अन्यत्र अटेच नहीं किया जाए तथा विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। इस अवसर पर रशीद पटेल, सुनील मालवीय, रोहित राठौर, लोकेश बैरागी, अजय राठौर, विजय मालवीय, सुधीर मालवीय सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रियल जैन सोशल ग्रुप टोंकखुर्द ने हस्तिनापुर में पाया द्वतीय स्थान

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। हस्तिनापुर मैं हुई 13 वी राष्ट्रीय कांफ्रेंस में निकले चल समारोह में तीर्थ रक्षो रकच्छति के बैनर तले तीर्थ रक्षा की थीम से समाज को तीर्थ को बचाने व अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने का संदेश दिया जिसे समाज जन ने बहुत पसंद किया व कांफ्रेंस की चयन समिति ने रियल जैन सोशल ग्रुप टोंकखुर्द को द्वतीय स्थान व ग्यारह हजार रुपये का नगद पुरुस्कार प्रदान किया ग्रुप अध्यक्ष राहुल संघवी ने सभी का आभार माना।

Dewas, नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

• चु‍नरी यात्राओं और भण्‍डारों पर प्रतिबंध रहेगा

• वृद्धजनों को टेकरी पर ले जाने के लिए बैटरी चलित वाहन की व्‍यवस्‍था

• श्रद्धालुओं को बांस से निर्मित डब्‍बे में दिया जायेगा प्रसाद

देवास। विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार और कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने नवरात्रि पर्व की तैयारियों और टेकरी परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्‍यवस्‍था और अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के सुचारू क्रियान्‍वयन के लिए मॉ चामुण्‍डा टेकरी कार्यालय में शासकीय मॉ चामुण्‍डा देवी प्रबंध समिति की बैठक ली। बैठक में अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि जो भी श्रद्धालु टेकरी पर दर्शन करने आ रहे है उन्‍हें पहले बडी माता के दर्शन के बाद छोटी माता के दर्शन के लिए प्रेरित करें। जिससे सुचारू व्‍यवस्‍था बनी रहे। टेकरी पर जो भी मंदिर है उन्‍हें पूर्ण तरीके से बंद न कर के बैरिकेट लगाकर दर्शन के लिए खुला रखे।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा की 07 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। हमें कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन भी कराना है। चु‍नरी यात्राओं और भण्‍डारों पर प्रतिबंध रहेगा। वृद्धजनों को टेकरी पर ले जाने के लिए बैटरी चलित वाहन की व्‍यवस्‍था की गई है। इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा भीड़ आएगी। अन्य जिलों के श्रद्धालु भी दर्शन करने आएंगे। श्रद्धालुओं के लिए रोप वे भी चालू रहेगा। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24×7 कार्य करेगा। टेकरी पर श्रद्धा‍लूओं के आने जाने के लिए रास्‍ते बनाये गये है, बैरिकेटस लगाये गये है। परिक्रमा मार्ग, सीढ़ी मार्ग, रपट मार्ग एवं संपूर्ण टेकरी का साफ-सफाई नियमित रूप से होती रहेगी। टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबीन लगाए है। प्रतिदिन रात को 12 के बाद कचरे का संग्रहण कार्य किया जाएगा। टेकरी पर दिवारों पर देवी-देवाताओं की पेंटिंग भी बनाई जा रही है। संपूर्ण टेकरी स्थल पर नवरात्रि के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्‍लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि पार्किंग की समूचित व्यवस्था की जाए। रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। रोशनी के लिए हाईमास्‍ट लगाये गये है। बीजली की 24×7 व्‍यवस्‍था रहेगी। आपात स्थिति के लिए जनरेटर की व्‍यवस्‍था भी की गई है। नवरात्रि पर माताजी के दर्शन के लिए टेकरी पर सीढी मार्ग एवं सयाजी द्वार पर एलईडी स्‍क्रीनें लगाई गई है। जिस पर माताजी के लाईव दर्शन होंगे।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि श्रद्धालूओं को बांस से निर्मित डब्‍बे में प्रसाद दिया जायेगा। बांस से निर्मित 50 हजार डब्‍बे बनवाये गये है। प्रसाद के लिए नागरिक सहयोग राशि भी दे रहे है। प्रसाद एप के माध्‍यम से डिमांड पर घर पहुचाने की व्‍यवस्‍था भी की गई है। टेकरी बांस से निर्मित उत्‍पादों और अन्‍य सामग्रीयों के स्‍टॉल और प्रदर्शिनी लगाई गई है। टेकरी पर पानी के स्‍टॉल लगाये जा रहे है, बाथरूम की व्‍यवस्‍था की गई है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि मेन रोड़ पर स्थिति सभी दुकानों के संचालक नवरात्रि में दुकानों पर विद्युत सज्‍जा करें। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित कर व्‍यापार करें। पार्किंग सड़क पर नहीं हो, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करवाएं। पार्किंग व्‍यवस्‍था पुलिस डीआरपी लाइन देवास, स्टेशन रोड, भोपाल और इंदौर रोड़ एवं उज्‍जैन रोड पुराना आरटीओं ऑफिस में रहेगा। कंट्रोल रूम से लगातार मानिटरिंग करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि दर्शनार्थियों की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाए। कोरोना की सम्‍भावित तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते है हुए नागरिकों को ऑन लाईन दर्शन के लिए प्रे‍रित करें। कोविड-19 गाईड लाईन के अनुसार धार्मिक स्थलों पर एक साथ 100 व्यक्तियों की अनुमित है। कोविड-19 गाईड लाईन का पूरा पालन कराया जाए। टेकरी पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग पर्याप्त मात्रा में काउंटर लगाये। इसमें थर्मल स्क्रीन, मास्क वितरण तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था करे।

आयुक्त के निर्देश के बाद भी प्रभारी दरोगा ने नही किया वार्ड 23 मे सफाई कार्य

• कार्य के प्रति लापरवाही बरते पर प्रभारी दरोगा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

देवास। 4 अक्टुबर को नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा साफ-सफाई व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया। जिसमे वार्ड क्रमांक 23 लक्ष्मण नगर मे नाले से गायत्री नगर पुलिया तक काफी मात्रा मे फैले हुये कचरे एवं गंदगी को हटाने के निर्देश प्रभारी दरोगा प्रवीण खरे को दिये गये थे। वार्ड 23 मे पर्याप्त सफाई अमला होने के पश्चात भी सफाई कार्य नही किया गया। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा 5 अक्टुबर को फिर से वार्डो का निरीक्षण करने पर वार्ड 23 मे कचरे एवं गंदगी पाये जाने पर आयुक्त द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। इस संबंध मे नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी आर. एस. केलकर द्वारा प्रभारी दरोगा को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे मे जवाब मांगा गया है।

नगर परिषद भौंरासा के अकाउंटेंट हरिओम कचोले को रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त टीम ने सोमवार को रंगेहाथ पकड़ा।

भौंरासा(अभय नागर) । नगर परिषद भौंरासा के अकाउंटेंट हरिओम कचोले को रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त टीम ने सोमवार को रंगेहाथ पकड़ा। अकाउंटेंट ने पानी सप्लाई के बिल को लेकर रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्त में आने के बाद अकाउंटेंट बोला – मैंने तो सीएमओ मैडम माया मंडलोई के कहने पर रुपए लिए थे। मैडम ने कहा था कि बिल का 40 परसेंट लेना है। पकड़ाने के बाद सीख देते हुए कहा- मैं तो पकड़ में आ गया। बस यही कहना चाहता हूं कि किसी को रिश्वत नहीं लेना चाहिए। मुझ पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। नियम से मैडम पर भी एक्शन हो। वहीं पूरे मामले में सीएमओ की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है भाैंरासा के रहने वाले मनीष यादव ने अकांउटेंट द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को थी। 2019 में मनीष ने नगर परिषद को अपने निजी ट्यूबवेल से 50 रुपए रुपए प्रति टैंकर से हिसाब से पानी सप्लाई किया था। सवा दो लाख रुपए का बिल बना था। जब मनीष ने रुपयों की मांग की तो अकाउंटेंट ने 40 प्रतिशत कमीशन की बात कही। सोमवार को अकाउंटेंट ने कहा था कि वह एक लाख रुपए का चेक देगा। बदले में उसे उसका कमीशन 40 हजार रुपए देना होगा। प्लानिंग के अनुसार मनीष 20 हजार रुपए लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने अपने दफ्तर में 20 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे दबोच लिया। शिकायतकर्ता मनीष यादव का कहना है कि नगर परिषद के वर्क ऑर्डर पर मार्च 19 से अगस्त 2019 तक 5 महीने सुबह से शाम तक टैंकर भरे। इसका कुल बिल 2 लाख 22 हजार 350 रुपए बना। मनीष का आरोप है कि सीएमओ माया मंडलोई ने अकाउंटेंट के जरिए 40 फीसदी रिश्वत मांगी। इस हिसाब से इन्होंने – 88 हजार 800 रुपए का भुगतान करना होगा। इन्होंने राउंड फिगर में 80 हजार देने को कहा था। जब मैंने कहा कि 40 फीसदी बहुत ज्यादा है, 70 हजार तक कर लो। अकाउंटेंट बोला- मैडम नहीं मान रही। इस पर मैं उज्जैन लोकायुक्त के पास पहुंचा और उनकी प्लानिंग के तहत 20 हजार रुपए लेकर पहुंचा। मैंने 20 हजार दिए और कहा कि 15 मिनट में बाद 20 हजार और लेकर आता हूं। भौंरासा नगर परिषद के अकाउंटेंट हरिओम कचोले का कहना है कि लोकायुक्त ने पकड़ा है तो मामले में सच्चाई तो है। मैंने सीएमओ मैडम के कहने पर 20 हजार रुपए लिए थे। मैडम ने कहा था कि 40 परसेंट लगेगा। सवा दो लाख रुपए का बिल था। 40 फीसदी के हिसाब से 80 हजार रुपए से ज्यादा लेने थे। मैडम के कहने पर ही रुपए लिए हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि कोई रिश्वत नहीं ले।

Dewas, नगर परिषद खातेगांव में श्वान के गले में रस्सी डालकर डंडे से पीटने के मामले में कर्मचारी को तत्काल सेवा से हटाया

देवास। जिले की नगर परिषद खातेगांव के कर्मचारी टेमा लोदवाल और चंकी लोदवाल द्वारा श्वान के गले में रस्सी डालकर डंडे से पीटने की घटना की गई। उनकी पिटाई से श्वान की मौत हो गई।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/10/1080_25_4.76_Oct042021-1.mp4

जिसका ‍वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी चंकी मनोहर चिंतामन को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया है।

गोपिगुरडिया के पास निर्माणाधीन पुलिया पर बालू रेत से भरा डम्फर हुआ दुर्घटना ग्रस्त।

हाटपिपल्या(नरेंद्र चौहन) । प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत हाटपीपल्या से बरखेड़ा सोमा तक रोड़ का निर्माण किया जा रहा है जिसमे पुलिया भी है जो निर्माणाधीन है जिस वजह से आये दिन दुर्घटना होती है
रविवार सुबह हाटपीपल्या से बालू रेत से भरा डम्फर गोपिगुरडिया की और जा रहा था तभी गोपिगुरडिया के समीप निर्माणाधीन पुलिया पर डंपर दुर्घटना का शिकार हो गया

युवा भाजपा नेता चेतन सिंह सेंधव ने बताया कि उक्त रोड़ को स्व नंदकुमारसिंह चौहान खंडवा सांसद ने स्वीकृत करवाई थी लेकिन समय अवधि बीत जाने के बाद भी रोड़ व पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा है साथ ही आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण किया है जिस वजह से दुर्घटना होती है
रविवार को भी बालू रेत से भरा डंपर दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसे जेसीबी की मदद से सीधा किया गया।

Dewas, 81 घंटे निरंतर स्केटिंग करके जीता एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

• रिकॉर्ड पूरा कर वापस लौटे तन्मय मेहता का शहर में जोरदार स्वागत

देवास। इंडिया कोऑर्डिनेटर और तन्मय मेहता के कोच संदीप जाधव ने बताया कि देवास डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग एसोसिएशन के ट्रेजर तन्मय मेहता जिन्होंने एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कर्नाटक के बेलगाम में उन्हें 81 घंटे निरंतर स्केटिंग करना था, सफलतापूर्वक उन्होंने इस रिकॉर्ड को किया । उनके नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर खेलो में जाना माना नाम अबरार अहमद शेख, पेंचक स्लाट सचिव अभय श्रीवास, मध्य प्रदेश स्केट्स खो एसोसिएशन सचिव पावन पाटिल, कर्लिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश सचिव संदीप जाधव, और उनकी टीम युवराज सिंह, धर्मेंद्र सोलंकी, सूरज बामनिया, ऋतुराज सिंह, राजवीर ठाकुर, विशाल सिंह, देवराज सांगते, सुमित शर्मा, उदय भावसार, आलोक सिंह, तनिष्क राणा, निखिल सिंह मेहर, हार्दिक मंडलोई, साक्षी चौहान, महक पटेल, आयुष बेहरे, रुद्राक्ष सिंह तोमर, यश पटेल, दर्शन सिन्नम ने स्वागत किया । उसके पश्चात जवाहर चौक में विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, जिला ओलंपिक सचिव हेमेंद्र निगम, जिला ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य पवन यादव, खुशबू पाटिल, खेल शिक्षक मिर्जा मुशाहिद बैग, उत्कृष्ट विद्यालय खेल शिक्षक महेंद्र सिंह दल्वी, सलीम शेख द्वारा स्वागत किया गया तथा विक्रम सभा भवन में निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा भी तन्मय का स्वागत सम्मान किया गया। यह हमारे देवास के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी रिकॉर्ड के बाद गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड की तैयारी तन्मय मेहता द्वारा की जा रही है।