टोंकखुर्द में हुआ अमृत महोत्सव का शुभारंभ:

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्‌य में भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा व सचिव निहारिका सिंह के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद में न्यायाधीश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति शिवचरण पटेल तथा न्यायाधीश श्वेता खरे ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रभात फेरी नगर परिषद से प्रारंभ होकर भगत सिंह ,रावला चौक ,फ्रीगंज, शक्तिमाता चौराह होते हुए प्रभात फेरी पुनः नगर परिषद पहुंची जहा प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी का नगर में पुष्प वर्षा से स्वागत विमल सांकला एवं नगर वासियों ने किया प्रभात फेरी में अधिवक्तागण,पी,एल,वी, स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग,महिला और बाल विकास विभाग,नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कूली बच्चे शामिल थे जो अपने विभागों की प्रचलित योजनाओं की तख्ती लिए प्रभात फेरी में चल रहे थे।न्यायाधीश पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सचिव के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता व प्रसार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान तहसील व ग्राम स्तर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से विभिन्न विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही इन योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

Dewas, प्रेस क्लब निर्वाचन में आदर्श राष्ट्रवादी पैनल विजयी

देवास। रविवार को प्रेस क्लब देवास के चुनाव स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर भवन में संपन्न हुए। निर्वाचन के लिए अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनोज हेतावल, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना वारसी ने चुनाव अधिकारी तथा सहायक के रूप में अभिभाषक जीवनसिंह कराड़ा ने भूमिका निभाई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें प्रेस क्लब के पूर्व सचिव स्व. हिमांशु राठौड़ बाबा की पुण्यतिथि पर सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें आदर्श राष्ट्रवादी पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित दो कार्यकारिणी सदस्य मैदान में उतारे। वहीं अध्यक्ष पद के लिए दो दो स्वतंत्र उम्मीदवार व उपाध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में रहे। नाम वापसी के बाद प्रेस क्लब के निर्वाचन में सचिव चेतन राठौड़, संयुक्त सचिव शैलेंद्र अड़ावदिया, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी व कार्यकारिणी सदस्य कमल अहिरवार, खुमानसिंह बैस निर्विरोध निर्वाचित हुए। इन पांचों पदों पर अन्य कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। मुख्य मुकाबला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए था। मतदान प्रक्रिया में कुल 53 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अतुल बागलीकर, चेतन नाथ योगी एवं सौरभ सचान मैदान में थे। जिसमें से बागलीकर को 35, योगी को 11 व सचान को 7 मत प्राप्त हुए, इस तरह अतुल बागलीकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला शेखर कौशल व राजेंद्र चौरसिया के बीच था, जिसमें कौशल को 37 व चौरसिया को 16 मत प्राप्त हुए। इस तरह शेखर कौशल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन पश्चात चुनाव अधिकारी मनोज हेतावल, मुन्ना वारसी व जीवनसिंह कराड़ा एवं आदर्श राष्ट्रवादी पैनल संयोजक अनिलराजसिंह सिकरवार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।

मतगणना परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों व प्रेस क्लब के सदस्यों ने विजयी जुलूस निकाला, जो खेड़ापति मंदिर पहुंचा, जहां पूजन पश्चात सभी प्रत्याशी मैनाश्री कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गणेश मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन लाभ लिया।
विजय प्रत्याशियों का स्वागत विनोद जैन, हेमंत शर्मा, दिलीप मिश्रा, अरविंद त्रिवेदी, तरुण मेहता, श्रीकांत उपाध्याय, अमिताभ शुक्ला, जगदीश सेन, विजेंद्र उपाध्याय, ललित शर्मा, डॉ. अनिल जोशी, अशोक पटेल, खूबचंद मनवानी, एहतेशाम कुरैशी, राजेश मालवीय, नितिन गुप्ता, असलम खान, अरविंद टेलर, आनंदसिंह ठाकुर, अकरम शेख, दिनेश टेलर, अरविंद चौकसे, राजेश पाठक, डॉ. मुकेश पांचाल, शाकिर अली दीप, शकील खान, अमित बागलीकर, अमित व्यास, जितेंद्र शर्मा, मयूर व्यास, रूपेश मेहता, डॉ. रईस कुरैशी, गिरीश गोयल, दुर्गेश शर्मा, कैलाश चौहान, डी शाह, सुरेश जायसवाल, तनवीर शेख, वरुण राठौर, पिन्ना सिंह आदि ने स्वागत किया। अंत में आभार अरुण परमार ने माना।

टोंक खुर्द पुलिस ने पकड़े दो स्थाई वारंटी,न्यायालय ने भेजा जेल

टोंकखुर्द (विकेश जैन) । पुलिस कप्तान शिवदयाल सिंह के निर्देशन व एसडीओपी प्रशांत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाई जारही मुहिम के तहत टोंक खुर्द थाना प्रभारी जयराम चौहान एवं टीम द्वारा दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 6 वर्षों से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 123/19 में पंकज पिता जगदीश मालवीय निवासी टोंककला एवं प्रकरण क्रमांक 31/16 में निरंजन पिता भोजराज नागर निवासी दूधलाई थाना सोनकच्छ को गिरफ्तार कर टोंक खुर्द न्यायालय में पेश किया था ।न्यायालय ने दोनो स्थाई वारंटियों को जेल भेज दिया है।स्थाई वारंटीयो को पकड़ने में थाना प्रभारी जयराम चौहान, उप निरीक्षक चन्दर सिंह चंद्रवंशी,सहायक उपनिरीक्षक चंदर सिंह चौहान ,कैलाश मंडलोई प्रधान आरक्षक सूबेदार सिंह यादव, आरक्षक सुरेश शर्मा, संतोष नवरंग,राजेश परमार ,व आशीष पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

व्यायामशाला के पहलवानों ने करतब दिखाकर अपने उस्ताद को दी अंतिम विदाई

देवास। नागदा स्थित मोदी व्यामशाला के उस्ताद गोविंद मोदी का 71 वर्ष की आयु में विगत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण शनिवार को स्वर्गवास हो गया। उस्ताद मोदी के स्वर्गवास व्यामशाला के खिलाडिय़ों द्वारा ने करतब दिखाकर अंतिम विदाई दी।

स्व. मोदी समाज सेवा के साथ मोदी व्यायामशाला के उस्ताद थे। व्यायामशाला के सचिन मोदी ने बताया कि स्व. उस्ताद कई वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव पर रामायण पाठ का पाठ करना, व्यायामशाला में युवाओं को मलख्म, सिंगल, झूला और अन्य व्यायाम शाला के नियम करतब सिखाएं। जिससे उन्होंने एक अलग ही पहचान नागदा में स्थापित की। उस्ताद को बचपन से ही व्यायाम शाला में जाने का शौक था और इन्होंने अपनी मोदी व्यामशाला को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के अलावा इंदौर, उज्जैन, बागली, खातेगांव आदि जगहों पर जाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्व. उस्ताद की अंतिम यात्रा में व्यामशाला के समस्त युवा पहलवानों ने करतब दिखाकर अंतिम विदाई दी। उस्ताद स्व. मोदी विगत दिनों से बीमार चल रहे थे, जिनका ईलाजा अमलतास अस्पताल में चल रहा था। व्यायामशाला सहित समाजजनों व स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगर में भगत सिंह चौराह पर कांग्रेस जन द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई गई। कमाल पटेल ने कहा कि आज 2 अक्टूबर है और न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देश में 152वीं गांधी जयंती मना रहे हैं। राजेश धाकड़ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। महेश सिसोदिया ने कहा की बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल ने कहा कि उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर विक्रम गालोदिया सरपंच रुस्तम पटेल सलीम पठान एजाज शेख रविंद्र सिंह गौर राहुल पोलाया अशोक शर्मा जीतू गालोदिया राजेंद्र कौशल मनीष मालवीय आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अशोक सहारा कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए विगत 21 वर्षो से सहारा इंडिया में दे रहे सेवा

देवास। विगत 21 वर्षो से अशोक राठौर सहारा के नाम से शहरभर में चर्चित सहारा इंडिया में एजेंट के रूप में कार्यरत है। वे वर्तमान में भी अपनी सेवा निष्ठाभाव से दे रहे है और सामाजिक क्षेत्र में भी कार्यरत है। श्री राठौर ने बताया कि मुझसे जुड़े सभी सम्मानानित जमाकर्ताओं को 21 वर्षो से सहारा के निवेश प्लान्स का लाभ दिलवा रहा हूं। जिसमे कई बार ऐसे अवसर भी आये है जब निवेशकों के बच्चो को मैंने छोटे से बड़ा होते देखा और सहारा इंउिया की स्कीमो के लाभ से जब वे डॉक्टर, इंजीनियर बने जब उनकी शादियां हुई तब मुझे उनके परिवार का हिस्सा होने का अनुभव हुआ। कई बार खाता पूरा होने पर व्यस्तता के चलते निवेशक भुगतन प्राप्त करने में देरी करते थे। तब मैंने उनके घर जा जाकर भुगतान पहुंचाया। छोटे निवेशकों की निरंतर बचत के लिए गर्मी, बारिश, ठंड किसी भी परिस्थिति में उनको सेवा देना बंद नही किया। आर्थिक संकट आने पर खाता पूरा होने से पूर्व मैंने कई बार अपने पास से सहायता भी की। आज में जिस मुकाम पर भी हूँ उसमे सहारा इंडिया और मेरे सभी निवेशकों का ही सहयोग व योगदान रहा है।
बीते 5 वर्षो में कंपनी और सेबी के बीच सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस के कारण सम्मानित जमाकर्ताओं का भुगतान होने में समस्याएं आ रही है। साथ ही विगत 3 वर्षो से अधिक समय से एजेंटों को कमीशन नही मिला है। मैं भी विगत तीन वर्षो से परेशान हूँ। जिस माध्यम से जुडक़र में जीवन यापन कर रहा था वहीं से मुझे विगत 3 वर्षो से वेतन नही मिलने के कारण किस आर्थिक संकट से गुजऱना पड़ रहा हूँ। उसके बावजूद भी मेरे निवेशकों द्वारा मेरा सहयोग किया जा रहा है मैं सभी का आभारी हूँ। साथ ही उन निवेशकों से क्षमा चाहता हूँ जिन्हें मुझसे यह आशा है कि में अपनी आर्थिक बचत से उनको भुगतान दे पाऊंगा। इतनी क्षमता मुझमे नही है कि में सम्मानित जमाकर्ताओं को स्वयं के पास से भुगतान कर सकूं। श्री राठौर ने जमाकर्ताओं से अपील की है कि समय की प्रतिक्षा करे और हमारे बीच पुराने एवं अनमोल व्यवहार को यथारूप बनाये रखें। भुगतान देने की जि़म्मेदारी कंपनी की है जो मेरे माध्यम से आपको प्राप्त होगा। विगत 21 वर्षों से आपको सेवा देता आ रहा हूँ। कुछ वर्षों की समस्या को निवेशकर्ता समझे और कंपनी के भुगतान शुरू करने तक सहयोग करे।

खंडवा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया कांटाफोड़ मे युवा संवाद ,कार्यकर्ताओं को दिया लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने बागली विधानसभा क्षेत्र के काँँटाफोड़ पहुंचे वह पर सबसे पहले उन्होंने चंद्रकेशर बांध के समीप बनाए गए मोदी उद्यान पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 71 पौधों को रोपा वही नगर के श्रीजी गार्डन में नगर वह ग्राम केंद्र के पालक संयोजक मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को बैठक में संबोधित करते हुए खंडवा लोकसभा उपचुनाव के जीत का मंत्र दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ होता है आपके मेहनत और लगन से ही पार्टी को बहुमत मिलता है

आज हमारे सामने फिर चुनौती है और मुझे विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से ऐतिहासिक मतों से खंडवा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली बागली विधान सभा को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाएंगे प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए होने जा रहे हैं खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कमल का फूल चुनाव लड़ता है और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया केंद्र से तय होती है जल्द ही प्रत्याशी भी आपके सामने होगा माइक्रो सिंचाई योजना पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश में सबसे ज्यादा सिंचाई योजनाओं का कार्य हुआ है भाजपा सरकार के बाद से ही प्रदेश सबसे ज्यादा 40 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही हैं अतिथि शिक्षकों को लेकर शर्मा ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के बारे में गंभीरता से विचार सरकार कर रही है अतिथि शिक्षक यह स्कूल के शिक्षक जो भी ऐसे शिक्षक हैं उन सबके के बारे में बेहतर तरीके से विचार कर रही है उनके लिए भी कुछ किया है तो भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने क्या है और फिर कुछ करेंगे तो भाजपा की सरकार करेगी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया इस दौरान विधानसभा प्रभारी चिंतामणि मालवीय, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे विधायक आशीष शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राजावत, महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा,पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे

करंट लगने से 7 वर्षीय बालक की हुई मौत

भौरासा निप्र(अभय नागर)। बुधवार को सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया कंका में 7 वर्षिय बालक विराट पिता अनिलसिंह राजपूत की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना के समय सभी लोग खेत पर गए हुए थे। घर पर मृतक एक कमरे में तथा उसके के बड़े पापा दूसरे कमरे थे। परिजन बालक को सोनकच्छ सी.एच.सी लाए जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर सोनकच्छ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया

Dewas। यात्री बस और स्कूटी की आमने-सामने भयानक टक्कर में दो युवक घायल

कन्नौद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर किया रेफर

सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर हो रहे गड्ढों से आए दिन हो रही दुर्घटनाएं बुधवार शाम करीब सात बजे कालापाठा मे यात्री बस और स्कूटी की आमने सामने टक्कर में दो युवक घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर की तरफ से आ रही यात्री बस और स्कूटी से जा रहे अजय पिता सुनील और आशु पिता विनोद दोनों निवासी इटावा उत्तरप्रदेश जो बिजवाड़ में निजी पेट्रोल पंप पर कार्यरत है स्कूटी और यात्री बस की आमने सामने टक्कर में दोनों घायल हो गए बिजवाड़ डायल हंड्रेड पर पदस्थ मोहनसिंह राणा एवं पायलट विक्रमसिंह ने तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को इंदौर रैफर किया गया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का किया पानीगांव और बिजवाड मे कार्यकर्ताओं ने स्वागत

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। कांटाफोड़ युवा संवाद एवं कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का स्वागत पानीगांव और बिजवाड में किया गया इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया,ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान प्रदेश अध्यक्ष सुमित खत्री,अरुण बड़ोनिया, महेश एलछा मुकेश सिसोदिया, लखन बैरागी, ने स्वागत किया वही बिजवाड मे संतोष धाकड़,लोकेंद्र राठौड,विजय पंचौली ,शिशुपाल देवड़ा, लल्ला राठौड,मनोज गवली, सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।