भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का पानीगांव और बिजवाड मे कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा)कांटाफोड़ युवा संवाद एवं कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का स्वागत पानीगांव और बिजवाड में किया गया इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया,ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान प्रदेश अध्यक्ष सुमित खत्री,अरुण बड़ोनिया, महेश एलछा मुकेश सिसोदिया, लखन बैरागी, ने स्वागत किया वही बिजवाड मे संतोष धाकड़,लोकेंद्र राठौड,विजय पंचौली ,शिशुपाल देवड़ा, लल्ला राठौड,मनोज गवली, सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

Dewas, पिछले दिनो बस स्टेण्ड पर 8 बसो में तोडफोड करने वाले बदमाश के खिलाफ रासुका की कार्यवाही

देवास। पिछले दिनो शहर के बस स्टैंड पर विवाद हुआ था जिसमे बड़ी संख्या में बसों में तोड़फोड़ की गयी थी। कोतवाली पुलिस ने बसों में तोड़फोड़ करने वाले नाहर दरवाजे थाने के सूचीबद्ध गुंडे भीम उर्फ विपुल घारू पिता भैयालाल घारू उम्र 26 साल निवासी भवानी सागर देवास के खिलाफ रासुका की कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है।
दरसल जिले में आपराधिक प्रवत्ति व् गुणतात्वि के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देवास द्वारा थाना नाहर दरवाजा के सूचि गुण्डे भीम उर्फ विपुल घारू पिता भैयालाल घारू उम्र 26 साल निवासी भवानी सागर देवास के विरूद्ध रासुका (एनएसए) की कार्यवाही कर जेल भेजा गया। उक्त बदमाश के विरूध्द हत्या का प्रयास, नाबालिग के साथ छेडछाड, अवैध हफता वसूली, मारपीट, झगडा, जान से मारने की धमकी आदि अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय विचाराधीन है। उक्त बदमाश के विरुद्ध शहर के विभीन्न थानो पर 01 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।

सफाई व्यवस्थाओ का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

देवास/ शहर मे नगर निगम द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्थाओ का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा किया जाकर सफाई कार्यो मे लापरवाही बरतने पर निगम स्वच्छता उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड, वार्ड दरोगा महेश बिरगडे, उमेश सिहोते, विजय पिता प्रकाश, राहुल बाली, सफाई मित्रो मे विशाल रामपाल, राधेश्याम रघु, सतीश कुरेश के वेतन काटने के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर को मौके पर ही दिये गये। आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान रहवासियो की सुविधाओ हेतु अम्बेडकर नगर, संत रविदास नगर तौडी रोड पर आधुनिक कम्युनिटी टॉयलेट बनाने एवं भोपाल चौराहे पर नवीन मुत्रालय बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये। निरीक्षण के दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन माहेशवरी सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी आदि साथ रहे।

मां चामुंडा पेट्रोल पंप के सामने नेवरी क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर दो बाईक सवार घायल

भौरासा निप्र(अभय नागर)। ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवार घायल मामला नेवरी फाटा चौकी के पास अचानक आमने-सामने कि भारत में सीहोर निवासी राजा पिता घीसुलाल उम्र 26 जाति मालवीय निवासी बड़ोदिया गाडरी तहसील आष्टा जिला सीहोर सुनील पिता रमेश उम्र 22 वर्ष जाति मालवीय निवासी श्यामपुरा टप्पा जिला सीहोर तहसील आष्टा घटनास्थल नेवरी फाटा मां चामुंडा पेट्रोल पंप के पास घायल को एंबुलेंस से देवास रवाना किया मौके पर चौकी स्टॉप पहलाद सिंह जाट आरक्षक जोजन सिंह चावड़ा सैनिक सुभाष दुबे पायलट अनुराग चौधरी मौके पर पहुंचे

कांग्रेस नेता की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

चोरी किये गए 25 टायर, ट्रेक्टर-ट्रॉली व मोटर सायकल सहित 7 लाख की मश्रुका की जब्त

देवास। बीते दिनों मंडी रोड पर स्तिथ कांग्रेस नेता की टायर की दुकान में चोरी की घटना के आरोपी को पकड़कर चोरी का पर्दाफाश किया है।
थाना बीएनपी देवास पर फरियादी जितेन्द्रसिह पिता भगवानसिंह गौड जाति राजपुत उम्र 35 साल निवासी राधागंज देवास की रिपोर्ट पर कि अज्ञात बदमाशों ने उनके टायर की दुकान मंडी रोड देवास पर शटर उचका कर टायर चुरा लियें थे। जिस पर थाना बीएनपी देवास पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ दिनांक 23 सितंबर को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दौरान विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन मे, फरियादी जितेन्द्रसिह की दुकान का शटर तोड़ कर टायर चोरी करने की घटित घटना की पतारसी हेतु टीम गठित कर चोरी गये टायरो की पतारसी हेतु लगाया गया थाना प्रभारी बीएनपी के नेतृत्व मे थाना बीएनपी की टीम ने अथक प्रयास कर घटना स्थल के एवं संभावित मार्गों के क्षेत्र मे सुरागरसी की जिस पर मुखबीर सूचना पर आरोपी जितेन्द्र नागर पिता सुमेरसिह नागर उम्र 30 साल निवासी काकड़दा थाना भौंरासा देवास एवं आरोपी इमरान पिता जाहिर खान उम्र 18 साल निवासी सीखेडी थाना भौरासा जिला देवास को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणो के कब्जे से 25 टायर व एक ट्रेक्टर मय ट्राली एवं एक मोटर सायकल कीमती जप्त मश्रुका लगभग 07 लाख जप्त किया गया।

• आरोपीगण
1.जितेन्द्र नागर पिता सुमेरसिह नागर उम्र 30 साल निवासी काकड़दा थाना भौंरासा देवास।

2.आरोपी इमरान पिता जाहिर खान उम्र 18 साल निवासी सीखेडी थाना भौरासा जिला देवास।

अमलतास हॉस्पिटल देवास प्राईड आवार्ड से सम्मानित

देवास। कोरोनाकाल के मुश्किल समय में उत्कृष्ट कार्य करने पर अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, डॉ.अश्विन सोनगरा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत,डीन डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े,हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट को देवास प्राईड आवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान समारोह शनिवार को स्थानीय रामाश्रय होटल में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने इस अवसर पर कहा कि अमलतास हॉस्पिटल कोरोना काल में हमारे शहर के लिए वरदान साबित हुआ। अन्यथा हमें इस विकट समय में इंदौर, उज्जैन के भरोसे रहना पड़ता। अमतलास हॉस्पिटल ने देवास के अलावा उज्जैन, शाजापुर, आगर, सहित कई जिलो के मरीजो का ईलाज किया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि अगर अमलतास हॉस्पिटल नही होता तो देवास की स्थिति क्या होती। कोरोना काल में अमलतास हॉस्पिटल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमलतास हॉस्पिटल के चैयरमेन ने कहा कि देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार एवं देवास महाराज विक्रम सिंह पवार से जब मेरी चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि हमें देवास को एक नया रूप देना है। जिससे देवास की एक अपनी पहचान बने। मैं उनके विजन की तारीफ करता हूँ और हम वादा करते है कि हम कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग करेंगे,अब गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भी इंदौर उज्जैन जाने की जरूरत नहीं होगी। हॉस्पिटल इंडस्ट्रीज एज्युकेशन का पूरा योगदान करना चाहेंगे। मेरे पिता सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग हमें मिला। कलेक्टर सर का विशेष सहयोग हमें रहा। हमारा मिशन है कि किसी भी मरीज को देवास से इंदौर न जाना पड़े। आगे जाकर हम कार्डीयोलाजी, एंजयोग्राफी, एंडोस्कोपी का ईलाज भी अमलतास में होगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल, निगम आयुक्त विशाल सिंह, एसडीएम प्रदीप सोनी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि कोरोनाकाल में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया और चैयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल में बेहतर सेवाएं देना संभव हुई है। देवास के अलावा उज्जैन, शाजापुर, आगर, जिले के कोरोना मरीज अमलतास हॉस्पिटल में पहुंच रहे थे। जिनका उपचार किया गया।

अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के लोगों के ऊपर झूठा प्रकरण दर्ज करने पर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया।

देवास (नरेंद्र चौहन) हाटपिपलिया अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के ऊपर राजपूत समाज के लोगों ने जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की जिससे हाटपिपल्या निवासी भरत बागरी को सिर में गंभीर चोट आने के कारण सिर में 15 टांके आए हैं भरत बागरी का कहना है कि मैं रात करीब 9:00 बजे देवगढ़ चौराहे पर खड़ा था तभी अचानक 10,12 राजपूत समाज के लोग आए और मेरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी फिर मैंने उनसे जब बोला तो वह लोग मुझे गाली गलौज देने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो उनके साथ कुछ लोग हथियार लेकर थे उन्होंने अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210927-WA0129.mp4

इसके बाद वह लोग वहां से भाग गए तब मैंने अपने परिवार और समाज जनों को बोला तब समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पर एफ आई आर के लिए गए लेकिन करणी सेना द्वारा थाना प्रभारी के ऊपर दबाव बनाकर झूठी रिपोर्ट कर जो लोग वहां मौजूद नहीं थे उनके भी तीन चार लोगों के नाम लिखवा दिए एवं 307 जैसी गंभीर धारा को ना लगाते हुए साधारण की धाराएं लगा दी जिसका विरोध अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के लोगों द्वारा किया गया जिसका आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे थाना प्रभारी के नाम सभी समाज के लोग एकत्रित होकर गए एवं झूठा प्रकरण बनाने के विरोध में थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया और थाना प्रभारी से मांग की कि दोषियों को उचित सजा दी जाए एवं 307 जैसी गंभीर धाराओं से दंडित किया जाए क्योंकि भरत बागरी को सिर पर 15 टांके आकर गंभीरचोटे आई है जिसकी छानबीन की जाए एवं 307 धाराएं लगाई जाए एवं निर्दोष लोगों के ऊपर जो प्रकरण दर्ज किया है वह प्रकरण वापस लिया जाए। वहीं अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज युवा संगठन के वरिष्ठ लोग एवं अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के कार्यकारिणी के सदस्य गण मौजूद रहे।

लव-जिहाद : मोइनुद्दीन(मोइन अपना) मोनू बनकर नाबालिक लड़की से कर रहा था जबरजस्ती

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

देवास । शहर के सिविल लाइन थाने में सोमवार करीब शाम साढ़े छः बजे फरियादी लड़की ने मोइनुद्दीन उर्फ मोनू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है जिसमे यह बताया गया है कि आरोपी ने सोमवार को दिन में करीब ढाई बजे जबरजस्ती बुरी नियत से फरियादी का हाथ पकड़कर बैरल कैफे की तरफ ले जाने लगा जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है वही उपनिरक्षक गणेश लाल जाटिया मामले की विवेचना कर रहे है।
दरसल पुलिस द्वारा मोनू उर्फ़ मोइनुद्दीन को लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है मोइनुद्दीन अपना नाम बदलकर मोनू नाम से हिन्दू लड़की से जालसाज कर रहा है था । सिविल लाइन थाने में आने वाले बैरल कैफ़े पर अपनी सहेली का इंतजार कर रही एक नाबालिक लड़की को मोइनुद्दीन बनकर जबरजस्ती कैफ़े में ले जाने लगा, जिससे आस पास के लोगो ने उसकी जमकर धुलाई कर दी । सिविल लाइन पुलिस द्वारा लड़की की शिकायत पर मोइन अपना के खिलाफ पॉस्को एक्ट व छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas, प्लास्टिक फ्री होगा देवास गीत ने नगर निगम का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज कराया

देवास। प्लास्टिक फ्री देवास पर आधारित गीत आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे नगर निगम ने प्लास्टिक फ्री होगा गीत हाल ही मे तैयार किया गया। इस गीत के माध्यम से पूरे देश के साथ देवास शहर को प्लास्टिक फ्री देवास किये जाने हेतु एक गीत रेकार्ड कराया गया। जिसको महज 8 वर्ष से कम उम्र के बच्चो के द्वारा गाया गया। इस गीत के बोल प्लास्टि फ्री होगा अपने आप मे एक अनोख गीत है। जिसे बिना किसी पारंपरिक म्युजिक इंस्ट्रुलमेंट (सामग्री) को उपयोग मे लाये बिना सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट से बनाये गये इंस्ट्रुलमेंट से तैयार किया गया।

नगर निगम द्वारा बनाये गये प्लास्टिक फ्री गीत का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड मे दर्ज होने पर देवास शहर का नाम देश के साथ ही विश्व मे भी विख्यात होने पर देवास शहर से नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान को केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले, पार्श्वगायक उदित नारायण एवं प्रख्यात लेखक समीर रंजन, इन्दौर सांसद शंकर ललवानी द्वारा सिटी क्लब डी.एल.एफ. गार्डन सिटी ऑडोटेरियम हॉल इन्दौर मे सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान नगर निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त किया गया। गीत का म्युजिक केशव कुंडल ने दिया।