शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया पर रहेगी हिन्दू जागरण मंच की नजर

• थाना इकाइयों की टोली, जिला पदाधिकारियों के साथ उत्सव प्रभारी करेंगे भ्रमण

देवास। शहर सहित मालवांचल में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया पर हिन्दू जागरण मंच की नजर रहेगी। गरबा एवं डांडिया स्थलों, खासकर बड़ी होटलों, गार्डनों, शिक्षण संस्थानों में होने वाले गरबा, डांडिया स्थल पर थाना इकाईयों के कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी भ्रमण करेंगे, साथ ही निगरानी प्रभारी भी बनाये गये है। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष माखन सिंह राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि महोत्सव को भारतीय धर्म, संस्कृति के अनुरूप मनाया जाना चाहिये। वर्तमान में गैर हिन्दू एवं विधर्मी तत्वों द्वारा जिस प्रकार से समाज की बहन बेटियों को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाते है, एेसे विधर्मी तत्व हमारे उत्सवों, नवरात्रि में आयोजित गरबा, डांडिया में भी झूठे सौहार्द एवं एकता का दिखावा करते हुए, लव जिहाद फैलाने की मंशा से घुस आते है। जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि हिन्दू समाज तो प्रारब्ध से ही सदभावी रहा है। हमारी संस्कृति में बहन बेटियों को मॉ का दर्जा प्रदत्त है। दैवी स्वरूपा मानकर पूजते है। पांव के नीचे आ जाने वाली चींटी तक को बचाकर चलते है। मातृभूमि का वंदन करते है, लेकिन आजकल राष्ट्रघाती, अलगावी, जेहादी मानसिकता को पहचानने की आवश्यकता है। गरबा एवं डांडिया मॉ के जगराते, भक्ति के प्रतीक होते है। इनमे शामिल होने वाले युवक युवतियों को भारतीय परिधान में ही प्रवेश दिया जाये। मस्तक पर बिंदी, तिलक अनिवार्य हो। बीते वर्षो में देखने में आता रहा है कि खोखले एवं दिखावे की एकता प्रदर्शित करने के लिये पंडालों में स्थापित माता की प्रतिमाओं का ही स्वरूप बदल दिया जाता है। हिन्दू जागरण मंच समस्त दुर्गा उत्सव समितियों, संस्थाओं से आग्रह करता है कि पांडालो में मॉ जगदंबा के नौ रूपों के अनुरूप ही प्रतिमा की स्थापना की जाये। मॉ की भक्ति भावना एवं अन्य हिन्दू देवी देवताओं से सम्बद्ध भजन ही गुंजायमान हो।
पंडालों में किये जाये शस्त्र पूजन के कार्यक्रम
हिन्दू जागरण मंच की और से दुर्गा उत्सव समितियों से यह भी आग्रह किया गया है कि नवरात्रि महोत्सव मॉ जगदम्बा की भक्ति के साथ शक्ति का पर्व भी है। हमारा समाज शक्ति का उपासक, आराधक है। इस निमित्त नवदुर्गा पांडालों में नवरात्रि की किसी भी तिथि पर समिति के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय रहवासियों की उपस्थिति में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये जाये। पंडालों में समाज की सनातन कालीन ऊर्जा का केन्द्र भगवा पताकाएॅ लगाई जाये। उत्सव श्रद्धा के साथ साथ हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय चेतना के केंद्र होते है। इन्हे संवारने की जवाबदारी सम्पूर्ण हिन्दू समाज की है।

जिरवाय में की विधायक वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त

टोंकखुर्द(विकेश जैन) ग्राम जिरवाय में पूर्व जनपद प्रतिनिधि सुनील धनेचा , नंदकिशोर मनोहर सिंह बाबूलाल धनेचा के पिता स्वर्गीय रामचंद्र धनेचा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था रविवार को विधायक सज्जन सिंह वर्मा सुनील धनेचा के निवास स्थान पहुंचे एवं शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर पोप सिंह सेंधव आरिफ पटेल राजेश धाकड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास रविंद्र सिंह गौर जीतू गालोदिया धीरज सेंधव कृपाल सेंधव सरपंच रुस्तम पटेल आनंद सिंह बापू विष्णु सुनानिया गोविंद पटेल मनीष मालवीय आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे टोंकखुर्द ग्राम जिरवाय शोक संवेदना व्यक्त करते विधायक सज्जन सिंह वर्मा एवं कांग्रेस जन

Dewas | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा भोपाल विधानसभा घेराव को ले कर तैयारी शुरू

देवास | श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आगमी कार्यक्रम भोपाल विधानसभा घेराव व सामाजिक एकता हेतु प्रदेश भर में जगह जगह बैठकें व रैलियों का दौर जारी है ।इसी कड़ी में देवास जिले के हाटपिपल्या में तहसील स्तरीय बैठक व रैली का आयोजन प्रदेश सचिव अजित सिंह जी खड़ी व जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह बिसाखेड़ी कि उपस्थिति में सम्पन हुई जिसमे हजारों की संख्या में करणी सैनिक व समाजजन उपस्थित रहे व आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार कि गई व सरकार से मांग की गई कि अगर समय रहते हमारी मांगो को पूरा नही किया गया तो फिर करणी सेना भोपाल विधानसभा घेरेगी ओर अपनी मांगो को मनवा कर ही दम लेगी । जानकारी देते हुए सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष राहुलसिंह नागपचलाना ने बताया कि प्रदेश सहित जिले भर में बैठकों व कार्यकारिणी विस्तार का दौर जारी है । हम समाज के युवाओं को एकजुट करने में लगे हुए है । जिससे युवा भारी संख्या में करणी सेना से जुड़ रहे है और 36 कौम का साथ हमे मिल रहा है ।

डॉ राजेन्द्र चौबे जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण सागर द्वारा झंडावंदन उपरांत राहतगढ़ के झिला गांव में ब्लॉक सेवादल ग्रामीण पदाधिकारियों को वरिष्ठ कांग्रेसिजनों के साथ सौपे गए नियुक्ति पत्र

राहतगढ(सागर) । 26 सितंबर 21 रविवार को कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का मासिक झंडावंदन तथा ब्लॉक पदाधिकारियो के नियुक्ति पत्र वितरण का गरिमापूर्ण कार्यक्रम राहतगढ़ ब्लॉक के गांव झिला में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल कम्मोदी अहिरवार तथा राहतगढ सेवादल ग्रामीण के नगराध्यक्ष असलम खान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द्वय महिला सेवादल व महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रिचा राजपूत व श्रीमती सीमा चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि किसान कांग्रेस व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष द्वय मुन्ना चौधरी व विजय सिह लोधी तथा जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण उपाध्यक्ष  भैरोसिंह अठया, जिला सचिव द्वय मनोज प्रजापति, अमृत नायक जिला महासचिव मुकेश सिंह राजपूत युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश यादव सहित महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस ,युवक कांग्रेस , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा  ध्वजारोहण कर झंडावंदन उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने वन्देमातरम का गायन किया गया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम स्थल पर रखे बाबा साहब अम्बेडकर के छायाचित्र पर उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों  ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत की गई इस अवसर पर नन्द किशोर भारती, सुश्री रिचा राजपूत ,श्रीमती सीमा चौधरी, गोलू चौबे,फहीम कुरैशी सहित सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने कांग्रेस संघठन को मजबूत करने तथा भविष्य में कांग्रेस की सरकार को बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया साथ ही कहा भाजपा सरकार की बेकारी बेरोजगारी महंगाई को लगातार बढ़ाये जाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओ व ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना काल मे हुई लाखों लोगों की मौत तथा पेगासस , अफगानिस्तान से आई 3000 किलो की हेरोइन के अडानी के गुजरात स्थित मुन्दा बंदरगाह पर उतरी खेप तथा महिलाओं, बच्चों,अनुसूचित जाति-जनजाति पर लगातार बढ़ते अत्याचार ,किसानों के लिए बनाये तीन काले कानूनों पर उपस्थित सभी लोग आम जनता के लगातार और हमेशा बोले और लोगों को भाजपा की कारगुजारियों को बताये।
कार्यक्रम में नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र दिए गए इस कार्यक्रम कार्यक्रम में सादाब मंसूरी, परसराम अहिरवार, भागचंद जैन ,रंजीत अहिरवार, नन्दकिशोर, विनोद कुमार, विमल अहिरवार, सन्तोष कुमार, लखन लाल,विवेक वर्मा, कपिल अहिरवार, वसीम खान,गुलाब कांसखेड़ा, राजकुमार कुशवाहा, शोएब, कलीम,जुबैर,परमानन्द, मुकेश,रामबाबू, कुंजन,भैयालाल सहित दर्जनों कांग्रेसिजनों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत मे जनगणमन का गायन करने के उपरांत ब्लॉक अध्यक्ष कम्मोदी ने उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट कर सभी लोगों से झिला गांव में विगत दिनों मृत हुए महिला व पुरुष की आत्मा की शान्ति हेतु मौन श्रधांजलि  दिलवाने के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की…

बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के विभाजन की मांग पूरी नहीं होने पर 27 सितंबर से करेगे काम बंद आंदोलन

चिडावद निप्र(अभय नागर) रविवार को विद्युत वितरण केंद्र के आदेश पर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के विभाजन की मांग पूरी नहीं होने के कारण आगामी 27 सितंबर से काम आंदोलन संबोधित ज्ञापन देशबंधु मकवाना बाबूजी सहायकद दो को दिया ज्ञापन में कहा गया कि 23 अगस्त 2021 किसको उर्जा मंत्री से संगठन के प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक हुई थी जिसमें ऊर्जा मंत्री से आउट सोर्स र्कमचारी संविलियन की मांग की गई थी मांग को पुरा करने के लिए शासन एक मांहा का समय मांगा था जो कि 23 सितंबर को पूर्ण हो गया है परंतु हमारा संविलियन नहीं हुआ है इसी मांग को पूर्ण कराने के लिए हम मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी संगठन के सदस्य ग्रेट ऑपरेटर लेबर मीटर रीडर मैनेजमेंट टीम वह कंप्यूटर ऑपरेटर 23 सितंबर से काम बंद आंदोलन करेंगे इस अवसर पर धीरज सिंह महेंद्र मंडलोई लाखन सिंह राजपूत चतुर्भुज पटेल राहुल पटेल संजय पटेल भरत पटेल दिनेश पटेल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे

शत्रुंजय तप व मासक्षमण तप पर निकला वरघोडा, तपस्वी का सभी ने किया बहुमान।

देवास(नरेंद्र चौहन) । हाटपीपल्या स्थानीय चंद्रप्रभश्वेतांबर जैन मंदिर मे साध्वी अर्पित गुनाश्री मसा, साध्वी मंत्र निधिश्री मसा, बाल साध्वी सोहम निधिश्री मसा के सानिध्य मे नगर मे वर्षावास के दौरान शत्रुंजय तप तथा मासक्षमण तप की पहली बार दीर्घ तपस्या पूर्ण हुई। बम परिवार की प्रियंका देवेन्द्र बम ने 51 दिन तक निराहार रहते हुए केवल गर्म पानी के आधार पर यह कठोर तपस्या पूर्ण की। इस तपस्या की पूर्णाहुति के अवसर पर शुक्रवार को नगर मे बैंड बाजे, ढोल के साथ वरघोडा निकाला गया

जिसमें सभी समाज जनों ने अपने घर पर अक्षत गवली कर प्रभु को बधाया एवं प्रभु के जयकारे के साथ सभी युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे और तपस्वी का बहुमान किया गया। वरघोड श्वैताम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ हो कर नया बाजार, बस स्टैड, नृसिंह बाजार, महावीर मार्ग भ्रमण करते हुए गांधी चौक पर अतिथि भवन मे तपस्या अनुमोदना सभा मे परिवर्तित हुआ। यहां साध्वी अर्पित गुणाश्री मसा ने कहा की बम परिवार की तपस्वी प्रियंका बहन ने भिष्म तपस्या को दृढता से पूर्ण किया। यह तप कर्म की निर्जरा करने वाला तप है। जीवन के लिए भोजन करना चाहिये, न की भोजन के लिए जीवन। हम जन्म से ही भोजन कर रहे है। तप के द्वारा अणाहारी पद को प्राप्त करना है। तप हमारे कर्म के ढेर का नाश करने का एकमात्र उपाय है। अनुमोदना सभा को शांतिलाल सिसोदिया, प्रवीण चौधरी, संदीप काठेड़, शांतिलाल गामी, राजवीरसिंह बघेल आदी ने भी संबोधित किया। बोली लगाकर बहुमान का लाभ राजाराम सोनी, संजय, विजय सोनी परीवार ने लिया। संचालन तथा आभार अर्पित नाहर ने किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एम दीप प्रज्वलित कर मनाई।

देवास(नरेंद्र चौहान) हाटपिपलिया नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर पोलिंग बूथ पर मनाई गई नगर के वार्ड क्रमांक 11 वार्ड अध्यक्ष संतोष वर्मा के द्वारा वार्ड क्रमांक 11 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा मंडल महामंत्री प्रविण सक्सेना पूर्व पार्षद हरीश बंजारा के मुख्य अतिथिय में मनाई गई अवसर पर राजु पठान गौरव मिश्रा जसवंत चौहान अनु भीलवाड़ा मौजूद थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)पानीगांव में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पितृपुरुष एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। बीजेपी ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट ने जिला संगठन के निर्देशानुसार पत्रक का वाचन कर उपाध्याय के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, पूर्व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रामेश्वर जाट, भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित खत्री, राजकुमार अग्रवाल, कमल बागरवाल, विपुल भूतड़ा, विजेश धारवाल, जयेश लिम्बोदिया आदि उपस्थित थे। खेरी पंचायत में भी जयंती कार्यक्रम मनाया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई।

भोरासा(अभय नागर) / भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सोनकच्छ मंडल के नगर भोरासा टंकी चौराहा जय श्री महाकाल आरो फिल्टर प्लांट पर पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म दिवस के अवसर पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सेंगर सोनकच्छ मंडल के मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह मोडरिया किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह राणा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष करण सिंह यादव पूर्व अंत्योदय समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंत्री जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव पूर्व पार्षद नवीन यादव हिम्मत सिंह ठाकुर सचिन यादव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर फूल सिंह सेंधव पूर्व दूध संघ अध्यक्ष रमेश गिरी गोस्वामी ओम प्रकाश जयसवाल राज राठौर ठाकुर सूबेदार सिंह राजपाल सिंह भीम सिंह राजपूत हिम्मत सिंह खाती गुमान सिंह खाती कुलाला उपसरपंच बद्री लाल जी यादव एंव भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उत्साह के साथ पंडित जी के जन्मदिन दिवस की खुशियां मनाई । उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल सेठी ने दी

विधायक राजेंद्र वर्मा का मनाया जन्मदिन

भोरासा(अभय नागर) / सोनकच्छ विधानसभा के पूर्व विधायक श्री राजेंद्र फूलचंद वर्मा के जन्मदिन अवसर पर उनके निवास स्थान बाणगंगा निवास पर जाकर पुष्पमाला से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाई कर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी इस शुभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सेंगर सोनकच्छ मंडल के मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह मोडरिया मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल सेठी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह जी यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार यादव पूर्व पार्षद नवीन यादव हिम्मत सिंह ठाकुर सचिन यादव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर दौलत सिंह यादव ने आतिशबाजी कर जन्म दिवस मनाया एंव पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई दी उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल जी ने दि