पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

टोंकखुर्द(विकेश जैन) । नगर में शक्ति माता चौराह पर शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। म मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि पं दीनदयाल एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान, कुशल संगठनकर्ता थे उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में हुआ था। मंडल महामंत्री राकेश सिंधल ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितक थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई ने कहा की वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और एक मजबूत व सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी।आपका दर्शन, भारतीय राजनीति को अंतिम व्यक्ति के उत्कर्ष हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। सिंधल ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को पं उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सिद्धनाथ केलोदिया, अनूप सेंधव श्याम गालोदिया नाथू सिंह गुर्जर, सुरेश अधिकारी, संतोष बैरागी, सचिन सेंधव माखन सिंह गुर्जर बने सिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

DEWAS | नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

माताजी के दर्शन के लिए देवास शहर के मुख्‍य स्‍थानों पर एलईडी स्‍क्रीनें लगाई जाएगी

देवास। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले दो से तीन गुनी ज्यादा भीड़ आएगी। टेकरी पर सौंदर्यीकरण कार्य 5 तारीख तक पूर्ण कर लें। जो कार्य चल रहै है, उन्‍हे जल्द से जल्द पूर्ण करें। अन्य जिलों के श्रद्धालु भी दर्शन करने आएंगे। पार्किंग की समूचित व्यवस्था की जाए। रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की जाए। अभी निरीक्षण कर देख ले कि कहीं पर लाइट बंद तो नहीं है। जहां पर ज्यादा रोशनी की आवश्यकता है वहां पर ज्यादा लाइट और अच्छी क्वालिटी की लाइट लगाएं।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समूचित व्‍यवस्‍था की जाये। नवरात्रि पर माताजी के दर्शन के लिए देवास शहर के मुख्‍य स्‍थानों पर एलईडी स्‍क्रीनें लगाई जाये। जिस पर माताजी के लाईव दर्शन हो। श्रद्धालुओं को ऑन डिमांड घर पर प्रसाद पहुचाने की व्‍यवस्‍था की जाये। कोविड-19 गाईड लाईन के अनुसार धार्मिक स्थलों पर एक साथ 100 व्यक्तियों की अनुमित है। कोविड-19 गाईड लाईन का पूरा पालन कराया जाए। टेकरी पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि शहर में आने वाले प्रमुख मार्गो को व्‍य‍वस्थित करने के लिए बैठक बुलाएं। टेकरी पर अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। जो भी व्‍यवस्‍था रहेंगी मंदिर समिति करेगी। मार्ग में किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगे, इसका विशेष ध्यान रखें। पार्किंग सड़क पर नहीं हो, निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करवाएं। कंट्रोल रूम से लगातार मानिटरिंग करें। सभी अधिकारी ट्राफिक व्यवस्था का निरीक्षण कर लें।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि छोटी माता मंदिर में रजतीकरण कार्य किया जा रहा है। मेने भी छोटी माता मंदिर में रजतीकरण कार्य के लिए चांदी दान की है। आप सभी भी इस कार्य में चांदी दान कर सकते हैं और दूसरो को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा की 07 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। हमें कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन भी कराना है। दर्शनार्थियों की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाए। सिर्फ मंदिर समिति की प्रसाद की दुकानें ही लगेगी अन्य दुकानों को अनुमति नहीं होगी। कोरोना की सम्‍भावित तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते है हुए नागरिकों को ऑन लाईन दर्शन के लिए प्रे‍रित करें।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने नगर निगम को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग, सीढ़ी मार्ग रपट मार्ग एवं संपूर्ण टेकरी का साफ-सफाई कार्य समय रहते कर ले। टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबीन लगाए और प्रतिदिन कचरे का संग्रहण कार्य किया जाए। स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइटों को दुरुस्त कर लिया जाए। संपूर्ण टेकरी स्थल पर नवरात्रि के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि वन विभाग टेकरी क्षेत्र में रास्ते पर वृक्षो की छटाई कार्य करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए (शंख द्वार, सीढी द्वार, जैन मंदिर) पर्याप्त मात्रा में काउंटर लगाये। इसमें थर्मल स्क्रीन, मास्क वितरण तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था करे। एमपीईबी टेकरी क्षेत्र में विद्युत पोल, स्टेट लाइट एवं झुलते तार को सही करे। विद्युत कनेक्शन की जांच कर लें, नवरात्रि के समय संपूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। लोक निर्माण विभाग टेकरी मार्ग पर रेलिंग लगाए, रेलिंग की पुताई रिपेयरिंग संबंधित कार्य कर ले। नवरात्रि के समय पार्किंग स्थल से लेकर संपूर्ण टेकरी क्षेत्र पर आवश्यक स्थानों पर बेरीकेट की व्यवस्था करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी बैरिकेडिंग की व्यवस्था अच्छे से कर ले। इस बार पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहेगी। आखिरी के 4 दिन ज्यादा भीड़ रहती है। अधिक से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। श्रद्धालुओं को व्‍यवस्‍थीत तरीके से दर्शन कराने की व्यवस्था करें। पुलिस विभाग प्रतिवर्ष अनुसार संपूर्ण नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़भाड़ प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। संपूर्ण टेकरी क्षेत्र में नीचे का परिक्रमा पथ और ऊपर के परिक्रमा पथ पर दिन में दो बार चीता पार्टी द्वारा गश्त लगाए। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था प्रतिवर्षानुसार अनुसार नि:शुल्क रखी जाये। पार्किंग व्‍यवस्‍था पुलिस डीआरपी लाइन देवास एवं स्टेशन रोड पर रहेगी।

जनसंवाद कायम करने को पुलिस ने ग्रामीण अंचलों में लगाई चौपाल सुनी समस्याएं

जागरूक होकर करें अपराध का विरोध पुलिस को तत्काल दे सूचना-शिव मूरत यादव थाना प्रभारी

कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) : पुलिस और जनता के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने व बढ़ते अपराधों से बचाव को लेकर समाज में जागरूकता को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के निर्देशन में, सूर्यकांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाबेरा अंसारी एसडीओपी के संयुक्त मार्गदर्शन में कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अंबाडा में पुलिस जनसंवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी शिव मूरत यादव द्वारा ग्रामीण जनों को से अपील करते ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है आपके सहयोग और सुरक्षा के लिए 24 घंटे सातों दिन तत्पर है। समाज में अपराध नहीं हो इसके लिए हर नागरिक ने जागरूक होकर अपराध का विरोध कर पुलिस को तत्काल सूचना दे अपराध से संबंधित सतर्कता एवम् नशा मुक्ति आर्थिक अपराध से बचने व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया है। ग्रामीण जनों ने पुलिस की इस पहल को सकारात्मक बताते हुए सराहना की है। इस दौरान उप निरीक्षक अरविंद भदोरिया पायलट हिमांशु तोमर भी मौजूद थे।

अमलतास हॉस्पिटल द्वारा जिला जेल देवास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया की जिला जेल देवास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे व जेल उप अधीक्षक जे आर मंडलोई के निर्देशन पर कराया गया।यह विशाल स्वास्थ्य शिविर अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के सौजन्य से संपन्न हुआ। अमलतास हॉस्पिटल की टीम द्वारा 7 महिला 4 बच्चो सहित 100 से अधिक बंदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।श्रीमती मनवारे द्वारा बताया गया कि पहले देवास के रहवासियो को गंभीर बिमारियो के लिये इंदौर के हॉस्पिटल में जाना पड़ता था लेकिन जबसे अमलतास हॉस्पिटल की शुरुआत हुई है तब से देवास में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो गई है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पुरोहित पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में अमलतास हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय जाट के नेतृत्व में डॉ. योगेश लोक्ष ,डॉ. दिया वर्मा डॉ.अंतिम बाला कुमावत,डॉ आलोक सिंह,डॉ. मोबिन मंसूरी,डॉ.सल्तनत खान,डॉ ताहिर खान,डॉ.अपूर्व गुप्ता ,डॉ. शगुफ्ता खान,मयंक शर्मा,जितेंद्र मालवीय।दंत रोग विभाग, मेडिसिन विभाग,सर्जरी विभाग, एवं महिला रोग विशेषज्ञ की टीम अपनी जाँच मशीनो एवं उपकरणो से लेस एंबुलेंस लेकर जिला जेल पहुँची व नि:शुल्क दवाईयाँ उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया उसके बाद जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने मुख्य अतिथि जितेन्द्र पुरोहित व अमलतास हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय जाट का स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी धमेन्द्रसिंह चौहान का स्वागत जेल के डॉक्टर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली भारद्वाज ने किया व डॉ. नीलेश मंडलोई ने आभार व्यक्त किया।

Dewas | स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त कर किया सम्मानित

देवास। आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान को देखते हुए नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभा कक्ष में बैठक आहूत की थी। जिसमें शहर के लोगों को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया साथ ही उनको सम्मानित भी किया गया है।
सभी समाज सेवियों के साथ इनका भी रहा सराहनीय योगदान, जिनमें सिख समाज के अध्यक्ष, दिलीप सिंह जुनेजा इनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान दिया जाता है, एक बहुत बड़ा कार्य इनके नेतृव में होता है, जब इनके द्वारा चल समारोह निकाला जाता है उस के साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाया जाता है। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय शुक्ला इनका नागरिको से जुड़ाव अच्छा है, समाज की उन्नति के साथ-साथ शहर की उन्नति के बारे में भी ये सोचते रहते है और समय-समय पर कार्य भी करते रहते है। विष्णु वर्मा सर, ये एक शिक्षक है, और इनके द्वारा हमेशा सभी को प्रेरणा दी जाती है, सामाजिक कार्य में इनकी रुचि सराहनीय है। सर की एक खासियत है ये सीखने में भरोसा रखते है चाहे उनसे कोई छोटा ही क्यो न हो। श्री महेश सोनी, ये शासकीय स्कूल के प्रधान अध्यापक है, शासकीय स्कूल होने के बाद भी इनके द्वारा स्कूल में सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत अच्छे कार्य किये गए है, इन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया है, और जागरूकता कार्यक्रम में इनका हमेशा योगदान रहता है। डॉ इंदरदीप सिंह अरोरा, ये नाक, कान, गले के विशेषज्ञ है। वर्तमान में सलूजा हॉस्पिटल में अपनी सेवाए प्रदान कर रहे है। सिंधी समाज के अध्यक्ष विष्णु तलरेजा इनकी विचारधारा हमेशा सकारात्मक रहती है इनके द्वारा जनभागीदारी में बड़-चड़ कर भाग लिया जाता है। भारत चौधरी, जैन समाज अध्यक्ष इनके द्वारा जनभागीदारी में बहुत सहयोग किया जाता है चाहे फिर क्षेत्र स्वच्छता का हो या कोरोना काल का, इनका सहयोग हमेशा बना रहता है। श्री हेमेन्द्र निगम ये देवास जिला वॉलीबॉल टीम के सचिव है। देवास जिला ओलंपिक के सह-सचिव है। खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वर्तमान समय में शासकीय नूतन स्कूल में वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल टीम के कोच है। जय मीना अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी उम्र 21 18 वें एशियाई खेलों 2018 (इंडोनेशिया) में भाग लिया 2 बार विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप सहित 9 अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली और जापान में 2 बार, इंडोनेशिया, जर्मनी, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, चीन, बैंकॉक में 2 बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। 25 से अधिक राष्ट्रीय खेल खेले और 24 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते और एमपी के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री द्वारा प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रवीना जागीरदार, किन्नर समुदाय नगर निगम अब इनके समुदाय को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ रहा है, ताकी इनके समुदाय को अधिक से अधिक योजनाओं से जोड़ा जा सके, हमारे समाज मे इनके समुदाय को सम्मान मिले।

ग्राम पानीगांव कुए में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश पुलिस जुटी जांच में

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। काँटाफोड थाने व पुलिस चौकी बिजवाड़ के तहत आने वाले गांव पानीगांव में आज एक कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है किसी थाने में इस हुलिऐ के इंसान की गुमशुदगी दर्ज हो तो बताने का कष्ट करें काँटाफोड थाने पर यह बिजवाड़ पुलिस चौकी पर संपर्क करें पुलिस भी जांच में जुटी हुई है

Dewas | बंद एस. कुमार्स कंपनी के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

शीघ्र मांगे नहीं मानी तो भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी

देवास(धीरज सेन)। बंद एस. कुमार्स लिमिटेड के श्रमिकों व स्टॉफ सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। श्रमिक दुर्गा शंकर शर्मा एवं रणछोड़ पटेल ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 से कम्पनी को बंद कर दिया गया, जिससे श्रमिक व स्टॉफ सदस्य बेरोजगार हो गए और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। बंद कम्पनी का कार्य ध्वनि टैरफेब्स प्राइवेट लिमिटेड में चल रहा है।

जिससे कंपनी के श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में श्रमिकों ने 16 सितंबर को ध्वनि टैरफेब्स प्राईवेट लिमिटेड के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा था और चेतावनी दी थी कि 22 सितंबर तक श्रमिकों के हित में उचित कदम नहीं उठाए गए तो एस. कुमार्स के श्रमिकों व स्टॉफ सदस्य 23 सितंबर से ध्वनि टैरफेब्स कंपनी में गेट के पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रबंधक द्वारा श्रमिकों के हित में कोई उचित निर्णय नही लिया गया। श्रमिकों ने गुरुवार से ध्वनि टैरफेब्स प्राइवेट लिमिटेड के गेट के सामने प्रात: से नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

कम्पनी द्वारा श्रमिकों को हटाने हेतु डराया व धमकाया गया, लेकिन श्रमिक डटे रहे। श्रमिकों ने कहा कि भले ही कम्पनी प्रबंधक हम पर बुलडोजर चला दे, हमारी जान चली जाए, लेकिन जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हम डटे रहेंगे। समय आने पर भूख हड़ताल पर भी जायेंगे।
कंपनी के श्रमिकों ने मांग की है कि इस कंपनी का पूरा कार्य एस.कुमार्स कंपनी चालू कर वहीं करवाया जावें। यदि कम्पनी चालू नहीं करना चाहते है तो श्रमिकों का पूरा पैसा देकर उनका हिसाब करे। सोसायटी का करीब 12,00,000/ – रूपये जमा नहीं करवाया वह भी अति शीघ्र जमा किए जाए। जो श्रमिक व स्टॉफ कार्य छोड़ चुके है उनकी ग्रेच्युटी करीब 62,00,000 / रूपये जो आपके द्वारा नहीं दिया गया उसे अति शीघ्र दिलाया जावें। स्टॉफ, परिवार का बोनस वर्ष 2019-20 का दिलाया जावें और यदि आपको कंपनी एस.कुमार्स नहीं चलानी है तो ग्रज्यूटी एवं छटनी मुआवजा तथा अन्य हित लाभ देकर श्रमिकों व स्टॉफ परिवार को सह सम्मान विदाई दी जावें। इस दौरान सुभाष चौधरी, पवन चौधरी, मानसिंह धाकड़, रामविलास वर्मा, मुंशी खान, जगदीश बोंदा जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक व स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।

विद्युत मंडल की लापरवाही को लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

भोरासा निप्र(अभय नागर)। आज नगर के बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के अधिकारि नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, भोरासा थाना प्रभारी डीएसपी आकांक्षा बेछोटे, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती माया मंडलोई तथा एमपीईबी विद्युत मंडल के अधिकारी कैलाश चोपड़ा को एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया कि नगर के अधिकांश बिजली के पोल खंबो में बारिश के कारण करंट आ रहा है विगत कई दिनों से यह घटनाएं बढ़ती जा रही है श्रावण मास के पहले सोमवार पर नगर के नंदी को करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी और हाल ही में अन्नपूर्णा चौक के समीप एक पोल से 3 फीट दूर तक जमीन में करंट आ रहा था इसी तरह कई प्रकार की घटनाएं हो रही है नगर के रहवासी इलाकों में जनहानि की आशंका बनी रहती है विद्युत मंडल को इस विषय में कई बार सूचना दी जा चुकी है लेकिन इसका कोई उचित निराकरण अभी तक नहीं हुआ है क्या विद्युत मंडल के अधिकारी किसी जन हानी का इंतजार कर रहे हैं इन सभी बातों को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया और चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी से जल्दी इस समस्या के निराकरण के लिए उचित निर्णय नहीं लिया गया तो बजरंग दल जल्द ही उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा जिस की जिम्मेदारी प्रशासन के अधिकारियों की रहेगी इस अवसर पर नगर के समस्त बजरंग दल कार्यकर्ता एवं नगर के युवा उपस्थित रहे उक्त जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक नारायण शर्मा के द्वारा दी गई ।

Dewas । निगम द्वारा नालियों की सफाई के साथ पार्क सड़क किनारे गाजर घास की सफाई

देवास। नगर निगम देवास द्वारा डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए नालियों में एंटी लारवा के छिड़काव के साथ-साथ सड़कों एवं पार्क ने लगी गाजर घास की भी कटाई की जा रही है साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी आर एस केलकर को आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा सफाई व्यवस्था और सुव्यवस्थित किए जाने के निर्देश देते हुए वार्ड में भ्रमण के लिए कहा गया जहां-जहां प्लाटों पर कचरा पड़ा हुआ है वहां से कचरा उठाने तथा उन प्लाटों की जानकारी के साथ आसपास के रहवासियों से संपर्क कर कचरा ना डालने के सख्त हिदायत दी जावे आगामी दिनों में खुले प्लाटों पर या जिन घरों के आसपास कचरा पाया जाएगा वहा चलानी कार्यवाही की जावेगी