Dewas | डंपर और ट्रेवलर गाड़ी की हुई भिड़त, 11 लोग घायल

पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रही ट्रैवल्स की NH59 खातेगांव के समीप हुई डंपर से भिड़त….

देवास(चंचल भारतीय) | खातेगाँव में आने वाले NH59 पर डंपर और ट्रेवलर गाड़ी की आपसी भिड़त होने से 10 व्यक्ति घायल हो गये है । 100 डायल, चिकित्सा वाहन और थाना मोबाइल द्वारा सभी घायलों को शासकीय अस्पताल खातेगाँव पहुँचाया। दुर्घटना में डंपर एवम् ट्रैवलर वाहन का आमने सामने भिड़ंत हो जाने सभी यात्रियों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि घायल लोग पचमढ़ी से ओंकारेश्वर जा रहे थे, सभी गुजरात निवासी है, स्थानीय रहवासियों ने दुर्घटना की शिकार सवारी को गाड़ी से निकाला है। खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार को सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय भेजा है।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210923-WA0087.mp4

गौरतलब यह है कि रेत परिवहन कर रहे डंपरो ने कई परिवार का घर उजाड़ दिए। हर बार बड़ी दुर्घटना होने पर प्रशासन अपनी औपचारिक नाटक करने लगता है। रेत परिवहन करने वाले डंपर पर स्पीड नियंत्रण करने के लिए स्पीड गवर्नर की मांग लंबे अरसे से की जा रही है लेकिन प्रशासन ने आज तक इसपे सज्ञान नही लिया, जिसका खामियाजा जनता को दुर्घटना में शिकार होकर चुकाना पड़ रहा है। नेता या अधिकारी की दुर्घटना में मौत नहीं हो जाती तब तक सुधार नहीं आएगा। आम जनता को इसी प्रकार की दुर्घटनाओं में शिकार होकर खराब कानून व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

देवास। बीती रात शहर के मक्सी रोड पर स्थित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ की टायर की दुकान पर चोरो ने शटर उचकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के बताये अनुसार आज सुबह दुकान में चोरी की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता द्वारा बीएनपी थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर आस पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली। दुकान मालिक जितेंद्र सिंह गौड़ के अनुसाए चोरो द्वारा दुकान की शटर उचकाकर दुकान में रखे नकदी व टायर कुल कीमत लगभग साढ़े 6 लाख की चोरी की है, और चोर आयशर वाहन में चोरी का सामान भरकर ले गए है। पुलिस जाँच मे जुटी हुई है। गौड़ के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है, जो की पुलिस को बता रहा है कि वह दुकान के बाहर से कबाड़ भर के ले गया था।

Dewas। आज जिला चिकित्सालय देवास में आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  एम. पी. शर्मा ने बताया कि आज 23 सितंबर 2021 को जिला चिकित्सालय देवास में आयुष्मान कार्ड धारियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिले के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड धारी नागरिक लाभ लेवे।
उन्‍होंने बताया कि जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाये जा रहे है। जिले के सभी पात्र नागरिक आयुष्‍मान कार्ड बनवाए और योजना का लाभ उठाए। आयुष्मान भारत निरामय मध्य प्रदेश योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।
आयुष्मान भारत निरामयम योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ कमल मालवीय ने बताया कि योजना के 3 साल पूर्ण होने पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना को पखवाड़े के रूप में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड जिला चिकित्‍सालय, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बागली, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र कन्‍नौद, खातेगांव में नि:शुल्‍क रूप से बनवा सकते है। इसके अलावा अपने पास के लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवा सकतें है। लोक सेवा केन्द्र तथा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी. ,आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्‍या आती है तो लोक सेवा केन्‍द्र के हेल्‍पडेस्‍क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। आयुष्‍मान कार्ड संबंधि अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 1800 233 2085/14555 पर कॉल कर सकते हैं।वेबसाइट www.ayushmanbharat.mp.gov.in  पर लॉग इन करने के अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र (CSC) में संपर्क कर सकते हैं।

Dewas| मेवाती मोहल्ले से चार जुआरी गिरफ्तार

कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) | पुलिस थाने से मिली सूचना के अनुसार मेवाती मोहल्ले में जुआ खेल रहे जुआरी वसीर पिता बाबू खा मेवाती, रफीक पिता हसन खा मेवाती, मकबूल पिता अमित खा पिंडारा निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद, अफसर पिता आसिफ खान निवासी रायपुरा चारों जुआरियों को जीत हार का दाव लगाते हुए ताश पत्ती एवं 11300 रुपयों नगद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों पर 13 जुआ एक्ट एवं 151 धारा के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।थाना प्रभारी शिव मूरत यादव, एसआई विनय तिवारी, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, आरक्षक अर्पित जयसवाल, प्राण सिंह बघेल, हिमांशु तोमर, सौरभ , जितेंद्र, जुआ दबिश कार्यवाही में शामिल थे।

महंत नरेन्द्रगिरी की मृत्यु की सीबीआई जांच के लिए ब्लाक कांग्रेस ने दिया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

देवास। पिछले दिनों अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी जी की मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए सीबीआई जांच की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित दिपेश कानूनगो के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन दिया गया। कानूनगो ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरी जी की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हुई है, जिससे पूरा समाज करोड़ों सनातन धर्म को मानने वाले, अखाड़ा परिषद के प्रति आस्था रखने वाले अनुयायियों को गहरा आघात पहुंचा है। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को इस मामले को सौंप देना चाहिए। जिससे कि निष्पक्ष जांच सामने आ सके एवं दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वर्तमान समय में मंदिर, मठों के खेत की जमीन एवं संपत्ति बेची जा रही है, जो कि नियमों के विरुद्ध है। पिछले कई वर्षों से देश में मंदिर, मठों की संपत्ति के लिए साधु संतों की हत्याएं साजिश पूर्वक की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि इस प्रकार का घटनाक्रम भविष्य में आगे ना हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित रितेश त्रिपाठी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम पटेल, दिग्विजय सिंह झाला, विशाल यादव, विजय सिंह चौहान, सुनील शुक्ला, दीपेश हारोड़े, भावेश जोशी, रवि देवड़ा, अमन श्रीवास, राजेश कुमावत, अर्पित बैसवाल, हिमांशु कदम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन हिम्मत सिंह चावड़ा ने किया ।

बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक पहुंचे देवास, फाइबर ओएलटी का किया उद्घाटन

• अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा कर दिशा निर्देश प्रदान किए

देवास। बीएसएनएल मध्य प्रदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक सत्यानन्द राजहंस ने देवास कालानी बाग स्थित बीएसएनएल कार्यालय का दौरा किया और पदाधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की। श्री राजहंस ने अपने दौरे के दौरान मुख्य कार्यालय पर बीएसएनएल के फाइबर ओएलटी का उद्घाटन किया। इस दौरांन एम आर रावत (प्रधान महाप्रबंधक बी ए उज्जैन), मनोज कुमार (महाप्रबंधक संचारण), विनोद नामदेव (महाप्रबंधक प्रशासन/एचआर), आर के सोलंकी (एरिया हेड देवास) एवं जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक श्री राजहंस ने बताया कि बीएसएनएल अब उपभोक्ताओं को इस ओएलटी के माध्यम से हाई स्पीड इंटरनेट की उच्च स्तरीय सेवा निम्न दरों में उपलब्ध कराएगा। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने बीएसएनएल देवास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उद्बोधन के माध्यम से प्रोत्साहित किया और उपभोक्ताओं को अच्छी सेवा देने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा महाप्रबंधक का पुष्पमाला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। उक्त जानकारी शकील खान ने दी।

Dewas | महाराणा प्रताप बोर्ड के आवरण कार्यक्रम में पहुंचे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष

भौरासा निप्र.(अभय नागर) ग्राम पंचायत बुद्सा मैं युवाओं द्वारा सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की तस्वीर पर फूल माला जरा करके कार्यक्रम को सही दिशा दी तत्पश्चात महाराणा प्रताप बोर्ड का अनावरण कार्यक्रम एवं चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौराहा रखा गया श्री राजपूत करणी सेना के देवास जिलाध्यक्ष ठा सुरेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव चंद्रपाल सिंह दरबार इछावर ,जिला उपाध्यक्ष Cm भदोरिया जी ,तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ,सुरेन्द्र सिंह कालापीपल , रविन्द्र सिंह गौड़ टोक , कुं शुभम सिंह जिला सहसंयोजक कुँ विजेन्द्र सिंह दरबार कुं विजेंद्र सिंह भाटी ,गोपाल सरपंच, रविन्द्र सिंह , अर्जुन भाटी, अजय खिंची, मोड सिंह गोपाल उमट, शेलेन्द्र सिंह बुदासा. दिग्विजय, जितेंद्र सिंह भाटी, नितिन , यसवंत , करणी सेना के समस्त कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी सहित ग्राम वासी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Dewas । चार दिन से लापता महिला का शव लोदरी नदी के डेम में मिला

सोनकच्छ (अभय नागर)।

देवास। सोनकच्छ तहसील में चार दिन से घर लापता महिला का शव लोदरी में मिला, मायके पक्ष के लोगो दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया।
भोरासा थाना क्षेत्र ग्राम अरनिया जागीर की नवविवाहिता महिला तनु पति मनोज मालवीय तीन चार दिनों से घर लापता थी महिला का शव ग्राम राजोदा के समीप लोदरी नदी में नग्न अवस्था मे मिलने की सूचना पर थाना एसडीओपी प्रशांत सिंह भदोरिया सोनकच्छ एव भोरासा थाना प्रभारी व टीम मौके पर पहुँची ओर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल लेकर आये वही घटना को लेकर महिला के मायके पक्ष के लोगो ने पति सहित सास ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर उस की हत्या कर शव को नदी में फेकने का आरोप लगाया है महिला का मायका देवास अमोना में है, वहीं पुलिस का कहना है कि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम कुछ भी कह नहीं सकते, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

Dewas | जिला अस्पताल में मरीजों व परिजनों को गर्म पानी, दूध, चाय के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा

जिला अस्पताल में बंद होटल/दुकान को चालू करने के लिए संभागायुक्त को सौंपा आवेदन

देवास। जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों की सुविधा हेतु 30 वर्षों से दूध, चाय, पोहा की होटल चल रही थी। जिसे तीन वर्ष पूर्व व्यक्तिगत लाभ हेतु संबंधित अधिकारियों ने बंद करा दी थी। जिसे उच्च न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर उच्च न्यायालय में दुकान चालू कराई गई। वर्तमान में कोरोना काल के कारण तीन माह से दुकान जिला प्रशासन के आदेश से बंद पड़ी हुई है। मरीजों व परिजनों की सुविधा बंद दुकान को पुन: चालू करने एवं जिला अस्पताल में बंद पड़े कैंटीन को चालू करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल ने संभागायुक्त उज्जैन को पत्र सौंपा। श्री पटेल ने बताया कि वर्तमान में अभी एक माह से दुकान चालू कर कोरोना के बाद दुकान एक माह खुली थी, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों ने व्यक्तिगत लाभ नहीं मिलने से दुकान तोड़ने/खाली करने के आदेश दे दिए। दुकानदार द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर दुकान तोडऩे के विरूद्ध उच्च न्यायालय ने स्टे दिया गया। लेकिन व्यक्ति स्वार्थ एवं लाभ प्राप्त न होने से संबंधित अधिकारी द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का पालन न करते हुए दुकान तोड़ी गई। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी प्रशासन द्वारा दुकान नहीं खोलने दी जा रही है। आधी दुकान क्षतिग्रस्त कर दी गई है। जिससे जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को गर्म पानी, दूध, चाय, पोहा आदि के भटकना पड़ रहा है। मरीजों के हितार्थ हेतु एक कैंटीन बनाने के आदेश दिये गये और लाखों रुपये खर्च करने के पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर, देवास में निर्माण किया गया। कैंटीन निर्माण में 10 वर्ष बीत गये है, कैंटीन पर अब भी ताला लगा हुआ है। श्री पटेल ने संभागायुक्त से मांग की है कि जनहित एवं मानवीय आधार पर जिला चिकित्सालय परिसर में जो 50 वर्ष पूर्व दुकान बनाई गई थी उसे पुनः: चालू किया जाए।

Dewas । छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा नेता नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा के विरुद्ध खातेगांव थाने पर प्रकरण दर्ज

खातेगांव(चंचल भारतीय) : पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महिला ने हाजिर थाना आकर एक टाइप सुधा आवेदन पत्र पेश किया जिस का अवलोकन किया गया अवलोकन पर से नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा पिता शंकरलाल वर्मा निवासी पटवारी मोहल्ला खातेगांव के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 354, 354 डी,509,506, भारतीय दंड विधान का अपराध घटित करना पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवेदन पत्र में फरियादी महिला ने लिखा की…

प्रति, थाना प्रभारी खातेगांव जिला देवास, विषय: नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा के द्वारा बुरी नियत से घूरने एवम पीछा करने करने के संबंध में। महोदय में (फरियादी महिला) निवेदन करती हूं कि मैं नगर पालिका खातेगांव में दैनिक वेतन भोगी सामुदायिक संगठन के पद पर कार्यरत हूं। इमली बाजार में नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा पिता शंकर लाल वर्मा निवासी पटवारी मोहल्ला खातेगांव के भतीजे की एवरफ्रेश की दुकान है जिस पर नंदू उर्फ नंदकिशोर हमेशा बैठा रहता है। मैं नगरपालिका जाने के लिए उसके भतीजे की दुकान के सामने से निकलती हूं। मैं जब भी निकलती हूं तो नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा मुझे बुरी नीयत से घूरता है और मेरी तरफ अश्लील इशारे करता है। और कई बार मेरा पीछा करता हुआ नगरपालिका में पहुंच जाता है। वहां पर भी मुझे गंदी नजर से देखता है। यह बात मेरे साथ काम करने वाली सागर बाई, सलिता बाई, और चंदा बाई को बताई है। दिनांक 21 सितंबर 2021को सुबह 8 से8:30 बजे नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा मेरे घर के सामने से निकला और बोला कि तुझे किसी दिन जान से खत्म कर दूंगा इस तरह करीब नंदू वर्मा मुझे पिछले डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। ज्यादा परेशान होने के बाद मैंने बात मेरे पति अनिल जाधव को बताई है। बेज्जती के कारण मैंने इसकी रिपोर्ट अभी तक थाना पर नहीं की थी आज लिखित रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जाए। जिससे खातेगांव थाना में धारा 354,354 घ,509,506, भा. दंड विधान के तहत आरोपी नंदू उर्फ नंदकिशोर वर्मा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।