देवास/ नगर निगम जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षिप्रा नदी मे बाढ के पानी के साथ ही मिट्टी के कटाव से गाद अधिक मात्रा मे आने से फिल्टर प्लांट पर पानी का फिल्टर कम मात्रा मे होने से शहर की टंकीयो मे सप्लाय किया जाने वाला जल वितरण कम मात्रा मे आने से कल 22 सितम्बर (बुधवार) को शहर मे किया जाने वाला जल वितरण कम मात्रा मे 45 मिनिट के स्थान पर 30 मिनिट ही वितरण किया जा सकेगा। आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे वर्षाकाल मे पीने के पानी मे फीटकरी डालकर व छानकर एवं उबालकर पानी को उपयोग मे लें।
Category: देवास
Dewas । सवारी वाहनों में ढो रहे लोडिंग का सामान
ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हो कार्यवाही जनसुनवाई में दिया जिलाधीश को आवेदन
देवास। जनसुनवाई में जिलाधीश को आवेदन देेकर मांग की है कि ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्री वाहन एवं वाहन चालकों पर उचित कार्यवाही की जाना चाहिये जिससे कि ट्राफिक व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। आवेदन में बताया गया कि पैसेंजर मैजिक, आटो आए दिन ट्राफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मैजिक वाहन चालक सवारियां बैठाने के लिए कहीं पर भी अचानक मैजिक रोक देते हैं जिससे कि दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सवारी ऑटो वाले भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते है तथा लोडिंग वाहनों का माल भर कर ले जाते हैं जो कि नियम विरूद्ध है। इन लोगों को ट्राफिक पुलिस का भी भय नहीं रहता है क्योंकि ये लोग सेटिंग कर अपना काम करते रहते हैं। शहर में ट्राफिक सिग्रल पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी भी अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे है उनके सामने ही कर्ई वाहन चालक लाल बत्ती होने केे बाद भी निकल जाते हैं ओर ये पुलिस कर्मी अपने मोबाईल में व्यस्त रहते हैं। इन लोगों को जब अपना टारगेट पूरा करना होता है तो ये लोग जबरन लोगों के चालान बनाते हैं। लेकिन बिना चालान बनाए ट्राफिक नियमों का सख्ती से पालन नहीं करवाते हैं। साजिद अली ने मांग की है कि सवारी वाहनों में लोडिंग वाहनों का माल ले जाने वालों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों तथा ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्यवाही की जाए।
आप जिला उपाध्यक्ष ने किया गाँवो का दौरा
देवास(अभय नागर) आम आदमी पार्टी देवास जिले उपाध्यक्ष एवं सोनकच्छ प्रभारी प्रह्लाद राठौर ने आज भूतिया बुजुर्ग कर सालम खेड़ी गाँव का दौरा किया। प्रहलाद राठौर द्वारा ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्या जानी एवं किसानों को आश्वासन दिया कि वो किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए उनकी आवाज को सरकार तक पहुचाने का पूरा प्रयास करेंगे। लगातार बढ़ रही महंगाई ने जनता एवं किसानों की कमर तोड़ दी है जिससे आम जन का जीना दूभर हो गया है, अतः आप जिला उपाध्यक्ष ने मांग की , की सरकार महंगाई कम करने की ओर ध्यान दे एवं जनता ओर किसानों को तत्काल राहत प्रदान करे।
भोरासा बाबा भंवरनाथ महाराज मंदिर पर हुआ सामुहिक पिंडदान आज से शुरू हो रहे पितृ पक्ष, 15 दिन भूलकर भी न करें ये काम
भौंरासा नि, प्र(अभय नागर) , पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है. देश की प्रमुख जगहों जैसे हरिद्वार, गया आदि जाकर पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं, वहीं भौरासा में बाबा भंवरनाथ महाराज मंदिर पर सामुदायिक पिंडदान नगर पुरोहित संजय जोशी व मनोज जोशी ने मंदिर परिसर में सामुहिक पिंडदान वेदिका मंत्र उच्चारण के साथ करवाया भवर नाथ की मान्यता है शास्त्रों में ऐसा कहा गया है जहां पर वटवृक्ष शिव परिसर जलकुंड तालाब सरोवर यहां पर सभी का समावेश होने के कारण पूर्णिमा के दिन पितरों को श्राद्ध में लिया जाने का शास्त्र प्रमाण है और पूर्णिमा के दिन पित्र तर्पण साथ में किया जाता है तो अपने पूर्वजों के पित्र सभी जल ग्रहण करते हैं इन दिनों में कुछ कार्य ऐसे हैं, जिनकी करने की मनाही है
20 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष, 15 दिन तक पत्तल में ही करें भोजन, किसी जानवर या पक्षी को न करें परेशान
पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर पितृमोक्षम अमावस्या तक चलते हैं. 20 सितंबर यानी आज से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है, जो कि 6 अक्टूबर को खत्म होगा. पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है. देश की प्रमुख जगहों जैसे हरिद्वार, गया आदि जाकर पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते है
15 दिन आसपास रहते हैं पितृगण
शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष में पितृ 15 दिन तक पृथ्वी पर रहने के बाद अपने लोक लौट जाते हैं. इस दौरान पितृ अपने परिजनों के आसपास रहते हैं. इसलिए इन दिनों कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे पितृ नाराज हों नगर पुरोहित संजय जोशी ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान शाकाहारी भोजन का ही सेवन करना चाहिए. अगर आप नॉन-वेज और शराब आदि का सेवन करते हैं, तो इनसे बचना चाहिए.
इन कार्यों से नाराज होते हैं पितृ
श्राद्ध कर्म करने वाले सदस्य को इन दिनों बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए. उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन भी करना चाहिए. श्राद्ध कर्म हमेशा दिन में करें. सूर्यास्त के बाद श्राद्ध करना अशुभ माना जाता है. इन दिनों में लौकी, खीरा, चना, जीरा और सरसों का साग नहीं खाना चाहिए. जानवरों या पक्षी को सताना या परेशान भी नहीं करना है.
पितृ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
पितृ पक्ष में अगर कोई जानवर या पक्षी आपके घर आए, तो उसे भोजन जरूर कराना चाहिए. मान्यता है कि पूर्वज इन रूप में आपसे मिलने आते हैं. पितृ पक्ष में पत्तल पर भोजन करें और ब्राह्राणों को भी पत्तल में भोजन कराएं, तो यह फलदायी होता है.
नहीं करें ये शुभ काम
पितृ पक्ष में कोई भी शुभ काम जैसे शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, घर के लिए महत्वपूर्ण चीजों की खरीददारी नहीं करें. नए कपड़े या किसी प्रकार की खरीददारी को भी अशुभ माना जाता है. इस दौरान बेहद सादा जीवन जीने और सात्विक भोजन करने के लिए भी कहा गया है.
मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड, 01 क्विटंल मिलावटी घी सहित 05 लाख का माल जब्त
देवास। सोमवार को रात करीब 9 बजे पुलिस ने शहर के सैफी मार्ग पर देवनारायण चौधरी नामक व्यक्ति को साँची कंपनी का नकली मिलावटी की बेचते पकड़ा था। अब पुलिस ने उसी आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड करके अमूल और साँची कंपनी के नकली/मिलावटी घी के पैकेट बड़ी मात्रा में घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है।
दरसल पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखानों पर कार्यवाही कर अमूल व सांची कंपनी के रेपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तार से पुछताछ की जा रही है।
• तारीका वारदात – आरोपीगण मिलावटी घी बनाकर उसे ब्राण्डेड कंपनीयो के रेपर में पेककर आसपास के जिले- देवास, उज्जैन, इन्दौर, धार, बडवानी आदि जगह बेच देते थे
• जब्तशुदा सामग्री – 01 क्विटंल मिलावटी घी किमती करीब 05 लाख रूपये जब्त
• गिरफ्तार आरोपी का नाम – देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर
• सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्द्रसिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर. मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।
धूमधाम से विदा हुए मंगलमर्ति
टोंकखुर्द(विकेश जैन) नगर में प्राचीन सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चतुर्थी से प्रारंभ हुआ जो अनंत चौदस तक दस दिवसीय धूम रही। रात्रि आठ बजते मंदिरों घरों एवं पंडालों में आरती की गूंज सुनाई देती थी। सिद्धिविनायक मंदिर पर पंडित लखन शर्मा नितिन ललित दिपेश नागर एवं समिति द्वारा प्रतिदिन भगवान का अभिषेक व श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया जाता था। अनंत चौदस के एक दिन पूर्व जनप्रतिनिधि एवं समिति द्वारा साधकों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें साधकों को भेंट स्वरूप श्री सिद्धिविनायक की प्रतिमा एवं सिद्धिविनायक के दुपट्टे से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोरोना से जंग लड़कर लोटे एवं नया जीवन लेकर आए वरिष्ठ डॉ गोपाल गुप्ता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपेश नागर ने किया। पंडित लखन शर्मा ने श्रद्धालुओं को उदबोधन। मैं बताया कि अपने धर्म की मूल धारणा है कि धर्म की विजय हो और अधर्म का विनाश हो। हम यदि कोई गलत करते हैं वो अधर्म है। जैसे की हम अपने माता-पिता को नहीं पूछेंगे उनका सम्मान नहीं करेंगे तो हमारा विनाश संभव है। इसलिए धर्म की जय बनाए रखना है। अपने घरों में अपने माता-पिता व बड़ों का सम्मान करें। चतुर्थी से अनंत चौदस तक सिद्धिविनायक के प्रति श्रद्धा बनाए रखें। घर पर नियमित पूजा पाठ करें। अनादि काल में भगवान राम को भी समस्या आई थी लेकिन अपने धर्म को उन्होंने नहीं छोड़ा था तभी धर्म की विजय हुई। अनंत चौदस के रोज सुबह भगवान का अभिषेक हुआ एवं साधकों द्वारा विधि विधान से हवन पूजन हुआ। नगर की सभी मूर्तियों को गाड़ी में विराजमान कर धनेश्वर महादेव कुंड पर विधि विधान से पूजा पाठ कर नम आंखों से भगवान को विसर्जित किया। इसी प्रकार ग्राम कुलाला बुदासा एवं आसपास के गांव में एवं चिंतामन गणेश मंदिर पर समिति द्वारा उत्सव कार्यक्रम प्रतिदिन गरबा नींबू रेस ड्राइंग कंपटीशन चेयर रेस आदि प्रतियोगिता प्रतिदिन आरती के पश्चात की जाती थी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Dewas | मीठा तालाब में महेश जैन नामक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत
देवास। शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र में आने वाले मीठा तालाब में आज दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी , पुलिस द्वारा मीठा तालाब पर पहुँचकर पानी मे तैरते हुए व्यक्ति के शव को मीठा तालाब से बाहर निकलाया गया व शव की शिनाख्त करने पर उसका नाम महेश पिता बसंती लाल जैन निवासी रज्जब अली मार्ग उम्र 58 वर्ष पता चला, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक महेश पिता बंसीलाल जैन रोजाना की तरह सायकिल से जैन मंदिर तुकोगंज रोड में दर्शन करने घर से निकला था जिसके बाद उसकी लाश मीठा तालाब से मिली व तालाब के किनारे पर साइकिल भी खड़ी मिली पुलिस ने घटना को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी।
शहर में बिक रहा नकली मिलावटी साँची का घी
• पुलिस ने मिलावटी नकली घी बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार
देवास। अगर आप साँची के घी उपयोग करते हे तो सावधान ! शहर में अनैको व्यक्ति साँची के घी उत्पाद का उपयोग करते होंगे। साँची एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो मध्य प्रदेश शासन का सहकारी उत्पाद है, जिस पर आम आदमी आँख मूंद कर भरोसा करता है, परंतु शहर में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक होकर भी बिक रहा। कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार रात करीब 9 बजे आरोपी देवनारायण चौधरी उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिलोक नगर देवास को शहर के सैफी मार्ग (टोस वाली गली) में ओरिजिनल साँची के घी की नक़ल कर उसमे मिलावटी घी पैक करके उसे कम दामो पर बाजार में बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुरे मामले को उपनिरक्षक महेंद्र सिंह में विवेचना में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
Dewas – दोस्त ने की दोस्त की हत्या
शराब पीते समय विवाद होने पर कर दी दोस्त की हत्या
देवास – ज़िले के बागली तहसील में आने वाले गांव कोठड़ा में 18 सितंबर को सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने घटना को विवेचना में ले कर जांच पाया गया कि अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के विवाद होने पर दोस्त द्वारा ही उसकी हत्या कर दी गयी, पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि 17 सितंबर के शाम को मृतक हरिसिंह पिता बनेसिंह को उसके दोस्त संजय पिता विक्रम व रामकरण पिता मंगलसिंह उसके घर के बुलाकर गांव के बहार शराब पीने ले गए, शराब पीते वक़्त मुख्य आरोपी संजय व हरिसिंह के बीच विवाद हो गया जिसको लेकर संजय ने हरिसिंह की हत्या कर दी व घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय व साथी रामकरण अपने अपने घर जा कर सो गए । पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
