ACCIDENT | शिप्रा ब्रिज पर बाइक की टक्कर से हुई युवक की मौत

देवास । शिप्रा ब्रिज पर दिन प्रतिदिन होते हादसे रुकने का नाम नही ले रहे। बीते दिनों एक महिला के नदी में गिरने व एक युवक की लाश झाड़ियों में फंसे मिलने के बाद पुनः शनिवार शाम अज्ञात वाहन से टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है की अशोक (40) नामक व्यक्ति अपने परिचित विक्रम सिंह के साथ बाइक से इंदौर से आ रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने अशोक को मृत घोषित कर दिया अशोक, विक्रम के साथ इंदौर सरीए लेने के लिए गया था। अशोक के पास 50 से 60 हजार रुपए भी थे। जो हादसे के बाद से ही गायब है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर, परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ganesh Visarjan । निगम ने की श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन की समूचित व्यवस्था

सम्मान पूर्वक होगा श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन

देवास। नगर निगम के द्वारा परंपरानुसार श्री गणेश की प्रतिमाओं का आज श्रद्धापूर्वक विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा। जिसके लिए निगम की और से घर-घर से प्रतिमाएं 15 लोडिंग वाहनों से सम्मानजनक रूप से प्रतिमाएं भी एकत्रित की जा रही है, जिन्हें पूर्ण सम्मान के साथ विसर्जित किया जाएगा। साथ ही निगम की और से तालाब पर कुंड बनाकर रखे गए हैं। जिसमें मीठा तालाब, सयाजी द्वार पर कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं, जिसमें छोटी प्रतिमाओं को विसर्जन सम्मान पूर्वक किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कालूखेड़ी तालाब पर किया जा सकेगा। नगर निगम के द्वारा समूचित व्यवस्थाएं श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए की गई है।

Dewas | अज्ञात कारणों से हुई 21 वर्षीय युवती की मौत

देवास । जिले के तहसील उदयनगर में आने वाले गांव सेवनपानी मे शुक्रवार देर रात 21 वर्षीय युवती की अचानक मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है मृतिका कविता बारेला इंदौर में बीए फाइनल की पढ़ाई लर रही थी, वैक्सीन लगवाने के लिए वह 16 तारिख को इंदौर से उदयनगर आई थी व वैक्सीन लगा कर 17 को वापस इंदौर लौट गई । इंदौर में तबियत खराब लगने पर वह उसी दिन अपने भाई के साथ गांव लौट आयी, गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर से ईलाज कराया व देर रात उसे अचानक घबराहट होने लगी, जिसकी वजह से उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी, पुलिस की और से पूरी घटना की विवेचना सहायक उपनिरक्षक एस मंडलोई कर रहे है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया व मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सतपुड़ा एकेडमी में धूमधाम से मना गणेशोत्सव : भव्य महाआरती कर भगवान श्री गणेश को लगाया छप्पन भोग

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में स्वामी विवेकानंद गणेशोत्सव समिति द्वारा श्री गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां भगवान की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई थी। मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि गणेशोत्सव के प्रथम दिवस से ही बच्चों व अभिभावकों द्वारा भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना, आरती, भजन किए गए। शनिवार को यहां विभिन्न आयोजन हुए, जिसमें भगवान श्रीगणेश की भव्य महाआरती कर उन्हें छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयकारे लगाए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने गणेशजी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती की। साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों ने भी गणेशजी का पूजन कर आरती की।

इसी के साथ बच्चों तथा उपस्थितजनों के बीच छप्पन भोग की महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

सिविल लाईन जैन मंदिर में एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन आज

मुनीसुव्रत स्वामी जैन मंदिर का 25 वां रजत जयंती समारोह  

देवास। परम पूज्य साध्वी श्री मृगनयना श्रीजी महाराज की शिष्या परम पूज्य साध्वी श्री मुक्ति निलया श्रीजी महाराज, साध्वी श्री शील पद्मा श्रीजी महाराज, साध्वी श्री भक्ति निलया श्रीजी महाराज की निश्रा में मुनीसुव्रत स्वामी जैन मंदिर सिविल लाईन में 25वां रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी समारोह के अंतर्गत 19 सितंबर को संतीकर पूजन 12.30 बजे होगा, जिसके लाभार्थी संतीकर तपस्या करने वाली बहने होगी। साथ ही आज एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम कार्यक्रम होगा, जिसके अंतर्गत भक्ति संध्या रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी,भक्ति संध्या में नाकोड़ा भैरव का भव्य दरबार सजाया जावेगा व पावन ज्योत के साथ महाआरती व लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जावेगा जिसके भजन गायक अनूप जैन देवास होंगे। कार्यक्रम में भव्य दरबार सजेगा। पावन ज्योत प्रज्वलित होगी एवं महाआरती होगी। 20 सितंबर को साध्वी जी के 85 ओली जी का पारणा एवं पगलिया सुबह 7 बजे होंगे, जिसके लाभार्थी मनोज कुमार बाबूलाल जैन राजाराम नगर होंगे। प्रातः: 9 बजे सिद्धचक्र महापूजन होगा, जिसके लाभार्थी स्व. दाखा बाई नंदलाल बोहरा की स्मृति में अरुण अनिल वोहरा परिवार होंगे। श्री संघ का स्वामी वात्सल्य 12.30 बजे सिविल लाइन जैन उपाश्रय में होगा, जिसके लाभार्थी परिवार स्व. ज्ञानचंद जी कंकरेचा की स्मृति में श्रीमती सुशीला बाई, पुत्र शेखर कुमार होंगे। अत: श्री संघ से निवेदन है कि कार्यक्रम में पधारकर शासन की शोभा बढ़ाएं। 

पुलिस की निगरानी में निकले डोल ग्यारस पर डोल

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। भौरासा नगर एवं नगर टोंकखुर्द में जलझूलनी ग्यारस पर सुबह से रात तक प्रशासन के आदेशनुसार इस वर्ष कृष्ण कन्हैया डोल में बैठकर नगर में भ्रमण पर निकले फिर भी सभी समाज द्वारा डोल को हर वर्ष की तरह सजाया गया ओर अपने अपने स्थानीय मंदिरों में ही डोल की पूजा की गई इस दिन खास बात यह होती है कि इन दिनों आम का सीजन नही होता है फिर भी डोल के सामने एक कच्ची कैरी बंधी हुई देखी जा सकती है व आज के दिन हर समाज के अलग डोल होते है जिसमे यादव अहीर, कुमावत ठाकुर माहेश्वरी बलाई माली व्यास दास वैष्णव समाज व आदि सभी समाज के डोल होते है। जिसमे सभी अपने अपने अंदाज में निकालते है।
नगर के रीति रिवाज के अनुसार हर वर्ष डोल की पूजा सबसे पहले नगर वसूली पटेल टोंक खुर्द मेहरबान पटेल व भोरासा यशवंत सिंह राजपूत द्वारा की जाती है और उसके बाद डोल अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ते है इस वर्ष भी पटेल द्वारा पूजा कर नगर के सुख शांति और समर्द्धी की कामना की नगर वासियों ने मन्दिरो में जाकर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना सहित सभी डोलो का पूजन कीया इस अवसर समाजजन एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे

पीएम मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण और पौधरोपण हुआ, केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की

टोंकखुर्द(विकेश जैन) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल महामंत्री राकेश सिंधल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके अलावा नगर परिषद झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर,पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण किया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए तथा वृहद टीकाकरण अभियान चलाकर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगावाया गया। सिंधल एवं मंडल मंत्री जितेंद्र मंडलोई ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया, उमेश श्रीवास्तव सचिन सेंधव अरुण बैरागी, मुकेश परमार, संदीप चौहान बालकृष्ण गेहलोद
सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में आ रही परेशानी को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) : केंद्र सरकार व मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक 100% कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग ,महिला बाल विकास विभाग, नगरी निकाय, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत की टीम शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है।

इसी तारतम्य में कन्नौद अनुभाग क्षेत्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर संगठित होकर एसडीएम कन्नौद के नाम तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हैं कि शासन के निर्देशानुसार एवं कोविड टीकाकरण गाइड लाइन के अनुसार कोविड टीकाकरण का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। किंतु वर्तमान में हम स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण रात्रि 10 से 11 बजे रात तक कार्य कराया जा रहा है। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी होने के नाते उन पर गृह कार्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से परिवार में कोई घटना घटित ना हो इसलिए दल से प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम लिए जावे। शाम 6:00 बजे के बाद टीकाकरण निरंतर रखने अथवा सत्र स्थानांतरित करने की स्थिति में अन्य रिजर्व टीम की ड्यूटी लगाई जावे अगर दल के साथ रात में काम लिए जाने पर कोई घटना घटित होती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी सक्षम अधिकारी एवं शासन प्रशासन की होगी। कोविड टीकाकरण में दल के सदस्यों को कार्य करने पर दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाए विगत 9 माह से कर्मचारियों के द्वारा निरंतर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है जिनका शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि से वंचित रखा गया है। चाय व भोजन की व्यवस्था की जाए। निरंतर कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में ड्यूटी करने के कारण कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उनके मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिस कारण लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर उनका पीबीआई नहीं काटा जाए हमारे मूल कार्यों में रियायत दी जाए। कोविड टीकाकरण कार्य घर घर न जाकर पंचायत या आंगनवाड़ी केंद्रों में कराया जाए घर पर टीकाकरण कराए जाने की स्थिति में आमजन घर पर टीकाकरण कराना चाहेंगे इसके कारण कोविड टीकाकरण कार्यक्रम भी प्रभावित हो सकता है इस प्रकार की कार्यशैली से कोविड टीकाकरण की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल प्रभावित होंगे। इसका जवाबदार एएनएम को ना समझा जावे सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए शासकीय अवकाश के दिवस में टीकाकरण नहीं रखा जावे कोविड-19 टीकाकरण का आदेश टीकाकरण दिवस के 1 दिन पूर्व दिया जावे। ज्ञापन का वाचन राजकुमारी मकवाना ने किया वह एवम् शीला चौबे ब्लॉक अध्यक्ष, जरीना शेख, सुनीता केलवा, अनीता कौशल, गरिमा यादव, गीता चावड़ा, कृष्णा चौहान, पूजा तिवारी, सोनू नयमा, मनीषा तिवारी, वर्षा सोनी, संगीता घुणावत, अन्नपूर्णा सांवले, नीलम सिंह गौर, बसक अंबिया, राजेश धाकड़, पूजा सोलंकी, कल्पना पाटिल, दिनेश साहू, सीताराम सोलंकी, वंदना अलावा, सविता यादव, सावित्री अलावा, आशा पवार, रेखा सोलंकी, रितु चौहान, विनोद भावर, बलराम बानीवाल, बनवारी लाल मालाकार,अंकुर शर्मा, सीचओ, डीईओ, एमपीडब्लू , एएनएम, एमपीएस स्वास्थ्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

इनका कहना?
कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया है कि लगातार सुबह से देर रात के समय में कार्य नहीं लिया जावे। यह बात सही भी है। महिला कर्मियों से रात के समय 6:00 बजे के बाद कार्य नहीं लेना चाहिए क्योंकि शासन के निर्देश के अनुसार मजबूरियां रहती है लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें कार्य कराना पड़ता है वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जावेगा जो भी सहानुभूति पूर्वक होगा निर्णय लिया जावेगा।- “डॉ लोकेश मीणा” विकास खंड चिकित्सा अधिकारी कन्नौद जिला देवास


स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कुछ बिंदु अनुसार ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया है। विचार कर समाधान निकाला जाएगा।- “नागेश्वर प्रसाद पानीका” तहसीलदार कन्नौद

नर्मदा सिंचाई योजना की मंजूरी के लिए देवास ग्रामीण के प्रमुख धर्म स्थलों पर विराजित किया नर्मदा जल कलश

देवास। पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा हाटपीपल्या नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय मंजूरी की मांग को लेकर विगत दिनों से सतत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत देवास ग्रामीण के प्रमुख निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर और श्री कबाडीधाम हनुमान मंदिर में माँ नर्मदा का जल कलश विराजित कर प्रार्थना की है कि देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के समस्त 239 गाँवों को सिंचाई एवं पेयजल हेतु नर्मदा जल मिले। पं. रितेश त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी 2020 में नर्मदा देवास उद्गम परियोजना में देवास तहसील व हाटपीपल्या विधानसभा एवं सोनकच्छ विधानसभा के 65 ग्रामों को जोड़ा गया। परंतु सरकार बदलने पर वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण उक्त परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । वर्तमान में लगातार मांग करने पर समस्त ग्रामों को हाटपीपल्या माइक्रो सिंचाई परियोजना में जोड़ा गया है। पिछले वर्ष से लगातार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से विभिन्न तरीकों से मांग की जा रही है कि बागली, हाटपीपल्या, देवास एवं सोनकच्छ विधानसभा के शेष बचे ग्रामों को योजना में जोड़ा जाए और शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाए। इस अवसर पर अिवसर पर हिम्मत सिंह चावड़ा, विजय सिंह चौहान, राजा सिंह बघेल, लाल सिंह बघेल, धर्मपाल सिंह, राजेश आदि उपस्थित थे।

Dewas । 12 लाख से अधिक की राशी के मादक पदार्थ मय कार के तस्कर धराया

देवास शहर में अवैध गांजा एवं मनोनेजक औषधी का व्यापार शहर में फल फूल रहा है इस पर पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिवदयालसिंह द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया एवं इस तरह के अपराधों को रोककर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास मंजीतसिंह चावला द्वारा अपने मार्गदर्शन में यह कार्यवाही करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिये गये जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों पर जाकर इस संबंध में टीमें गठीत कि गई। जिसपर थाना औद्योगिक क्षेत्र को इस कार्य में एक टीम बनाई गई मुखबीर सूत्रों को सक्रिय किया सूचना पर रात्री 11.00 बजे से इंतजार करते रहे लेकिन तस्कर पुलिस व्यवस्था लगी होने से नहीं आये जो रात से इंतजार करते करते सुबह 05.30 बजे पकड़ा जा सका जिससे उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम शकील पिता इदु खा उम्र 38 साल नि. ग्राम चौबाराधीरा थाना पीपलरावां का होना बताया जिसमें अल्टो कार क्रं. एम. पी.09 डब्ल्यू.एच. 1730 में सीट के पीछे बोरी के उपर साड़ी इस तरह से डली की कोई महिला सो रही है पुछताछ पर महिला का बिमार होना बताया लेकिन सख्ती से पुछने पर उसके द्वारा साड़ी हटाई तब आरोपी द्वारा एक सफेद प्लास्टिक की थैली में अवैध गांजा होना बताया जिसे विधिअनुसार तोलने पर कुल 20 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया, जिसे विधिअनुरूप मय अल्टो कार क्रमांक एम.पी.09 डब्ल्यु.एच. 1730 किमति पाँच लाख रूपये कुल 12 लाख 20 हजार रुपये का अवैध गांजा मय अल्टो कार के जप्त की जाकर आरोपी शकील पिता इदु खा उम्र 38 साल नि.ग्राम चौबाराधीरा थाना पीपलरावां को विधिवत गिरफ्तार किया गया है आरोपी से पुछताछ जारी है आरोपी का रिमांड लिया जा रहा जिसमें और भी खुलासा होने की उम्मीद है। आगे विवेचना मे साक्ष्य एकत्र कर जिसकी सलिप्ता पाई उनके विरुध्द भी कार्यवाही की जायेगी।