देवास। नेवरी फाटा पर पुलिस चौकी के पास सोनकच्छ तरफ से आ रही तेज गति से आयशर और कार की भीड़त हो गयी जिसमे एक बाइक सवार मां-बेटे को भी चोट लगी है। जिसमें बाइक पर सवार उमा बाई पति नारायण विश्वकर्मा (45) पुत्र अभिषेक पिता नारायण विश्वकर्मा (24) बड़ी पोलाय जिला शाजापुर बाइक MP 42 MB 1706 एवं दूसरी ओर जुबेर कुरेशी पिता मोहम्मद(29) सिहोर अभिषेक शर्मा पिता काशीराम शर्मा (30) सीहोर को चोट आई। कार MP 04 CA 9020 एवं आयशर MH18BG1940 थी। मौके पर नेवरी फाटा पुलिस चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह जाट एवं जोजन सिंह चावड़ा ने घायलों को तुरंत उचित उपचार के लिए एंबुलेंस में पायलट राहुल के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया।
Category: देवास
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया किसानों और जवानों का सम्मान कलवार में
सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला देवास के तत्वधान में ग्राम कलवार में किसान मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दर्शन सिंह चौधरी जी के आह्वान पर देश के गौरव यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के 71 वा जन्मदिन पर किसान मोर्चा द्वारा जवान एवं किसान का सम्मान समारोह ग्राम कलवार तहसील खातेगांव जिला देवास में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत किसानों के देवता भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय विधायक भैया आशीष जी शर्मा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाई कृष्णकांत मीणा के नेतृत्व में किया गया।
भाजपा कन्नौज के मंडल अध्यक्ष आदरणीय डॉ विजय गुर्जर जी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आदरणीय राजेश जोशी जी जिला पंचायत सदस्य आदरणीय संतोष मंडलोई जी आदरणीय राधेश्याम जाट जी आदरणीय महेश परमार जी आदरणीय हरी जी करवाड़ा आदरणीय अनोखी लाल जी पप्पू जी सरपंच हरचंद जी सरपंच नरेंद्र जी कंसल सरपंच कलवार महेंद्र पवार अल्केश पवार सुनील पटेल इंद्रपाल जाट सत्यनारायण सरपंच साहब शर्मा जी भिलाई एवं जिन सैनिक का सम्मान किया गया पूर्व सैनिक मोती लाल जी यादव भूपेंद्र शर्मा जी महेंद्र सिंह राजपूत उन्नत किसान भाई ओम कुड़िया गोविंद मीणा एवं क्षेत्र के सभी किसान साथी एवं कार्यकर्ता बंधुओं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं किसान साथी पधारेंआदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्मदिन बहुत ही हर्ष उल्लास से किसान साथियों के साथ मनाया कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर ने माना।
स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने किया साफ-सफाई एवं पौधरोपण..
कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) :पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने 17 एवं 18 सितंबर को स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया जाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को एसपी कार्यालय, थाना, चौकी, विसबल वाहिनी मुख्यालय, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में व्यक्तिगत रूचि लेकर साफ-सफाई एवं पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम के फोटोग्राफ District Police Website एवं Social Media Accounts पर अपलोड कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कल्याण एवं लेखा) विजय कटारिया को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए थे! पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत पुलिस थाना कन्नौद में थाना प्रभारी शिव मूरत यादव की टीम ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पौधों का संरक्षण का संकल्प लेकर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया जिस अवसर पर उप निरीक्षक रमेश पचलानिया, लोकेश कुशवाहा, अरविंद भदोरिया, एसआई विनय तिवारी, सोबरन सिंह, रवि वर्मा, आरक्षक मोहन चौहान अर्पित जयसवाल, हिमांशु तोमर सहित थाना कन्नौद पुलिस टीम के स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Dewas | भोपाल चौराहा पर गंभीर हालात में मिले युवक की इंदौर में ईलाज के दौरान मौत
देवास । गुरुवार शाम को भाेपाल राेड पर स्थित तुकाेजीराव स्टेडियम के सामने पुलिस को एक युवक गला कटी अवस्था मिला था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहाँ से युवक को गंभीर अवस्था में इंदाैर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार काे उसने दम ताेड़ दिया।मृतक का नाम राहुल परमार (चौहान) था, जो मूलरूप से तालदी सोनकच्छ कर रहने वाला था। जिसकी उपचार के दाैरान माैत हाे गई। मृतक की जेब से तांत्रिक क्रिया में उपयाेग हाेने वाली पूजा सामग्री मिली है, साथ ही पास में ब्लेड पड़ी थी। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक के पास से एक ब्लेड मिली है व मृतक के हाथ में भी ब्लेड का निशान है। मौत का कारण तो पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।
पत्नी काे फाेन कर कहा में आत्महत्या कर रहा हूं और शिप्रा में कूदा था युवक
देवास। शिप्रा नदी की पुल से नीचे से झाड़ियों में मिली एक युवक की लाश जो इंदाैर के रहने वाले विशाल 26 पिता कैलाश सूर्यवंशी निवासी नई बस्ती निरंजनपुर इंदौर की है, जिसने शिप्रा में कूद कर अपनी आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने आत्महत्या करने से पहले घर वालाें काे फाेन लगाया था, और कहा था कि में आत्महत्या कर रहा हूँ।
जानकारी अनुसार युवक ने काफी लोगो से पैसे उधार ले रखे थे व उधारी देने को लेकर युवक परेशान रहता था और कई बार वो ऐसा मजाकिया कॉल व कई बार घर से चले जाता था। गुरुवार को भी जब युवक में घर पर कॉल किया तो घर वाले ने विश्वास नही हुआ, पर जब युवक वापिस घर नही लौटा तो परिजनों ने युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज। आद्योगिक थाना पुलिस को जब युवक की लाश मिली जिसके पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना की गयी जिसके पश्चात् परिजन ने देवास आकर युवक की पहचान की।
वृक्षारोपण अभियान वन विभाग में प्रथम 10 जिले में देवास दूसरे नंबर पर
देवास। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव अवसर पर 17 सितंबर को वन मंडल क्षेत्रीय देवास अंतर्गत शंकरगढ़ पहाड़ी पर वन मंडल अधिकारी पीएन मिश्रा उप वन मंडल अधिकारी संतोष शुक्ला उप वन मंडल अधिकारी एसएन यादव राजेश मांडवला एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी डीएस चौहान की उपस्थिति में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 500 पौधों को रोपित किया प्रदेश स्तर रेकिंग पर प्रदेश के 10 जिलों में देवास जिले की स्थिति दूसरे नंबर पर है जो गर्व की बात है वनस्पति विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक अशोक कुमार दीक्षित ने बताया कि अगस्त सितंबर माह में किए गए पौधारोपण सफलतापूर्वक ग्रोथ कर लेते हैं बस इन्हें व्यवस्थित रूप से गहराई के साथ और अन्य कल्चर मिश्रण के साथ लगाया जाए तो यह सब जीवित रहते हैं वन विभाग अधिकारी पीएन मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी पर लगाए गए सभी 500 पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाएगा गर्मी के दिनों में इन पौधों में पानी की पूर्ति और सुरक्षा किस प्रकार की यह भी निश्चित किया जाएगा, और कहा कि क्षेत्र की धरोहर बन जाती है बड़े होने के बाद वनस्पति और वृक्षों की प्रजातियां प्रकृति को सुंदर बनाने में सहायक रहती है
उत्साह दिखाई दिया सभी कर्मचारियों में
शंकरगढ़ पहाड़ी वैसे भी विगत दिनों किए गए वन विभाग के प्रयासों से हरियाली की और बढ़ चुकी है यहां पर खुशनुमा मौसम में भ्रमण करना ही बहुत अच्छा लगता है ऐसी स्थिति में शासन का पौधारोपण अभियान आना खुशी की बात रही सभी ने अपने अपने इष्ट मित्रों को याद करते हैं तथा मोदी जी की दीर्घायु कामना मन में लिए पौधे लगाएं प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य यही था कि उनके द्वारा लगाया गया पौधा वृक्ष बने और आने वाली पीढ़ी को वहां इशारा करके बता सके यह वृक्ष हमने लगाया है।
Dewas | 4 करोड 34 लाख के विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण, भूमि पूजन के साथ पौधारोपण
देवास/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71 वे जन्म दिन के अवसर पर शहर मे विकास कार्यो के अन्तर्गत 4 करोड 34 लाख की लागत से भूमिपूजन, लोकार्पण के साथ पौधरोपण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी के द्वारा किया गया। जिसमे वार्ड 4 चामुण्डापुरी मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य, मुख्यमंत्री अधोसंरचना शहरी विकास योजना अन्तर्गत गजरा गियर्स चौराहा से रेल्वे स्टेशन एवं बीएनपी गेट तक सडक निर्माण व सौन्दर्यिकरण कार्य, वार्ड 8 त्रिलोक नगर मे पानी की टंकी वाले बगीचे की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, लाला लाजपतराय मार्ग स्थित सांई मंदिर के सामने रैन बसेरा निर्माण कार्य, औद्योगिक क्षेत्र मे दीनदयाल रसोई निर्माण कार्य, वार्ड 44 पालनगर मे टीन शेड निर्माण कार्य, वार्ड 45 बगीचा निर्माण कार्य कुल 3 करोड 10 लाख की लागत से किये जाने वाले कार्यो का भूमिपूजन अतिथीयो द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड 21 गंगा नगर मे सडक निर्माण कार्य, औद्योगिक क्षेत्र र्स्पोटस पार्क स्थित टेनिस कोर्ट कार्य, वार्ड 45 नागदा मे अमृत योजना अन्तर्गत ओव्हर हैड टेंक निर्माण कार्य, नागदा स्थित कब्रस्तान मार्ग सीमेंटीकरण कुल लागत 1 करोड 24 लाख का लोकार्पण विधायक एवं सांसद द्वारा किया गया तथा बालगढ स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मल्टी के गार्डन मे पौधारोपण भी अतिथीयो द्वारा किया गया। इसी अन्तर्गत जीडीसी कॉलेज मे महा टीकाकरण अभियान मे किये जा रहे टीकाकरण का निरीक्षण कर आम नागरिको से चर्चा की गई। इन अवसरो पर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व सभापति अंसार एहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता रेवंत राजोले, विजय पंडित, दुर्गेश अग्रवाल, सचिन जोशी, रवि जैन, अर्जुन यादव, भरत चौधरी, मिलिंद सोलंकी, बहादुर मुकाती, जूगनू गोस्वामी, राजा भाटीया, ममता शर्मा, अर्जुन चौधरी, मनोज राय, सुनिल योगी, धर्मेन्द्र जाधव, ईसफान अली, धर्मेन्द्रसिह बैस, गणेश पटेल, अजय पंडित, जितेन्द्र जायसवाल, मनीष सोलंकी, कदीर पहलवान, जुबेर मदनी, विजेन्द्र राणा, आदित्य दुबे, रामचरण पटेल, विष्णु मोदी, मनीष डांगी आदि सहित सैकडो वार्डवासी उपस्थित रहे।
Dewas | केमिकल बोतल फटने से युवती का चेहरा व गला जला
पेंटागान कंपनी में काम करते समय केमिकल बॉटल फटने से हुआ हादसा
देवास । कल शाम तकरीबन 5:30 बजे इंदाैर राेड पर स्थित औद्याेगिक क्षेत्र में पेंटागान नामक फैक्ट्री में काम करने समय अचानक बाॅटल केमिकल की बॉटल फटने से युवति का चेहरा और गला झुलस गया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाली मनीषा सूर्यवंशी 19 निवासी मेंढकीचक काे जली हुई अवस्था में उपचार के लिए परिजनों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया था, जहाँ उसका उपचार कर गया युवती का चेहरा और गला में किसी लिक्वीड से झुलस गया है। औद्याेगिक पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। युवती ने बताया, मैं ठेकेदारी में काम करती हूं, शाम काे अचानक लिक्विड की बाॅटल फटी और मेरा चेहरा झुलस गया।
टीकाकरण अभियान में आम नागरिकों को निगम द्वारा फोन लगा कर दी गई सूचना
देवास। आयुक्त. विशाल सिंह चौहान के द्वारा देवास के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लगवाए जाने के लिए सभी जिनको दूसरा डोज लगना है उन सभी व्यक्तियों को उनके दूरभाष मोबाइल नंबर पर टीका लगवाए जाने के लिए सुबह 6:00 बजे से सतत कॉल किया जा रहा है जिससे आम व्यक्तियों को सूचना प्राप्त होते ही वे टीकाकरण के लिए नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं
Dewas | शिप्रा नदी की झाड़ियों में मिला विशाल नामक युवक का शव
देवास । आए दिनों शिप्रा ब्रिज के यहाँ हादसे की घटना सामने आ रही है। आज सुबह फिर शिप्रा नदी के पूल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में फसा मिला, जिसकी सूचना आसपास के लोगो द्वारा औद्योगिक थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची व नाविका की मदद से शव को झाड़ियों से निकालकर बहार नदी की तट पर लाया गया जहाँ शव की तलाशी लेने पर उसके पास से पर्स में आधार कार्ड व वोटर आईडी मिली, जिससे युवक की पहचान की गई, पुलिस के अनुसार युवक का नाम विशाल पिता कैलाश सूर्यवंशी निवासी इंदौर है, पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचा दिया व संबंधित क्षेत्र के थाने को सूचना कर दी है
Dewas । भोपाल चौराहा पर खून में लथ-पथ हुआ मिला युवक
देवास । गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे भोपाल रोड स्थित तुकोजीराव स्टेडियम के पास सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में खून में लथ-पथ अवस्था मे तड़पता हुआ मिला। आस-पास मौजूद लोगों द्वारा सूचना देने पर नाहर दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची व युवक काे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है युवक का नाम राहुल परमार निवासी सोनकच्छ हाल मुकाम गोमती नगर देवास है जिसके गले पर कटने के निशान पाया गया है युवक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी युवक बोलने की स्थिति में नहीं है, वह रोड पर कैसे पहुंचा, घायल किसने किया अभी स्पष्ट नहीं हुआ है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी
