मंडल सेवा समर्पण अभियान को लेकर बैठक संपन्न

टोंकखुर्द(विकेश जैन) । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन मैं एमिनेंस पब्लिक स्कूल में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायसिंह सेंधव जिला प्रभारी मनीष सोलंकी अभय जोनवाल जिला स्वास्थ्य प्रभारी डॉ जसवंत सिंह यादव थे विशेष अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ केलो दिया उमेश श्रीवास्तव मंडल महामंत्री राकेश सिंधल मंत्री जितेंद्र मंडलोई थे कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा आने वाले समय में कोविड-19 से कैसे बचा जाए इन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के 71 व जन्म दिवस को समर्पण दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं को मनाना है तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर 111 कोविड-19 के पी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाने का लक्ष्य दिया एवं मंडल में चार सार्वजनिक मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक जल को एवं नदियों की साफ सफाई एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 71 पौधे लगाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को एक उनकी जीवनी तथा भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं इस अवसर पर अरुण बैरागी सचिन सेंधव भंवर सिंह झाला श्याम गालोदिया राज बहादुर कुशवाह अजय जैन संतोष मुकाती संजय पवार फोरम सिंह सुधीर पाटील राममूर्ति विजेंद्र झाला नितेश पटेल श्री राम सूर्यवंशी रघुवीर सिंह अभिनंदन ईश्वर सिंह मीडिया प्रभारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Dewas | दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने वाले पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में महिला थाने में गुरुवार शाम 4 बजे के करीब परिधि महाजन नामक महिला निवासी मिश्रीलाल नगर ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज कराया। प्रकरण में महिला ने बताया कि उसके पति स्वप्निल पिता जगदीश चन्द्र अग्रवाल निवासी शांति नगर सोसाइटी, गुजरात ने उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को सहायक उप निरक्षक महावीर सिंह ने विवेचना में ले लिया है।

बंद एस. कुमार्स कंपनी के श्रमिकों ने ध्वनि टैरफेब्स प्रा. लिमि. का घेराव कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

देवास। एस. कुमार्स लिमिटेड को प्रबंधक द्वारा 1 अप्रैल 2021 से विद्युत सप्लाई बंद करवा कर बंद कर दिया गया, जिससे कंपनी के श्रमिकों व समस्त स्टॉफ के सदस्यों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। बंद कम्पनी का कार्य ध्वनि टैरफेब्स प्राईवेट लिमिटेड में चल रहा है। जिससे कंपनी के श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त है। कंपनी के श्रमिकों व स्टॉफ के सदस्यों ने एस. कुमार्स से जो टावेल, कपड़ा, कम्प्यूटर व डाटा ध्वनि टैरफेब्स प्राईवेट लिमिटेड में लाया गया है उसे वापस एस. कुमार्स में भेजने की मांग को लेकर  युवा मजदूर संगठन एवं देवास टेक्सटाइल उद्योग मजदूर संगठन के बैनर तले गुरुवार को ध्वनि टैरफेब्स प्राइवेट लिमिटेड के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। श्रमिक दुर्गा शंकर शर्मा एवं रणछोड़ पटेल ने बताया कि कंपनी एस.कुमार्स लिमिटेड 1 अप्रैल 2021 से प्रबंधक द्वारा बंद कर दी गई थी। उस समय कंपनी में 10 से 12 टन टावैल जो कलर करा हुआ रखा था वह इस कंपनी में रातों-रात लाया गया, उसे वापस भेजा जावें। कच्चा कपड़ा करीब पांच लाख मीटर कलर करा हुआ कपड़ा 2 लाख मीटर, कम्प्यूटर एवं डाटा भी कंपनी ध्वनि टैरफेब्स में लाया गया है। उसे भी एस.कुमार्स लिमिटेड में वापस भेजा जावे। एस.कुमार्स लिमिटेड जो कपड़ा बाहर ले जाकर ड्राईंग व कटींग करवाकर पार्टी को भेज रहे है वह माल एस.कुमार्स लिमिटेड में कटिंग करवा कर पार्टी को बेचा जावे। सभी श्रमिक व स्टाफ का वेतन, सोसायटी के रुपये, पी.एफ, ई.एस.आई, ई.एल तथा ग्रेज्यूटी का हिसाब नहीं होगा तब तक एस कुमार्स के श्रमिक यहां से माल बाहर नहीं जाने देंगे। श्रमिकों ने बताया कि ध्वनि टैरफेब्स कम्पनी भी एस. कुमार्स के मालिक शंभू कुमार कासलीवाल के बेटे-बेटी एवं काकी साहब की ही है। क्योकि हमारी कंपनी के अधिकारी यहां पर बैठते है। जैसा की सुभाष कटारिया साहब जो हमारी कंपनी में बैठते थे वह आज ध्वनि टैरफेब्स में बैठकर आज भी बाहर से कपड़े के ऑर्डर लाते है। आज भी जो पार्टी को कपड़ा बेचते है तो एस.कुमार्स का कार्ड व छाप भी ध्वनि में ही लगती है जो सेल्समेंन स्टॉफ इंदौर से आते थे वह भी ध्वनि में बैठते है। सलीम शेख व जितेन्द्र चौधरी तथा ललित भट जो एस.कुमार्स लिमिटेड का ही कपड़ा बनवाते है। वह बाहर बैठकर कपड़ा ड्राईंग करवा कर पार्टी को सेल करते है और एस.कुमार्स के श्रमिकों व स्टॉफ परिवार का शोषण करने की नियत से ध्वनि टैरफेब्स में कार्य कर रहे है। कंपनी के श्रमिकों ने मांग की है कि इस कंपनी का पूरा कार्य एस.कुमार्स कम्पनी चालू कर वहीं करवाया जावें। यदि कम्पनी चालू नहीं करना चाहते है तो श्रमिकों का पूरा पैसा देकर उनका हिसाब करे। सोसायटी का करीब 12,00,000/ – रूपये जमा नहीं करवाया वह भी अति शीघ्र जमा किए जाए। जो श्रमिक व स्टॉफ कार्य छोड़ चुके है उनकी ग्रेच्युटी करीब 62,00,000 / रूपये जो आपके द्वारा नहीं दिया गया उसे अति शीघ्र दिलाया जावें। स्टॉफ, परिवार का बोनस वर्ष 2019-20 का दिलाया जावें और यदि आपको कंपनी एस.कुमार्स नहीं चलानी है तो ग्रज्यूटी एवं छटनी मुआवजा तथा अन्य हित लाभ देकर श्रमिकों व स्टॉफ परिवार को सह सम्मान विदाई दी जावें। यदि शीघ्र ही श्रमिकों के हित में उचित कदम नहीं उठाए गए तो एस. कुमार्स के श्रमिकों व स्टॉफ द्वारा 23 सितंबर से पुन: ध्वनि टैरफेब्स कंपनी में गेट के पर धरना देकर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण कम्पनी व जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान सुभाष चौधरी, पवन चौधरी, मानसिंह धाकड़, रामविलास वर्मा, मुंशी खान, जगदीश बोंदा जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक व स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे।

Dewas । कल टीकाकरण महा अभियान के तह 407 वैक्सीनेशन सेंटर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा होगा टिकाकरण

• जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

देवास। जिले में 17 सितंबर (शुक्रवार) को कोविड-19 वैक्सीनेशन का महा अभियान -3 चलाया जाएगा। इस अभियान में  जिले के 407 वैक्सीनेशन सेंटर पर ओर 40 मोबाईल टीम द्वारा 1,00,000 वैक्सीन लगाई जाएगी। देवास शहर के 65 वैक्सीनेशन सेंटर पर  20,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

देवास/ 17 सितम्बर शुक्रवार टीकाकरण महा अभियान मे कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे टीकाकरण हेतु विभागो से लगाये गये अधिकारियो व कर्मचारियो के द्वारा निर्धारित 50 टीका केन्द्रो तथा 8 अतिरिक्त फिक्स साईड व 6 मोबाईल टीम के साथ कुल 65 टीका केन्द्र प्रातः 7 बजे से संचालित किये जावेगें। इसी के साथ 6 मोबाईल टीम टीकाकरण का कार्य उन व्यक्तियो के लिये करेगी जैसे विकलांग, दिव्यांग, बिमार, वृद्धजन या जो टीकाकरण केन्द्रो तक आने मे असमर्थ है, मोबाईल टीम की सूचना के लिये नगर निगम कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07272-490500 के साथ जिला अस्पताल कन्ट्रोल रूम प्रभारी किशन सेहरा के मोबाईल न.ं 9893915400 की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। उक्त नम्बरो पर सूचना प्राप्त होते ही मोबाईल टीम के द्वारा उन व्यक्तियो को टीका लगाये जाने का कार्य किया जावेगा। जिन किशोरो की उम्र 17 सितम्बर को 18 वर्ष की पूर्ण हो चुकी है, वे भी टीके का प्रथम डोज लगवा सकते है। कलेक्टर एवं आयुक्त ने सभी शहवासियो से अपील की है कि वे इस महा टीकाकरण अभियान मे टीके का दूसरा डोज लगवाकर अभियान को सफल बनावें।

Dewas । शहर में बनने ओवर ब्रिज के डिजाइन बदलने को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अनुशंसा के बगैर क्षेत्रीय विधायक ने बदली ब्रिज की डिजाइन कांग्रेस।           

देवास = शहर में स्थित एबी रोड पर भारी यातायात के दबाव को देखते हुए पूर्व लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री रहते हुए अपने विभाग के द्वारा देवास शहर में ओवरब्रिज  बनाने की कार्य योजना तैयार कर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृत करावाया वही करोड़ों रुपए की राशि भी लेकर आए उक्त ओवरब्रिज भोपाल चौराहा नितिन लॉज से इंदिरा गांधी प्रतिमा से आगे अभिलाषा होटल तक करीब 2 किलोमीटर तक का निर्माण होना था। लेकिन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने उक्त ब्रिज की डिजाइन को बदलते हुए उसका स्थान ही बदल दिया । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने इस संदर्भ में आज इंदौर में आकर प्रदेश में बनने वाले विभिन्न ब्रिज के लोकार्पण करने आ रहा है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहां है कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी विज्ञापनों में भी वही स्थान दर्शाया गया है जो स्थान पहले योजना मैं  शामिल कर स्वीकृत किया गया था । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने अपनी सरकार के दबाव में बिना केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से स्वीकृति के ओवरब्रिज का स्थान ही बदला दिया । कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने लिखे पत्र में श्री गडकरी से इस संदर्भ में जांच की मांग करते हुए कहां है कि एक बार आप यह देखले की असल में ओवर ब्रिज की आवश्यकता कहां है और वर्तमान में यह बन कहां रहा है। इसी के साथ कांग्रेस ने कहा है कि शिलान्यास केवल ब्रिज का ही किया जा रहा है जबकि एक और ब्रिज मंडी के पास भी बनाया जाकर भोपाल चौराहा से बिलावली चौराहा बाईपास तक छह लेन सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका उसका भी उल्लेख विज्ञापन में न होकर शिलान्यास समारोह में सम्मिलित नहीं किया गया है। उसे भी उक्त योजना के अंतर्गत ही सम्मिलित किया जाए वही ओवर ब्रिज की डिजाइन बदलने के संदर्भ में उच्चस्तरीय दल के द्वारा जांच की जा कर बदली गई डिजाइन को निरस्त किया जाए 

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह,मानव को देव बनाती है :पंडित लालशंकर मेहता शाजापुर

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। परमात्मा लक्ष्मी के स्वामी लक्ष्मी हमारी माता है लक्ष्मी का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए यह विचार ग्राम सुंद्रेल के राधा कृष्ण मंदिर में चल रही।

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रुकमणी विवाह प्रसंग पर पंडित लाल शंकर मेहता शाजापुर ने कही आपने कहा संपत्ति शक्ति और समय का सदुपयोग करें सदुपयोग करने वाला देव बनता है भागवत कथा मानव को देव बनाती है दो बालिकाओं श्री कृष्ण रुक्मणी के वेश में सजाया गया मंत्रोच्चार एवं मंगलाष्टक के साथ विवाह की विधि संपन्न कराई गई कल 16 सितंबर को विशाल शोभायात्रा के साथ कथा का समापन होगा

वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के युवाओं ने बनाई शार्ट मूवी

देवास। शहर के जागरूक युवा व उभरते हुए कलाकारों ने वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ढाल (एक वैक्सीन) नामक एक शार्ट मूवी तैयार की है। जो कि Sadik M Khan नामक यू-ट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। जिसके प्रोड्यूसर सादिक खान एवं डायरेक्टर संदीप प्रधान है। यह मूवी 12 मिनिट की है।

फिल्म में दर्शाया गया है कि एक वैक्सीन किस प्रकार वायरस से लडक़र हमारी रक्षा करती है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन व युवाओं को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करना है। इस मूवी के मुख्य कलाकार सादिक खान है, जिन्होंने इसमें मुख्य रोल अदा किया है। इस मूवी में फराज कौसर, डॉ. इकबाल, मेहंदी हसन, शुभम निहाले, राजकुमार, गौरव यादव, केमरामैन शादाब खान आदि ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। शहर के युवा कलाकारों की मांग है कि हमने अब तक 5 से 6 शार्ट फिल्म तैयार की है, जो कि जन जागरूकता के लिए बनाई गई है। प्रशासन से हमारी मांग है कि कलेक्टर व आयुक्त हमारा सहयोग कर उत्साह बढ़ाए, जिससे आगे भी इससे बेहतर प्रतिभा दिखा सके।

शिप्रा पुल से नदी के गिरी बुजुर्ग महिला

तीन युवकों ने बचाई शिप्रा नदी में गिरी महिला की जान

देवास। बुधवार शाम को जयश्री बाई (55) निवासी 118 ढांचा भवन नामक बुजुर्ग महिला अचानक शिप्रा नदी के पुराने पुल से झांकने के दौरान नदी में गिर गयी, बताया जा रहा है की बुजुर्ग महिला अपनी सहेली से मिलने शिप्रा गयी थी, जहाँ नदी में देखते वक़्त चक्कर आने पर संतुलन बिगड़ने से वो नदी में गिर गयी । शिप्रा नदी किनारे मंदिर के पास बैठे तीन युवा दौड़े और नदी में छलांग लगाकर महिला को सकुशल बाहर निकाला व 100 डायल की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया महिला की कमर में कुछ चोंट लगी है। जिनका उपचार जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिया है।

महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। ज़िला अस्पताल में महिला का इलाज कर पुलिस द्वारा महिला को उसके घर ढ़ाचा भवन पहुंचा दिया। शिप्रा नदी में महिला के गिरने पर टीपू, सुल्तान व यशवंत ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए महिला को गहरे पानी से बाहर निकाला।

Dahej Prathadna- दहेज नहीं लाने पर ससुराल वालों ने बहू कि गला घोटकर की हत्या

देवास । जिले की सतवास तहसील में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करके उसकी हत्या करने की घटना सामने आई।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है बीते दिनों 28 अगस्त को सतवास निवासी मृतिका रोशनी कोर पति सुरेंद्र सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी सिकलीगर कॉलोनी को उसके ससुराल वालो ने दहेज ना लाने पर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी ।

पुलिस के मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृतिका रोशनी को 28 अगस्त को गंभीर अवस्था मे कन्नौद अस्पताल लाया गया था। मृतिका के भाई द्वारा उसके ससुराल वालों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया था जिसको लेकर पुलिस द्वारा मृतिका रोशनी के जेठ लाखन सिंह सिकलीगर व आयसिंह सिकलीगर व जेठानी जानकोर पति आयसिंह सिकलीगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज व गिरफ्तार कर पूछताछ की, पूछताछ करने पर पता चला कि ससुराल वालों ने दहेज नही लाने पर उसे मानसिक व शारारिक रूप से प्रताड़ित कर उसकी हत्या गला घोटकर हत्या कर दी थी, पुलिस एसडीओपी बागली राकेश व्यास द्वारा। घटना को सद्ज्ञान में लेते हुए मर्ग जांच कायम कर परिजनों के बयान व पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका रोशनी कोर जेठ लाखन सिंह सिकलीगर व आयसिंह सिकलीगर व जेठानी जानकोर पति आयसिंह सिकलीगर को हत्या करने के आरोप में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 304 302 34 में मामला दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है

Dewas, जिले में परिवहन, पुलिस, खाद्य एवं प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की चैकिंग कर चालानी कार्यवाही की

• चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर 27 हजार 500 रूपये शमन शुल्क वसूला

देवास। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मक्सी रोड पर बीएनपी थाने के समीप चैकिंग अभियान चलाया जाकर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही में 55 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाकर कुल 27 हजार 500 रूपय शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही खाद्य विभाग की टीम द्वारा वाहनों के फ्यूल अल्ट्रेशन की भी चैकिंग की गई। देवास में इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली में प्रचलित प्रकरण क्रमांक में दिये गये आदेशानुसार नॉन अटेनमेंट सिटी देवास की परिवेशीय वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु गठित समिति की बैठक संभागायुक्त उज्जैन श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में 17 अगस्‍त 2021 को आयोजित की गई थी। बैठक में देवास शहर में चल रही वाहनों के पीयूसी प्रमाण पत्र चैकिंग तथा मोटर यान नियमों की अन्य धाराओं तथा मोटर वाहन नियमों/एक्ट का पालन न करके वाहन संचालित करने वाले चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।