Dewas, माता टेकरी पर छोटी माता मंदिर में चांदीकरण कार्य का हुआ शुभारम्‍भ

100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण किया जायेगा

देवास। विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने पूजा अर्चना कर छोटी माता (माँ चामुंडा) मंदिर में रजतीकरण कार्य का शुभारम्‍भ किया। इस दौरान अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विधायक देवास श्रीमती पवार ने कहा कि माँ तुलना भवानी मंदिर में सभी के सहयोग से प्रशासन ने रजतीकरण का कार्य किया है। इसी तरह माँ चामुंडा मंदिर में भी रजतीकरण कार्य किया जायेगा। उन्‍होंने सभी जिलेवासियों से रजतीकरण कार्य में सहयोग की अपील भी की।
उल्‍लेखनीय है कि गत वर्ष 125 किलोग्राम चाँदी से माँ तुलना भवानी माता मंदिर में रजतीकरण कार्य किया गया था। इसी भाँति लगभग 100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में आने वाली नवरात्रि के पहले मंदिर के अंदर का कार्य पूर्ण किया जायेगा। माँ तुलना भवानी मंदिर में पिल्‍लर 40 किलोग्राम पीतल से संवारे जाएँगे।

17 सितम्बर को महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिये बैठक आयोजित

देवास/ प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के तहत 17 सितम्बर (शुक्रवार) को सम्पूर्ण प्रदेश मे महा टीकाकरण अभियान चलाया जावेगा। इसके तहत देवास शहर मे भी महा टीकाकरण अभियान चलाये जाने के लिये देवास कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम बैठक कक्ष मे शहर के सभी सामाजिक संगठनो व सामाजिक संस्थाओ, रहवासी संघ, आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ, क्राईसिस मेनेजमेंट सदस्यो, निगम स्वास्थ्य विभाग टीम, आई. ई.सी. मेम्बरो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक मे सभी उपस्थित लोगो से इस महा अभियान मे अपनी सहभागीता निभाने के लिये कहा जाने के साथ ही उनसे विचार विमर्श कर महा टीकाकरण मे दिये गये 20 हजार टीकाकरण लक्ष्य की पूर्ति की जाने के संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि लक्ष्य पूर्ति के लिये 50 टीकाकरण केन्द्र तैयार किये गये है टीकाकरण प्रातः 7 बजे से प्रारंभ किया जावेगा। हम आप सभी एवं देवास के नागरिको के सहयोग से प्रदेश मे प्रथम डोज टीकाकरण मे प्रथम रहे। इसी प्रकार आप सभी की मेहनत एवं सहयोग से लक्ष्य को पुरा करने के लिये प्रयासरत हैं। आयुक्त ने बताया कि टीकाकरण के लिये नागरिको को प्रेरित करने के लिये सभी सामाजिक संगठनो एवं संस्थायें व रहवासी संघ तथा क्राईसिस मेनेजमेंट सदस्यो, आशा व ऑगनवाडी कार्यकार्ताओ एवं दरोगाओ की मुख्य भूमिका है, जिससे हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को कोवेक्सिन तथा कोविशील्ड टीके का दूसरा डोज लगवाने के लिये टीका केन्द्रो पर लावें। कलेक्टर एवं आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे 17 सितम्बर को महा टीकाकरण अभियान मे टीके का दूसरा डोज लगवाकर इस अभियान को सफल बनाने मे अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करें।

नागपचलाना करणी सेना के तहसील अध्यक्ष नियुक्त

देवास। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन जिसने सम्पूर्ण भारत के युवाओं के साथ 36 कौम को एक जाजम पर लाने का कार्य किया। विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा व कुँ शिवपाल सिंह बिसाखेडी के आदेशानुसार सोनकच्छ तहसील इकाई के पद पर कुं. राहुल सिंह नागपचलाना को नियुक्त किया है। जिससे सम्पूर्ण सोनकच्छ तहसील के युवाओं में हर्ष व्याप्त है नागपचलाना ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य आगामी भोपाल विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाना, सोनकच्छ तहसील के युवाओं को एकजुट करना ओर शोषित व कमजोर वर्ग की आवाज उठाना आदि मुद्दों पर करणी सेना पूर्ण शक्ति से कार्य करेगी।

धनतालव घाट पर सुबह से लगा लम्बा जमा वाहन चालक हो रहे है परेशान,

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले अंग्रेजों के जमाने के धनतालव घाट पर आज फिर सुबह लगभग 7:00 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है इस घाट पर आये दीन जाम लगना आम बात हो गई है जाम लगने के कारण वाहन चालक घंटो तक जाम में फंसे रहते हैं वह भूखे प्यासे परेशान होते नजर आते हैं इस और वरिष्ठ अधिकारियों को राजनेताओं को जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए यह घाट नेशनल हाईवे 59 ए का है इस मुख्य मार्ग पर आये दिन राजनेताओं का वरिष्ठ अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है लेकिन इस घाट पर लगने वाले जाम को लेकर किसी ने भी गंभीरता नहीं दीखाई आखिर धनतलाव घाट के जाम से लोगों को कब निजात मिलेगी समाचार लिखे जाने तक पूर्ण रूप से जाम नहीं खुल पाया था

Dewas, जिले में आज 187 सत्रो पर हो रहा टीकाकरण

देवास। आज 15 सितंबर 2021 बुधवार को देवास जिले में कोरोना से सुरक्षा में 187 सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।
याद रखें 15 तारीख़ को कोविशिल्ड ओर को- वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़ लगाया जाएगा। 
         याद रखें कोरोना से पूरी सुरक्षा के लिए दोनों डोज़ लगाना जरूरी है जिन्होंने पहला डोज़ कोविशिल्ड वैक्सीन का लगवा लिया है। 84 दिन के बाद दूसरा डोज ओर जिन्होंने पहला डोज़ को-वैक्सीन का लगवा लिया है। 28 दिन के बाद दूसरा डोज 15 सितंबर ,को अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य लगवाएं।

देवास जिले में ‘’डेंगू पर प्रहार’’ महा अभियान 15 सितम्बर से

जिले में डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाये – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

देवास। 15 सितम्‍बर से जिले में ‘’डेंगू पर प्रहार’’ महा अभियान चलाने तथा जिले में टीम बनाकर डेंगू रोकथाम की प्‍लानिंग बनाने, ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्‍येक गांव में टीम बनाकर डेंगू को राकने की कार्यवाही के निर्देश दिये है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये है कि प्रत्‍येक घरो में लार्वा सर्वे, स्‍पेस स्‍प्रे, फागिंग, जल जमाव हटाने के लिए दल गठित करें। डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी जिले के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाये। फॉगिंग एवं छिडकाव के लिए पर्याप्‍त मात्रा में क्रियाशील कम्‍प्रेसर पम्‍प, फॉगिंग मशीन, कीटनाशक, रसायन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी क्षेत्र में लार्वा पाए जाने पर सर्वप्रथम लार्वा वाले पानी को खाली कराया जाय। डेंगू पॉजिटिव रोगी के घर के आसपास स्थित घरों में स्‍पेस स्‍प्रे किया जाये।
वर्तमान में डेंगू के प्रकरणों में वृद्धि देखने में आई है, जिसके दृष्टिगत राज्य शासन द्वारा 15 सितम्बर से डेंगू नियंत्रण के लिए ‘’डेंगू पर प्रहार’’ अभियान प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान में डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा जिले मे डेंगू निरोधक गतिविधियां संचालित की जायेंगी।
वेक्टरजनित रोगों का बचाव एवं नियंत्रण आमजन के सहयोग से आसानी से किया जा सकता है। वर्षाकाल के प्रारंभ होते ही अनेक स्थानों पर जल-जमाव होने के कारण घरों में छोटे कंटेनर, टंकियों इत्यादि में एक सप्ताह से अधिक जल संग्रह करने की प्रवृत्ति के कारण डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे रोग फैलाने वाले एडीज मच्छर का प्रजनन शुरू हो जाता है तथा नियमित साफ सफाई न होने के कारण इन मच्छरों के लार्वा उत्पत्ति का स्त्रोत बन जाते हैं, जिससे माह अगस्त से अक्टूबर तक इन बीमारियों का प्रकोप अत्यधिक रहता है। ठंड देकर बुखार आना, पसीना देकर बुखार उतरना, कंपकपी आना, जी मचलाना, सिर दर्द, उल्टी इत्यादि मलेरिया व डेंगू के लक्षण है। मलेरिया बीमारी के नियंत्रण के उपाय के लिये ही नहीं, बल्कि मच्छरजनित अन्य बीमारियों जैसे-फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के प्रभावी नियंत्रण करना है।डेंगू मलेरिया के लक्षण- सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार, उल्टियां और सिरदर्द। पसीना आकर बुखार उतरना बुखार उतरने के बाद थकावट व कमजोरी होना।
यदि बुखार हो तो क्या करें- बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच कराएं। मलेरिया की पृष्टि होने का पूरा उपचार लें। खाली पेट दवा कदापि न लें। मलेरिया हेतु खून की जांच व उपचार सुविधा समस्त शासकीय अस्पतालों पर निःशुल्क उपलब्ध है।
डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छर कहां पैदा होते हैं- छत पर रखी पानी की खुली टंकियां। टूटे बर्तन, मटके, कुल्हड, गमलों में एकत्र जल में, बेकार फेकें हुए टायरों में एकत्र जल में, बिना ढंके बर्तनों में एकत्र जल में, कूलर में एकत्र जल में, किचन गार्डन में रूका हुआ पानी, गमले, फूलदान, सजावट के लिए बने फव्वारे में एकत्र जल में।
क्या करें- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। घर के आस-पास के गढ्डों को भर दें। घर एवं आर-पास अनुपयोगी सामग्री में पानी जमा न होने दें। सप्ताह में एक बार अपने टीन, डिब्बा, बाल्टी इत्यादि का पानी खाली कर दें। दोबारा उपयोग होने पर उन्हें अच्छी तरह सुखायें। सप्ताह में एक बार अपने कूलर्स का पानी खाली कर दें, फिर सुखाकर ही उनका उपयोग करें। पानी के बर्तन आदि को ढक्कर रखें। हैण्डपंप के पास पानी एकत्र न होने दें।

सिविल लाइन जैन मंदिर में पंचान्हिका महोत्सव कल से

देवास। सिविल लाइन जैन मंदिर उपाश्रय में चातुर्मास हेतु विराजित परम पूज्य साध्वी श्री मृगनयना श्रीजी महाराज की शिष्या परम पूज्य साध्वी श्री मुक्ति निलया श्रीजी महाराज, साध्वी श्री शीलपद्मा श्रीजी महाराज, साध्वी श्री भक्तिनिलया श्रीजी महाराज की निश्रा में सिविल लाइन जैन मंदिर प्रांगण में पंचान्हिंका महोत्सव, मंदिर की 25वीं सालगिरह रजत महोत्सव एवं साध्वी श्री शीलपद्मा श्रीजी महाराज की 85 वर्धमान तप ओली जी की तपस्या निमित्त मंगलमय कार्यक्रम  आयोजित किए गए है। 16 सितंबर को नवपद पूजन महिला मंडल द्वारा दोपहर 12.30 बजे से लाभार्थी स्व. ज्ञानचंद जी कांकरेचा की स्मृति में होगी। 17 सितंबर को पंच कल्याणक पूजन दोपहर 12.30 बजे महिला मंडल द्वारा लाभार्थी रेषमा महेन्द्र जी, निखिल शाह की तरफ से होगी। चौबीसी शांताबेन कन्हैयालाल मेहता की ओर से शाम 7.30 बजे (सांस्कृतिक कार्यक्रम) होंगे। 18 सितंबर को अट्ठारह अभिषेक दोपहर 12.30 बजे से लाभार्थी अरुण कुमार, अनिल कुमार वोहरा। शाम 7.30 बजे चौबीसी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 19 सितंबर को संतिकर महापूजन दोपहर 12.30 बजे से लाभार्थी संतिकर तप वाली बहनों की ओर से होगी एवं शाम 7.30 बजे खेमा देदराणी भव्य नाटिका होगी। 20 सितंबर को पारणा एवं पगलिया प्रातः: 7 बजे पूज्य श्री के पारणा हेतु सामैया के साथ मनोज कुमार बाबूलाल जैन राजाराम नगर के घर पधारेंगे। सिद्धचक्र महापूजन प्रातः: 9 बजे लाभार्थी अरुण कुमार अनिल कुमार जैन पुत्री अलका डांगी द्वारा होगा। स्वामी वात्सल्य दोपहर 12.30 बजे से स्व. ज्ञानचंद कांकरेचा की स्मृति में लाभार्थी सुशीला बहन शेखर कुमार कांकरेचा की ओर से होगा। विधि विधान के लिए विजय भाई बनवट इंदौर व संगीतकार अनुप जैन देवास रहेंगे। उक्त जानकारी प्रमोद जैन ने दी। 

Dewas । अस्पताल से बच्ची को घर छोड़ने गयी गर्भवती महिला की रोड पर हुई डिलेवरी

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास में मीडिया/सोशल मीडिया पर गर्भवती महिला की सडक पर डिलेवरी होने की खबर चलने की जानकारी मिली। उन्‍होंने इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती पेपाबाई पति मुकेश उम्र 23 वर्ष निवासी इटावा देवास 13 सितम्‍बर 2021 को प्रातः 11:12 बजे जिला चिकित्सालय देवास में ड्युटीरत चिकित्सक द्वारा जॉच कर प्रसव हेतु भर्ती किया गया। निरन्तर चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ की निगरानी में एएनसी वार्ड में भर्ती रही। 14 सितम्‍बर 2021 को प्रातः 9 बजे पुनः चिकित्सक द्वारा जॉच कर गर्भवती महिला को बताया गया कि डिलेवरी में अभी समय है। चूंकी डिलेवरी मे समय लग रहा था। गर्भवती महिला के दो छोटे बच्चे है जिसमें से अस्पताल में उनकी एक छोटी लडकी साथ आई थी। वह बार-बार घर जाने की जिद्द कर रही थी। इस कारण उक्त महिला अस्पताल में किसी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये छोटी बालिका को घर छोडने ऑटो लेकर चली गयी। त्रिलोक नगर इटावा में ऑटो से उतरने पर अचानक रोड पर डिलेवरी हुई। जानकारी मिलने पर स्थानीय ऑगनवाडी कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने पहुचकर महिला और बच्चे की जॉच कर पुनः एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहॉ चिकित्सक द्वारा जॉच कर बताया गया कि महिला और बच्चा पूर्णतः स्वस्थ्य है।

तथ्यात्मक जानकारी अनुसार उक्त महिला जिला अस्पताल मे 13 सितम्‍बर 2021 को भर्ती होने के पश्चात किसी भी चिकित्सक या स्टॉफ को बिना बताये अपना सामान और भर्ती दस्तावेज अस्पताल मे छोडकर 14 सितम्‍बर को कुछ समय के लिये अपनी छोटी लडकी को छोडने स्वंय अपनी मर्जी से घर जाने के दौरान अचानक डिलेवरी हुई की जानकारी महिला व उनकी सॉस श्रीमती पवनबाई पति लक्ष्मण द्वारा दी गयी।

गोवंश की रक्षा के लिए पर्वत और जंगलों को बचाना होगा पंडित लालशंकर मेहता

सुन्द्रेल, बिजवाड,(दीपक शर्मा)। गोवर्धन नाथ हमारे नाथों के नाथ पूर्व में जगन्नाथ दक्षिण में रामेश्वर पश्चिम में द्वारिका नाथ और उत्तर में बद्रीनाथ है इन चारों के मध्य में है गोवर्धन नाथ वो हम सबका स्वामी है वह चारों दिशाओं का देव है या विचार ग्राम सुंद्रेल के राधा कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन गोवर्धन धारण प्रसंग पर पंडित लाल शंकर मेहता शाजापुर ने कही आपने कहा भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया और कहा जिस पर्वत पर गाय एवं गोवंश हरा चारा खा कर हमें अमृत मई दूध पिला रही हो माखन खिलाती हैं इसकी पूजा करना हमारा धर्म और संस्कृति है गोवर्धन की परिक्रमा से हमें यह शिक्षा मिलती है कि पर्यावरण को शुद्ध रखना और गोवंश की रक्षा करना है तो पर्वतों एवं जंगलों को बचाना होगा 15 सितंबर को श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा होगी 16 सितंबर को सुदामा चरित्र के साथ कथा विराम होगी विशाल शोभायात्रा के पश्चात सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा दूर-दूर से श्रद्धालु जन भागवत कथा का रसपान करने आ रहे हैं

वेक्सिनेशन महाअभियान 17 सितम्बर को

देवास। शासन निर्देशानुसार प्रदेश भर मे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये वेक्सिनेशन का महाअभियान 17 सितम्बर (शुक्रवार) को चलाया जावेगा। इसी अन्तर्गत देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र के सम्पूर्ण 45 वार्डो मे वेक्सिनेशन महाअभियान 17 सितम्बर को चलाया जावेगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि वेक्सिनेशन का यह अभियान वृहद स्तर पर किये जाने के लिये पूर्व निर्धारित वेक्सिनेशन सेन्टरो के साथ अतिरिक्त सेन्टर भी खोले जा रहे है। जिससे नगारिको को टीका लगवाने के लिये सुविधा उपलब्ध होगी। जिन नागरिको ने कोवेक्सिन तथा कोविशिल्ड वेक्सिन का दूसरा डोज नही लगवाया है वे अपने नजदीकी या जहॉ प्रथम डोज वेक्सिन सेन्टर पर लगवाया है वे वहॉ जाकर अपना दूसरा डोज वेक्सिन का अवश्य लगवाये। प्रथम डोज के पश्चात दूसरा डोज शरीर की ऐंटीबाडी को बनाने के लिये जरूरी है। आयुक्त ने सभी नागरिको से अपील की है कि वे कोविड संक्रमण से बचाव एवं शरीर की ऐंटीबॉडी को बनाने के लिये दूसरे डोज का टीका अवश्य लगवायें। सभी निर्धारित स्थानो पर समय प्रातः 7 बजे से टीकाकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा।