देवास। एलएलएम पाठ्यक्रम की संबद्धता को लेकर अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति से भेंट की और ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने अभाविप की तत्काल प्रभाव से मांग को स्वीकार कर संबद्धता देने का आदेश जारी किए। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि गत दिवस देवास विधि महाविद्यालय में एलएलएम कोर्स को राज्य शासन द्वारा मान्यता दी गयी थी, जिसके लिए अभाविप द्वारा लगातार कई वर्षों से आंदोलन भी गए गए थे। एलएलएम कोर्स प्रारम्भ होने से देवास जिले के कानूनी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में हर्ष भी व्याप्त है, परंतु एलएलएम कोर्स की संबद्धता विक्रम विश्वविद्यालय के पास लंबित थी, जिस कारण उक्त कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को इस सत्र में प्रवेश नही मिल पा रहा था। जिससे विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक वर्ष शून्य हो रहा था एवं उन्हें उक्त एलएलएम कोर्स के देवास जिले में होने के कारण भी अन्य जिलों में प्रवेश हेतु मजबूरी में जाना पड़ रहा था। उपरोक्त समस्या से अभाविप के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति से मुलाकात कर अवगत कराया व ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने उक्त समस्या पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए संबद्धता प्रदान करने संबंधित आदेश जारी किए।
Category: देवास
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नेवरी का वर्चुअल उद्घाटन हुआ।
देवास हाटपिपल्या शासकीय आयुष औषधालय नेवरी को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।जिसका वर्चुअल उद्घाटन माननीय आयुष राज्यमंत्री श्री रामकिशोरजी कावरे के दिशानिर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डा गिर्राज बाथम के मार्गदर्शन में हुआ।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रभारी श्री संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन कि महत्ती योजनाओं में एक आयुष विभाग के कई औषधालयों को हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के रूप में विकसित कर घर घर लोगों को आयुर्वेद और योग से जोड़ना।इसके लिए आयुष विभाग द्वारा जगह जगह सी एच ओ की नियुक्तियां भी की गई है जो हेल्थ सर्वे के माध्यम से सामान्य एवं जटिल रोगों में चिकित्सा हेतु आयुर्वेद के महत्व को जन जन तक पहुंचाएगी साथ मे सेंटर के समस्त पदाधिकारी में अपने अपने स्तर से आयुर्वेद और योग हेतु लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
आज के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक शर्मा द्वारा भगवान धन्वंतरिजी के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सी एच ओ डॉक्टर आकांक्षा कुशवाहा,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विभा शर्मा,गोपाल जाट,लोकेंद्र दरबार,नवीन सोनी,देवकरण चौधरी,रोहित कछावा,मुकेश लोधी एवं पत्रकार नरेंद्र चौहान उपस्थित थे।
अंत मे उपस्थित अतिथियों का आभार सी एच ओ डॉक्टर आकांक्षा कुशवाहा ने माना।
हाटपिपल्या तहसील से नरेंद्र चौहान की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी सोनकच्छ मंडल द्वारा स्वास्थ्य स्वयंसेवक एवं मंडल कार्यकारिणी मंडल बैठक महाकाल गार्डन सोनकच्छ में सम्पन्न हुई
भौरासा (अभय देव नागर)। मंडल अध्यक्ष ठा. राजेंद्र सिंह जी राजपूत एवं मंडल के सभी पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला में लगभग 500 कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। क्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री कांत देव सिंह महाराज संभागीय संगठन प्रभारी। जिला अध्यक्ष राजीव जी खंडेलवाल।महेश जी पाटीदार किसान मंत्री प्रदेश मोर्चा। जिला महामंत्री मनीष जी सोलंकी।पूर्व विधायक राजेंद्र जी वर्मा। मंडल प्रभारी मनोहर जी पवार। जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सेंगर। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी सेंधव।पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज सिंह जी बघेल। आराम सिंह जी ठाकुर। डॉक्टर जसमत सिंह जी यादव स्वस्थ स्वयसेवक संयोजक जय पुनेश्वर एवम आईटी सेल प्रभारी संजय जी यादव की उपस्थिति में संपन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवम विशेष अथितियो द्वारा आने वाले समय में कोविड 19 से कैसे बचा जाए एवम संघठन के विस्तार के बारे में जानकारी दी।एवम आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए।17 सितंबर को माननीय प्रधान मंत्री जी के 71वे जन्म दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर 111 कॉविड 19 के टिके क्रयाकर्ताओ द्वारा लगवाने का लक्ष्य देते हुए मंडल स्तर पर 71 पौधे लगाने का लक्ष्य देते हुए।साथ ही सार्वजनिक मंदिर परिसर एवम सार्वजनिक जल कूप एवम नदियों की साफ सफाई कर प्रधान मंत्रीजी का जन्म दिवस मनाने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों का मंडल अध्यक्ष एवम मंडल पदाधिकारियो द्वारा मां चामुण्डा जी का प्रतिक चिन्ह भेट किया गया।कार्यक्रम में संचालन दोनों मंडल महामंत्री राधेश्याम जी रैकवार. मंडल महामंत्री. संजय जी यादव ने किया।कार्यक्रम का आभार पप्पी जी यादव सरपंच युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनकच्छ द्वारा किया गया। वही भौरासा से इस कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह. ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह राणा. मनीष यादव. किसान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राजपूत . नवीन यादव. डॉ मोहन माली अर्जुन सरपंच कुलाला. अनिल चावड़ा .नरेंद्र माली .बद्री लाल लोधी डॉ मोहन माली सचिन यादव विजय सिंह ठाकुर ।भूरु। भाई आदि भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे
सप्ताह में एक दिन जिलाधिकारी कन्नौद में आकर बैठे, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया ज्ञापन
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद के सदस्यों ने सोमवार को डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से भेंट मुख्यमंत्री के नाम आवेदन पत्र सौंपा।आवेदन में बताया की देवास से कन्नौद की दूरी 100 किलोमीटर से अधिक दूर है। एवं खातेगांव से 150 किमी से भी अधिक दूरी है। इस तरह से कोई भी आम नागरिक को जिला स्तर पर कोई काम को लेकर आने से पूरा दिन व्यतीत हो जाता है, साथ ही समय के साथ आर्थिक समस्या से भी जूझना पड़ता है। वहीं जिले के अधिकारी को अचानक कहीं भ्रमण पर जाना हुआ तो आमजन को बिना काम के निराश होकर लौटना पड़ता है। कन्नौद, खातेगांव एवं तहसील क्षेत्र के नेमावर, हरणगांव, खातेगांव, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, कुसमानिया सहित आसपास के करीब 500 गांव जुड़े हुए हैं। इस को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी सप्ताह में एक दिन कन्नौद आकर बैठे। ताकि आमजन को सैकड़ो किमी तक अपने काम के लिए परेशान न होना पड़े।
इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार, जिला उपाध्यक्ष महबूब खान, मांगीलाल मालवीय, आदित्य श्रोत्रिय, राजेश परमार सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित हुए।
निगम करेगा बकाया करदाताओं से सख्ती से वसुली
देवास/ 11 सितम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे बकाया करदाताओ द्वारा अपने निगम संबंधी करो का भुगतान कर छूट का लाभ लिया गया तथा ऐसे बकायादारो व उद्योगो जिनके द्वारा अपने करो का भुगतान लोक अदालत मे भी नही किया गया। निगम अब ऐसे बकायादारो की सूची तैयार कर रहा है, जिसमे करदाताओ द्वारा अपने बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, लायसेंस शुल्क की राशि लोक अदालत मे भी जमा नही कराई है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव ने निगम राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री एवं प्रवीण पाठक को वार्डवार बकायादारो की सूची तैयार करने के निर्देश दिये ताकि सख्ती से बकायादारो पर राजस्व करो की वसुली की कार्यवाही की जा सके।
ABVP ने LLM पाठ्यक्रम को शीघ्र ही संबद्धता प्रदान करने को लेकर कुलपति से मिलकर की मांग
ABVP देवास की मांग पर एल.एल.एम पाठ्यक्रम तो शा. विधी महाविद्यालय देवास में इसी सत्र में प्रारंभ हो गया किंतु उसकी संबद्धता विक्रम विश्वविद्यालय के पास लंबित थी।
इसी विषय को लेकर आज विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल उज्जैन कुलपति महोदय से मिला व उन्हें इस विषय से अवगत कराते हुए बताया की शीघ्र ही संबद्धता नहीं मिलने से विद्यार्थी इस सत्र में एल.एल.एम में प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।
मांग का संज्ञान लेते हुए कुलपति महोदय ने शीघ्र ही संबद्धता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा यह आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों का वर्ष खराब नहीं होने देंगे।
बालिकाओं को जागरूकता अभियान के तहत महिला सम्बन्धित अपराध, सायबर अपराध, अपहरण आदि अपराधों की दी जानकारी
कन्नौद:आज दिनांक 13/9/21 को थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक लीला सोलंकी, उप निरीक्षक कपिल नरवले आरक्षक 605 अमित नाहर द्वारा शासकीय कन्या स्कूल लोहारदा में जाकर बालिकाओं को जागरूकता अभियान के तहत महिला सम्बन्धित अपराध, सायबर अपराध, अपहरण आदि अपराधों के बारे में बताया गया।
खासकर नाबालिग बालिकाएं किसी व्यक्त के संपर्क में आकर उनके साथ चली जाती हैं, जिन्हें बाद में कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है, थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि माता पिता हर फरमाइश पूरी नहीं कर पाते हैं ऐसे में किसी के द्वारा किसी भी तरह का गिफ्ट या कोई भी चीज दी जाती हैं तो नहीं लेना चाहिए, ऐसे लोग लालच देकर फायदा उठाते हैं। ये भी समझाइश दी गई कि यदि कोई अपराध घटित होता है तो बिना डरे अपने परिवार/शिक्षक या पुलिस को बताएं।
महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन ओर डायल 100 के बारे में भी जानकारी दी गई।
चंचल भारतीय✍️
नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के मकान को पुलिस ने किया जमीदोंज
देवास। बीते दिनों शहर के शीलनाथ धूनी मंदिर के पास मुस्तफा नामक युवक ने 14 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एकांत जगह में बुलाकर अपने साथी साहिल कर साथ गलत काम किया था। जिसको देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान को जमींदोज कार्रवाई की गयी
घटना को पुलिस द्वारा विवेचना में लेते हुए दो आरोपियों मुस्तफा पिता भूरू अंसारी, साहिल निवासी मल्हार को गिरफ्तार किया था। इनमें मुख्य आरोपी मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। देवास SP शिवदयाल सिंह ने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्तफा के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से आरोपी के मकान को जमींदोज कर दिया।
विधायक वर्मा ने दी नगर को ओपन जिम की सौगात
टोंकखुर्द (विकेश जैन) रविवार को देवनारायण जन्मोत्सव भील खेड़ी प्रवास के दौरे के बाद विधायक सज्जन सिंह वर्मा नगर में उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे एवं ओपन जिम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
विधायक वर्मा ने बताया कि बच्चों की बहुत पुरानी मांग थी की जिम की स्थापना की जाए ताकि बच्चों के शरीर को मजबूती मिले नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल जितेंद्र गालोदिया ने बताया कि ओपन जिम की दस मशीनें एवं सामग्री यहां आ चुकी है एवं निर्माण प्रगति पर है जल्द ही ओपन जिम की शुरुआत की जाएगी इस अवसर पर रविंद्र सिंह गौर राजेश धाकड़ विक्रम गालोंदिया राहुल पोलाया अशोक शर्मा सरपंच रुस्तम पटेल अतीक शेख गुलाब सिंह धाकड़ एजाज शेख मनीष मालवीय आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे
शिक्षक मालवीया ने गुरू से लिया आशीर्वाद
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – गुरु शिष्य का संबंध भी अटूट होता हैं जिसे उम्र भर निभाया जाता है गुरु के ही आशीर्वाद से शिष्य अपने जीवन में नई उन्नति प्रदान करते है नगर कांटाफोड़ में शिक्षा के क्षैत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले पुर्व बीईओ आर सी तिवारी के परम शिष्य शिक्षक गोविन्द मालवीया जिन्होंने शिक्षा का अलख जगाकर बच्चों को नई राह दिखाई और गुरु शिष्य के संबंध को प्रगट किया साथ ही अपने गुरु के निवास पर पहुँच कर शाल श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
