पर्युषण पूर्णाहुति पर नगर भ्रमण के लिए निकले जिनेश्वर प्रभु की गहुली बनाकर की भव्य अगवानी

वार्षिक बोलियो में बढ़-चढ़कर लिया श्रद्धालुओ ने हिस्सा

देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर पर्युषण महापर्व की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में जिनेश्वर प्रभु की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई । समाज जनों ने अपने हाथों से प्रभु को नगर भ्रमण करवाया । श्रद्धालुओ ने अक्षत एवं श्रीफल की गहुली बनाकर प्रभु की भावभरी अगवानी की। ट्रस्ट मंडल, नवयुवक मण्डल, बहुमण्डल एवं महिला मण्डल झूमते नाचते हुए प्रभु नगर भ्रमण यात्रा में सम्मिलित हुए ।

प्रवक्ता विजय जैन ने बताया इस नगर भ्रमण यात्रा में समाज जन विशेष वेशभूषा में उपस्थित थे। भगवान को नगर भ्रमण करवाने का लाभ दिलीप कुमार मांगीलाल जैन गौतमपुरा वाला परिवार ने प्राप्त किया।

शासन माता को नगर भ्रमण कराने का लाभ संजय कुमार नेमीचंद जैन पद्मावती परिवार को मिला। अखण्ड ज्योत का सौभाग्य जावंतराज नरेश कुमार भंडारी , मीनाक्षी बेन नगीन भाई सोलंकी , सुरेश कुमार बिरदीचंद शेखावत एवं सजन बाई अमोलकचंद जैन मामा परिवार को मिला। वार्षिक बोलियो में समाज के कई परिवारों ने उत्साहपूर्वक लाभ प्राप्त किया। जिसके अंतर्गत भूरीबाई राजमल चौधरी, पवन कुमार सुरेश कुमार जैन, विनय कुमार पे्रेमचंद जैन, दीपक कुमार विमलचंद जैन, पन्नालाल शिवलाल तरवेचा, शांताबाई इंदरमल केशरीमल जैन भोमियाजी, कल्याण मित्र मंडल, पुखराजदेवी रमणलाल चौधरी, मांगीलाल छगनीराम जैन, बसंतीलाल नगजीराम जैन, राजेन्द्र कुमार नरेन्द्र कुमार जैन, अजय कुमार धर्मेन्द्र कुमार मूणत, राजेन्द्र कुमार कन्हैयालाल जैन, लीलाबाई भेरूलाल कटारिया, प्रेमचंद बिरदीचंद शेखावत परिवार ने लाभ प्राप्त किया। अंत में साधर्मिक भक्ति का आयोजन हुआ। अतिथि सम्मान विलास चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी एवं अतुल जैन, राकेश तरवेचा एवं अजय संघवी ने किया। संचालन अशोक जैन मामा एवं दीपक जैन ने किया तथा आभार भरत चौधरी ने माना।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज

नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत नगर निगम द्वारा 45 ही वार्ड मैं वार्ड प्रभारियों के साथ पूरी टीम को वार्ड के साथ-साथ निगम में भी बकाया करदाताओं के कर संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर निगम में काउंटर लगाए गए हैं आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया बकाया करदाताओं के भूमि भवन से संबंधित जो भी समस्या है उसका त्वरित निराकरण किया जाकर छूट के साथ कर जमा कराया जावेगा l

संपत्ति कर अधिकारी प्रदीप शास्त्री ने बताया बकाया करदाताओं की सुविधा एवं समस्याओं के निराकरण का पूरा ध्यान रखा जाकर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही यह भी बताया जवाहर नगर के सामने माननीय न्यायालय भवन में भी संपत्ति कर जलकर के काउंटर लगाए गए हैं तथा निगम के जोन एक माताजी पेडी के सामने भगवती द्वार सराय तथा जॉन 2 इटावा बस स्टैंड में भी करो का भुगतान किए जाने की सुविधा उपलब्ध है सभी बकाया दार करदाताओं से अपील की है वह अपने बकाया करो को जमा किए जाने हेतु जो भी समस्या है उसका निराकरण नगर निगम आकर त्वरित करवाएं और छूट का लाभ लें

सौ प्रतिशत वेक्सीनेट हुआ कांटाफोड़ अनुविभागीय अधिकारी ने सौपा प्रमाण पत्र

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) कोरोना की तीसरी लहर से बचने व लड़ने के लिए कांटाफोड़ सौ प्रतिशत वेक्सीनेट होकर तैयार है। नगरीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते गुरुवार की रात तक नगर में रहने वाले सभी मतदाता को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी प्रिया वर्मा के द्वारा 100% टीकाकरण का प्रमाण पत्र मुख्य नगर परिषद अधिकारी सैयद मकसूद अली व सतीष घावरी को सौपा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे मौजूद रहे।
परिषद अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज 7350 व्यक्तियों में से 6475 व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है शेष व्यक्ति या तो गंभीर बीमार है या नगर से बाहर रहते हैं इस प्रकार नगर कांटाफोड़ में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से नगर परिषद में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर पहुंचकर वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया था इसी का परिणाम है कि अब नगर कांटाफोड़ शत प्रतिशत वैक्सीनेट हो चुका है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, प्रमोद गट्टानी, नगर परिषद के चेतन घावरी, लोकेश उपाध्याय, सहित कलमकार द्वारका शर्मा, हरीश जोशी, बालकृष्ण शर्मा, पवन उपाध्याय, गुरमीत भाटिया, अशीष तिवारी सहित परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।

आबकारी ने एक लाख से ज्यादा रुपए मूल्य की सामाग्री जब्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए

देवास। आबकारी विभाग द्वारा रविवार को आबकारी वृत्त देवास ब  के प्रताप नगर की झाड़ियों  से अवैध मदीरा निर्माण के अड्डों पर कार्यवाही की गई  जिसमें 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें  46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा  एवं 1600 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर MP 41 MN 7332 जप्त किया गया, महुआ लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 1,19,200 रूपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता,  सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

? हरतालिका तीज पर सजा खाटू श्याम का दरबार, महिलाओं ने पूजा अर्चना कर किया रात्रि जागरण

देवास। संस्था श्री प्रथमेश्वर द्वारा हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर खाटू श्याम कीर्तन व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। संस्थापक नीरजसिंह चौहान ने बताया कि आवास नगर स्थित शिवशक्ति गेट के पास उद्यान में बाबा का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया एवं पवित्र ज्योत प्रज्जवलित कर बाबा को छप्पन भोग लगाया। हरतालिका तीज होने पर स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढक़र उक्त आयोजन में हिस्सा लिया। महिलाएं पूजा-अर्चना करने के पश्चात खाटू श्याम किर्तन में सम्मिलित हुई। रात्रि 9 बजे से कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका साक्षी शर्मा, आदित्य वर्मा एवं हिमांशु विजयवर्गीय ने देर रात्रि तक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। माता-बहनें व श्रद्धालुजन देर रात्रि तक इस रात्रि जागरण का हिस्सा बने और भजनों पर झूमते रहे। सुंदर भजनों के बीच इत्र एवं पुष्प वर्षा भी की गई, जो कि पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केन्द्र बनी रही। रात्रि 3.30 बजे बाबा खाटू की आरती की गई।

?परशुराम सेना ने मिट्टी व गौमूत्र से बनी 151 श्री गणेश प्रतिमाओं का किया वितरण

देवास। परशुराम सेना इकाई देवास जिला द्वारा गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पुराना बस स्टैंड स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर पर श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का वितरण परशुराम सेना संभाग प्रमुख राघव नागर की अध्यक्षता में किया गया। जिलाध्यक्ष राम नागर ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए मिट्टी व गौमूत्र से बनी 151 श्री गणेश प्रतिमाओं का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। इस अवसर पुजारी संघ अध्यक्ष पवन शास्त्री, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता मोदी, युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पं. नितिन शर्मा, पं. नरेंद्र जी व्यास, पं. मनीष व्यास, पं. रोहन शर्मा, पं. अंकित शर्मा, पं. कुलदीप मोदी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार विजय कुमार जोशी ने माना।

?बैर का बदला लेने से, बैर भाव नहीं मिटता, उसे हृदय से मिटाना पड़ता है
पर्युषण पर्व के समाप्ति पर हुआ प्राणि मात्र के प्रति मैत्री रूप संवत्सरी का महाप्रतिक्रमण

देवास। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व की आज पूर्णाहुति हुई। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पर्युषण के पूर्णाहुति अवसर को संवत्सरी महापर्व के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत महाप्रतिक्रमण करके जगत के प्राणीमात्र के प्रति हमारे द्वारा किसी भी प्रकार से हुई भूलों के लिये क्षमा मांगी गई। कई भव्य आत्माओं ने पौषध करके साधु जीवन का एक दिवसीय परिपालन लिया। गर्म जल के आधार पर नन्ने मुन्हे बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक ने उपवास किया।
महान ग्रंथ कल्पसूत्र के सार रूपी पवित्र ग्रंथ बारसा सूत्र का वांचन किया गया। इस ग्रंथ को वांचन के लिये भेंट करने का लाभ जमनालाल भेरूलाल जैन परिवार ने प्राप्त किया। बारसा सूत्र के चित्र दर्शन का भी कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात  चैत्य परिपाटी निकाली गई। जो कि श्री आदेश्वर जैन मंदिर होते हुए श्री शंखेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर पं गौरांग भाई ने कहा कि हम इस महापर्व पर विश्वास के साथ कहें कि केवल आज ही नहीं हमेशा के लिये हम हमारे हृदय में इस जगत के प्रत्येक जीव के प्रति प्रेम को ऐसा परिपल्लवित कर देंगे कि वह प्रेमयुक्त हृदय किसी को कष्ट देने में निमित्त नहीं बनेगा । किसी की ओर से पैदा कराये गये कष्ट को ध्यान में नहीं रखेगा। यदि इतना हो जाये तो पर्वाधिराज की आराधना सफल है। क्षमा एक ऐसा अमूल्य शस्त्र है जो समर्थ व्यक्ति को कभी पराजित नहीं होने देता। बैर का बदला लेने से बैर भाव नहीं मिटता उसे तो हृदय से मिटाना पड़ता है। क्षमा मांगने के लिये नम्रता चाहिये और क्षमा देने के लिये उदारता।
आपने आगे कहा  कि संवत्सरी महापर्व का यह मंगल संदेश है जगत का प्रत्येक जीव परमात्मा तुल्य है। आज तक भले ही किसी के साथ कर्कश, कठोर और तिरस्कार भरा व्यवहार किया हो परंतु आज से व्यवहार में परिवर्तन करेंगे। मुलायम, मृदु और सद्भावना पूर्ण व्यवहार शुरू करेंगे तो फिर परमात्मा हमसे दूर नहीं है।

? अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी संदीप डागोरा की स्मृति में किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान
कड़ी मेहनत से प्राप्त सफलता ही स्थाई होती है- खण्डेलवाल

देवास। कड़ी मेहनत से प्राप्त सफलता ही स्थाई होती है, अतएव सभी खिलाड़ी अपने कोच के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करें। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर में नारायण क्रीड़ा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप डागोरा की पुुण्यतिथि पर आयोजित खेल प्र्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किये। विशेष अतिथि पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने संदीप को बेहद अनुशासनप्रिय और मेहनती खिलाड़ी बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि संदीप ने खेलों के अलावा मेरे साथ विद्यार्थी परिषद में भी बहुत काम किया। खेल गुरू राधेश्याम सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विक्रम अवार्डी जय मीणा, एकलव्य अवार्डी आदित्य दुबे, आरती सेन, राज्यपाल अवार्ड प्राप्त महेश सोनी, कोच अनिल श्रीवास्तव, गौरव कदम, कपिल व्यास तथा विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते को सम्मान चिन्ह प्रदान कर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत प्रवीण सांगते तथा यशवंत डागोरा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। संचालन सलीम शेख ने किया तथा आभार यशवंत डागोरा ने माना।

? जिले में  33 सहकारी संस्‍थाओं को अकार्यशील होने के कारण पंजीयन निरस्त करने संबंधित कारण बताओं नोटिस 
देवास। उप रजिस्‍ट्रार सहकारी संस्‍थाएं देवास ने जिले की 33 सहकारी संस्‍थाओं को अकार्यशील होने के कारण म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 18(क)के अन्तर्गत संस्था का पंजीयन निरस्त करने संबंधित कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इस संबंध में यह सहकारी संस्‍थाएं 22 सितम्‍बर 2021 तक अपना जवाब प्रस्‍तुत कर सकती है। निर्धारित समयावधि में जारी सूचना पत्र का उत्तर अप्राप्त रहने अथवा प्राप्त उत्तर संतोषप्रद न होने की स्थिति में संस्था के पंजीयन निरस्ती की विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी। इन सहकारी संस्थाओं में मयूर बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. महूखेड़ा, धर्मेश्वर बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. सतवास, ऋण मुक्तेश्वर बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. सादीखेड़ा, मॉं तुलजा बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. देवास, अखेपुर बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. अखेपुर, स्वामी विवेकानन्द बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. चिड़ावद , निर्भय बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या.बरूट, बजरंग बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. गुनेरा, देवनारायण बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. पिपल्या भचोड़, श्रीसतीमता बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. सौंसर, देवलक्ष्मी बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. सादीपुरा, श्रीश्याम बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. दण्ड देवनालिया, श्री हरि बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. चांसिया, अनन्त बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या.दावठा, नवनीत बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. सोनखेड़ी, श्रीबालाजी बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. ग्यारसपुरा, मॉं वसुन्धरा बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. कमलापुर, वसुन्धरा बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. खूटखेड़ा, सीताराम बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. नानूखेड़ा, श्रीछाया बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. दोन्ताजागीर, सम्यक बीज उत्पादक सह. संस्था मर्या. रिछी, राज महिला प्राथमिक सहकारीउपभोक्ता भण्डार मर्यादित देवास, सखी सहेली साख सहकारी सस्था मर्यादित देवास, पी.जे.बी साख सहकारी संस्था मर्या देवास, कमला महिला कड़कनाथ कुक्कुट पालन सहकारी संस्था मर्या. आनंदनगर, विशाल कड़कनाथ कुक्कुट पालन सहकारी संस्था मर्या. पांजरिया, कंचन कड़कनाथ कुक्कुट पालन सहकारी संस्था मर्या सिवनपानी, सीतावन महिला कड़नाथ कुक्कुट पालन सहकारी संस्था मर्या.रामपुरा, एकलव्य मत्स्योघोग सहकारी संस्था मर्या हीरापुर, न्यू किसान जैविक खाद उत्पादक सहकारी संस्था मर्या बोरखेड़ी धाकड़, दीनदयाल अन्त्योदय बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्या सुनवानी गोपाल, श्री नृसिंह वृक्षारोपण सहकारी संस्था मर्या हाटपिपल्या तथाजय मॉं नर्मेदे मत्स्यसोद्योग सहकारी संस्था मर्या.चांदगढ़ शामिल है।

एस. कुमार्स कम्पनी अप्रैल माह से बंद, आर्थिक तंगी से परेशान श्रमिक, कम्पनी प्रबंधक से हुई वार्ता विफल

• श्रम अधिकारी ने उक्त मामले को उच्च श्रम आयुक्त इंदौर भेजा

देवास। कम्पनी एस.कुमार्स लिमिटेड को प्रबंधक द्वारा 1 अप्रेल 2021 से विद्युत सप्लाय बन्द करवाकर कम्पनी को बंद कर दिया गया। जो कि आज तक बंद पड़ी हुई है। जिससे कम्पनी के श्रमिकों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। कम्पनी चालू करवाने की मांग को लेकर युवा मजदूर संगठन के बेनर तले कम्पनी के करीब 100 श्रमिकों ने शासकीय श्रम पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और कम्पनी चालू करवाने को लेकर चर्चा की। देवास श्रम पदाधिकारी ने श्रमिकों व कम्पनी प्रबंधन के बीच वार्ता कराई जो कि विफल रही। उक्त मामले को श्रम अधिकारी ने इंदौर श्रम आयुक्त के पास भेजा है।
संगठन प्रधानमंत्री दुर्गाशंकर शर्मा ने बताया कि कम्पनी प्रबंधन ने ना ही शासन से परमिशन ली और ना ही संगठन के पदाधिकारी से कोई सहमति ली। कानून का उल्लंघन करते हुए कम्पनी पूरी तरह उत्पादन बंद कर दिया गया। जिसकी सूचना 05 अप्रैल 2021 को संगठन द्वारा श्रम अधिकारी व जिला प्रशासन को दी गई व 1 जून 2021 को पुन: इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन जवाबदार अधिकारियों द्वारा कम्पनी पर आज दिनांक तक ऐसी कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई की श्रमिकों को अपना रोजगार उपलब्ध हो सकें और श्रमिकों के परिवार का पालन पोषण हो सके। कम्पनी प्रबंधक द्वारा अपना उत्पादन भीलवाड़ा रंजनप्रोसेस में अपना कार्य व उत्पादन करवाकर देवास में ध्वनि टरफेन्स में कम्पनी की छाप लगाकर माल (कपड़ा) कटिंग करवाकर पार्टी को सेल किया जा रहा है। यह सुचना दिनांक 01.06.2021 के पत्र में हमनें आपकों अवगत कराया था, कम्पनी प्रबंधक ने तुरंत अपना प्रोसेस बुराहनपुर मील में करवाकर देवास लाकर कटिंग करवाकर कपड़ा सेल किया जा रहा है। यह सरेआम श्रमिकों के साथ अत्याचार व शोषण प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है। यह एक प्राकृतिक न्याय सिद्धांत के विरूद्ध है। कम्पनी प्रबंधक द्वारा कहा गया कि कोरोनाकाल में कम्पनी की आर्थिक स्थिति खराब है। इस कारण जुलाई माह तक कम्पनी चलाने में असमर्थ है। इस कारण आपको पूरा वेतन नहीं दिया जा सकता। तो दोनों संगठन व कम्पनी प्रबंधक के बीच आपसी समझौता करते हुए सैलरी एडवांस में 3800 / – रूपये 1 अप्रेल से 31 जुलाई तक का वेतन प्रतिश्रमिक देंगे और 1 अगस्त से कम्पनी पुन: यथास्थान चालू कर देंगे। परन्तु कम्पनी प्रबंधक द्वारा टालमटोल करते हुए कम्पनी चालु करने में असमर्थता जता रहे है व कम्पनी चालू करने के विषय में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं है। कम्पनी प्रबंधन द्वारा माह अप्रैल, मई और जून में सिर्फ 3200 रूपए ही श्रमिकों को दिए गए। कम्पनी में लगभग 400 श्रमिक है जो कि वर्तमान में बेरोजगार है। श्रमिकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है।
श्रमिकों ने श्रम पदाधिकारी व कम्पनी प्रबंधन से मांग की है कि यदि प्रबंधक कम्पनी चालू करने में असमर्थ है तो श्रमिकों को व स्टॉफ कर्मचारी को 01 अप्रैल 2021 से आज दिनांक तक पूरा वेतन दिलाया जावे या यथा स्थान कार्य उपलब्ध करवाया जावें। यदि हमारा रोजगार, कार्य और वेतन प्रशासन व कम्पनी प्रबंधक द्वारा नहीं दिया गया तो अब श्रमिकगण मजदूर हो चूके है। हमें मजबूरन ध्वनि कम्पनी में जो हमारा माल का आदान-प्रदान होता है उसको व वहां जो कार्य करवाते है उनकों रोका जायेगा। इस कारण हम उग्र आंदोलन करने पर मजबूर है। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी एस.कुमार्स कारखाना प्रबंधक व जिला प्रशासन की रहेगी। कम्पनी के श्रमिक अप्रैल से अब तक लगभग 20 बार श्रम कार्यालय का चक्कर लगा चुके है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। श्रमिकों ने गुरूवार को पुन: श्रम पदाधिकारी से चर्चा की, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद श्रम पदाधिकारी ने उक्त मामले को उच्च श्रम आयुक्त इंदौर के पास भेजा है। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, पवन चौधरी, मान सिंह धाकड़, रामविलास वर्मा, दीपक राठौड़, रणछोड़ पटेल, मुंशी खान, जगदीश बोंदा जी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

भौंरासा के मंदिर में करीब 400 वर्ष पुरानी श्री गणेश की चैतन्य स्वयं विराजमान चमत्कारी प्रतिमा

भौंरासा (अभय नागर)। बाबा भवॅरनाथ कि नगरी के नाम से विख्यात भौंरासा नगर के बीचो-बीच श्री गणेश मोहल्ला क्षैत्र में स्थित गणेशधाम मंदिर में स्वयं भू स्थापित प्रतिमा स्वतः संसार में पहली गणेश प्रतिमा होगी जो मंदिर मैं किसी के द्वारा स्थापित नही की गई अपितू स्वयं ही भू स्थापित हो गई यहा पर दूर-दूर से श्रृद्वालु दर्शन करने आते हे तथा श्री गणेश जी सभी भक्तो की मनोकामनाए पूरी करते हे जब किसी के घर विवाह समारोह हो या शुभ कार्य की शुरूआत होती हे तो पहले पाती श्री सिध्द विनायक गणेश के यहा रखना कोई नही भूलाता ओर श्री सिध्द विनायक गणेश भी हरएक शुभ काम को सवारने के लिए आर्शिवाद देना नही भूलते श्री गणेश जी की मूर्ती प्रतिमा मूर्तीकला की बेजोड़ कारीगिरि तो हे ही साथ में चमत्कारी भी हे यहा दर्शन मात्र से श्रृध्दालूओ को अत्मिक शांति मिलती हे श्रृध्दलू बताते हे कि यहा माथा टेकने से मन की मनोकामनए पूरी होती हे वे इसके प्रमाण में कई किस्से सुनते हे मूर्ती के बारे में मंदिर के पुजारी महंत दिलीप गोस्वामी महंत सदाशिव गोस्वामी एंव महंत संतोश गोस्वामी ने बताया की गणेश जी की इस अदभुत अति प्राचीन चेतन्य प्रतिमा को कुछ लोग वर्षो पहले जयपुर से लेकर आए थे जो बेलगाड़ी से बागली जा रहे थे रात्री विश्राम के लिए भौंरासा नगर में महंत नाथूगिरि गोस्वामी के मठ पर रूक गये गणेश प्रतिमा बेलगाड़ी में रखी थी किन्तु जब सुबह उठकर देखा तो प्रतिमा बेलगाड़ी से गायब होकर अपने मठ में विराजमान हो चुकि थी तब बागली के लोगो ने प्रतिमा को बागली ले जाने के लिए उठाने का प्रयास किया तो प्रतिमा उठना तो दूर वहा से हिली तक नही अखिरकार थक हार कर वे लोग खाली हाथ बागली लोट गये तथा बाद में महंत तथा भौंरासा वासियो ने उक्त प्रतिमा की पूरी विधी विधान से स्थापना की तब से आज तक हजारो श्रृध्दालुओ की मनोकामनाए पूरी हुई।
महिलाओं की सुनी गोद भर जाती है यहाॅ की मन्नत से यहाॅ पर जिन महिलाओं को बच्चे नही होते है वह अगर यहाॅं पर आकर सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते है उल्टा स्वास्तीक बनाकर मन्नत मांगते है उनके यहाॅं साल भर के अंदर महिलाओं की सुनी गोद भर जाती है। ऐसे एक दो नही कीई उदाहरण है जिनको बारह बारह साल तक कोई संतान नही थी उन्होने गणेशजी के यहाॅं उल्टा स्वास्तीक व मन्नत मांग कर उनके यहाॅं गणेश चतुर्थी के दिन ही संतान की प्राप्ती हुई है । संतान प्राप्ती के बाद संतान का तुलादान किया जाता है व अपनी मन्नत पुरी की जाती है।

अभिभाषक संघ के द्वारा एसडीएम पर लगाए अभद्रता के आरोप

न्यायालय का अपमान किया है।मुझसे बदतमीजी की गई है अभिभाषक के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

कन्नौद(चंचल भारतीय) :अभिभाषक संघ कन्नौद द्वारा न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालकर कलेक्टर देवास के नाम ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया को सौंपकर ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई थी दिनांक 8 सितंबर 2021 को एसडीम प्रिया वर्मा के द्वारा राजस्व न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभिभाषक संघ के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष एवं पूर्व शासकीय अभिभाषक दिनेश चंद्र तिवारी से अभद्रता की गई और बोर्ड पियुन के द्वारा वरिष्ठ अभिभाषक दिनेश चंद्र तिवारी को न्यायालय से बाहर निकाल देने का आदेश दिया उस समय अन्य कन्नौद अभिभाषक संघ के अभिभाषक गण उपस्थित थे और पूर्व में अन्य अधिवक्ताओं के साथ भी अभद्रता का व्यवहार किया गया जिस के संबंध में अभिभाषक संघ कन्नौद द्वारा संघ की आपात बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से एसडीएम प्रिया वर्मा के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उनके डायस की गरिमा के विरुद्ध उक्त आचरण के संबंध में आयुक्त उज्जैन एवं कलेक्टर देवास को ज्ञापन प्रेषित कर यह मांग की गई कि यदि एसडीएम प्रिया वर्मा द्वारा उनके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में शीघ्र क्षमा याचना नहीं की गई तो अभिभाषक संघ कन्नौद द्वारा उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा और उसके पश्चात अनिश्चितकालीन अन्य उचित आंदोलन किया जाएगा उक्त संबंध में अनुविभागीय अधिकारी प्रिया वर्मा के विरुद्ध उचित कार्यवाही हेतु मांग की गई है। ज्ञापन देते समय उपस्थित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष केदार पटेल, सुनील वर्मा, भारत भूषण शर्मा, सादिक खान, अजगर अली, राजगोपाल सोमानी, राम प्रसाद यादव, अनिल तिवारी, दाऊद खान, महेंद्र सिंह राठौर, रफीक खोलोरिया, राजेश व्यास, संतोष वर्मा,दीप पटवा, विजय बोहरे, संतोष जयसवाल, घनश्याम वर्मा, ओमप्रकाश बाकलीवाल, सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अभिभाषक मौजूद थे।

अभिभाषक संघ कन्नौद ज्ञापन में अभद्रता की बात लिखी गई है। लेकिन माननीय न्यायालय में मुझे उंगली दिखा दिखा कर मुझसे बदतमीजी की गई समझाने पर भी बदतमीजी करने से बाज नहीं आए। माननीय न्यायालय का अपमान किया है मेरे द्वारा भी वैधानिक कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है- “प्रिया वर्मा ” एसडीएम कन्नौद

स्नात्र महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

प्रभु ने पीड़ा को स्वीकारा लेकिन पीड़ा देने वाले को ना धिक्कारा बड़ा व्यक्ति लोगो की जीभ पर, लेकिन महान व्यक्ति हृदय में प्रतिष्ठित होते है – पं. गौरांग भाई

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 9 सितम्बर को भव्य स्नात्र महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत मेरू पर्वत संरचना, छप्पन दिग्कुमरी संरचना सहित भक्ति भावना के दिव्य सौपान के साथ स्नात्र महोत्सव मनाया गया। स्नात्र महोत्सव जो कि एक वार्षिक कर्तव्य है उसे समाजजनों ने अपने घरों से बड़ी संख्या में फल, नैवेद्य आदि पूजन सामग्री लाकर प्रभु चरणों में समर्पित कर झूमते नाचते गाते हुए इस स्नात्र महोत्सव में सम्मिलत हुए। स्नात्र महोत्सव का लाभ वसंतकुमार पूरालाल जैन गंगधार वाला परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को उपदेशित करते हुए गौरांग भाई ने कहा कि सभी तीर्थंकर अपने स्वयं की सहायता से ही अपने कर्मो की निर्जरा करते है। परम शक्तिशाली परमात्मा के जीवन में भी घोर कष्ट आये। लेकिन वे सम-भाव एवं शांत भाव से पीड़ा सहन करते रहे। प्रभु जानते थे पूर्व जन्म के कर्मानुसार कष्ट तो भोगने ही पड़ेगे। ये भोगावली कर्म ही है। प्रभु ने पीड़ा को भी स्वीकारा लेकिन पीड़ा देने वाले को कभी ना धिक्कारा। प्रभु रागी से वैरागी तथा वैरागी से वीतरागी बने। हमें भी प्रभु के सच्चे अनुयायी बनकर इसी मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। चौबीसो तीर्थकरो के जीवन चारित्र का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। श्री ऋषभदेव भगवान से लेकर शांतिनाथ भगवान, नेमीनाथ भगवान, पाश्र्वनाथ भगवान एवं महावीर स्वामी के जीवन सार को प्रस्तुत किया। आपने कहा कि इन तीर्थंकरो का जब जन्म होता है तो नरक के जीवो को भी कुछ समय के लिए सुख का अनुभव होता है। लेकिन हम ऐसे अभागे है, ऐसे पावन परमेश्वर को सहजता से पाने के बाद भी तुच्छ दुखो को लेकर रोते ही रहते है। हमारे प्रभु रति और अरति दोनो अंधकारो से मुक्त है। वे न तो दुख में दुखी होते है और न सुख में खुशी। पाश्र्वनाथ भगवान के जीवन में एक तरफ कष्ट देेने वाला कमठ है तो दूसरी तरफ सदैव उनकी रक्षा-सहायता करने वाले धरणेन्द्र देव है। लेकिन प्रभु की दृष्टि में दोनो के प्रति एक समान करूणा एवं समभाव है। यही करूणा एवं सभी जीवो के कल्याण की भावना ही इन्हें तीर्थंकर बनाती है। नेमीनाथ भगवान ने भी जीव दया करके जीवो के प्रति करूणा का ही संदेश दिया है। भगवान महावीर के जीवन में भी इसी करूणा, दया एवं क्षमा के दिव्य दर्शन होते है। प्रभु ने कहा कि हमे बड़ा नही महान बनना चाहिए। हिटलर शायद बड़ा था लेकिन महावीर महान थे। करोड़पति शायद बड़ा होने के मार्ग पर है परन्तु भगवान, सज्जन और संत तो महानता के मार्ग पर चलते है। जो बड़े होते है उनका नाम लोगो की जीभ पर रहता है जबकि महान तो लोगो के हृदय में प्रतिष्ठित होते है। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया आज दोपहर में नवपद पूजन सुरेशचंद बिरदीचंद शेखावत परिवार द्वारा किया गया । प्रभु पाश्र्वनाथ की नयनरम्य अंग रचना वीरेन्द्र जैन, हेमंत जैन एवं महावीर जैन के द्वारा बनाई गई। आगामी कार्यक्रम आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितम्बर शुक्रवार को संवत्सरी महापर्व मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत बारसा सूत्र वांचन, चैत्यपरिपाटी, महाप्रतिक्रमण एवं संसार के प्राणी मात्र के प्रति क्षमापना भाव का दिव्य अनुष्ठान होगा।

देवास जिले में 13 से 23 सितम्‍बर तक एक से 19 वर्षीय समस्त बच्‍चों, किशोरों त‍था किशोरियों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक गोली

जिले में विद्यालयों, आँगनवाड़ी केन्द्रों और घर-घर जाकर खिलाई जाएगी कृमिनाशन गोली

देवास / जिले में 13 से 23 सितंबर राष्‍ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिसमें समस्त विद्यालयों एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर तथा किशोरियों को कृमिनाशक एल्‍बेंडाजॉल गोली का सेवन कराया जायेगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक आधारित गृह भ्रमण रणनीति के माध्यम से किया जाएगा। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर एक से 19 वर्षीय समस्त बच्‍चों, किशोर त‍था किशोरियों को कृमिनाशन गोली खिलाई जाएगी।

कृमि मुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत स्‍कूल शिक्षा विभाग के माध्‍यम से जिला स्‍तर से लेकर ग्राम तक सभी शासकीय एवं प्राईवेट स्‍कूलो में शिक्षको के माध्‍यम से सभी 6 से 19 वर्ष के स्‍कूली छात्र/छात्राओं को अनिवार्य रूप से एल्‍बेंडाजॉल की गोली खिलाई जायेगी। महिला बाल विकास विभाग जिला स्‍तर से लेकर ग्रामीण स्‍तर तक 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्‍चो को आंगनवाड़ी केंद्रो के माध्‍यम से एल्‍बेंडाजॉल गोली खिलाई जाएगी। 1 से 2 वर्ष के बच्‍चो को आधी गोली, 2 से 3 वर्ष के बच्‍चो को 1 गोली पीसकर, 4 से 19 वर्ष को 1 गोली चबाकर नाश्‍ता एवं भोजन के बाद। साथ ही स्‍कूल न जाने वाले बच्‍चो को आंगनवाड़ी कार्यकता के द्वारा घर-घर जाकर माता पिता के सामने नाश्‍ता या भोजन के पश्‍चात गोली खिलाई जाएगी। यह अभियान शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के माध्‍यम से संचालित किया जायेगा जिसमे स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की एएनएम एमपीडब्‍ल्‍यू, सुपरवाईजर, आशा, आशा सुपरवाईजर सभी की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहेगी। ब्‍लॉक स्‍तरीय बीएमओ, बीईई, बीसीएम, बीपीएम एवं जिला स्‍तरीय अधिकारियों के द्वारा भी कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जायेगी।

छोटी माता मंदिर माँ चामुंडा मंदिर में चांदीकरण का कार्य प्रारम्भ

देवास। माँ चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति द्वारा आज  से टेकरी पर छोटी माता मंदिर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण(चांदीकरण) का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जैसा कि विदित है गत वर्ष 125 किलोग्राम चाँदी से माँ तुलना भवानी माता मंदिर का कार्य किया गया था। इसी भाँति लगभग 100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में आने वाली नवरात्रि के पहले मंदिर के अंदर का कार्य पूर्ण किया जायेगा। माँ तुलना भवानी मंदिर में  पिल्‍लर 40 किलोग्राम पीतल से साँवरे जाएँगे।

?एयरगन साफ़ करते वक़्त गलती से दबा ट्रिगर और महिला के लगे में लगा छर्रा

देवास। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी में रहने वाली एक महिला प्रगति पति बाबूराव उम्र 42 वर्ष जब अपने घर में एयरगन साफ़ कर रही थी, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और उसके गले में छर्रा लग गया। घायल पत्नी को पति बाबूराव जिला अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने एक्स-रे किया तो गले के अंदर छर्रा नजर आया। तत्काल प्रगति को प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया।

?देवास एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर देश में सबसे प्रदूषित 122 शहरों में शामिल
वायु प्रदूषण एवं जल-वायु परिवर्तन विषय पर वेबीनार का हुआ आयोजन

देवास। क्षेत्रीय कार्यालय, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देवास द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्कॉय के अवसर पर वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में इन्दौर शहर के उद्योगों, शासकीय अधिकारियों, एन.जी.ओ., शिक्षण संस्थान, बोर्ड के संबंधित अधिकारियों सहित लगभग 127 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।
उल्लेखनीय है कि वायु प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014 से सरकार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स के माध्यम से निगरानी प्रारंभ की थी और वर्तमान में 08 मानको पर प्रदूषण के स्तर की निगरानी की जा रही है। भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा एयर क्वालिटी इंडेक्स के आधार पर देश में सबसे प्रदूषित 122 शहरों को चिन्हित किया गया है। इन शहरों में देवास एवं इन्दौर भी आते है। शहरों की वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु एक्शन प्लान बनाये गये है व संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया गया है।
भारत सरकार के आदेशानुसार माइक्रो लेवल एक्शन प्लान भी क्रमशः इन्दौर एवं देवास हेतु तैयार कर भारत सरकार को भेज दिये गये हैं। भारत सरकार द्वारा शहरो की वायु गुणवत्ता को सुधारने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) की शुरूआत की थी, जिसमें वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये 2017 को आधार वर्ष मानते हुए प्रदूषणकारी कणों पी.एम.-10 और पी.एम.- 2.5 के अनुपात को वर्ष 2024 तक 20 से 30 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य रखा गया है। उपरोक्त दोनो शहरो हेतु माइक्रो लेवल एक्शन प्लान बनाये गये हैं।
हवा को स्वच्छ रखने के लिये लोगो की भागीदारी आवश्यक है। कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढावा दिया जाना चाहिए। वायु प्रदूषण को रोका जाना संभव है किन्तु इसके लिये सभी हितधारको, जिनमें आम नागरिको से लेकर निजी कंपनियां और सरकार शामिल हैं, को एकसाथ मंच पर आना होगा।

• वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बताएं उपाय सुझाए –

  1. खाना साथ खाए, सबका खाना एक बार में माइक्रोवेव में गर्म करें, इससे वार्षिक कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में प्रति परिवार 30 कि.ग्रा. की कमी आवेगी।
  2. बिजली के उपकरणों को प्लग पाईंट से बंद करें। इससे कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में वर्ष में 106 कि.ग्रा./वर्ष की कमी आवेगी।
  3. टेबल लैंप में पढाई करें, इससे 1000 बच्चे 57000 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी कर सकते हैं।
  4. चौराहों में लाल बत्ती होने पर कार का इंजन बंद करें, इससे 62 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी कर सकते हैं।
  5. कार पूलिंग करें। एक छोटी कार सड़क से हटने पर 87 कि.ग्रा./वर्ष कार्बनडाई आक्साइड़ के उत्सर्जन में कमी आवेगी।

? लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

देवास। लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ द्वारा इस वर्ष भी देवास और देवास जिले के मूर्तिकारों द्वारा मिट्टी के गणेश निर्मित करवाए गए जो की वोकल फॉर लोकल को सार्थक भी करता है। मिट्टी के गणेश के लिए कुल चार विक्रय केंद्र बनाये गए हैं। जिसमे से दो विक्रय केंद्रों संतुष्टि किराना केलादेवी मुख्य मार्ग और जवाहर नगर साई मंदिर के पास का शुभारंभ 8 सितम्बर को किया गया।
वहीं लघु उद्योग के कार्य और दायित्व पर देवास इकाई अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया तथा आभार विजेंद्र उपाध्याय ने माना।

? प्रकृष्ट साधना-तपस्या-समता के दिव्यपुंज थे भगवान महावीर अर्हं को पाने के लिए अहं त्यागना होगा -गौरांग भाई
पर्युषण के छठे दिवस पर हुए कई धार्मिक अनुष्ठान, आज 9 सितम्बर को होगा भव्य स्नात्र महोत्सव

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आज 9 सितम्बर को भव्य स्नात्र महोत्सव का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत मेरू पर्वत संरचना, छप्पन दिग्कुमरी संरचना सहित भक्ति भावना के दिव्य सौपान के साथ स्नात्र महोत्सव मनाया जाएगा। स्नात्र महोत्सव जो कि एक वार्षिक कर्तव्य है उसे समाजजन अपने घरों से फल, नैवेद्य आदि पूजन सामग्री लाकर प्रभु चरणों में समर्पित करतेे हुए इस भव्य महोत्सव में हिस्सा लेंगे। आयोजित विशाल धर्मसभा को उपदेशित करते हुए पं. गौरांग भाई ने कहा कि पर्वाधिराज श्री पर्युषण महापर्व का छटा दिवस साधना जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भगवान महावीर के जन्म-काल, साधना-काल तथा सिद्धि-काल की विषद विवेचना सुनकर हमारा मन, मस्तिष्क उस विभूति के चरणो में झुक जाता है जिसने सिर्फ उपदेश ही नहीं दिये, सर्वप्रथम उनका स्वजीवन में पालन किया। वे जानते थे जीवन में अहं होगा तो अर्हं याने प्रभु की प्राप्ति नहीं होगी। अजन्मा बनने के लिए ही जिनका जन्म हुआ, जिन बनने के लिए ही जिनका जीवन था, निर्वाण पाने के लिए ही जिन्होंने मृत्यु प्राप्त की, ऐसे महावीर स्वामी को जिसने भी अपने अंर्तमन में स्थापित कर लिया वह व्यक्ति ही इस जीवन को सार्थक कर सकता है।
आगे कहा कि-प्रभु महावीर के जीवन में इन विशिष्टता के दर्शन होते है- प्रकृष्ट साधना , प्रकृष्ट तप तथा प्रकृष्ट समता। उन तीन विशेषताओ के आधार पर ही आपने सम्यक दर्शन, ज्ञान एवं चारित्र की प्राप्ति की। संपन्न परिवार एवं विशाल साम्राज्य का परित्याग करके प्रभु ने संयम पथ पर प्रस्थान किया एवं साधना को मूल मंत्र मनाया। साढ़े 12 वर्ष के साधनाकाल में प्रभु ने मौन रख कर विशिष्ट ऊर्जा प्राप्त की। धरती पर बैठकर या लेटकर कभी शयन न करके कायिक शक्ति संपादित की। कायोत्सर्ग ध्यान में रहकर तत्व के महत्व का चिंतन करके मानसिक बल प्राप्त किया।

? खड़ी फसल नष्ट करने पर जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

देवास। ग्राम घुडिया तहसील बागली की लीलाबाई पति स्व. घीसाजी भामी ने जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि महेन्द्र पिता शंकरलाल यादव, शेखर पिता शंकरलाल यादव निवासी हाटपीपल्या एवं इनके साथियों ने हमारी कृषि भूमि पर जेसीबी व पोकलेन मशीन चलाकर लम्बी चौड़ी चर खोद दी है। कृषि भूमि पर हमने इधर उधर से पैसा लेकर ज्वार की फसल बोई थी और अब फसल पकने वाली थी लेकिन इनके द्वारा हमारी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया गया। जिसके कारण हमारे परिवार पर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उक्त भूमि पर कब्जा करने की नियत से इन लोगों द्वारा यह कृत्य किया गया है। तथा इनके द्वारा हमारे परिवार की जान को भी खतरा है। लीलाबाई ने मांग की है कि महेन्द्र यादव, शेखर यादव एवं इनके अन्य साथियों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए तथा हमारी नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलवाया जाए।

? उभयलिंगी समुदाय के लोगो को पहचान प्रमाण पत्र एवं खाद्यान पात्रता पर्ची प्रदान किये गये

देवास। शासन निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र मे निवासरत समस्त उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के लोगो को नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम बैठक कक्ष मे उभयलिंगी लोगो को उभयलिंगी होने संबंधी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, राशन हेतु खाद्यान पात्रता पर्ची एवं समग्र आईडी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय की गुरू रवीना कुंवर द्वारा शासन की इस सकारात्मक पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी राघवेंद्र सेन, प्रभारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुन्नाउद्दीन कुरैशी, अशोक गिरजे, नितिन नरवरिया, मनीष दावरे, मुदस्सर खान आदि उपस्थित रहे।