24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मउत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए जैन श्वेतांबर संघ द्वारा जगत के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान महावीर की माता त्रिशला ने भगवान के जन्म के पूर्व जो चोदह  महा  स्वपन  देखे थे।  उनको झुलाने तथा माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ  समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक चढ़ावा बोलकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

भगवान महावीर के पलना झुलाने का विशेष आयोजन हुआ भगवान महावीर का जन्म वाचन हर्षित चतुरमुथा द्वारा किया गया  जैन धर्मावलंबियों को केसरिया छापे लगाए गए। समाज जन ने श्रीफल बदार कर भगवान महावीर के जन्म की खुशी व्यक्त की  श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर चिंतामणि मार्ग पर मंगलवार को प्रातः स्नात्र  पूजन का कार्यक्रम हुआ। जन्म वाचन समारोह दोपहर दो बजे जैन धर्मशाला पर प्रारंभ हुआ हर्षित भाई ने जन्म वाचन के दौरान जैसे ही प्रभु महावीर के जन्म की घोषणा की  उपस्थिति समाज जन आत्म विभोर होकर झूमने नाचने लगा।

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/09/VID-20210908-WA0030.mp4

संपूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय जय कार से गुंजायमान हो गया  तत्पश्चात पालना जी की बोली भंवरलाल जी सोलंकी ने ली।  लक्ष्मी जी की बोली मांगीलाल चतुरमुथा  ने ली। भगवान को पालना में विराजमान करने उनको सोने की कंठी पहनाने एवं झूला झुलाने की बोली मनोज कुमार शांतिलाल काकरिया परिवार एवं भगवान के मुनीम बनने की पारसमल नितेश कुमार एवं श्रेष्ठी  वर्य बोली राजेंद्र कुमार  सांकला द्वारा ली गई  तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे समाज जन द्वारा चिंतामणि मंदिर परिसर पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक समाज जन ने  हाथ में दीप प्रज्वलित कर महा आरती का लाभ लिया  कार्यक्रम का संचालन राजेश सोनी एवं पारसमल सालेचा द्वारा किया एवं आभार जैन श्री संघ अध्यक्ष अखिलेश जैन ने माना।                               

निगम आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक

देवास/ नगर निगम के समस्त विभागो के कार्यो की समीक्षा निगम बैठक हॉल मे आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा की जाकर आवश्यक दिशा निर्देश विभाग प्रमुखो को दिये गये। आयुक्त द्वारा सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतो की समीक्षा कर उनके निराकरण के साथ 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतो का तत्काल निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये। राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक से पार्किग शुल्क संबंधी चर्चा कर जानकारी ली। इसी प्रकार आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियो के लिये बैठक के दौरान स्वच्छता प्रभारी सौरभ त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन माहेश्वरी, आरएस केलकर से चर्चा की, चर्चा के दौरान श्री केलकर को रात्रीकालीन सफाई वार्डो मे सभी स्थानो से साफ-सफाई तथा कचरे का संग्रहण हो, प्रोसेसिंग प्लांट पर कचरे का प्रसंस्करण किये जाने व नाला एवं नालियो की सफाई तथा डोर-टू-डोर कचरा वाहन समय पर प्रतिदिन वार्डो मे पहुॅचने जैसे सभी बिन्दुओ पर चर्चा कर स्वच्छता संबंधि कार्यो पर तेजी लाने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत हितग्राहियो के खातो मे डाली जाने वाली राशि से संबंधित चर्चा कर हितग्राहियो के आवास निर्माण कार्यो की मानीटरिंग करने के निर्देश भी संबंधितो का दिये गये।

विकास शर्मा नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनोनीत

देवास। मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देश पर प्रदेश सचिव हरेंद्र सिंह ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं बैठक कर सर्वसम्मति से विकास शर्मा को नगर निगम कर्मचारी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष ग्रिजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश चौहान, जीवन सिंह गौड़, महामंत्री नारायण शर्मा एवं आशीष जोशी, सचिव महेंद्र सिंह सोनगरा, सह सचिव संजय पारके, तिलक सिंह राजपूत, संगठन सचिव भूपेंद्र सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह झाला, प्रचार मंत्री अविनाश देशपांडे को मनोनीत किया गया। विशेष आमंत्रित मार्गदर्शक मंडल विजय सिंह राठौड़, रंजीत सिंह पंजाबी, आसींद शेख, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, सौरभ त्रिपाठी, भास्कर राव सरमंडल, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, संतोष शर्मा, अशोक उपाध्याय, कमलेश पाठक, इसाक मिर्जा, कार्यकारिणी सदस्य कमला बांगर, ललित चौहान, अर्चना बाली, दीपिका मजूमदार, अविनाश देशपांडे, तनवीर शेख, संतोष यादव, आनंद दुबे, अनिल चतुर्वेदी, घनश्याम चावड़ा, मुशाहिद हन्फी, भगवानसिंह सोलंकी, उमेेश चतुर्वेदी।

निगम कर्मचारी ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। रविवार को नगर पालिका निगम के एक कर्मचारी ने अपने ही घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सुचना के बाद पुलिस ने मार्च कायम कर जाँच शुरू कर दी।
दरसल निगम के एक कर्मचारी जसवंत सिंह पुत्र गुलाब सिंह झाला ने रविवार को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक व्यक्ति नगर निगम में पेंशन विभाग में कार्यरत कर्मचारी था। जाँच के दौरान पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उनके बच्चों को नौकरी के देने की बात कही गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में आत्महत्या के कारणों के खुलासे में लगी है। शव का पोस्ट मॉडम जिला अस्पताल में किया गया। घटना के वक्त जसवंत घर पर अकेले थे,जसवंत ने दो दिन पहले दोनों बेटों और पत्नी को सांवरिया सेठ दर्शन के लिए भेज दिया था। उन्होंने दो गमछा को बांधकर पंखे से फांसी लगाई। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों को खोजने में जुटी है।

• बैर से बैर शांत नहीं होता जबकि प्रेम से प्रेम बढ़ जाता है, क्षमा कायरो का नहीं शूरवीरो का आभूषण है, पर्युषण का प्राण तत्व ही है क्षमा- गौरांग भाई

देवास। पर्युषण के अंतर्गत ग्यारह वार्षिक कर्तव्यो का भी उल्लेख आता है । वर्षभर में इन्हे भी हमें पूर्ण करना चाहिए। ये कर्तव्य है- संघ पूजन, साधर्मिक भक्ति, तीर्थ यात्रा, स्नात्र महोत्सव, देवद्रव्य वृद्धि, महापूजा, रात्रि जागरण, श्रुत पूजा, उद्यापन, तीर्थ प्रभावना, आलोचना प्रायश्चित। पर्वाधिराज पर्युषण हमारे जीवन का प्राण है, शुद्धि का सुत्र है, हृदय का हार है। पर्युषण का दूसरा नाम क्षमापना पर्व भी है। क्षमापना है तो ही पर्युषण की सार्थकता है। मिच्छामि-दुक्कड़म कहकर हम क्षमापना करते है। मिच्छा का अर्थ है मिथ्या, दुक्कड़म का अर्थ नष्ट होना है। मेरे जीवन की सभी मिथ्या भाव समाप्त हो जाए यहीं क्षमापना की शुद्ध भावना है। शास्त्रो ने भी कहा है बैर थी बैर शमें नही जगमॉ, प्रेम थी प्रेम बधे आलम मां । बैर से बैर को शांत नहीं कर सकते, लेकिन प्रेम को प्रेम से बहु गुणित कर सकते है। जलन, क्षमा के जल से ही शांत हो सकती है।
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन विशाल धर्मसभा में पंडित गौरांग भाई ने यह बात कही। आपने कहा कि प्रभु का दास कभी उदास नहीं होता है। क्षमा मांगना सरल है लेकिन क्षमा करना अत्यंत दुष्कर कार्य है। इसीलिए तो क्षमा को वीरो का आभुषण माना गया है, कायरो का नहीं। जिसके मन में उदारता, विशालता, गंभीरता होती है वहीं क्षमा कर सकता है। आप जीवन में किसी से भी लड़ झगड़ लो लेकिन शत्रुता की गांठ कभी मत बांधना । क्योकि उसके बाद सुलह सारे रास्ते भी बंद हो जाते है और यह गांठ जन्म-जन्मांतर तक शत्रुता के रूप में बनी रहेगी। क्षमा पांच प्रकार की होती है- उपकार क्षमा याने अपने उपकारी की गलतियो को क्षमा करना। अपकार क्षमा याने जिसने हमें सदैव तकलीफ दी हो उसे भी क्षमा करना। विपाक क्षमा याने क्रोध के दुष्परिणाम को जानकर क्षमा करना। वचन क्षमा याने परमात्मा के वचन को याद करके क्षमा करना । धर्मक्षमा याने जिस व्यक्ति का स्वभाव ही क्षमापूर्ण रहता है। वह सदैव क्षमा को धर्म के रूप में ही धारण कर लेता है। आग को खत्म करने के लिये पेट्रोल का नहीं ठंडे जल का उपयोग करने में ही बुद्धिमानी है। क्रोध की कालिमा को हटाकर क्षमा की सहजता-सरलता तथा सरसता को ही दिल दिमाग में उतारकर शांति का शंखनाद करना चाहिये।

• बारीश की बूंदों के बीच बालगढ़ में सजा खाटू श्याम का दरबार, कीर्तन में देर रात तक झूमे भक्त

देवास। श्री नवदुर्गा सरकार द्वारा श्री नवदुर्गा मंदिर बालगढ़ में बारीश की बूंदो के बीच खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। राहुल भाटी ने बताया कि बाबा का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया एवं पवित्र ज्योत प्रज्जवलित कर बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। रात्रि 8 बजे से कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक नितेश जायसवाल एवं मंदसौर की भजन गायिका अधिष्ठा एवं अनुष्ठा भटनागर ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्तजन देर रात्रि तक झूमते रहे। भजनों व सुंदर भजनों के बीच इत्र एवं पुष्प वर्षा भी कई जो कि पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केन्द्र बनी रही। कीर्तन में नगर सहित आसपास से सैकड़ों श्याम प्रेमी पहुंचे। बारीश की बूंदों के बीच भक्तजनों की आस्था कम नही हुई और भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते रहे। अंत में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया। समिति ने सफल आयोजन पर भक्तजनों का आभार माना।

• मंदिर में एक की माह में तीन बार चोरी

देवास। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वे अब पॉश कालोनी के बीचों-बीच बने मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। इतना ही नहीं विश्राम बाग के एक मंदिर में तो बदमाशों ने एक ही माह में तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और तीनों ही घटनाओं की जानकारी बीएनपी थाना पुलिस को दी गई, किंतु अभी तक पुलिस चोरों का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है। मंदिर समिति के जुड़े अजयसिंह खिंची ने बताया कि विश्राम बाग राधागंज में स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश तीन बार चोरी की वारदात कर चुके है, जिसमें वे मंदिर की घंटी, हनुमानजी का गदा चुरा ले गए है। इन घटनाओं को लेकर बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार को मंदिर समिति के सदस्यों ने अवगत कराया है और चोरों को शीघ्र पकडऩे की मांग की है।

• जिले में नेशनल लोक अदालत 11 सितम्बर को
देवास। जिलेभर में दिनांक 11 सितम्बर 2021 शनिवार को समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण मामले, विद्युत चोरी प्रकरण, चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भू-अर्जन, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर, बीएसएनएल प्रकरण आदि विषयक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
नेशनल लोक अदालत में दीवानी एवं चैक अनादरण से संबंधित प्रकरणों में न्यायशुल्क की राशि की वापसी होती है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कराने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 एवं 138 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों एवं बैंक रिकवरी के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।
नेशनल लोक अदालत पश्चात बकाया करदाताओ से कुर्की के माध्यम से की जावेगी वसुली
देवास। शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 31 अगस्त तक बकाया करो पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट प्रदान की गई थी। करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान कर अधिभार (सरचार्ज) मे छूट का लाभ लिया गया। इसी प्रकार आगामी 11 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत मे निगम संबंधी बकाया करदाताओ के करो को जमा कराने को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम कक्ष मे बैठक आहूत की गई। आयुक्त द्वारा बकायादारो की जानकारी व बिलो की तामिली की समीक्षा कर करदाताओ से दूरभाष के माध्यम से सतत सम्पर्क कर उनसे लोक अदालत के दिवस करो पर लगने वाले सरचार्ज मे छूट के साथ करो की वसुली कराने के निर्देश निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक को दिये गये तथा बकायादारो को प्राप्त बिलो की तामिलि की प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से वार्डवाईज जानकारी लिये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी श्री शास्त्री को दिये। जिन वार्डो से वसुली लक्ष्यानुरूप नही आने एवं बकाया संपत्तिकर एवं जलकर एवं निगम स्वामित्व की दुकान किराया के करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान लोक अदालत दिवस पर जमा नही किये जाने पर उसकी भी जानकारी लोक अदालत पश्चात तत्काल ली जावेगी साथ ही ऐसे बकायादारो पर नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही कर बकाया करो की वसुली की जावेगी। ऐसे उद्योग जिनके द्वारा बकाया करो का भुगतान नही किया है, उन उद्योगो को भी बिल तामिल किये जाने के साथ ही नेशनल लोक अदालत मे इन उद्योगो के द्वारा करो का भुगतान नही किया जाता है तो लोक अदालत पश्चात कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी श्री पाठक को दिये गये।

नाकाबंदी कर 79,140 रूपए की
वनोपज जब्त

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। वन परिक्षेत्र पानीगांव में वन मंडल अधिकारी पी.एन. मिश्रा के निर्देशन व उप वन मंडल अधिकारी देवास एस.के. शुक्ला के मार्गदर्शन मे डी.एस. चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी की सूचना पर सुबह लगभग 05:30 नाकाबंदी कर दो मोटरसाइकिल से सागोन इमारती नग 6, घन मीटर 0.638 परिवहन करते हुए का पीछा करने पर वाहन एवं लकड़ी छोड़कर अपराधी भाग गए अज्ञात में प्रकरण क्रमांक 213×20 दिनांक 04 सितंबर 2021 पंजीबद्ध कर अपराधियों की तलाश जारी है। दो मोटरसाइकिल क्र. MP47MV 4008 एवं अन्य मोटरसाइकिल बगैर नंबर चेचिस क्रमांक 04F16 F08 317 जिसकी अनुमानित मूल्य 60,000 रु एवं जप्त वनोपज की कीमत 19,140 रु कुल कीमत 79,140रु है। जप्त वाहन की राजसात की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई । कार्यवाही में मुख्य रूप से परिक्षेत्र सहायक कलवार-ए समंदर सिंह इवने, परिक्षेत्र सहायक कलवार-बी सूरज घांडे ,वनरक्षक विनोद कुमार, अनिल डावर, इंदर सिंह रावत, सुरक्षा श्रमिक हिंदू सिंह, सुरेश एवं श्याम सिंह दरबार द्वारा प्रकरण में जब्ती की गई।

जैन परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न पहाडिय़ों पर सीड बॉड का रोपण

देवास। प्रति वर्ष वर्षाकाल में विभिन्न प्रकार के सीड बॉल को जैन परिवार (कायथा वाला) द्वारा विभिन्न पहाडिय़ों पर रोपा जाता है। इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करते हुए विभिन्न पहाडिय़ों पर सीड बॉल का रोपण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए दिनेश सांखला ने बताया कि समाजसेवी सुशीला बागमल जैन (कायथा वाला परिवार) ने भगवान महावीर स्वामी जी द्वारा स्थापित जिन शासन दिवस पर 2577 सीड बॉल को रोपने का संकल्प लिया था। समाजसेवी मनीष जैन ने बताया कि इस वर्षाकाल में परिवार द्वारा गुजरात स्थित गिरनार पर्वत, पालीताणा पर्वत, ढंकगिरी पर्वत और मध्यप्रदेश में सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, पातालपानी कालाकुंड पर्वत श्रृंखला, नागदा पहाड़ी, शंकरगढ़ पहाड़ी, माता चामुंडा टेकरी, भैरव कुंड पर्वत आदि अनेक जगहों पर जाकर वृक्षों की सीड बॉल को रोपने का कार्य किया है। इन सीड बॉल में नीम, गुलमोहर, बबूल, करंज, पीपल, बड़ आदि वृक्षों के बीज शामिल हैं। श्रीमती डॉली और वैदिक जैन ने बताया कि कायथा वाला जैन परिवार समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी हमेशा दृढ़ संकल्पित रहता है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण तो और भी आवश्यक हो गया है। इस पुण्य कार्य में कायथा वाला जैन परिवार के साथ जितेंद्र नागर, दिनेश सांखला, रजनीश जैन, रेखा जैन, नमन जैन, लब्धि जैन, हरिसिंह सेंधव भी सदैव समर्पित रहते हैं।

युवक ने मीठा तालाब में कूद कर की खुदकुशी

देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठा तालाब में शुक्रवार को पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक का नाम दिनेश कटारिया उम्र 38 वर्ष निवासी बिहारीगंज बताया गया है। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया था। जानकारी के अनुसार मृतक ने घटना के पूर्व शराब पी रखी थी।
दरसल मीठा तालाब में शुक्रवार को शाम साढ़े 5 बजे बिहारी गंज के एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत बोट बुलाई और निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया मृतक का नाम दिनेश (48) पिता मदनलाल कटारिया निवासी बिहारी गंज है। मृतक के परिजनों ने बताया दिनेश के तीन बेटे एक बेटी है। पत्नी करीब 10 साल पहले छोड़कर चली गई थी। तब से दिनेश घर पर नहीं रहते थे। कभी कभी आते थे। बेटी की शादी परिवार वालों ने मिलकर कर दी। बेटे ने लव मेरिज की है दो बेटे अभी अविवाहित हैं और वर्तमान में तीनों बेटे बाहर काम कर रहे हैं। दिनेश नशा भी करते थे और परेशान से रहते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव पीएम रूम में रखवा दिया पीएम शनिवार को होगा।

जिले में मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने पर 12 उपयंत्री और सहायक यंत्री पर गिरी गाज, उपयंत्री और सहायक यंत्री की दो वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिये

देवास। कलेक्‍टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला पंचायत सभा कक्ष में मनरेगा योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में विभिन्न जनपदों के उपयंत्रियों की लेबर नियोजन एवं उनके कंवर्जन की प्रगति अत्यंत कम होने तथा जल संवर्धन के अंतर्गत स्वीकृत खेत, तालाब के कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण ना होकर काफी संख्या में तालाब अपूर्ण बने रहने एवं सुदूर संपर्क/खेत सड़को के कार्य अधिक संख्या में अधूरे रहने पर संविदा उपयंत्रियों की सेवाएं समाप्त करने के नोटिस करने के निर्देश दिये। इसके अलावा नियमित श्रेणी के उपयंत्री और सहायक यंत्री की दो वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडिशनल सीईओ श्री राजेश दीक्षित सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मनरेगा कार्य में लापरवाही बरते पर आठ उपयंत्री और एक सहायक यंत्री को संविदा नियुक्ति समाप्ति का नोटिस देने के निर्देश दिये। जिसमें देवास के उपयंत्री श्री प्रवीण वर्मा, श्री भरत झकोरे, सहायक यंत्री श्री नरोत्‍तम शाक्‍य, टोंकखुर्द के उपयंत्री श्री बलविंदर कपूर, सोनकच्‍छ की उपयंत्री श्रीमती भारती टटवाडे, बागली के उपयंत्री श्री आशीष शुक्‍ला, कन्‍नौद के उपयंत्री यशवंत धाकड, श्रीमती स्‍वाती कोटकर और खातेगांव के उपयंत्री श्री अरूण चौहान शामिल है। इसके अलावा दो उपयंत्री और एक सहायक यंत्री की 02 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। जिसमें देवास की उपयंत्री सुश्री नेहा शर्मा, बागली की सुश्री टीना झाणिया तथा सोनकच्‍छ के सहायक यंत्री श्री नवीन खत्री शामिल है।

• कुएं में मिला युवक का शव , 5 दिन पहले नौकरी की तलाश में गए युवक की लाश कुएं में मिली, हाथ-पैर में बंधी थी रस्सी

देवास । शहर के मेंढकीचक गांव में एक कुएं से शुक्रवार को 5 दिन पहले घर से नौकरी तलाशने निकले युवक की लाश मिली। युवक के हाथ – पैर में रस्सी बंधी हुई थी। उसके कपड़े और मोबाइल कुएं के बाहर पड़े हुए थे। उसकी साइकिल भी कुएं के भीतर से मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

दरअसल, मेंढकीचक में शुक्रवार सुबह किसान अपने खेत पर जा रहे थे। कुएं के पास से निकलते समय उन्हें बदबू आई। इस पर उन्होंने आसपास सहित कुएं में देखा तो एक लाश नजर आई। इस पर उन्होंने गांव के अलावा पुलिस को सूचना दी। लोगों ने युवक की पहचान 30 साल के जितेंद्र के रूप में की। लोगों ने बताया कि 28 अगस्त को अपने घर से नौकरी की तलाश में निकला था, जो वापस अपने घर नहीं पहुंच पाया। मामले में परिजनों ने 31 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी।

• एलएलएम की पढ़ाई के लिए छात्रों को बाहर नही जाना पड़ेगा, शासकीय विधि महाविद्यालय को मिली एलएलएम की सौगात

देवास। जिले में एक मात्र विधि महाविद्यालय है केपी कॉलेज में संचालित हो रहा है। यहां पर एलएलबी (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) पूर्व से संचालित किया जा रहा है। लेकिन एलएलएम के लिए विद्यार्थियों को इंदौर, उज्जैन, भोपाल तक जाना पड़ता था। जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियां होती थी। इसके लिए विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने प्रदेश सरकार से देवास जिले में एलएलएम की पढ़ाई करेने वाले विद्यार्थियों के लिए चर्चा की थी। जिसके चलते प्रदेश मप्र उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा शासकीय विधि महाविद्यालय को एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दे दी गई है। अब जिले के छात्र/छात्राओं को विधि में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस संबंध में बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा विश्व बैंक परियोजना के तहत राजपुरा/बिलावली काकड़, मक्सी रोड़, देवास पर लोक निर्माण विभाग की क्रियान्वयन इकाई द्वारा 6.50 करोड़ की लागत से नवीन भवन का निर्माण किया गया है। स्नातकोत्तर (एलएलएम) पाठ्यक्रम आने पर भवन का पूर्ण सदुपयोग हो सकेगा।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी

• प्रतिमा/ताजिये(चेहल्लुम) के लिए पण्डाल का आकार अधिकतम 30×45 फीट

• विसर्जन स्थल पर जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति

• जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए प्रतिमाएं/ताजियों का होगा विसर्जन

• कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक/सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी

? हिन्दुओं के त्यौहारों के पूर्व लगाई गई धारा 144 के विरोध में विहिप, बजरंग दल ने कलेक्टर को दिया था ज्ञापन??

देवास। आगामी समय में हिन्दुओं के त्यौहार प्रारंभ होने वाले है, लेकिन प्रशासन द्वारा जिले में धारा 144 लगा दी गई है। धारा 144 को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला कलेक्टर से मिला और इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ ही दिनों में हिन्दुओं के परंपरागत त्योहार गणेश उत्सव एवं नवरात्रि पर्व आने वाला है। ऐसे में धारा 144 के तहत लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों के कारण हिन्दू समाज किस प्रकार अपने इन त्योहारों को मना पाएगा। धारा लगने के चलते इन त्योहारों को मना पना असंभव है। हर वर्ष अकसर देखने में आया है कि जैसे ही हिन्दू समाज के त्यौहार प्रारंभ होने वाले होते है। उसके पूर्व प्रशासन द्वारा धारा लगा दी जाती है। लगता है प्रशासन धीरे-धीरे हिन्दू समाज के त्यौहार को मनाने की परंपरा खत्म करना चाहता है। विश्व हिन्दू परिषद ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज की ओर मांग की है कि जिले से धारा 144 हटाई जाए, ताकि हिन्दू समाज परम्परागत त्योहारों को पूरे उत्साह व उमंग के साथ मना सके। कलेक्टर ने उच्च अधिकारियों से बात कर धारा में आवश्यक संशोधन करने हेतु आश्वस्त किया था।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी??

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144, The Epidemic Disease Act, 1897 एवं National Disaster Management Act-2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए सम्पूर्ण जिले में आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए संशोधित प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है।
जारी आदेशानुसार प्रतिमा/ताजिये(चेहल्लुम) के लिए पण्डाल का आकार अधिकतम 30×45 फीट नियत किया है। झाकी निर्माताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे ऐसी झांकियों की स्थापना एवं प्रदर्शन नहीं करे जिनमें संकुचित जंगह (Constricted Space) के कारण श्रद्धालुओं/दर्शकों की भीड़ की स्थिति बने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना हो सके। झांकी स्थल पर श्रद्धालुओं/दर्शकों की भीड़ एकत्र नहीं हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसकी व्यवस्था आयोजकों को सुनिश्चित करना होगी। मूर्ति ताजिये (चेहल्लुम) का विसर्जन संबंधित आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। विसर्जन स्थल पर ले जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति होगी। इसके लिए आयोजकों को संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए प्रतिमाएं/ताजियों का विसर्जन किया जाएगा। कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक/सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए सामूहिक चल समारोह की अनुमति नहीं होगी। लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संक्रमण से बचाव के तारतम्य में झांकियों/पाण्डालों/ विसर्जन के आयोजनों में श्रद्धालु/दर्शक फेस कवर सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाईजर का प्रयोग के साथ ही राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा एवं पूर्व में जारी कोरोना संबंधित आदेश यथावत रहेंगे।

प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम लेहकी में भू -माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से लगभग 24 एकड़ से भी ज़्यादा ज़मीन मुक्त कराई गई है

सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा)। देवास जिला पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा थाना काटाफोड़ के ग्राम लेहकी में भू -माफ़ियाओं के क़ब्ज़े सेलगभग 24 एकड़ से भी ज़्यादा ज़मीन मुक्त कराई गई है ।आज सुबह ही जिला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक डा. शिव दयाल सिंह के निर्देश पर देवास पुलिस राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम लेहकी पहुँचकर भू- माफियाओं क्रमशः मीर खॉ के क़ब्ज़े से लगभग 0.95 हेक्टेयर, हैदर खॉ के क़ब्ज़े से 0.83 हेक्टेयर, कल्ला खॉ के क़ब्ज़े से 1.17 हेक्टेयर, असग़र खॉ के क़ब्ज़े से 2.66 हेक्टेयर, ताज खॉ के क़ब्ज़े से 1.1 हेक्टेयर, हनीफ़ खॉ के क़ब्ज़े से 0.86 हेक्टेयर तथा मोमिन खॉ के क़ब्ज़े से 2.19 हेक्टेयर कुल 9.76 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गईं ।मौक़े पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया वर्मा , अनुविभ्गीय अधिकारी पुलिस राकेश व्यास, एसडीओ (फ़ारेस्ट) एस एल यादव तहसीलदार सतवास प्रियंका चौरसिया ,थाना प्रभारी कांटाफोड़ लीला सोलंकी तथा कई थानों के थाना प्रभारी के साथ लगभग 100 जवानों का पुलिस बल एवं वन विभाग के लगभग 100 जवानों का बल मौजूद था ।
इन भूमाफ़ियाओं में से एक हनीफ़ ख़ान गौ हत्या के मामले में थाना काटाफोड़ में जेल भी जा चुका है एवं हनीफ़ खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है ।साथ ही पूर्व में गौ हत्या के प्रकरण में हनीफ़ खान के साथीगणों मोमिन खॉ , जिबराइल खॉ , फारूक खॉ , सेत खॉ , इसराइल खॉ को भी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल के सीखचों के पीछे भेजा गया था ।
जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. शिव दयाल सिंह द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात करते हुए बताया कि ज़िले में किसी भी भूमाफिया को चैन से रहने नहीं दिया जाएगा तथा उनके क़ब्ज़े से ज़मीन मुक्त कर संबंधित विभागों के सुपुर्द की जावेगी , यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा भू माफ़ियाओं का ज़िले से सफ़ाया किया जावेगा।

सुन्द्रेल सहित आसपास के किसान हुऐ एक साथ खंडवा उपचुनाव का किया जायेगा बहिष्कार,नर्मदा परियोजना का पानी नहीं तो वोट नहीं

सुन्द्रेल के बजरंग मंदिर परिसर मे हुई किसानों कि मीटिंग

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। नर्मदा परियोजना का पानी नहीं तो वोट नहीं पूर्ण रूप से समस्त ग्रामवासी व किसानो ने आगामी खंडवा लोकसभा उपचुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की बात कही कल किसानों की एक मीटिंग सुन्द्रेल बजरंग मंदिर पर हुई समस्त किसान भाइयों ने मीटिंग में एक ही बात रखी जब तक हम लोगों को नर्मदा सिंचाई परियोजना का पानी नहीं मिलेगा जब तक हम लोग खंडवा उप चुनाव का बहिष्कार करते हैं और ना ही किसी राजनेता को गांव में प्रवेश नही करने देंगे यदि किसी राजनेता के साथ किसी भी तरह की कोई भी मान सम्मान पर ठेस पहुंचती है तो उसकी जवाबदारी स्वयं राजनेता की होगी नर्मदा सिंचाई परियोजना से सुंद्रेल बधावा बोरानी नयापुरा सहित आठ से दस गाँवों को जब तक मां नर्मदा सिंचाई परियोजना से नहीं जोड़ा जाता तब तक पूर्ण रूप से उप चुनाव खंडवा का बहिष्कार करते हैं इन गांव में नेताओं का प्रवेश निषेध है यदि कोई नेता गांव में आता है और यदि उनके सम्मान को ठेस पहुंचती है तो इसकी जवाबदारी स्वयं राजनेता की रहेगी इसमें गांव वालों की कोई भी भूमिका नहीं रहेगी

इस दौरान किसान समरथ सिंह देवड़ा, जगदीश प्रसाद शर्मा, गिरधर पटाक, कैलाश चौरसिया, मोतीलाल छानवाल, दीनेश पंचौली, रामेश्वर गवली,मनोहर लोदवाल,पहलाद मुकाती, छगन लोदवाल,प्रेम जोनवाल, संतोष मुकाती, अनुप छानवाल,छगन मुकाती,सुनिल पंचौली,शिव राठौर, गोर्वधन, विष्णु गवली सहित कई किसान उपस्थित थे