कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास जिले के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंधनात्‍मक आदेश जारी किये

देवास | कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आमजन की सुरक्षा, लोकशांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से संपूर्ण देवास जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के तहत प्रदत्‍त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधनात्‍मक आदेश जारी किये है।
जारी आदेशानुसार सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना एक स्थान पर एक समय में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्‍त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरूपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा, धरना, प्रदर्शन, जुलुस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य पक्ष या डी.जे. अथवा बैण्ड का संचालक सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना बैण्‍ड/डी.जे./ ध्‍वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा। प्रत्येक को म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा The Noise Pollution (Regulation and Control) Rule, 2000 एवं ध्वनि प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण) (संशोधन) नियम, 2010 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य कोई भी धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसिन आदि ज्‍वलनशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा। किसी भी प्रकार के धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में पटाखे/विस्फोटक सामग्री का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन हेतु सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना टेंट, पांडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्‍यक्ति, समूह संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड, रास्‍ता, हाईवे आदि पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रुकावट उत्पन्न नहीं करेगे या किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को बुरा लगने या आहत करने वाले व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मेसेज/ चित्र/कमेंट/बैनर/पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा/प्रदर्शित नहीं करेगा।
शांति-कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों/पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध/शर्तों पर किसी कार्यकम की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत रहेंगे।
चूंकि यह आदेश जन सामान्य से संबंधित है एवं परिस्थितिवश इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य या समूह को इस संबंध में सूचना दी जाकर सुनवाई की जा सके। अतः दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है। कोई भी हितबद्ध दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 (5) के अंतर्गत इस आदेश के विरूद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
आदेश का उल्लघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जारी होने के दिनांक से आगामी 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।

वाल्मीकि समाज ने गोगा जन्मोत्सव मनाया

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर में गोगा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया वाल्मीकि समाज द्वारा नगर में जुलूस निकाला गया अध्यक्ष राजेश पैमाल भगत राहुल भाटी उस्ताद विनोद डगलिये ने बताया कि लगते सावन से जाहरवीर गोगा जी की स्थापना की जाती है प्रतिदिन पूजा पाठ की जाती है एवं भाद्रपद महीने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नवमी को गोगा(गुग्गा) नवमी के रूप में मनाया जाता है गोगा जी राजस्थान के लोक देवता हैं। जिन्हें ‘जाहरवीर गोगा जी’ के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का एक शहर गोगामेड़ी है। यहां भादों शुक्लपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला लगता है। इन्हें हिन्दू और मुसलमान दोनो पूजते हैं। राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पंजाब और हरियाणा सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी इस पर्व को बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गोगा जी महाराज की पूजा करने से सर्पदंश का खतरा नहीं रहता है। गोगा देवता को साँपों का देवता माना गया है। इसलिए इस दिन नागों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि पूजा स्थल की मिट्टी को घर पर रखने से सर्पभय से मुक्ति मिलती हैं वैसे ये पर्व राजस्थान का बहुप्रसिद्ध लोकपर्व है इस अवसर पर अशोक भाटी गौरव भाटी हेमंत मकवाना आदि समाज जन उपस्थित थे।

नेशनल लोक अदालत पश्चात बकाया करदाताओ से कुर्की के माध्यम से की जावेगी वसुली

देवास/ शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 31 अगस्त तक बकाया करो पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट प्रदान की गई थी। करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान कर अधिभार (सरचार्ज) मे छूट का लाभ लिया गया। इसी प्रकार आगामी 11 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत मे निगम संबंधी बकाया करदाताओ के करो को जमा कराने को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम कक्ष मे बैठक आहूत की गई। आयुक्त द्वारा बकायादारो की जानकारी व बिलो की तामिली की समीक्षा कर करदाताओ से दूरभाष के माध्यम से सतत सम्पर्क कर उनसे लोक अदालत के दिवस करो पर लगने वाले सरचार्ज मे छूट के साथ करो की वसुली कराने के निर्देश निगम अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक को दिये गये तथा बकायादारो को प्राप्त बिलो की तामिलि की प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से वार्डवाईज जानकारी लिये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारी श्री शास्त्री को दिये। जिन वार्डो से वसुली लक्ष्यानुरूप नही आने एवं बकाया संपत्तिकर एवं जलकर एवं निगम स्वामित्व की दुकान किराया के करदाताओ द्वारा अपने करो का भुगतान लोक अदालत दिवस पर जमा नही किये जाने पर उसकी भी जानकारी लोक अदालत पश्चात तत्काल ली जावेगी साथ ही ऐसे बकायादारो पर नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही कर बकाया करो की वसुली की जावेगी। ऐसे उद्योग जिनके द्वारा बकाया करो का भुगतान नही किया है, उन उद्योगो को भी बिल तामिल किये जाने के साथ ही नेशनल लोक अदालत मे इन उद्योगो के द्वारा करो का भुगतान नही किया जाता है तो लोक अदालत पश्चात कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी श्री पाठक को दिये गये। वार्ड प्रभारियो द्वारा अपने वार्डो मे किये जा रहे वसुली संबंधि कार्यो की मानीटरिंग एवं प्रति दिवस के कार्यो की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश आयुक्त द्वारा राजस्व अधिकारी श्री शास्त्री को दिये गये।

निजीकरण के विरोध में यूथ कांग्रेस का नुक्कड़ नाटक

देवास। जिस प्रकार से देश में सरकारी कंपनियां एवं सरकारी इमारतें निजी कंपनियों को बेची जा रही हैं एवं निजी हाथों में हिस्सेदारी दी जा रही है उसके विरोध में युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतीकात्मक रूप मे ट्रेन एवं हवाई जहाज के खिलौने बेचे गए। झाला ने बताया कि जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी चीख चीख कर कहते हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि आज जो देश की संपत्ति आप बेच रहे हैं उन सभी को खड़ा करने में कांग्रेस का बड़ा योगदान है एवं इन कंपनियों को निजी हाथों में सौपना आम आदमी की जेब से खिलवाड़ होगा । जिस प्रकार आज प्लेटफॉर्म टिकट 5 रू से बढ़कर निजी स्टेशनों पर 50 रू कर दिया गया है। उसी प्रकार सभी निजी कंपनियां अपनी मनमानी करेगी एवं इन कंपनियों से प्राप्त होने वाला लाभ जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा है जो सीधे-सीधे अदानी अंबानी जैसे उद्योगपति इसका लाभ कमाएंगे । जो मां पिता अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर विचार करते हैं कि कल कोई सरकारी नौकरी करके हमारे बच्चे अपना भविष्य सुनिश्चित करेंगे आज वह भी उम्मीद खत्म होने की कगार पर है। युवा कांग्रेस द्वारा नाटकीय ढंग से जनता तक इस संदेश को पहुंचाने का प्रयास किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर हवाई जहाज और ट्रेन बेची गई । और प्रधानमंत्री के बड़े बड़े झूटे वादों का बखान किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित रितेश त्रिपाठी, विक्रम पटेल, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दीपक जाटवा, शकील लकी, सलमान मंसूरी, राजेश कुमावत, सोहेल खान, दीपेश हारोड़े, अमन श्रीवास, शुभम सिसोदिया, रुपेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व का 3 सितम्बर से होगा दिव्य शंखनाद

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में आयोजित होंगे भव्य धार्मिक अनुष्ठान

देवास।  3 सितम्बर शुक्रवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का दिव्य शंखनाद होगा। पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है परि और ऊषण। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापो को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे, ज्ञानी एवं गुरूजनो के प्रवचनो का सिलसिला चलेगा। प्रभु भक्ति का अनोखा वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इसी तारतम्य में श्री शंखेश्वर  पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिव्य आराधना होगी । पर्व आराधना गौरांग भाई एवं हित भाई मुम्बई के सानिध्य में प्रतिपादित होगी। संपूर्ण मंदिर को भव्य कलात्मक रूप से सजाया गया है। यह सजावट मनोज कटारिया, महावीर जैन, राहुल कटारिया, दिशांक कटारिया, नयन जैन, तनिष्क कटारिया एवं लवेश तरवेचा के द्वारा की गई। प्रतिदिन प्रात: प्रतिक्रमण, स्नात्र पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, दोपहर में विशिष्ट महापूजन, संध्याकालीन प्रतिक्रमण, महाआरती, प्रभु भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में की गई विशेष सजावट 

• आगामी कार्यक्रम
आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 3 सितम्बर को दोपहर 2 बजे नवपद जी पूजन का आयोजन पाश्र्वनाथ महिला मंडल द्वारा होगा । रात्रि महाआरती पश्चात भक्ति भावना के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे। देवास नगर के श्री आदेश्वर मंदिर, शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर, चंदाप्रभु माणिभद्र मंदिर, चंदाप्रभु मंदिर एवं मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर में भी पर्युषण के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे।
ट्रस्ट मंडल के संरक्षक अशोक जैन मामा एवं शैलेन्द्र चौधरी तथा अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन, भरत चौधरी, अतुल जैन, राकेश तरवेचा, राजेन्द्र जैन, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, वीरेन्द्र जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, मनोज कटारिया आदि ने आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की आराधना को सफ ल बनाने का श्रद्धालुओ से अनुरोध किया है।

Chakubazi : बस स्टैंड पर 2 युवकों के बस एजेंट को मारा चाकू

देवास। शहर के महात्मा गांधी बस स्टैंड पर एजेंट वाजिद पिता लियाकत शेख निवासी चूड़ी बाखल खड़ा था, जो भोपाल से आई बस के स्टॉफ से चर्चा कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और चलती बाइक से चाकू निकाल पीछे की तरफ जोरदार वार कर दिया।
चाकू लगते ही वाजिद बदहवास होकर गिर पड़ा, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ज्यादा ब्लड बहने पर इंदौर रेफर कर दिया। साथी उपचार के लिए इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले गए, कुछ देर भर्ती रखने के बाद वापस देवास ले आए। अब वाजिद का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

गायनिक आईसीयू ना होने से देवास में प्रसूताओं की हो रही है मौत, ग्राम देवली की प्रसूता की इलाज के अभाव में मौत

देवास। 19 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला देवास जिला स्वास्थ्य सेवाओं में बेहद पिछड़ा हुआ है। जिले में प्रसूताओं के लिए एक अदद गायनिक आईसीयू तक नहीं है। निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा आधुनिक नहीं है जिसके कारण जैसे ही कोई केस सीरियस होता है तो निजी अस्पताल उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं।
जिला अस्पताल में भी गायनिक आईसीयू ना होने की वजह से प्रसूताओं को गंभीर स्थिति में इंदौर रेफर कर दिया जाता है। देवास के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय का कायाकल्प किया जा रहा है लेकिन जब तक गायनिक आईसीयू की व्यवस्था नहीं होगी इसी प्रकार से प्रसूता ओं की मौत होती रहेगी।

जिले के देवली गांव की रहने वाली प्रसूता काे परिजन एक दिन पहले देवास के निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लाए थे, रात में तबीयत खराब हाेने पर महिला काे जिला अस्पताल भेज दिया। रात में डाॅक्टराें द्वारा प्रसूता वंदना (24) पति अरविंद अभय का चेकअप साेनाेग्राफी करवाने पर पता चला कि बच्चे की पेट में ही माैत हाे गई है। मंगलवार काे सुबह ड्यूटी पर तैनात डाॅ. साधना वर्मा ने दिन में बजे प्रसव करवा दिया। मृत बच्चे काे परिजनाें काे साैंप दिया और महिला काे वार्ड में भर्ती करने के लिए भेज दिया। गायनिक आईसीयू ना होने से महिला की हालत खराब हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद 3 घंटे तक परिजन पोस्टमार्टम का इंतजार करते रहे। सरकारी लेटलतीफी के चलते हैं परिजनों और पुलिस प्रशासन में जमकर नोकझोंक भी हुई। बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े जिले में अब तक गायनिक आईसीयू की व्यवस्था करने की किसी ने नहीं सोची। जिला अस्पताल का बाहरी आवरण खूबसूरत बनाया जा रहा है लेकिन अंदर की व्यवस्था है आज भी खराब है। ऐसे में जिम्मेदारों को पहले अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए।

देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल में मंगलवार को प्रसुता महिला की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली निवासी वंदना पति अरविंद उम्र 24 वर्ष को सोमवार जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था, जहां देर रात महिला के बच्चे की डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि की गई। वहीं, मंगलवार सुबह प्रसूता की भी मौत हो गई।
अस्पताल द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करने की बात को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान जब मौत हुई है तो किस प्रकार का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गर्भवती महिला की मौत के करीब 3 से 4 घंटे होने पर भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस पर परिजनों ने जमकर पुलिस चौकी एवं पीएम कक्ष के बाहर हंगामा किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि मर्ग डायरी नहीं आई है।

समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्र पर सर्वेयर नहीं आने से किसानों की मूंग की खरीदी होने को लेकर आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर किया चक्का जाम

कन्नौद(चंचल भारतीय✍️) : मध्यप्रदेश सरकार किसान हितेषी योजनाओं का क्रियान्वयन समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों के माध्यम से कर रही है। गंगा वेयरहाउस मैं पर्याप्त भंडारण की सुविधा होने के बावजूद सरकारी नौकरशाह सरकार की किसान हितेषी योजनाओं पर पलीता लगाने में पीछे नहीं है।जिससे सरकार की छवि को धूमिल किया जाने में भरसक प्रयास किया जा रहा है ।ऐसा ही मामला कन्नौद समर्थन मूल्य मूंग खरीदी को लेकर मंगलवार को सर्वेयर नहीं आने के कारण गंगा वेयरहाउस पर आक्रोशित किसानों ने नारे लगाते हुए इंदौर- बैतूल राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई करीब आधा घंटा चक्के जाम के बाद बात प्रशासनिक अमले तक पहुंची तो तत्काल नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे आक्रोशित किसानों से चर्चा कर अवरुद्ध मार्ग को खुलवाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके दूसरे सर्वेयर बुलाकर फिर से मूंग की खरीदी चालू करवाई गई। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित कन्नौद (वृत्ताकार), एवं मार्केटिंग सोसायटी मध्यप्रदेश विपणन संघ कन्नौद मार्केटिंग के द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग उपज की खरीदी की जा रही है! समर्थन मूल्य को लेकर नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया को किसान केदार बलदेव मगरिया, मुकेश जाट , राहुल जाट धासड, विजय पटेल ,कमलेश जाट, ने बताया कि 25 अगस्त से हमारा नंबर आने के बावजूद हमारी मूंग की तुलाई नहीं हो पा रही है हम किसान परेशान हो रहे हैं। मानसून का समय है कई किसान बहुत छोटे हैं जो ट्रैक्टर किराए से लेकर आए हैं। शासन की योजनाओं का नाम धूमिल कर किसानों को प्रताड़ित करने वालों सरकारी नौकरशाहों को तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग किसानों के द्वारा की गई है

समर्थन मूल्य मूंग खरीदी केंद्र पर सर्वेयर नहीं आने के कारण खरीदी प्रभावित हुई थी मैंने नायब तहसीलदार अविनाश सुनानीया मौके पर भेजकर दूसरे सर्वेयर को बुलाकर खरीदी पुनः शुरू कर दी गई है।

“प्रिया वर्मा एसडीएम कन्नौद”

पत्रकारों पर झूठा पुलिस मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की न्याय की मांग

कन्नौद(चंचल भारतीय): मध्यप्रदेश के देवास जिले में दो पत्रकारों कांटाफोड़ एवम् देवास के साथ पुलिस द्वारा पुलिस प्रकरण दर्ज कर प्रताड़ित करने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम प्रिया वर्मा को सौंप कर मांग की गई की देवास के पत्रकार मोनिश वर्मा के साथ भाजपा नेताओं ने मारपीट की और पुलिस ने पीड़ित पर मुकदमा बना दिया। कांटाफोड़ में शराब ठेकेदार के दबाव में पुलिस द्वारा पत्रकार जितेंद्र असके पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आधी रात को पुलिस के द्वारा उसके पूरे परिवार को परेशान किया गया। इस प्रकार की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण बर्बरता पुलिस द्वारा किए जाने से पत्रकार संघ के साथियों में आक्रोश है। पुलिस की बर्बरता पूर्ण घटनाओं में दोषी पुलिस अफसरों पर विधि सम्मत उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की जाती है। यह ज्ञापन श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से कन्नौद एसडीएम प्रिया वर्मा को दिया गया ज्ञापन देते समय पत्रकार विनोद भूतड़ा ओम प्रकाश परमार भरत शर्मा चंचल भारतीय मांगीलाल मालवीय महबूब खान सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ऑल की की पालकी जय कन्हैया लाल की जय कारे के साथ भक्तिमय हुआ नगर

यादव समाज सहित सभी मंदिर मे मध्य रात्रि को हुआ आरती पूजन

भौरासा (अभय नागर)। बाबा भोलेनाथ की नगरी भोरासा भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा सोमवार को मध्य रात्रि में सभी मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्म जैसे ही रात्रि 12:00 बजे के मध्य घड़ी की सुई का कांटे समय को छूआ वेशेही सभी मंदिरो मे वातावरण भक्तिमय केहू और से शंख घड़ियाल मदन नगाड़े जान मजीरे और घंटियों की आवाज के साथ ऑल की की पालकी जय कन्हैया लाल की जय हो नंद गोपाल की आवाज के साथ गुंजायमान हुआ वैसे ही भक्त वात्सल्य आनंद के साथ पूरा वातावरण भगवान कृष्ण की भक्ति में जैसे मानो डूब सा गया पूरा नगर वही इसी तरह कुमावत समाज कृष्ण मंदिर ठाकुर समाज नरसी ह मंदिर स्वयंभू गणेश मंदिर माली समाज मंदिर श्री कृष्ण मंदिर यादव समाज.लोधी समाज राम मंदिर
इस बार के जन्मोत्सव पर अद्भुत संयोग बना द्वापर युग में जब कंस की कारा कारागृह में कन्हैया ने जन्म लिया तो जयंती और सर्वत्र सिद्धि योग था इस बार भी यही योग बना सोमवार को लीला धर भगवान श्री कृष्ण का 52 48 वां जन्मोत्सव नंद लाला के आगमन की खुशियां भौरासा के हर घर में सुबह से पसरी थी श्री कृष्ण जन्म को लेकर सुबह 6:00 बजे मंगला आरती के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई भगवान भागवत भवन में जो सरकार जब रेशम जरी लता पता में से सजी हरिश्चंद्र का पोशाक पहनकर खिलाया तो श्रद्धालु छवि निहार धन्य हो गए वही राधा कृष्ण मंदिर में छोटा हनुमान चौक पर पुजारी सुरेश चंद्र तिवारी द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया नवनियुक्त थाना प्रभारी डीएसपी आकांक्षा बिछोटे. सब इंस्पेक्टर सीएस परते.सहायक उपनिरीक्षक गौरी शंकर.प्रधान अय्यूब खान. प्रधान आरक्षक.प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश तलेटीया. नितिन नामदेव सत्येंद्र ठाकुर पंकज नेहा चौहान सैनिक राहुल चौधरी अनोखी लाल चौधरी मुकेश पटेल सीताराम मालवीय पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया था वह भी