निगम द्वारा डायवर्सन खुली आवासीय भूमि पर कुर्की की कार्यवाही

देवास/ नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर की बकाया राशि को सख्ती से वसुली की जाने के लिये आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम संपत्तिकर विभाग की टीम के द्वारा वार्ड क्रमांक 43 मील रोड पर स्थित प्रमोद शरदचन्द्र जाधव की डायवर्सन खुली आवासीय भूमि होकर शासन निर्देशानुसार वर्ष 1997-98 से भूमि पर संपत्तिकर की राशि रूपये 40 लाख 65 हजार 657 बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई। निगम संपत्तिकर अधिकारी प्रदीप शास्त्री ने बताया कि बकाया राशि की वसुली किये जाने के लिये पूर्व से ही लंबित बकाया राशि के बिल एवं सूचना पत्र तथा कुर्की वारंट जारी किये जाने के पश्चात भी भूमि स्वामी द्वारा बकाया राशि जमा नही की गई। तत्पश्चात निगम द्वारा उक्त भूमि पर कुर्की की कार्यवाही की गई। आयुक्त ने शहर के बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया के बकायादारो से अपील कि है कि वे अपने बकाया करो का भुगतान कर कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें। कुर्की की कार्यवाही मे निगम प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक राजेश जोशी, संजय सांगते, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, नंदकिशोर मेहरा व निगम की टीम उपस्थित रही।

एक बार उस परमात्मा पर भरोसा कर के तो देखो, फिर वह आपकी हर एक महफ़िल के रंग न बदलते तो कहना – पं शर्मा

सुन्द्रेल बिजवाड(दीपक शर्मा)। एक बार उस परमात्मा पर भरोसा कर के तो देखो, फिर वह आपकी हर एक महफ़िल के रंग न बदलते तो कहना, क्योंकि भरोसा करने के बाद उसकी अपनी जवाबदारी हो जाती हैं कि मेरे भक्त पर किसी प्रकार की आपत्ति न आ जाये और हम जीवनपर्यंत निश्चित हो जाते हैं। उक्त वचन भागवाताचार्य श्री पवनकृष्ण जी शर्मा ने श्री मद्द्भागवत कथा के छठे दिवस में बज्जाहेड़ा में कहे। आपके द्वारा बताया गया कि नरसिह मेहता जी ने यही एक सच्ची भक्ति की थी और उसका नाम था विश्वास। उसके बाद उनको जीवन भर पीछे मुड़ कर न देखना पड़ा और उनकी यश कीर्ति के गुण आज भी शास्त्रों में गाया जा रहा हैं। नारी शक्ति की गाथा सुनाते हुए बताया गया कि नारी एक नहीं दो-दो कुलों का उद्धार करती हैं उनका अपना पूरा जीवन दूसरें को समर्पित रहता हैं। शर्मा जी द्वारा कहा कि हाथ जोड़कर हर समाज से निवेदन हैं कि बेटी का रिश्ता करते समय कारोबार बिल्कुल न देखना, सिर्फ और सिर्फ संस्कार देख लेना, यदि परिवार में संस्कार हैं तो जीवनपर्यंत उसकी तरफ देखने की जरूरत नही हैं। क्योंकि आज समाज में बेटियां अपने आपको असहाय महसूस कर रही हैं क्योंकि हमारे द्वारा जो व्यहार अपनाया जा रहा हैं वह परिवार की परिपाठी से उपयुक्त नहीं हैं, जो बेटी पिता के घर रहकर पल-पल पिता जी के लिये खुशी के मोती पिरोए रहती हैं वही बेटी यदि ससुराल में दर्द महसूस करती हैं वह पिता जिंदगी भर खून के आंशू बहाता रहता हैं। हमारे कुल-गोत्र व परिवार में हमारे कर्म से यदि किसी की भी आंखों में आँसू आते हैं तो यह हमारा दुर्भाग्य होगा, कर्तव्यों की ऐसी महिमा होना चाहिए कि हमारे कर्म से सामने वालों को सुखों की अनुभूति हो

जन्माष्टमी महापर्व पर श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला

देवास। जनता बैंक के पास पुरानी सब्जी मंडी के पीछे सांवरिया सेठ मार्ग पुराने जेल रोड पर प्रसिद्ध प्राचीन श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य फूल बंगला सजाया गया। इंदौर उज्जैन के कलाकार द्वारा अनेक प्रकार के फूलों से पूरे मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया, प्रभु को 56 भोग भी लगाया गया। माहेश्वरी समाज, महिला संगठन, सखी संगठन एवं युवा संगठन ने 56 भोग सजाया। कोविड 19 को ध्यान में रख के मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश दिया गया तथा सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। युवा संगठन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की सभी के हाथ सेनेटाइज करवा कर मंदिर में प्रवेश दिया गया रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्म होते ही महाआरती का आयोजन हुआ और 56 भोग प्रसादी वितरित की गई । सभी समाज जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा संगठन के योग चिचाणी ने दी।

सतपुड़ा एकेडमी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा का लिया संकल्प

देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कालोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव थे। भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का आकर्षक रूप से श्रंगार किया गया। पंडित मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व में रायसिंह सेंधव ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में सजे नन्हे – नन्हे बच्चों का विधि पूर्वक पूजन कर महाआरती की गई। इस अवसर पर श्री सेंधव के साथ संस्था संचालक भानुप्रताप सिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने परिसर में स्थित पेड़ पौधों का विधि विधान से पूजन कर व रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण व धर्म की रक्षा का उपस्थित सभी ने संकल्प लिया।मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया अंत में माखन मिश्री व मेवें की प्रसादी का वितरण हुआ। मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी ने इस आयोजन में उत्साह से भाग लिया।

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया फूलों की टोकरी में बैठे बाल कन्हैया के दर्शन से श्रोता भावविभोर होकर नंद घर आनंद भयो के जयकारों से पांडाल गूंज उठा वातावरण कृष्ण में हो गया।
एक नन्हे बालक को कृष्ण की वेशभूषा में सजाया गया जब वह सदैव बनी रहती बालकृष्ण को लेकर मंदिर में आए फूलों की वर्षा की गई सभी नाचने लगे गाने लगे श्रोता कृष्ण दर्शन करके भाव विभोर हो गए
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पूर्व व्यासपीठ से पंडित लाल शंकर मेहता शाजापुर ने कहां निर्गुण से सगुन होना निराकार से साकार होना हृदय से गोकुल में आना यह सब भगवान के लिए साधारण बातें जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तब भगवान मनुष्य रूप धारण करके गो ब्राह्मण साधु संत पृथ्वी देवताओं की रक्षा करते हैं जब कंस का अत्याचार बड़ा भगवान आए कंस का उद्धार किया
पंडित मेहता ने कहा जब मन माखन सा कोमल हो जाए जीवन में श्री जैसा मधुर बन जाए तो कन्हैया अवश्य आएगा शरीर को मथुरा और हृदय को गोकुल बनाओ तभी परमात्मा हमारे हृदय में प्रकट होंगे पवित्र शरीर ही मथुरा है शरीर कहीं भी रहे मन को मथुरा वृंदावन भेजो मन को आसक्ति से बचाओगे तो शरीर मथुरा बनेगा और हृदय गोकुल
जब वसुदेव टोकरी में बाल कृष्ण को लेकर मथुरा से गोकुल जाने लगे हथकड़ी टूट गई ताले खुल गए पहरेदार सो गए यमुना ने मार्ग दे दिया लेकिन गोकुल से नवजात कन्या माया को लेकर आए हथकड़ी लग गई जेल के दरवाजे बंद हो गए पहरेदार जाग गए भाव यह है कि जब भगवान हमारे साथ होंगे तो जेल के तो क्या मोक्ष के द्वार भी खुल जाएंगे लेकिन माया रूपी बंधन होने पर हम भगवान को भूल जाएंगे आपने कहा सोई हुई यशोदा के पास कृष्णा आ गए यशोदा ने न तपस्या की अभिलाषा न प्रार्थना उन्हें मालूम ही नहीं था कि उनके घर भगवान आएंगे
परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन काम करें सबसे पहले पुरुषार्थ करें फिर प्रार्थना करें और अंत में प्रतीक्षा करें तो परमात्मा जरूर आएंगे
कृष्ण जन्मोत्सव उत्साह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राम मंदिर कृष्ण मय हो गया आज जन्माष्टमी के कारण विशेष उत्साह का वातावरण रहा
कल मंगलवार को भगवान की बाल लीला गोवर्धन धारण एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा होगी

बच्चों के भविष्य को संवारने में माता पिता किसी परमात्मा से कम नहीं है – पं पवनकृष्ण जी शर्मा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बच्चों के भविष्य को संवारने में माता पिता किसी परमात्मा से कम नहीं है क्योंकि माता-पिता ही बचपन में वह संस्कार दे सकते हैं जिससे कि जीवन पर्यंत चाहे कैसी भी कठिनाई हो पर आने वाली पीढ़ी अपना जीवन एक आदर्श जीवन स्थापित कर सकती है और विपरीत परिस्थितियों में भी एक सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उक्त वचन बज्जाहेड़ा में चल रही श्री मद्द्भागवत कथा के पंचम दिवस श्री पवनकृष्ण जी शर्मा बृजधाम कुड़ाना वालों ने कही। कृष्ण प्रसंग सुनाते हुए आपने कहा कि पुतना सब कुछ जानते हुए भी जगत के जहर को पीने वाले साक्षात परमात्मा को विष पिलाने आयी,पर परिणाम यही रहा कि अपने प्राण की आहूति देनी पड़ी। यही मानव जीवन की पीड़ा हैं कि मोह, माया-ईर्ष्या रूपी जहर जानबूझकर प्रतिदिन पीते जा रहे हैं और जो वास्तविक जीवन हैं उससे हम हमारा परिचय नहीं कर पा रहें हैं। आज इंसान को इंसान से खतरा बढ़ता जा रहा हैं हम सभी एक ही हैं पर न जाने कौन सी पाश्चात आंधी में बहे जा रहे हैं और समाज व राष्ट्र तो दूर हम हमारे परिवार को भी वह संस्कार नहीं दे पा रहे हैं जिससे कि आने वाले समय में वह अपने परिवार को सही तरीके से मार्गदर्शन दे सके। आपके द्वारा बताया गया कि हम आत्मसात करें या न करें, लेकिन हम हमारे कर्म-धर्म व मार्ग से भटक चुके हैं और इसका परिणाम हमें देर सबेर भुगतना तय हैं

Dewas | पुलिस ने की कैफ़े सेंटरों व होटलों की सरप्राईस चेकिंग

युवक-युवतियों को समझाईश देकर छोड़ा

देवास। शहर में रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कैफ़े सेंटरों की सरप्राईस चेकिंग की गई। उल्लेखनीय है कि शनिवार को शहर में ए. बी रोड़ पर स्थित साईं कृपा होटल के कमरे में मुस्लिम लड़के को हिंदू लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था।

इस घटना के पश्चात पुलिस प्रशासन सतर्क होकर रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र के होटलों, ढाबों, कैफे सेंटरों की सरप्राईस चैकिंग की गई। शनिवार को होटल साई कृपा से पकड़ाये मुस्लिम वर्ग के युवक पर प्रकरण दर्ज कर न्यायलय में पेश कर वहा से जेल भेज दिया गया है। इस घटनाक्रम के पश्चात पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी होटलों, ढाबों एवं कैफे सेंटरों की सरप्राइस चैकिंग करते हुए संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों की तलाश की गई। चैकिंग के दौरान मैना श्री काम्प्लेक्स की एक होटल में कुछ युवक युवतियां को पुलिस ने पकड़ा और आई डी चेक कर समझाइश देकर समझाइश देकर वहा से रवाना किया। कैफे सेंटर के संचालकों को कोविड 19 – गाइडलाइन में जारी निर्देशों का पालन करने एवं आगंतुक व्यक्तियों की आईडी सहित रजिस्टर संधारण करने की समझाइश दी गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा)- भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुवे दो दिवसीय दौरे पर है जिसमे बागली विधानसभा के चारों मंडलों में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे इस दौरान नगर कांटाफोड़ में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया उनके साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डाँ. चिंतामणि मालवीय, भाजपा संभागीय संग़ठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, कचरु पटेल का भव्य स्वागत भाजयुमो जिला मंत्री बलदाऊ दुबे के निवास भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा के नेतृत्व में साफा बांधकर गया इस अवसर पर राजेन्द्र पंचोली,संजय गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, राज टुटेजा , लक्की वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना अन्तर्गत देवास के लाभान्वित हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से वर्चुअल माध्यम से की चर्चा

देवास। मल्हार स्मृति मंदिर के समीप चौपाटी पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालाघाट से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से स्ट्रीट वेंडर योजना अन्तर्गत देवास के लाभान्वित हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से चर्चा की। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान बालाघाट में आयोजित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पीएम स्वनिधि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना से लाभान्वित देवास के हितग्राही श्री आशीष सोलंकी से पूछा कि आप क्या व्यवसाय करते हैं। चर्चा के दौरान हितग्राही श्री सोलंकी ने बताया कि वह चायनीज फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। योजना अन्तर्गत 10 हजार रूपये का ऋण प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा मिली। इससे वे अपना व्यवसाय बहुत अच्छी तरह से चला रहे हैं। उन्हें मिले 10 हजार रूपये के ऋण की अंतिम किश्त इस माह जमा हो जायेगी। इसके पश्चात योजना अन्तर्गत 20 हजार रूपये के ऋण के लिए आवेदन करूंगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर योजना के अलावा संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी लाभ मिला है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। श्री आशीष ने योजना का लाभ दिये जाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सोलंकी की बालिका कुमारी तनवी सोलंकी से भी बात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका से पूछा कि बड़ा होने पर क्या बनोगी। बालिका ने बताया कि वह बड़े होकर टीचर बनाना चाहती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिका को मन लगाकर पढ़ने, बड़ा होकर टीचर बनने तथा खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।

होटल साई कृपा में पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ा

• युवक ने युवती से की छेड़कानी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में हिन्दू समाज के संगठन के कान जब खड़े हो गए जब सुचना मिली की शहर के ए बी रोड पर स्तिथ होटल साई कृपा में मुस्लिम युवक के साथ लड़की गयी है। जिस सुचना पर हिन्दू समाज के सभी कार्यकर्त्ता साई कृपा होटल पहुँच गए। देखते ही देखते होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी। वही सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और छापा मारकर युवक-युवती को पकड़ लिया। दोनों युवक-युवती को पुलिस कोतवाली थाना लाई जहाँ दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ के बाद लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया गया। वही लड़के से लम्बी पूछताछ की गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने युवती से ऊनी असली पहचान छुपाकर रखी थी। जानकारी अनुसार होटल में दो रूम बुक कराये गये थे। युवक ने युवती को किसी अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी की योजना बनाने के बहाने से बुलाया था।
मामले में लड़की की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी सन्नी उर्फ़ परवेज खान के खिलाफ पीड़िता के साथ छेड़कानी कर बुरी नियत से उसका हाथ पकडने के आरोप में कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मामले की विवेचना उपनिरक्षक महेंद्र सिंह कर रहे है।