भाजपा नेता ने मीडिया कार्यालय में घुसकर की मारपीट व अभद्रता

पुलिस ने उल्टे पत्रकार पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया

देवास। पिछले दिनों कैला देवी चौराहे पर स्थित शराब के अहाते में एक भाजपा नेता के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है की वीडियो वायरल होने के बाद उसी रात भाजपा नेता विजेंद्र राणा कैला देवी चौराहे पर राजा टावर के समीप स्थित एक मीडिया के कार्यालय में घुस गए और वहां पर वाद विवाद कर तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यालय में आईबीसी 24 चैनल के संवाददाता मोहनीश वर्मा भी मौजूद थे। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

पत्रकार मोहनीश ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र थाने में मारपीट का प्रकरण भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज करवाया, उसके डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ ही मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि मामले में एक विधायक और भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस ने यह प्रकरण पत्रकार पर दर्ज किया है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि जब स्वयं भाजपा नेता ही मीडिया कार्यालय में घुसे थे तो पत्रकार ने क्या अपराध कर दिया? पुलिस ने मामले की छानबीन किए बिना पत्रकार पर एट्रोसिटी एक्ट लगा दिया।

पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जाँच कर प्रकरणों को खात्मा करने की मांग की

पत्रकार मोहनीश वर्मा पर पत्रकार कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद उलटे दर्ज कराए उलटे झूठे प्रकरण व देवास जिले के कांटाफोड़ में भी पत्रकार जितेंद्र आस्के पर दर्ज झूठे प्रकरण के विरोध में प्रेस क्लब देवास, युवा प्रेस क्लब देवास, यूनाइटेड प्रेस क्लब देवास व श्रमजीवी पत्र संघ आदि द्वारा घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया और निष्पक्ष जाँच कर प्रकरणों को खात्मा करने की मांग की।

दारू के आहते पर भाजपा नेता विजेंद्र राणा उनके साथियों के साथ मारपीट करते हुए

Dewas, विधि विधान से किया वानर का अंतिम संस्कार 13 वीं पर होगा भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन

देवास। गौै सेवक मित्र मंडल के सचिन प्रजापति ने बताया कि बालगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी के पास एक हाईटेंशन लाइन के खंबे पर एक बंदर चिपक कर मर गया। वन विभाग की मदद से बंदर को नीचे उतारा फिर विधि विधान से अंतिम संस्कार गौ सेवक मित्र मंडल द्वारा किया गया। हमारे हिंदू धर्म में बंदर हो हनुमान जी का रूप दिया जाता है। 27 अगस्त को वानर का तीसरा किया गया। प्रजापति ने बताया कि वानर की तेरहवीं पर 5 सितम्बर को राम मंदिर चाणक्यपुरी पर भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वानर के अंतिम संस्कार एवं तीसरे पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष दुर्गालाल घोड़ेला ,छोटेलाल मांगरोला, रवि मालवीय, जितेन्द्र लवानिया, सौरभ शुक्ला, संजय अग्रवाल ,सावन परमार ,अर्जुन ,जय परासिया ,अजय परमार, चेतन कुमावत आदि उपस्थित थे।

बिजवाड़ में लगा पहली बार वैक्सीन सेंटर वैक्सीन लगवाने को लेकर दिखा लोगों मे उत्साह

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बिजवाड़ विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पहली बार वैक्सीन सेंटर लगा वही वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया गुरुवार रात्रि 8 बजे से विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड मे वैक्सीन लगना आरंभ हुई ब्लॉक मेडिकल अधिकारी लोकेश मीणा कन्नौद, जनपद पंचायत सीईओ प्रभांशु सिंह कन्नौद के द्वारा बिजवाड़ में वैक्सीन सेंटर आरंभ करवाया गया वही वैक्सीन के 200 डोज बिजवाड मे भेजे गये जानकारी देते हुए वेरिफायर प्रकाश पटाक सुन्द्रेल ने बताया के वैक्सीन के 200 डोज मे से 175 डोज कल रात्रि मे लग गये थे इस दौरान सीएचओ लीलीमुनी कुमारी ,वेक्सीनेटर रामेश्वर मीणा, कृष्णा चौहान,आशा सहयोगी विजया व्यास, माया राठौड़,पुर्णिमा आशापूरे ,पत्रकार दीपक शर्मा,अखिलेश सिसौदिया, संतोष धाकड़, जीवन परिहार,पुष्पेंद्र धाकड़ सचिव श्याम जोनवाल, विशाल जायसवाल, का विशेष सहयोग रहा वही वैक्सिंग लगवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया वही बिजवाड चौकी प्रभारी राहुल रावत ने भी अपने स्टाफ सहित पहुंच कर मोर्चा संभाला।

इटावा में आमजन को मिट्टी के गणेश और गंगाजल वितरण का समापन

देवास। लगातार पिछले ढाई माह से आदित्य दुबे द्वारा इको फ्रेंडली मिट्टी गणेश की प्रतिमा तैयार की जा रही थी। प्रतिमा तैयार होने के पश्चात उनका वितरण कार्य प्रारंभ किया गया था। अभी तक लगभग इटावा नगर में 1900 प्रतिमा का वितरण कर 26 अगस्त को इटावा नगर में वितरण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष डांगी, मनोज ठाकुर, मनोज डोडिया, मधु अजय शर्मा, शशि कला ठाकुर, ऋतु संवनेर का ऋचा दुबे द्वारा केसरिया दुपट्टे से स्वागत किया गया। इटावा नगरवासियों ने अपने घर मे पधारे गणेश जी और गंगा मैय्या एवं अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर हल्दी कुमकुम से पूजन और आरती कर जोर शोर से स्वागत किया। पूरे सप्ताह चले इस वितरण कार्यक्रम में यशोदा गावंडे,सीमा शर्मा, गुड्डु भय्या मसाले वाले, मंगला भावसार, उषा योगी, हृदयेश शर्मा, रानी शुक्ला, रेखा शर्मा, भावना माते, कमलेश राठौर, पूजा मिश्रा, खुशी शर्मा, खुशबू परमार, कनक भावसार, सूरज चौहान, मानसी चौहान, आद्या दुबे, आर्यमन दुबे, विकास विश्वकर्मा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम समाप्ति पर आदित्य दुबे ने समस्त अतिथियों, सहयोगियों का आभार मानते हुए जानकारी दी कि अब जनजागरण हेतु जनप्रतिनिधियों प्रतिष्ठितजनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा एवं गंगाजल भेंट करने का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा।

Dewas,नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया

• सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने से किसान साल में तीन फसल ले सकता है : झाला

देवास। युवा कांग्रेस दिग्विजय सिंह झाला ने बताया नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया गया। ज्ञातव्य है कि पिछले डेढ़ वर्षो से अधिक समय से नर्मदा सिंचाई योजना जल की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा कई बड़े आंदोलन एवं मांग पत्र शासन प्रशासन को सौंपा गए हैं, जिसमें देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के 463 गांव एवं सोनकच्छ विधानसभा के 65 गांव को सम्मिलित करने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन सतत रूप से चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में देवास जिले के प्रमुख मंदिरों पर प्रशासन को सद्बुद्धि एवं भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप देकर देवास जिले के एवं देवास विधानसभा के अन्नदाता को सिंचाई की सुविधा मिले एवं अन्यदाता कृषि को व्यवसाय के रूप में लाभ का धंधा बना सकें, अन्नदाता को अधिक से अधिक लाभ मिले। सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने पर किसान द्वारा साल में तीन फसल ली जा सकती है। परंतु देवास विधानसभा के ग्रामों में पानी ना होने के कारण किसान केवल दो ही फसल ले पाते हैं। उसमें भी प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता को नुकसान होता है। इसी मांग को लेकर नर्मदा जल का कलश मंदिरों में रखा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, गोरधन देसाई, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान, मोनू , शुभम सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

विश्वास ही भक्ति का आधार है पंडित लालशंकर मेहता

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। ग्राम बोरानी के नवीन राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शाजापुर से पधारे पंडित लाल शंकर मेहता ने कहा
जिसमें ज्ञान हो उसमें भक्ति आ जाए यह आवश्यक नहीं है लेकिन जिस में भक्ति होगी उसमें ज्ञान स्वत आ जाएगाभगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति का मार्ग सबसे सरल है कलयुग में दुखी जनों के दुख दूर करने का सर्वश्रेष्ठ साधन भागवत कथा ईश्वर के साथ प्रेम करने का साधन श्रीमद् भागवत कथा है मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई साधन नहीं है जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर भागवत कथा कहने सुनने वह पढ़ने का अवसर मिलता है
भागवत पुराण वैष्णव का परम धन पुराणों का तिलक ज्ञानियों का चिंतन संतों का मनन भक्तों का वंदन भारत की धड़कन है
ज्ञान धन और प्रतिष्ठा कमाने के लिए नहीं है परमात्मा की प्राप्ति के लिए हे
सतयुग त्रेता द्वापर इन तीनों युगों में ज्ञान वैराग्य मुक्ति के साधन थे किंतु कलयुग में केवल भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है भगवान की कथा श्रवण से अशुभ वह सुनाएं नष्ट होती है भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से 3:00 बजे तक रहेगा सुखद संयोग है 30 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा
श्रीमद् भागवत कथा समिति ने श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है

टीकाकरण केन्द्रो का निरीक्षण आयुक्त द्वारा

देवास/ कोविड के संक्रमण से बचाव हेतु चलाये जा रहे टीकाकरण महाअभियान मे टीकाकरण की व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने टीकाकरण प्रभारी डॉ. पवन माहेश्वरी के साथ टीका केन्द्रो का निरीक्षण कर नागरिको को लगाये जा रहे टीके के दूसरे डोज की जानकारी ली गई। साथ ही अधिक संख्या मे वार्डो से नागरिको को टीके लगवाये जाने के लिये प्रेरित करने हेतु स्वास्थ्य व नगर निगम की टीम को निर्देशित किया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान निगम झोनल अधिकारी जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, शाहीद अली एवं झोन स्वास्थ्य निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे। आयुक्त ने आम नागरिको से अपील कि है कि 26 अगस्त को भी टीकाकरण महाअभियान मे अधिक से अधिक टीके लगवाये तथा इस महाअभियान को सफल बनाने मे सहभागी बने।

दुरस्त वन ग्राम निवासियों को वैक्सिंन सेंटर तक वन विभाग की गाड़ियों से लाया गया

बागली (सुनिल योगी) – जिस प्रकार मतदान के समय राजनीतिक पार्टियां अपने अपने वोटर लाती है! उसी प्रकार कोवीड बचाव वैक्सीन लगाने के लिए वन विभाग के जवाबदार अधिकारी वनो मे बसे ग्रामीणों को वैक्सीन सेंटर तक लेकर आए ! वन विभाग से जुड़े लोगों का सेवा भाव भी इस बार देखने को आया वन मंडल अधिकारी पी एन मिश्रा के निर्देश पर गठित दल द्वारा राष्ट्रहित का यह कार्य संपन्न करवाया मामला 25 अगस्त को महा वैक्सीन अभियान के तहत सभी को वैक्सीन लगाने का था! मंगलवार को वैक्सीन लगाने के लिए दूरस्थ अंचलों में रह रहे वन ग्राम क्षेत्र के परिवारों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करते हुए इसे लगवाने के लिये तैयार किया इस बीच और कई लोगों को वन विभाग के निजी वाहन सेवा दी गई ! महा अभियान के पूर्व
वन मंडल अधिकारी पी.एन मिश्रा के निर्देशन पर यह परोपकार कार्य किया गया इस अभियान में क्षेत्रीय उप वन मंडल अधिकारी अमित सोलंकी के मार्गदर्शन में बागली क्षेत्र से जुड़ी जिनवानी रेंज के रेंजर बी.एस सिकरवार तथा डिप्टी रेंजर श्रीकांत दीक्षित द्वारा दूरस्थ अंचलों में रह रहे आदीवासी परिवारों को वैक्सीन सेंटर तक लाने की व्यवस्था करते हुए उन्हे वेक्सीन लगवाया ओर बचे हुए लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित भी किया! कामकाज का समय होने की वजह से कई लोग मजदूरी हेतु अन्य स्थान पर चले गए हैं! लेकिन जो बचे हुए लोग थे! उन्हें वेक्सीन सेंटर पर ले जाकर वैक्सीन लगवाया गया वन विभाग से जुड़े जवाबदार लोगों ने निर्धारित वैक्सीन केंद्रों का निरीक्षण भी किया! विशेषकर मजदूर परिवार से जुड़े लोगों को घर तक पहुंचाया गौरतलब है! कि वन ग्राम मैं नामांकित कई परिवार दूरस्थ जंगल में रहते हैं !उन्हें सूचना देना और लाना जवाबदारी का कार्य था! जो वन विभाग के सुपुर्द किया था, जिसे निभाने के लिए 2 दिन पूर्व से विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचे नतीजा यह हुआ कि 70% वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण हो गया है!

बुजुर्ग महिला का मर्डर और अधेड़ महिला का गंभीर हालत में मिलना बना हाटपिपलिया और बागली पुलिस के लिए बना चैलेंज!

सुनील योगी। बागली रक्षाबंधन पर्व के आसपास एक महिला गंभीर अवस्था में घायल दूसरी मृत दोनों की गुत्थी नही सुलझ सकी है। 10 अगस्त और 22 अगस्त का है ! 10 अगस्त को चापड़ा में 65 वर्ष की महिला की लाश उसी के पशु बाड़े में मिली जिसकी जानकारी बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे को लगी मई दल बल के मौके पर पहुंची टीआई सुनिता कटारे ने अपनी मुखबिरी के साथ साथ कुछ लोगों को राउंडअप भी किया किंतु वास्तविक स्थिति का पता नहीं लग पाया मामला तब उलझ गया जब सी एफ एल टीम द्वारा महिला के शरीर पर लगे घाव को देखकर इस घटना को हत्या की घटना करार दिया, तभी से बागली पुलिस इस मामले में परत दर परत खोज कर रही लेकिन सफलता नहीं मिल पाई दूसरी घटना 22 अगस्त को हाटपिपलिया थाना अंतर्गत ग्राम घुसट के पास धुराडा जंगल( घाटी) के पास अत्यंत घायल अवस्था में अधेड़ उम्र की महिला मिलने के बाद हाटपिपलिया पुलिस की परेशानी और बढ़ गई आसपास जानकारी लेने के बाद घटना के 5 दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा दोनों घटनाओं में देवास पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा चापड़ा मर्डर वाली घटना में ₹10 हजार इनाम की घोषणा करते हुए बताया कि इस संबंध में जानकारी देने वाले को यह राशि नगद दी जाएगी दूसरी हाटपिपलिया वाली घटना में जानकारी देने वाले को या इस संबंध में कोई भी लिंक बताने पर 30 हजार इनाम की राशि देने की घोषणा की गई है! इस पूरे मामले में दोनों थाने के टी आई के अलावा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रधान आरक्षक आरक्षक की टीम मामले को सुलझाने में लगी हुई है बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिस तंत्र पूरी तरह लगा हुआ है ! कई पहलू पर जांच की जा रही है किंतु सफलता नहीं मिल पाई इसलिए जानकारी देने वालों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है !हाटपिपलिया जंगलों में मिली घायल महिला अभी तक बोलने की अवस्था में नहीं आ पाई है! ईसी घटना के संबंध में हाटपिपलिया पुलिस आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है! बागली सबडिवीजन में पहली बार एक ही पखवाड़े में वह भी रक्षाबंधन पर्व के आसपास दो महिला संबंधी घटनाओं मैं मदद करने वालों के लिए प्रथक प्रथक इनाम की घोषणा होना क्षेत्र के अपराधियों के हौसले की बुलंदी बताती है! विश्वस्त सूत्रों की माने तो पुराने गुंडे मवालीयो पूछताछ करने पर कुछ सफलता मिल सकती है घटना की शिनाख्त जितनी देरी से हो रही मामला उतना उलझ रहा है!

27 अगस्त को भोरासा में होगा संस्था मां शारदा द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन…

• असहाय महिलाओं के लिए पांच निशुल्क सिलाई केंद्रों का भी होगा उद्घाटन

भौरासा (अभय नागर)। नगर भोरासा में संस्था मां शारदा इंदौर के द्वारा कुछ न कुछ नया कार्य समाजसेवा को देखते हुए किया जा रहा है इसी कड़ी में 27 अगस्त शुक्रवार को भोरासा नगर में औदुंबर समाज धर्मशाला में सुबह 11:00 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति में नगर की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया जाएगा जिसमें सभी बहने सज्जन भैया को रक्षा सूत्र बांधेगी वही राखी बनवाने के बाद उन्हें रक्षाबंधन का तोहफा भी संस्था द्वारा दिया जाएगा साथ ही नगर में गरीब बेसहारा महिलाओं को रोजगार हेतु अभी तक जो 21 सिलाई मशीने प्रदान की गई है उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नगर में गरीब असहाय महिलाओ व अन्य जो बच्चे व महिलाएं सिलाई सीखना चाहती हैं उनके लिए पांच स्थानों पर निशुल्क सिलाई केंद्र भी इसी दिन खोले जाना है जिसका शुभारंभ भी माननीय विधायक जी के द्वारा किया जाना है संस्था मां शारदा के अथक प्रयासों से अभी तक नगर में कई महिलाओं को सौगाते मिल चुकी हैं आगे भी संस्था के द्वारा समाज हित के लिए कई कार्य किए जाने हैं जिसकी रूपरेखा भी तैयार है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के संचालक प्रमोद कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि हम धीरे-धीरे भोरासा की इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाह रहे हैं जो कि आज आर्थिक तौर पर काफी परेशान हैं हम चाहते हैं कि वे किसी के आगे हाथ ना फैलाएं सक्षम बने अपना व अपने बच्चों का जीवन जीने के लिए आर्थिक तंगी ना उठाएं हम से जो भी प्रयास किये जा रहे हैं हम करने की कोशिश कर रहे हैं आगे और भी अच्छा प्रयास करते हुए जितने ज्यादा लोगों की मदद हो सकेगी उतनी ज्यादा करेंगे वही सामूहिक रक्षाबंधन पर उन्होंने बताया कि नगर की महिलाएं अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे क्षेत्र के लिए हक से सब कुछ मान सकती है क्योंकि जब एक बहन अपने भाई से कुछ मांगती है तो वह जरूर देता है सज्जन वर्मा इस क्षेत्र के विधायक हैं प्रदेश के बड़े नेता हैं तो हमने इस कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है अब नगर की महिलाएं सज्जन भैया को भाई के रूप में राखी बांधेगी की और वह भी उन्हें उसी समय तोहफे देंगे और साथ ही उन बहनों की अन्य कई समस्याएं होंगी उन्हें भी सुनेंगे कार्यक्रम हमने काफी सुनियोजित तरीके से बनाया है जिससे कि हर बहन को पूरा समय मिल सके अपनी बात रखने का व भैया से मिलने का क्योंकि महिलाये कभी भी अपने विधायक से मिल नहीं पाती है जब भी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में होते हैं तो आम इंसान अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तक नहीं पहुंच पाता इन कार्यक्रमों की मदद से सभी बहने सिधे संवाद कर सकेंगे कार्यक्रम किसी भी प्रकार का राजनीती कार्यक्रम नही हे सभी महिलाए जनप्रतिनिधि सिधे जनता से जड़ेंगे ।