बागली (सुनील योगी) – विगत दिनों उज्जैन की घटना ने शांत मालवा क्षेत्र को बदनाम किया है चंद मुट्ठी भर उठाई गिरे लोग फिजा में जहर घोल ते हैं जिसके कारण पूरे क्षेत्र में तनाव आ जाता है बागली नगर में हिंदू संगठनो ने मंगलवार को नगर के प्रमुख मार्गो में जुलूस निकालकर यह चेतावनी दी है कि भारत( राष्ट्र) विरोधी किसी भी गतिविधि या नारेबाजी तथा जुमलेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मामले में प्रशासन सख्त कार्रवाई तो करेगी ही लेकिन राष्ट्रभक्त लोगों ने भी इस बीच इलाज वाली कार्यवाही कर दी तो इसकी जिम्मेदारी दोषियों की स्वयं की रहेगी इसलिए नई पीढ़ी को उनके परिजन शुद्ध रूप से समझा दे उनका जन्म भारतवर्ष में हुआ है और भारत देश ही उनका अपना देश है अन्य देश की तारीफ करना या भारत विरोधी मुहिम का समर्थन करना उनके लिए नुकसानदायक है माता पिता अपने बच्चों को राष्ट्र भक्ति की तालीम दे गद्दारी कि नहीं इसी उद्देश्य को लेकर बागली में भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर वहां की सरकार को भी चेतावनी दी है संगठनों द्वारा भारत माता की जय नारों के साथ ऐसी हरकत करने वाले किसी भी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया
Category: देवास
कोविड वैक्सीन महा अभियान के तहत बागली को 20000 वैक्सीन का लक्ष्य
बागली (सुनील योगी) – पूरे प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत देवास जिले में भी 25 अगस्त को 65000 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है! जिसमें बागली को 20,000 वैक्सीन लक्ष्य है !18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को भी वैक्सीन लगेगा कोरोना बीमारी से बचाव के लिए यह महा अभियान प्रदेश भर में जारी है! बागली अनुविभागीय अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि इस बार लक्ष्य पूर्ति के लिए सब प्रयास किए जा रहे हैं! मंदिर मैं आरती के बाद अनुरोध अपील पंडितों द्वारा की गई वही अजान के बाद सदर द्वारा यह अपील की गई मुस्लिम समाज के वरिष्ठ कासम अली एवं सदर फिरोज भाई ने बताया कि अलाउंस के अलावा घर-घर सूचना भी पहुंचाई जा रही है! वहीं छत्रपति सरकार हनुमान मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा, ने बताया कि आरती के दौरान सूचना दे दी गई है! तथा यहां दर्शन करने आने वाले सभी भक्तों को भी वैक्सीन के संबंध में जागरूक किया जा रहा है! भोमिया जी मंदिर पुजारी नरेंद्र वैष्णव ने बताया वह लगातार श्रद्धालुओं को जागरुक कर रहे हैं!
Dewas, एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुआ विवाद,
• एक दूसरे पर बरसाए लाठी डंडे, गाय-मवेशी पर भी किया हमला
देवास। ग्राम लौहारी में सोमवार करीब शाम पाँच बजे एक ही समुदाय के दो पक्षो में विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्षो के लोगो को चोट भी आई है। विवाद के दौरान एक दूसरे पक्ष के लोगो के साथ साथ गाय-मवेशियों पर भी हमला किया गया है। विवाद के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गयी। मामले में दोनों पक्षो द्वारा सिविल लाइन थाने में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।
दरसल सोमवार को दोनों पक्षो में विवाद होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक पक्ष जिसमे फरियादी कादर पिता रफ़ीक शेख जाती मुस्लमान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लौहरी ने आरोपी वसीम पिता जमील खा, टीपू पिता जमील खा, जमील पिता कालू खा, जाकिर पिता कालू खा निवासी ग्राम लौहारी पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की
आरोपीयो ने फरियादी के साथ पुराने विवाद को लेकर मां बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व कुल्हाडी, डंडे से मारा जिससे फरियादी को सिर मे तथा अनैको जगह चोंट आई है। आरोपीगणो ने फरियादी को बोला कि आईंदा अगर तु हमारे बिच मे आया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। वही दूसरे पक्ष के फरियादी टीपू शेख पिता जमील शेख द्वारा जाती मुसलमान निवासी ग्राम लौहारी द्वारा आरोपी कादर पिता रफीक, अजीज पिता मजीद, यास्मीन पिता अजीज, रफीक पिता मजीद, अजहर पिता अजीज, सदाम पिता मन्नान, इरफान पिता चांद खां, व अन्य लोग निवासीगण ग्राम लौहारी देवास पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की आरोपीयो ने फरियादी व पीडितो के साथ पुराने विवाद को लेकर एकमत होकर मां-बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व तलवार व सलीया व लाठी डंडो के मारपीट कि जिससे फरियादी व पीडितो को चोंटे आई है। आरोपीगणो ने फरियादी के वाहन व घर पर तोडफोट कि व डंडो से फरियादी की गाय-ढोरो मे चोंट पहुचाई है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
गरीब बस्ती में पहुंचकर मनाया रक्षा बंधन पर्व
कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – युवक कांग्रेस नेता शैलेष तिवारी ने आज नगर कांटाफोड़ में युवक कांग्रेस के साथियों के साथ गरीब
बस्ती में पहुंचकर छोटी – छोटी बहनों के साथ मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया व रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षा का संकल्प लिया इस अवसर पर राजेश कर्मा , इंदर कर्मा, लक्की रत्नापारखी, अर्पित बिंजवा जावेद शाह उपस्थित थे।
अंचल में भुजरिया पर्व परंपरागत तरीके से मनाया
बागली (सुनील योगी)- बागली सबडिवीजन मालवा एवं निर्माण की संस्कृति से मिलाजुला क्षेत्र है यहां पर अधिकतर बड़े गांव और पंचायत आदिवासी बाहुल्य तथा मजदूर वर्ग बस्ती वाली है !यहां पर आज भी परंपरागत पर्व जो संस्कृति से जुड़े हुए हैं! उन्हें इमानदारी से मनाया जाता है ! इस क्षेत्र में रक्षाबंधन के एक दिन बाद ही भुजरिया पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया, इस पर्व में कई परिवार मान मन्नत करते हुए अपने घरों पर 7 से 12 दिन पूर्व से विशेष टोकरी (बांस की टोकरी) मे नदी किनारे से मिट्टी लाकर गेहूं के बीज डालकर उगाते हैं! जिसे स्थानीय भाषा में ज्वारा कहते हैं! निश्चित दिनों की अवधि में यह हरे भरे हो कर गमले नुमा आकर्षक हो जाते हैं! विधि विधान से इन्हें घर में पूजा घर स्थान पर रखकर पूजा पाठ की जाती है! तथा गुड एवं घी की धूप दी जाती है ! बाद में कुंवारी लड़कियां एवं महिलाएं इसे सिर पर रखकर गांव की प्रमुख गलियों में निकलती है! साथ में परिवार के कई सदस्य और ग्रामीण समाज के लोग भी रहते हैं !इसे बीच स्थान में रखकर इसके आसपास गीत गाकर ईश्वर से क्षेत्र में धन-धान्य परिपूर्ण रहे और आसमानी आफत से सुरक्षा बनी रहे ,इस प्रकार की कामना करते हुए लोक संस्कृति गीत गाए जाते हैं! बाद में समीप में बह रही नदिया पारंपरिक जल स्त्रोत पर जाकर इसे ठंडा कर दिया जाता है ! ईस दिन प्रत्येक घर में मिठाई के रूप में कुछ न कुछ पकवान बनाए जाते हैं ! वर्षों पुरानी यह परंपरा समाज को एक दूसरे से जोड़ती है विशेषकर आदिवासी समुदाय में भुजरिया पर्व का उत्साह बहुत रहता है!
विधायक ने दी सभी को बधाई
भुजरिया पर्व पर बागली के विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक संस्कृति से जुड़ी यह परंपरा आज भी समाज को जोड़ने का काम करती है परिवार के सदस्य बाहर काम करने गए हो तो भी इस दिन परिवार के बीच में आ जाते हैं
बागली मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कभी भी हो सकता है अवरुद्ध
बागली(सुनील योगी )- बागली तहसील मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गुनेरा स्थित नाले पर बनने वाला पुल, नवीन निर्माण प्रगति पर है! लेकिन वर्तमान मे यातायात उपयोग आने वाला पुराना पुल क्षतिग्रस्त होकर जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है! विगत 2 दिन पूर्व हुई तेज बारिश से पुल की हालत और खराब कर दी है! हनुमान तरह प्रतिदिन छोटे बड़े 1000 से अधिक वाहन इस पुल से गुजरते हैं! बड़े वाहन जब भी इस पुल से गुजरते हैं !तो पूरा पुल टूटने जैसी स्थिति में आ जाता है! यदि एक या दो बार तेज बारिश और हो गई तो यहां स्थिति गंभीर हो जाएगी! बागली विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य लिंक मार्ग है! चापड़ा से बागली के मध्य आने वाला यह स्थान वर्षा ऋतु में हमेशा अवरुद्ध हो जाता है! यहां के रहवासी राजेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि यह पुल अंग्रेज शासनकाल का होकर ऐरन से निर्मित बहुत पुराना है! कई बार इंजीनियर रिपोर्ट पहुंचा दी गई है जिसमें इसकी अवधि समाप्त बता दी गई है! क्षतिग्रस्त होने की अवस्था में इसकी रिपेयरिंग कई बार हो चुकी है! वर्तमान में यहीं पर नवीन पुल का निर्माण गुणवत्ता वाला किया जा रहा है! लेकिन वर्तमान में उसे पूर्ण होने की कोई संभावना नहीं है! इसलिए पुराने पुल का ही उपयोग लगातार जारी है! साथ ही बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तेज बारिश होते ही यहां पर यातायात पुलिस या स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाना अनिवार्य है! वरना कभी भी बड़ी घटना घट सकती है! भारी वाहन आज भी डर के साए में निकलते हैं!
25 अगस्त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
जिले में 4 लाख 60 हज़ार से अधिक लोगो को अभी भी वैक्सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में वैक्सीनेशन महा अभियान के संबंध में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि जिले में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। 25 अगस्त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पाना आपके सहयोग से ही संभव है। वैक्सीनेशन के लिए जिले में ढाई सौ से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जायेंगे। जिले में जिन्होंने अभी तक वैक्सीन का प्रथम डोज नहीं लगाया है। उनकी लिस्ट बनाई गई है, वैक्सीनेशन सेंटर पर आने के लिए मैसेज भेजे जा रहे है। अक्टूबर अंत तक जिले में दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। आप सभी समाज के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले में 04 लाख 60 से अधिक लोगो को अभी भी वैक्सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी है।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि आप सभी अपने सदस्यों को एक्टिव करें और नागरिकों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार- प्रसार करें। जिन नागरिकों का वैक्सीन के दूसरे डोज का समय आ गया है, उन्हें दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीनेशन से हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को हम सब ने मिलजुल रोका है।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों से कहा कि आप टीम बनाएं और समाज के नागरिकों को मैसेज करें, घर जाकर प्रेरित करें। जहां भी समाज की पापुलेशन ज्यादा है, वहां वैक्सीनेशन सेंटर पर नागरिकों आप लेकर आए। मुस्लिम बहुल इलाकों में जाएं और नागरिकों को प्रेरित करें। जिले में पर्याप्त सेंटर बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए सभी अधिकारियों की बैठक भी ली गई है। अनुभाग स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
निगम संबंधि बकाया करो की शत प्रतिशत वसुली के निर्देश
देवास। कोविड-19 संक्रमण के बचाव के अन्तर्गत लगाये गये लॉक डाउन के कारण शासन निर्देशानुसार शहर के निगम संबंधि बकाया करदाताओ को अपने बकाया करो के भुगतान के लिये नगर निगम द्वारा करो पर लगने वाले सरचार्ज (अधिभार) पर छूट दी जा रही है। जिसका लाभ बकाया करदाताओ को मिले इस हेतु आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम प्रभारी संपत्तिकर अधिकारी प्रदीप शास्त्री ने प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान पठान के साथ झोन प्रभारियो एंव वार्ड प्रभारियो के साथ निगम बैठक हॉल मे बैठक आहुत की गई। जिसमे वार्ड प्रभारयो द्वारा प्रतिदिन की जा रही वसुली की जानकारी लेते हुये बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया के बकाया राशि के बिल एवं चालु वित्तीय वर्ष के बिलो का वितरण भी शत प्रतिशत किये जाने के निर्देश बैठक के दौरान संबंधितो को देते हुये वसुली मे ओर अधिक सुधार किये जाने हेतु कहा। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री पठान के द्वारा सभी वार्ड प्रभारियो को शत प्रतिशत वसुली कर देवास नगर निगम को अग्रणी रखे जाने हेतु कहा गया।
लकड़ी तस्करी मामले में वनरक्षक की मोटरसाइकिल जंगल में मिली
बागली (सुनील योगी) – रक्षाबंधन के 1 दिन पूर्व जटाशंकर मार्ग पर लकड़ी तस्कर और वन विभाग अमले का आमना-सामना होने पर लकड़ी तस्कर युवकों की ओर से पथराव किया गया इस अवस्था में वन विभाग द्वारा हवाई फायर कर बचाव किया मौके से मोटरसाइकिल वाहनों पर रखी सागवान सिल्लीया वाहन सहित जब्ती कार्रवाई की गई इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी लोग वनरक्षक की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 41 एमएस 6860 को वहां से लेकर फरार हो गए जिसकी सर्चिंग चौकीदारों द्वारा की गई 7 घंटे सर्चिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल जंगल में मिल गई इस पूरे मामले में बागली थाने पर भी सूचना दी गई उक्त जानकारी क्षेत्रीय रेंज अधिकारी मुस्कान शिवहरे ने देते हुए बताया कि पूरे मामले में बागली पुलिस की मदद भी लेना चाहि लेकिन उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की घटना के बाद घायल वनरक्षक का इलाज निजी अस्पताल में करवाया गया मामले में बागली थाने पर आवेदन दिया है और प्रकरण भी दर्ज करवाया है दूसरी ओर बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे ने बताया कि वन विभाग वालों ने पत्र के माध्यम से इस मामले में किसी भी कार्रवाई को करने से इंकार कर दिया है हमारे पास मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट और उसे मिलने की सूचना तक नहीं दी गई वन विभाग पुलिस विभाग का विरोधी वासी बयान आने से वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाया कुछ लोग घटना को प्रायोजित घटना बता रहे हैं लेकिन मौके पर लकड़ी की जब्ती गिरफ्तारी और वाहन जब्ती मायने रखती है
वर्जन
बागली वन विभाग अमले द्वारा संबंधित मामले में सागवान सिल्लीयो की धरपकड़ की है और हमारे विभाग का वनरक्षक भी घायल हुआ है हम विभागीय कार्रवाई करने के साथ-साथ पुलिस प्रकरण भी दर्ज करवाएंगे
अमित सोलंकी उप वन मंडल अधिकारी बागली
लकड़ी चोरों के हौसले इतने बुलंद कि उन्होंने वन विभाग अमले पर किया पत्थरों से हमला
वनरक्षक घायल, वनरक्षक की मोटरसाइकिल भी चुरा कर ले गए लकड़ी माफिया
बागली (सुनिल योगी) – क्षेत्र में लकड़ी काटने वाले लोगों की बड़ी गैंग है! इन लोगों के पीछे दबंग एवं रसूखदार लकड़ी माफिया है! इनके हौसले इतने बुलंद एक ही हरे-भरे जंगल को काटकर सरेआम परिवहन करके मनचाहे स्थान पर ले जाते हैं! वन विभाग की सख्ती के बावजूद भी यह लोग दादागिरी से संगठन का डर बता कर लकड़ी काटने से बाज नहीं आ रहे हे
कई बार लगता है , कि वन विभाग इनके सामने बहुत बोना है! अब समय आ गया है इन लोगों पर भी राजद्रोह की धाराएं लगना चाहिए
बागली वन क्षेत्र पाल अधिकारी(रेजंर) मुस्कान शिवहरे के मार्गदर्शन में लगातार मुखबिरी सूचना मिलते ही दबिश डाली जा रही है लगातार तीसरे दिन भी लकड़ी माफियाओं से लकड़ी पकड़ने की खबरों ने इनके( लकड़ी काटने वाले ) हौसलों की कहानी बता दी है! इसी श्रंखला में रक्षाबंधन के 1 दिन पूर्व शनिवार रात्रि में मुखबिर की सूचना के बाद इन लकड़ी चोरों को पकड़ने के लिए बागली वन विभाग द्वारा गठित चेकिंग दल द्वारा जटाशंकर मार्ग पर दी जा रही गश्ती के दौरान मोटरसाइकिल पर सागवान सिल्ली ले जा रहे लकड़ी चोरों से आमना सामना हुआ आरोपी मोटरसाइकिल के सहारे सागवान सिल्ली का अवैध परिवहन करते दिखाई दिए उन्हें रोकने की कोशिश की तो लकड़ी तस्करों द्वारा पथराव शुरू कर दिया पथराव घटना में वनरक्षक दिनेश बनेड़िया को गंभीर चोट लगी है जिन का प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है आरोपीयो की इतनी हिम्मत रही कि उन्होंने मारपीट करने के साथ-साथ वनरक्षक की मोटरसाइकिल को भी चुरा लिया तथा अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग खड़े हुए वन विभाग स्टाफ द्वारा परिवहन करते तीन बाइक वाहन पर रखी 21 सिल्लीया जप्त की जिनकी कीमत ₹19000 बताई गई मौके पर वन विभाग द्वारा आत्म रक्षा के लिए फायर किए गए जब जाकर आरोपी वहां से भागे वरना बड़ी घटना को अंजाम दे देते घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग कर्मचारी संगठनो ने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है तथा आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह जैसे मुकदमे वाली धारा की सिफारिश की है पर्यावरण प्रेमी लोगों ने इसकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है
विश्वस्त सूत्रों की माने तो यह लोग आसपास के जंगलों से परिवहन कर बागली नगर के रसूखदार लोगों के खेत पर लकड़ियां एकत्रित करते हैं वर्तमान में खेतों पर फार्म हाउस बनाने का सिलसिला बहुत गति से चल रहा है बड़े-बड़े मकानों में सागवान लकड़ी लगवाना फैशन है यही लोग बेरोजगार आदिवासी लोगों को लालच देकर उन लोगों से जंगल कटवाते हैं वर्तमान में बागली जटाशंकर मार्ग पर बहुत मकान बन रहे हैं
