आष्टा (विक्रम ठाकुर)। देश में कोरोना का कहर शुरू होते ही भारतीय स्वास्थ सेवाओ की कमी के चलते सेकड़ो लोगो को जान से हाथ धोना पड़ा है। वही कोरोना की दूसरी लहर आने ओर देशभर में जहा ऑक्सीजन की कमी हुई वही अस्पतालों में बिस्तर ओर संसाधनों की कमी से कई परिवार उजड़ गए। अब वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार भारत मे तीसरी लहर भी आने का अंदेशा बताया गया है जिसकी तैयारी सरकार द्वारा की जा रही है। ऐसे में आष्टा व्यापारी महासंघ ने क्षेत्र के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में तीसरी लहर की तैयारी के लिए अस्पतालों में संसाधनों सहित स्टाफ की आपूर्ति के लिए अपील की है। जिससे आने वाली तीसरी लहर में पिछली दूसरी लहर की तरह हर तरफ त्राहि न मचे। व्यापारी महासंघ के रूपेश राठौर, आदेश शर्मा, धरम सोनी, शैलू मेहता, विपुल छाजेड़, संदीप सोनी, पवन रांका, मनोज जैन, प्रशांत जैन, अश्विन जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते नगर के कई व्यापारी असमय इस दुनिया को अलविदा कह गए जिनकी क्षति की भरपाई करना नामुमकिन है। ऐसे में तीसरी लहर आने के पहले ही आष्टा क्षेत्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाये तो क्षेत्र के लोगो को बाहर नही जाना होगा। साथ ही महासंघ ने सभी से अपील भी की लोग अभी भी बिना मास्क के व्यापार कर रहे है और ग्राहक भी बिना मास्क के बाजारी में घूम रहे है ऐसे में तीसरी लहर का आना शत प्रतिशत हो सकता है इसीलिए जब भी घरों से बाहर निकले तो मास्क लगा कर ही निकले और सामाजिक दूरी का भी पालन करे।
Category: देवास
नारद जी दुनिया के पहले पत्रकार थे और सुखद संदेश देने का काम बखूबी करते थे
छतरपुरा (सुनील योगी) – ग्राम छतरपुरा में सात दिवसीय भागवत कथा आयोजन का श्रवण नाम लेने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु आ रहे हैं कथावाचक उज्जैन के प्रसिद्ध विद्वान पंडित महेश गुरुजी द्वारा भागवत ज्ञान गंगा को सरलतम भाषा में सुना कर श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का धर्म ज्ञान बढ़ा रहे हैं छोटे-छोटे वृतांत उनके मुख्य वचनों से सुनकर लोगों को आनंद आ रहा है देव सोनी ग्यारस उपलक्ष्य पर शिव एवं सती की कथा सुनाइ इसी अवसर पर नारद जी की कथा सुनाते हुए बताया कि देव लोक में नारद मुनि उस समय के बड़े मीडिया प्रभारी रहे सभी देवी देवताओं को तीनो लोक में जाकर सुखद संदेश देने के साथ-साथ सृष्टि में अराजक लोगों की सूचना अभी देवताओं तक पहुंचा देते थे उनकी जानकारी से ही देवता सचेत होते और असुरों का षड्यंत्र रोकते थे कथा के दौरान यजमान दिनेश मांगीलाल पाटीदार द्वारा व्यासपीठ की पूजा की गई कथा के तीसरे दिन रिमझिम फुहारों के बीच श्रवण लाभ लिया व्यवस्थापक गोपाल ठाकुर जी ने बताया कि बुधवार को चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा कथा के दौरान संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम रहे हैं इस बीच इंद्र देवता की प्रसन्नता भी माहौल को खुशनुमा बना रही है
देव सोनी ग्यारस पर क्षेत्र की मंगल कामना हेतु भोमिया जी पर किया विशेष अभिषेक
बागली (सुनील योगी) – क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में शामिल भोमिया जी हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है देव सोनी ग्यारस के अवसर पर यूनाइटेड प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव सुनील योगी की जजमानी में अभिषेक संपन्न होगा अभिषेक करवाने वाले पंडित नरेंद्र वैष्णव द्वारा बताया गया कि आज मंगलवार के दिन देव सोनी ग्यारस का अवसर है इस अवसर पर अभिषेक करना बड़ा फलदाई है 4 माह तक देवताओं के शयन का समय रहेगा इस अवसर पर रवि गुर्जर मांगीलाल योगी लक्ष्मण गुर्जर महिला मंडल की मनू बाई, अनीता बाई तारा बाई, सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही इस अवसर पर जजमान सुनील योगी ने बताया कि क्षेत्र में शांति सद्भाव बना रहे ऐसी कामना को लेकर यह अभिषेक संपन्न करवाया 3 घंटे चले अनवरत अभिषेक में पांच नदियों का पवित्र जल दूध दही शहद गोघ्रत तुलसी पत्र शामिल रहे इसके बाद काम्या सिंदूर के भगवान का श्रृंगार किया गया मंदिर परिसर में हूं महिलाओं द्वारा संगीत में भजन गाए गए
Dewas, शासकीय उचित मूल्य दुकान में की कालाबाज़ारी व अनियमितता
• कलेक्टर श्री शुक्ला ने 2 आरोपियों को 6 माह के लिए भेजा भोपाल जेल
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने 2 आरोपियों के विरूद्ध निरूद्ध आदेश जारी किये है।
जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित भानगढ़ द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बरखेडा कोतापाई के प्रबंधक/विक्रेता द्वारा राशन कालाबाजारी किये जाने, पात्र हितग्राहियों को सामग्री से वंचित रखने, पात्रता अनुसार सामग्री प्रदाय नहीं करने एवं राशन सामग्री का व्यपवर्तन करने पर प्रबंधक रफीक पठान पिता रूस्तम खॉ पठान निवासी लायन होटल के पास बीएनपी रोड देवास एवं पूर्व विक्रेता प्रेमसिंह पिता हुकुमसिंह सोलंकी निवासी गुराडियाभील देवास को 06 माह की अवधि के लिये निरूद्ध कर केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।
Amaltas hospital dewas, आयुष्मान कार्ड द्वारा हुआ 2 लाख खर्च वाला रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर का ऑपरेशन
• अमलतास में हुआ जिले में पहली बार हुआ नवीन तकनीक से रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर का ऑपरेशन
देवास। अमलतास अस्पताल के प्रबंधक विजय जाट ने जानकारी देते हुए बताया की श्रीमती बबीता सक्सेना उम्र 40 वर्ष निवासी भेरूगढ़ उज्जैन उत्साह के साथ अपने पुत्र के विवाह की तैयारियो में व्यस्त थी। अचानक बबीता सक्सेना घर पर ही सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसला और वो नीचे आ गिरी ,इस दुर्घटना में न सिर्फ उनको सिर में चोट लगी बल्कि उनकी रीढ़ की हड्डी में भी फ्रेक्चर हो गया। इमरजेंसी मे परिजन तत्काल उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में ले गए जहा उन्हे 7 – 8 दिन भर्ती रहकर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन की सलाह दी गई जिसका अनुमानित खर्च 2 लाख रू. लगभग बताया गया। परिजन मरीज को अमलतास अस्पताल लेकर आए और उन्हे यहा स्पाईन सर्जन डॉ. अर्पित उपाध्याय को दिखाया परिवार की परिस्थिति को देखकर डॉ अर्पित उपाध्याय द्वारा उन्हें तुरंत भर्ती कर रात में ही आयुष्मान कार्ड द्वारा उनकी रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर का ऑपरेशन नवीनतम मिनिमल इनवेसिव तकनीक के द्वारा किया गया। इस तकनीक से रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होने के कारण मरीज श्रीमती बबीता सक्सेना को दूसरे ही दिन अपने पैरो पर चलवा दिया गया और ऑपरेशन के तीसरे दिन ही वो अमलतास से डिस्चार्ज होकर अपने पुत्र के विवाह में सम्मिलित हो सकी ।
मरीज की रीढ़ की हड्डी में इतना बड़ा फ्रेक्चर था जिसे 8 स्क्रू से फिक्स करना था इस तकनीक में मरीज की पीठ में लम्बा चीरा न लगाकर अलग – अलग जगह से 8 अत्यंत छोटे छिद्र बनाकर उनमें से 8 स्क्रू के द्वारा रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर को फिक्स कर दिया गया। जिससे आपरेशन के दौरान रक्तस्त्राव नही होने से ना मरीज को रक्त चढ़ाने की जरूरत हुई, ना कमजोरी जिसके कारण कई दिनों तक बिस्तर पर लेटे रहना पड़ता है और ना ही लंबे समय तक दवाइया लेना पड़ेगी। ऑपरेशन के तीसरे दिन ही मरीज स्वयं चलकर अपने घर चली गई ।
मिनिमल इनवेसिव तकनीक से इस प्रकार की स्पाईन सर्जरी अमलतास में और सम्पूर्ण देवास जिले में पहली बार की गई ।अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने अमलतास देवास के युवा सर्जन डॉ अर्पित उपाध्याय को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
LUTERI DULHAN: शादी रचाकर भोले-भाले युवकों से रुपये एठने वाली लुटेरी दुल्हन का भण्डाफोड़
देवास/हाटपिपलिया। देवास जिले के हाटपिपलिया पुलिस ने भोले-भाले युवकों से शादी रचाकर उनसे रुपये एठने वाली लुटेरी दुल्हन का भांडाफोड़ किया है। दरसल 19 जुलाई 2021 को फरियादी राजेन्द्र उर्फ राजा पिता बद्रीलाल लाल नाई निवासी ग्राम पौनासा उम्र 27 साल द्वारा थाना हाटपीपल्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की ग्राम रोजड़ी के अनोप सिंह पिता तेजसिंह राजपुत एवं मुकेश पिता बालकृष्ण दुबे आये और मेरे पिताजी को बताया कि एक लड़की इन्दौर में हैं, आपके लड़के के विवाह के लिए देखकर आते है। मेरे पिताजी एवं मेरे काका ला लड़का अशोक, अनोपसिंह व मुकेश के साथ इंदौर गये जहाँ 1,10,000 रूपए में सम्बन्ध तय हुआ।
दिनांक 16 जुलाई 2021 को मैंने किशनलता जाटव से न्यायालय बागली में शादी की नोटरी कराई एवं दिनांक 17 जुलाई 2021 की सामाजिक रिति-रिवाज से गांव के मंदिर में विवाह किया। अगले दिन मेरी पत्नी किशनलता बिना बताये चली गई, जिसकी तलाश मैने गांव के आसपास की जो नही मिली। मेरे साथ किशनलता तथा रोजड़ी के अनोपसिंह एवं मुकेश ने 110000/- रुपये लेकर पैसे एठने की नियत से शादी के नाम पर धोखाधड़ी की है।
फरियादी राजेन्द्र उर्फ राजा की रिपोर्ट पर दिनांक 19 जुलाई 2021 को आरोपीगण
• किशनलता पति राधेश्याम जाटव उम्र 42 साल निवासी भगवतीपुरा थाना खिलचीपुर जिला राजगढ़ हाल मुकाम बड़ा गणपति जिला इन्दौर।
• अनोप सिंह पिता तेजसिंह राजपुत उम्र 58 साल, निवासीगण ग्राम रोजड़ी।
• मुकेश पिता दुबे उम्र 45 साल निवासी ग्राम रोजड़ी थाना हाटपीपल्या के विरुद्ध अपराध के 345/21 पाय 420,34 का पंजीयन कर अनुसंधान में लिया गया।
अपराध अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर द्वारकापुरी इन्दौर से आरोपियो किशनलता पति राधेश्याम जाटव उच्च 42 साल निवासी भगवतीपुरा थाना खिलचीपुर जिला राजगढ़ हाल मुकाम बड़ा गणपति जिला इन्दौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45000/- रुपये जप्त किये। आरोपी किशनलता जाटव के धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी अनोप सिंह पिता तेजसिंह राजपुत उम्र 58 साल एवं मुकेश पिता बालकृष्ण दुबे उम्र 45 साल निवासीगण ग्राम रोजड़ी को भी गिरफ्तार कर 19000/- रूपये जप्त किये।
22 जुलाई को टिकाकरण आज 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे से ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक पोर्टल पर स्लॉट ओपन किये जायेगे
22 जुलाई को कोविशिल्ड वैक्सीन के प्रथम एवं दूसरे डोज के लिए टीकाकरण के 17 सत्र आयोजित होंगे
देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह जी के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि दिनांक 22 जुलाई 2021 को जिले में आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा, देवास ,मल्हार स्मृति मंदिर देवास, चिमनाबाई स्कूल देवास ,गीता भवन देवास,भंडारी अस्पताल देवास, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी,इस्लामिया क्रमिया स्कूल शुक्रवारिया हाट,देवास, सरकारी स्कूल आलोट पायगा नयापुरा देवास वार्ड-नंबर 36,सरकारी स्कूल रसलपुर देवास, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़, सरकारी स्कूल कालूखेड़ी वार्ड नं -05 फ्री इंडिया रेस्टहाउस बीबीसी बर्फ फैक्ट्री के पास, उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास, शिशु विहार स्कूल, मिल रोड, चिम्नाबाई स्कुल के सामने देवास, में होंगे।
आयोजित होने वाले प्रत्येक टीकाकरण सत्र अन्तर्गत नागरिकों के टीकाकरण हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 20 जुलाई 2021 मंगलवार को पोर्टल पर दोपहर 3 बजे से स्लॉट ओपन किये जायेगें। जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा सायंकाल 4.00 बजे के उपरांत शेष बची हुई कोविङ-19 वैक्सीन डोज का आकलन कर, उपस्थिति नागरिकों को टोकन वितरित किये जाएंगे एवं ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाएगा ।
कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
मध्यप्रदेश: 26 जुलाई से 11वीं एवं 12वीं कक्षाएँ तथा 5 अगस्त से 9वीं एवं 10 वीं की कक्षाएँ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आरंभ होंगी
जुलाई में सप्ताह में 2 दिन व अगस्त में सप्ताह में 4 दिन कक्षा लगेंगी
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
तभी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि कोविड अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन सुनिश्चित करते हुए आगामी 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं एवं 12वीं की कक्षाएँ एवं छात्रावास आरंभ किये जायेंगे। कक्षा 9वीं एवं 10वीं की कक्षाएँ 5 अगस्त से प्रारंभ की जाएंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। जुलाई महीने में सप्ताह में 2 दिन तथा अगस्त माह में विद्यार्थी सप्ताह में 4 दिन विद्यालय आ सकेंगे। कक्षाएँ खोली जाने के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले सकेंगे। स्कूलों और छात्रावास में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिये पृथक से एसओपी जारी की जा रही है।
• कक्षा 12वीं के लिये कोचिंग सेन्टर 5 अगस्त से खुलेंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कक्षा 12वीं के लिये कोचिंग सेन्टर 5 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट समूहऔर स्थानीय प्रशासन द्वारासतत् मॉनिटरिंग की जायेगी।सभी कोचिंग सेन्टर को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक होगा।
• महाविद्यालयों में 1 सितम्बर से नवीन शिक्षा सत्र
प्रदेश के महाविद्यालयों में 1 सितम्बर से नवीन शिक्षा सत्र आरंभ होगा। वर्तमान में ओपन बुक पद्धति से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
• पालकों की सहमति आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में कक्षाओं में विद्यार्थियों को भिजवाने के लिए उनके पालकों की सहमति आवश्यक होगी।
• सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण कराये
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। इसी के साथ अधिक से अधिक विद्यार्थियों का टीकाकरण कराया जाये।
रेंजर गेहलोद के स्थानांतरण पर किया नागरिकों एवं वन विभाग ने अभिनन्दन
कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – रेंज आफिस कांटाफोड़ के पूर्व रेंजर गेहलोद का स्थानांतरण कुछ माह पूर्व हो गया था मगर लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ने वाले रेंजर साहब का रविवार रात को नागरिकों एवं रेंज आफिस स्टाफ के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया साथ ही सेवा निवृत हुवे महेश जोशी का भी अभिनंदन किया गया।।सभा को संबोधित करते हुवे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, कांग्रेस नेता राजेश होलानी, सत्यनारायण तिवारी,राजाराम यादव, श्रीनिवास तिवारी, निर्मल पुरोहित, अर्पित जायसवाल , बालकृष्ण शर्मा ने कहां की आज के इस दौर में जहां देखो वहां अधिकारियों कि बुराई सुनाई देती है मगर ऐसा पहला अवसर है कि लोग रेंजर रमेश गेहलोद के जाने पर दुख व्यक्त कर रहे है क्योंकि
ट्रांसफर होना विभागीय प्रक्रिया है लेकिन अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए पहचान बनाना बहुत बड़ी बात होती है उनके विभाग के कर्मचारियों व नागरिकों के साथ मधुर संबंध थे। कार्यक्रम के दौरान रेंज आफिस के स्टाफ सहित नागरिकों एवं कलमकारों ने गेहलोद का पुष्प माला पहनाकर साफा बंद कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान सतवास रेंजर एन एस भूरिया, कांटाफोड़ रेंजर ऋतु चोधरी, रमाकांत मिश्रा, रामेश्वर तिवारी,पुरुषोत्तम बियानी, संतोष चौबे, सुशील पसारी, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, द्वारका प्रसाद शर्मा, हरीश जोशी, सोहन राठौर, दीपक धारीवाल, आशीष तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
निगम सीमा क्षेत्र की खाद्यान पात्रता पर्ची का वितरण विधायक ने मल्हार स्मृति मंदिर देवास में किया
देवास में अब तक 6500 से अधिक परिवारों की खाद्यान पात्रता पर्ची बनाई गई
देवास। पात्र हितग्राहियों को खाद्यान पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। निगम सीमा क्षेत्र के नागरिको को पात्रता पर्चीयो का वितरण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा किया गया । नगर निगम सीमा क्षेत्र मे 6500 से अधिक पात्र परिवारो की पात्रता पर्ची बनाई गई। जिसमे पात्र परिवार मे 117 स्थाई पात्रता पर्चीयां बनाई गई। जिसमे कुछ स्थाई पर्ची व अस्थाई पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। जिसमे केन्द्र से 5 एवं राज्य शासन से 5 कुल 10 किलो प्रत्येक व्यक्ति को पर्ची के माध्यम से खाद्यान सामग्री प्राप्त होगी।
पर्चीयो का वितरण विधायक के द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा एवं ओम जोशी, दुर्गेश अग्रवाल, व निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, जिला आपूर्ति अधिकारी शालु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियो के साथ किया गया। कार्यक्रम मे विधायक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियो व गणमान्य नागरिको से कहा कि आप सब के नियम व सतर्कता व एक दुसरे का सहारा बनने एवं देवास शहर के सभी रहवासियो के मनोबल तथा जिला एवं नगर निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो के जनहित के अथक प्रयासो से कोरोना संक्रमण महामारी को हराया, आने वाली संभावित तीसरी लहर की तैयारी भी जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर उपस्थितो के साथ शहरवासियो से अपील करते हुये कहा कि हमे कोरोना नियमो को आत्मसात करते हुये मास्क का उपयोग अवश्य करें, अपना एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये सतर्क रहें। कार्याक्रम मे जिलाध्यक्ष श्री खण्डेलवाल व पूर्व महापौर श्री शर्मा ने भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ के संबंध मे अवगत कराया। कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन अरविन्द्र त्रिवेदी ने किया।
