संयुक्त मोर्चा ने किया आंदोलन का आगाज, ग्रामीण विकास विभाग के 17 संगठनों ने ठोकी ताल

22 जुलाई से करेंगे कलम कार्यालय कामबंद हड़ताल, दी चेतावनी

देवास। मप्र के 52 जिलों और 313 ब्लॉक जनपदों में पदस्थ ग्रामीण विकास विभाग के अमले ने आंदोलन की राह पकडक़र अपनी जायज मांगो को लेकर आंदोलन का आगाज करने का अल्टीमेटम दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मप्र पंचायत सचिव संगठन जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक, मनरेगा कर्मी, प्रधानमंत्री आवास कर्मी, संविदा कर्मी, जनपद जिला पंचायत के समस्त कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर दिनांक 22 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन करने की सूचना जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश दीक्षित को आंदोलन की रूपरेखा का ज्ञापन व सूचना देकर आंदोलन का आगाज किया है।

इस अवसर पर मप्र पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी ने कहा कि हमारी न्यायौचित मांगों को लेकर सरकार एवं उसका अमला गंभीर नही है और हम लगातार गुहार लगा रहे है और सरकार अनदेखी का शिकार ग्रामीण विकास विभाग के इस अमले को बना रही है। सरकार की इस नीति से परेशान होकर संयुक्त मोर्चा के बैनर पर आंदोलन का आगाज किया है। यह आंदोलन अगस्त क्रांति की तरह करो या मरो के तर्ज पर होगा। लगातार उपेक्षा से अवसाद ग्रस्त ग्रामीण विकास के अमले ने काम ठप्प कर ग्रामीण विकास की गतिविधियों को रोक दिया है। जोशी ने कहा कि ग्रामीण विकास का यह अमला सरकार के पास अपनी लंबित मांगों को लेकर 20 वर्षो से अधिक समय से भी संघर्षरत है। लेकिन अनदेखी की जा रही है। यहा वह अमला है जिसने अपने प्राण से मेहनत करके ग्रामीण भारत का निर्माण किया है और वहीं अपने हक अधिकार से वंचित है। जब तक प्रदेश के पंचायत सचिवों, मनरेगा कर्मियों, संविदा कर्मियों, जनपद जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ न्याय व सुनवाई नही होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 70 हजार कर्मचारियों की हुंकार और ग्रामीण विकास की ठप्प कार्य योजना सरकार के कान खोलने के लिए पर्याप्त है। इस अवसर पर पंचायत सचिव संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ठाकुर, बलराम जाट, राहुल सिंह ठाकुर, सहायक सचिव संगठन के मोहन बड़वाया, नरेन्द्र सिंह राजपूत, मनरेगा संघ जिलाध्यक्ष जतीन चौधरी, प्रधानमंत्री आवास आपरेटर संघ के मनीष पटेल, रंजना जोशी, पीसीओ संघ के दिनेश दंशोधी, उपयंत्री असिसटेंट इंजीनियर संघ के नरोत्तम शाक्य, एडीईओ संघ के महेश्वर दयाल दीक्षित, मनरेगा एपीओ भावना श्रीवास्तव, सुमन शुक्ला, राखी तिवारी, विंध्या शर्मा, अमित जायसवाल, जनपद कर्मचारी संघ के संतोष सिंह ठाकुर, शेखर बाबू, हरीश जोशी, विश्वास बघेल, महामंत्री विक्रम सिंह नागर, ईश्वर सिंह चौहान, कन्हैयालाल पटेल, भंवर सिंह यसोना, मनोहर सायल, जगदीश राजपूत, रामनिवास मालवीय, विजेश जाट, बलराम यादव, इंदर सिंह डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विकास विभाग 17 अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

वार्ड 39 में बनाए गए विभिन्न योजनाओं के नि:शुल्क कार्ड

देवास। ग्रौ इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क पैन कार्ड, जीरो खाता बैलेंस, आयुष्मान कार्ड, मृदा कार्ड आदि बनाए जा रहे है। इसी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 में विधायक गायत्री राजे पवार के निर्देशानुसार वार्ड के पूर्व पार्षद बाली घोसी द्वारा कैम्प लगाया गया। जिसमें वार्डवासियों ने विभिन्न योजनाओं के कार्ड के साथ अपने खाते खुलवाएं। कार्यक्रम के मुख्य रूप जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, राजेश यादव, मनीष सोलंकी, गट्टू मामा, हबीब घोसी, अशोक शर्मा, विजय जेसल, काके पंजाबी, रमेश विजयवर्गीय, जाकीर राणा, इकबाल शानी, श्याम परमार, सूरज नागर, शाहिद शेख सहित वार्डवासी उपस्थित थे। संचालन इस्माइल नजर ने किया। 

देवास जिले में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में पदस्‍थ चार स्टॉफ नर्स के ड्युटी पर उपस्थित ना होने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम. पी. शर्मा ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग म.प्र. शासन. भोपाल के अंतर्गत जिला देवास की विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ स्टॉफ नर्स शोभा नागेश, बबीता पंवार, साधना सूर्यवंशी तथा आरती चौधरी स्टॉफ नर्स की नियुक्ति/पदस्थपना इस आशय से की गई थी कि ये अपनी सेवाएं लोकहित में प्रदान करेंगे किंतु उपस्थिति के पश्चात बिना किसी प्रकार की लिखित सूचना अथवा अनुमति के अपने कर्तव्य स्थल से अनाधिकृत रूप अनुपस्थित है जो कि म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम 1,2,3 एवं नियम 7 का स्पष्ट उल्लंघन होकर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के योग्य है।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि देवास जिले की स्वास्थ्य संस्था मे पदस्थ स्टॉफ नर्स शोभा नागेश 07.09.2018 से अनुपस्थित है, स्टॉफ नर्स बबीता पंवार 7.12.2018 से अनुपस्थित है, स्टॉफ नर्स साधना सूर्यवंशी 14.08.2018 से अनुपस्थित है, एवं स्टॉफ नर्स आरती चौधरी 01.05.2017 से अनुपस्थित है। इस संबंध में विभाग द्वारा इनको अवसर प्रदान करते हुए कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होने के लिए इनके द्वारा सेवा अभिलेख में दर्शाये गये निवास स्थान पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सूचनाये भेजी गई किंतु फिर भी ये कर्तव्य/ कार्य स्थल पर उपस्थित नही हुई।
सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि चारों स्‍टाफ नर्स 15 दिवस के अंदर कार्यालय में उपस्थित होवे, समयाअवधि में उपस्थित नही होने पर सेवा नियमों के तहत र सेवा समाप्ति की कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय को सूचित कर दिया जावेगा। निर्धारित अवधि के पश्चात इनकी उपस्थिति का कोई आवेदन इस संबंध में मान्य नही किया जायेगा।

साहित्य शिल्पी संस्था ने हास्य कवी गोविन्द शर्मा का जन्म दिन मनाया

दिलीप संचेती को साहित्य शिल्पी संस्था का नवीन अध्यक्ष मनोनित होने पर किया स्वागत

सीहोर (विक्रम ठाकुर)। जिले के आष्टा तहसील के काव्य साहित्यकारो की संस्था साहित्य शिल्पी के 5 वर्ष में पदार्पण करने पर संस्था के स्थानीय वरिष्ठ साहित्यकारो ने अपनी खुशी का इजहार संस्था के वरिष्ठ हास्य कवी गोविंद शर्मा के जन्मदिवस को मनाते हुऐं वहीं संस्था के वरिष्ठ कवि दिलीप संचेती को नवीन अध्यक्ष मनोनित करते हुऐ नगर के कन्नोद रोड स्थित मोहनी रेस्टोरेंट पर स्नेह भोज के साथ किया गया वहीं नवीन कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुऐ नामो की घोषणा कि गयी।
आयोजित स्नेह भोज का कार्यक्रम वरिष्ठ हास्य कवी गोविंद शर्मा द्वारा रखा गया कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य शिल्पी संस्था द्वारा वरिष्ठ कवी गोविंद शर्मा के पुज्य पिता जी सुरज मल शर्मा का शाल श्रीफल भेट व पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत करते हुऐं किया गया तत्पश्चात वरिष्ठ कवी गोविन्द शर्मा के जन्मदिवस पर उनका पुष्प माला पहनाकर पुष्प गुच्छ तथा संस्था के सफलता पुर्वक 2 वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल से कार्यमुक्त होने पर सम्मान पत्र भेट करते हुऐ तालियो की गडगडाहट से आत्मीय और भावभीना स्वागत् किया गया तथा जन्म दिवस की बधाइयाँ शुभकामनाएं दी गयी वहीं संस्था के नवीन अध्यक्ष मनोनित होने पर संस्था द्वारा साहित्य शिल्पी के वरिष्ठ कवी दिलिप संचेती का पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहै अतुल सुराणा वरिष्ठ युवा कवी एवं संस्था के पुर्व अध्यक्ष ने उपस्थित कवी परिजनों को संस्था के वरिष्ठ कवियों का परिचय दिया गया तत्पश्चात आमंत्रित कवी साहित्यकारों व कवी परिजनो द्वारा स्नेह भोज किया गया इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक,कौशिकी कला कैंद्र के संस्थापक व वरिष्ठ कवी साहित्य शिल्पी संस्था संरक्षक श्री राम श्रीवादी,कोशिकी श्रीवादी नवोदित कवयित्री अनेक भाषाओ के ज्ञाता व हिंदू मुस्लिम एकता के परिचायक व वरिष्ठ कवी संस्था संरक्षक अजमत उल्लाह खां,संस्था नवीन अध्यक्ष व वरिष्ठ कवी दिलीप संचेती,हास्य कवी मुलचंद धारवां कजलास,अकबर सिद्दीकी शायर एवं गंगा जमुनी तहजीब के परिचायक, युवा कवी एवं पुर्व संस्था अध्यक्ष तथा संचालक अतुल सुराणा,डा. कैलाश शर्मा वरिष्ठ कवी,डा. प्रशांत जामलियां वरिष्ठ युवा कवी,सुमधुर गीतकार आदित्य गुप्ता “हरी”, नवोदित कवी प्रज्ज्वल,शैलेश शर्मा “साहील” सहित वरिष्ठ कवीयों के परिजन उपस्थित रहै।

Dewas, माताजी टेकरी पर प्रसादालय (भोजनशाला) का शुभारंभ हुआ

देवास। माताजी टेकरी पर प्रसाद वितरण के लिए प्रसादालय का शुभारंभ रविवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के साथ किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि अन्य देव स्थानों पर जिस प्रकार से प्रसाद वितरण हेतु प्रसादालय है। उसी प्रकार माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वादिष्ट प्रसाद की व्यवस्था वितरण के लिए प्रसादालय प्रारंभ किया गया है। जिसमें शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध रहेगा। प्रसादालय से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति के द्वारा की गई है।

साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं एकादशी व्रतधारियों से अनुरोध है कि एकादशी दिवस पर एकादशी व्रत उपलक्ष्य में प्रसादालय में दान देवें तथा श्रद्धालुओं को भोजन प्राप्त हो एवं पुण्य का लाभ लेंवे। इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के साथ जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

26 जुलाई को बागली की उच्च स्नातक शिक्षा की मांग हो सकती है पूर्ण – खंडेलवाल

बागली (सुनील योगी) – विगत दिनों बागली विधानसभा क्षेत्र के तीर्थ स्थल जटाशंकर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिले भर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रियता क्रम में लाने के लिए टिप्स देना था ! जटाशंकर मंडल द्वारा सभी की अगवानी की गई बैठक में भाजपा कि इस बैठक में नए पुराने सभी कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक का उद्देश्य बताते हुए इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्साह रहा सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि हमें जब भी मौका मिले तब उम्मीदवार कमल के फूल को जिताना है !खंडवा लोकसभा में भाजपा की ओर से देवास जिले की भागीदारी एवं देवास जिले से उम्मीदवार नेतृत्व वाली बात पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारी तय नहीं होती है, संगठन जिसका नाम देता है, वही उम्मीदवार रहता है !और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हर समय कमल का फूल ही उम्मीदवार है ! उसी स्वरूप में हम तैयारी करते हैं! आगामी नगर निगम नगर परिषद ग्राम पंचायत के चुनाव यदि होते भी है! तो हमारी तैयारी पूर्ण है! दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के परिवार के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी परिवार है !परिवार का कोई भी सदस्य दावेदारी कर सकता है! संगठन जिसे तय करें वह हमारा उम्मीदवार बागली को जिला बनाने की बात को वह गोलमोल कर गए, उद्दहन सिंचाई परियोजना के संबंध में बताया कि शत-प्रतिशत यह योजना लागू होगी और ईस योजना शासन का रुपया कम और डी ओ टी ठेकेदार का ज्यादा ही लग रहा हे एक प्रकार से व्यवसाई की योजना है यह इसलिए कंपनी स्वयं घाटा नहीं खाएगी प्रत्येक गांव को जोड़ने से उसे ही लाभ होगा शासन का भी प्रयास है! कि कोई गांव छोटे नहीं आरंभ में कुछ गांव के नाम आए नहीं है !लेकिन कालांतर में बागली एवं हाटपिपलिया के सभी किसान लाभार्थी बन जाएंगे बागली क्षेत्र के विधायक के विषय में बताया वह इस योजना में पूरी तरह लगे हुए हैं !और दूसरी फायदे की की जा रही है जिसमें वन ग्रामो को राजस्व ग्राम का दर्जा मिले लोग स्वावलंबी बने बागली में उच्च स्नातक शिक्षा के संबंध में कहा कि 26 जुलाई को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव हाटपिपलिया आ रहे हैं तो बागली से कोई भी प्रतिनिधिमंडल हाटपिपलिया में आए और उन्हें मांग पत्र दे हमारा प्रयास रहेगा बागली में इसी सत्र से एम ए सत्र खुल जाएगा! और कन्या हाईस्कूल बागली को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में तब्दील करने के लिए भी प्रतिनिधि मंडल हाटपिपलिया आकर बात करें हम प्रयास करेंगे वह मांग भी पूरी हो जाए!

कांटाफोड़- युवक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, सरकार की नाकामयाबी व गलत नीतियों के विरोध में सभी वार्डों में सायकल रैली निकाली

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)- आज देश की सबसे बड़ी समस्या मेंहगाई पर सरकार का काबू नहीं है और देश का नागरिक मंहगाई की मार झेल रहा है और बेबस होकर सरकार को कोश रहा है इसी कड़ी में ब्लाक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, शैलेश तिवारी, ललित सोनी, शाहरुख खान के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल एवं गैस में हो रही बेतहाशा मेंहगाई को लेकर विरोध स्वरूप पंडरी नाथ मंदिर से नगर के सभी 15 वार्डों में सायकल रैली निकाल कर बढ़ती मेंहगाई पर नारे लगाएं

रैली जब महात्मा गांधी चोराह पर पहुंची तब कांग्रेस नेता राजेश होलानी, पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, जिला प्रवक्ता निर्मल पुरोहित, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, विधानसभा अध्यक्ष दिलीप गुर्जर कमल पटेल दिन प्रति दिन बढ़ती मेंहगाई पर शब्दों के मध्यम से तीखी आलोचना की साथ ही कहा कि लोगों को अच्छे दिन के सपने दिखा कर सरकार ने देश में बेरोजगारी एवं मेंहगाई बढ़ाई है। अंत में थाना प्रभारी लीला सोलंकी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, रामेश्वर शर्मा, किरण रत्नपारखी,महेश बाराया, शिव परमार, आंनद पटेल, विष्णु मीणा, गुरमीत भाटिया, अरुण राठौर, आंनद शर्मा, अर्पित बिंजवा, संजय मालवीया सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

विधायक के अथक प्रयास से सिविल अस्पताल में पैथोलॉजी ओर नेत्र जाँच के लिए आई नवीन मशीने हुआ शुभारम्भ

आष्टा (विक्रम ठाकुर) – विदित रहे करोड़ो की लागत से बनी आष्टा सिविल अस्पताल की बिल्डिंग पर्याप्त संसाधन ओर विशेषज्ञ डाक्टरो की कमियों के कारण केवल शोपीस बन कर रह गयी थी, की भाजपा की सरकार आते ही क्षेत्रीय विधायक रूगनाथ सिंह मालवीय के प्रयासों से निरन्तर जहाँ क्षेत्र को सौगाते मिल रही है , वही आष्टा सिविल अस्पताल में भी अब निरन्तर चिकित्सा के संशाधनों की बढ़ोतरी हो रही है , चिकित्सा संशाधनों की सौगाते मिल रही है ,
आज आष्टा सिविल अस्पताल में पैथोलॉजी जांचों ओर नेत्र जांचों के लिए नवीन तकनीक की मशीनों का लोकार्पण एक बानगी के रूप में देखी जा सकती है,
लगभग 65 पैथोलॉजी जांचे इन नवीन मशीनों से अब सम्भव हो सकेगी, वही नेत्र से सम्बंधित मरीजो के लिए भी नवीन मशीनों से आँखों की जांचे चश्मे की नम्बर निर्धारण आदि की सुविधा अब आसानी से हर मरीज को मिल सकेगी ।
आज मशीनों के के लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक रूगनाथ सिंह मालवीय, के मुख्य आतिथ्य में जनपद प्रधान धारा सिंह की अध्यक्षता में ओर सभी भाजपा के मंडल अध्यक्षो की व अनेको भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत लोकार्पण हुआ । वही विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की प्रयाप्त पदस्थापना और सिटी स्केन मशीन के लिए भी कटिबद्ध हु, जल्द ही अस्पताल में हर तरह की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक मेडिकल ऑफिसर प्रवीर गुप्ता और पूरे स्वास्थ विभाग द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन अतुल शर्मा और तरुण राठौर द्वारा किया गया , वही आभार विशाल चौरसिया द्वारा किया गया ।

गुरु पूर्णिमा पावन अवसर पर गुरु दर्शन के साथ भागवत कथा सुनने का अवसर

बागली/ छतरपुरा (सुनील योगी) – बागली मुख्यालय के समीप ग्राम छतरपुरा के रहवासी कोई भी धार्मिक अवसर आता है तो धर्मानंद लाभ जरूर लेते हैं इस बार गुरु पूर्णिमा अवसर पर 18 जुलाई रविवार से 24 जुलाई तक सात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा सुनने का आनंद लेंगे उज्जैन के प्रसिद्ध महेश गुरुजी के मुखारविंद से यह कथा श्रद्धालुओं के कानों में रस घोलेगी भागवत कथा व्यवस्थापक गोपाल ठाकुर ने बताया कि श्रावण माह के आरंभ में धार्मिक कथा का सृजन बहुत सारे रूप में फायदेमंद रहता है चतुर्मास आरंभ होते ही भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजन की बहार आ जाती है उसी श्रंखला में छतरपुर क्षेत्र में महेश गुरु जी की कथा होना सौभाग्य की बात है कथा आयोजकों ने आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कथा सुनने की पूरी व्यवस्था की है दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलने वाली है कथा संगीतमय कथा रहेगी

देवास की माँ व तीनो बच्ची सुरक्षित राजस्थान में मिली, ले जाने वाला आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

पुलिस ने कुल अलग-अलग चार टीमें बनाकर परिवार को खोजा

देवास। शहर के बीएनपी थाने में व्यक्ति में उसकी पत्नी और 3 बच्चियों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस द्वारा जिसकी कायमी 13 जुलाई मंगलवार को रात्रि साढ़े 10 बजे की गयी थी। रिपोर्ट में महिला के पति राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी सिया देवास ने बताया था कि कृष्णपाल सिंह राठौर निवासी जिला रतलाम जो की उसकी पत्नी का रिश्तेदार हे वह उसकी पत्नी गोविंद कुंवर (33 साल) व तीन नाबालिक बच्चियों
ऊर्वषी (9 साल), कुकू (7 साल) और साक्षी (1 साल 2 माह) को बहला फुसला कर ले गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा माँ व तीनो बच्चियों को राजस्थान के निबाहेड़ा से खोज लिया है साथ ही उन्हें ले जाने वाले कृष्णपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जब निम्बाहेड़ा, राजस्थान में मोबाईल में सिम बदलने की जानकारी पुलिस की सायबर सेल को मिली तो टीम ने तुरंत वह उन्हें ढूंढने की कार्यवाही शुरू की व् स्थानीय पुलिस की मदद से चारो को खोज निकाला। पुलिस द्वारा उनके फोटो वहा वायरल किये गए थे। जिसके बाद उनके एक घर में छुपे होने की सुचना मुखबिर द्वारा प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उन्हे ढूंढ निकाला गया। दरसल कृष्णपाल, राजेंद्र सिंह पंवार की पत्नी व तीनो बेटीयाँ को 30 जून को महिला के मायके ग्राम जलवाड़ा जिला रतलाम ले जाना के लिए निकला था। रास्ते में नरवर में सभी रिश्तेदार के यहां दो दिन रुके, इसके बाद वहां से चले गए और तब से कुछ पता नहीं है। कृष्णपाल सिंह महिला के तरफ से रिश्तेदार है इसलिए परिवार वालो ने उस पर बिना शंका किए अपने परिवार के सदस्यों को उसके साथ भेज दिया था।

• पुलिस ने ढूंढने के लिए बनायीं थी चार टीम

मामले को एडीजी योगेश देशमुख ने संज्ञान में लिया था जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में कुल 25 लोगो की चार टीम बनायीं जिसमे यह टीमें निम्बाहेड़ा, जोधपुर, सवारियां सेठ व रतलाम-मंदसौर में तलाश कर रही थी।