देवास/ शहर के भवन, भूमि के नवीन खातो मे आ रही समस्या को हल कर एवं नवीन खाता धारको के भवन, भूमि के संपत्तिकर जमा कराने हेतु निगम कार्यालय के साथ-साथ झोन कार्यालय माताजी पेडी के सामने स्थित भगवती द्वार सराय व उज्जैन रोड बस स्टेण्ड स्थित झोन कार्यालय मे भी जमा कर सकते है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि संपत्तिकर के नवीन खाता धारको के भवन, भूमि से संबंधित त्रुटीपूर्ण खातो मे सुधार कार्य वार्ड प्रभारीयो के द्वारा किया जाकर बकाया करो को जमा करवाया जा रहा है। इसी प्रकार जिन खाता धारको के एक स्क्वेयर फीट के त्रुटीपूर्ण खाते है, वे खाता धारक अपने खातो मे सुधार करवाकर 31 अगस्त 2021 के पूर्व अपने बकाया करो को जमा करावे। आयुक्त ने बताया कि 31 अगस्त 2021 तक बकाया करो मे संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि एक मुश्त जमा करने पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट दी जा रही है। निगम द्वारा करदाताओ को अपने ही क्षेत्रो मे कर जमा करने की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुये निगम कार्यालय के साथ-साथ माताजी पेडी के सामने स्थित भगवती द्वार सराय व उज्जैन रोड बस स्टेण्ड स्थित झोन कार्यालयो मे भी समस्त करो का भुगतान कर सकते है।
Category: देवास
उपचुनाव को लेकर नेताओं के दौरे जारी शोक संवेदना के बहाने कर रहे जनसंपर्क
बेहरी (सुनील योगी) – खंडवा सांसद नंद कुमार के चौहान के निधन के बाद उपचुनाव की स्थिति बन गई है उपचुनाव में दोनों पार्टी के संभावित उम्मीदवार किसी ना किसी बहाने मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं हाल ही में भाजपा की ओर से भी संगठन की बैठक और दौरे का दौर जारी है इसी श्रंखला में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के पूर्व सांसद अरुण कुमार यादव बागली क्षेत्र के मतदाताओं से मिलने के लिए निकले ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए कई परिवारों में शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचे इसी श्रंखला में ग्राम पंचायत बेहरी मुख्यालय नजदीक की सभी पंचायत मुख्यालय पर दिवंगत व्यक्तियों के परिवारों में रूबरू रूप से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हालांकि अरुण यादव ने बताया कि परिवार के लोगों से मिलने का मन हुआ तो आया हूं इसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है इस अवसर पर प्रदेश संगठन से जुड़े रामेश्वर गुर्जर कमल मस्कुले हीरा लाल गोस्वामी पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी सुरेश पाटीदार मक्खन पाटीदार पाटीदार योगेंद्र दांगी उपस्थित रहे!
जन-धन योजना के हितग्राही की कोरोना या अन्य कारन से मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये बीमा राशि परिवार को देने के लिए विशेष अभियान चलाये: कलेक्टर
देवास। अग्रणी बैंक योजना जिलास्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी बैंको को निर्देश दिये कि जिले में जिन लोगो के जन-धन योजना में बैंक खाते है और उन लोगो का कारोना, आकस्मिक या अन्य कारणों से मृत्यु होने पर जन-धन खाते के तहत 2 लाख रूपये बीमा राशि पात्र हितग्राही के परिवार को एक माह का विशेष अभियान चलाकर बीमा का लाभ पहुंचाये।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने पूर्व में आयोजित जिलास्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक से संबंधित किये गये कार्यों की समीक्षा की। जिला ऋण योजना (डीसीपी) के तहत बैंकों के कार्यनिष्पादन, शिक्षा ऋण और कौशल ऋण योजना के तहत प्रगति तथा सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना, मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्व-सहायता समूह ऋण प्रकरणों की समीक्षा की और अभियान चलाकर ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिये। इस वर्ष स्व-सहायता समूह पहली बार गेहूं उपार्जन का कार्य किया। जिससे स्व–सहायता समूह को 12 लाख रूपये का लाभ हुआ। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने स्कूली बच्चों की गणवेश तैयार करने का कार्य भी किया। स्व-सहायता समूह विजयागंज मण्डी में आलू की चिप्स और अन्य व्यजंन बनाने का कार्य भी शीघ्र किया जायेगा।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के तहत प्रगति की समीक्षा की। जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के तहत अच्छा कार्य किया गया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री किसान निधि के तहत सभी किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जाये।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बैठक में पीएमजेडीवाई योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, आरएसईटीआई और वित्तीय साक्षरता केंद्रों के अंतर्गत प्रगति, वित्तीय समावेशन से संबंधित अन्य समस्याएं तथा डिजिटल लेनदेन के तहत प्रगति की समीक्षा की।
ब्लॉक युवक कांग्रेस के आव्हान पर चौबाराधीरा मैं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया
चौबाराधीरा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर आर,एस,एस, भोपाल में 1 रुपए की लीज पर भूमि आवंटित करने पर युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह गोहिल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया एवं एफ आई आर दायर करने के विरोध प्रदर्शन। चौबाराधीरा बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें। चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंदर सिंह अमलावतिया, यूथ कांग्रेस सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष कृपाल सिंह मकवाना, मंडलम अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह गोहिल, किशोर सिंह पाटीदार, महामंत्री हातिम अली बोहरा, तोलाराम यादव, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सरपंच यशवंत सिंह ठाकुर, हुकुम सिंह गुर्जर, अल्केश गुर्जर, रविंद्र सिंह भाटी, गोविंद जयसवाल आदि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या
देवास। मधु नामक युवती निवासी गांधी चौक ढांचा भवन जो की जिले के भूतियाखुर्द की मूल निवासी है। उसने 15 जुलाई शाम को अज्ञात कारणों से दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को मिली जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को फांसी से निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहाँ
मृतिका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। आज दोपहर में मृतिका का अंतिम संस्कार भी उसके पैतृक निवास पर किया गया था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, साथ ही मामले को लेकर विवेचना की जा रही है।
परिजनों ने बताया मधु मालवीय मूलत: जिले के भूतियाखुर्द की निवासी है, उसकी एक वर्ष पूर्व सगाई श्रीराम पिता विक्रम सिंह सिन्दल निवासी निपानिया धाकड़ जिला शाजापुर के साथ हुई थी। मधु व श्रीराम की नौकरी रिलायंस मॉल मांगलिया इंदौर में थी। दोनों पिछले एक वर्ष से ढांचा भवन में सिद्धनाथ सिंह मकवाना के मकान में किराए से रहते थे। यहां से दोनों एक ही बाइक पर नौकरी के लिए जाते थे। वहीं कल गुरूवार को युवती मधु का अवकाश था वह घर पर ही थी और युवक नौकरी पर गया हुआ था। इस बीच युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या अज्ञात कारणों से कर ली थी। कल जैसे ही शाम 6.30 बजे के दरमियान युवक श्रीराम घर पर पहुंचा तो उसने युवती मधु को फांसी पर लटका पाया था, जिस पर उसने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी थी।
इधर युवती के परिजनों का आरोप है कि जब एक वर्ष पूर्व सगाई हो गई थी उसके बाद 8 मई 2021 को शादी निकली थी जिसकी पूरी तरह से तैयारी हो गई तो उस बीच 4 मई को लडक़ा श्रीराम कोरोना संक्रमित हो गया था उसके बाद वह उसके घर पर उपचार था। इस बीच शादी टल गई थी। उसके बाद अभी पुन: शादी की बात निकली तो लडक़े ने शादी करने के लिए मना कर दिया था। वैसे दोनों की शादी की बात देवउठनी ग्यारस पर तय हुई थी। वहीं लडक़े के द्वारा शादी करने के लिए मना करने पर लडक़ी के परिजनों का कहना था कि जब दोनों साथ रहकर एक ही जगह पर नौकरी कर रहे हैं तो शादी करने के लिए लडक़ा क्यों मना कर रहा है। वहीं परिजनों को संदेह है कि लडक़े ने शादी के लिए मना किया तो उनकी लडक़ी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
अर्पित जायसवाल को युवक कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष बनाएं जाने पर किया भव्य स्वागत
कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)- युवक कांग्रेस की नवीन कार्यकारणी में नगर के युवाओं के चहेते एवं कांग्रेस के सच्चे सिपाही अर्पित जायसवाल को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने युवक कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष बनाया है । गांधी चोराह पर पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक अध्यक्ष राजाराम, श्रीनिवास तिवारी, मुकेश राठौर,ब्रजमोहन तिवारी, रामेश्वर शर्मा,धर्मेन्द्र मालवीया, रजाक खान ने शब्दों के माध्यम से बधाई देते हुवे कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही वहीं नगर के युवक कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश यादव,ललित सोनी, माखन नागराज, दिनेश कलम, संदीप वर्मा, अप्पू तिवारी,संदीप चौहान, राहुल वर्मा, शाहरुख खान, वसीम शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया है।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने देवास जिले की राजस्व सीमाओं में प्रतिबंधनात्मक जारी किये
• जिले में सभी सामाजिक/राजनैतिक/खेल/मनोरंजन/सांस्कृतिक/ धार्मिक आयोजन/मेले जिनमें जनसमूह एकत्र होता है वे सभी प्रतिबंधित रहेगें
• समस्त प्रकार की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, जिम अपने नियत समय तक खुल सकेंगे, सिनेमा घर एवं थिएटर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किए जा सकेगे
• समस्त रेस्टोरेंट एवं क्लब 100 प्रतिशत क्षमता से कोविङ-19 प्रोटोकोल की शर्त का पालन करते हुए रात्रि 10.00 बजे तक खुल सकेगें
• विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम संख्या 100 हो सकेंगी
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 The Epidemic Disease Act, 1897 एवं National Disaster Management Act- 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक प्रतिबंधनात्मक आदेश/कोरोना कफ्र्यू आदेश जारी किये है।
जारी आदेशानुसार जिले में सभी सामाजिक/राजनैतिक/खेल/मनोरंजन/सांस्कृतिक/ धार्मिक आयोजन/मेले जिनमें जनसमूह एकत्र होता है वे सभी प्रतिबंधित रहेगें। स्कूल एवं कॉलेज खोले जाने के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा पृथक से आदेश जारी किये जा रहे है तत्संबंधी आदेश उक्तानुसार जारी होने तक स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे। समस्त कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाईन क्लासेस चल सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता की सीमा तक संचालित किए जा सकेंगे। सभी धार्मिक/पूजा स्थल खुल सकेंगे किन्तु एक समय में 06 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे तथा उपस्थित जनों को कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करना बंधनकारी होगा। समस्त प्रकार की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, जिम अपने नियत समय तक खुल सकेंगे। सिनेमा घर एवं थिएटर कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की सीमा तक संचालित किए जा सकेगे, सिनेमा घर एवं थिएटर संचालक को कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन सुनिश्चित कराना होगा। समस्त वृहद, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग अपनी पूर्ण क्षमता पर कार्य कर सकेंगें तथा निर्माण गतिविधियां सतत् चल सकेंगी। जिम एवं फिटनेस सेंटर्स 50 प्रतिशत क्षमता पर कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करते हुए खुल सकेंगे। खेलकूद के समस्त स्टेडियम खुल सकेंगे किन्तु खेल आयोजनों में दर्शक शामिल नहीं हो सकेंगे। समस्त रेस्टोरेंट एवं क्लब 100 प्रतिशत क्षमता से कोविङ-19 प्रोटोकोल की शर्त का पालन करते हुए रात्रि 10.00 बजे तक खुल सकेगें। विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम संख्या 100 हो सकेंगी। इस प्रयोजन के लिए आयोजक को क्षेत्र के संबंधित एस.डी.एम को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन से पूर्व प्रदाय करना आवश्यक होगा। अधिकतम 50 लोगों के साथ अंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी। अनुमत्य गतिविधियों के अलावा किसी भी स्थान पर 6 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। अन्तराज्यीय (inter state) तथा राज्यांतरिक (intra state) व्यक्तियों, माल (goods) एवं सर्विसेज का आवागमन निर्बाध रहेगा। जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक नाईट कफ्यू रहेगा।
आदेश जन सामान्य से संबंधित है एवं परिस्थितिवश इतना समय उपलब्ध नहीं है के जन सामान्य या समूह को इस समय में सूचना दी जाकर सुनवाई की जा सके, अतः प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है। कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (5) अंतर्गत इस आदेश के विरुद अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी/राजस्व अधिकारी/नगरीय व ग्रामीण निकाय के सक्षम अधिकारी सामान्य जन एवं संबंधितों को आदेश की सूचना जारी करें। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।
Dewas, नगर निगम में त्रुटीपूर्ण खातो मे तत्काल सुधार करवाये व दी जा रही छूट का लाभ लेकर कर जमा करें
देवास। दिनांक 31 अगस्त 2021 तक निगम संबंधी करो पर शासन निर्देशानुसार विगत दिनो लगा लॉक डाउन के कारण संपत्तिकर, जलकर, के करदाताओ द्वारा अपने बकाया करो का भुगतान नही किया गया है, ऐसे बकाया करदाताओ के लिये नगर निगम द्वारा बकाया करो पर लगने वाले सरचार्ज (अधिभार) मे छूट प्रदान की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि ऐसे करदाता जिनके संपत्तिकर के त्रुटीपूर्ण खाते व जिनके भूमि, भवन के एक स्क्वेयर फीट के त्रुटीपूर्ण खाते है वे करदाता निगम कार्यालय मे दस्तावेज प्रस्तुत कर तत्काल उन खातो को सुधार कार्य करवाकर दी जा रही छूट के साथ अपने विलम्बित करो का भुगतान कर सकते है। निगम द्वारा कर संबंधी समस्याओ के तत्काल निराकरण लिये व्यवस्था की गई है। आयुक्त ने बकाया करदाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया करो का भुगतान कर लगने वाले सरचार्ज मे दी जा रही छूट का लाभ लेवें।
Madhya Pradesh : प्रदेश में जल्द होंगे नगर निकाय व पंचायत चुनाव
• 347 नगरीय निकायों चुनाव में दो चरण में मतदान तो पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में होंगे
•प्रदेश में महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा।
समय-सीमा में पूरी करें नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी : आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग
भोपाल। नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी आम निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने निर्देश दिए की नगरीय निकाय आम निर्वाचन की तैयारी समय-सीमा में पूरी करें। निर्वाचन से संबंधित जो कार्यवाही शेष है, उसकी सूची बनायें और प्रत्येक कार्य समय पर करें। तैयारी पूरी होते ही आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और वैक्सीनेशन की स्थिति के मद्देनजर वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं। श्री सिंह ने कहा कि पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे।
• 347 नगरीय निकायों में होगा चुनाव
बैठक में जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं। इनमें से 347 में आम निर्वाचन कराये जाना है। दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा। महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। यानी नगर निगम में महापौर व नगर निकायों में अध्यक्ष पार्षद चुनेंगे। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। कुल 19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। कुल अभी 60 नगरीय निकायों का कार्यकाल बाकी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है। नगरीय निकायों में मतदान ई.व्ही.एम. से कराये जायेंगे।
• पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में होंगे
त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551, सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जायेगा।
सुंद्रेल/बिजवाड़ – युवाओं का बाइक से रामदेवरा(राजस्थान) दर्शन हेतु रवाना, 9 वर्षों से बाइक यात्रा का सिलसिला जारी
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। बाबा रामदेव राजस्थान के प्रति आस्था के चलते सुंद्रेल- बिजवाड़ के 4 युवा प्रतिवर्ष रामदेवरा(राजस्थान) की लगभग यात्रा 1100 किलोमीटर की दूरी बाईक से तय कर राजस्थान हर साल पहुँचते हैं। श्रद्धालु पत्रकार दीपक शर्मा एवं उनके साथी गम्भीरसिंह चौहान, देवेंद्रसिंह गौड़ विश्वजीत शेखावत की रामदेवरा यात्रा का ये 9 वाँ वर्ष है सभी श्रद्धालुओ ने सर्वे प्रथम विजेश्वर महादेव बिजवाड के दर्शन किये गुरुवार सुबह ये श्रद्धालु अपनी बाईक से बिजवाड़ से रवाना हुए बिजवाड़ चौपाटी पर लोकेन्द्रसिंह राठौड़, महेंद्र एस जाट, जग्गा सेठ आदि ने रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
