Dewas, सिविल लाइन जैन मंदिर में हुआ चातुर्मास प्रवेश

देवास। आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज की समुदायवर्ती मालव देश दीपिका, परम पूज्य मनोहर सुमन सूर्यकांता श्रीजी महाराज की शिष्या, परम पूज्य मृगनयना जी महाराज की शिष्या, परम पूज्य मुक्ति नीलया श्री जी महाराज, परम पूज्य शील पद्मा श्रीजी, परम पूज्य भक्ति नीलिया श्री महाराज का चातुर्मास प्रवेश जुलूस आज गुरुवार को एल शाह साहब (अरिहंत एकेडमी) एचडीएफसी बैंक के पीछे तिलक नगर एबी रोड से प्रारंभ हुआ जो सिविल लाइन उपाश्रय में प्रवेश हुआ।

जुलूस के पूर्व बाहर गांव से पधारने वालों के लिए प्रात: 7 से 8 बजे तक नवकारसी सिविल लाइन उपाश्रय में रखी गई थी। प्रात: 10 बजे प्रवचन के बाद सहभोज भी रखा गया। सकल श्री संघ ने इस पावन बेला एवं समस्त कार्यक्रम में पधार कर जैन शासन की शोभा बढ़ाई।

पूर्व मुख्यमंत्री पर वाटर केनन व लाठियों का विरोध, ज्ञापन सौंपा

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – बुधवार को ब्लाक कांग्रेस नगर कांग्रेस के द्वारा थाना प्रभारी लीला सोलंकी को राज्य पाल के नाम का ज्ञापन सौंपा इसके माध्यम से कहा गया कि गोविंद पूरा भोपाल में आर एस एस से जुड़ी संस्थान को ओद्यौगिक पार्क की जमीन मात्र एक रुपए में लीज पर देने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विरोध करने पहुंचे थे उन पर पुलिस के द्वारा वाटर केनन व लाठियां बरसाई गई जो कि निंदनीय कृत्य है जिसकी संपूर्ण कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में विरोध करती है और यदि सरकार इस मुद्दे पर नहीं मानी तो कांग्रेस के द्वारा प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे। ज्ञापन के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज होलानी, ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव, श्रीनिवास तिवारी, मुकेश राठौर, निर्मल पुरोहित, रामेश्वर शर्मा, रजाक खान, केलाश अमोदीया, विष्णु मीणा, गुरमीत भाटिया, अर्पित जायसवाल, शैलेश तिवारी, किरण रत्नपारखी, महेश बराया, शिव परमार, कमल पाराशर, ललित सोनी, राज वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित।

शा. विधि. एवं शा. विज्ञान महाविद्यालय को छात्रहित में वर्तमान महाविद्यालय भवन को शहरी कार्यालय बनाया जाए

देवास- युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में जिला अग्रणी शासकीय श्री कृष्णाजी राव पंवार शा. स्नोकोत्तर महाविद्यालय देवास के प्राचार्य डा. एस एल वरे को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन का वाचन मनीष चौधरी ने किया । युका ने मांग की हे की वर्तमान शासकीय विधि महाविद्यालय एवम शासकीय विज्ञान महाविधयालय को क्रमश राजपुरा व मेंडकीचक में स्थित नवीन भवन में स्थानांतरण कर दिया गया है जहा उनकी दूरी शहर से लगभग 10 किलोमीटर हे। अब एक भारी समस्या कोरोना का विश्व के साथ साथ छात्र छात्रा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है
और ऐसी स्थिति में अब एक और समस्या उत्पन हो रही है की नवीन छात्र प्रवेश हेतु व परीक्षा संबंधित जानकारी और अनेक फोटोकॉपी एमपीऑनलाइन और अनेक समस्याओं के लिए शहर से 10 किलोमीटर दूर अंचल में जाना पड़ता हे और वहा ये सब आवागमन आदि कोई पूर्ण व अस्थाई सुविधा भी नही है। इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान भवन को शहरी कार्यालय बनाया जावे जिससे सैकड़ों छात्र छात्राओं को इन समस्याओं का उचित निराकरण हो सकेगा ।इस दौरान हर्षप्रताप सिंह गौड़ वीरेन्द्र पटेल, भुपेश चौधरी ,अभिषेक चौहान, विशाल सोलंकी, आशीष सोलंकी, प्रत्यूष ,शुभम मालवीय विशाल सोलंकी सुमित पटेल नवीन सिंह गौड़ आदि उपस्थित थे। जानकारी विनोद राठौर ने दी।

संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया की बकाया राशि के सरचार्ज मे छूट

करदाता 31 अगस्त तक भुगतान कर दी जा रही छूट का लाभ लें-आयुक्त
देवास/ कोरोना महामारी के कारण लगाये गये लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश शासन द्वारा नगर निगम संबंधि करो के भुगतान मे जन सुविधा को देखते हुये बकाया संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया पर लगने वाले (अधिभार) सरचार्ज मे 31 अगस्त 2021 तक छूट प्रदान की है। शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया पर लगने वाला सरचार्ज (अधिभार) मे छूट प्रदान की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहर के समस्त करदाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया करो की राशि जमा कर, दी जा रही छूट का लाभ लें।

सीवरेज कनेक्शन नही कराने पर चालानी कार्यवाही करने के आयुक्त ने दिए निर्देश

देवास/ समयावधी पत्रो व प्राप्त शिकायतो की समीक्षा की जाकर आयुक्त विशालसिह चौहान ने वार्डो से संबंधित उपयंत्रियो तथा संबंधित अधिकारियो पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये समय सीमा मे समस्याओ का निराकरण करने के निर्देशो के साथ ही अमृत योजनान्तर्गत जिन नये एरियो मे पानी की लाईन डाली गई है, उन एरियो मे नवीन लाईन से किये जाने वाले नवीन नल संयोजनो की जानकारी संबंधित वार्ड उपयंत्रियो को प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुये जल प्रदाय प्रभारी सहायक यंत्री आर. के. शर्मा व तौफीक खान के झोन क्षेत्रो मे जिन वार्ड क्षेत्रो से जलकर वसुली कम प्राप्त हुई है, कारण एवं उन क्षेत्रो के नल संयोजनो की जानकारी दो दिवस मे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। साथ ही तीनो झोन के सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, शाहीद अली झोन प्रभारियो से अपने-अपने झोन से सीवरेज का घरो के सीवरेज से कनेक्शन करवाने के कार्यो मे प्रगति नही मिलने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये दिये गये लक्ष्य अनुरूप वार्डो मे सीवरेज करनेक्शन करवाने के साथ ही कनेक्शन नही करवाने पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। आयुक्त ने जिन हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास योजना से ऋण प्राप्त हो चुका है, उनके दस्तावेजो सहित आवास का मौका निरीक्षण समय पर नही करने पर वार्ड उपयंत्रियो को दी गई समय सीमा मे कार्य पूर्ण करने हेतु सख्ती से कहा। आयुक्त ने एनयुएलएम योजनान्तर्गत जिन बैंको द्वारा हितग्राहियो के ऋण स्वीकृत नही किये जा रहे है, उन बैंको के लिये अग्रणी बैंक प्रबंधक को तत्काल पत्र दिये जाने हेतु निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला को कहा गया।

DEWAS । देवास की माँ व 3 बेटिया 30 जून से लापता, रिश्तेदार पर शक

देवास। शहर के बीएनपी थाने में व्यक्ति में उसकी पत्नी और 3 बच्चियों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस द्वारा जिसकी कायमी 13 जुलाई मंगलवार को रात्रि साढ़े 10 बजे की गयी ।
रिपोर्ट में महिला के पति राजेंद्र सिंह राजपूत निवासी सिया देवास ने बताया कि कृष्णपाल सिंह राठौर निवासी जिला रतलाम उसकी पत्नी गोविंद कुंवर (33 साल) व तीन नाबालिक बच्चियों ऊर्वषी (9 साल), कुकू (7 साल) और साक्षी (1 साल 2 माह) को बहला फुसला कर ले गया है।

लापता माँ व बेटियां

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 व 366 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले को बीएनपी थाने में पदस्थ निरक्षक बी एन सिंह ने विवेचना में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारों अनुसार कृष्णपाल, राजेंद्र सिंह पंवार की पत्नी व तीनो बेटीयाँ को 30 जून को महिला के मायके ग्राम जलवाड़ा जिला रतलाम ले जाना के लिए निकला था। रास्ते में नरवर में सभी रिश्तेदार के यहां दो दिन रुके, इसके बाद वहां से चले गए और तब से कुछ पता नहीं है।
कृष्णपाल सिंह महिला के तरफ से रिश्तेदार है इसलिए परिवार वालो ने उस पर बिना शंका किए अपने परिवार के सदस्यों को उसके साथ भेज दिया था।
कृष्णपाल सिंह की भी रतलाम, मंदसौर से लेकर जोधपुर तक तलाश जारी है।

देवास जिले में मेसर्स देव शक्ति कृषि सेवा केन्द्र विजयागंजमण्डी पर एफआईआर दर्ज

फर्म द्वारा एक्सपायरी, बिना बेच नम्बर की पौधसंरक्षण औषधि का किया जा रहा था भण्‍डारण और क्रय-विक्रय

देवास। मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास के मंशानुसार कृषको को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो इसके लिए कलेक्टर श्री चन्द्रमोली शुक्ला के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि आर.पी.कनेरिया के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय गुण नियंत्रण उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। उडनदस्ता दल द्वारा 13 जुलाई 2021 को पौधसंरक्षण औषधि विक्रेता मेसर्स देव शक्ति कृषि सेवा केन्द्र विजयागंजमण्डी विकासखण्ड देवास का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देवास श्री जयसिंह तोमर, जिला निरीक्षक एवं कृषि विकास अधिकारी देवास श्री जीवन बरडे उपस्थित थें।

निरीक्षण के दौरान फर्म में एक्सपायरी पौधसंरक्षण औषधी, बिना बेच नम्बर, पौधसंरक्षण औषधि का फर्म द्वारा काउन्टर पर भण्डारण और क्रय-विक्रय करना पाया गया। भण्डारण व क्रय-विक्रय का कोई भी रिकार्ड (स्टॉक एवं अन्य अभिलेख) नही पाया गया। स्टॉक एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नही करना पाया गया। दल द्वारा विस्तृत निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर पौधसरंक्षण औषधि को जब्त कर मेसर्स के प्रोपाईटर कमल सिंह गुर्जर के सुपुर्द किया गया। उक्त कृत किटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा का उलंघन है। जिसकी थाना विजयागंजमण्डी में किटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा तहत एफआईआर की गई।

चार दिन के टीकाकरण अवकाश के बाद आज वैक्सीन लगवाने के लिए जद्दोजहद

• कुछ सेंटरों पर दिखी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था में कमी , टीकाकरण शुरू होने से पहले ही टीकाकरण स्थल पर अंदर पहुँचे 100 से 150 लोग

देवास। जिले में बीते चार दिन से टीकाकरण बन्द था आज बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन हेतु 68 स्थान तय किये गए है। जहाँ पर कोविशील्ड वैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जा रहे है। वैक्सीन लगवाने हेतु सेंटरों पर भारी-भीड़ दिखाई दे रही है।
शहर में कुछ सेंटरों को छोड़कर बाकी सभी सेंटरों पर सुव्यवस्थित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है।
शहर के मध्य क्षेत्र शुक्रवारिया हाट स्थित इस्लामिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया है। परन्तु वहाँ टीकाकरण कराने आये नागरिको के लिए कोई भी व्यवस्था नही की गयी है। वहाँ पर टीकाकरण कराने आए नागरिको ने बताया कि हम सुबह 7 बजे से भी पहले से यहाँ लाइन लगाकर खड़े हुए है और तभी से टीकाकरण केंद्र का गेट बन्द है। परंतु टीकाकरण स्थल पर पहले से ही लगभग 100 से 150 व्यक्ति अंदर मौजूद थे। यह सभी नागरिक वहाँ मौजूद कर्मचारियों की मदद से पीछे के दरवाजे से अंदर पहुँचे और बाहर लाइन में खड़े नागरिक परेशान होते रहे। सवाल यह है कि तय समय से पहले लोगो को टीकाकरण स्थान में अंदर कैसे लिया गया। जबकि व्यवस्था कराने के लिए वहाँ पुलिस ही काफी देर से पहुँची। लाइन में मौजूद लोगो के अनुसार टीकाकरण स्थल पर उनके लिए कोई व्यवस्था उपलब्ध नही है। टीकाकरण कराने आये लोगो के बीच कई बार लाइन तोड़ने या लाइन में आगे लगने की बात को लेकर भी बहस-बाज़ी हुई। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने से थककर कुछ क्षण आराम के लिए महिलाए रोड पर ही बैठ गयी।परंतु घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद जब लोगो को टीका लगा तो लोग सारी परेशानियों को भूलकर उत्साहित दिखे और टीका लगवाने के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

यूनाइटेड प्रेस क्लब संभागीय सचिव ने अपने जन्मदिन पर लगाए छायादार पौधे

बागली (सुनील योगी)- 13 जुलाई मंगलवार को यूनाइटेड प्रेस क्लब संभागीय सचिव सुनील योगी ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाया क्षेत्र के केसरी नंदन आराधना स्थलों पर केसरिया फूल के गुलमोहर पौधे जन्म दिवस के अवसर पर लगाएं पत्रकार का जन्म दिवस था इसलिए क्षेत्र के सभी पत्रकार शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार विनय बोथरा हीरालाल गोस्वामी मोहन खराडिया गोलू राठौर संदीप जयसवाल गौरी शंकर जोधा सहित कई पत्रकार पदाधिकारी और अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रेस क्लब के संभागीय सचिव सुनील योगी ने बताया कि वर्तमान में हरियाली के बगैर खुशहाली नहीं आ सकती इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें गोद ले लगभग 5 वर्ष तक उन्हें जीवित करके स्वच्छ स्वस्थ करके अनुकरणीय पहल करें पौधे लगाना सरल है लेकिन उन्हें पर्यावरण में सदाबहार शामिल करना कठिन जरूर है लेकिन मुश्किल नहीं इसी अवसर पर भोमिया जी मंदिर परिसर में पत्रकारों ने आगामी गठन के विषय में चर्चा भी की शीघ्र ही बागली प्रेस क्लब का गठन भी होगा उक्त बातें महामंत्री संदीप जयसवाल ने बताते हुए कहा कि अगले माह बागली प्रेस क्लब की पुरानी कमेटी का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा तो नवीन गठन करना है

नशा मुक्ति केन्द्र पर किया टीकाकरण

देवास/ नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई को कोविड महामारी से बचाव हेतु नशा मुक्ति केन्द्र पर विशेष शिविर आयोजित कर उपस्थित नागरिको मे 68 व्याक्तियो तथा वृद्धा आश्रम मे 10 व्यक्तियो को कोविशील्ड का प्रथम टीका लगाया गया।