देवास। लंबे समय से वैक्सीनेशन के अवकाश के बाद अब बुधवार 14 जुलाई को जिले में वैक्सीनेशन आयोजित हो रहा है। जिसमे जिलेभर में 68 स्थानों पर वैक्सीनेशन आयोजित होगा जिसमें सभी कोविड-19 टीकाकरण स्थानों पर कोविशिल्ड वैक्सीन का फर्स्ट एवं सेकंड डोज़ लगाया जाएगा।
• जाने ज़िले में किस स्थान पर आयोजित होंगे टीकाकरण सत्र??
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) परीक्षा और हाईस्कूल (अंध, मूक बधिर श्रेणी) के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। मंडल ने विद्यार्थी और अभिभावकों के लिए विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध करायी है। विद्यार्थी और अभिभावक नीचे दिए गए पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते है।
इसके अलावा मोबाइल एप पर भी परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। सभी विद्यार्थी MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर ‘Know Your Result’ का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
आष्टा (विक्रम ठाकुर). मध्य प्रदेश शासन के वृक्षा रोपण सप्ताह अंतर्गत बीआरसी परिसर आष्टा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन माननीय विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद प्रधान श्री धारासिंह पटेल विशेष अतिथि डीपीसी श्री अनिल श्रीवास्तव एसडीएम श्री विजय कुमार मण्डलोई जिला महामंत्री श्री गजराजसिंह पटेल पार्षद प्रतिनिधि श्री भगवतसिंह मेवाड़ा नगर महामंत्री धनरूपमल जैन द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पूर्व पधारे हुए सम्मानीय जनों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया उसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय द्वारा अपने उद्धबोधन में शासन की योजना व वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाकर उसका संक्षरण अवश्य करना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहें। डीपीसी श्री अनिल श्रीवास्तव द्वारा बीआरसी परिसर का सीमांकन वं बाउंड्रीवाल के लिए अवगत कराया गया। उन्होने शीघ्र ही उक्त कार्य हेतु आश्वस्त किया। एस डी एम श्री विजय कुमार मण्डलोई द्वारा अपने उद्धबोधन में कहा की समस्त शालाओं में वृक्षारोपण कर वृक्षों की नियमित देखभाल सुरक्षा की जाय। तथा जिन शालाओं के परिसर मे किसी व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है उनकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में भेजी जाय अतिक्रमण करने वाले खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएसी श्री मनोज विश्वकर्मा श्री मनोहर विश्वकर्मा श्री देवजी मेवाड़ा श्री हंसराज गांधी लेखापाल श्री हरेन्द्रसिंह ठाकुर शिक्षक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एमआरसी श्रीमती प्रतिमा भावक कम्प्यूटर आपरेटर राजेश कुमार सहायक लेखापाल बबीता मेवाडा एवं जनशिक्षक लखन सिंह ठाकुर रमेश परमार राकेश सूर्यवंशी रजनीकर माहेशवरी गजराजसिंह राजपूत मांगीलाल सिसोदिया विजयसिंह जायसवाल रवि मेवाड़ा उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में बीआरसीसी श्री अजबसिंह राजपूत द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया
देवास/कांटाफोड़। कल सोमवार 12 जुलाई को पुलिस थाना कांटाफोड के ग्राम कालापाठा पठार जंगल में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय शिवदयाल सिंह के निर्देशन मे तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड निरीक्षक लीला सोंलकी एवं थाना प्रभारी उदयनगर निरीक्षक राजाराम वास्कले की टीम गठीत कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पृथक पृथक दो टीम बनाकर जंगल में तलाश कर रहे थे उसी दौरान उन्हें काला फाटा के जंगल में झाडियों में कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिये। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 8 व्यक्तियों को रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपीगणो से कुल 13700 रुपये नगदी, 5 एंडराईड मोबाईल, 2 की-पेड मोबाईल फोन किमती 62500 रुपये कुल मश्रुका 76200 रुपये के जप्त किये गये आरोपीगणो द्वारा पुछताछ में बताया की । आरोपी सुनिल बावरा ने उन्हे जुआ खेलने के लिये कालापाठा बुलाया था व जंगल मे लेकर गया था।
पकड़े गये व्यक्तियों का नाम-पता
गिरिराज गुप्ता पिता मांगीलाला जाति बनिया उम्र 42 साल निवासी मालवीय नगर थाना खजराना जिला इंदौर
हरीश पिता चन्दुलाल नन्दवाल जाति कोस्टी उम्र 49 साल निवासी मकान नं. 64 न्यु देवास रोड़ मालवा मील एरिया थाता तुकोगंज
बिहारी पिता गोपाल चौहान जाति बंजारा उम्र 35 साल निवासी कृष्णाबाग कालोनी इंदौर
गजानंद पिता बिशन देशवाली उम्र 30 साल निवासी बेड़गांव थाना कांटाफोड़
महेश पिता मोतीलाल जोशी जाति ब्राह्मण उम्र 35 साल निवासी बेड़गांव थाना कांटाफोड़
जाबीर शाह पिता शकीर जाति फकीर उम्र 28 साल निवासी बुरुटखेड़ा थाना कन्नौद
रामप्रसाद पिता सोमा जी चौहान जाति बलाई उम्र 52 साल निवासी मालवीयनगर थाना खजराना जिला इंदौर
सुनील पिता जंगसिंह बावरा जाति सिकलीगर उम्र 42 साल निवासी थाना कांटाफोड़ जिला देवास।
देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे नगर निगम द्वारा शहर में आवारा घुमने वाले गोवंश को पकडने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गों से 25 गोवंशो को पकडकर गोशाला भेजा गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर ने बताया निगम स्वास्थ्य विभाग की गेंग द्वारा शहर मे आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडा जाकर गोशाला भेजा जा रहा है। गोपालकों से अपील है कि अपने गोवंशो अपनी हदो मे ही बांधकर रखें ताकि शहर के मार्गो पर किसी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा ना हो। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आवारा घुमने वाले गोवंशो को पकडने पर होने वाली चालानी कार्यवाही से बचें।
कन्नौद: प्राइवेट स्कूल संघ द्वारा तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनीका को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा सोमवार से ऑनलाइन क्लासेस पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। एवम् 13 जुलाई से कन्नौद ब्लाक के सभी प्राइवेट स्कूल की तालाबंदी करके चाबी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी जिसके जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । ज्ञापन में 5 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया । जिसमें सत्र 2022-23 से 2024-25 तक की मान्यता का नवीकरण बिना किसी निरीक्षण परीक्षण के किया जाए। एवं मान्यता एवं संबद्धता शुल्क माफ किया जाए। छात्रवृत्ति की जांच के संबंध में अभी भी संस्थाओं को परेशान किया जा रहा है उसे बंद किया जाए, बिना टीसी के शासकीय स्कूलों में प्रवेश ना दिए जाएं क्योंकि पालक बिना शुल्क जमा किए ही अपने बच्चों का प्रवेश शासकीय स्कूलों में करा देते हैं, सत्र 2016 17 से 18-19 तक का आरटीई पोर्टल बंद कर दिया है। उसे पुनः चालू किया जाए, कोरोना का काल में स्कूलों को आर्थिक मदद दी जाए साथ ही टैक्स, बिजली बिल, बैंक की किस्तों को माफ किया जाए। उक्त मांगों को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया था। जिसे लेकर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। पुनः अवगत कराते हुए अपनी मांगे पूरी करने को लेकर कलेक्टर से अनुरोध किया गया। ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, अनोखी चौहान, दिनेश माहेश्वरी, दीपक यादव, रामकरण यादव , प्रकाश हरदोनिया, संतोष चौधरी, शैलेंद्र पांचाल, सुनील बैरागी, इंद्रेश चौहान, संजीव यादव आशीष विश्वकर्मा आदि संचालक गण उपस्थित रहे।
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)।उक्त अज्ञात व्यक्ति का दिनांक 12/07/2021 को करीब 01:30 बजे रात में हिंगलाज ढाबा मातमोर के पास थाना क्षेत्र बागली जिला देवास में एक्सीडेंट हुआ है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होना पता लगा है जिस किसी भी व्यक्ति को अज्ञात मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त हो कृपया कर थाना बागली ज़िला देवास वह कमलपुर चौकी पर संपर्क करें मो.न.88176 22686, 9926788994
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने प्रशासन को सात दिवस की चेतावनी
कन्नौद (चंचल भारतीय✍️) :मध्यप्रदेश पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के जनपद सीईओ एवं उपयंत्री द्वारा अधिकारियों की प्रताड़ना से की गई आत्महत्या के विरोध में दोषी अधिकारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज करने एवं समस्त संयुक्त मोर्चा ने एक दिन का धरना देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की प्रशासन से अपील की है। जनपद पंचायत सचिव , रोजगार सहायक मनरेगा कर्मचारी संगठन और जनपद के कर्मचारियों ने एक ज्ञापन के माध्यम से शासन से अपील की कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो और उनके लिए भी आर्थिक सहायता,नियमितीकरण जैसी सुविधा मिले ताकि उन्हें भी शासन के दूसरे कर्मचारियों की तरह लाभ मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में जनपद पंचायत सचिव , रोजगार सहायक,मनरेगा संगठन के कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे सभी ने एक सुर में अपनी मांगों को उठाया और प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। मांग पूरी ना होने पर हमारे 12 संगठनों के साथ मध्य प्रदेश भर में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के पूर्व समस्त पंचायत कर्मियों के द्वारा दिवंगत सीईओ श्री बाहेती एवं उपयंत्री श्री पवार को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन में अपनी ज्वलंत समस्याओं एवं वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण हेतु शासन को सात दिवस का समय प्रदान किया गया है सात दिवस में लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है मांगो में मुख्य रूप से छठे वेतन की गणना संविदा हेतु 5 जून 2018 की नीति लागू कर नियमितीकरण की प्रक्रिया समक्ष पदों पर 90% के मान से वेतन निर्धारण सीईओ को सुरक्षा व्यवस्था उपयंत्रीयो एवं सहायक उपयंत्रीयों को भ्रमण हेतु वाहन की व्यवस्था आदि करने हेतु लेख किया गया है। ज्ञापन देते समय जनपद पंचायत के संजय श्रोत्रीय, ईश्वर चौहान, पवन प्रजापति, कुलदीप जाट, अनिल शर्मा, तुलसी राम चौधरी, यशवंत धाकड़ , प्रवीण अग्रवाल प्रदेश सचिव मनरेगा संविदा संगठन एवं समस्त सचिव ग्राम रोजगार सहायक उपयंत्री दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
• नया औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 8 हजार करोड रूपये निवेश होने की संभावना
• देवास में 755.95 हैक्टेयर का नया इण्डस्ट्रीयल एरिया होगा निर्मित, परियोजना की लागत 808.64 करोड रूपये सम्भावित
• योजना अन्तर्गत नया औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
• मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवास यात्रा के समय नया औद्योगिक क्षेत्र किया था स्वीकृत
• प्रस्तावित योजना में नया औद्योगिक क्षेत्र, ग्राम अमोना, बालगढ, बिंजाना, रसूलपुर, लोहारपिपलिया, पालनगर तथा अनवटपुरा है शामिल
• योजना में निजी भूमिधारकों को भागीदार बनाते हुए भूमि अधिग्रहण कर कृषि भूमि की कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार दी जायेगी दोगुना राशि
देवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में देवास में नया औद्योगिक क्षेत्र लैण्ड पूलिंग योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इस योजना में लगभग 8 हजार करोड रूपये निवेश होने की संभावना है। देवास विकास योजना के तहत 755.95 हेक्टेयर के नए औ़द्योगिक क्षेत्र को मंजूरी दी। परियोजना की लागत 808.64 करोड रूपये सम्भावित है। वर्तमान में देवास का इण्डस्ट्रीयल एरिया सेक्टर वन में 306.736 हैक्टेयर, सेक्टर टू और थ्री में 296.93 हैक्टेयर में इण्डस्ट्रीयल एरिया है। देवास में नया औद्योगिक क्षेत्र बनने से 755.95 हैक्टेयर का नया इण्डस्ट्रीयल एरिया बनने से देवास में इण्डस्ट्रीयल एरिया बढकर कुल औद्योगिक क्षेत्र 1359.616 हैक्टेयर हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 27 जनवरी 2021 को देवास यात्रा के दौरान नया आद्योगिक क्षेत्र की सौगात मिली है।
प्रस्तावित योजना में ग्राम अमोना, बालगढ, बिंजाना, रसूलपुर, लोहारपिपलिया, पालनगर तथा अनवटपुरा और विद्यमान औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1, 2 और 3 शामिल है। लैण्ड पूलिंग नीति के अंतर्गत नये औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद इस योजना को लागू किया जायेगा। निजी भूमिधारकों को योजना में भागीदार बनाते हुए भूमि अधिग्रहण कर कृषि भूमि की कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार दोगुना राशि दी जायेगी। योजना के तहत आने वाली शासकीय भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी हे एवं निजी भूमि के भू-स्वामियों द्वारा आपसी सहमति प्रदान की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश और जिले के 15 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से और 30 हजार युवाओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर सृजन होंगे। औद्योगिक गतिविधियां बढने से जीएसटी के रूप में 120 करोड रूपये प्रति वर्ष राजस्व प्राप्ति होगी। देवास में अब इण्डस्ट्रीज लगाने के लिए और अधिक जमीन उपलब्ध रहेगी। देवास के पश्चिम क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र रोड बनाया जा रहा है। नया औद्योगिक क्षेत्र रोड़ उज्जैन रोड को टाटा एक्सपोर्ट इंदौर रोड तक जोड़ेगा यह 45 मीटर चौड़ा व 6 लेन का होगा। इसके दोनों ओर 150 मीटर क्षेत्र को विकसित करते हुए पूर्व दिशा में अतिरिक्त 150 मीटर चौड़ी आवासीय पट्टी विकसित की जाएगी। नया आद्योगिक क्षेत्र से इन्दौर एयरपोर्ट की दूरी 38 किलोमीटर, देवास रेलवे स्टेशन की दूरी 06 किलोमीटर, इण्डस्ट्री एरिया पीथमपुर की दूर 62 किलोमीटर, भोपाल की दूरी 162 किलोमीटर तथा मुन्द्रा पोर्ट गुजरात की दूरी 625 किलोमीटर है। नया आद्योगिक क्षेत्र बनने से उज्जैन आने जाने वालों को आसानी होगी। इस नया आद्योगिक क्षेत्र की बनने से उज्जैन और इन्दौर की दूरी कम हो जायेगी। सुपर कोरिडोर से देवास का पश्चिमी क्षेत्र भी विकसित होगा। इस नये औद्योगिक क्षेत्र देवास जिले के साथ इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर और आगर-मालवा जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा। नया औद्योगिक क्षेत्र का कार्य मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय लिमिटेड द्वारा मध्यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध अधिनियम, 2013 एवं मध्यप्रदेश निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंध नियम, 2016 के प्रावधानों के अन्तर्गत निवेश क्षेत्र विकास एवं प्रबंधन स्कीम देवास के तहत नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है। प्रस्तावित निवेश क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल एरिया में जल वितरण अधोसंरचना विकास के लिए आवश्यक सप्लाई मेन एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाईन और आवश्यकतानुसार ओवरहेड वाटर टैंक कम्पनी द्वारा अनुबंध अनुसार किया जायेगा।
देवास। कल रविवार को रात करीब 10 बजे शहर के औद्योगिक थाने में ससुराल वालों द्वारा दहेज़ के लिए बहु को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रकरण दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार विकास नगर निवासी पीड़िता का पति भूपेंद्र दिमनीकर सास तुलसीबाई दिमनीकर व राधाबाई दिमनीकर द्वारा पीड़िता को निवासी विकास नगर, जीतमल गार्डन के पीछे देवास, द्वारा फरियादी को दहेज़ के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिसकी शिकायत उसने औद्योगिक थाने में की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए व 34 भादवी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को औद्योगिक थाने में पदस्थ उपनिरिक्षक जितेंद्र यादव ने विवेचना में लिया है।