कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- थाना कांटा फोड़ की बिजवाड़ चोकी के अंतर्गत धनतालाव घाट पर एक टैंकर से डीजल रिसने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही थी, जिससे अनेक वाहन स्लिप हो रहे थे और दुर्घटना कि संभावना बन रही थी उसी समय बिजवाड थाने पर पदस्थ आरक्षक बालकृष्ण छापे, आरक्षक भूपेंद्र, एनसीसी के जवान रोहित गुर्जर, विजय गुर्जर ने समस्या को देखते हुवे स्वयं ने रोड़ के साइड से मिट्टी खोदकर रोड़ पर डाली जिससे की सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही में सुगमता हुई इस कार्य की सभी ओर प्रसंशा हो रही है साथ ही पुलिस विभाग का ध्येय वाक्य देश भक्ति जन सेवा की भावना प्रगट हो रही है। थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुवे चारों जवानों को पुरस्कार स्वरूप एक एक हजार रुपए नकद देने की घोषणा की।
Category: देवास
गुप्त नवरात्र प्रारंभ: मंदिरों में शुरू हुई देवी की साधना-आराधना
देवास। भारत देश विविधताओं का देश है यहाँ वर्षभर अनैको त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाएं जाते है। इसी कड़ी में भारत देश में मनाए जाने वाली नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि का आगमन होता है। नवरात्रि में देवी के नौ रुपों की पूजा की जाती है। चैत्र एवं अश्विन (क्ंवार) माह में प्रकट या प्रत्यक्ष नवरात्रि का आगमन होता है तो इसी तरह माघ एवं आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि आती है। शहर के विद्वत व माता टेकरी पर स्थित माँ चामुंडा मंदिर के पुजारी श्री सुरेश नाथ बताते है कि गुप्त नवरात्रि में माँ दुर्गा के दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्त त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बंगलामुखी, मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, माता मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। इस पूजा से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 11 जुलाई से हो रही है। षष्टी तिथि का क्षय होने से इस वर्ष आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र 8 दिन के रहेंगे। इस नवरात्रि में विशेषकर शक्ति साधना तांत्रिक क्रियाएं मंत्रों को साधने जैसे कार्य किये जाते हैं। देवी भगवती के भक्त नियम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। चामुण्डा माता टेकरी पर स्थित शीलनाथ धूनी वाले महंत बताते है कि गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस नवरात्रि में जो लोग साधना पर बैठते है। वे साधक अपनी साधना के बारे में किसी को जानकारी नहीं देते है। दस महासिद्धियों में से एक सिद्धि को चुनकर गुप्त तरीके से सिद्ध किया जाता है।
गुप्त नवरात्र के दौरान शहर की प्रसिद्ध माता टेकरी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुँचेगे। पिछले कुछ समय में कोरोना संक्रमण के चलते लगाये गए लॉकडाउन के दौरान माता टेकरी के बंद होने से चेत्रिय नवरात्री में श्रद्धालु माता टेकरी के दर्शन के लिए नहीं पहुँच पाए थे, परंतु अब गुप्त नवरात्री के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता टेकरी पर दर्शन के लिए पहुँच रहे हे।
• नवरात्र प्रारम्भ के साथ पुष्य नक्षत्र का योग
गुप्त नवरात्र के प्रारंभ होने के साथ आज रवि पुष्य नक्षत्र व् सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बना है। पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर अन्य सभी शुभ कार्य कर सकते है। यह इस वर्ष का पहला और आखरी रवि पुष्य योग होगा। जानकार अनुसाय रविवार को अगर पुष्य नक्षत्र हो तो यह रवि पुष्य नक्षत्र माना जाता है। यह आज सुबह से रात करीब सवा 2 बजे तक रहेगा।
13 जुलाई को प्राइवेट स्कूलों की चाभी प्रशासन को सौंप देंगे प्रदेश के प्राइवेट स्कूल संचालक
• कल अपनी मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सौंपेगा ज्ञापन
देवास। मध्यप्रदेश में संचालित निजी स्कूलों द्वारा सरकार के उनके प्रति रवैये से खुश ना होकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह जी के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेशभर में सांकेतिक रूप से आंदोलन किया गया। असहयोग आंदोलन के रूप में सभी विद्यालय में कोई भी सरकारी काम नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष घनश्याम कटारिया ने बताया कि अगले चरण में 12 जुलाई को पूरे मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन की प्रति एक बार पुन: जिला प्रशासन की मदद से सरकार तक पहुंचाई जाएगी। प्राइवेट स्कूलों की मांगों को अगर सरकार ने नहीं मानी तो 13 जुलाई को प्राइवेट विद्यालय अपने विद्यालय की चाभी प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप देंगे। फिर सरकार जैसे चाहे विद्यालय का संचालन स्वयं करें। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों और कार्यरत शिक्षकों कर्मचारियों की जिम्मेदारी 13 जुलाई से सरकार की होगी।
डेढ़ बर्ष तक संबंध के बाद शादी से इंकार करने पर युवती ने की थी आत्महत्या
देवास। शहर के शिमला कॉलोनी देवास में युवती द्वारा दिनांक 1 जून 2021 को रात करीब 9 बजे सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी थी। जाँच में पता चला की आरोपी अतुल पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी मिश्रीलाल नगर ,देवास के पिछले 18 महीनो से मृतिका युवती के साथ सम्बन्ध थे। जब शादी की बात आई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया जिससे युवती ने आहात होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में शहर के कोतवाली थाने में शनिवार को रात करीब पौने 10 बजे आरोपी के खिलाफ धारा 306 भा.द.वी के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। मामले को कोतवाली थाने के निरक्षक उमराव सिंह ने विवेचना में लिया है।
रूठे इन्द्रदेवता को मानने के लिए की गई आराधना
पीपरी(सुनील योगी)– रूठे इन्द्रदेवता को मानने के लिए देवास जिले के पीपरी क्षेत्र में तरह तरह के जतन किये जा रहे है,जांहा अमावस्या पर रतनपुर के युवाओं के द्वारा गांव के सभी देवताओं को नर्मदा जी का जल लाकर चढ़ाया गया एवं पूजन अर्चन किया गया, तो नर्मदा मैय्या के धाराजी तट के आसपास इंद्रभगवान को मनाने के लिए पुरुष वर्ग अनूठे तरह से लकड़ी से नृत्य कर इन्द्रदेवता से पानी बरसाने का आव्हान कर रहे है। बारिश की खेंच के चलते फसले बुरी तरह से प्रभावित हो रही है,इसी कड़ी में पीपरी में रविवार के दिन बाग रसोइ एवं खेड़ापुजन का आयोजन किया जाएगा।रतनपुर के युवाओं द्वारा मंगल वर्षा प्रार्थना लिए नर्मदा धारा जी तट तक पैदल यात्रा करके कामना की गई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- संस्कारित एवं राष्ट्रभक्त युवा शक्ति का प्रतीक विश्व का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वें स्थापना दिवस पर नगर के विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया परिषद के सदस्य द्वारा नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया नगर अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद देश के विद्यार्थियों का एक सशक्त संगठन है जिसका उद्देश्य छात्र एवं राष्ट्र निर्माण है।इसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी इस अवसर पर परिषद के मयंक बिंजवा, नीरज मालवीय, गौरव पाटीदार,धीरज मालवीय,सिवा सीरम उपस्थित थे।
राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में राजस्व करों की वसूली में देवास नगर निगम प्रथम स्थान पर
देवास। मध्यप्रदेश में देवास नगर निगम रात्रि 8:00 बजे के कलेक्शन अनुसार प्रथम स्थान पर चल रहा है अभी तक प्राप्त राजस्व वसूली मैं नगर निगम देवास में रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन करो की राशि जमा की जा रही है करदाता रात्रि 12:00 बजे तक ई नगर पालिका देवास पर ऑनलाइन करो की राशि जमा कर सकते हैं
देवास जिले में नेशनल लोक अदालत में राजीनामा से हुआ प्रकरणों का निराकरण
नेशनल लोक अदालत में 1अरब 08 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 लंबित प्रकरण एवं 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन प्रकरण निराकृत
देवास 10 जुलाई 2021/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया।
आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत में राजस्व करों की वसूली में देवास नगर निगम रात्रि 8 बजे तक प्रथम नंबर पर है
नगर निगम पीआरओ से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश में देवास नगर निगम रात्रि 8:00 बजे के कलेक्शन अनुसार प्रथम स्थान पर चल रहा है अभी तक प्राप्त राजस्व वसूली मैं नगर निगम देवास में रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन करो की राशि जमा की जा रही है करदाता रात्रि 12:00 बजे तक ई नगर पालिका देवासपर ऑनलाइन करो की राशि जमा कर सकते हैं।
नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से 7174 प्रकरण एवं 16049 प्रिलिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए। जिनमें से आपसी सुलह समझौते और राजीनामा द्वारा लंबित प्रकरणों में से 1अरब 08 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 लंबित प्रकरण एवं 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन प्रकरण निराकृत किए गए ।
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता द्वारा नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शुभारंभ समारोह में श्री एम.एस.ए. अन्सारी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश, श्रीमती कृष्णा परस्ते तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री विष्णु कुमार सोनी पंचम जिला न्यायाधीश, श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री गंगाचरण दुबे द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री नीरज शर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं न्यायाधीशगण श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, श्री मनीष कुमार पाटीदार, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती वर्षा भाटी, सुश्री नेहा परस्ते, श्री विष्णुकांत मिश्रा, सुश्री रेखा पाराशर, सुश्री दिव्या रामटेके, श्री देवांश अग्रवाल, श्री विजिताश्व पुष्कर, श्री राजेश अंशेरिया, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्री मनोज हेतावल सहित लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर.के. खांडेगर, अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे।
प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता द्वारा विद्युत कंपनी, नगर निगम, बैंक, बीमा कंपनी के स्टाॅल पर जाकर तथा प्रत्येक खंडपीठ का भ्रमण कर समस्त संबंधित को लोक अदालत में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया।
नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, विद्युत अधिनियम, एनआईएक्ट, चैक बाउन्स, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बीएसएनएल आदि विषयक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय देवास एवं तहसील स्तर पर सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द एवं बागली में 31 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया।
नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की जानकारी
श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायिक खंडपीठों में न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में से 1 अरब 8 करोड़ 47 लाख 14 हजार 984 रुपये राशि के 883 प्रकरण निराकृत हुए। जिसमें न्यायालयों में लंबित नियमित प्रकरणों में आपराधिक प्रकरण 165, चैक बाउन्स 108, मोटर दुर्घटना दावा के 164, फैमेली मेटर्स 14, सिविल 62, विद्युत 265, विविध 105 प्रकरण निराकृत हुए।
निराकृत 164 क्लेम प्रकरणों में राशि 5 करोड़ 2 लाख 84 हजार 620 रुपये के अवार्ड आपसी समझौते के आधार पर पारित किए गए। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के 108 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 1 करोड़ 66 लाख 71 हजार 645 रूपये के चैकों की राशि में सेटलमेंट किया गया। 1 अरब 87 लाख 85 हजार 383 रूपये की राशि के 62 सिविल प्रकरणों का निराकरण हुआ।
प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में रूपये 2 करोड़ 39 हजार 608 रुपये राशि के 7960 प्री-लीटिगेशन जिसमें बैंक रिकवरी के 41 विद्युत के 6329, जलकर के 496 एवं अन्य 1094 प्रकरण निराकृत हुए।
युवा कांग्रेस नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन
• मूल्य मे वृद्धि के विरोध में गैस सिलिंडर का विसर्जन किया उठाए लकड़ी के गठ्ठे
देवास । मध्यप्रदेश के देवास जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीठा तालाब देवास पर गैस सिलेंडर का तालाब में विसर्जन किया साथ ही कार्यकर्ताओ ने सिर पर लकड़ी के गठ्ठे उठाये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध जमकर नारे बाजी की और रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडियाजिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन तो नही आये पर पुराने दिन जरूर आ जाएंगे । केंद्र सरकार की नीतियां पहले ही लोगों के लिए घातक थी और अब गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कि मोदी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में, हर हर मोदी अब तो बस कर मोदी , रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लो, गृहणियों पर जुल्म बंद करो, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस तरह की बढ़ोतरी आज से पहले कभी नहीं देखी, और कहा कि इससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ जाएगा। मीठा तालाब पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं गैस सिलेंडर को तालाब मे विसर्जन कर एवं लकड़ी के गठ्ठे सिर पर रख कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। इससे लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। मोदी ने देशवासियों का घरेलू बजट बिगाड़ा ,कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का घरेलू बजट बिगाड़कर रख दिया है। यूपीए के शासनकाल में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 150 अमेरिकी डॉलर थी। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमत को तत्कालीन सरकार ने नियंत्रण में रखा। अब क्रूड ऑयल की कीमतें कम हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल महंगा किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
अभाविप ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मनाया स्थापना दिवस
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि कोरोना नियमावली को ध्यान में रखते हुए अभाविप ने नगर के 8 स्थानों पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमे कुल 246 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को अ.भा.वि.प की कार्य पद्धति एवं विद्यार्थियों का समाज के प्रति दायित्व के बारे में अवगत कराया। वही शाम को अभाविप कार्यकर्ताओं ने सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 73 व अभाविप आकार के दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के पश्चात वहां कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
