अमलतास अस्पताल में होगा मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों का निःशुल्क उपचार

• अस्पताल को निःशुल्क इलाज के लिए मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मिली मान्यता

देवास। शहर के ग्राम बांगर, उज्जैन रोड पर स्थित अमलतास अस्पताल में अब मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों का निःशुल्क उपचार होगा। इस हेतु अस्पताल को मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मान्यता मिल चुकी है।
उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबन्धक विजय जाट द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के निःशुल्क इलाज की मान्यता अमलतास हॉस्पिटल को दी गयी है। अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि देश की सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों की सेवा करने का मौका हमे मिला है और उनके लिए विशेष वार्ड तैयार किये गए है । अमलतास हॉस्पिटल में इसके पहले भी कई योजनाए थी जैसे भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना,कर्मचारी राज्य बीमा निगम ,रौशनी क्लीनिक योजना,जिला अंधत्व निवारण समिति,नशा मुक्ति केंद्र योजना,शासकीय विद्युत कर्मी स्वास्थ्य योजना,जननी सहयोगी सुरक्षा योजना,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना,मध्य प्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधी आदि।

कल 10 जुलाई शानिवार को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

सुन्द्रेल बिजवाड। (दीपक शर्मा) कल 10 जुलाई 2021 शनिवार को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन कनिष्ठ यंत्री नरेंद्र वेले पानीगाँव ने बताया कि शानिवार 10 जूलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है कन्नौज न्यायालय में विद्युत बिल चोरी अनियमितता की धारा 126,135, के प्रकरणों पर नेशनल लोक अदालत के तहत सुनवाई होगी एवं अदालत में चल रहे है प्रकरणों पर 20 प्रतिशत एंव अदालत में लगने वाले प्रकरणों पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है संबंधित उपभोक्ता कन्नौद न्यायालय में शानिवार उपस्थित होकर उक्त योजना का लाभ ले सकते है

10 जुलाई को विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

10 जुलाई को प्रात: 06 से 09 बजे तक राजाराम नगर, मेंडकीचक, सीताराम नगर, नेहरू नगर, उपाध्‍याय नगर, चाणक्‍यपुरी, नगर निगम मल्‍टी, त्रिलोक नगर, बीराखेडी तथा इन्‍द्रानगर में विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित

देवास। सहायक यंत्री म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. देवास ने विद्युत उपभोक्‍ताओं को सूचित किया है कि मेसर्स पार्थ कंस्‍ट्रक्‍सन द्वारा मेंढकी ओवरब्रिज के कार्य के लिए 33 के.व्‍ही. सिंगावदा पर कार्य किया जाना है। जिससे 33/11 के.व्‍ही. मेंढकी उपकेन्‍द्र से निर्गमित 11 के.व्‍ही. राजाराम नगर, 11 के.व्‍ही. बिराखेडी, 11 के.व्‍ही. चाणक्‍यपुरी एवं 11 के.व्‍ही. त्रिलोक नगर फीडर बंद रहने से 10 जुलाई को प्रात: 06 बजे से 09 बजे तक 11 के.व्‍ही. फीडरों से संयोजित राजाराम नगर, मेंडकीचक, सीताराम नगर, नेहरू नगर, उपाध्‍याय नगर, चाणक्‍यपुरी, नगर निगम मल्‍टी, त्रिलोक नगर, बीराखेडी तथा इन्‍द्रानगर में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उन्‍होंने बताया कि आवश्‍यकता अनुसार समय बडाया जा सकता है।

सीवरेज लाइन से घरों के सीवेज का कनेक्शन किए जाने हेतु कार्यशाला आयोजित

श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

देवास। शहर में डाली गई सीवरेज लाइन से आम रहवासियों के घरों का सीवरेज का कनेक्शन किए जाने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई कार्य शाला में सीवरेज के कनेक्शन किस प्रकार से किया जाना है। नागरिकों को क्या सुविधा दी जाना है उस संबंध में बताया गया जिसमें नागरिकों के घरों पर जाकर कनेक्शन की रसीद जारी कर सभी वार्डों में निर्धारित किए गए प्लंबर से नागरिकों के स्वयं के व्यय से कनेक्शन करवा कर देंगे इस हेतु निगम के राजस्व विभाग के वार्ड प्रभारियों स्वास्थ विभाग के सभी इंस्पेक्टर सभी दरोगाओं को संपूर्ण जानकारी दी गई।

नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा आगामी 3 माह में जिन एरियों में सीवरेज लाइन डाली गई है जिसमें रहवासी एवं कमर्शियल एरिया भी हैं उनके सीवरेज के कनेक्शन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है आयुक्त ने लक्ष्य मैंबताया कि आगामी 3 माह में हम सीवरेज कनेक्शन 90% करना सुनिश्चित करेंगे यह भी बताया नागरिकों को सीवरेज कनेक्शन हेतु निगम में नहीं आना पड़ेगा उनकी सुविधा के लिए वार्ड प्रभारी उनके घरों पर जाकर कनेक्शन किए जाने हेतु प्रेरित कर उनके घरों पर पीओएस मशीन से रसीद जारी करेंगे वार्ड में निर्धारित प्लंबर के द्वारा कनेक्शन करवाएंगे यह भी बताया कनेक्शन के लिए प्रेरित करने के पश्चात भी जो रहवासी सीवरेज कनेक्शन नहीं करवाएंगे उन पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी आयुक्त ने बताया सीवरेज कनेक्शन होने से सीवरेज का गंदा पानी घरों के सामने नहीं आवेगा सीवरेज लाइन के माध्यम से सीधे ट्रीटमेंट प्लांट पर गंदा पानी जावेगा जिससे रहवासी एरिया में नागरिकों के घरों के आसपास सीवरेज का गंदा पानी नहीं रहेगा आयुक्त ने आम रहवासियों से अपील की है की डाली गई सीवरेज लाइन से घरों का सीवरेज का कनेक्शन अवश्य करावे।

दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

देवास। शहर के औद्योगिक थाने में बीते दिन गुरुवार को करीब रात 9 बजकर 20 मिनिट पर प्रकरण दर्ज हुआ जिसमें बताया गया की आरोपी सुरेश मेहता निवासी इंदौर ने फरियादी युवती के साथ एबी रोड स्थित रेड फ्लैग होटल में गुरुवार 8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट से लगभग 3 घंटे तक बलात्कार किया व उसके बाद जान से मारने की धौस दी। मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मामले को औद्योगिक थाने में पदस्थ उप निरक्षक पूजा सोलंकी ने विवेचना में ले लिया है।

राशि की कमी का हवाला देकर वास्तविक स्थान पर बनने वाला डैम निजी व्यक्ति को लाभ देने के लिए बनाया दिया गया

बागली /बेहरी(सुनील योगी) – पानी रोको अभियान पर मध्यप्रदेश शासन करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है, उसी की तरह विगत 6 वर्ष पूर्व बेहरी क्षेत्र के प्रसिद्ध इमलीवाला खाल पर गांव के निकट कृषक मुकेश महाराज परमानंद बागवान हीरालाल गोस्वामी एवं अन्य कृषकों के निजी खेत से होकर गुजरने वाले नाले पर स्टॉप डेम की कार्य योजना बनाई गई जिसकी स्वीकृति भी मिल चुकी थी! किंतु अचानक रोजगार सहायक द्वारा गलत जानकारी भेज कर इस नाले पर बनने वाले स्टाप डेम की कास्ट (लागत कीमत) बढ़ा कर बता दी और इस्टीमेट ₹7 लाख रुपए की बजाए ₹18 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार कर जिला मुख्यालय पहुंचा दिया और जरूरी कार्य जिसमें जल रोको अभियान के इस काम को रुकवा दिया! और उसी राशि से अन्य स्थान पर निजी व्यक्ति को लाभ देने के लिए उसकी भूमि सुधारने के लिए रोजगार सहायक द्वारा स्थान का चयन उसके खेत के पास गुणवत्ता विहीन स्टॉप डेम बना भी विगत दिनों बना दिया यह कार्य व्यक्तिगत लाभ देने के लिए किया गया इसी दौरान डेम बनाने के लिए आई शासकीय मशीन से वहां रहने वाले संबंधित रिश्तेदार के खेत पर सुधार दीया और राशि नरेगा से निकालली गई, जिस स्थान पर वर्तमान में स्टाप डैम बनाया गया वहां पानी रोकने का बहुत कम उपाय है! मात्र दो किसानों के खेत का पानी ही पहुंचता है उस डेम मे
ओर थोड़ी ही दूरी से नाले का उद्गम स्थल भी है! इसलिए वहां स्टाप डेम बनना व्यर्थ हो गया
ग्रामीणों का कहना है कि यह बंनाने से रुपए की अनावश्यक बर्बादी हुई है यही स्टाप डेम उचित स्थान पर बनता तो कई किसानों को फायदा होता, और नदी का जलस्तर भी बढ़ता इस बात का विरोध भी बड़े स्तर पर किया गया लेकिन रोजगार सहायक ने किसी की नहीं चलने दी
ग्राम पंचायत ने पास किया विरोध प्रस्ताव

ग्रामीणों ने ठहराव प्रस्ताव बनाकर विरोध भी किया, इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर सोलंकी ने बताया उन्हें रोजगार सहायक द्वारा डैम बनाने की जानकारी नहीं दी गई वह भी नहीं चाहते थे कि गलत स्थान पर ग्राम पंचायत का रुपया बर्बाद हो लेकिन रोजगार सहायक की हट के कारण वहां पर बना दिया गया उसी प्रकार ग्राम पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत रायसिंह सेंधव ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं एपीओ धीरज कानूनगो ने भी इस संबंध अनभिज्ञता जाहिर की वर्जन इमली वाले खाल पर बनने वाले स्टाप डैम की लागत राशि 1500000 रुपए से अधिक आ रही है इसलिए जिले से स्वीकृति मिलेगी और अगले सत्र में बनना संभव हो पाएगा वर्तमान में गलत स्थान पर डेम बन गया मैं उसकी उसकी जांच करवाता हूं- धीरज कानूनगो ए पी ओ जनपद बागली
इस संबंध में पूर्व सरपंच रामचंद्र जी का कहना है कि इमली वाले खाल पर बनाना बेहद जरूरी है डैम वहां पानी व्यर्थ बह रहा है अन्य स्थान पर बेवजह राशि खर्च की जा रही है

कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार

7 पेटी देसी शराब के साथ हौंडा सिटी कार जप्त कर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पिता रमेश माली पर मोटर व्हीकल एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत की कार्यवाही

कन्नौद: पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार डॉ शिव दयाल सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध गोरखधंधे के विरुद्ध अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में थाना कन्नौद की टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने वालों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर की सूचना पर हौंडा सिटी कार एमपी 09 एचडी 5695 से अवैध शराब लेकर सतवास तरफ से आ रही है। प्राप्त सूचना को विश्वसनीय मानकर सूचना की तस्दीक के लिए उप निरीक्षक लोकेश कुशवाहा, हिमांशु तोमर, लोकेंद्र, मोहन सिंह चौहान, पालीवाल एग्रो फार्म के सामने सतवास रोड कन्नौद पर पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग की गई मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार होंडा सिटी कार आती दिखाई दी जिसे मौके पर रुकवाया गया एवं चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम धर्मेंद्र पिता रमेश चंद्र माली उम्र 25 साल निवासी ग्राम टाकलीखेड़ा बताया संदेही धर्मेंद्र की कार की तलाश थी लेने पर कार की डिग्गी लाक थी जिसे चालक धर्मेंद्र से खुलवा कर चेक किया गया जिसके अंदर भूरे रंग की 7 पेटियां रखी थी। पेटियों को चेक करने पर देसी मदिरा प्लेन के क्वार्टर होना पाया गया संदेही धर्मेंद्र से शराब परिवहन करने के संबंध में वैध अनुज्ञा पत्र व उक्त वाहन क्रमांक एमपी 09 एचडी 5695 के दस्तावेज मांगने पर संदेही धर्मेंद्र के द्वारा कागजात नहीं होना बताया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम व 130/177(3) एम. व्ही एक्ट का दंडनीय होने से मौके पर उक्त वाहन जिसकी कीमत करीब ₹200000 सहित वाहन के अंदर रखी 7 पेटी देसी मदिरा शराब की कीमत ₹28000 रुपए के मुताबिक संपत्ति जब्ती कर कब्जा पुलिस लिया तथा आरोपी धर्मेंद्र को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार, उप निरीक्षक चिंतामन चौहान, उप निरीक्षक लोकेश कुशवाहा, प्रधान आरक्षक रवि वर्मा, आरक्षक मोहन सिंह चौहान, आरक्षक राजकुमार हिमांशु तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

चंचल भारतीय✍️

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान एकमुश्त राशि में बेचने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुँच आयुक्त को दिया ज्ञापन

देवास। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चाणक्य पुरी मेंढकी में गरीबों को सस्ते मकान देने के उद्देश्य से नगर निगम के माध्यम से मकान बनाए गए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रावधान यह है कि गरीब तबके के ऐसे लोग जिनके पास मकान नहीं है जो मकान नहीं खरीद सकते उनहे कम से कम राशि लेकर मकान दिए जाए बाकी की राशि बैंकों से सरकार की गारंटी पर ऋण दिलाया जाए। इसके अंतर्गत देवास नगर निगम के द्वारा 12 सौ से अधिक मकान बनाए गए है जिसमें से वर्तमान में 500 से अधिक मकान हितग्राहियों ने 25 हजार रुपए जमा कर नगर निगम से लिए हैं । भवन लिए हुए करीब 3 से 4 वर्ष हो चुके हैं लेकिन नगर निगम इन पर ऋण मंजूर नहीं करा पाई इसलिए मकान का आधिपत्य इन उपभोक्ताओं को नहीं मिला । दूसरी ओर नगर निगम ने जो 216 मकान बचे थे जिन्हें किसी ने भी खरीदा नहीं था उन्हें एक मुस्त राशि एक लाख 96 हजार रुपये लेकर देने की घोषणा कर दी इसके अंतर्गत ऐसे अपात्र लोगों ने भी मकान ले लिए जिनके पास पैसा था उन्होंने नगद रुपए जमा करके गरीबों के मकान खरीद लिए किसी किसी ने तो दो से चार मकान तक खरीद लिए इसी के विरोध को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने एवं योजना से वंचित लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नगर निगम में नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन कमिश्नर श्री विशाल सिंह को सौंपा।

जिसमें उनसे मांग की के जिन हितग्राहियों ने मकान के 25 हजार रुपए जमा कर दिए हैं उन पर शीघ्र ही ऋण मंजूर करा कर उन्हें मकान का आधिपत्य दिया जाए । वही जिन्होंने एकमुश्त राशि जमा करा कर दो से चार मकान एक ही व्यक्ति ने खरीद लिए हैं उसकी जांच की जाए एकमुश्त राशि से बेचे गए मकानों को निरस्त किया जाए और उन मकानों को गरीबों को ही किस्त के आधार पर दिए जाएं । इस पर कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि मैं जिन्होंने मकान खरीदे हैं उनकी सूची आपको दे दूंगा जहां तक बाकी बचे हुए भवनों पर लोन दिलाने का प्रश्न है उस पर हमारी कार्रवाई जारी है हमारा प्रयास होगा कि शीघ्र ही बाकी के मकानों का पर लोन दिला कर आधिपत्य भी जल्दी से जल्दी दे दिया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन पूर्व पार्षद वंदना पांडे ने किया।

निगम द्वारा जल शक्ति अभियान मे कुआ, बावडियो की सफाई

• नागरीक अपने क्षेत्रो की कुआ, बावडियो की सफाई मे सहभागी बने – आयुक्त

देवास। जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत शहर की कुआ एवं बावडीयो की विशेष रूप से साफ-सफाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम की ऐजेंसी द्वारा वर्षा पूर्व कुआ एवं बावडियो मे जमी गाद, कचरा तथा काई की सफाई जल शक्ति अभियान के तहत की जा रही है। कुआ, बावडी से निकलने वाले कचरे को तत्काल हटाया जा रहा है। सफाई पश्चात कुआ, बावडी मे पानी की आवक बड जाती है। निगम द्वारा नियुक्त ऐजेंसी द्वारा खारी बावडी, पुलिस लाईन कुआ, कालानीबाग बावडी, गायत्री विहार कालोनी बावडी, रामनगर बावडी, एवं रानीबाग बावडी सहित अन्य स्थानो की कुआ, बावडियो की सफाई निगम ऐजेंसी द्वारा की गई। जल शक्ति अभियान अन्तर्गत कुआ बावडियो की सफाई का कार्य निरंतर जारी रहेगा। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रो की कुआ, बावडियो मे कचरा न डालें तथा उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुये जल शक्ति अभियान मे सहभागी बनें।

समग्र स्वच्छता अभियान के तहत बागली सबडिवीजन में 35 ग्राम पंचायतों में आए सुलभ शौचालय पड़े अधूरे

बागली(सुनील योगी)- एक और नरेंद्र मोदी और हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वच्छता मिशन का बार-बार संदेश दे रहे हैं उसी के तहत कोरोना काल में मनरेगा के तहत स्थानीय युवकों को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रदेश के कई जिलों में जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायतों में ₹1 लाख 80 हजार रुपए की लागत से सुलभ शौचालय बनाने की योजना शुरू की इसी योजना के तहत बागली सबडिवीजन जनपद क्षेत्र में 35 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया जिसमें बागली जनपद मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर परिधि में 6 ग्राम पंचायत शामिल की गई बेहरी ,धावड़िया ,चार बर्डी, सेवनीया, ग्वाडी, लखवाडा शामिल रही दुर्भाग्य की बात यह है कि जनवरी माह में यह शौचालय निर्माण प्रोग्रेस में आए और 7 माह बीत जाने के बाद यह शौचालय में चल रहा काम तो रुक गया उल्टा खंडहर होने की स्थिति में आ गए बागली जनपद क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण स्वच्छता मिशन प्रभारी गुप्त पाल सिंह चौहान इस संबंध में कहते हैं कि एक भी शौचालय बाकी नहीं है पूरे 35 शौचालय बनकर तैयार है इनमें से अधिकतर शुरू भी हो चुके हैं लेकिन हमारे संवाददाता ने मौके पर देखा तो एक भी शौचालय पूर्ण नहीं हो पाया उल्टे इन शौचालय में आवारा तत्वों की आवारागर्दी बढ़ गई है जिससे ग्रामीण जन परेशान है रामपुरा स्थित मुख्यालय पर 2 ग्राम पंचायतो के शौचालय बनाए गए! दोनों अधूरे हैं और यह शौचालय में लोग शराब थोड़ी करते हैं और ताश पत्ती खेलते हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी आती है वहीं दूसरी ओर ग्राम देहरी का शौचालय नशेडीयो का अड्डा बन चुका है लेकिन योजना के प्रभारी गुप्त पाल सिंह चौहान का कहना है शौचालय बुरी तरह संचालित होने लगे हैं क्या कहते हैं बड़े अधिकारी वर्जन ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता मिशन के तहत लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय के निर्माण ₹180000 की लागत से कंप्लीट होना थे लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाए इसकी जांच करवाता हूं दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी अभी तक यह कंप्लीट हो जाना चाहिए थे
क्या करते हैं जनप्रतिनिधि
बागली पहले से ही पिछड़ा क्षेत्र है यहां पर कई आदिवासी परिवार और गरीब परिवार निवास करते हैं ऐसे में देवास जिला मुख्यालय से बागली को 35 सुलभ शौचालय बनाने के आदेश मिले थे चयनित ग्राम पंचायतों में यह शौचालय बन कर तैयार हो जाना थे ताकि गरीब ग्रामीणों को और उनके यहां आने वाले मेहमानों को असुविधा ना हो बोलो ना काल में शौचालय व स्नानघर की बड़ी असुविधा महसूस हो रही थी इसी को मद्देनजर यह योजना लागू की गई यदि किसी कारणवश किसी की गलती से यह नहीं बन पाए तो इसका दोषी है उस पर कार्रवाई होना चाहिए