देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि 8 जुलाई 2021 को केवल कोवीशील्ड वैक्सीन के सत्र केवल देवास शहरी क्षेत्र में 20 संस्थाओ पर आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत कोवीशील्ड वैकसीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज दिये जायेंगे एवं आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने प्रथम डोज कोवीशील्ड वैक्सीन का लगवा लिया है निर्धारित अवधि 84 दिन पूर्ण होने पर दूसरा डोज 8 जुलाई 2021 को अवश्य लगवाएं।
सत्र मल्हार स्मृति मंदिर ,देवास आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा, देवास चिमानाबाई स्कूल, देवास गीता भवन देवास ,भंडारी अस्पताल देवास सरकारी, स्कूल जवाहर नगर देवास ,संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ ,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी ,संजीवनी क्लिनिक नागदा, यूपीएचसी बावड़िया ,यूपीएचसी इटावा ,किंग जॉर्ज स्कूल, बजरंग नगर ,ज्ञान सागर स्कूल, मुखर्जी नगर, देवास इसलामिया कर्मिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, देवास पद्मजा स्कूल ,अमृत इंटरनेशनल नगर लिमिटेड देवास ,टाटा इंटरनेशनल नगर लिमिटेड टाटा चोराहा देवास ,आयशर इंडस्ट्री, इंडस्ट्रियल एरिया देवास, मिडिल स्कूल नंबर 02 खारी बावड़ी देवास, गवर्नमेंट स्कूल रसलपुर देवास शिशु विहार स्कूल, मिल रोड, देवास, में आयोजित होंगे। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
देवास। शहर के आनंद ऋषि नगर निवासी मोंटू मण्डल पिता आनंद मंडल उम्र 33 वर्ष के घर पर आज बुधवार को करीब 12.30 बजे अचानक आगजनी की घटना हुई। मोंटू के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। जिसके बाद करीब ढाई बजे मोंटू ने पडोसी शैलेश महाजन के साथ कोतवाली थाना जाकर आगजनी की सुचना दी। जिस मामले की कायमी उपनिरिक्षक राकेश कुमार ने की वही जाँच सहायक उपनिरिक्षक प्रदीप राय को सौंपी गयी। मोंटू ने कोतवाली थाना जाकर आगजनी की सुचना देते वक़्त बताया कि वह जय इंटरप्राइसेस में सौफे बनाने का काम करता है। आज बुधवार को करीब 12.30 बजे जब वह कंपनी में था तब उनकी पत्नी ज्योति मण्डल ने फ़ोन लगाकर उन्हें आगजनी की सुचना दी वह घर आये जब तक आस-पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सुचना दी परंतु तब तक घर का सामान जलकर खाख हो चूका था। मोंटू के अनुसार आगजनी में घर पर रखी टाटा नेक्सन कार, दो मोटर सायकल व घर में रखे आर्डर के सौफ़े के साथ फ्रिज, कूलर के साथ घर का आदि सामान जलने का नुकसान हुआ है। मोंटू के अनुसार आगजनी की घटना बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से हुई है। तथा उन्हें इस घटना का किसी पर भी कोई शक नही है।
• किचन का निरीक्षण कर किचन में खाने की गुणवत्ता को किया टेस्ट
• चिकित्सकों एवं मरीजों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अलग-अलग करने के दिए निर्देश
देवास। जिला चिकित्सालय और जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का कायाकल्प अभियान अंतर्गत कायाकल्प किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला चिकित्साल में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर शुक्ला ने जिला अस्पताल में सभी वार्डों का निरीक्षण किया और जिला चिकित्सालय में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत किए जा रहे हैं सुधार कार्यों को देखा। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की व्यवस्था देखी। किचन का अवलोकन किया। किचन में उपस्थित कर्मचारियों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में चर्चा की और मीनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखा तथा भोजन की गुणवत्ता को टेस्ट किया। किचन प्रभारी से पुछा की किचन के लिए उन्हें और किस-किस चीज की जरूरत है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी अवलोकन किया ऑक्सीजन प्लांट को आवश्यकता के अनुरूप उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के पीछे परिसर में साफ-सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं जिला चिकित्सालय में एंट्री गेट से लेकर दोनों साइड लाइटिंग पोल लगाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। साथ ही वाहनों के पार्किंग के लिए चिकित्सकों की पार्किंग व्यवस्था एवं आने वाले मरीजों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग करने के लिए निर्देश दिए। कायाकल्प अभियान के दौरान किये जा रहे कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि अभी मरीजो का दबाव नही है। इस स्थिति का लाभ लेकर हमें यहां हर प्रकार से जिला अस्पताल का कायाकल्प कर लेना चाहिए। जिसमें रंग रोगन, लाइट फिटिंग, खिड़की दरवाजों के सुधार कार्य, छतो के पंखे व छत का सौंदर्यीकरण आदि सभी कार्य सही तरीके से मेंटेन कर लें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में वे इन कार्यों का निरीक्षण व जिला चिकित्सालय का दौरा करते रहेंगे।
• कोवीशील्ड वैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज के टीकाकरण सत्र
• देखे किस केंद्र पर आयोजित होंगे टीकाकरण सत्र??
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई 2021 को केवल कोवीशील्ड वैक्सीन के सत्र केवल देवास शहरी क्षेत्र में 13 संस्थाओ पर आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत कोवीशील्ड वैकसीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज दिये जायेंगे। उक्त दिवस में जिन्होंने प्रथम डोज़ कोवीशील्ड वैक्सीन का लगवा लिया है निर्धारित अवधि 84 दिन पूर्ण होने पर दूसरा डोज़ 7 जुलाई 2021 को अवश्य लगवाएं। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
नेमावर(चंचल भारतीय✍️) :शिवराज सरकार किसानों को लेकर कितनी संवेदनशील हैं यह इस घटना से सिद्ध होता हैं की सामान्य पारिवारिक विवाद में नेमावर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही से एक पच्चीस वर्षीय किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया।नेमावर पुलिस का काला क़ानून एंव काला सच इस घटना से उजागर हो रहा हैं।पॉंच आदिवासीयों की लाशें तलाश करने में 47 दिन लग जाते हैं लेकिन एक युवा किसान को धमकाने एंव बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करके डराने धमकाने में एक मिनिट की देरी नेमावर पुलिस नहीं करती हैं।जबकि पारिवारिक विवाद को हल करना न्यायालय का कार्य क्षेत्र हैं लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप की वजह से सालों से पदस्थ नेमावर थाने की पुलिस मानवीयता की सारी हदें पार कर रही हैं। म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया हैं की मुख्यमंत्री की नेमावर पुलिस आदिवासी हत्याकांड के बाद बेख़ौफ़ होकर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करके युवाओं को आत्महत्या के लिए प्रेरित करके क़ानून की धज्जियाँ उड़ा रही हैं।स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के इशारों पर कार्य करने वाली पुलिस में मानवता समाप्त हो गई हैं। उल्लेखनीय हैं की नेमावर थाना क्षैत्र के ग्राम कणा (रामनगर) के धीरज पिता पूनम सिंह राजपूत उम्र २५ वर्ष ने आज रामनगर स्थित खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना आज सुबह छह बजे की हैं।इस दुखद घटना के पीछे पारिवारिक विवाद था।दुसरे पक्के नेमावर पुलिस को एफ़आइआर हेतु आवेदन देकर पुलिस के माध्यम से किसान युवक को इतना प्रताड़ित एंव अपमानित किया की पुलिस के डर और ख़ौफ़ से घबराकर किसान युवक ने आत्महत्या की हैं। सवाल यह हैं का क्या अब नेमावर पुलिस सुपारी लेकर पारिवारिक मामले भी निपटा रही हैं।इसका साफ़ मतलब हैं की शिवराज सरकार में न्यायालय की आवश्यकता ही नहीं हैं।नेमावर में तालिबानी क़ानून लागू हैं।मुख्यमंत्री को जानकारी देकर निवेदन करा हैं की जनहित में तत्काल ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान करके बर्खास्त करके गैरइरादतन हत्या का मुक़दमा पुलिस पर दर्ज किया जाये।अन्यथा नेमावर में पुलिस अराजकता की स्थिति बनती जा रही हैं।
देवास। नेशनल हाईवे 59 A पर ग्राम राघौगढ़ और अकबरपुर के बीच इंदौर से आ रही बोलेरो पर नेमावर से रेत भरकर आ रहा डंपर पलट गया। बोलेरो में सवार 8 लोगों में से दो साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो गए। जानकारी अनुसार हाइवे पर दो बाइक सवार झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान डंपर ड्राइवर द्वारा दोनों को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाया और डंपर अनियंत्रित होकर साइड से क्राॅस कर रही बोलेरो पर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर पलटकर बोलेरो के आगे की हिस्से पर गिरा था, जिससे आगे बैठे दोनों लोग और बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में प्रदीप व्यास उम्र 40 वर्ष उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी और कमलेश लोवंशी उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, किरण व्यास उम्र 30वर्ष शीतल व्यास उम्र 24 वर्ष, मोनिका उम्र 35 वर्ष, विष्णु प्रसाद उम्र 45 वर्ष और संदीप व्यास उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मालपाठ जिला सिवनी मालवा के हैं। घायलों को इंदौर रैफर किया गया। हादसे के बाद रोड पर हाईवे पर चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेसीबी और क्रेन बुला ली, जिससे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।
• पुरे देश में धर्म स्वतंत्र कानून तत्काल लागू किया जाए – हिन्दू जागरण मंच
देवास। जम्मू कश्मीर में हिंदू सिख बालिकाओं का जबरन धर्मांतरण और निकाह करवाने वाले षड्यंत्रकारी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं जम्मू कश्मीर व पूरे भारतवर्ष में लव जिहाद के कानून को लागू करने की मांग को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मंच महामंत्री नमईश तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हुई जम्मू कश्मीर में हिंदू सिख बालिकाओं का जबरन धर्म परिवर्तन व बलात निकाह से हिंदू जागरण मंच वह पूरा हिंदू समाज बहुत ज्यादा आहत है और भविष्य को लेकर चिंतित भी है। सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि इस संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है, जिसका जरा सा भी भय इन जिहादी धर्मांध लोगों को नहीं है। यह जिहादी मानसिकता के लोग भारतीय संविधान एवं कानून को ताक पर रखकर पूरी घाटी में से हिंदू धर्म के लोगों को डरा-धमका कर या इस प्रकार के कृत्य करके हिंदू विहीन करना चाहते हैं। हिंदू जागरण मंच इनकी इस गलत षड्यंत्र पूर्वक सोची समझी साजिश का कड़ा विरोध करता है। पूर्व में भी इसी प्रकार के प्रकरणों से ही कश्मीरी पंडितों ने भी परेशान होकर घाटी छोड़ी दी थी और आज वे रिफ्यूजी कैंपों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। आज फिर वे जिहादी आतंकी लोग अपने मंसूबे पूरे करने के लिए इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं। जिससे बचे हुए हिंदू समाज के लोग त्रस्त होकर जम्मू कश्मीर छोड़ दें। मंच ने मांग की है कि इन घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए धर्म स्वतंत्र कानून को संपूर्ण भारत में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही उपरोक्त घटनाओं में समस्त दोषियों एवं उनके सहयोगियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए, जिससे जिहादी आतंकियों के मन में भारतीय कानून के प्रति डर उत्पन्न हो एवं इस प्रकार की घटनाएं पुन: घटित ना हो। विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान मंच के समस्त कार्यकर्ताओ ने काली पट्टियां बांध रखी थी। मंच द्वारा ज्ञापन के साथ धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व घटित घटना का मौन विरोध प्रदर्शन भी किया। जिसमें सिर्फ हिंदू समाज को लक्षित कर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा झूठे केसों में हिन्दुओं की गिरफ्तारी एवं अभी तक उनकी जमानत नहीं होने देने का रोष भी शामिल था।
इस दौरान विभाग संयोजक राजेश जी खत्री, जिला मंत्री दिनेश राठौर, सिख समाज अध्यक्ष दिलीप सिंह जुनेजा, गोल्डी पंजाबी, सेवक सिंह खालसा, शैलेन्द्र सिंह गौड़, पुरुषोत्तम सोनी, सानू कहार, कृष्णकांत मालवीय, राहुल देशमुख, दीपक यादव, अमित जोशी, नरेन्द्र शर्मा, रजनीश बोंदिया, गोलू कसेरा, रंजीत सरदार, अशोक लखवानी, विजय गहलोत, वासुदेव परमार, सोनू मराठा, फतेह सिंह, राजा डांग, अमर सिंह, अमित पंजाबी आदि शामिल थे।
देवास। त्रिलोक नगर निवासी राजू प्रजापति ने पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर बताया कि मैं टवेरा वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूँ। कुछ दिनों पूर्व धर्मेन्द्र जितेन्द्र एवं ललिता बाई, आबिद चाचा घोडी वाला, रईस नेता ने मेरी गाडी किराये पर ली थी। राजू ने आरोप लगाते हुए कहाँ की मैने जब इनसे किराये की मांग की तो इन्होंने मुझे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत मैने पुलिस अधीक्षक को की थी, राजू में आरोप लगाया कि शिकायत के बाद आबिद चाचा घोडी वाला एवं रईस ने मुझ पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया तथा मुझसे कहने लगे कि तुुम अपना धर्म परिवर्तन कर लो तो हम तुम्हारी आर्थिक सहायता भी करेंगे। राजू ने आरोप लगाया कि ये लोग मुझ पर एवं मेरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे है तथा मांस खाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुझे व मेरे परिवार को जान का खतरा है। राजू ने महानिरीक्षक से अपील की है कि मुझे व मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा इन लोगो पर उचित कार्यवाही की जाए।
कन्नौद:नेमावर हुवे जघन्य हत्त्या काँड के विरोध मे एस डी एम कार्यालय कन्नौद में महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम से आदिवासी समन्वय मंच भारत के माध्यम से आकस संघटन जयस संघटन बिरसा ब्रिगेड संघटन आदिवासी मुक्ति मोर्चा संघटन के दुवारा एसडीएम कार्यलय पहुच कर तहसीदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को ज्ञापन सौंपा गया है। मध्यप्रदेश के जिला देवास के नेमावर में एक गरीब परिवार के पाँच सदस्यों की जघन्य हत्याकाँड की जाँच सीबीआई से करवाने और दोषियो को फाँसी की सजा दिलाने के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जानबूझकर लम्बे समय तक आरोपीयो को गिरफ्तार ना किया जाना स्थानीय प्रशासन की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता हे। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम आमानीय एव निंदनीय हे आदिवासी समन्वय मंच भारत के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के आदिवासी समाज के समस्त सामाजिक संघटनो के दुवारा मांग की जाती हे की इस जघन्य हत्याकाँड की जाँच सीबीआई से करवाई जाय ताकि साक्ष्य छुपाने वाले सहभागी लोगो के नाम एव वास्तविक तथ्य सामने आ सके इस अवसर पर डॉ राजकुमार बारवाल , विनोद भावर ,सीताराम सोलँकी ,रविन्द्र ईवने ,श्रीराम चौहान ,नजर सिंह उइके , देवेन्द्र खांडे , सुनील सौलँकी उपस्थित थे।
देवास। बालगढ़ रोड निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मोहनलाल पिता मांगीलाल मंडलोई 18 जून को घर से बोलकर निकले थे कि लड़की देखने जा रहा हूं। तब से ही लापता है। उनके पुत्र हेमराज ने बताया जिनकी काफी तलाश करने के बाद भी कंही पता नही चल पाने के बाद 24 जून को औद्योगिक थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। तब से ही लगातार परिचितों, रिस्तेदारों के घर तलास की जा रही है। परिवार द्वारा एसपी शिवदयालसिंह से शीघ्र तलाश करने की कार्रवाई कर परिवार को राहत देने की मांग की है।