जिले में 5 जुलाई को 46 टीकाकरण सत्रो पर कोविशिल्ड वैक्सीन के केवल दुसरा डोज लगाया जावेंगे

टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ ले जाना अनिवार्य

• जाने ज़िले में किस केंद्र पर आयोजित होंगे टीकाकरण सत्र??

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास जिले में 5 जुलाई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 46 टीकाकरण सत्रो पर वैक्सीनेशन किया जावेगा इन सत्रो मे कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जावेगी। ऐसे सभी व्यक्ति जिन्होने कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाने के पश्चात 84 दिन पुर्ण हो गये वे अपना दुसरा डोज 5 जुलाई को आयोजित टीकाकरण सत्र में जाकर अपना दूसरा डोज़ अवश्य लगवाए।
सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 8.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

नर्सो की अनिश्चितकालीन हड़ताल से अस्पताल वेंटिलेटर पर

• नर्सों ने कोरोना योद्धा का मिला सम्मान भी लौटाया

देवास। उच्च वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। समस्त सीनियर नर्सों के हड़ताल में जाने से जिला अस्पताल पूरी तरह से अनुभव हीन होता नजर आ रहा है, वहीं प्रशिक्षु नर्सों व्यवस्था बनाने में असफल नजर आ रही हैं। प्रांतीय नर्सिंग जिलाध्यक्ष तृप्ति टीकादर एवं नर्सिंग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सीमा वर्मा ने बताया कि नर्सो को विगत दिनों कोरोना योद्धा का सम्मान मिला था। एक तरफ सरकार हमे सम्मान दे रही है वही दूसरी ओर हक मार रही है। हमे सम्मान के साथ हक भी चाहिए। जब तक ये लड़ाई जारी रहेगी। हमे हमारा हक नही मिल जाता तब तक सम्मान भी नही लेंगे। प्रशासन द्वारा मांगे नही माने जाने पर समस्त नर्सो ने शनिवार को अपना कोरोना योद्धा सम्मान पत्र सिविल सर्जन को लौटा दिया।

अपना कोरोना योद्धा सम्मान पत्र सिविल सर्जन को लौटाती नर्सेस

नर्सो ने अस्पताल परिसर में रैली निकालते हुए नारेबाजी कर सम्मान पत्र लौटाया। हड़ताल का सीधा प्रभाव मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है । जिला अस्पताल में मरीज इधर से उधर भटकते नजर आ रहे है, लेकिन उन्हें सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। नर्सों की इस हड़ताल से गायनिक वार्ड में ज्यादा समस्या सामने आई। नर्सो को दूसरे अन्य संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। नर्सो की मुख्य मांगे पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाए, प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज में मेल नर्स की भर्ती की जाए, नर्सिंग स्टॉफ के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के साथ-साथ कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया जाए, दो वेतनवृद्धि का लाभ उनकी सैलरी में लगाया जाए, उच्च शिक्षा हेतु आयु बंधन हटाया जाए आदि 12 सूत्री मांगे शामिल है।

जवेरी राम मंदिर में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर कल

देवास। योग के प्रति आमजन में जागरूकता लाने की जरूरत है। लोगों को इससे होने वाले फायदों को अवगत करवाने के लिए दिव्य योग मित्र द्वारा एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग गुरू राजेश बैरागी ने बताया कि एमजी रोड़ स्थिति जवेरी श्री राम मंदिर परिसर में 4 जुलाई, रविवार को प्रात: 5.30 से 7.15 तक यह शिविर आयोजित होगा। शिविर में योग की विधियां बताई जाएगी। समस्त नागरिकों से निशुल्क योग शिविर का लाभ लेने की अपील की है। 

जिले के विजयागंज मंडी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दस लाख पचास हजार रूपये कीमत की एक बोलेरो एंव पांच चोरी की मोटर साईकल बरामद

देवास। जिले में पुलिस अधीक्षक डा शिवदयाल सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान अंतर्गत अति.पु अधीक्षक मनजीतसिंह चावला के मार्गदर्शन एंव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किरण कुमार शर्मा के निर्देशन में दिनांक 2 जुलाई 2021 के दोरान वाहन चेकिंग में पुलिस द्वारा टेक्नीकल साफटवेयर वीडीपी पोर्टल से चेकिंग करते एक मोटर साइकल स्पलेंडर काले रंग की जिसका नंबर MP 13 DN 4561 को रोककर कागजात के बारे में पूछताछ करते वाहन चालक अशोक पिता रतनलाल की उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलीया गोलाय जिला शाजापुर हाल मुकाम जवासिया, जिला देवास द्वारा अपना होना बताया जबकी पोर्टल पर चेक करते एंव जानकारी लेते उक्त वाहन चोरी गया पाया । जिसपर से उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पुछताछ करने पर उक्त आरोपी द्वारा जिला उज्जैन, जिला आगर मालवा एंव जिला देवास विजयागंज मंडी क्षेत्र से मोटर साइकल एंव बोलेरो वाहन विगत एक वर्ष से चोरी करना बताया एंव पूछताछ मे थाना विजयागंज मंडी के अपराध 03/21 धारा 379 भादवि मे चोरी गई एक बोलेरो वाहन की जानकारी दी जो जप्त की गई साथ ही जिला आगर मालवा से भी एक बोलेरो वाहन चोरी करना स्वीकार किया एंव आगर मालवा के प्रकरण मे फरार होना बताया एंव पूछताछ में जिला उज्जैन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार अन्य मोटर साइकल बरामद की। इस प्रकार कुल छ वाहन चोरी के किमती करीबन दस लाख पचास हजार रूपये के आरोपी से जप्त किये गये।

नाम आरोपी:- अशोक पिता रतनलाल की उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपलीया गोलाय जिला शाजापुर हाल मुकाल जवासिया गोहिल थाना विजयागंज मंडी जिला देवास

जप्त मश्रुका:-

  1. एक बोलेरो सफेद रंग की क्रं. MP 09 V 6959 किमती करीबन 08 लाख रूपये
  2. मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स क्रं. MP43DT7341 चेचिस नं. MBLHA11ATF4G04269 इजिनं नं.HATEJF4G04276 किमती करीबन 50000 रुपये। 3. मोटर साइकिल पेशन प्रो क्रं. MP09NF5216 चेचिस न MBLHA 10EUB9A01470 एव इजिन नं करीबन 50000 रुपये। HAIOEEA किमती
  3. मोटर साइकिल काले रंग की स्पलेण्डर प्लस क्रं. MP39MB5824 चेचिस नं MBLHA10EESHG09787 इजिन नं HA10EASHG26659 किमती करीबन 50000 रुपये।
  4. मोटर साइकिल मेहरून रंग की पल्सर जिसका नं MP13EU4307 चेचिस नं MD2ATICY9JRM42310 इजिन नं DHYRJM15328 किमती करीबन 50000 रुपये । 6. मोटर साइकल स्पेन्डर काले रंग की जिसका नंबर MP 13 DN 4561 चेचिस नं. MBLHA 10ABBHL05699 इंजन नं. HA10EGBHL12625 किमती करीबन 50000 रूपये उक्त प्रकरण के खुलासा में थाना प्रभारी विजयागंज मंडी उ.नि. जितेंद्र सिह जादौन, सउनि ईश्वरलाल पाठक, प्रआर. सगीर खान, आरक्षक संजय मालवीय, सुभाष बोडाना, मुकेश यादव, राकेश गुर्जर, संजय राठौर, ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा है।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या…..

आरोपीगण को 35000 रूपए अर्थदंड और आजीवन कारावास की सजा

देवास। दिनांक 11 – 12 जुन 2020 की रात्रि को भगवान सिंह हाल निवासी मल्हार कॉलोनी बालगढ़ नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में खुलासा हुआ की मृतक को उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी (लाखन) व प्रेमी के साथी (अकील) ने मिलकर ही मौत के घाट उतार था।
न्यायालय द्वारा दिनांक 3 जुलाई 2021 को मृतक की पत्नी छायाबाई पति भगवान सिंह उसके प्रेमी लाखन पिता बहादुर व इसके साथी अकील उर्फ अक्कू को आजीवन कारावास और 35000/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्र खाण्डेगर द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 जून 2020 को सूचनाकर्ता / आरोपी छायाबाई पति भगवान सिंह ने अपने पिता के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में उपस्थित होकर सूचना दी कि उसके पति भगवान सिंह करीब एक वर्ष से प्रेस्टिज कंपनी देवास में कार्यरत हैं। दिनांक 11 जून 2020 को उसके पति भगवान सिंह कंपनी नहीं गये थे। रात करीब 11 बजे उसका व उसके पति के मध्य काम की बात को लेकर विवाद हो गया था। दिनांक 12 जून 2020 को सुबह 7 बजे उठकर देखा तो उसके पति भगवान सिंह कमरे में नहीं थे। उसके पति भगवान सिंह बिना बताये कहीं चले गये हैं। सूचनाकर्ता ने अपने पति का हुलिया बताकर लिखाई गई रिपोर्ट के आधार से थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में गुम इंसान का पंजीबद्ध हुआ।
थाना आद्योगिक क्षेत्र जिला देवास में गुमशुदा भगवान सिंह पिता उमराव सिंह चौधरी जाति गारी उम्र 30 वर्ष निवासी आडी पट्टी मल्हार कॉलोनी देवास जिसमें गुम इंसान जाँच के दौरान साक्षीगणों के कथन लिये गये। जाँच में आये गये तथ्यों की तस्दीक के दौरान सूचनाकर्ता / आरोपी छाया पति भगवान सिंह जाति गारी उम्र 25 साल को तलब कर तकनीकी व अन्य तथ्यों के आधार पर बारिकी से पूछताछ कर कथन लेते हुए उनके द्वारा प्रेमी लाखन के घर पर आने एवं उसके साथ मेरे प्रेम संबंध की बात का पता चलने पर गुमशुदा भगवान सिंह द्वारा आये दिन झगडा मारपीट करने पर तंग आकर अपने प्रेमी लाखन व उसके साथी अकील उर्फ अक्कू के साथ मिलकर योजना बनाकर दि. 11 जून 2020 की रात में इन लोगों को घर बुलाकर अपने पति भगवान सिंह की सभी ने मिलकर मारपीट कर ब्लेड, लोहे का फरशा से हत्या कर दी एवं उसी रात में अपने पति भगवान सिंह की लाश को टाट के बोरे में भरकर अपने प्रेमी लाखन व अकील की मदद से टी. व्ही. एस. की छोटी गाड़ी से बायपास हनुमान मंदिर की तरफ ठिकाने लगाने हेतु भेज दिया तथा लाश को छिपाने के लिये लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया व उसकी पत्नि छाया के द्वारा झूठी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। आरोपीगण के विरूद्ध थाना औ.क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण में वैज्ञानिक साक्ष्य सायबर साक्ष्य एवं परिस्थितिजन साक्ष्य के आधार पर मात्र 07 माह में प्रकरण का निराकारण किया।
माननीय द्वितीय सत्र न्यायाधीश (श्री गंगाचरण दुबे) जिला देवास द्वारा दिनांक 3 जुलाई 2021 को निर्णय पारित कर अभियुक्तगण छायाबाई पति भगवान सिंह, लाखन पिता बहादुर एवं अकील उर्फ अक्कू को विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास और 35000/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
“माननीय न्यायालय के द्वारा निर्णय पारित करते समय यह टिप्पणी की है कि बीते डेढ़ दशक में प्रेम प्रसंगों के कारण होने वाली हत्याओं की दर बढ़ी है। जिससे समाज पर बुरा प्रभाव पर गंभीरता से विचार आवश्यक है।”
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री राजेन्द्र खाण्डेगर जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा सफल संचालन कर आरोपियों को दण्डित कराया एवं कोर्ट मोहर्रिर दिनेश डामोर व प्रीतम मिमरोट का विशेष सहयोग रहा।

गाड़ी का भाड़ा मांगने पर बलात्कार के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

देवास। शहर के त्रिलोक नगर निवासी राजू प्रजापति ने जिलाधीश को आवेदन देकर बताया कि मैं गाड़ी चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता हूँ। राजू ने आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि 2 जुलाई को धर्मेन्द्र, जितेन्द्र एवं इनकी माता व अन्य महिलओं के साथ बाबा जो कि कांगे्रस का नेता है ने मेरी गाड़ी किराये पर ली और कहा कि ब्यावरा में शादी में जाना है। लेकिन ये लोग वहां से किसी महिला को बहला फुसलाकर भगाने की नीयत से मेरी गाड़ी लेकर गए थे। इस मामले में इन पर महिला के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है। इन्होंने मुझे झूठ बोलकर मेरा वाहन किराये पर लिया। मैने जब इनसे किराया मांगा तो इन्होंने पहले आना कानी की और बाद में मेरे उपर ही 70 हजार रूपये लेने का आरोप लगा कर मुझे व मेरे परिवार को डराने धमकाने लगे तथा मुझे कहा कि हम तुझे बलात्कार के झूठे आरोप में फंसा देंगे। बाबा नामक व्यक्ति कहने लगा कि मैं मुसलमान हूँ तथा हम पाँच भाई है तुम हमारा कुछ भी नहीं कर सकते मेरी पुलिस में अच्छी पहचान है। राजू ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुझे मेरा गाडी भाड़ा दिलवाया जाए तथा इन लोगों पर उचित कार्यवाही की जाए।

जिले में 3 जुलाई को केवल को- वैक्सीन के सत्र आयोजित होंगे, जिसमे केवल द्वितीय डोज दिये जायेंगे

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि देवास जिले में शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार 3 जुलाई 2021 को केवल को-वैक्सीन के सत्र आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत को- वैकसीन का दूसरा डोज दिया जायेंगे। उक्त दिवस में को-वैक्सीन के छूटे हुये द्वितीय डोज को पूर्ण करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं एवं आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने प्रथम डोज़ को- वैक्सीन का लगवा लिया है निर्धारित अवधि 28 दिन पूर्ण होने पर दूसरा डोज़ 3 जुलाई 2021 को अवश्य लगवाएं।

हाटपीपल्या में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स दे पर किया डॉक्टर्स एवं सीऐ का सम्मान।

देवास हाटपिपलिया अंतरराष्ट्रीय मानव सेवी संस्था रोटरी क्लब हाटपीपल्या द्वारा आज गुरुवार को डाक्टर्स दे पर हाटपीपल्या नगर के सभी डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का प्रतीक चिन्ह व मोतियों की माला पहना कर उनका सम्मान उनके निज निवास व कर्तव्य स्थल पर जा कर किया,
नगर के वरिष्ठ डॉक्टर के के दत्ता, मिसेस एस आर दत्ता, डॉ जी सी कांठेड़, डॉ पी एम सिसोदिया, डॉ विजय नागर, डॉ जीवन यादव, डॉ ऋषि श्रीवास्तव, डॉ सचिन नागर,के साथ नगर के चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश पाटीदार एवं पलक चाँदवाड का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम वर्तमान अध्यक्ष कमलचंद पाटीदार सचिव दीपक पाटीदार के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया,
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्षगण अंतरसिंह भंडारी, मनोज जोशी, कमलकिशोर पाटीदार, मुकेश राव, मुफ़ीद एहमद मंसूरी, कृपालसिंह उदावत, पूर्व सचिवगण रामेश्वर भंडारी, नशरूद्दीन पठान, राजेश नेहर्निया, मनोज मुकाती के साथ रोटेरियन पदमसिंह सेंधव, अनिल वर्मा, राजेश जोशी, राजेश चक्रवर्ती, राजपालसिंह चौहान, धर्मेंद्र पाटीदार, डॉ. देवीलाल पाटीदार उपस्थित थे ।

नरेंद्र चौहान

टीकाकरण महाअभियान में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के लोगो का हुआ टीकाकरण

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे कोरोना टीकाकरण महअभियान अन्तर्गत निगम सीमा क्षेत्र के समस्त ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) समुदाय के लोगो को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग की मोबाईल टीकाकरण टीम के सहयोग से उनके घर पर जाकर टीकाकरण किया गया। ट्रांसजेंडर्स रवीना कुॅवर, सोनिया कुॅवर, जया कुॅवर ने नगर निगम द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति की गई टीकाकरण की सकारात्मक पहल पर प्रसंन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पवन माहेश्वरी एवं सामाजिक न्याय विभाग से समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी राघवेन्द्र सेन द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय से लोगो को कोविड टीकारण हेतु घर-घर जाकर प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई।

नेमावर में हुए हत्याकांड को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, आरोपी को फांसी दी जाए

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में नेमावर हत्याकांड को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक विधान अग्रवाल ने बताया कि नेमावर में हुए एक ही परिवार के पांच सदस्यों को हत्या कर उनके शव को गड्डे में गाड़ दिया गया, यह अपराध निंदनीय है। देवास पुलिस द्वारा तथ्य के आधार पर जिस तरह से उक्त घटनाक्रम का खुलासा किया गया वह स्वागत योग्य है, परंतु जिस तरह से उक्त घटना चक्र घटित हुआ है वह संपूर्ण समाज के लिए चिंतनीय एवं दुखद है। उक्त हत्याकांड को सुनियोजित तरीके एवं षड्यंत्र पूर्वक अंजाम दिया गया। घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही की जाए एवं प्रकरण में आरोपी को न्यायालय से फांसी की सजा सुनाई जाए। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।