नेवरी(नरेंद्र चौहान)- शासकीय आयुष औषधालय एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर नेवरी के प्रभारी श्री संजय शर्मा की प्रेरणा से ग्राम नराना के पूर्व सरपंच स्वर्गीय हीरासिंह बड़वाया एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय शारदा बाई बड़वाया की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री मेहरबानसिंह बड़वाया द्वारा पौधरोपण किया गया।श्री मेहरबानसिंह ने बताया कि मुझे इस पुनीत कार्य हेतु डॉ संजयजी शर्मा के द्वारा प्रेरित किया गया और आज अपने माता पिता की स्मृति में पौधारोपण करते हुए मुझे आत्मिक सुख की अनुभूति हुई।मैं स्वयं इसी तरह औरों को भी अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण के महत्व को समझा कर प्रकृति की रक्षा हेतु प्रेरित करूँगा।
श्री शर्मा ने आम जनता से भी निवेदन किया कि वे भी अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प अवश्य लें।इस अवसर पर माखन पाटीदार,करणसिंह कलौता शिक्षक,जगदीश चौधरी,मनोज पाटीदार,मुकेश लोधी आदि उपस्थित थे।
Category: देवास
“कुशासन से मुक्ति”आंदोलन का सेवादल के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण डॉ राजेन्द्र चौबे के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
गढाकोटा (सागर) कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के निर्देशानुसार तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री रजनीश हरबंश सिंह के मार्गदर्शन अनुसार “कुशासन से मुक्ति”आंदोलन” के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम स्थानीय तहसीलदार कुलदीप परासर को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य चिकित्सा बेकारी बेरोजगारी और बेतहाशा बढ़ती महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण छाया अप्रत्यक्ष आपातकाल और देश-प्रदेश में व्याप्त कुव्यवस्थाओं और अराजकता को दुरूस्त किये जाने के सम्बंध में महामहिम से सरकार को निर्देश दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसिजनो के साथ मिलकर तत्सम्बधित ज्ञापन का वाचन कर सौपा जिसकी प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल महोदय को भी भेजी गई।
इस अवसर पर डॉ चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने विगत 7 बर्षो में जो भी नियम कानून देश मे लागू किये उनके हर एक नियम कानून से आम आदमी को तकलीफ ही हुई है फिर चाहे वह नोटबन्दी हो या जीएसटी और किसानों के ऊपर जबरन लागू किये तीन कृषि कानून, जिनका दुष्प्रभाव केवल किसानों पर ही नहीं बल्कि पूरे देश व देशवासियों पर भी पड़ेगा ,उक्त काले कानूनों के खिलाफ दिल्ली की बॉर्डर पर पिछले सात महीनों से देश का किसान लगातार विरोध करते हुए आंदोलनरत है और सरकार है कि उसके कान पर जूं तक नहीं रेग रही ।
कांग्रेस जनहित और जन सरोकार के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर जनता के हित की लड़ाई लड़ेगी।
कमलेश साहू ने कहा कोरोना काल मे सरकार की उदासीनता के चलते सौकड़ों लोगो ने आक्सीजन और दवाओं के आभाव में दम तोड़ा और निर्मम सरकार राज्यो के चुनाव में व्यस्त रही। उमेश तिवारी ने कहा भारत के लोग इस सरकार की कुनीति के कारण दुनिया मे सबसे मंहगा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे जबकि कच्चे तेल के भाव वर्तमान में यूपीए कांग्रेस नेतृत्व की सरकार से समय से आधे चल रहे है इस तरह सरकार की गलत नीतियों के चलते देश मे बेतहाशा मंहगाई बढ़ रही जिस कारण अब केवल देश के गरीब आदमी का ही नहीं बल्कि मध्यम वर्ग का बजट भी बुरी तरह गड़बड़ा गया है । मजीद खान ने कहा के बेकारी और बेरोजगारी ने युवाओं को निराशा में डुबो रख्खा है और सरकार है कि कुम्भकर्णी निद्रा में निमग्न है।
कार्यक्रम के अंत मे कन्हैया लाल पटेल ने देश व प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि देश अराजकता और अप्रत्यक्ष आपातकाल के दौर से गुजर रहा है और जो भी सरकार से प्रश्न करता है उनको देशद्रोही कहा जा रहा यह व्यवस्थाये सुधारनें को लेकर महामहिम से सरकार को निर्देशित किये जाने की बात भी ज्ञापन में उठाई गई हैं ।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ जावेंद खान ने उपस्थित सभी
कांग्रेस व सेवादल के सभी साथियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद सहित आभार प्रकट किया तथा जनगण मन मे के गायन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई ।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे, विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे कमलेश साहू,श्यामसुंदर दुबे,ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान,जिलाउपाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण उमेश तिवारी,जिला महासचिव सेवादल ग्रामीण डॉ सैय्यद जावेंद खान,मथुरा पटेल ,ब्लाक अध्यक्ष सेवादल कन्हैयालाल पटेल ,असंगठित कामगार जिला समन्वयक जावेद खान मयूर,पंकज पाटकर,नितिन साहू ,मुबारिक खान गढ़ाकोटा मंडलम उपाध्यक्ष द्वय अली मोहम्मद व दामोदर पटेल,सेवास से रोहित पटेल,शंकर अहिरवार गुंजौरा से महेन्द्र सगौनया सहित नगर व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
कुल सचिव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के नाम एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
कन्नौद(चंचल भारतीय):कोरोना महामारी के दौर में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी परीक्षा फीस भरी परंतु छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से कोई सुविधा नहीं मिल रही है छात्र परीक्षा देने के लिए उत्तर पुस्तिका बाजार से खरीद रहा है क्या छात्रों के पैसे से शिक्षा विभाग अपना भंडार भर रहा है ! एन एस यू आई कार्यकर्ताओ ने मांग करते हुए कहा कि कल से ही छात्रों को उत्तर पुस्तिका महाविद्यालय में उपलब्ध कराई जाए साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी, इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मीना,उपाध्यक्ष फारूक खान,शुभम पटेल,आशीष वर्मा,लोकेश बन्ना,अख्तर पटेल,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
नर्सेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, मरीजों को नही मिल पाया समय पर उपचार
देवास। नर्सेस एसोसिएशन अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन करता आ रहा है। प्रदेश आव्हान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय की नर्से अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई। प्रांतीय नर्सिंग जिलाध्यक्ष तृप्ति टीकादर एवं नर्सिंग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सीमा वर्मा ने बताया कि काफी समय से हम हमारी मांगो को लेकर प्रदर्शन, हड़ताल, ज्ञापन देते आ रहे है। लेकिन सरकार द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। मंगलवार से जिला अस्पताल में कार्यरत नर्से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई है।
हमारे हड़ताल पर चले जाने से वार्ड में मरीजों को इलाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नर्सों की अनुपस्थिति में मरीजों को समय पर उपचार नही मिल पाया। एसोसिएशन की मांग है कि उच्च स्तरीय वेतनमान सेकंड ग्रेड अन्य राज्यों की तरह मप्र में नर्सेस को दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले नर्सिंग स्टाफ के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति के साथ 15 अगस्त को राष्ट्रीय कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया जाए। कोविड 19 में नर्सेस को सम्मानित करते हुए अग्रिम दो वेतन वृद्धि का लाभ सैलरी में लगाया जाए। 2018 में आदेश भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए 70, 80, 90 प्रतिशत का नियम हटाया जाए एवं प्रतिनियुक्ति समाप्त कर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। मध्यप्रदेश में कार्यरत नर्सेस को एक ही विभाग में समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। वर्षो से लंबित पड़ी पदोन्नति को शुरू करते हुए नर्सों की पदोन्नति की जाए। मेल नर्स की भर्ती की जाए आदि मांगे शामिल है। इस दौरान उपाध्यक्ष वंदिता काले, रंजीता कुमरे सहित बड़ी संख्या में नर्सों नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
26 वर्ष एक ही संस्था में बिताने के बाद सेवानिवृत्त शिक्षक की भावविभोर विदाई
बागली/ देवास (सुनील योगी)- कांटा फोड़ संकुल अंतर्गत ग्राम खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में लगातार 26 वर्ष तक प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक कार्य सेवा देने वाले शिक्षक अशोक योगी आज( 30 जून को) सेवानिवृत्त हुए उनकी सेवानिवृत्ति पर ग्रामीण जनों ने शाल श्रीफल और पुष्पा हार से स्वागत करते हुए मंगल आरती की ! इस अवसर पर शिक्षक अशोक योगी ने बताया 26 वर्ष एक ही संस्था शैक्षणिक कार्य कराना किसी चैलेंज से कम नहीं था! लेकिन ग्रामीण जनों ने हमेशा उन्हें परिवार के सदस्य के भांति स्नेह दिया! कभी भी शैक्षणिक कार्य में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं की इतने वर्षों में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर शिक्षित हो गए हैं पालक शिक्षक समिति के सदस्य प्रेमलता ककोडिया, लक्ष्मी धुर्वे, ममता परते, योगेश ककोडिया आदि ने उक्त सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान करते हुए कहा कि 26 वर्षों से शिक्षा का अलग जगाने वाले अशोक योगी हमेशा याद किए जाएंगे निर्विवाद रूप से गरीब आदिवासी बहुल क्षेत्र में बच्चों के लिए शैक्षणिक माहौल बनाने में योगी जी की मेहनत कभी नहीं भुलाई जा सकती वह हम सब के परिवारिक सदस्य की तरह व्यवहारिक रहे हैं
विधायक वानखेडे पहुंचे कांटाफोड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)-बुधवार को आगर मालवा विधायक विपिन वानखेड़े विधायक बनने के बाद पहली मर्तबा कांटाफोड़ पहुंचे यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्वर्गीय श्याम जी होलानी के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान उद्योगपति शैलेश होलानी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, कांग्रेस नेता राजेश होलानी, श्रीनिवास तिवारी, ब्रजमोहन तिवारी, मुकेश राठौर, निर्मल पुरोहित, गुरमीत भाटिया, योगेश पटौदी, आयुष होलानी, किरण रत्नपारखी, शिव परमार, अर्पित जायसवाल, ललित सोनी, लाला जोशी राज वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। वानखेड़े पूर्व विधायक गणपत पटेल के निवास पर भी पहुंचे वहां उनका शाल श्री फल भेंट कर स्वागत किया गया।साथ ही नगर युवक कांग्रेस परिवार से मिलकर चर्चा की।
जिले में 01 जुलाई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 114 टीकाकरण सत्रो पर वैक्सीनेशन किया जावेगा
• देखे आपके पास के कौन से केंद्र में कितनी संख्या में लगेगी वैक्सीन??
देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक वर्ष तक उम्र के पात्र व्यक्ति टीका लगवाये एवम स्वंय ओर अपने परिवार को सुरक्षित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे देवास जिले में 01 जुलाई 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 114 टीकाकरण सत्रो पर वैक्सीनेशन किया जावेगा।
सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 8.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
नगर निगम देवास और आईआईटी इंदौर में 5 साल का समझौता
• शहर में दोनों संस्थाएं मिलकर विभिन्न क्षेत्र में काम करेंगी
देवास। आईआईटी इंदौर ने नगर निगम देवास के साथ आगामी 5 साल के लिए एक समझौता किया है।
नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया इस समझौते का मकसद देवास नगर निगम की कार्मिक क्षमता निर्माण, मौजूदा प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और अध्ययन में सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और देवास शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और नवाचार के साथ दोनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। नगर निगम औऱ आईआईटी शहर में वायु गुणवत्ता और प्रदूषण नियंत्रण में नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्रों में विशेषज्ञता अनुभव और विचारों को साझा करने पर काम करेंगे। इस अवसर पर डॉ. नीरज शुक्ला संयोजक, समिति सदस्य ललित जैन, एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान आईआईटी इंदौर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं डीन शोध एंव विकास डॉ. आईए पल्लानी आईआईटी इंदौर, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, निगम फायर अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया उपस्थित थे।
आशा कार्यकर्ताओं को जीवन रक्षक पल्स मीटर वितरित किए
बागली- सामाजिक संस्था समाज प्रगति सहयोग संस्था अंतर्गत बागली क्षेत्र में समिति के दुवारा कोरोना महामारी कि आने वाली लहर को ध्यान में रखते हुये नवागत अनुविभागीय अधिकारी शोभाराम सोलकी तहसीलदार राधा महंत समिति की सचिव उषा परमार सदस्य रेखा भाटी शोभित जैन की उपस्थिति में बागली ब्लाक की 116 आशा कार्यकताओ को आज प्लस आक्सीमीटर वितरण किया
साथ ही संस्था के दुवारा कोरोना महामारी की रोकथाम व टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए बागली ब्लाक के क्षेत्रो में प्रचार प्रसार अभियान को झण्डी दिखा कर रवाना किया इसी दौरान बागली समिति को ऑक्सीमीटर मशीन दी गई दी गई
इस अवसर पर बागली प्रगति समिति के कार्यकरता रहनुमा मिर्जा, मुरलीधार खाराडिया, निसारअली, हरेन्द्र पाण्डे, सुनील कुमावत, धर्मेन्द्र झिलोरिया आदि उपस्थित रहे इन्होंने अतिथियों का स्वागत भी किया
शिव भक्तों का अमरनाथ यात्रा के लिए ऐसा जुनून….!
• अमरनाथ यात्रा हेतु शिव शक्ति सेवा मंडल के दो शिव भक्त ने बुलेट से किया प्रस्थान
देवास। अमरनाथ यात्रा का ऐसा जुनून की अमरनाथ यात्रा रद्द होने के बाद भी मन में यात्रा हेतु उत्साह भरने के साथ शहर के आनंद सिंह ठाकुर व संदीप पडियार अपनी मोटरसाइकिल (बुलेट) से यात्रा हेतु निकले हैं। शिव शक्ति सेवा मंडल के आनंद सिंह ठाकुर विगत कई वर्षों से प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा करते आ रहे हैं। पिछले वर्ष भी वह यात्रा हेतु अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे।
परंतु कोरोना के कारण यात्रा के रद्द होने से उन्हें जम्मू तक पहुंचने के बाद बिना यात्रा करे वापस निराश लौटना पड़ा था। परंतु इस वर्ष वह फिर नई उमंग व उत्साह के साथ यात्रा पर निकले हैं। यात्रा पर जाने के पूर्व उन्होंने माता टेकरी पर माताओं के बिलावली जाकर शिव जी के खेड़ापति मंदिर पर हनुमान जी के दर्शन किए जिसके बाद शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा उनका हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात वहां देवास से अपनी यात्रा आरंभ करते हुए रवाना हुए वह उज्जैन जाकर महाकाल राजा के दर्शन किए जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की यात्रा की ओर प्रस्थान किया।
