पेट्रोल- डीज़ल के दाम व बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेसी का अनोखा प्रदर्शन

• घोड़े और बैलगाड़ी के शोरूम खोलने की मांग को लेकर घोड़े पर निकले युवा कांग्रेसी

देवास। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व मे डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम से परेशान होकर युवा कांग्रेस ने घोड़े पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन रैली निकाली ओर घोड़े और बैलगाड़ी के शोरूम खोलने एवं सड़को पर चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रजानी ने किया। जिसमे बताया की पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि हो रही है। आज महंगाई इतनी बढ़ गई जिसके कारण आज आमजन इतना परेशान है कि वहां अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है लेकिन आय के साधनों मैं कोई वृद्धि नहीं हो पा रही है। जिसके कारण आज आमजन अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा है। समाज मे लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही अगर लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होती रही तो जल्द ही बाइक ,कार के शो रूम की जगह घोड़ों एवं बैलगाड़ी के शोरूम खोलने पड़ सकते हैं।
आम आदमी का जीवन पेट्रोल डीजल की मार और महंगाई से बेहाल है। अगर पेट्रोल डीज़ल की कीमत ऐसे ही बढ़ती रही तो वो दिन दूर नहीं जब हर गांव शहर गली में फिर से बैलगाड़ी, घोड़ा गाड़ी की सवारी होगी और मालवाहक में फिर जानवरों को काम लिया जाने लगेगा। युवक कांग्रेस आपसे मांग करता है कि सरकार अपनी नीतियों को बदले, पेट्रोल डीज़ल के दाम कम कर नियंत्रित करे और महंगाई कम कर आम आदमी के जीवनयापन करने में राहत प्रदान करें।
अतः महोदय से निवेदन है कि पेट्रोल डीजल के दाम कम किये जायें। अगर आप पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं कर सकते तो आप सड़को पर घोड़ों ,बैलगाड़ी एवं माल गाड़ी को चलाने की अनुमति दे साथ ही साथ ही इनके शोरूम खोले जाये। पेट्रोल डीजल के दाम कम नही किये गये तो युवा कांग्रेस द्वारा चरण बद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की रहेगी।

देवास से सटे करीब 10 गांवों में होने वाली लैंड पुलिंग योजना निरस्त की जाए

• किसान एकता मंच के बैनर तले कई किसान उतरे सड़को पर, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

देवास। लैंड पुलिंग योजना के तहत किसानों की जमीनों पर उद्योग और सड़कें बनाने की योजना के खिलाफ देवास और आसपास के गांव के किसान आज सड़कों पर उतरे। चामुंडा कांप्लेक्स से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे, किसानों ने जमकर नारेबाजी की और शासन प्रशासन की इस नीति का कड़ा विरोध किया। किसान एकता मंच के बैनर तले हुए इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रदीप चौधरी ने लैंड पुलिंग को एक सोचा समझा स्कैम बताया है। उन्होंने कहा किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देगा। इसके लिए जो भी आंदोलन करना पड़े या अनशन पर बैठना पड़े तो वह करेंगे।
शहर से लगे आसपास के गांव के सैकड़ों किसान आंदोलन पर उतर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में लैंड पूलिंग योजना वापस लेने की मांग की है। किसान एकता मंच का नेतृत्व कर रहे प्रदीप चौधरी ने कहा कि देवास से सटे करीब 10 गांवों की जमीनों पर लैंड पूलिंग योजना के माध्यम से शासन के द्वारा उद्योगों के लिए लेने की योजना चल रही है। जिसमें बालगढ़ पालनगर , नागदा , बावडिया, अनवटपूरा, रसूलपुर, लोहार पिपलिया, अमोना, बिंजाना, मेंडकी ऐसे 10 गांव सम्मिलित है। सभी गांव के किसान आपसे निवेदन करते हैं या हमारी जमीन उपजाऊ है हम सब गांव के किसान छोटे किसान हैं। इस जमीन के माध्यम से हमारे परिवारों का पालन पोषण होता है। पूर्व में स्थापित हुए उद्योग क्षेत्र और राज्यों की कृषि फॉर्म में हमारी जमीन अधिग्रहण की गई थी, जिसमें ग्राम बालगढ़, पालनगर, रसलपुर, बावडिया , बिंजाना आदि गांव की पूर्व में भी अधिग्रहण की गई। अब हमारे जितने भी किसान हैं हम सब छोटे किसान हैं। अब हमारी कतई शक्ति नहीं है, कि हम हमारी जमीन उद्योगों के लिए दे सकें। पूर्व में जो हमारी जमीन अधिग्रहण की गई थी उनमें जो फैक्ट्रियां स्थापित की गई थी उनमें से करीब 70 % फैक्ट्रियां बंद पड़ी है, जिनके पास अत्यधिक भूमि वेस्टेज पड़ी है । कृपया उस जमीन का उपयोग करें और उन उद्योगों को चालू कराने का प्रयास करें, जिनमें मुख्य रूप से जो फैक्ट बंद पड़ी है जैसे कि टाटा इंटरनेशनल, एस कुमार एस आर एग्रो ऐसे हजारों हजारों एकड़ जमीन शासन की यह उद्योग लेकर बैठे हैं। हम आपसे मांग करते हैं कि आप पहले इन बंद पड़े उद्योगों की जमीनों को उपयोग में लें। जिस क्षेत्र में आप लैंड पूलिंग की योजना बना रहे हैं, वह पूरा क्षेत्र रहवासी और आबादी से जुड़ा है। जितने भी गांव हैं सभी की दूरी आपस 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में हैं। जिसके तकरीबन 9 गांव नगर निगम की सीमा में आते हैं पूरा क्षेत्र शहर से सटा हुआ है। अगर यहां पर उद्योग लगाते हैं तो पूरे शहर में प्रदूषण और महामारी फैलने का खतरा रहेगा। किसानों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हम बहुत छोटे किसान हैं, हमारे पूर्वजों के खून पसीने से सीची हुई भूमि हमारे परिवारों का लालन – पालन का एकमात्र सहारा है, पूर्व में भी हमारी जमीने हमसे छीन ली गई थी। यह योजना किसी और स्थान पर शहर से दूर बंजर जमीन पर स्थापित करने की योजना करें। हम सब किसान किसी भी कीमत पर अपने 1 इंच जमीन नहीं देंगे। चाहे इसके लिए हमें किसी भी प्रकार का आंदोलन करना पड़े। हम अपेक्षा करते हैं कि आप हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के किसान उपस्थित थे।

देवास जिले में 1 एवं 3 जुलाई को कोविङ-19 टीकाकरण का होगा महा-अभियान

• 1 जुलाई 2021 को केवल कोविशील्ड , 3 जुलाई को केवल को-वैक्सीन के द्वितीय डोज पूर्ण करने सत्र आयोजित किये जायेगे

देवास। शासन से प्राप्त  दिशा निर्देशानुसार 1 जुलाई 2021 को केवल कोविशील्ड वैक्सीन के सत्र आयोजित होंगे। जिसके अन्तर्गत कोवीशील्ड वैकसीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज दिये जायेंगे। उक्त दिवस में कोविशील्ड के छूटे हुये द्वितीय डोज को पूर्ण करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं एवं आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने प्रथम डोज़  कोवीशील्ड वैक्सीन का लगवा लिया है निर्धारित अवधि 84 दिन पूर्ण होने पर  दूसरा डोज़ 1 जुलाई 2021  को अवश्य लगवाएं।
विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें कि शासकीय विभागों के हेल्थ/फंटलाईन वर्कर्स टीकाकृत हों इसके लिए उन्हें निर्देशित करें एवम द्वितीय डोज से वंचित उच्च जोखिम वाले समूहों को विशेष रूप से टीकाकृत किया जावेगा। 2 जुलाई 2021 (शुक्रवार) को नियमित टीकाकरण दिवस के कारण कोविड-19 टीकाकरण का कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जायेगा।
     सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि को-वैक्सीन के प्रथम डोज प्राप्त नागरिकों का द्वितीय डोज पूर्ण करने 03 जुलाई को केवल को-वैक्सीन के सत्र आयोजित किये जायेगे जिन नागरिकों की द्वितीय डोज लगने की समयावधि पूर्ण हो चुकी हैं, ऐसे नागरिकों , निकटतम सत्र स्थल पर जा कर  द्वितीय डोज (कोवैक्सीन) का लगवाये। 

अपर आयुक्त द्वारा की गई बकाया करो की वसुली की समीक्षा

देवास/ संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, यूजर चार्जेस की वसुली की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव द्वारा संबंधित विभाग प्रमुखो व उनके अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ की गई। आहूत बैठक मे अपर आयुक्त द्वारा संबंधित कर्मचारियो से निर्देशित करते हुये कहा कि करो की वसुली लक्ष्यानुरूप करें। बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया पर लगने वाले सरचार्ज मे मिल रही छूट के संबंध करदाताओ से सम्पर्क कर उनको बकाया करो को जमा कराने हेतु सम्पर्क कर, करो की वसुली करें। अपर आयुक्त ने बैठक मे कहा कि लक्ष्यानुरूप वसुली नही करने वाले कर्मचारियो का वेतन आहरण नही किया जावेगा। इसी प्रकार यूजर चार्जेस की वसुली शत प्रतिशत हो इसको भी संज्ञान मे लेकर वसुली किये जाने के निर्देश अपर आयुक्त द्वारा दिये गये।

परिवर्तित कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में व्यवस्था के अभाव में नवजात तोड़ रहे दम..!!

देवास। बच्चो के लिये खतरनाक बतायी जा रही इस कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिये रणनीति बनायी जा रही है। सर्तकता, सजगता बनाएॅ रखने की समझाईश दी जा रही है, लेकिन देवास में बच्चो के लिये जानलेवा बतायी जाने वाली कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व ही जन्म लेने वाले शिशूओ की जान सांसत में फंसी हुई है। उज्जैन रोड स्थित कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में व्यवस्था के अभाव में नवजात शिशू जन्म तोड़ रहे है।
बीते मार्च, अप्रैल माह में कोरोना की महामारी ने जब भयावह रूप धारण कर लिया था। शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में जब मरीजो को भर्ती करने के लिये जगह कम पड़ने लगी थी। जिला प्रशासन एवं क्राईसिस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय को पूर्ण रूप से कोरोना ग्रस्त मरीजो के लिये बनाये रखते हुए प्रसुती सहित अन्य बीमारियो का उपचार कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल में परिवर्तित कर दिया गया था। जिला प्रशासन एवं क्राईसिस कमेटी द्वारा उपचार का स्थान तो परिवर्तित कर दिया गया, लेकिन वहां आवश्यक सुविधाएॅ उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिसके कारण जन्म लेने वाले शिशूओ एवं प्रसुताओ की जान संकट में फंसी हुई है। प्रत्यक्षत: देखने पर यहां, यह भी गौरतलब है कि जच्चा की प्रसुति करवाने वाली डाक्टर्स, नर्सेस एवं मेडिकल स्टाप पर किसी प्रकार की लापरवाही का आक्षेप नहीं है। डाक्टर्स, नर्सेस द्वारा अपनी और से सुचारू एवं सफल प्रसुति के लिये भरपुर प्रयास किये जा रहे है, लेकिन प्रसुति के पश्चात जन्म लेने वाले बच्चे के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उपचार के लिये उसे तुरन्त जिला चिकित्सालय रैफर किया जाता है।
हर तीसरे-चौथे शिशू को एमजीएच किया जा रहा रैफर
स्थिति यह है कि हर तीसरे-चौथे बच्चे को रैफर किया जा रहा है। शहर के यातायात को पार करते हुए 108 एम्बुलेंस या अन्य चार पहिया वाहन से कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय से जिला अस्पताल तक ले जाने में करीब 15 मिनट लग जाते है। जिला अस्पताल में वाहन से उतारकर भागते हुए भी आईसीयू कक्ष तक ले जाने एवं डाक्टर्स द्वारा देखने या जांच करने तक करीब 20 मिनट का समय लग जाता है। यह समय नवजात शिशूओ पर भारी पड़ रहा है। विगत दिवस प्रतिभा पति धीरज सेन ने कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में आपरेशन के माध्यम से शिशू (बच्ची) को जन्म दिया। शिशू की श्ंवास नली एवं फेफड़ो में समस्या थी। डाक्टर ने कहा इसे तुरन्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, परिजन तुरन्त दौड़ते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से लेकर गये, लेकिन कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल से जिला अस्पताल ले जाने के बीच खर्च हुए करीब 20 मिनट का समय शिशू पर भारी पड़ गये। एमजीएच के आईसीयू में डाक्टर ने शिशू की धड़कन को चैक किया और अफसोस प्रकट करते हुए शिशू का शव परिजनो को सौंप दिया गया। परिजन रोते हुए शिशू को लेकर कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल लाये और एक घंटे तक गेट पर बैठकर बिलखते रहे, इसके पश्चात मुक्तिधाम जाकर नवजात शिशू का अंतिम संस्कार किया। आपरेशन के कारण जन्म देने वाली पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती अपने शिशू (बच्ची) को देखने की जिद करती रही, लेकिन परिजनो द्वारा उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए प्रसुता को नहीं बताया गया कि उसकी बच्ची जन्म लेते ही व्यवस्था के अभाव में वापस चली गयी। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को इस और तुरन्त ध्यान दिया जाकर परिवर्तित बीमा चिकित्सालय में सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध करवायी जानी चाहिये, ताकि जन्मने वाले नवजात शिशूओ पर से मौत के संकट टल सके।

इनका कहना है…
जिला चिकित्सालय कोविड-19 के मरीजो से लगभग खाली हो चुका है। हम शीघ्र ही पुन: कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में की गयी प्रसुति एवं उपचार की समस्त अस्थायी व्यवस्थाओ को जिला चिकित्सालय में शिफ्ट कर रहे है।
डॉ. एम.पी.शर्मा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

जिले में शंकरगढ पहाडी पर 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ

शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण अभियान में 07 जुलाई तक 50 हजार से अधिक पौधे और 1 लाख पौधों के बीज रौपे जाएंगे

देवास। देवास में इंदौर-भोपाल बायपास रोड स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर आज से 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण अभियान 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के शुभारम्‍भ पर आज कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, शैक्षणिक संस्‍थाओं सहित शासकीय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शंकरगढ पहाडी पर पौधा रौपण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री मनीश सेन, सामाजिक संगठन, एनजीओ, शैक्षणिक संस्‍थाए तथा शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ पहाडी पर 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान में 50 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा शंकरगढ पहाडी पर हरीयाली के लिए 1 लाख पौधों के बीज रौपे जाएंगे। अभियान 07 जुलाई 2021 तक चलाया जायेगा। अभियान में शासकीय विभाग और शहर के सामाजिक संगठन, एनजीओ राजनीतिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थाएं, सभी धर्म के लोग शंकरगढ़ पहाड़ी पर आगामी 10 दिनों तक पौधारोपण करेंगे। पहाडी पर पौधो के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। अभियान के दौरान लगाये जा रहे पौधों का संरक्षण किया जाएगा। 7 जुलाई के बाद पौधों के संरक्षण के लिए वन विभाग और नगर निगम को जवाबदारी दी गई है।
कलेक्टर से शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गड्डे खोदने से लेकर पौधे लगाने और पौधो के बड़े होने तक सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पिछले वर्ष जो पौधे लगाए थे उसमें से अधिकांश पौधे जीवित है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर अधिक से अधिक हरियाली हो इसी प्रयास से यहां पर पौधे लगाए जाएंगे।

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। ज़िले के नेवरी चौकी में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जानकारी अनुसार बताया जरह है कि मालती पति जगदीश लोधी ने अपने ही घर में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिसकी सूचना पुलिस चौकी को मिलने पर चौकी प्रभारी एसएस मीणा मौके पर पहुंचे एवं पंचनामा बनाकर सव को पोस्टमार्टम के लिए हाटपिपलिया भेजा पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

नरेंद्र चौहान

श्री अमरनाथ यात्रा बहाल करने हेतु प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को रद्द करने से पूरे देश के शिव भक्तों में रोष

देवास। वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड व भारत सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है जिसके विरोध व वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा शीघ्र चालू करने को की मांग को लेकर शिव शक्ति सेवा मंडल देवास द्वारा एम् रोड स्थित खेड़ापति मंदिर से अमरनाथ यात्रा बहाल करो के नारे लगाते हुए जिलाधीश कार्यालय जाकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन का वाचन मंडल के भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने करते हुए कहा श्री अमरनाथ यात्रा हिंदुओं के लिए एक पवित्र यात्रा है। बीते 2 साल से देशभर के शिव भक्त श्री अमरनाथ यात्रा करने से वंचित रहे हैं तो वहीं इस वर्ष भी भारत सरकार व श्राइन बोर्ड द्वारा कोरोना महामारी के कारण श्री अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद पूरे देश के शिव भक्तों में रोष व्याप्त है। ज्ञात हो वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के कारण यात्रा को बीच में ही रद्द कर दिया गया था तो वहीं वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी, जिस कारण पूरे देश के शिव भक्त बीते 2 साल से अमरनाथ यात्रा करने से वंचित रहे थे। और जब वर्ष 2021 की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण शुरू हुए तो बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं ने यात्रा हेतु पंजीकरण कराये और यात्रा पर जाने हेतु काफी उत्सुक थे। परन्तु इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के रद्द होने के कारण शिव भक्तो को यात्रा से वंचित रहना पड़ेगा। जब देश में कोरोनावायरस सीमा पर था तब देशभर में चुनावी रैलियां लाखों लोगों के साथ संपन्न हुई। वर्तमान में देश में कोरोना का प्रकोप बहुत कम है और देशभर में बहुत से श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा हेतु अपने पंजीकरण करा लिया है। इसलिए हम भारत सरकार व अमरनाथ श्राईन बोर्ड से मांग करते हैं कि श्री अमरनाथ यात्रा को सीमित संख्या एवं वैक्सीन के दोनों डोज लगे श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति के साथ इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को बहाल करने की अनुमति दी जाए।

इस अवसर पर मंडल के आनंद सिंह ठाकुर, शेलेन्द्र सिंह गौड़, शेखर कौशल, विनोद जैन, अतुल बागलिकर, संदीप चौबे, नईमिश तिवारी, पवन विजयवर्गीय, संदीप पडियार, भरत यादव, जितेंद्र रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

सद्गुरु शीलनाथ भक्त मंडल द्वारा धूनी संस्थान में सात दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

देवास। सद्गुरु शीलनाथ भक्त मंडल के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सात दिनों का योग शिविर प्रारंभ हुआ था। यहां पर प्रतिदिन प्रात: 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग शिविर चला। रविवार को सुबह योग शिविर का समापन हुआ। योगाचार्य रमेश चन्द्र सोनी ने योग की विभिन्न विधाओं के बारे में प्रशिक्षण लेने आए लोगों को बताया। शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शीलनाथ धुनी पर सद्गुरु शीलनाथ भक्त मंडल के तत्वधान में नि:शुल्क सात दिनों का योग शिविर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से प्रारंभ हुआ था। यहां पर योग की विधाएं योगाचार्य रमेश चन्द्र सोनी ने प्रशिक्षणार्थियों को बताई। लगातार सात दिनों तक चले इस योग शिविर में योगाचार्य रमेशचन्द्र सोनी ने योग की अलग-अलग विधाएं बताई। साथ ही यहां पर प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग आयोजित किए जाते थे।शिविर का समापन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि न्यायाधीश गंगाचरण दुबे थे। विशेष अतिथि महेश चौहान थे। अध्यक्षता गुफा टेकरी के संत स्वामी माधवानंद ने की। अतिथियों ने योग और अध्यात्म पर अपने विचार रखते हुए कहा कि योग की आवश्यकता निरोगी शरीर के लिए जरूरी है। जीवन में योग एवं अध्यात्म दोनों ही आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जय विपट ने किया व स्वागत भाषण पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा ने दिया। साथ ही मंडल के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही सद्गुरु शीलनाथ भक्त मंडल व ट्रस्ट के द्वारा योगाचार्य रमेश चन्द्र सोनी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भक्त मंडल अध्यक्ष पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, अजीत भल्ला, प्रवीण जोशी, आनंद गुप्ता, जय विपट, भगवान सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह, श्रीमती लता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कंपनी में काम करते वक़्त उचाई से गिरे मजदूर की मौत

देवास। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृति सोया कंपनी में काम करने के दौरान मदनलाल पिता छितुलाल प्रजापत उम्र 27 वर्ष निवासी भौंरासा नमक मजदूर युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कृति सोया कंपनी में 15 से 20 फ़ीट ऊपर सीमेंट की सीट बदलने के दौरान काम कर रहे युवक अचानक नीचे – गिर गया। मृतक मदनलाल के साथ काम कर रहे उसके साथी सुनील प्रजापत ने बताया की हम दूसरी शीट लेने हेतु छत से नीचे उत रहे था। तभी सीमेंट की शीट बीच में से टूट गई और मदनलाल छत से नीचे गिर गया। वही उनके अनुसार प्रबंधन द्वारा उन्हें सेफ्टी संबंधी कोई भी साधन उपलब्ध नही कराये गये थे। साथियो द्वारा तत्काल मदन को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मदन को मृत घोषित कर दिया। मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है ।