शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

देवास। शहर के आद्योगिक थाने में 27 जून रविवार को शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट के आस-पास एक युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमे बताया गया है कि अनुराग पिता राजेश बिरगड़े निवासी इंद्रा नगर देवास नामक युवक द्वारा उसे शादी का झांसा देकर दिनांक 15 अप्रैल 2021 से 20 मई 2021 तक बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 , 376(2)ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आद्योगिक थाने में पदस्थ उप निरक्षक पूजा सोलंकी में मामले को विवेचना में लिया है।

धर्म को धारण करके ही मानव कल्याण के साथ आत्मकल्याण संभव:- मुनि सौम्य सागर

आष्टा(विक्रम ठाकुर):- धर्मानुराम आष्टा की विशेषता है। इस नगर में आस्था पर्याप्त हैं। साधु संगति के प्रति यहाॅ के नागरिको की उत्सुकता और जिज्ञाशा अद्वितीय है। धर्म का धारण करके ही आप मानव कल्याण के साथ आत्म कल्याण कर सकते हैं। लोकप्रिय वही होता हैं। जो लौकिक जीवन में सदाशयता, उदारता, अनुशासन के गुण धारण करता हैं। आस्थावान नागरिका को लगातार संत महात्माओ का सानिध्य मिलता हैं तो यह यहां के नागरिको की निर्दोष आस्था की वजह से ही हैं। उक्त संदेश आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सौम्यसागर जी महाराज ने आष्टा से विहार करते हुए धर्म चर्चा में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवं उनके साथियो को दिया। मुनि श्री अपने गुरू के आदेशानुसार विदिशा की ओर विहार कर रहे हैं। उनके साथ अन्य साधु भी संघ के रूप में पद विहार कर रहे हैं। आष्टा में विराम के बाद साधु संघ ने ग्राम मैना की ओर प्रस्थान किया। पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने संपूर्ण संघ का आष्टा को धर्मलाभ देने पर अनुमोदना की। विहार में श्री दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष यतेन्द्र जैन भुरू, मुकेश बडजात्या, महामंत्री कैलाश जैन, पवन जैन, रमेश जैन आदिनाथ, सुनिल जैन प्रगति, राजू श्रीमोढ़, धर्मेन्द्र श्रीमोढ़, अक्षय जैन आदिनाथ, प्रशाल प्रगति, अवी जैन, सचिन जैन, धीरज जैन, शुभम शर्मा, राज परमार, राहुल अजमेरा, विनोद जैन, अंकित श्रीमोढ़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

श्रमजीवी पत्रकार संघ कि बैठक हुई संपन्न विधायक आशीष शर्मा को अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मासिक बैठक महर्षि च्यवन कीतपोस्थली चन्द्रकेशर(खेड़ाखाल) में आयोजित की गई माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया वही संभाग उपाध्यक्ष विनोद भूतडा ने अगस्त सितंबर मे प्रांतीय पत्रकार समेलन कन्नोद मे किये जाने की योजना प्रस्तुत की श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश परमार ने संघ की गति विधि के बारे मे बताया संचालन अतुल गुप्ता ने किया आभार श्रमजीवी पत्रकार संघ के सह.सचिव दीपक शर्मा बिजवाड ने माना वही कोरोना महामारी के दौरान कन्नौद खातेगांव विधायक आशीष शर्मा व्दारा क्षैत्रवासीयो की सतत सेवा तथा मदद की उसकी सराहना करते हुये श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन पत्र भेट कर अभिनंदन किया गया इस दौरान संभाग सचिव राकेश अजमेरा, ब्लाक सचिव मांगीलाल मालवीय, ब्लांक कोषाध्यक्ष राजकुमार मोदी, वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू, श्री राम पटेल, विजय धारीवाल राजेश उपाध्याय, सहित पत्रकार उपस्थित थे इस दौरान मंडल अध्यक्ष डाँ विजय यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी लोकेश राठौर, संरपच नरेंद्र कांसल, विजेश्वर सेवा संस्थान बिजवाड के अध्यक्ष लोकेंद्र दरबार, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, मनोज गवली, अखिलेश सिसोदिया, बालकृष्ण शर्मा ,आनंद जोशी, लल्ला राठौड, आशीष शर्मा, गजेंद्र व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे साथ ही सहभोज भी किया

देवास जिले में 28 जून को टीकाकरण सत्र केवल शहरी क्षेत्र देवास में आयोजित होंगे

28 जून को सभी टीकाकरण सत्रों में केवल को- वैक्सीन के दोनों डोज  लगाये जाएंगे।

• देखे आपके पास के कौन से केंद्र में कितनी संख्या में लगेगी वैक्सीन??

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से सुरक्षा हेतु अब तक 4 लाख 48 हजार 899  टीके लगाये गये है। जिले में दिनांक 28 जून 2021 को सत्र में को-वैक्सीन के दोनों डोज़ लगाये जाएगे।
जिले में कोविड 19 टीकाकरण आयोजित होने वाले सत्र ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किए जाएंगे पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। पात्र व्यक्ति टीकाकरण सत्र में आधार कार्ड साथ ले जाकर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  

जगह-जगह पौधारोपण के बजाय प्रदेश सरकार की नगर वन योजना लागू कर वहा बड़े स्तर पर किया जाए पौधारोपण- कांग्रेस ।                               

देवास =  प्रदेश की शिवराज सरकार ने शहरों में हरियाली बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण  मैं सुधार के लिए एक दर्जन से अधिक बड़े शहरों में नगर वन विकसित करने की योजना तैयार की है। हरियाली में वृद्धि करने के उद्देश्य से बनाई योजना में  प्रदेश के चार महानगरों के अलावा नो अन्य नगरों के साथ देवास का भी चयन किया गया है। इसमें चारों महानगरों के अलावा अन्य उन शहरों को शामिल किया गया है जिससे वायु प्रदूषण के मामले में खतरनाक माना जाता है । प्रदेश की शिवराज सरकार  केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत क्रियान्वित करने जा रही है तैयार होने वाले हर नगर वन के लिए केंद्र सरकार के द्वारा दो करोड़ 16 लाख  रुपए स्वीकृत किए गए हैं । वही इन वनों में अनेक सुविधाओं का को भी सम्मिलित किया जाएगा जिसमें ध्यान योग, छोटे छोटे तालाब, प्राकृतिक रमणीय स्थल के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ झूले आदि की व्यवस्था करने की योजना भी विकसित की गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि जब इस तरह की योजना लागू की गई है तो फिर देवास में भी वन विभाग एवं राजस्व विभाग अपनी जमीन का चयन कर वहां पर बड़े स्तर पर नगर वन योजनाना लागू करें एवं जगह-जगह छोटे-छोटे स्थानों पर हजारों पौधे लगाने एवं उन पर होने वाले व्यय को रोकते हुए विकसीत होने वाले नगर वन पर ध्यान देते हुए राशि खर्च करे । उक्त योजना के लागू हो जाने से पर्यावरण के साथ ही वायु प्रदूषण में भी सुधार होगा । वहीं शासन की योजना का क्रियान्वयन होकर राशि भी मिल जाएगी जिसका लाभ आने वाले समय में बढ़ते शहर को मिलेगा।

मप्र में रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त

रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह यथावत रहेगा- सीएम शिवराज

मध्यप्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है । पूरे प्रदेश में रोजाना का नाइट कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब कल रविवार को भी बाजार खुलेंगे। यानी अब बाजार पूरे सप्ताह रोजाना रात 8 बजे तक खुलेगा, जबकि नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से 6 बजे तक सभी दिनों में पूर्ववत् लागू रहेगा साथ ही रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1408778138289524746?s=08

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

• रक्तदान शिविर में सर्वधर्म के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर अपना सहयोग दिया

देवास। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर देवास में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधिपति श्री प्रकाश श्रीवास्तव कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा उक्त रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे आॅनलाईन माध्यम से किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री योगेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर प्रारंभ किया एवं शिविर में आए लोगों का उत्साह बढ़ाया और रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ. अजय पटेल के नेतृत्व में एक टीम ने कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए रक्त एकत्रित किया। रक्तदान के लिए पांच बेड लगाए गए एवं रक्तदाताओं को जूस एवं बिस्किट दिए गए। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
न्यायिक परिवार ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश की पत्नी श्रीमती किरण गुप्ता, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री गंगाचरण दुबे, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड टोंकखुर्द श्री शिवचरण पटेल ने भी रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण, सामाजिक संस्था जनसाहस, समर्थ सामाजिक सेवा संस्था, वरदान सामाजिक सेवा संस्था के कार्यकर्ता, प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यगण, पुलिस विभाग के कर्मचारीगण, होमगार्ड के कर्मचारीगण, आयशर कंपनी के कर्मचारीगण, जिला जेल के कर्मचारी एवं आमजन ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस शिविर की विशेषता रही कि सर्वधर्म के लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर अपना सहयोग किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण अधिकांश ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है इस कमी को पूरा करने के उद्देश्य से म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शक्ति रावत द्वारा लोगों को नशे की बुराईयों एवं दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया एवं नालसा की नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना के बारे में अवगत कराया।
रक्तदान शिविर में विशेष न्यायाधीश श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव , पंचम जिला न्यायाधीश श्री विष्णु कुमार सोनी, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री गंगाचरण दुबे, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री नीरज शर्मा , सीजेएम श्री अवधेश श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ टोंकखुर्द श्री सुमेर सिंह यादव, अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मिसा बंदीयों के परिवार को किया सम्मानित

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा)- 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल की घोषणा की गई थी तथा तत्कालीन जनसंघ के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल कर मीसाबंदी बनाया गया था उस समय मिसा बंदी रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गुरु प्रसाद शर्मा की धर्म पत्नी सुभद्रा देवी शर्मा का सम्मान बेकलीया सरकार मंडल के द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, मंडल महामंत्री संतोष चोबे, नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, दिलीप अग्रवाल, कुंदन एस्के, गिरीश चोबे, दीपचंद मीणा,जितेंद्र वर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, ऋषभ सत्तावन , राज टुटेजा, इसरार पठान, मनीष मालवीया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित

जिले में 26 जून को 247 टिकाकरण सत्र में 25000 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे देवास जिले में 26 जून 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 247 टीकाकरण सत्रो पर वैक्सीनेशन किया जावेगा।
सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 8.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

• जाने आपके पास के कौन से केंद्र मे कितनी संख्या में लगेगी वैक्सीन??

9 केन्द्रो को छोडकर शेष टीकाकरण केन्द्रो पर जारी रहेगा टीका लगाने कार्य

देवास/ कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान मे गत दिनो अति उत्साह के साथ आम लोगो ने टीके लगवाये, निगम द्वारा खोले गये सभी टीकाकरण केन्द्रो पर भारी संख्या मे नागरिको द्वारा बढचड कर हिस्सा लिया। नागरिको द्वारा टीकाकरण करवाने के कार्य को देखते हुये निगम द्वारा अतिरिक्त केन्द्र भी खोले गये। जहॉ पर सांय 7 बजे तक टीका लगाया गया। खोले गये 40 टीकाकरण केन्द्रो मे से इन 9 केन्द्रो मे शिशु विहार स्कुल, सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी, हिमालय ऐकेडमी, न्यू चिल्ड्रन्स होम, पुलिस लाईन अस्पताल, जेम्स ऐकेडमी, विक्रम सभा भवन, उत्कृष्ठ विद्यालय एवं इफका औद्योगिक क्षेत्र कोविड सेन्टर पर टीकाकरण नही होगा। इसके अलावा सभी टीकाकरण केन्द्रो पर टीका लगाया जावेगा।