मलेरिया प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देवास। नेवरी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा और मलेरिया विभाग की प्रभारी रश्मि मेडम के दिशा निर्देशन में ग्राम नेवरी में शासकीय आयुष औषधालय प्रभारी डॉ संजय शर्मा एवं सी एच ओ डॉ आकांक्षा कुशवाह द्वारा मलेरिया प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।श्री शर्मा ने बताया विशेषकर वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों जैसे मलेरिया ,डेंगू,उल्टी दस्त,टायफॉइड का खतरा ज्यादा होता है।ऐसे समय मे लोगों को इन संक्रमणों से बचाव,स्वच्छता हेतु आम जन को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया रथ जिले के भ्रमण पर है।श्री शर्मा ने कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग की इस पहल और इस मुहिम में रथ में अपनी सेवा देने वाले श्री आनंद गोयल एम ओ ई एवं रथ के ड्राइवर श्री देवकरणजी का स्वागत एवं आभार प्रकट करते है।

नरेंद्र चौहान की रिपोर्ट

लड़की को वर्ग विशेष का लड़का बहाला-फुसला कर ले गया

• आदिवासी समाज ने जन जाति विकास मंच के साथ कड़ी कार्यवाही हेतु दिया ज्ञापन

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा)। शुक्रवार को जन जातीय विकाश मंच के बैनर तले आदिवासियों ने कांटाफोड़ थाना परिसर मे पहुंचकर थाना प्रभारी ज्ञापन दिया। आदिवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि आदिवासी सामाज की लड़की को मुस्लिम सामाज के लडके के द्वारा बहला फुसलाकर धर्मातरण करने के उद्देश्य से अपहरण कर ले जाया गया है।उन्होंने ने कहा की उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपहरण व एस टी एस सी एक्ट और धर्म परिवर्तन करने से संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।

इनका कहना है… हमारे द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जैसे ही गुमशुदा मिल जाएगी आगे की कार्यवाही करेंगे। हमने सायबर टीम को भी जानकारी दे दी है जैसे ही मोबाइल चालू होगा लोकेशन मिल जाएगी।
थाना प्रभारी लीला सौलंकी

देवास के सगे भाईयो पर लगे रासुका के इंदौर कलेक्टर के आदेश को हाई कोर्ट ने किया निरस्त

• जिले के कांटाफोड़ निवासी शुभम व भूपेंद्र परमार को पुलिस ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी के मामले में किया था गिरफ्तार

देवास। इंदौर कलेक्टर द्वारा दिनांक 20 अप्रैल को देवास जिले के कांटाफोड़ निवासी सगे भाई मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शुभम परमार और उनके भाई डॉक्टर भूपेंद्र परमार के खिलाफ रासुका (राष्ट्रिय सुरक्षा कानून) के तहत आदेश जारी किया था जिसको इंदौर हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है।
जानकारी अनुसार राजेंद्र नगर, इंदौर थाना पुलिस ने 18 अप्रैल 2021 को शुभम परमार और उसके भाई भूपेंद्र परमार को नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था पुलिस ने इसी दिन नीलेश चौहान नमक व्यक्ति पर भी नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन के मामले में कायमी की थी।पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर इंदौर कलेक्टर ने नीलेश के खिलाफ रासुका के तहत आदेश जारी किया था। जिसके बाद 20 अप्रैल को शुभम और भूपेंद्र के खिलाफ भी रासुका के तहत ऐसा ही आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद मामला हाई कोर्ट इंदौर गया और कोर्ट ने कहा , व्यक्ति के गुण दोष विचक्र किये बिना कलेक्टर ने किसी दूसरे के खिलाफ आदेश को कॉपी-पेस्ट कर आदेश जारी कर दिया। इस तरह का आदेश से आम आदमी को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन हो रहा है। और हाई कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर की निंदा करते हुए शुभम और भूपेंद्र दोनों भाईयों के खिलाफ रासुका के तहत जारी आदेशों को निरस्त कर दिया।

देवास डिप्टी कलेक्टर संतोष तिवारी का तबादला

• कुछ दिन पूर्व महिला फ़ूड इंस्पेक्टर के हैरेसमेंट के गंभीर आरोप के बाद खातेगांव एसडीएम पद से हटाए गए थे

देवास। कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ संतोष कुमार तिवारी का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। तिवारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। कुछ दिन पूर्व खातेगांव महिला फ़ूड इंस्पेक्टर ने प्रेस वार्ता कर संतोष तिवारी जो की तत्कालीन एसडीएम खातेगांव थे। उन पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाये थे। जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल रूप से उन्हें खातेगांव के एस डी एम पद से मुक्त कर कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया था और डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह को खातेगांव एसडीएम बनाया गया था।

टीका केन्द्रो पर उत्साह के साथ बडी संख्या मे टीका लगवाने पहुॅचे रहे नागरीक

देवास। टीकाकरण महाअभियान अन्तर्गत नागरिको को सरलता से टीकाकरण कराये जाने की सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुये 10 नवीन टीकाकरण केन्द्र ओर खोले गये है। सभी टीका केन्द्रो के साथ नवीन खोले गये केन्द्रो मे ब्राहम्ण खेडा स्कुल, सिंधी समाज धर्मशाला, आईसर इन्डस्ट्रीज एरिया, जी.डी.सी. कॉलेज, जेम्स पब्लिक स्कुल, उत्कृष्ठ विद्यालय सिविल लाईन, पुलिस अस्पताल पुलिस लाईन, विक्रमसभा भवन मे टीकाकरण हेतु भारी उत्साह आम नागरिको मे देखा गया। इस महाअभियान को सफल बनाये जाने हेतु जिला वक्फ कमेटी देवास द्वारा भी ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीकाकरण करवाये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस्लामिया करीमिया स्कुल मे अति उत्साह के साथ भारी संख्या मे नागरीक टीकाकरण हेतु आ रहे है। करीमिया स्कुल मे जूनियर शहर काजी अबुल कलाम के द्वारा टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ कर समाज एवं सभी आम नागरिको से टीका लगवाये जाने की अपील की। सभी नवीन केन्द्रो पर किये जा रहे टीकाकरण कार्य की व्यवस्थाओ को लेकर कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिह चौहान ने निरीक्षण कर करीमिया स्कुल मे शहर काजी के साथ टीकाकरण कार्य की व्यवस्थाओ को देखा।

कैलाश परमार मित्र मण्डल द्वारा संत कबीरदास जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायी गई

• शिक्षाओं और समाज मे व्याप्त आडम्बरों पर भी सन्त कबीर के विचारों बारे में वक्ताओं ने उपस्थितजन को बताया

आष्टा (विक्रम ठाकुर)। निर्गुण विचार धारा के प्रमुख सन्त और भक्ति काव्य के पुरोधा सन्त कबीर दास जी की जयंती कैलाश परमार मित्रमंडल द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सन्त कबीरदास जी की साखियों और समाज की विसंगतियों पर उनके प्रचलित दोहों का सस्वर पाठ करते हुए कट्टरता के दौर में उनकी शिक्षाओं और समाज मे व्याप्त आडम्बरों पर भी सन्त कबीर के विचारों के बारे में वक्ताओं ने उपस्थितजन को बताया। कबीर दास जयन्ति के अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार के कार्यालय में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी जुटे थे जहाँ गायत्री परिवार के मोहन सिंह अजनोंदिया, प्रसिद्ध भजन गायक राम श्रीवादी, कबीरपंथी शिक्षक नानूराम नागदा तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने दीप प्रज्ज्वलन किया। पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, नरेंद्र कुशवाह, अनिल धनगर, केमिस्ट एशोशिएसन के अध्यक्ष अजित जैन आस्था, एडवोकेट सुरेंद्र परमार, वीरेंद्र परमार, शुभम शर्मा, संजय जैन किला आदि ने संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण किया वही सभी उपस्थित जन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर संगीत शिक्षक राम श्रीवादी तथा विद्वान समाज सेवी नानूराम नागदा ने संत कबीर के जीवन चरित पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे ऐसे सन्त थे जो निरक्षर होकर भी ज्ञानी थे। उन्होंने काया की नश्वरता और अनमोल मनुष्य जीवन की सार्थकता पर आधारित साहित्य सृजन करके संसार भर के विद्वानों को अचंभित कर दिया था। मूलतः रहस्यवाद के कवि कबीरदास जी के साहित्य ने नए सुधारवादी पन्थ को तो प्रतिपादित किया ही वही उनका साहित्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नए-नए शोधप्रबन्ध की विषय वस्तु बना है। कबीर की रचनाओ ने भक्ति संगीत की नई विधा का सृजन भी किया। वक्ताओं ने बताया कि सन्त कबीर समाज मे प्रचलित रुढियों, अंधविश्वास और विरोधाभासों पर चोट करके अमर हो गए। उनके अनुयायी कबीरदास को अवतार पुरुष मानते हैं। निरक्षर हो कर भी ज्ञान मार्ग को प्रशस्त करने वाले संत कबीर की जयंती पर सभी उपस्थित जन ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सुशील दुबे, भागीरथ पाटीदार, भावेश पटेल, रमेश चैहान, रवि विश्वकर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, देवकरण प्रजापति महेश बागवान, दीपक चैहान आदि उपस्थित थे।

आज शाम 7 बजे तक चल रहा देवास शहर में टीकाकरण

शुक्रवार को नहीं होगा टीकाकरण

देवास। देवास शहर में आज गुरुवार शाम 7 बजे तक टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं। कल शुक्रवार को देवास शहर में वेक्सिनेशन नही होगा। आयुक्त नगर निगम विशाल सिंह चौहान ने बताया कि देवास शहर में कुल 40 केंद्रों पर आज शाम 7 बजे तक वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है।

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) भारतीय जनसंघ के संस्थापक, भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पानीगांव में मनाया गया इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष राजेश बैरागी, ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेन्द्र एस जाट, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विजय राजोरे, मिथुन जाट, कपिल बासवाल, संदीप सोठिया, किशोर बिंजवा आदि उपस्थित थे

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस लगाएं 151 पोधे

कांटाफोड़-बुधवार को बेकलिया सरकार मंडल के द्वारा डॉ श्यामा मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंडल के प्रत्येक ग्राम में वृहद रूप से पोधा रोपण कार्यक्रम किया जा है उसी कड़ी में नगर में रोड़ के दिनों ओर वार्ड नंबर 4 से वनवासी राम मंदिर तक नगर में 151 पोधो को लगाकर उनका संवरक्षण करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित करते हुवे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, सत्यनारायण तिवारी, संतोष चोबे ने संबोधित करते हुवे उनके सिद्धांतों एवं नीतियों के विषय में विस्तार से बताया साथ ही उनके विचारों को पर चलने की बात कही।उन्होंने बताया कि
डाक्टर मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जनसंघ की स्थापन की गई थी उनके द्वारा कश्मीर को भारत का ही अंग बनाने का प्रयास किया गया था आज उनका सपना साकार हुआ और कश्मीर में भारतीय तिरंगा लहराने लगा।
देश की अखंडता एवं एकता के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, सुनील राठौर, दिलीप अग्रवाल, आशुतोष पाराशर, शैलेश जायसवाल, कुंदन एस्के, अनिरुद्ध शर्मा, मंसूर ठेकेदार, योगेश पटेल, आदि उपस्थित थे।

?️ बालकृष्ण शर्मा

ग्राम पंचायत कांनड़ा में हुआ लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन

कांटाफोड़- कोरोना महामारी ने हर वर्ग को प्रभावित किया है मगर वैक्सीन ही इसका एक मात्र उपाय है शहरी क्षेत्रों में तो लोग जागरूक होते है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करना एक बड़ी चुनौती होती है इसी चुनौती की स्वीकार किया है युवा सरपंच रमेश यादव ने और लक्ष रखा है कि में संपूर्ण पंचायत के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर सो प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने का हर संभव प्रयास करूंगा। ग्राम पंचायत कांनडा में वैक्सीनेशन केंद्र का बुधवार को शुभारंभ किया गया।
यह पर सचिव विजय भूसारिया एवं पंचायत के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और लक्ष से भी अधिक वैक्सीन लगाई गई।कार्यक्रम में संबोधित करते हुवे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव, संतोष चोबे ने कहां की वैक्सीनेशन के इस महाअभियान से लोगों में जागरूकता आई है पहले लोग डरते थे मगर अब वैक्सीन केंद्र पर भीड़ देखी जा सकती है और हम बहुत ही जल्द इस महामारी से अपने देश को मुक्त करेंगे।

?️बालकृष्ण शर्मा