टीकाकरण महाभियान: शहर में आव्यशकतानुसार खोले गए अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र

देवास। शहर में चल रहे टीकाकरण महाअभियान के बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।अभियान अंतर्गत आवश्यकता अनुसार नए टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। नए टीकाकरण केंद्र में ब्राह्मण खेड़ा स्कूल, सिंधी समाज धर्मशाला. आईसर इंडस्ट्रीज एरिया, जीडीसी कॉलेज, जेम्स पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय सिविल लाइन, पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन, विक्रम सभा भवन इन स्थानों पर नए टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। आयुक्त ने बताया इन अतिरिक्त टीकाकरण केंद्रों को खोलने से टीकाकरण करने में और भी सुविधा होगी साथ ही लक्ष्य पूर्ति के लिए वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी।
टीकाकरण महा अभियान में नागरिकों को प्रेरित करने के संबंध में निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने कहा कि जन स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन के हिसाब से अनुकूल व्यवहार रखने के साथ ही वैक्सीनेशन कराना जाना बेहद जरूरी है। इस हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीन लगाने हेतु टीकाकरण केंद्र के साथ अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र खोले जा रहे है।

बिजली के बिल माफ हुए नहीं और विद्युत नियामक आयोग ने तैयारी कर ली है दाम बढ़ाने की , मुख्यमंत्री पहले बिजली के बिलों को माफ करें- कांग्रेस

देवास  =  लॉकडाउन अवधि के दौरान मार्च-अप्रैल मई तीन माह तक सारे व्यापार व्यवसाय कामकाज बंद रहे ,दुकानें बंद रही उसके बावजूद विद्युत मंडल के द्वारा हजारों रुपए के बिजली के बिल उपभोक्ताओं को दिए गए हैं वहीं बिजली बिल वसूली को लेकर विद्युत मंडल लगातार सख्ती कर रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात रखते हुए कहा है कि लाक डाउन के  समय के तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाएं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर जिसकी आज आवश्यकता है, बिजली के बिलों को माफ कर लोगों को तत्काल राहत देने की उस और कोई कदम नहीं उठा रहे हैं । दूसरी ओर विद्युत नियामक आयोग ने बिजली के दाम बढ़ाने को लेकर नए टैरिफ प्लान जारी कर दिए हैं। 7 जुन को अंग्रेजी में आम सूचना प्रकाशित करदी हे वहीं 5 जुलाई 21 तक लोगों से सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज करने को कहा है 6 जुलाई तक सुनवाई पूरी कर के विधुत दरों मैं वृद्धि करने का निर्णय लिया जाएगा। अंग्रेजी में जारी नियामक आयोग की विज्ञप्ति कितने लोगों ने पढ़ लि और कितने लोगों ने आपत्तियां लगा देगे बड़ा सोचनीय प्रश्न है। सुनवाई पूरी कर नए टैरिफ प्लान के अनुसार लोगों को  70 ℅ और अधिक महंगी बिजली मिलेगी । जबकि कांग्रेस सरकार के द्वारा 100 यूनिट बिजली के 100 रुपए एवं 150 सौ यूनिट पर सस्ती बिजली देने का निर्णय लिया था।  नियामक आयोग ने हमेशा बिजली के दाम बढ़ाए हैं कभी भी दाम कम कर के लोगों को राहत प्रदान नहीं की है । सुनवाई एवं आपत्तियां हमेशा निराधार साबित हुई है । कांग्रेस की मांग  है कि औचित्य हीन बनाए गए नियामक आयोग को तत्काल राज्य सरकार ने भंग कर देना चाहिए । कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे  लाकडाउन अवधि के  तीन माह के बिजली के बिल माफ करें । वही विधायक श्री मति गायत्री राजे पवार ने भी  वीडियो संदेश के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि हम लाकडाउन अवधि के बिजली के बिल माफ करवायेगे वे भी इस संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलकर तत्काल लोगों को राहत प्रदान करवाये एवं बंद दुकानों के एवं घरों के बिजली के बिल माफ कराएं ।

टीकाकरण महाभियान अंतर्गत 24 जून को 356 सत्रों में होगा टीकाकरण

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास जिले में 24 जून 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 356 टीकाकरण सत्रो पर वैक्सीनेशन किया जावेगा।सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

• जाने 24 जून को कौन से केंद्र पर कितनी संख्या में वैक्सीन लगायी जाएगी

टीकाकरण केन्द्रो पर आवश्यकता पडने पर नवीन खोले गये टीकाकरण केन्द्रो का आयुक्त ने किया निरीक्षण

देवास/ टीकाकरण महाअभियान के तहत आम नागरिको को टीकाकरण कर संक्रमण से बचाव हेतु शहर मे पूर्व से खोले गये 23 टीकाकरण केन्द्रो के अतिरिक्त नवीन केन्द्र पायोनियर स्कुल मुखर्जी नगर, शासकीय स्कुल अमोना, एम.जी. एम. स्कुल प्रताप नगर, ईस्लामिया करीमिया स्कुल ईदगाह रोड, मॉडल स्कुल नौसराबाद, अवन्ता देवी स्कुल रेवाबाग, बोहरा समाज कम्युनिटी हॉल मे टीकाकरण सुविधा हेतु खोले गये, केन्द्रो मे टीकाकरण के लिये समुचित व्यवस्था हेतु निरीक्षण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा किया गया। आयुक्त ने बताया कि महा टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या मे टीकाकरण करवाये जाने के लिये शहर मे प्रचार-प्रसार के साथ सर्वधर्म समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओ के सहयोग से देवास शहर के आम नागरिको को अधिक से अधिक संख्या मे टीकाकरण करवाये जाने मे बढ चढ कर हिस्सा लिया जाकर अपना रचनात्मक सहयोग दिया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिह चौहान ने आम नागरिको से अपील की है कि वे अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्रो पर जाकर टीकाकरण करवाकर इस अभियान को सफल बनावें।

घनश्याम पटेल बावडीखेडा मीणा समाज सेवा संगठन के देवास जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन संरक्षक गणपत पटेल एंव प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह मीणा के अनुमोदन एंव स्वीकृति अनुसार देवास जिला अध्यक्ष पद पर घनश्याम पटेल बावडीखेडा को नियुक्त किया पटेल के जिलाध्यक्ष के रूप नियुक्ति होने पर भूपेंद्र मीणा, बलराम मीणा, मनोज गवली,कन्हैया मीणा,लोकेंद्र दरबार,धमेंद्र जायसवाल, महेंद्र एस जाट,दीपक शर्मा, सहित जिलेभर के समाजजनों एवं इष्टमित्रों ने हर्ष व्यक्त किया

कोठरी वैक्सीनेशन सेंटर पर हुआ लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन कार्य

कोठरी(विक्रम ठाकुर) ।सोमवार को विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर 21 जून टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोठरी वेक्सीन सेंटर पर महावेक्सिनेशन का शुभारंभ किया गया।जहा पर लोगो मे भारी उत्साह देखा जहाँ पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए नागरिको ने लगवाई वैक्सीन।
इस अवसर पर सभी वेक्सीन लगवाने वालों को बिस्किट व पानी के पाउच की व्यवस्था मण्डल अध्यक्ष रूपेश पटेल मित्र मंडली द्वारा की गई एवं सभी लोगों से कोठरी के अस्पताल प्रभारी डॉ डोहर द्वारा वेक्सीन लगवाने का आह्वान किया गया और बताया कि हमने 300 का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन 438 का वैक्सीनशन हो चुका है जो की बड़ी खुशी की बात है,
अब लोगों में जागरूता नज़र आ रही है , जोकि आने वाली तीसरी लहर से सभी को सुरक्षित रखेगा।
टीकाकरण का यह क्रम अभी जारी रहेगा
इस अवसर पर कोठरी मण्डल अध्यक्ष रूपेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी भगवान सिंह फौजदार,युवा मोर्चा अंकित तोमर देवराज वर्मा , गोकुल मेवाड़ा, विक्रम सिंह मामू,रमेश पटेल,तुषार प्रिंस,कोरोना वालिंटियर ललितधारवां, स्वास्थ विभाग से श्री डोहर सर उनकी पूरी टीम ,नगर परिषद के अधिकारी एवम कर्मचारीयों सहित स्कूल का स्टाप एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिले में कोविड-वैक्सीनेशन महा-अभियान का दुसरा दिन 23 जून को 250 टीकाकरण सत्रो पर होगा वैक्सीनेशन

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे देवास जिले में 23 जून 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 250 टीकाकरण सत्रो पर वैक्सीनेशन किया जावेगा।

सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 8.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

अंकुर अभियान के तहत शंकरगढ पहाडी पर होगा वृहद् स्तर पर पौधारोपण

देवास। अंकुर अभियान के तहत वृहद् स्तर पर वृक्षा रोपण को लेकर कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमोली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा शहर की सामाजिक संस्थायें, व्यापारी प्रकोष्ठ, आशासकीय शिक्षण संस्थान, क्लब संस्थाये सामाजिक सेवा समिती, प्रेस क्लब, इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन, मैरेज गार्डन एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन, एन.जी.ओ. संस्थायें, नगर सुरक्षा समिती, गायत्री परिवार, रहवासी संघ, कलोनी नाईजर व बिल्डर, लोक कल्याण समिती, सोशल वेल्फेयर समितीयां, अभिभाषक संघ गौ सेवक संघ एवं सामाज सेवी कार्यकर्ताओ के पदाधिकारियो के साथ निगम हॉल मे बैठक आहूत की जाकर देवास शहर मे एवं निगम के ट्रीटमेंट प्लांट, पानी की सभी टंकियो एवं पार्क जैसे स्थानो से लेकर बायपास स्थित शंकरगढ पहाडी पर वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण किये जाने के लिये सभी उपस्थितजनो से कलेक्टर ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाते हुये अधिक से अधिक संख्या मे वृक्षारोपण किये जाने हेतु कहा गया।
आयुक्त ने बताया कि शंकरगढ पहाडी पर वृक्षारोपण हेतु सभी प्रजातियो के पौधे जिनमे कम पानी मे एवं पथरीली जमीन एवं गर्मी के मौसम मे भी जिंदा रहने वाले पौधे की उपलब्धता बताई जाकर लगभग 5 हजार पौधो का रोपण लक्ष्य लेकर सभी प्रजाति के पौधे उपलब्ध रहेगें। जिसमे संस्थायें शंकरगढ पहाडी पर स्वंय के व्यय पर लगभग 3 हजार पौधो का रोपण करेंगी। इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन, सिंधु समाज प्रेस क्लब, रोटरी क्लब, मित्राय वेल्फेयर, संस्था महात्मा, क्षिप्रा नदी बचाव समिती, व्यापारी संघ आदि ने अपने-अपने सुझाव दिये।
बैठक के दौरान कलेक्टर एवं आयुक्त ने बताया कि 27 जून से 6 जुलाई 2021 तक चलने वाले वृक्षारोपण मे आम नागरीक भाग लेकर पौधारोपण करेगें। कलेक्टर व आयुक्त ने उपस्थितजनो एवं सर्वसमाज, सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं आम नागरिको से अपील की है कि स्मृति के रूप मे पहाडी स्थित स्मृति वन मे एक-एक पौधा अवश्य लगावें, रोपे गये सभी पौधो की देखरेख जिला एवं निगम प्रशासन करेगा।

देवास के बुजुर्ग दम्पत्ति अमलतास हॉस्पिटल में करेंगे देहदान।

देवास। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि देवास मोतीबंगला निवासी रघुनाथ सोलपुरकर उम्र 97 वर्ष व उनकी पत्नी रंजना सोलपुरकर उम्र 93 वर्ष ने अपने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया।इस नेक काम को कर बुजुर्ग दम्पत्ति ने समाज के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की है।अमलतास हॉस्पिटल में अपनी मृत्यु के पश्चात शरीर का दान करने का संकल्प कर न सिर्फ समाज मे प्रेरणा देने का काम बल्कि एक मिसाल पेश की है ।चिकित्सा जगत के लिए मृत देह अमूल्य है सिर्फ पढ़ाई लिखाई ही नही बल्कि आगे के शोध ओर जटिल ऑपरेशन के लिए भी यह देह रोशनी का काम कर कई जिंदगी बचाती है।अमलतास हॉस्पिटल की कॉउंसलर दीपा सिंह व मेघा सोनी के द्वारा इनके घर जाकर देहदान सहमति पत्र भरवाया गया तथा इनकी बहु से जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों अपनी इच्छा से देह दान करना चाहते है। कोरोना काल के इस दौर ने अपने व परायो की पहचान करा दी इसी को दृष्टिगत रखते हुए एक बुजुर्ग दम्पत्ति जिन्होंने अपने 9 दशक पूर्ण कर देहदान का संकल्प लिया।

होटल रामाश्रय में शुरू हुआ दिव्यांगजनो का वैक्सीनेशन

• सांसद, कलेक्टर एवं आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर की दिव्यांगजनों के टीकाकरण कार्य की शुरुआत

देवास। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर करवाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज नगर निगम सीमा क्षेत्र के दिव्यांग जनों के लिए होटल रामाश्रय में वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया। जिसमें निगम प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की जाकर सभी दिव्यांगों को घर से लाने एवं छोड़ने की व्यवस्था कर टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय सांसद जी श्री महेंद्र सिंह जी सोलंकी कलेक्टर एवं प्रशासक श्री चंद्रमौली शुक्ला नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर दिव्यांग जनों का टीकाकरण कार्य की शुरुआत की गई। लगभग 1600 दिव्यांगों को वैक्सीनेशन के लिए सूचना दी गई है। कलेक्टर एवं प्रशासन तथा निगम आयुक्त ने सभी दिव्यांग जनों के परिवार वालों से अपील की है कि वे विकास नगर स्थित चौराहे पर होटल रामाश्रय में अपने परिवार के दिव्यांग सदस्य को लाकर वैक्सीनेशन करवाएं।