देवास। ज़िले के भौरासा में आने वाले गांव सिखेड़ी में 10 जून को दोपहर महिला ने अपने पति, सास, ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर फाँसी लगा कर ऊनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। भौंरासा थाना पुलिस ने मामले को 21 जून को कायम कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सिखेड़ी ने रहने वाली नवविवाहिता महिला उमा उर्फ कोमल पति महेश गुर्जर उम्र 25 वर्ष पर अपने पति,सास व ससुर द्वारा उसके चरित्र पर शंका को लेकर उसे मानसिक व शारारिक प्रताड़ित करते थे।जिससे परेशान होकर महिला ने दिलीप नामक व्यक्ति के खेत की मेड पर लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले को एसडीओपी सोनकच्छ प्रशांत सिंह भदौरिया ने विवेचना में लेते हुए पति मोहन पिता मेहरवान गुर्जर, ससुर मेहरवानसिंह गुर्जर व सास भारत बाई गुर्जर के खिलाफ 498A, 306 व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Category: देवास
टीकाकरण महाअभियान : अभियान के अंतर्गत जिले में पहले दिन 40 हजार 240 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हुआ
• जिले में देवास सभी ब्लाकों में लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन हुआ
देवास। 21 जून-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी कोरोना वैक्सीनेशन का महा-अभियान प्रारंभ हुआ। देवास जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान में लोगों ने वैक्सीनेशन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही वैक्सीनेशन केन्द्रों पर लम्बी लाईन देखने को मिली। जिले में सोमवार को 30 हजार व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के विरूद्ध जिले में 40 हजार 240 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हुआ।
जिले के सभी ब्लाको में लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन हुआ है। देवास अर्बन में 125 प्रतिशत सोनकच्छ में 130 प्रतिशत, बागली में 106 प्रतिशत, बरोठा में 164 प्रतिशत, टोंकखुर्द में 103 प्रतिशत, खातेगांव में 130 प्रतिशत तथा कन्नौद में 215 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ।
देवास जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के नागरिकों, वैक्सीन प्रेरकों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन को बधाई दी।
जिले में लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन होने पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने वैक्सीनेशन कार्य में लगे सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों ,स्वास्थ्य विभाग की टीम को और सभी जिलेवासियों को बधाई दी। सभी जिलेवासियों के सहयोग के ही देवास जिले में लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन हो पाया है।
30 हजार के लक्ष्य के विरूद्ध 47 हजार 971 की उपलब्धि
• राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य अनुसार जिले का प्रदेष में दूसरा स्थान
सीहोर। सोमवार 21 जून कोविड वैक्सीनेषन महाअभियान के अंतर्गत जिले ने राज्य स्तर से प्राप्त 30 हजार के लक्ष्य को पार करते हुए 47 हजार 971 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है। लक्ष्यगत उपलब्धि के अनुसार जिले को प्रदेष में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि जिले मेें विकासखण्डवार कुल 179 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए थे। आष्टा में 12099, बुदनी 9809, इछावर 6702, नसरूल्लागंज 6968, श्यामपुर 8252 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 4141 हितग्राहियो का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण महाअभियान अन्तर्गत कल होटल रामाश्रय में होगा दिव्यांगजनो का टीकाकरण
• निगम द्वारा दिव्यांगो का शत प्रतिशत टीकाकरण हो इस हेतु वार्डवार टीम गठित कर दिव्यांगो के लिये वाहन सुविधा की गई है
देवास। टीकाकरण महाअभियान अन्तर्गत 22 जून को दिव्यांगजनो का वेक्सिीनेशन प्रातः 9 बजे से होगा।
नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान मे 18 वर्ष से उपर के दिव्यांगो का वेक्सीनेशन विकास नगर चौराहा स्थित होटल रामाश्रय मे किया जावेगा। दिव्यांगो के टीकाकरण के लिये निगम द्वारा समुचित व्यवस्था की जाकर दिव्यांगो का शत प्रतिशत टीकाकरण हो इस हेतु वार्डवार वाहन सुविधा के साथ टीम गठित की जाकर दिव्यांगो के लिये वाहन सुविधा निगम द्वारा की गई है। आयुक्त ने यह भी बताया कि सभी दिव्यांगो का इस अभियान मे टीकाकरण करवाये जाने हेतु लगभग 1600 दिव्यांगो को एवं उनके परिवार वालो को टीका लगवाये जाने हेतु सूचना भी कर दी गई है। कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे वेक्सीनेशन टीम द्वारा वेक्सीनेशन किये जाने के लिये अत्यधिक उम्र वाले दिव्यांगो का वाहन मे ही वेक्सीनेशन किया जावेगा। कलेक्टर व आयुक्त ने दिवयांगजनो के परिवार एवं सर्वधर्म समस्त सामाजिक संस्थाओ एवं समाजिक कार्यकर्ताओ से अपील की है कि वे दिव्यांग व्यक्तियो का टीका केन्द्र पर टीका लगवाकर इस अभियान मे सहभागी बनें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतपुड़ा एकेडमी में आयोजित हुआ योग प्रशिक्षण
• योग ऐसी औषधि है, जो मनुष्य को स्वस्थ रखती है – श्री सेंधव
देवास। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मक्सी रोड तुलजा विहार कॉलोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता का पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने उपस्थित बच्चों को आसन, प्राणायाम, ध्यान व योग का प्रशिक्षण दिया। विभिन्न प्रकार के योग, प्राणायाम, आसन कर बच्चों को इससे शरीर को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से समझाया और प्रतिदिन योग करने की बात कही। बच्चों ने सूर्य नमस्कर, मंडुकासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, नौकासन, गौमुखासन, शष्कासन, सर्वासन, शीर्षासन तथा ध्यान सहित विभिन्न प्राणायाम, आसन व योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि योग एक ऐसी औषधि है, जो मनुष्य को स्वस्थ रखती है। आप बच्चे बड़े सौभाग्यशाली हैं कि आपको बचपन से ही योग का प्रशिक्षण मिल रहा है। आप प्रतिदिन योग करें, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपकी बुद्धि का विकास होगा। योग ऐसी औषधि है, जो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की चुनौतियों से निपटने में सहायक रही है। अतिथियों ने बच्चों के साथ पौधारोपण भी किया। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव एवं प्राचार्य नरेश पंचोली ने पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर किया। इस अवसर पर प्रकाश सिंह एडवोकेट व कोषाध्यक्ष पतंजलि योग समिति, सुनील आर्य जिलाध्यक्ष युवा भारत पतंजलि समिति, अजबसिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।
Amarnath Yatra 2021: कोरोना के चलते इस वर्ष भी रद्द हुई अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए निराशाजनक खबर है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2021) को रद्द करने का फैसला लिया गया है। हालांकि श्रद्धालु ऑनलाइन बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे। वर्ष 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया था। वही वर्ष 2019 में भी जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 हटने के कारण यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।
बुंदेलखंड की बेटियों काजल,आस्था और पूजा को तत्काल खेल छात्रवृत्ति दिए जानें को लेकर जिलाध्यक्ष चौबे ने लिखा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र
गढाकोटा(सागर)। कांग्रेस सेवादल ग्रामीण सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को प8त्र लिखकर बुंदेलखंड की बालिकाओं काजल,आस्था और पूजा को तत्काल खेल छात्रवृत्ति देना शुरू किए जाने की मांग की तथा उक्त पत्र की प्रतिलिपियाँ डॉ चौबे ने बुंदेलखंड के बीजेपी के नेताओ जिनमें केबीनेट मन्त्रीगण क्रमशः पं गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह एवं गोविन्दसिंह के साथ साथ केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार,प्रहलाद पटेल तथा सागर सांसद राजबहादुर सिंह को भी मेल व ट्वीट की है ।
अपने पत्र में डॉ चौबे ने लेख किया है कि बालिकाओं के मजदूर पिता विनोद रजक ने बताया है कि वह अपनी बालिकाओं के लिए उन्होंने एथलीट का कैरियर इसलिए चुना क्योंकि खेल में प्रतियोगिता है पर भ्रष्टाचार की गुंजाइश कम है , उन्होंने आगे बताया कि उनकी तीनो पुत्रियाँ पढ़ाई में भी अव्वल है तथा वह प्रतिदिन ऊंची कूद,लम्बी कूद और लगभग 20-25 किलोमीटर कमर में टायर बांधकर दौड़ती है तथा मैं उनके साथ रहता हूँ उनकी इस नियमित मेहनत और अभ्यास का परिणाम है कि काजल(15वर्ष)ने 5000 मीटर,आस्था (17बर्ष)ने800 तथा 3000 मीटर में नेशनल तक तथा पूजा(19 वर्ष)5000 मीटर दौड़ में स्टेट तक खेल चुकी है। मजदूर पिता ने अफसोस व्यक्त करते हुए बताया कि पढ़ाई और खेल में बालिकाओं के इतने उम्दा प्रदर्शन के बाबजूद राज्य सरकार द्वारा उनकी कोई मदद नहीं की जा रही फिर भी गरीब पिता का बुलंद हौसला निसंदेह प्रसँसनीय है उनकी तमन्ना व सपना अपनी बालिकाओं से ओलम्पिक में देश को पदक दिलाने का है और उनका कहना है कि इसके लिए उनको कुछ भी बेचना पड़े वह अपनी पुत्रियों के भविष्य सवारने के लिए कुछ भी बेचने के लिए तैयार है।
अपने पत्र के अंत मे डॉ चौबे ने लिखा है कि बीना, सागर , बुंदेलखंड और केवल मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु देश को स्वर्णिम उपलब्धि दिलाने की क्षमता रखने वाली इन बालिकाओं को उनका पिता पौष्टिक आहार के रूप में केवल गुड़, चना और दूध की ही प्रतिदिन पूर्ति करता है। अब सरकार को सोचना है क्या ओलम्पिक का लक्ष्य रखने वाले एथलीट को यह आहार पर्याप्त है मैं कहता हूँ नहीं और आप भी सोचेगें तो आपका उत्तर भी नही ही होना चाहिए इसलिए अर्थाभाव में बुंदेलखंड की यह प्रतिभाएं कुंठित न हो इसकी जबाबदारी आपके साथ साथ बुंदेलखंड के सत्तारूढ नेताओ की भी है इसलिए इस पत्र की प्रतिलिपि बुंदेलखंड के बीजेपी के कद्दावर नेताओ और मंत्रियो को भी भेजी है तथा पत्र के माध्यम से मेरा आग्रह है कि उक्त बालिकाओं को तत्काल खेल छात्रवृत्ति दिए जाने के प्रतिभाहित में आदेश करें।
आष्टा। धरने को मिल रहा भारी समर्थन पर जिम्मेदार देख कर भी नही देख रह
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी पर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक सुध नही ली
आष्टा(विक्रम ठाकुर) धरने के ग्यारवे दिन आष्टा युवा संगठन व किसान संघ ओर अन्य संगठनों ने भी दिया हल्ला बोल आंदोलन कोअपना समर्थन ग्रामीणों ने सदबुद्धि हवन किया गांव गांव में पुतले जलाये काली पट्टी बांधकर विरोध किया क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ लगाए नारे पर कोई सुध लेने को तैयार नही 15 वर्षो से बदहाल 22 किलोमीटर की खाचरौद सिद्धिगंज सड़क के भूमिपूजन हुए 6 माह बीत चुके हैं।
सडक निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर 10 जून से धरने पर बैठे ग्रामीणों
सिर्फ आश्वासन देते रहे विधायक, फिर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा गौरतलब है की खाचरौद सिद्धिगंज सड़क ग्राम धुराड़ा तक जिसकी कुल लंबाई 22 किलोमीटर तक कि है ऊक्त सड़क का भूमिपूजन 8 जनवरी को आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय की मौजूदगी में भव्य आयोजन कर किया गया था। लेकिन 6 माह बीतने के बाद भी ऊक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया इसको लेकर मीडिया ने आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय से जब जब प्रश्न किया तो आष्टा विधायक जल्द सड़क निर्माण होने का आश्वासन देते दिखाई दिए थे
इस दौरान आष्टा विधायक द्वारा जनपद पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जब पत्रकारों ने फिर यही प्रश्न दोहराया तो आष्टा विधायक मालवीय ने कहा कि 2 जून तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नही तो ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा बोला पर कुछ नही हुवा। लेकिन 2 जून को नाहि सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ नाही ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नही हुई तो ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और 7 जून को आष्टा तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विजय मण्डलोई को ज्ञापन सोप सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की, अन्यथा 10 जून से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
अपने कहे अनुसार जब 10 जून तक कार्य शुरू हुआ नही तो ग्रामीणों ने खाचरौद में धरना प्रदर्शन शुरू किया।
वही आज धरना प्रदर्शन का 11 दिवस हो गए लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन का जिम्मेदार अफसर ग्रामीणों से मिलने नही पहुचा तो गुस्साए ग्रामीणों ने आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी विधायक मुर्दाबाद,होश में आओ प्रशासन के नारे लगाए।
इस दौरान नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेयी जरूर प्रथम दिवस और धरने के तीसरे दिन धरना स्थल पहुंचकर युवाओं से चर्चा की लेकिन यह चर्चा भी बेनतीजा निकला था। ग्रामीणों का कहना है कि एक पोकलैंड मशीन भेजी जो भी 4 दिन से खड़ी है लेकिन यह मशीन भेजने पर भी ग्रामीणों ने महज औपचारिकता बताया थऔर सड़क निर्माण कार्य को तेजी से करने की मांग पर आज तक बेठे है आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंच रहे हैं
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए दिया जा रहा है आमंत्रण
कन्नौद: महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सपना शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत 21 से 26 जून से हो रही है।जिसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय निकायों में घर घर जाकर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर आमंत्रण दिए जा रहे हैं l जिसको लेकर युवाओं में टीकाकरण लगवाने को लेकर उत्साह भी दिख रहा है।
चंचल भारतीय✍️
बजरंग सेना के नवनियुक्त अध्यक्ष ने पद संभालते ही पीड़ित गोवंश का किया ईलाज़
आष्टा(विक्रम ठाकुर) बजरंग सेना युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मोदी ने पद भहार सम्भाले हुए आज अपनी टीम के साथ गौरक्षा के संकल्प पथ पर अग्रसर होते हुए बजरंग सेना के युवाओं द्वारा आज आष्टा नगर के गौवंश के सीगों पर रेडियम लगाया गया ताकि रात्रि में होने वाली दुर्घटना से मानव और गौवंश दोनों का बचाव हो सके।जिसमे उपस्थित बजरंग सेना युवा मोर्चा कार्यकर्ता अनिकेत जी घेंघट सचिन जी मालवीय रोहित जी मेवाड़ा अजय जी प्रजापति दीपेश जी महेश्वरी राहुल जी जैन अभिषेक जी ठाकुर रामपाल जी राजपूत दीपक जी सेन विजेंद्र जी मालवीय राहुल जी राठौर राजेंद्र जी मालवीय
