बागली(सुनील योगी)। वन विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने के पहले अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त करके अवश्य निश्चित करें कि अतिक्रमण की गई भूमि राजस्व विभाग की है !या वन विभाग की और कितने दिनों से अतिक्रमण है! उस भूमि की तात्कालिक स्थिति क्या है! बेवजह लोगों को परेशान कर गरीब आदिवासी लोगों पर जुल्म ढाना यह लोग बंद करें उक्त बातें बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने बताते हुए कहा कि यदि अतिक्रमण हटाना ही है तो दबंग लोगों के अतिक्रमण पहली प्राथमिकता में रखें और जिन लोगों ने सीमा विस्तार करके जंगल या राजस्व को नुकसान पहुंचाते हुए सीमा रेखा बढ़ा ली है! उन पर भी उचित कार्रवाई करें हाल ही में बागली के समीप डेरी बोरी क्षेत्र से लेकर पलासी तक (काला पहाड) वन परिक्षेत्र और अंदर जंगल में जिनवानी तक दबंग लोगों ने सैकड़ों हेक्टर वन भूमि पर कब्जे कर रखे हैं !सभी को सूचना देकर अतिक्रमण मुहिम की कार्रवाई करें लेकिन विश्वास में लेकर बेवजह कुछ गरीब लोगों को परेशान करने की बजाय सभी अतिक्रमणकारियों पर एक ही दृष्टि से कार्रवाई करें गलत उद्देश्य से हटाया गया अतिक्रमण से जनता यदि परेशान होगी तो जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें भी कदम उठाना होगा! इस संबंध में बागली राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अरविंद चौहान एवं उप वन मंडल अधिकारी अमित सोलंकी ने बताया कि शिकायत पुख्ता होने पर ही कार्रवाई कर रहे हैं !
फिर भी इन बातों का ध्यान रखा जाएगा किसी को परेशानी होने से पहले उसे सूचित अवश्य किया जाएगा!
Category: देवास
पथ विक्रेताओ को व्यवसाय हेतु ऋण राशि रूपये 20 हजार बैंको के माध्यम से उपलब्ध करायेगे-आयुक्त
देवास। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के द्वितीय चरण मे शहरी पथकर विक्रेताओ को रूपये 20 हजार का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जावेगा। द्वितीय चरण मे योजना का लाभ पाने के लिये हितग्राही को कोविड-19 आपदा के दौरान प्रथम चरण मे दिये गये रूपये 10 हजार के ऋण चुकाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिये हितग्राही को बैंक का प्रमाण पत्र (स्टेटमेंट) लाना होगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत कोविड-19 अन्तर्गत एक पथ विक्रेता को तीन बार योजना का लाभ दिया जाना हैं। जिसमे प्रथम चरण मे रूपये 10 हजार का ब्याज मुक्त ऋण बैंको के माध्यम से दिया जा रहा है। उक्त ऋण को जमा करा चुके हितग्राहियो को द्वितीय चरण मे रूपये 20 हजार का ब्याज मुक्त ऋण एवं इसी प्रकार तृतीय चरण मे रूपये 50 हजार का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाना प्रस्तावित है। निगम द्वारा द्वितीय चरण का क्रियान्वयन प्रारंभ हो चुका है। वहीं शासन द्वारा द्वितीय कोरोनाकाल माह अप्रेल, मई 2021 मे पथ विक्रेताओ के प्रभावित हुये व्यवसाय मे सहयोग हेतु शासन द्वारा प्रमाणित समस्त 9 हजार 125 हितग्राहियो के खातो मे सीधे डीबीटी के माध्यम से रूपये एक हजार की राशि प्रदान की जा चुकी है। इसी प्रकार वर्तमान तक शहर के विभिन्न बैंको द्वारा 5162 हितग्राहियो को 516 लाख 20 हजार का ऋण स्वीकृत कर 4899 हितग्राहियो को कुल 489 लाख 90 हजार का ऋण प्रदाय किया गया है।
आयुक्त ने बताया कि योजनान्तर्गत पंजीयन कराने के लिये निगम के एनयुएलएम शाखा एवं नजदीकी एमपी ऑन लाईन पर सम्पर्क कर सकते है। रूपये 20 हजार के ब्याज मुक्त ऋण के आवेदन हेतु पूर्व का पंजीकृत माबाईल नम्बर व बैंक का क्लोजिंग स्टेटमेंट (प्रमाण पत्र) या बैंक की रिर्पोट लाना अनिवार्य होगा।
वन विभाग की चौकी के पास ही कट रहे है सागवन के पेड, किया जा रहा है अतिक्रमण
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)शासन प्रशासन लाखों करोड़ों रुपए वनों की सुरक्षा के लिए पानी की तरह खर्च कर रहा है कि जंगल हरा भरा रहे जंगल बचा रहे लेकिन चंद कदमों की दूरी के पास वन विभाग की वन चौकी होने के बाद भी सागवान के पेड़ों को काटा जा रहा है घावटी लगाई जा रही है
अतिक्रमणकारियों द्वारा पेड़ों की टहनियां रखकर अपनी अपनी सीमाएं अतिक्रमणकारियों ने बांधी ली है यह नजारा हमको वन परिश्रेत्र कमलापुर की वन चौकी धनतलाव पर देखने को मिला है वन विभाग की वन चौकी चंद कदमों की दूरी पर है और अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है हरे भरे सागवान के बड़े-बड़े पेड़ो को काटे जा रहे हैं घावटी लगाई जा रही है और वन विभाग को खबर तक नहीं होती है बाद में कटे हुए पेड़ों पर हंबल नंबर डाल कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली जाती है इस कटे हुए जंगल को नेशनल हाईवे 59 ए के रोड पर से भी देखा जा सकता है जब रोड पर सही कटे हुए जंगल दिख रहे हैं अतिक्रमण दिख रहा है तो अंदर जंगल के क्या हालत होंगे या तो भगवान भरोसे हैं जब इस संबंध में डिप्टी रेंजर श्रीकाँँत दीक्षित डिप्टी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें पट्टे मिल गए हैं और उनके ऊपर मामले भी दर्ज किए गए हैं हमने पहले भी वहां पर अतिक्रमण हटाया था जब इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ बागली अमित सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों के ऊपर वन अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर चालान प्रस्तुत करें
Ashta। जिला महामंत्री श्रीमती सोनी ने मुल्य वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन सौपा
आष्टा – अखिल भारतीय राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस तथा पुर्व लोकनिर्माण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के आदेशानुसार तथा गुलाब बाई ठाकुर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला महामंत्री नीलम राधेश्याम सोनी ने जिलाध्यक्ष श्रीमती ठाकुर सहित अन्य ब्लॉक महिला, जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों,सदस्यों, कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय तहसील कार्यालय पहुंचकर डिजल,पेट्रोल, रसोई गैस एवं अन्य खाद्यान्नों की मुल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुऐं नायब तहसील दार अंकिता वाजपेयी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया
ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री महिला कांग्रेस निलम राधेश्याम सोनी द्वारा नायब तहसीलदार के समक्ष किया गया ज्ञापन में दर्शाया गया कि कोरोना महामारी के कारण आम जनता वैसे ही बहुत दुखी और परेशान है तथा अनेक लोग इस दौरान बेरोजगार हो गये है गरीब जनता के पास इलाज करवाने तक के पैसे नही है ऐसी विषम परिस्थिति में कैंद्र और राज्य की सरकार द्वारा पेट्रोल,डिजल,रसोई गैस, एवं अन्य खाद्यान्नों की बेतहाशा मुल्य वृद्धि करना जनहित में नहीं है वहीं आम जन कि समस्याओ को दृष्टिगत रखते हुऐ मुल्य वृद्धी को वापस लेने की पुरजोर मांग रखी गयी ज्ञापन के पुर्व तहसील कार्यालय में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं द्वारा कैंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कि गयी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस गुलाब बाई ठाकुर,जिला महामंत्री निलम राधेश्याम सोनी, शहर अध्यक्ष शकुंतला छाजेड,बसंता,जी विश्वकर्मा हेमलता जी चौहान जिला महामंत्री रानी सोनी,बहुरानी सोनु वर्मा सहित आदि वरिष्ठ महिलाऐं उपस्थित रही
वन विभाग की टीम सर्कस की तरह गई अतिक्रमण मुक्त कराने 1 घंटे बाद संबंधित ने फिर अतिक्रमण कर लिया
बागली(सुनील योगी) – पुंजापुरा कांटा रोड मार्ग पर स्थित पलासी गांव के नजदीक काला पहाड़ के पास वही के दबंग आदिवासी नाहर सिंह द्वारा 1 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर वन का सफाया कर कब्जा कर लिया और खेती की पूरी तैयारी कर ली यह जानकारी बागली उप वन मंडल स्टाफ को लगी यहां की दबंग रेंजर अधिकारी अपनी टीम लेकर वहां पहुंची और जेसीबी चलाकर अतिक्रमण को मुक्त करने का नौटंकी खेल दिखाया भी सही लेकिन अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद वाहवाही लूटने वाला उप वन मंडल विभाग जैसे ही वहां से निकल कर आया 10 मिनट बाद संबंधित अतिक्रमण कारी ने ट्रैक्टर की मदद से जेसीबी द्वारा किए गए कंटूर गड्ढे समतल करके फिर से अतिक्रमण कर लिया है कक्ष क्रमांक 746 में हुई है नौटंकी किसी भी अपराधी को पकड़ नहीं सकी ना ही प्रकरण बना सकी इस मामले में 1 बीट गार्ड को निलंबित अवश्य किया है! जब इतनी बड़ी टीम कुछ नहीं कर सकी तो वह बेचारा बीट गार्ड निहत्था क्या करता कई दिनों से उसे कह रहे थे या अतिक्रमण हटाओ अब पूरी टीम गई तो भी नतीजा जीरो
आरोपी ने नौ महीने तक किया युवती के साथ बलात्कार
• सुदर्शन होटल पर करता था बलात्कार
देवास। शहर की सुदर्शन होटल में आरोपी यश कारलेकर निवासी सुन्दरसी जिला शाजापुर ने युवती के साथ दिनांक 26 जून 2020 से 5 अप्रैल 2021 तक बलात्कार किया वही युवती को गाली गलौच देकर उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने 18 जून शुक्रवार को कोतवाली थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ 506, 294 व अन्य धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण को उपनिरिक्षक राकेश नरवरि में विवेचना में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Milkha Singh Death । फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोरोना से हुआ निधन
फ्लाइंग सिख महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात 11:30 बजे कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उनका इलाज पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में चल रहा था। 91 वर्षीय ने 19 मई को सीओवीआईडी -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था, लेकिन यह खुलासा करने के बाद कि वह स्पर्शोन्मुख था, अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर घर से अलग था। हालांकि, कुछ दिनों बाद 24 मई को, महान एथलीट को “कोविड निमोनिया” के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें 3 जून को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया। जहाँ ईलाज़ के दौरान कल 18 जून को रात 11:30 बजे उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी की मृत्यु के पांच दिन पहले ही हुई थी
परिवार का कहना है कि” अत्यंत दुख के साथ है सूचित करना चाहते हैं कि मिल्खा सिंह जी का 18 जून 2021 को रात 11.30 बजे निधन हो गया।” “उन्होंने बहुत संघर्ष किया लेकिन भगवान के अपने तरीके हैं और यह शायद सच्चा प्यार और साथ था कि हमारी मां निर्मल जी और अब पिताजी दोनों का निधन 5 दिनों के भीतर हो गया।”
Dewas। पानीगांव में लाखों पौधों का होगा पौधरोपण
(दीपक शर्मा)वन परिक्षेत्र पानीगांव बिजवाड के वन परिक्षेत्र अधिकारी डीएस चौहान के निर्देशानुसार सब रेंज पानीगांव बीट मुवाड़ा कक्ष क्रमांक 121 बड़ी कराड़ में 20 हेक्टेयर वन भूमि में 20 हजार मिश्रीत पौधो का वृक्षारोपण के महत्वपूर्ण कार्य को श्रीमती उषा रावत वन परिक्षेत्र सहायक पानीगांव वन रक्षक कचरू कालेन एवं ग्रामीणों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया है वन परिक्षेत्र पानीगांव के अंतर्गत 1 लाख 48 हजार 5 सो, पोधों का रोपण किया जायेगा
Jayanti Mata Bagli । जयंती माता में मनोरंजन पार्क और गुफा मार्ग बनाने का प्रस्ताव वन विभाग ने प्रशासन को भेजा
बागली(सुनील योगी)- बागली एवं नर्मदा नगर सीमा क्षेत्र में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जयंती माता जहां पर जटाशंकर से निकलने वाली खारी नदी और स्थानीय स्तर पर निकलने वाली कनेरी नदी प्राकृतिक वैभव लिए हुए हैं
खारी नदी पर निर्मित लकड़ी पुल एवं छायादार वृक्षों की हरियाली मन मोहती है! वही कनेरी नदी पर स्थित अविरल जलधारा वाली भैरव गुफा बरबस रूप में श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है! इस स्थान पर बागली क्षेत्र के वन विभाग अंतर्गत आने वाले 8 किलोमीटर के मार्ग का दुरुस्ती कारण एवं डामरीकरण प्रस्तावित है !वही नर्मदा नगर डिवीजन अंतर्गत आने वाला जयंती माता मंदिर एवं भैरव गुफा स्थान आने वाले समय में मनोरंजन पार्क एवं सुगम रास्ते से परिपूर्ण होगा! बागली उप वन मंडल अधिकारी अमित सोलंकी ने बताया कि शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग को दिया जाएगा जिसके अंतर्गत मार्ग के दिशा निर्देश रहेंगे बागली विधायक द्वारा पहल करते हुए पहले ही इस मार्ग को बनवाने की मंजूरी स्वीकृत करवा ली है !उधर नर्मदा नगर से जुड़े उप वन मंडल अधिकारी गणेश मुवेल ने बताया कि भैरव गुफा पर जाने वाले रास्ते एवं मनोरंजन पार्क के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है !स्वीकृत होने पर वह भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा
इसके पूर्व गुफा मार्ग का रास्ता भी सुधार दिया जाएगा गौरतलब है! कि इस स्थान पर पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है !यदि सब कुछ उचित रूप से हो गया तो सैकड़ों लोगों को रास्ते भर रोजगार भी मिलेगा ओर यहां पर छोटे-छोटे फुटकर व्यापारियों को बड़ा रोजगार मिलेगा ! विगत कुछ दिनों से यहां पर परिवार सहित आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है वर्तमान में प्रतिदिन 100 से 200 व्यक्ति प्रति दिन आ रहे हैं ! मंदिर के पुजारी द्वारा बताया गया कि लॉकडाउन खुलने के बाद यहां पर अच्छी खासी चहल-पहल देखी जा रही है !बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास स्वयं आज इस स्थान पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि ऐसे ही छोटे-छोटे स्थान उत्तराखंड में पर्यटन का विकल्प बने हुए हैं !और लाखों रुपए की अतिरिक्त आय राज्य शासन को हो रही है! तथा कई बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है! बागली से क्षेत्र का सौभाग्य है !
कि इस प्रकार का सुंदर मनोरम स्थल है! यदि सब कुछ ठीक रहा तो यहां पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे!
क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त की
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने बिजवाड, पानीगांव में कोरोनाकाल के दौरान दिवंगत हुए लोगों के शोक संतृप्त परिवारों में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, पत्रकार दीपक शर्मा, लोकेंद्र सिंह राठौड़, विजय राजोरे, लल्ला राठौड़ आदि उपस्थित थे
