अमलतास अस्पताल में से लैपटॉप चोरी , प्रकरण दर्ज

देवास। उज्जैन तोड़ स्थित बांगर में अमलतास अस्पताल के तीसरे माले पर टी.बी वार्ड में से 5 मई की मध्यरात्रि को लैपटॉप चोरी होने की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा दिनांक 17 जून को बी ए पी थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बीते 5 मई की मध्य रात्रि को अज्ञात आरोपी अमलतास अस्पताल के तीसरे माले पर टी.बी वार्ड में से फरियादी धीरेंद्र सिंह देवड़ा निवासी ग्राम नैनावद जिला उज्जैन (पुलिस लाइन देवास) का डेल कंपनी का लैपटॉप चुराकर ले गया था।जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा 17 जून गुरुवार को बीएनपी थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरक्षक राकेश सिंह ने विवेचना में लिया है।

प्रदेश में 21 जून से प्रारंभ होगा वैक्सीनेशन महा-अभियान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 21 जून- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी कोरोना वैक्सीनेशन का महा-अभियान प्रारंभ होगा। जानकारी अनुसार अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 21 जून को 8 लाख वैक्सीन के डोज़ तो 22 जून से 30 जून तक 6.50 लाख डोज़ प्रतिदिन लगाये जावेंगे।

प्रदेश में 16 जून रात 9 बजे तक लगे वैक्सीन के डोज़ की जानकारी ( सौ. मध्यप्रदेश जनसंपर्क)

वैक्सीनेशन महा-अभियान की रूपरेखा

• वैक्सीनेशन महा-अभियान 21 जून 2021 को प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा।

• प्रदेश के 7000 टीकाकरण केन्द्रों पर एक साथ अभियान प्रारंभ किया जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर एक-एक प्रमुख व्यक्ति वैक्सीनेशन मोटिवेटर अर्थात टीकाकरण प्रेरक के रूप में भेजा जाएगा। यह व्यक्ति समाज के जाने-माने व्यक्ति होंगे जैसे मंत्री, विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य, धर्मगुरू, समाजसेवी, कलाकार, खिलाड़ी, साहित्यकार, पत्रकार, विश्लेषक, पद्म पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, अधिकारी इत्यादि।

• जिन हस्तियों को वैक्सीन मोटिवेटर के रूप में आमंत्रित किया गया है, उनकी वैक्सीन लगवाने की अपील भी ज़ारी की जाएगी।

• आमंत्रित वैक्सीनेशन मोटिवेटर टीकाकरण केंद्र पर दीप प्रज्वलन करेंगे और टीका लगवाने वाले व्यक्तियों के माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत करेंगे।

• स्थानीय स्तर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं की टोलियाँ बनाकर लोगों के घरों में जाकर उन्हें वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

• कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वयं वैक्सीन लगवाने और अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई जाएगी।

21 तारीख के बाद यह कार्यक्रम निरंतर चलेगा। जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा, वहाँ से वैक्सीनेशन सेंटर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

• 1, 2 व 3 जुलाई को पुन: वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता यात्राएँ निकाली जाएंगी।

क्षेत्र में हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) लंबे इंतजार के बाद आखिर में आज शाम 6:30 बजे से क्षेत्र में बारिश हुई जिससे किसानो के चेहरे खिले जिन किसानों ने बोनी कर दी थी उन फसलों को पानी की आवश्यकता थी वहीं कई किसान बारिश होने का भी इंतजार कर रहे थे जिससे बोनी हो सके वही बारिश नहीं होने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा था तीन-चार दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के बाद आज शाम 6:30 बजे से बारिश शुरू हो गई समाचार लिखे जाने तक बारिश चालू थी

आयुक्त ने की विभागीय अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक

• इन्दौर-देवास एवं देवास शहरी क्षेत्रो मे सीटी बस प्रारंभ करने के निर्देश दिए

देवास। समयावधी पत्रो व सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा की गई। जिसमे समयावधी पत्रो का समय सीमा मे उत्तर देने, एवं सीएम हेल्प लाईन संबंधी जानकारी की समीक्षा कर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये। बैठक मे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो को प्रथम तथा द्वितीय किश्त दिये जाने तथा हितग्राहियो द्वारा राशि प्राप्त होने के पश्चात भी आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ नही किया है ऐसे हितग्राहियो की जानकारी वार्डवार प्राप्त कर कार्य प्रारंभ कराने हेतु दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये। इसी के साथ 100 दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत होने वाली एक्टीविटी के निर्देश के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना मे अंकुर कार्यक्रम के लिये आवास योजना के तहत हितग्राहियो से मिलकर एप डाउन लोड किये जाने एवं पौधा लगाने हेतु कहा गया। आयुक्त ने विभागीय अधिकारियो से अमृत योजना अन्तर्गत डाली गई पानी की लाईन के साथ किये जा रहे नल संयोजनो की वार्डवार जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। शासन निर्देशानुसार दी जाने वाली फायर एनओसी की भी चर्चा की जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी प्रकार सीटी बस के संबंध मे इन्दौर-देवास एवं देवास शहरी ़क्षेत्रो मे सीटी बस प्रारंभ करने के निर्देश भी बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियो को दिये गये। आयुक्त ने बताया कि निगम संबंधी करो का भुगतान यु.पी.आई., पेटीएम, भीम, गुगल पे, एप के माध्यम से भी कर सकते है।

DEWAS पुष्पकुंज कॉलोनी ईटावा में अज्ञात बदमाश ने किया नाबालिग लड़की का अपहरण

बदमाश लड़की को बहला – फुसलाकर कर अपने साथ ले गया

देवास। शहर के ईटावा क्षेत्र में आने वाली पुष्पकुंज कॉलोनी में बुधवार शाम तकरीबन 7:30 बजे एक अज्ञात युवक द्वारा इनोवेटिव स्कूल के सामने पुष्पकुंज कॉलोनी के सामने से नाबालिक लड़की उम्र 16 साल को बहला फुसलाकर अपहरण कर के अपने साथ ले गया। लड़की के पिता ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सिविल लाइन में कल शाम रिपार्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश पर धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले को उपनिरीक्षक गणेश लाल जटिया द्वारा विवेचना में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Dewas जिले में 17 जून गुरुवार को 6 स्थानों पर 8 टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे

जिला मुख्यालय पर मल्हार स्मृति भवन देवास मे केवल को-वैक्सीन का दूसरा डोज़,  एवम टोंकखुर्द ब्लाक में कोविशिल्ड वैक्सीन उप स्वास्थ्य केंद्र देवगुराडिया एवं उप स्वास्थ्य केंद्र कनेरिया तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव में 18 से 44 वर्ष उम्र के व्यक्तियों एवं 3 स्थानों पर टोंकखुर्द ब्लाक में देवगुराडिया एवं कनेरिया तथा खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उच्च जोखिम समूह ओर 45़ व्यक्तियों का होगा कॉविड-19 टीकाकरण ।


देवास।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि देवास जिले में 17 जून गुरुवार को 6 स्थानों पर 8 टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे । जिला मुख्यालय पर मल्हार स्मृति भवन देवास मे केवल को-वैक्सीन का दूसरा डोज़,  एवम टोंकखुर्द ब्लाक में कोविशिल्ड वैक्सीन उप स्वास्थ्य केंद्र देवगुराडिया एवं उप स्वास्थ्य केंद्र कनेरिया तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव में 18 से 44 वर्ष उम्र के व्यक्तियों एवं 3 स्थानों पर टोंकखुर्द ब्लाक में देवगुराडिया एवं कनेरिया तथा खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उच्च जोखिम समूह ओर 45़ व्यक्तियों का होगा कॉविड-19 टीकाकरण ।
वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  


अजाक्स पदाधिकारीयों के द्वारा कोविड 19 की रोकथाम हेतु ग्रामीण छेत्रों में पहुंचकर किया जा रहा जागरूक

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाती अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ( अजाक्स ) तहसील कन्नौद जिला देवास में अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष जे.एन. कंसोटिया ( IAS ) जी के प्रांतीय आह्वान पर संभाग एवं जिले व तहसील में ब्लॉक तहसील कन्नौद के अजाक्स पदाधिकारीयों के द्वारा कोविड 19 की रोकथाम हेतु समस्त ग्रामीण छेत्रों में पोहच कर जागरूक किया जा रहा है व वैक्सीन ( टिकाकरण ) केंद्र तक टिकाकरण कराया जा रहा है

इस महत्वपूर्ण अभियान में उपस्थित अजाक्स पदाधिकारीयों ने आज दिनांक 16-6-2021 बुधवार को पानीगांव केंद्र पर वैक्सीन ( टिकाकरण ) लगवाया जिसमे ( अजाक्स तहसील अध्यक्ष कन्नौद ) नंदलाल हरियाले ( तहसील महासचिव कन्नौद ) उषा रावत, आशा मुवेल, प्रमोद सास्ता, सायसिंह रावत, रमेश मेहरा, कचरू कालेन, डॉ.ताराचंद सिसोदिया, कृष्णा रावत ( जयस ) टीकाकरण कराया गया ततपश्चात प्रमाण पत्र मेडिकल अधिकारी डॉ. अजरुद्दीन कुरेशी द्वारा सम्मान पूर्वक दिया गया इसकी सूचना ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ. लोकेश मीणा को तहसील अध्यक्ष नंदलाल हरियाले ने फ़ोन पर जानकारी दी व शासकीय उप स्वास्थ केंद्र पानीगांव में पदस्थ स्टाफ़ मेडिकल अधिकारी डॉ अजरुद्दीन कुरेशी, रितु चौहान, उर्मिला वर्मा, मंजू उइके, ईश्वरसिंह पटेल, शंकर विश्वकर्मा, रामेश्वर कलम, विजय व्यास आदि स्टाफ के द्वारा कोविड 19 वैक्सीन ( टिकाकरण ) केंद्र पर उपस्थित होकर समस्त टिकाकरण आवेदको को सन्तुष्ट कर आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उत्साह से वैक्सीन ( टीकाकरण ) का कार्य प्रतिदिन लक्ष्य की पूर्ति करते हुए सराहनीय कार्य किया जा रहा है इससे प्रभावित होकर मध्यप्रदेश ( अजाक्स ) संगठन तहसील कन्नौद के द्वारा हार्दिक हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी गयी

Drive in Vaccination Dewas । तुकोजीराव पवार स्टेडियम मे ड्राईव इन वेक्सीनेशन सेन्टर प्रारंभ

देवास। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि आम नागरिको को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु भोपाल रोड स्थित तुकोजीराव पवार स्टेडियम मे ड्राईव इन वेक्सीनेशन सेन्टर प्रारंभ किया गया । जिसमे आम नागरीक अपने वाहन मे ही वेक्सीनेशन (टीकाकरण) करवा सकते है। कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे कोरोना नियम का पालन अवश्य करें, मास्क पहने, मास्क ही उपचार है।

• चेम्बरो की सफाई करने हेतु सफाई मित्रो को मिला आक्सीजनयुक्त हेगींग कीट

देवास। शहर मे की जा रही साफ-सफाई व्यवस्थाओ को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान प्रतिदिन निरीक्षण करते है। आने वाले वर्षाकाल को देखते हुये बडे नालो से जल जमाव जैसी समस्या ना हो इसको भी संज्ञान मे लेकर कार्य करवा रहे है। इसी के साथ शहर मे बने सीवरेज एवं नालियो के चेम्बरो की सफाई, सफाई मित्रो द्वारा चेम्बरो मे उतरकर की जाती है जिसमे दुर्घटना का भय बना रहता है इसके हेतु आयुक्त ने सफाई मित्रो की इस समस्या को देखते हुये हेगींग चेम्बर सफाई आधुनिक आक्सीजनयुक्त कीट (ट्रायकोट) प्रदान किये साथ ही मशीन भी उपलब्ध कराई गई। चेम्बरो की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षणकर्ता द्वारा सफाई मित्रो को निगम प्रांगण मे प्रशिक्षण दिया जाने के साथ ही फील्ड पर भी डेमो दिया गया। अब सफाई मित्रो को चेम्बर सफाई मे समस्या नही होगी। बडे नालो एवं शहरी क्षेत्रो के नालो, नालियो की व्यापक सफाई की जा रही है।

धनतलाव घाट पर ओवरलोड रेत के वाहनों के कारण आये दिन लग रहा लंबा जाम

खनिज विभाग नहीं दे रहा है ओवरलोड रेत के वाहनों पर ध्यान, जिम्मेदार अधिकारी मौन

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले धनतालव घाट पर आज फिर सुबह लगभग 7:00 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरलोड रेत के वाहन घाट नही चढ पाये जिसके कारण लंबा जाम लगा गया सोचने वाला पहलू एक यह भी है खनिज विभाग के चार नाके होने के बाद भी बड़ी मात्रा में ओवरलोड रेत के डम्पर रेत लेकर चल रहे हैं क्षमता से ज्यादा रेत होने के कारण वाहन घाट नहीं चढ़ पाते और जाम लगा देते है इस और खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान देना चाहिए जो गाड़ियां क्षमता से ज्यादा रेत लेकर चल रही है उन पर ठोस कार्रवाई करना चाहिए कल भी इसी कारण से जाम लगा था और आज फिर जाम लग गया पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत के वाहनों पर कार्रवाई की गई थी जिसके कारण वाहन चालकों ने आवरलोड रेत लाना बंद भी कर दिया था यदि पुलिस की कार्रवाई वापस से ओवरलोड रेत के वाहनों पर चालू हो जाए तो घाट पर आए दिन लगने वाले जाम पर अंकुश लग सकता है साथ ही क्षेत्र में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकती है पूर्व मे इस घाट पर एक चार के जवान भी तैनात थे जिसके कारण जाम में भी राहत मिलती थी वाह जवान जाम की स्थिति संभाल लेते थे लेकिन उनको भी यहां से हटा दिया गया इस जाम को लेकर काँटाफोड बिजवाड की पुलिस आए दिन जाम खुलवाने में लगी रहती है यदि कोई इमरजेंसी केस को इस रोड से निकलना हो तो वह तो भगवान भरोसे ही है इस घाट पर जाम लगना आम बात हो गई है वहीं कहीं रेत के वाहनों के नंबर मिटे हुए दिखे इस और परिवहन विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है जैसे ही जाम लगने कि जानकारी काँटाफोड टीआई लीला सोंलकी वह बिजवाड पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रावत को लगी वह अपने स्टाफ के साथ जाम खुलाने पहुंच गए इस दौरान बालकृष्ण छापे मोहन सिंह राणा घनश्याम तिवारी गुलाब पटेल ने जाम खुलने मे लगे रहे वही समाचार लिखे जाने तक जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था इस और वरिष्ठ अधिकारी को व राजनेताओं को ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह नेशनल हाईवे 59 ए का मार्ग है

Dewas unlock guidelines । कलेक्टर श्री शुक्ला ने जारी किए नए प्रतिबंधात्मक आदेश

देवास। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय द्वारा 15 जून मंगलवार को प्रदेश में अनलॉक के लिए नई गाइड लाइन जारी की गयी थी जिसमे प्रदेश में अनलॉक के दौरान मिलने वाली छूट का दायरा बढ़ाया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप देवास कलेक्टर ने 16 जून को नए आदेश जारी किये है।