देवास। लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद मजदूर वापिस अपनी जन्मभूमि को छोड़कर कर्मभूमि की और जाने लगे है। देवास जिले में ऐसे ही मजदूर को ले जा रही बस का टायर फटने से एक मजदूर की मौत हो गयी तो दूसरा घायल है।
जानकारी अनुसार करीब 10 मजदूर उप्र से गुजरात फैक्ट्री में काम करने के लिए बस में सफर करते हुए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में चलती बस का पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटने से टायर के ऊपर वाली सीट पर बैठे दो मजदूर महेश केवट व ललित केवट जो की दोनों भाई थे घायल हाे गए। दुर्घटना होने के बाद घायल को साेनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत हाेने पर देवास जिला चिकित्सालय लाए गए, जहां महेश काे मृत घाेषित कर दिया गया व ललित काे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है, बुधवार काे सुबह पीएम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा।
Category: देवास
MADHYA PRADESH UNLOCK । मध्यप्रदेश गृह विभाग ने जारी की अनलॉक की नई गाइडलाइन
स्कूल -कॉलेज ,थिएटर और स्विमिंग पूल रहेंगे बंद, रविवार अभी भी रहेगा लॉक
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के काबू में आने के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने 30 जून तक के लिए अनलॉक की नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसमें शॉपिंग मॉल के साथ जिम, रेस्टोरेंट, क्लब, फिटनेस सेंटर और खेल स्टेडियम को भी खोलने की इजाजत दे दी है। मॉल सहित सभी प्रकार की दुकानें, प्रतिष्ठान और निजी दफ्तर पूरी क्षमता के साथ सुबह नौ बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। रेस्टोरेंट, जिम, फिटनेस सेंटर, क्लब को 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
सरकारी दफ्तरों में 100% स्टाफ बुलाया जा सकेगा। स्वीमिंग पुल और सिनेमा घर अभी बंद ही रहेंगे। स्कूलों में केवल ऑनलाइन क्लास चलेगी। कोचिंग भी बंद ही रहेंगे। शादी में दोनों पक्षों के कुल 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
राज्य सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद जिला क्राइसिस कमेटियां अपने अनुसार छूट को लेकर आदेश जारी करेंगी। यह गाइड लाइन 30 जून तक के लिए है।
Dewas। ज़िले में कल 16 जून को 98 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास जिले में 16 जून 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 98 टीकाकरण सत्रो पर टीके लगाये जायेंगें।
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु संभावित उच्च जोखिम समूह के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति जो उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता, सेलेण्डर सप्लाई करने वाले, पेट्रोल पम्प स्टाॅफ, घर के काम वाली महिलायें, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी गल्ला मण्डी के विक्रेता, हाथठेला वाले, दूधवाले, वाहन चालक, साईट मजदूर, माॅल,होटल, रेेस्टोरेंट मे कार्यरत स्टाफ, षिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स सुरक्षागार्ड, सैलून वर्कर इत्यादि होगें। इन समूह के लिए 16 जून को 32 स्थानों पर शासन निर्देषानुसार 100 प्रतिषत आनसाइड रजिस्ट्रेषन नगर निगमध् श्रम विभाग द्वारा जारी गुमास्ता कार्ड अथवा नगर निगमध् श्रम विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर किया जावेगा। टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें।
वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
Dewas कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने 6 आरोपियों को किया जिलाबदर
देवास। कलेक्टर एवं चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 6 आरोपियों को जिलाबदर किया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने आबिद पिता शब्बीर उम्र 39 साल निवासी नई आबादी देवास, अर्जुन पिता सवाईसिंह उम्र 27 साल निवासी तालाब की पाल खातेगांव, राकेश पिता रतनलाल मलक उम्र 26 साल निवासी देवास, मोहननाथ पिता गणपतनाथ उम्र 41 साल निवासी ग्राम नकलन, कम्मु उर्फ कमलेश पिता रामचन्द्र यादव उम्र 32 साल निवासी खातेगांव एवं जगदीश पिता प्रताप उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम काली कोठी बागली को दो-दो माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर उक्त सभी आरोपी जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Chankubazi : जवाहर नगर में 4 युवको द्वारा चाकूबाजी कर युवक को किया घायल आरोपी गिरफ्तार
देवास। अनलॉक के बाद बढे अपराधों को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में गुंडे-बदमाशो पर नकेल कसने हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे अभियान के दौरान जिलेभर में पुलिस ने अनैक गुंडे-बदमाशो से अवैध हथियार, अवैध शराब बरामद कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे। लेकिन इतनी सख्ती के बाद भी अपराध रुकने का नाम नही ले रहे हे। रविवार रात में जवाहर नगर में फिर 4 युवकों ने मिलकर 1 युवक पर चाकूओं से वार कर घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार रात में अभिषेक उम्र 20 निवासी नवदुर्गा नगर को रास्ते में आरोपी अंकुश संदीप, नीलेश व सावन ने रोका और गाली गलोज करते हुए चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए। चाकू के वार से अभिषेक व उसका साथी ललित घायल हो गए। जिसकी रिपोर्ट अभिषेक ने 13 जून रविवार को करीब 8:45 पर कोतवाली थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर धारा 307,294 व 34 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया था।
कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रात आरोपी अंकुश, नीलेश व सावन को गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी संदीप फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया है।
कांग्रेस के नेता द्वय स्व. वीरेन्द्र गौर व स्व.महेन्द्र यादव के निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की
कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने साथियों के साथ शाहपुर पहुँचकर शोक व्यक्त किया
गढाकोटा(सागर) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. वीरेन्द्र गौर और शाहपुर नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी स्व.महेन्द्र यादव के निवास शाहपुर, कांग्रेस के साथियों सहित पहुँचकर दोनों नेताओं के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भवभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ गढाकोटा मंडलम अध्यक्ष सेठ आदेश जैन,बरिष्ठ कांग्रेसी व गढ़ाकोटा नगरपालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्यासी रहे लक्ष्मी कोरी ,कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी तथा शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यासीन खान भी थे , डॉ चौबे व उनके साथियों ने स्वर्गीय दोनों नेताओं के परिजनों से मुलाकात करते हुए उनके इस गहन दुःख में स्वंम को सहभागी बताते हुए अपनी शोक संवेदना अभिव्यक्त की
इस अवसर पर डॉ चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि हमारे दोनों प्रिय नेताओं के इस तरह असमय हमें छोड़कर चले जाने से न केवल शाहपुर नगर को अपितु रहली विधानसभा क्षेत्र और सम्पूर्ण जिले कि न केवल कांग्रेस पार्टी को ही अपूरणीय क्षति हुई है बल्कि हमने समाज के लिए अपने स्वंम के स्वास्थ्य की चिंता किये बग़ैर सदैव समर्पित भाव से कम करने वाले दो बेहतरीन इंसान को खो भी सदैव के लिए दिया है जिनकी कमी हमें हमेशा सालती रहेगी परन्तु उनका समाज व पार्टी के लिए काम करने का जज्बा व समर्पण हमें सदैव ऊर्जा व प्रेरणा प्रदान करेगा..
Dewas । युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवास। बागली के ग्राम कमलापुर में 10 जून गुरुवार को चार बदमाशों द्वारा एक युवक पर चाक़ू से हमला कर घायल कर दिया था। जिसका प्रकरण बागली थाने पर दर्ज कराया गया था। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार कर लिया गया।
कमलापुर चौकी प्रभारी रविद्र दंडोतिया ने बताया कि 10 जून को कमलापुर निवासी युवक अल्ताफ़ पिता अब्बास अली पर नई आबादी कमलापुर में चार आरोपियों ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया था। जिस पर से थाना बागली पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी बागली श्रीमती सुनिता कटारा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 12 जून शनिवार को तीन आरोपीयो को बागली पुलिस ने किया गिरफ़्तार कर लिया है एवं एक आरोपी नब्बू फरार है।
आरोपियों को रविवार के दिन बागली न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को बागली जेल भेज दिया गया।
?️ नरेंद्र चौहान
शमशान की नूराकुश्ती ,भू माफिया और अवैध कब्जा धारियों की संकट में आई बस्ती?
• देवास में आजादी पूर्व रियासत कालीन समय से शमशान की भूमि जवेरी श्रीराम मंदिर की है, रिकॉर्ड में श्मशान दर्ज है?
• साजिश के तहत भूमाफियों द्वारा राजनीतिक व प्रशासनिक सांठगांठ से किया अवैधानिक कबजा व व्यवसायिक निर्माण?
देवास (✍️पंडित अजय शर्मा ,94250 51690)। प्रशासनिक जानकारों से प्राप्त जानकारी अनुसार देखा जाए तो जवेरी सेठ परिवार द्वारा आजादी पूर्व उक्त संपूर्ण भूमि जवेरी श्री राम मंदिर के नाम पर दर्ज थी आजादी पश्चात जमीनों के भाव में धीरे धीरे उठाव आने लगा उसी उठाव को ध्यान में रखते हुए कुछ तथाकथित भ्रष्ट नियत वाले भू माफियाओं ने तत्कालीन राजनीतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारों से सांठगांठ कर जवेरी श्री राम मंदिर की उक्त भूमि को अपने अपने हैसियत अनुसार कब्जा कर व्यवसायिक प्रतिष्ठान तैयार करने में लग गए तभी धर्म आस्था को सर्वोपरि मानने वाले एक निष्ठावान जागरूक प्रतिष्ठित नागरिक द्वारा जवेरी श्री राम मंदिर की संपूर्ण भूमि पर अवैधानिक तरीके से किए गए कब्जा धारी भू-माफियाओं के विरुद्ध आवेदन निवेदन शिकायतों से लेकर माननीय न्यायालय की शरण में गए और वर्षों तक न्यायालयीन प्रक्रिया से रूबरू होकर जवेरी श्री राम मंदिर की उक्त भूमि को लगभग भू माफियाओं कब्जा धारियों से मुक्त कराने में कामयाब हुए! किंतु कुछ तथाकथित भू माफिया कब्जा धारी राजनीतिक व प्रशासनिक सांठगांठ में आर्थिक भ्रष्टाचार में संलिप्त हुए,और उक्त संपूर्ण भूमि में से कुछ हिस्सा भूमाफियाओं द्वारा साजिश के तहत अवैधानिक, नियम विरुद्ध तरीके से अपने अपने नाम पर करवाने में कामयाब हुए जो आज भी अवैधानिक ही है! इतना ही नहीं इसी आस्था से प्रभावित निष्ठावान प्रतिष्ठित जागरूक नागरिक द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर, नाग मंदिर ,खेड़ापति मंदिर ,शंकर भोले नाथ मंदिर सहित शहर के कई मंदिरों की भूमि जो रियासत कालीन से ही मंदिरों के नाम पर दर्ज है, की भी विधिवत तरीके से आवेदन निवेदन शिकायतों सहित माननीय न्यायालय की संज्ञान में भी प्रकरण विचाराधीन है प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्मी नारायण मंदिर की भूमि पर भी किए गए कब्जे धारियों से कब्जा हटाने के आदेश भी माननीय न्यायालय द्वारा कलेक्टर को दिया जा चुका है! बावजूद इसके भी इन तथाकथित भू माफियाओं बिल्डरों व अवैध कब्जा धारियों द्वारा अपनी मजबूत राजनीतिक व प्रशासनिक पकड़ के कारण आम जनता की भावनाओं आस्था से जुड़े केंद्रों की भूमि पर भी अपना कब्जा व निर्माण नहीं हटाने दिया ! जो तत्कालीन से लेकर वर्तमान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारियों पर कई गंभीर वह संदेहास्पद सवाल खड़े करती है ? जबकि वर्तमान में तो शहर जिले से लेकर प्रदेश तक और प्रदेश से लेकर केंद्र तक देश में संघ व भाजपा की सरकार है, जनता की भावनाओं आस्था को विश्वास की कसौटी पर खरा उतारने के लिए मठ मंदिरों की भूमि को तथाकथित भू माफियाओं बिल्डरों कॉलोनाइजरों एवं अवैध कब्जा धारियों से मुक्त कराने की दरकार है?
जवेरी श्रीराम मंदिर की भूमि का प्रकरण कई वर्षों तक न्यायालय में विचाराधीन रहा है, जो सर्वविदित है ! क्योंकि मंदिर की भूमि पर तथाकथित भू माफियाओं बिल्डरों और कॉलोनाइजरों ने अवैध तरीके से कब्जा कर किसी ने पेट्रोल पंप ,तो किसी ने गार्डन , तो किसी ने होटल व गार्डन,तो किसी ने मकान तो किसी ने बाकी बची भूमि पर अपने नाम पर प्लाट ही काट रखे हैं!।
हालांकि सर्वे क्रमांक 62 जिस पर शमशान निर्मित था वह भूमि शारदा रियल स्टेट जिसमें वैधानिक रूप से शासकीय रिकॉर्ड में शमशान दर्ज है, और साथ ही लगी भूमि सर्वे नंबर 60 है,जो कांग्रेश के किसी मैनेजर के द्वारा कब्जा कर रखी है ,हालांकि न्यायालय के आदेश पर उक्त संपूर्ण भूमि जवेरी श्री राम मंदिर के नाम से रेटकार्ड पर दर्ज है।
देवास के जागरूक आम जनता के मन में यह विचारणीय विषय तो गंभीर है ही ,साथ ही अनेक गंभीर सवाल भी जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, की 100 वर्ष से भी अधिक पुराना यह शमशान है,! यानी रियासत कालीन शासनकाल में ही शमशान का निर्माण हो चुका था ! और आजादी पूर्व रियासत कालीन शासनकाल में ही जवेरी श्री राम मंदिर ट्रस्ट की भूमि शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है !,यानी जवेरी सेठ की भूमि है? इसके पीछे देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकासनगर की स्थापना लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व कॉलोनी काटी गई! तत्पश्चात वर्तमान रहवासियों का रहवास उस कॉलोनी में हुआ ? तो तथाकथित कुछ रहवासियों को आपत्ती शमशान टूटने के बाद दोबारा पुनःनिर्माण के वक्त ही क्यों हुई? इन तथाकथित कुछ रहवासियों को रहवास लेते समय खरीदते समय शमशान क्यों नहीं दिखाई दिया? क्या इन तथाकथित रहवासियों को भ्रमित कर आपत्ती दर्ज कराने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ,अवैध तरीके से कब्जा कर बैठे भू माफियाओं द्वारा गुमराह कर, भड़का कर, उकसाकर, डरा धमका कर ,या प्रलोभन देकर, सोची समझी साजिश के तहत आपत्ती के लिए खड़ा किया गया था? जबकि वार्ड पार्षद तोमर द्वारा भी प्रदीप चौधरी के साथ शमशान को तोड़ने का विरोध और पुनः: निर्माण के सपोर्ट में पहले दिन ही खड़े हुए नजर आए थे?
अब जनता के मन में सवाल यह भी उठ रहे हैं, कि जब उक्त संपूर्ण भूमि जवेरी श्री राम मंदिर की है जो शासकीय रिकार्ड में दर्ज है बावजूद इसके भी अवैधानिक तरीके से सोची समझी साजिश के तहत भू माफियाओं बिल्डरों कॉलोनाईजरों एवं अवैध कब्जा धारियों को शासन प्रशासन मैं बैठे जिम्मेदार अधिकारी पदाधिकारियों ने न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अवैध व अवैधानिक अतिक्रमण व कब्जा क्यों नहीं हटाया? क्यों नहीं इन माफियाओं से जवेरी श्री राम मंदिर की भूमि आज तक पूर्ण रूप से मुक्त करवाई गई? जब सर्वे नंबर 62 पर वर्षों से शमशान रिकॉर्ड में दर्ज है तो अचानक भीषण त्रासदी के संकटकाल में इसी श्मशान को क्यों तोड़ा गया ?
क्या शमशान की भूमि नगर निगम की निजी संपत्ति है! जिसे निगम अमले द्वारा अचानक तोड़ा गया ? क्या शमशान की भूमि निगम की निजी संपत्ति है! जिस पर निगम द्वारा ताबड़तोड़ तार फेंसिंग कर बाउंड्री का रूप दिया गया ? क्या शमशान की भूमि नगर निगम की निजी संपत्ति है ! जिसके लिए निगम आयुक्त के आदेश पर निगम के सौरभ त्रिपाठी द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से शमशान का पुन: निर्माण करवाने वाले प्रदीप चौधरी के विरुद्ध पुलिस में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया ? प्रदीप चौधरी पर दर्ज प्रकरण में लगी धारा 3 /5 शासकीय संपत्ति हानि निवारण अधिनियम अनुसार जिला राजस्व विभाग के पटवारी ,आर आई ,तहसीलदार, एसडीएम ,एडीएम ,एवं जिला कलेक्टर को कार्रवाई करने व प्रकरण दर्ज कराने तथा करने का अधिकार है! तो फिर नगर निगम एवं नगर निगम के सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को कार्यवाही व प्रकरण दर्ज करने के लिए क्यों चुना गया ?
यदि शमशान की भूमि किसी भू माफिया या कॉलोनाइजर या किसी फर्म या ट्रस्ट या संस्था की व्यक्तिगत भूमि है !तो शिकायत व कार्यवाही एवं प्रकरण दर्ज करवाने का अधिकार भी उन्हीं का है! तो फिर नगर निगम व निगम के सौरभ त्रिपाठी को मोहरा क्यों बनाया गया ? क्या निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को इस भूमि में कोई निजी फायदा नजर आ रहा है !जो अपने अधीनस्थ कार्यरत सौरभ त्रिपाठी को मोहरा बनाकर कार्रवाई के लिए आगे किया गया?
राजनीतिक जानकारों की मंडली में तो सवाल यह भी चर्चा में है, कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो प्रदीप चौधरी को जनसेवा से उठ कर जनता के बीच जन हितेषी मुद्दों पर राजनीतिक तरीके से आखिर क्यों जनता की नब्ज पकड़नी पड़ रही है ?
ऐसे कई सवाल जागरूक आम जनता से लेकर राजनीतिक बुद्धिजीवियों और जागरुक पत्रकारों के बीच भी जोरों से है ! हालांकि चर्चा का विषय भी यही बना हुआ है !क्योंकि प्रकरण दर्ज होने के लगभग हफ्ते भर पहले प्रदीप चौधरी के द्वारा शमशान तोड़ने का विरोध करने के समय विकास नगर के भाजपा पार्षद तोमर भी तोड़ने के विरोध में और पुनः निर्माण के सपोर्ट में खड़े नजर आए थे!
हांलांकि कि 16 माह की अल्पायु कांग्रेस सरकार मैं उज्जैन रोड अभिनव टॉकीज के समीप स्थित मंदिर को तोड़ा गया जो हिंदू संगठनो द्वारा दोबारा मंदिर निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन व नारेबाजी के पश्चात तातकालीन शासन प्रशासन से निर्माण अनुमति का आश्वासन दिया गया ! और बनाने की स्थिति में संघ व भाजपा के कुछ व्यवसाईक दलालों द्वारा प्रशासन से सांठगांठ कर मंदिर निर्माण को आज दिनांक तक मंदिर नहीं बनाने दिया गया! आज भी टूटे हुए मंदिर का ढांचा यथावत है!और वर्तमान में भाजपा शासन शहर से प्रदेश और देश तक होने के बावजूद भी वर्षों पुराना आस्था से जुड़ा केंद्र अंतिम संस्कार अंतिम सत्य के स्थल शमशान को तोड़ना और कांग्रेस महामंत्री द्वारा वापस पुनः निर्माण करने की पहल को रोकना, प्रकरण दर्ज करना ,गिरफ्तार करना, भी कई सवालों को जन्म देता है? क्या विकास नगर बावडिया स्थित तोड़े गए श्मशान को दोबारा बनाया जाएगा? या उज्जैन रोड स्थित मंदिर की तरह भाजपा संघ के व्यवसायिक दलाल ,भू माफियाओं और कॉलोनाइजरों द्वारा शमशान की भूमि कब्जा कर ली जावेगी ?या उज्जैन रोड स्थित मंदिर की तरह विवादित ढांचा बन कर ही धार्मिक आस्था की राजनीतिक पार्टी भाजपा व संघ को कोसती रहेगी? वर्तमान में यह शमशान उज्जैन रोड स्थित मंदिर की तरह भविष्य के गर्भ में है?
Dewas unlock । 14 जून से जिले में समस्त दुकाने सोमवार से शनिवार प्रतिदिन खुल सकेगी..
देवास। दिनांक 13.06.2021 को आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश क्रमांक- 1090 / एडीएम/ रीडर/एफ 150/2021 देवास, दिनांक 30.05.2021 एवं आदेश क्रमांक- 1105 दिनांक 01.06.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश को दिनांक 30.06.2021 तक विस्तारित करते हुय उक्त आदेश में निम्नानुसार आंशिक संशोधन किया जाता है जो इस प्रकार है :
Dewas जिले में 14 जून को 100 टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे
जिले में 14 जून 2021 को देवास जिले में कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें।
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे देवास जिले में 14 जून 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 100 टीकाकरण सत्रो पर टीके लगाये जायेंगें। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु संभावित उच्च जोखिम समूह (HIGH RISK GROUP) के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति जो उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता, सेलेण्डर सप्लाई करने वाले, पेट्रोल पम्प स्टाॅफ, घर के काम वाली महिलायें, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी गल्ला मण्डी के विक्रेता, हाथठेला वाले, दूधवाले, वाहन चालक, साईट मजदूर, माॅल,होटल, रेेस्टोरेंट मे कार्यरत स्टाफ, षिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स सुरक्षागार्ड, सैलून वर्कर इत्यादि होगें। इन समूह के लिए 14 जून को 29 स्थानों पर शासन निर्देषानुसार 100 प्रतिषत आनसाइड रजिस्ट्रेषन नगर निगमध् श्रम विभाग द्वारा जारी गुमास्ता कार्ड अथवा नगर निगमध् श्रम विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर किया जावेगा। टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
