कोरोना की दूसरी लहर की भयावह स्थिति को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर से सभी रहे सावधान

तीसरी लहर से बचाव के लिए अभी प्रशासन कर रहा है तैयारियां

देवास। देश सहित पूरी दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह स्थिति निर्मित की थी। विशेषज्ञों की माने तो आगामी सितंबर-अक्टूबर में तीसरी लहर आने की संभावना है। कहा जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। तीसरी लहर से बचाव के लिए सभी को सजग रहना होगा, नहीं तो इसके प्रभाव से एक बार फिर भयावह स्थिति निर्मित हो जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना बहुत जरूरी है।
ऑक्सीजन प्लांट लगा, बच्चों के लिए आईसीयू कक्ष हो रहे हैं तैयार
कोरोना की दूसरी लहर से सीख लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए पूरी तैयारी में जूट गए हैं। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की सप्लाई एवं कालाबाजारी को देखा है। इस मंजर को हम कभी नहीं भुला सकते हैं। ऑक्सीजन के लिए सिलेंडरों को उठाये मरीज के परिजनों द्वारा इधर-उधर भटकर लाये हैं तथा अपने परिजनों को बचाने का प्रयास किया है। इस प्रकार की स्थिति भी निर्मित न हो इसके लिए जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ और मरीजों को ऑक्सीजन प्लांट से मिलना भी शुरू हो गई है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। इसके साथ ही जिले अन्य सामुदायिक भवनों में भी ऑक्सीजन प्लांट का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही विधायक देवास गायत्रीराजे पवार द्वारा बच्चों के लिए आईसीयू कक्ष बनाने तथा कोविड के दौरान उचित इलाज के लिए राशि स्वीकृति की है। आईसीयू कक्ष का कार्य लगभग पूर्ण होने को हैं।
कोरोना भय से भी मरे लोग
देखने एवं सुनने में अक्सर यहीं आया कि लोग बुखार आने एवं सर्दी, खांसी होने तथा सांस लेने की तकलीफ होने पर घर पर ही इलाज कराने लगे। उन्हें यहीं डर सताता रहा कि यदि वे अस्पताल में भर्ती हो गए तो फिर वापस नहीं आएंगे। इस डर से ही अधिकतर लोगों की मौत हुई। वहीं राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा अक्सर अपील की गई कि बुखार, सर्दी, खांसी या सांस लेने मे तकलीफ होने पर तुरंत फीवर क्लिनिक बताएं तथा आवश्यक उपचार कराएं।
ग्रामीण क्षेत्र में अब भी मास्क नहीं लगा रहे हैं
धरातल पर देखे तो ग्रामीण अंचलों में लोग सिर्फ पुलिस के डर से ही मास्क लगा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों से चर्चा की तो बताया कि लॉकडाउन खत्म हो गया तो अब मास्क का क्या काम। लेकिन इस दूसरी लहर में शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण लोगों ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों के निवासियों को विशेष सजग रहने की आवश्यकता है।

राजपूत समाज द्वारा हिंदू वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 482 जन्म जयंती मनाई गई।

देवास अरलावदा राजपूत समाज द्वारा हिंदू वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 482 जन्म जयंती मनाई गई जिसमें ग्राम अरलावदा में स्थित प्रतिमा पर राजपूत समाज के सदस्यों द्वारा दूध अभिषेक का पुष्प माला पहनाकर जयंती मनाई गई इस अवसर पर राजपूत समाज के सदस्य उदय सिंह राजपूत कुंवर जीतू जिराती कुंवर शंभू सिंह राजपूत दीपक राजपूत नाना राजपूत कृष्णा राजपूत हरपाल सिंह रितिक संदीप आदि समाज के लोग एकत्रित होकर पुष्प माला पहनाकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई।

?️नरेंद्र चौहान

DEWAS, देवास पुलिस द्वारा गुंडो- बदमाशों असामाजिक तत्वों की धड़पकड़ जारी

92 आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब सहित कई जानलेवा हथियार किए जब्त

देवास। जिले में बढ़ते अपराधों के ग्राफ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से जिले भे में पुरे जिलेभर में गुंडा-बदमाशों एवं अवैध गोरखधंधा करने वाले असामाजिक तत्वों एवं माफियाओं के विरुद्ध नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार शाम को एएसपी मंजीत सिंह, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, डीएसपी किरण शर्मा एवम शहर के पांचों थानों के टीआई सहित पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग कोतवाली थाने से शुरू होकर पुलिस का लश्कर सायरन बजाता शहर के मुख्य मार्गो एवं चौराहो से गुजरा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 1 सप्ताह में जिले के सभी थानों में लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई कार्यवाही के दौरान लगभग 88 प्रकरण अवैध शराब के बनाए गए व 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा कर 850 लीटर अवैध शराब जप्त की गई इसी प्रकार विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए लगभग 11 देसी कट्टे व तीन चाकू बरामद किए गए अवैध खनिज उत्खनन के मामले में वाहन जप्त कर के लगभग 11 लाख रुपए कीमत का अवैध रेत उत्खनन पकड़ा गया इसी प्रकार 500 ग्राम गांजा भी देवास शहर से जप्त किया गया है व एक इनामी बदमाश को भी पकड़ा गया है देवास पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिदिन सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए जा रहे हैं प्रतिदिन की कार्यवाही की जानकारी रा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं ली जाती है व सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए जाते हैं

कांबिंग गश्त के दौरान देवास अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों की धरपकड़

कन्नौद: पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन में रात्रि में देवास ग्रामीण थाना क्षेत्रों में सघन (काम्बिंग) गश्त की गई थाना कन्नौद में मुकेश पिता जागेश्वर निवासी शेर गुना थाना कन्नौद को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब ले जाते पकड़ा आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया।

चंचल भारतीय✍️

Jain Sant Vaccination । जैन साधु संत भी आगे आए वैक्सीनेशन के लिए

आरोग्य समृद्ध भारत के लिए सभी लगवाए वैक्सीन – साध्वी मुक्तिनिलया श्री जी
देवास। प्रशासन द्वारा वैक्सीन लगवाने हेतु अलग अलग माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वर्तमान में लोगो को वैक्सीन पर विश्वास दिलाने एवं लोगो में जागरूकता लाने हेतु अनैक साधु-संत भी वैक्सीन लगवा रही है। इसी के अंतर्गत श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर , तुकोगंज रोड पर विराजमान जैन साध्वीजी श्री मुक्तिनिलया श्री जी आदि साध्वी मंडल ने शनिवार को वैक्सीन लगवाया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम पी शर्मा के निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में अनुराग जैन मेहता ने साध्वीजी को वैक्सीन लगाया। इस अवसर पर संदेश देते हुए पूज्य साध्वीजी ने कहा कि आरोग्य से समृद्ध भारत के निर्माण के शुभ संकल्प के साथ हम सभी को आगे आकर वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। हम सभी के साथ एवं पुरुषार्थ से ही निरोगी भारत की परिकल्पना सार्थक हो सकेगी l उक्त जानकारी प्रवक्ता विजय जैन ने दी l

शहीद जागेश्वर धाकड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स द्वारा इलाज नहीं किया गया

देवास बरोठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं नर्स तपस्या कामले अपने कार्य के प्रति उदासीन हैं दिनांक 10/6/ 2021 को एक घायल व्यक्ति रात्रि 9:30 पर उपचार के लिए गया तो नर्स ने बगैर इलाज किए वापस कर दिया । कुछ समय उपरांत 10:30 पर बरोठा भाजपा नगर अध्यक्ष भंवर सिंह नागर एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा बाबा रामदेव जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष ,व दिलीप पाटीदार द्वारा दोबारा घायल व्यक्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर नर्स ने उपचार करने से मना कर दिया । और ठीक से व्यवहार नहीं किया गया बरोठा बीएमओ धर्मेंद्र चौधरी एवं आयुष विभाग के डॉक्टर पाटीदार सर् से मोबाइल पर बात करवाने के बाद भी नर्स ने घायल व्यक्ति का कोई उपचार नहीं किया । नर्स द्वारा उपचार नहीं करने के पश्चात वार्ड बाय द्वारा पट्टी बांधी गई व टेबलेट दी गई । कुछ दिन पहले भी रात्रि में पोपसिंग जी धाकड़ के उपचार के दौरान भी अभद्रता की गई थी एवं नर्स द्वारा इलाज करने से मना कर दिया उस समय भी बी एम ओ साहब एवं डॉ यादव के कहने के बाद भी उपचार में अनियमितता की गई थी । पूर्व में भी कई मुद्दों को लेकर ग्रामीणों द्वारा डॉ धर्मेंद्र चौधरी को अवगत करवाया गया लेकिन बरोठा स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ अपनी मनमानी करता है एवं रात्रि में जब आवश्यकता लगती है तो पेशेंट को किसी प्रकार का कोई उपचार नहीं मिलता यदि समय रहते अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो ग्रामीणों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हाटपिपलिया तहसील से नरेंद्र चौहान की रिपोर्ट

Dewas । बरोठा पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के 15 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।

देवास।बरोठा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुकाती के नेतृत्व में 15 साल से फरार स्थाई वारंटी दुर्गेश पिता चौकस पारदी उम्र 50 साल निवासी सिंधी बरोदा थाना खुडैल जिला इंदौर को मुखबीर की सूचना से देवगुराडिया इंदौर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।आरोपी को दिनांक 12 जून 2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त कर जिला जेल में दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में कार्यवाहक निरीक्षक चौकी प्रभारी डबलचौकी पतिराम डावरे, प्रधान आरक्षक 418 सुधीर पाठक आरक्षक 529 दिलीप आरक्षक 97 राहुल की अहम भूमिका रही

?️नरेंद्र चौहान

कन्नौद में भी खनन माफिया, बड़ी मिली भगत की आंशका

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई प्रकरण दर्ज..

कन्नौद: पंचपीर दरगाह के सरकारी तालाब से हजारों घन मीटर जेसीबी पोकलैंड से दिन रात अवैध मुरम माफियाओं के द्वारा स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में कई घन मीटर खोद डाला है।इस तालाब की मुरम किसने खोदी, मुरम की रायल्टी से सरकार की कितनी आय हुई इसको लेकर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। इसी तारतम्य में मुरम खनन कर अविकसित निर्माणाधीन कॉलोनी श्रीनाथ को एक कॉलोनाइजर विकसित कर रहा था, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय तलाब से अवैध मुरम खनन कर शासन की आंखों में धूल झोंक कर लाखों रुपए की रॉयल्टी का चूना लगाया है। इस मामले की जानकारी हमारे संवाददाता चंचल भारतीय के द्वारा देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को दी जिसको कलेक्टर ने शिकायत को विश्वसनीय मानकर तत्परता से एक्शन लेते हुए कन्नौद एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे, एवं खनिज अधिकारी रमेश चंद सोलंकी को निर्देशन देकर कन्नौद स्थित शिव धाम कॉलोनी के सामने न्यू अविकसित श्रीनाथ कॉलोनी में विकसित करने के लिए अवैध मुरम से रोड निर्माण कार्य चल रहा था। व बालू रेती का भंडारण पाया गया है।देवास खनिज अधिकारी रमेश सोलंकी ने प्रकरण दर्ज कर बताया कि श्रीनाथ कॉलोनी के रूपेश चुंडावत निवासी कन्नौद एवं कलोनी को विकसित कर रहे है। ठेकेदार राजेश सिंघल निवासी कन्नौद से पूछताछ कर प्रकरण पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। खनिज अधिकारी रमेश चंद्र सोलंकी ने बताया कि उक्त मामले का मूल्यांकन करना शेष है। हमारी टीम संदलपुर फाटे पर रेत परिवहन को लेकर अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। जिस कारण कन्नौद में की गई कार्यवाही को लेकर मोरम का मेजरमेंट एवं मूल्यांकन होना शेष है जिस कारण रॉयल्टी का मूल्यांकन होना बाकी है आगामी कार्रवाई कलेक्टर न्यायालय से होना है।

चंचल भारतीय✍️

Dewas। भारी बिजली बिलों ने तोड़ी गरीब एवं मध्यमवर्गीय की कमर- युवा कांग्रेस

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की अधीक्षण यंत्री से मुलाकात
देवास। युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के साथ में एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी देवास के अधीक्षण यंत्री अनिल नेगी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने जून माह के आए भारी बिजली बिलों के संबंध में अधीक्षण यंत्री से चर्चा की। चर्चा बताया गया कि पिछले 2 माह से अधिकतर दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद पड़े थे लेकिन उनके बिल भी बढे हुए आए हैं साथ ही घरेलू बिजली के बिल भी 5 से 10 गुना अधिक राशि के आए हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि शहर में अधिकतर बढ़ी हुई राशि के बिलों की जांच कर संशोधित राशि के बिल दिए जाए तथा जो दुकानें बंद थी उनके बिजली बिल के एवरेज राशि से अधिक आए हैं उन्हें भी संशोधित किया जाए। कोरोना महामारी के कारण गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को जीविका के साधन जुटाने में पहले ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में किसी भी परिवार द्वारा इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना संभव नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में पंडित रितेश त्रिपाठी, दीपेश कानूनगो, नईम एहमद, विजय सिंह चौहान, मोनू आदि उपस्थित थे।

आवरलोड रेत से भरे दो वाहनों की भिड़ंत, चालक व परिचालक को आई चोट,

बड़ा हादसा होने से बचा जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे है इस और ध्यान

सुन्द्रेल बिजवाड । इंदौर बेतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर विजेश्वर ढाबे के पास आज सुबह 7 बजे के लगभग रेत से भरे दो आवरलोड वाहनों की भिड़ंत हो गई आगे चल रहे रेत के एक ट्राले mp 09GE 0650 को पिछे से रेत भर कर आ रहे एक डम्पर mp 09 HH 6903 ने टक्कर मार दी दोनों गाड़ियों में सवार चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई है जिन्हें उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज दिया गया है गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया वही प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ियां ओवरटेक करने के चक्कर में रोड के ऊपर आपस में टकरा गई वही इस घटना के कारण रुक रुक कर जाम भी लगा इधर घटना की जानकारी लगते ही बिजवाड चौकी हेड साहब मोहन सिंह राणा, सैनिक गुलाब पटेल, राजेश नरवरिया, एनसीसी के जवान विजय गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला वह जाम खुलवाया वही दोनों गाड़ियों को रोड पर से हटाने के लिए कोशिश कर रहे थे वही एक प्रश्न यह रूठता है कि नेशनल हाईवे पर रेत के आवरलोड ट्राले डंपर बेधड़क दौर रहे हैं वही ओवरलोड गाड़ियों के लिए नेशनल हाईवे पर नाके भी लगाए गए हैं उसके बाद भी आवरलोड रेत लेकर वाहन दौड़ रहे इस संबंध में जब खनिज अधिकारी रमेश सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा नाके पर टीम लग राखी हैं और आवरलोड वाहनों पर करवाई भी जा रही है रेत परिवहन कर रहे हैं ट्राले डंपर के नंबर में मिटे हुए दिखाई दिये जिससे एक चीज यह साफ होती है कि नंबर मिटा कर वाहन चलाकर रेत का गोरख धंधा कर रहे है इस संबंध में जब परिवहन अधिकारी जया वासपा देवास से बात करना चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया इस और वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

?️ दीपक शर्मा