बिलावली के बडे नाले का नेशनल हाईवे की टीम के द्वारा पानी निकासी हेतु मटेरियल एवं गाद निकालने का कार्य किया गया

• आयुक्त ने बिलावली नाले के निरीक्षण के दौरान दिये दिशा निर्देश

देवास। गत दिनो हुई तेज वर्षा से जल जमाव की स्थिती जिन स्थानो पर हुई थी, उन स्थानो पर निगम द्वारा पानी निकासी का कार्य किया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सभी स्थानो को संज्ञान मे लेकर विभागीय एवं झोनल अधिकारी एवं वार्ड उपयंत्रीयो से चर्चा की गई। चर्चा मे सभी को पुनः जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न न हो ऐसी व्यवस्था वर्षा पूर्व समस्याओ का समुचित निराकरण करने एवं विभागीय कार्यो से लाईन खोदने एवं सीवरेज की खुदाई के कारण कीचड की स्थिती उत्पन्न होती है उन स्थानो पर रि- रेस्टोरेशन का कार्य अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिये गये साथ ही ग्राम बिलावली नाले का पानी की निकासी पुरी तरह से हो जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न नही हो इस हेतु बिलावली के बडे नाले का नेशनल हाईवे की टीम के द्वारा पानी निकासी हेतु मटेरियल एवं गाद निकालने का कार्य किया गया। जिसका निरीक्षण आयुक्त द्वारा करते हुये विभागीय अधिकारी एवं नेशनल हाईवे की टीम के अधिकारियो को उचित व्यवस्था किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये साथ ही निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी एवं वार्ड उपयंत्रियो को अपने-अपने वार्डो मे जल जमाव की स्थिती उत्पन्न न हो ऐसी व्यवस्था पूर्व से करने हेतु निर्देशित किया।

प्रेस लिखी गाडी से शराब की तस्करी कर रहे आरोपियों को बीएनपी पुलिस ने पकड़ा

देवास। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के निर्देशन में पुरे जिलेभर में गुंडा-बदमाशों एवं अवैध गोरखधंधा करने वाले असामाजिक तत्वों एवं माफियाओं के विरुद्ध नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान अन्तर्गत बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के कुछ ऐसे युवकों को पकड़ा है जो प्रेस लिखी गाड़ी से घूमते थे। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस द्वारा पिछले दिनों अपराधियों द्वारा अवैध आग्नेयशस्त्र का प्रयोग किये जाने की घटनाओं को देखते हुए मुखबिर सूचना प्राप्त होने के उपरांत तीन अलग अलग स्थानो पर जाकर दबिश दी गई है । दबिश के उपरांत ही आरोपी गोविन्द्र एवं विवेक उर्फ मंचू नामक व्यक्ति से अवैध कट्टे, पिस्टल, कारतूस जप्त किए है।

जप्तशुदा सामग्री – उक्त आरोपीगणो से कच्ची शराब, 02 देशी कटटे, 01 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस एवं 01 पल्सर मोटर साइकिल

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

  1. गोविंद पिता अशोक राव जाती ढोली निवासी पटेल नगर
  2. विवेक उर्फ मंचू संतोष मंडल जाती बंगाली निवासी ढांचा भवन सरकारी स्कूल बावड़िया
  3. किशोर पिता राजेश जाति कंजर निवासी सिखेडी नाका
  4. जितेन्द्र पिता हरलाल हाडा निवासी सिखेड़ी नाका

अपराधिक रिकार्ड:- गोविंद पिता अशोक राव जाती ढोली निवासी पटेल नगर बावडिया एवं विवेक उर्फ मचू संतोष मंडल जाती बंगाली निवासी ढांचा भवन सरकारी स्कूल बावडिया विभिन्न धारा में अपराध दर्ज है।

उक्त सराहनीय कार्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( देवास ) मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास विवेक सिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) किरण कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना बैंक नोट प्रेस भोलानाथ सिंह, उप निरीक्षक अरूण पिपल्दे, रमेश कलथिया, सउनि मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक भरत चौधरी कुलदीप सिकरवार, राहुल चावडा, आरक्षक अभिषेक पाण्डये, शिव वसुनिया, रामप्रताप, रामेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा ।
उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा उदघोषित इनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है ।

मारुती वैन को देशी मदिरा के क्वाटर ले जाते पकड़ा

देवास। शहर में प्रतिदिन पुलिस द्वारा अवैध देशी मदिरा को परिवहन करते पकड़ा जा रहा है। आद्योगिक थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब 8.30 बजे मारुती वैन को रसूलपुर दूध का ठिया , इंदौर रोड पर अवैध शराब देशी मदिरा मसाला के 300 क्वाटर ले जाते हुए चंद्रशेखर वैद्ध निवासी इंदौर को पकड़ा है। पुलिस ने वैन और क्वाटर को जब्त कर लिया हे जिनकी कुल कीमत 1 लाख 84 हज़ार रूपए बताई गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Dewas । जानलेवा हथियार साथ ले कर घूम रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

देवास। जिले में अनलॉक होते ही आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखने को मिला था। शहर में भी अनलॉक होने के तुरंत बाद 4 दिनों में 3 गोलीकांड के मामले सामने आये थे जिसके बाद से ही पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के निर्देशन में पुरे जिलेभर में गुंडा-बदमाशों एवं अवैध गोरखधंधा करने वाले असामाजिक तत्वों एवं माफियाओं के विरुद्ध नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान अन्तर्गर गुरुवार को अलग-अलग थानों की पुलिस ने शहर में 4 आरोपियों को हथियार साथ लेकर घूमते हुए पकड़ा। इसके पहले भी पुलिस द्वारा बुधवार को 3 आरोपियों को हथियार साथ में रखकर घूमने के जुर्म में पकड़ा था। अभियान के अंतर्गत शहर की गुरुवार को थाना कोतवाली द्वारा राज उर्फ लोकेंद्र पिता सुनील चौहान उम्र 24 निवासी सुतार बाखल को 14 इंच धारदार चाकू के साथ पकड़ा। औ. थाना पुलिस द्वारा राजा पठान पिता रफीक खान 20 वर्षीय निवासी नागदा को 32 बोर कट्टा व एक ज़िंदा राउंड के साथ पालनगर फाटा से पकड़ा व शुभम पिता जगदीश धाकड़ 20 वर्षीय को आमोना शांति नगर से तलवार के साथ पकड़ा। बीएनपी पुलिस द्वारा गोविंद पिता अशोक राव 19 वर्षीय निवासी बावडिया को देशी कट्टा व 12 बोर ज़िंदा कारतूस के साथ मक्सी बायपास से पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपी को खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वसुली नही करने वाले कर्मचारियो के वेतन से होगी करो की वसुली-आयुक्त

करदाता अपना बकाया संपत्त्किर, जलकर, दुकान किराया, लायसेंस शुल्क की राशि एक मुश्त जमा करें एवं अधिभार मे छूट का लाभ लें : आयुक्त

देवास। कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश शासन द्वारा निगम से संबंधित करो मे बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस शुल्क, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट प्रदान की गई है। इस संबंध मे आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा राजस्व से संबंधित विभागीय अधिकारियो, कर्मचरियो की बैठक आहुत की जाकर करदाताओ से निगम संबंधी करो की बकाया राशि पर  लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट देते हुये वसुली करने के निर्देश देते हुये कचरा संग्रहण (यूजर चार्जेस) की राशि की वसुली भी शत प्रतिशत करें। आयुक्त ने यूजर चार्जेस की लक्ष्यानुरूप वसुली नही करने वाले कर्मचारियो के वेतन से यूजर चार्जेस की वसुली की राशि आहरण करने के निर्देश अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक को दिये गये। आयुक्त ने कहा कि करदाता अपना बकाया संपत्त्किर, जलकर, दुकान किराया, लायसेंस शुल्क की राशि एक मुश्त जमा करें एवं अधिभार मे छूट का लाभ लें। इसी प्रकार लायसेंस शुल्क वसुली, बाजार बैठक वसुली लक्ष्य अनुरूप वसुली नही होने पर संबंधितो के वेतन से आहरण किये जाने के भी निर्देश आयुक्त द्वारा दिये गये।

धारा 370 हटाने की खुशी से ज्यादा धारा 144 हटकर स्नान करने की रही

बागली – गुरुवार को वट सावित्री अमावस्या पर्व पर बागली क्षेत्र के प्रसिद्ध धारा जी घाट पर 15 वर्षों के बाद बड़ी चहल-पहल देखी गई कारण स्पष्ट था 3 दिन पूर्व ही एनएसडीसी सहायक प्रबंधक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पहाड़ सिंह कन्नौजे के प्रयासों से इस स्थान पर सुंदर स्नान घाट बनने की प्रक्रिया का भूमि पूजन हुआ था! उसी के मद्देनजर क्षेत्र के लोगों में धारा 144 एवं प्रशासनिक की दंडात्मक कार्रवाई का खौफ समाप्त हुआ वट सावित्री अमावस्या अवसर पर जिसे आदिवासी लोग डोडगली अमावस्या भी कहते हैं और मानते भी हैं और स्नान का बहुत अधिक महत्व रहता है आज गुरुवार को दोनों और से खंडवा क्षेत्र के और देवास जिला क्षेत्र से जुड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंचे बोल बम कावड़ यात्रा के संयोजक गिरधर गुप्ता बेहरी के उपसरपंच हीरालाल गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गुप्ता, मीसाबंदी परिवार के संजय चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार धारा 370 हटाने पर पूरे देश में खुशी हुई थी उसी प्रकार की खुशी धारा 144 हटकर स्नान से प्रतिबंध हटने पर क्षेत्रीय लोगों को हो रही है इसके लिए विधायक की भूमिका को बहुत अहम माना जा रहा है स्नान पाबंदी हटने पर विधायक द्वारा इससे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होना बताया है और मां नर्मदा को जगत माता की संज्ञा देते हुए कहा कि वहां पर स्नान अवरुद्ध जरूर हो सकता है लेकिन बंद नहीं समय आ गया है अब घाट बन जाने पर सुरक्षित स्नान शुरू हो जाएगा इसके लिए सभी को बधाई भी दी है

सुनील योगी

देवास में हथियार साथ ले कर घूम रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

देवास। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के निर्देशन में पुरे जिलेभर में गुंडा बदमाशों एवं अवैध गोरख धंधा करने वाले असामाजिक तत्वों एवं माफियाओं के विरुद्ध नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहर में औ. क्षेत्र पुलिस द्वारा रसूलपुर चौराहो पर चेकिंग के दौरान मुबारिक पिता मुंशी खा 40 वर्षीय निवासी रसूलपुर को एक देशी पिस्टल व ज़िंदा कारतुस के साथ पकड़ा। वही सिविल लाइन पुलिस द्वारा ईटावा बस स्टेण्ड पर 2 आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा अनिल पिता नंदकिशोर कोदिया 38 वर्षीय निवासी भट्ट बावड़ी सरदार पटेल मार्ग को एक देशी पिस्टल व ज़िंदा कारतूस से साथ व शेर उर्फ शब्बीर खान पिता खलील खान 48 वर्षीय निवासी सिद्धार्थ नगर ईटावा से 12 इंच धारधार चाकू के साथ पकड़ा सभी के विरुद्ध
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

श्री सूर्यविजय हनुमान मंदिर पर चल रहे विष्णु महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

दिवंगतों की आत्म शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर किया गया महायज्ञ

देवास।भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर पर कोरोना बीमारी से रक्षा एवं दिवंगतों की आत्मशांति के लिए मंदिर समिति द्वारा कोरोना के नियमों का पालन करते हुए पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ आयोजन किया गया था जिसकी पूर्णाहुति आज दिनांक 10 को हुई। आचार्य सुभाष शर्मा एवं मंदिर पुजारी गणेश दुबे ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जिन परिवार के सदस्य देवलोक पहुंच चुके है उनकी आत्मशांति, उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने एवं आने वाले कोरोना की तीसरी लहर जिसकी आशंका जताई जा रही है उस खतरे से भगवान हम सबकी रक्षा करे व सबका कल्याण हो, सब सुखी रहे इसी उद्देश्य के साथ महायज्ञ किया गया। मंदिर समिति द्वारा आयोजन में पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया व महायज्ञ में जितने भी जोड़े बैठे है सभी ने वैक्सीन लगवाई हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र चौहान के पूज्य पिताजी बाबूलाल जी चौहान जी का आकस्मिक निधन।

देवास। ज़िले की तहसील नेवरी, हाटपिपलिया के वरिष्ठ पत्रकार वॉइस ऑफ एमपी,टुथ 24, लाइव अपडेट, Khabar live से नरेंद्र चौहान के पूज्य पिताजी बाबूलाल जी चौहान जी का आकस्मिक निधन दिनांक 9.6.2021 को हो गया है जिनका उठावना दिनांक 10 ,6,2021 को रखा गया है

नरेंद्र चौहान

Dewas , आज जिले में मात्र 2 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 10 जून 2021

आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- सिरसोदिया कन्नौद देवास ,पुरूष, उम्र 60 वर्ष

प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः
1 पताः-अमोना शांति नगर रोड ,देवास ,महिला उम्र 65 वर्ष ,मृत्यू-जिला अस्पताल देवास

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 264086
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1566
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1744
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1742
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 190239
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 189544
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7718
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 180587
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7633
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 34
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 695
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 51
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.11
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.07
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.90
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.66
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7