बेखौफ चल रहा है मिलीभगत से पीपलकोटा में अवैध सट्टा.. कारोबार

कन्नौद(✍️चंचल भारतीय): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता में लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक मंच से अपने भाषण के दौरान यह कहते है की गुंडे बदमाश माफियाओं अवैध गोरख धंधा करने वालों मध्य प्रदेश छोड़ दो नहीं तो 10 फीट जमीन में अंदर गाड दूंगा! उसी मध्यप्रदेश के देवास की कानून व्यवस्था के हालात इतने बिगड़े की विगत 1 हफ्ते में तीन अलग – अलग अवैध हथियार से गोली बारी में हत्या हुई। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनमानस का गुस्सा फूटा व विपक्षी नेताओं ने सरकार और प्रशासन की खूब इजाजत बेकार की।
एसपी के निर्देशन में जिले भर में गुंडे माफिया के विरुद्ध अभियान चलाकर माफिया राज को नेस्तनाबूद करने के दावे किए जा रहे हैं। सतवास थाने पर विगत कई महीनों से थाना निरीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है! उप निरीक्षक को ही थाना प्रभारी का चार्ज देकर सतवास थाना चलाया जा रहा है।सतवास थाने के अंतर्गत ग्राम पीपलकोटा में बस स्टैंड के पास बड़े पैमाने पर अवैध सट्टा पक्की चिट्ठी पर लिखा जा रहा है।अवैध सट्टा माफियाओं में कोई खौफ नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सट्टा माफियाओं की करतूत स्पष्ट दिख रही है। नाकाम प्रशासन पर मिलीभगत व जिले में पुलिस निरीक्षक मौजूद होने के बाद भी पुलिस थानों में विश्वासपात्र उप निरीक्षको थाना संभालने की जिम्मेदारी क्यों दिया जा रही है पूरा मामला गोलमोल दिख रहा है?

थाना निरीक्षको को नजरअंदाज कर उप निरीक्षक को दे रखी है थाने की जिम्मेदारी ?

निगम द्वारा नाला, नालियो की व्यापक रूप से साफ-सफाई

देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे सफाई कार्यो को निरंतर रूप से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बडे नालो एवं नालियो की व्यापक रूप से सफाई करवाई जा रही है तथा वर्षाकाल के दौरान जल जमाव वाले क्षेत्रो को विशेष रूप से चिन्हित कर उनकी सफाई निरंतर रूप से की जाकर पानी की निकासी भी जेसीबी मशीन एवं सफाई मित्रो द्वारा की जा रही है एवं नाला, नालियो निकलने वाली गाद का निपटान भी तत्काल किया जा रहा है ताकि वर्षा के पानी से कीचड जैसी समस्या उत्पन्न न हो। नालियो के आस-पास एंटीलार्वा की छिडकाव भी निगम की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रमुख मार्गो पर डिवाईडरो के आस-पास स्वीपींग मशीन से व व्यापारीक प्रतिष्ठानो, प्रमुख बस स्टेण्ड व अन्य क्षेत्रो मे निगम के सफाई मित्रो द्वारा झाडू लगाकर निरंतर साफ-सफाई की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील कि है कि वे वर्षाकाल मे अपने घरो के आस-पास गंदगी न होने दें व अपने घरो से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग डस्टबीनो मे संग्रहित कर निगम की घर-घर आने वाली कचरा गाडीयो मे ही कचरा डालकर सफाई व्यवस्था मे सहयोग प्रदान करें।

ए. बी रोड पर बन रहे ब्रिज के विरोध में कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने धरना देकर किया प्रदर्शन

देवास। अपेक्स अस्पताल से विकास नगर चौराहे के बीच बनाये जा रहे ओवरब्रिज का काम तेज़ी गति से रात दिन जारी है । कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी ने आज बुधवार को फिर कैलादेवी चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ एकत्रित होकर ओवरब्रिज बनने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि व्यापार की दृष्टि से कैलादेवी,विकासनगर जैसे विकासशील क्षेत्र में ऐसा कौन सा ट्रैफिक उमड़ रहा है या उमड़ने की संभावना नज़र आ रही है कि यहां रात दिन काम करके ब्रिज बनाया जा रहा है।ब्रिज की इतनी जल्दी क्यों है कि नियमानुसार दस्तावेज और प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। क्षेत्र के एक नागरिक ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि हमें यहां ब्रिज की जरूरत ही नही है। ये इस पूरे क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध करने वाला एकतरफा फैसला है जो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की हठधर्मिता की निशानी है। इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदीप चौधरी के साथियो सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

पूर्व में प्रदीप चौधरी द्वारा बावडिया स्थित श्मशान हो हटाने का जमकर विरोध किया क्या था।जिसके अंतर्गत उन्होंने अपने साथियों के साथ श्मशान स्थल पर जाकर भी विरोध किया था।जिसके बाद नगर निगम इंजिनियर सौरभ त्रिपाठी के आवेदन पर आद्योगिक थाने में प्रदीप चौधरी व उनके 8 -10 साथियों पर प्रकरण दर्ज किया गया था। वही प्रदीप चौधरी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गयी।

बंगाल में राजनैतिक संरक्षण में हिन्दूओ के विरूद्ध जिहादी हिंसा-हिन्दू जागरण मंच ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देवास। पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में हिंदू जागरण मंच द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया।
हिन्दू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए मंच के विभाग संयोजक राजेश खत्री ने बताया कि बंगाल चुनाव के बाद जो हिंसा चल रही है, वह राजनीतिक हिंसा नहीं, बल्कि राजनैतिक संरक्षण में जिहादी हिंसा है, जिसका उद्देश्य बंगाल में रहने वाले हिंदू समाज को प्रताड़ित करके उन्हें पलायन के लिए मजबूर करना है। हिंसा में बंगाल के छोटे-बड़े लगभग 3500 गांव प्रभावित हुए हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। खेत खलिहानों को नष्ट किया जा रहा है, हिंदुओं की दुकानों के सामने जिहादियों ने दुकाने लगा ली है। बंगाल की आजीविका का प्रमुख स्रोत मछली पालन को तालाब में नष्ट किया जा रहा है। बंगाल में जिहादी हिंसा बंगाल के लिए चिंता की बात नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अखंडता का विषय है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति हिंसा की रोकथाम के लिए प्रशासन को निर्देशित करें। दोषियों पर ठोस कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय मंच के प्रांत स्वावलंबन प्रमुख एवम विभाग सयोजक राजेश खत्री, जिला अध्यक्ष माखन सिंह राजपूत, विधि प्रमुख अतुल पंड्या, जिला महामंत्री निमिष तिवारी एवम जिला मंत्री दिनेश राठौड़ मौजूद थे।

DEWAS CORONA REPORT । आज जिले में मात्र 1 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 09 जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- दुल्वा खातेगांव देवास ,महिला, उम्र 25 वर्ष

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 249048
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1620
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1366
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 1
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1365
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 188673
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 187800
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7716
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 178845
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7628
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मेu कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 38
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 873
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 50
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.07
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.11
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.86
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.65
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7

चन्द्र केशर नदी पर करोड़ों की लागत से बना ब्रिज कुछ ही वर्षों में क्षति ग्रस्त इसी ब्रिज से होकर गुजरती है नर्मदा परिक्रमा की गाड़ियां

https://youtu.be/vQG597A6HPs

कांटाफोड़- नगर की जीवन दायिनी चंद्र केशर नदी पर कुछ ही वर्षों पूर्व करोड़ों की लागत से ब्रिज का निर्माण हुआ मगर देखते ही देखते उसमे दरारे पड़ने लगी और वो क्षति ग्रत हो गया।
शासन की मंशा अनुसार नर्मदा परिक्रमा के हजारों वाहन इसी मार्ग से होकर निकलते हैं जिसके चलते कांटाफोड़ से नाचन मोर सड़क का निर्माण एमपी आरडीसी के माध्यम से ठेकेदार जीबीआर कंपनी के द्वारा किया गया मगर करोड़ों की लागत से निर्मित ब्रिज महज कुछ ही वर्षों में क्षति ग्रस्त होना निर्माण कंपनी पर सवालिया निशान है।जबकि पुराने जमाने में एक बार ब्रिज बनता था तो सो वर्षों तक दारारे तक नहीं आती थी जिसका प्रमाण आजादी से पूर्व अंग्रेजो के जमाने के बने कई पुल पुलिया जिन पर आज भी आवागमन जारी है साथ ही चन्द्र केशर नदी पर निर्मित ब्रिज जो कि कांटाफोड़ से उदय नगर को जोड़ते हुवे इंदौर एवं ओम्कारेश्वर को जोड़ता है जिस पर लगभग डेढ़ माह से आवागमन बंद होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नगर के नागरिकों का कहना है ठेकेदार द्वारा इस ब्रिज के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जिसकी जांच होना चाहिए। अब इस ब्रिज पर फिर से पेच वर्क किया जाकर छत डाली गई है देखना ये है कि अब कितने वर्ष तक ब्रिज चलेगा।

निगम की टीम बारिश बंद होने के बाद जलजमाव क्षेत्रों में कार्य करने पहुंची

देवास। अचानक हुई तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण शहर के कई स्थानों में सडक़ों पर पेड़ गिरे उन्हें हटाने व कालोनियों में जहां पानी भरा गया था उन स्थानों से पानी निकासी का कार्य निगम की टीम द्वारा तीव्र गति से किया जा रहा है। जिसमें वार्ड क्रमांक 2 सी-5 सेक्टर में मकान से पानी निकासी का कार्य, एमजी रोड खेड़ापति मंदिर के सामने पानी निकासी का कार्य, वार्ड क्रमांक 30 में मस्जिद वाली गली से पानी निकालने का कार्य, तुलजा विहार सतपुड़ा स्कूल के पास कुबेर नगर में पानी निकासी का कार्य निगम की टीम द्वारा निरंतर किया जा रहा है। जैसे-जैसे सूचना प्राप्त हो रही है निगम की टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग एवं अन्य अधिकारियों को टीम के साथ लगा रखा है समय-समय पर मानिटरिंग कर रहे हैं जैसे-जैसे सूचना प्राप्त हो रही है कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसके साथ ही पटवर्धन मार्ग पर एक मकान पर पेड़ गिरने से मकान को खाली कराया गया है। तकनीकी कारणों से रात के समय होने से सुबह हाइड्रा मशीन से पेड़ हटाया जाएगा। इसी प्रकार नई आबादी में गिरे हुए पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया गया। उसी के ठीक आगे पीपल का पेड़ गिरने पर वह भी हटाया जा रहा है।

कल 9 जून को ज़िले में 79 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित

• 9 जून 2021 को देवास जिले में वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग (सीधे केंद्र पर जाकर) के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित होंगे सभी जगह टोकन सिस्टम रहेंगे

• जाने किस केंद्र पर कितनी संख्या में लगेगी वैक्सीन

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास जिले में 09 जून 2021 को कोरोना से सुरक्षा हेतु 79 टीकाकरण सत्रो पर टीके लगाये जायेंगें।
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु संभावित उच्च जोखिम समूह के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति जो उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता, सेलेण्डर सप्लाई करने वाले, पेट्रोल पम्प स्टाॅफ, घर के काम वाली महिलायें, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी गल्ला मण्डी के विक्रेता, हाथठेला वाले, दूधवाले, वाहन चालक, साईट मजदूर, माॅल,होटल, रेेस्टोरेंट मे कार्यरत स्टाफ, षिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स सुरक्षागार्ड, सैलून वर्कर इत्यादि होगें। इन समूह के लिए 9 जून को 24 स्थानों पर शासन निर्देषानुसार 100 प्रतिषत आनसाइड रजिस्ट्रेषन नगर निगमध् श्रम विभाग द्वारा जारी गुमास्ता कार्ड अथवा नगर निगमध् श्रम विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर किया जावेगा। टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।
जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

आवास योजना की राशि मिलने के पश्चात भी निर्माण कार्य नही करने वाले हितग्राहियो पर निगम करेगा कार्यवाही- आयुक्त

देवास। विगत दिवस निगम आयुक्त विषाल सिंह चैहान को प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों कि समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारीयों द्वारा ऐसे हितग्राहियों के सम्बध में अवगत कराया गया कि जिनके द्वारा विगत 2 से 3 वर्षों पूर्व योजना कि लाभ राषि 1 से 2 लाख लेने के उपरांत भी अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया है जिसकी वजह से शासन स्तर से आपत्ति प्राप्त होकर संबधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देष दिये जा रहे है। आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक में शाखा से संबधित अधिकारीयों को निर्देषित किया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे वे सभी हितग्राहि जिनके द्वारा शासकीय राषि प्राप्त करने के उपरांत भी निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया जा रहा है उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित कर उनकी सम्पत्ति के हस्तातंरण,रजिस्ट्री आदि को अन्य व्यक्तियों को प्रतिबंधित किये जाने के संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही करने तथा सम्बधित हितग्राहि कि सम्पत्ति पर सम्पत्ति बेचने या गिरवी, दान आदि के प्रतिबंधात्मक सूचना लिखे जाने के निर्देष दिये है इस सबंध में निर्देषों के पालन में नगर पालिक निगम देवास द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय से सम्पर्क कर ऐसे सभी हितग्राहियों जिनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना कि राषि प्राप्त करने के उपरांत भी विगत काफी समय से निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया जा रहा या निर्माण कार्य अधूरा छोड दिया गया है उन सबके भू-खण्ड या भवन कि रजिस्ट्रीयों के विक्रय पर प्रतिबंध बाबद् कार्यवाही प्रारंभ कर दि गई है दोषी हितग्राहीयो सम्पत्ति पर जाहिर सूचना लिखवाई जा रही है नगर पालिक निगम देवास द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रखा जावेगा यदि इसके उपरांत भी हितग्राहियों द्वारा भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया जाता है तो उक्त सम्पत्तियों का कब्जा एवं नियंत्रण नगर पालिक निगम देवास द्वारा अपने अधिन कर लिया जावेगा।

वैक्शीन लगवाओं ईनाम पाओं के तहत युवाओं ने जीते नकद पुरूस्कार

प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया व नियम जानने के लिए ??

https://thedevinfusion.com/samaj-sudharak/

देवास। कोरोना के संक्रमण को रोकने का बड़ा हथियार वैक्सीनेशन को माना गया है, जिसके चलते देश में जगह-जगह लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने की कोशिशें जारी है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए नए-नए तरिके अपनाए जा रहे हैं। जिले में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता को लेकर स्टार समूह के युवाओं ने एक पहल की और वैक्सीन के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए ऑनलाइन लक्की ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन रखा। ग्रुप के नरेन्द्र कोटडिय़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से तीन विजेताओं को उपहार स्वरूप नकद पुरूस्कार भेंट किया जाता है। यह प्रतियोगित इसी हफ्ते से प्रारंभ हुई है। प्रतियोगिता में जिले के कई युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे है। जिसमें प्रति सोमवार को तीन विजेता को रेंडम प्रोसेस से चुनकर निश्चित राशि फोन पे के द्वारा दी जाती है। प्रथम हफ्ते प्रतियोगिता के लक्की ड्रा में 7 जून को प्रथम विजेता अजय पिता जितेंद्र परमार, द्वितीय विजेता राहुल पिता शिवकुमार व तृतीय विजेता स्वाति पिता विजय सिंह को चुना गया है। जिन्हे फोन पे के माध्यम से क्रमश: 1100 /-, 700 /-, 500/- राशि ट्रांसफर कर दी गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ग्रुप के रजत राठौर, आकाश सोनी, अजय राजपूत, शंकर चौहान, संजीव सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। युवाओं में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता के लिए उक्त प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी।