सहकारी संस्था के सहायक प्रबंधक ने 79 कृषको की 10 लाख से ज्यादा राशि की गबन

देवास। राजोद स्थित वृताकार सहकारी संस्था के तत समय के सहायक समिति प्रबंधक महेश जैन निवासी तिलक नगर ,देवास ने 19 जून 2019 से 28 जून 2019 तक 79 कृषको की 10 लाख तीन हज़ार सत्तर रूपए का गबन कर उनके साथ धोखाधड़ी की। नाहर दरवाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फरियादी अयूब बेग निवासी मोती बंगलो देवास की शिकायत पर धारा 468 , 409 व धोखाधड़ी की धरा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

महिला ने खुद को लगायी आग ,मौत

देवास। शहर की मल्हार कॉलोनी में सोमवार जब हड़कंप मच गया जब पता चल एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। दरसल सोमवार को सुबह करीब 9 बजे 30 वर्षीय पूजा पित चेतन परमार निवासी मल्हार कॉलोनी घर ऊपर दूसरे कमरे में जाकर घासलेट छिड़ककर खुद को आग लगा ली। महिला कमरे की झाड़ू लगाने का बोलकर गयी थी। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले वाले बुझाने के लिए पहुंचे, तब तक काफी जल चुकी थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गत दिनों पूजा के ससुर की कोरोना से मौत हो गई थी।जानकारी अनुसार महिला पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी, जिसका उपचार भी परिजनों द्वारा उज्जैन में करवाया जा रहा था । औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas, आज जिले में मात्र 2 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 08 जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- वार्ड 4 बागली देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
2 पताः- न्यू कालोनी खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष

◆ प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
1 पताः-226 बालाजी नगर ,देवास ,पुरूष उम्र 70 वर्ष ,मृत्यू-जिला अस्पताल देवास

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 249048
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1476
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1254
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1252
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 187053
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 186434
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7715
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 177480
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7622
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 43
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 619
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 50
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.16
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.14
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.79
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.65
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7

वार्ड क्रमांक 11में वैक्सीन टीकाकरण कैम्प को लेकर सीएमएचओ व नगर निगम प्रभारी को आवेदन दिया

देवास। अधिक से अधिक लोगो को कोरोना वेक्सीन के टीके लगाने हेतु वार्ड स्तर पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कैम्प लगाए जाने के लिए पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राहुल पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएचओ एमपी शर्मा व नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन माहेश्वरी से मिलकर आवेदन दिया गया।

श्री पंवार ने बताया 18+व45+ दोनों आयु वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 11 ज्ञानसागर स्कूल परिसर में टीकाकरण कैम्प लगाया जाए। वार्ड स्तर पर टीकाकरण कैम्प लगाए जाने से लोगो मे टीके लगवाने के प्रति जनजागरूकता आएगी। मुखर्जीनगर, अलकापुरी, राजारामनगर ,अनुकूल नगर के रहवासियों को रेलवे क्रासिंग पर हो रहे ब्रिज निर्माण के कारण 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। जिससे समय और धन की बर्बादी हो रही है। महात्मा गांधी जिला अस्पताल के सीएमएचओ श्री शर्मा ने आवेदन लेकर शीघ्र ही वार्ड स्तर पर कैंप लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दुष्यंत पांचाल , गोलू विजयवर्ग़िय आदि उपस्थित थे।

देवास – जिले में 8 जून मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित नही होंगे

• जिले में 7 जून तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 2 लाख 49 हजार 48  टीके ,लगाये गये

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले में दिनांक 8 जून 2021 मंगलवार को कॉविड -19 टीकाकरण सत्र आयोजित नही होगा। देवास जिले में 7 जून 2021 तक कोरोना से सुरक्षा हेतु 2 लाख 49 हजार 048  टीके ,लगाये गये।
कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।       

खेड़ापति रामायण मंडल के सदस्य कुलदीप कौशल का निधन

देवास। खेड़ापति नवदुर्गा उत्सव समिति एवं रामायण मंडल के सदस्य मनोहर कौशल के पुत्र एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति कौशल के छोटे भाई, राधेश्याम कौशल, कैलाशचन्द्र कौशल के भतीजे कुलदीप कौशल का असमय निधन हो गया है। कुलदीप भी श्री खेड़ापति रामायण मंडल के सक्रिय सदस्य थे और अनेक धार्मिक, सामाजिक संगठनो से जुडे हुए थे। कौशल परिवार में सबसे छोटे कुलदीप के चले जाने से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले 2 महीने में कोविड-19 घातक बीमारी को हराने के बाद अचानक कुलदीप को ब्लैक फंगस ने जकड़ लिया, ब्लैक फंगस से लगभग 1 महीने की लड़ाई लड़कर 90 प्रतिशत तक जीत हासिल कर ली थी, लेकिन सुबह 5:30 बजे अचानक कार्डियक अरेस्ट अटैक आने से कुलदीप कौशल का असामयिक निधन हो गया। अनेक समाजजनों, गणमान्य जनों एवं क्षेत्रवासियों ने श्री कौशल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

निगम के बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया की राशि पर लगने वाले अधिभार मे छूट

देवास/ म.प्र. शासन द्वारा कोरोना महामारी के अन्तर्गत नगरीय सीमा क्षेत्र मे स्थित भूमि, भवन स्वामियो, जलकर उपभोक्ताओ पर एवं निगम स्वामित्व की दुकान के किराये पर, बकाया करो को जमा कराने पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) मे छूट प्रदान की गई है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने कहा कि निगम संबंधी बकाया करदाता अपने बकाया करो की राशि एक मुश्त जमा कराकर मिलने वाली छूट का लाभ अवश्य उठावें। निगम के राजस्व करो की बकाया, चालु वर्ष की राशि जमा किये जाने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये निगम के झोनल कार्यालय माताजी सीढी के सामने भगवती द्वार सराय, उज्जैन रोड बस स्टेण्ड ईटावा पर करदाता अपनी सुविधा अनुसार करो की राशि झोनल कार्यालय या निगम कार्यालय मे शासकीय अवकाशो को छोडकर प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक अपने करो की राशि जमा करा सकते है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहर के निगम संबंधी बकाया करदाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया करो को जमा कराकर मिल रही छूट का लाभ अवश्य लेवें।

Dewas, आज जिले में मात्र 3 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 07 जून 2021

  • ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः
  • 1 पताः- डबलचैकी बरोठा देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
  • 2 पताः- कोटमीर कन्नौद देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
  • 3 पताः- सवास्दी खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
  • विवरण संख्या ??
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 248449
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 838
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1111
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1108
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 185577
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 185180
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7713
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 176228
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7615
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 49
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 397
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 49
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.27
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.17
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.73
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.64
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7

देवास जिले में 7 जून को 03 स्थानों पर आयोजित होंगे कोविड-19 टीकाकरण सत्र

बीएनपी देवास में 18 से 44 वर्ष उम्र के व्यक्तियों एवम उच्च जोखिम समूह ओर 45+ व्यक्तियों का होगा कॉविड-19 टीकाकरण

उत्कृष्ट छात्रावास खातेगांव और उत्कृष्ट स्कूल बागली में  18 से 44 वर्ष उम्र के  व्यक्तियों का होगा कॉविड -19 टीकाकरण ।

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि देवास जिले में दिनांक 7 जून 2021 को 3 स्थानों पर बीएनपी अस्पताल देवास, उत्कृष्ट छात्रावास, खातेगांव एवं उत्कृष्ट स्कूल बागली में आयोजित होंगे कोविड-19 टीकाकरण सत्र, बीएनपी देवास में 18 से 44 वर्ष उम्र के  व्यक्तियों एवम उच्च जोखिम समूह ओर 45+ व्यक्तियों का टीकाकरण एवम उत्कृष्ट छात्रावास खातेगांव और उत्कृष्ट स्कूल बागली में  18 से 44 वर्ष उम्र के  व्यक्तियों का होगा कॉविड -19 टीकाकरण।
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु संभावित उच्च जोखिम समूह के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति जो उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता, सेलेण्डर सप्लाई करने वाले, पेट्रोल पम्प स्टाॅफ, घर के काम वाली महिलायें, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी गल्ला मण्डी के विक्रेता, हाथठेला वाले, दूधवाले, वाहन चालक, साईट मजदूर, माॅलध्होटलध्रेस्टोरेंट मे कार्यरत स्टाफ, षिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स सुरक्षागार्ड, सैलून वर्कर इत्यादि होगें। इन समूह के लिए 07 जून को बीएनपी अस्पताल देवास में शासन निर्देषानुसार 100 प्रतिषत आनसाइड रजिस्ट्रेषन नगर निगम/ श्रम विभाग द्वारा जारी गुमास्ता कार्ड अथवा नगर निगम/ श्रम विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर किया जावेगा। टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।
जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले  आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है। 

जिले में कानून व्यवस्था चिंतनीय – कांग्रेस

• कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि उन्हें सड़कों पर आना पड़ेगा और सत्ता से राजनीतिक  संरक्षण प्राप्त अपराधियों को पुलिस की ताकत दिखाना पड़ेगी

देवास। जैसे ही लॉक डाउन में 1 जून से ढील दी गई वैसे ही कानून व्यवस्था की पोल खुलती चली गई चार दिन में ही तीन जगह गोली कांड हुआ दो लोग मारे गए एक व्यक्ति घायल हुआ जुआ, सट्टा , चोरी के साथ ही अवैध रेत खनन वालों के हौसले पहले से ही बुलंद है साथ ही समाज को बेशर्म कर देने वाली वेश्यावृत्ति का रैकेट का खुलासा भी  कहीं ना कहीं  कानून व्यवस्था की कमजोरी दर्शाता है की चलो देवास जिले में वहां पर  कुछ नहीं होगा दिल्ली से आकर  कुछ लड़के लड़कियां  होटल में  ठहरते  हैं और दलालों के माध्यम से देह व्यापार करते हैं।     

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कोरोना काल के बाद लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही लचर हुई कानून व्यवस्था को लेकर कहा है कि यह बहुत ही चिंतनीय है ऐसा लगता है कि अपराधियों का खौफ पुलिस पर से पूरी तरह उठ गया है कानून हाथ में लेना आम बात हो गई है। इससे पहले अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं थे । एक और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा दूसरी और अपराधी अपराध करते ही चले जा रहे हैं कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल सिंह  मांग की है कि उन्हें सड़कों पर आना पड़ेगा और सत्ता से  राजनीतिक  संरक्षण प्राप्त अपराधियों को पुलिस की ताकत दिखाना पड़ेगी। पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण 50 दिन का लॉक डाउन से सारे व्यापार व्यवसाय पूरी तरह से बन्द थे । लोग बीमारी के साथ रोजी-रोटी से भी संघर्ष कर रहे हैं दूसरी ओर अपराधियों की इस तरह की कारगुजारी से आज समाज में दहशत का माहौल है । समय रहते शीघ्र ही सख्त कदम उठाए जाए । कानून का राज स्थापित कर शांति का वातावरण निर्मित किया जाए।