अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया संजीवनी अभियान

काँटाफोड़- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को एबीवीपी काँटाफोड़ के कार्यकर्ताओं ने नगर के टीकाकरण केंद्र पर संजीवनी अभियान चलाया। इसके अंतर्गत कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले हर व्यक्ति को विद्यार्थी परिषद द्वारा एक पौधा भेंट किया गया। साथ ही टीकाकरण केंद्र, शा.उ.मा.वि. के परिसर में पौधारोपण भी किया गया। एबीवीपी नगर अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मयंक बिंजवा, अमन विश्वकर्मा, गौरव पाटीदार, नीरज मालवीय, अरविंद राठौर, चिराग जायसवाल उपस्थित रहे।

?️ बालकृष्ण शर्मा

Dewas Corona report । आज जिले में 3 सैम्पलों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारी

  • 1 पताः- बामनी बागली देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 2 पताः- दीपगांव खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
  • 3 पताः- वार्ड-15 खातेगावं देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 239449
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1388
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1393
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 3
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1390
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 184739
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 184069
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7710
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 175120
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7608
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 53
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 670
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 49
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.22
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.19
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.68
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.64
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7

जिले में रविवार 6 जून को 64 टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे

• 22 स्थानों पर उच्च जोखिम समूह ओर 45+ व्यक्तियों का होगा कॉविड-19 टीकाकरण

• 42 स्थानों पर 18 से 44 वर्ष उम्र के  व्यक्तियों का होगा कॉविड का-19 टीकाकरण

• जिले में 6 जून 2021 को कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे

देवास। सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु संभावित उच्च जोखिम समूह (HIGH RISK GROUP) के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति जो उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता, सेलेण्डर सप्लाई करने वाले, पेट्रोल पम्प स्टाॅफ, घर के काम वाली महिलायें, किराना दुकान व्यापारी, सब्जी गल्ला मण्डी के विक्रेता, हाथठेला वाले, दूधवाले, वाहन चालक, साईट मजदूर, माॅलध्होटलध्रेस्टोरेंट मे कार्यरत स्टाफ, षिक्षक, केमिस्ट, बैंकर्स सुरक्षागार्ड, सैलून वर्कर इत्यादि होगें। इन समूह के लिए रविवार 6 जून को 22 स्थानों पर  शासन निर्देषानुसार 100 प्रतिषत आनसाइड रजिस्ट्रेषन नगर निगम/ श्रम विभाग द्वारा जारी गुमास्ता कार्ड अथवा नगर निगम/ श्रम विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर किया जावेगा। टीकाकरण हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें।
पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है। 

वैक्सीनेशन का कार्य शत-प्रतिशत हो इसके लिए टीम का गठन को दिया गया प्रशिक्षण

• वैक्सीनेशन किए जाने से कोई दुष्परिणाम नहीं है : आयुक्त

देवास। कोरोना संक्रमण महामारी की रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय विक्रम सभा ऑडिटोरियम में 18 प्लस एवं 45 प्लस से अधिक उम्र के लोगों का अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन का कार्य हो इस हेतु लोगों में जन जागरूकता लाई जाने के लिए एवं 100 प्रतिशत टीकाकरण हो इस उद्देश्य को लेकर गठित दल का प्रशिक्षण नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान की उपस्थिति में रखा गया। नोडल अधिकारी उपायुक्त तनूजा मालवीय, डॉ पवन माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ टीम लीडर के रूप में बीएलओ आशा कार्यकर्ता, आईईसी मेंबर जन अभियान परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण डॉ रश्मि दुबे के द्वारा दिया गया

प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण के सभी नियम उद्देश्य एवं फैलाई गई भ्रांतियों के बारे में उपस्थितगणों को बताया गया कि वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य है। वैक्सीनेशन किए जाने से इसका कोई दुष्परिणाम नहीं है। टीका पूर्णत: सुरक्षित है टीकाकरण किए जाने से आम नागरिक कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं। डॉ रश्मि दुबे द्वारा सभी तरह की बातें बताई गई। इस दौरान आयुक्त ने अपील की है कि आम नागरिक जो 18 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक है वह निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका अवश्य लगवाएं। आयुक्त ने यह भी बताया कि हमने इस महामारी में अपनों को खोया है इसलिए आप सभी से अपील है कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर आने से पहले पूरी तरह से टीकाकरण हो इस उद्देश्य को लेकर प्रत्येक परिवार के सदस्य को जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं वे टीका अवश्य लगवाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी परिवार बहनों ने किया पौधारोपण

कन्नौद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों द्वारा संस्था कि मुख्य दादियों राजयोगिनी दादी जानकी जी,राजयोगिनी दादी गुलजार जी,राजयोगिनी दादी ईशु जी की स्मृति में पौधारोपण किया गया।इस कार्यक्रम में बी. के. पवित्रा, बी. के. श्रद्धा, बी. के.अरुणा, पुष्पा यादव, बी. के. छगन, बी. के. सालिग्राम आदि बहन भाई शामिल हुए।

✍️चंचल भारतीय

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिकारी एवं पत्रकारों ने मिलकर किया पौधारोपण

डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ पौधारोपण करने सायकल से पहुंचे। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देवास। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर के अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद द्वारा कन्नौद के सिविल अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार भूतड़ा ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अस्पताल परिषर में पौधारोपण कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील की। दिनोंदिन पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। जंगल की हानि को देखते हुए ऑक्सीजन संकट गहराता जा रहा है। भविष्य में ऑक्सिजन की कमी की पूर्ति के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार ने बताया कि कोरोना काल मे मरीजो को पैसे देने के बाद भी ऑक्सीजन सिलेंडर समय पर नही मिले। जिसके कारण कई लोग काल के गाल में समा गए। अगर आज हम पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए और हमने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी तो आने वाली पीढ़ी पैसे देने पर भी ऑक्सीजन नहीं कर सकेगी इसलिए हमें चाहिए कि अधिक से अधिक वनों का संरक्षण हो और अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा किए गए पौधारोपण की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। और कहा कि पौधारोपण का कार्य समाजहित में किया गया है। अच्छे उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है। इस बारिश में लोगों में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह धुर्वे, तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया, जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार, मेडिकल ऑफिसर दीपक यादव, रेंजर कृष्णकुमार निनामा, जेलर गिरजा शंकर दुबे एवं पत्रकार संघ से वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू, शिवराम यादव, मांगीलाल मालवीय, महबूब खान, राकेश अजमेरा, युसूफ खान, रितेश डाबी, राजकुमार मोदी, राजेश उपाध्याय, दीपक धूत, आदित्य श्रोत्रिय आदि पत्रकार मौजूद थे।

चंचल भारतीय✍️

विश्व पर्यावरण दिवस पर सतपुड़ा एकेडमी में हुआ पौधारोपण सौ पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर सतपुड़ा एकेडमी में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हाटपीपल्या क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मनोज चौधरी, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी ने स्कूल परिसर में पौधो का विधिवत पूजन-अर्चन कर अपने हाथों से कटहल, पपीता, सीताफल, जामफल, नीम सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे रौंपे।

इस अवसर पर विधायक श्री मनोज चौधरी ने कहा कि आज ऑक्सीजन की बड़ी आवश्यकता है। इसलिए हम सब प्रत्येक नागरिक एक पौधे लगाकर उनके प्रति संरक्षण करने का संकल्प ले। इसके लिए समाज के हर नागरिको को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। श्री चौधरी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की सराहना की। श्री रायसिंह सेंधव ने कहा कि इस संस्था परिसर में बच्चों ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों से पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। जिसके प्रति स्वरूप आज इस संस्था परिसर में 500 से अधिक पेड़-पौधे है। जिससे संस्था परिसर में स्वच्छ एवं हरियालीमय वातावरण बना हुआ है। यह विभिन्न प्रजाति के पेड़-पौधे विद्यार्थी, अभिभावकों एवं अन्य नागरिकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। संस्था संचालक भानुप्रताप सिंह सेंधव एवं प्राचार्य नरेश पंचोली ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाओ ,पर्यावरण बचाओं अभियान के माध्यम से लोगों मे पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए संस्था द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जहां इस बार सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अतिथियों को कटहल के पौधे भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती सोमानी घोस, आरती उपाध्याय, हरीसिंह सेंधव,अरस्तु भाई, धर्मेन्द्र जैन, विशाल सेठी सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश साँखला ने दी ।

पर्यावरण दिवस पर 101 पौधों का रोपण कर रौंपे पौधे

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने 101 नि:शुल्क पौधों का वितरण कर पौधारोपण किया। संस्था अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने पेड़ पौधों के महत्व बताते हुए कहा कि हमें पेड़ों को बचाना चाहिए तथा जितना संभव हो सके हमें पेड़ों को उगाना चाहिए। पेड़-पौधे हमारे जीवन के हर क्षेत्र में सहायक होते वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण को शुद्ध करते हैं। धीरे-धीरे धरती पर से पेड़-पौधे खत्म होते जा रहे है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों उत्पन्न हो रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे सामने कोरोना है। इस बीमारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों ने अपने प्राण त्याग दिए। इसलिए आने वाले समय में ऐसी भयावह बीमारी पुन: उत्पन्न न हो इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण जागरूकता लाने के लिए बालगढ़ रोड़ स्थित महारानी चिमनाबाई स्कूल वैक्सीन सेंटर पर सर्वप्रथम 101 पौधों का वितरण कर विभिन्न औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सचिव सूर्यप्रताप सिंह तोमर, ऋषि यादव, पलक शर्मा, ऋषभ शर्मा, हर्षित सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Maples blue hotel मैपल्स ब्लू होटल में पुलिस पकड़ा सैक्स रैकेट

दिल्ली की 6 युवतियों सहित 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार

देवास। उज्जैन-देवास रोड स्थित होटल मैपल्स ब्लू में बीएनपी पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही करके सैक्स रैकेट को पकड़ा। पुलिस द्वारा दिल्ली की 6 लड़कियों समेत कुल 12 आरोपियों को पकड़ा है बीएनपी पुलिस द्वारा अशोक निवासी राजगढ़, जायस निवासी धार, सूरज भान निवासी दिल्ली, राहुल निवासी दिल्ली, विनोद निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर 4 पहिया वाहन भी जप्त करे है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पहले भी इस होटल में गैर क़ानूनी काम व एक युवक की पहले भी डूबने से मौत हो चुकी है। उस होटल के 4 मालिकाना पार्टर है व इन्होंने अशोक नाथ नामक व्यक्ति को लीज पर दे रखा था जो कि इस रैकेट का मुख्य सरगना है।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि ग्राम बांगर मे होटल मैपल ब्लु मे अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। मुखबीर सूचना के बाद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक को जरिये फोन के अवगत कराकर व आदेशानुसार हमराह स्टाफ होटल के अन्दर पहुँचने पर होटल के फर्स्ट फलोर पर बने कमरों में देह व्यापार कि तस्दीक करते 5 कमरो से 6 युवक व 6 युवति संग्दिध हालात में पाए गए जिन्हें बाद आरोपीगण 1. अशोक पिता रोडजीनाथ, 2. जयेश पिता रुपनारायण विश्वकर्मा जाति सुतार 3. सूरजभान पिता प्रेमपालसिंह जाति राजपूत, 4. विनोद पिता गोपाल राठौर जाति राजपूत, 5. अमित पिता इन्द्रदेव गुप्ता जाति बनिया उम्र 24, 6. राहुल पिता संतोष गुप्ता जाति बनिया उम्र 25 साल समक्ष उपरोक्त पंचानो के समक्ष आरोपीगण पुरुषों को व महिलाओं को उनकी गरिमा सम्मान का ध्यान रखते हुए तलाशी लेकर पृथक पृथक गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामे तैयार किये गए, बाद आरोपीगण से आने जाने के संबंध में पूछताछ करते आरोपी सूरजभानसिंह पिता प्रेमपालसिहं जाति राजपुत उम्र 33 साल निवासी बी 72 कर्णीविहार कालोनी पार्ट 4 न्यू दिल्ली के द्वारा बताया गया कि उसके दो वाहन होंडा अमेज कार क्रमांक DL4CAY 9124, महिन्द्रा झाईलो DL4CNB5009 हे जो होटल परिसर में खड़ी है जिनसे देह व्यापार में संलिप्त 6 लड़कियाँ को दिल्ली से लेकर देवास अनैतिक देह व्यापार हेतु लाया गया है जिसमें से होंडा अमेज कार क्रमांक DL4CAY9124 को आरोपी राहुल गुप्ता पिता संतोष गुप्ता के द्वारा व महिन्द्रा झाईलो DL4CNB5009 को स्वयं के द्वारा चलाकर लाना बताया बाद आरोपी विनोद राठौर पिता गोपाल राठौर जाति राजपुत निवासी खण्डवा रोड इन्दौर के द्वारा वाहन फोर्ड ईको स्पोर्ट कार क्रमांक MP 09 CV 7958 से देवास तक आना बताया व तीनो उक्त वाहनों को जप्त किया गया एवं जप्त शुदा सामग्री व गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों को हमराही फोर्स की मदद से थाना बीएनपी देवास लेकर आये उक्त आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 3,4,5,7 बी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 का पृथक से दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया जावेगा।

देवास में चार दिन में तीसरी बार गोली चली

देवास। कोरोना की दूसरी लहर काबू में आने के बाद शासन, प्रशासन ने 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की। तभी से देवास में गोली चलने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया।
बीते चार दिन में गोली चलने की तीसरी घटना बीती रात सामने आई है, जिसमे एक युवक की मौत की जानकारी मिल रही है । 1 जून को शहर के मध्य करोली नगर में, दिनदहाड़े सनसनीखेज तरीके से गोली चलाकर समीर राय नामक युवक की हत्या कर दी गयी । चार युवकों को गिरफ्तार कर 3 जून को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया । समीर राय की पत्नी पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट है और राजनैतिक दबाव में असली आरोपी को बचाने का आरोप लगा रही हैं । तीन जून की रात राजोदा के समीप ढाबे पर शराब ठेकेदार द्वारा गोली चलाकर ढाबा संचालक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे इन्दौर रैफर किया गया था। इन दोनों वारदातों की चर्चाएं चल ही रही थी कि ओद्योगिक थाना अन्तर्गत, शिप्रा के समीप नागौरा रोड स्थित फार्म हाऊस पर गोली चलने की जानकारी सामने आ गयी । इस वारदात में अतुल पिता राकेश वर्मा उम्र 18 वर्ष नामक युवक निवासी ग्राम पीर करदिया जिला इंदौर की मौत हो गयी है। घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है मृतक अपने दोस्तों के साथ पार्टी मानाने गया था।
जानकारी अनुसार पिछले दिनों में हुई सभी घटनाओं में युवा शामिल है मतलब युवा वर्ग गलत रास्ते पर चल पड़ा जिन्हें रोकना जरूरी है। हालांकि ओद्योगिक थाना पुलिस ने अभी इस वारदात की स्पष्ट तौर पर पुष्टि नही की है की युवक की मौत गोली लगने से हुई है या नही । पुलिस का कहना है कि उक्त स्थान से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।