WORLD ENVIRONMENT DAY, विश्व पर्यावरण दिवस

प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं। हर साल बड़ी संख्या में पौधे रोपने की मुहिम होती है। कई बार पर्यावरण के अस्तित्व पर चर्चाएँ होती हैं चिंता यह है कि पर्यावरण से जुड़े विषय हमारी नागरिक संस्कार से गहरे नहीं जुड पा रहे हैं। चाहे जलवायु परिवर्तन हो या नदियों को शुद्ध और जीवित रखने के मुद्दे हों या पेड़ों को बचाने का मामला हो। हमारा जुडाव गहरा होना चाहिए था।
वर्षों पहले अंग्रेजी के महान प्रकृति प्रेमी कवि ‍विलियम वर्डसवर्थ ने कहा था कि प्रकृति को अपना ‍शिक्षक बनने दो। प्रकृति हमें सिखाती है कि मनुष्य का जीवन हर हाल में खुशहाल बन सकता है। हर वर्ष 5 जून की मनाएं जाने वाले पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश में ही करोडो पौधे रोपे जाते है वर्ष 2000 के समय छत्तीसगढ़ के मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद प्रदेश में औसतन 3 करोड़ पौधे प्रतिवर्ष लगाये गए है इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 2002 से 2019 तक 1053 वर्ग किमी हरियाली बड़ी है। हमारी भारतीय संस्कृति में पौधों का रोपण शुभ कार्य माना गया है। भारतीय उपासना पद्धति में वृक्ष पूजनीय है, क्योंकि उन पर देवताओं का वास माना गया है। गौतम बुद्ध का संदेश है कि प्रत्येक मनुष्य को पाँच वर्षों के अंतराल में एक पौधा लगाना चाहिये।
वर्तमान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पूरे देश में ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद लोगो को ऑक्सीजन की कीमत समझ आई। ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए सरकारों द्वारा देश भर में कृत्रिम ऑक्सीजन प्लांट के साथ साथ सेकड़ो एयर सेप्रेशन प्लांट (वातावरण से ऑक्सीजन लेकर स्टोर करना) लगाये गए। सवाल यह है जब इतनी बड़ी संख्या में यह प्लांट लगाये गए जो वातावरण से ऑक्सीजन को लेकर स्टोर करंगे तो हमे वातावरण में भी तो ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाना होगा और इसका सिर्फ एक ही उपाय या कहे रास्ता है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाए एवं उनकी देखभाल करे।
इसी सन्दर्भ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति मीडिया प्रभारी दुर्गा कुमावत की दादी का विगत दिनों ऑक्सीजन की कमी के कारण आकस्मिक निधन हो गया था दादी के निधन के बाद संस्था ने 5000 पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया संस्था द्वारा देवास शहर के विभिंन्न स्थानों पर बेलपत्र, नीम, आंवला, पीपल, जामुन, सीताफल, गुलमोहर आदि पौधे लगाकर पौधारोपण किया जा रहा है। हम हर साल बढ़ते तापमान और प्रदूषण के बीच किस तरह जी रहे हैं। ये हाल सिर्फ कुछ शहरों का नहीं है बल्कि पूरी दुनिया का है। आज तेजी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। यही वजह है कि कई जीव-जन्तु विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही लोग भी सांस से जुड़े कई तरह के रोगों से लेकर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यह सब सिर्फ पर्यावरण में बदलाव और उसको पहुंचते नुकसान की वजह से है। हम ख़ुद अपने पर्यावरण का ख्याल नहीं रख रहे हैं, यही वजह है कि धीरे-धीरे हमारी जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। इसलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस के सप्ताह में संस्था अभिरंग द्वारा पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर माँ चामुण्डा टेकरी पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यदि प्रत्येक नागरिक एक जीवित नन्हे पौधे का जिम्मेदार और संवेदनशील पालक बनने की चुनौती स्वीकार कर लें तो हम सब हरियाली से समृद्ध होते जायेंगे। इसलिये आज यह संकल्प लें कि हम जहाँ रहें अपने पर्यावरण का आदर करें।

DEWAS, आज जिले में 4 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 229318
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1467
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1345
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1341
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 183351
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 182676
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7707
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 173730
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7599
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 59
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 675
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 49
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.30
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.22
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.60
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.64
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7

देवास – जिले में आज 5 जून को सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र ऑनसाईट (सीधे केंद्र पर जाकर) बुकिंग के माध्यम से होंगेे…

• जाने किस केंद्र पर कौन सी वैक्सीन कितनी संख्या में लगेगी??

देवास। जिले में दिनांक 05.06.2021 को अतिरिक्त टीकाकरण जिला मुख्यालय पर कुषभाऊ ठाकरे स्टेडियम, विकास नगर देवास, इन्डोर स्टेडियम भोपाल चैराहा देवास, जीडीसी काॅलेज उज्जैन रोड देवास एवं सेंट थामस स्कूल बालगढ देवास संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, यूपीएससी बावडिया, गीता भवन देवास ,यूपीएससी इटावा ,संजीवनी क्लिनिक ,नागदा संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, भंडारी अस्पताल देवास, शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल, बालगढ़ रोड देवास, प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज विकास नगर देवास , कम्युनिटी हॉल आवास नगर देवास, बीएनपी देवास, जिला कोर्ट देवास,बरोठा, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद ,खातेगांव ,हाटपिपलिया ,बागली ,सतवास, विजयागंज मंडी  ,कमलापुर  ,पीपलरावां, शिप्रा ,डबलचौकी, हरनगांव करनावद, नेमावर, चिड़ावाद ,अमलाताज पानीगांव ,पीपलरावां भोरासा, चौबाराधीरा कमलापुर, रतनपुर, पुंजापुरा में आयोजित होगा  कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले  आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

DharaJi Ghat। कल होगा बहुप्रतीक्षित धारा जी घाट का भूमि पूजन

बागली/पिपरी । ओकारेश्वर परियोजना के चलते प्राचीन धाराजी स्थान डूब क्षेत्र में तब्दील हो गया है लेकिन लोगों की आस्था बरकरार है अभी भी समय-समय पर धारा जी किनारे श्रद्धालु स्नान पर्व पर स्नान करते नजर आते हैं कई दिनों से यहां पर लघु घाट बनाने की मांग की जा रही थी लोगों की आस्था के मद्देनजर विगत जनप्रतिनिधियों ने कई बार घाट बनाने के लिए आश्वासन दिया था! लेकिन विधिवत प्रक्रिया नहीं होने के चलते मामला हमेशा ठंडे बस्ते में रहा! तीन जनप्रतिनिधि बदल गए लेकिन परिणाम शून्य रहा! वर्तमान जनप्रतिनिधि बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे द्वारा नर्मदा घाटी परियोजना की नियमावली को देखा तो प्राचीन धार्मिक स्थानों को संवारने का जिम्मा नर्मदा घाटी परियोजना का रहा है उसी के चलते इस विभाग के अधिकारियों से मिलकर कार योजना बनाई गई जिसे कानूनी रूप से स्वीकृति मिलने के साथ-साथ तीन करोड़ 41 लाख रुपए की राशि भी धारा जी में स्नान घाट बनाने के लिए जारी की गई! किसके लिए बागली विधायक द्वारा लंबी प्रक्रिया के तहत तर्क युक्त पहल की गई थी! आज शनिवार को घाट निर्माण के लिए स्थल पर विधिवत पूजन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और धार्मिक संतों की उपस्थिति में संपन्न होगा बोल बम कावड़ यात्रा से जुड़े गिरधर गुप्ता ने इसे आस्था की जीत बताते हुए प्रशासन एवं नर्मदा घाटी की सुखद पहल बताया है साथ ही आश्वस्त किया है कि श्रद्धालु नियम का पालन करेंगे और बड़े आयोजन में सतर्कता रखेंगे क्षेत्र में भूमि पूजन की खबर लगते ही श्रद्धालुओं मैं खुशी बढ़ गई है!

सुनील योगी

पंचायत कार्य में लापरवाही बरतने पर 03 पंचायत सचिव दण्डित

देवास। जनपद पंचायत सोनकच्छ अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपल्याबक्सू, भुतियाखुर्द एवं दौलतपुर के सचिवों द्वारा मनरेगा योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओं के कार्यों में लापरवाही बरती जाने के कारण मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत पिपल्याबक्सू के सचिव श्री राजेश चन्द्रवंशी, ग्राम पंचायत दौलतपुर के सचिव धीरजसिंह सेन्धव तथा ग्राम पंचायत भुतियाखुर्द के सचिव श्री प्रेमसिंह यादव को शासन की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा एवं अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनके द्वारा प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नही पाये जाने की दशा में उक्त तीनों सचिवों के विरूद्ध अनुशसनात्मक कार्यवाही करते हुए असंचयी प्रभाव 01-01 वेतनवृद्धि रोकी जाकर दण्डित किया गया।
 

18 से 44 वर्ष के सभी लोगों को लग रहा है वैक्सीन का टीका पानीगांव सरकारी अस्पताल में

बिजवाड़, आज से पानीगाँव सरकारी हॉस्पिटल में 18 से 44 वर्ष के सभी लोगों को कोविड 19 वैक्सीन का टीका लग रहा है एक दिन में 200 लोगों को वैक्सीन लगाना है ब्लॉक मेडिकल अधिकारी कन्नौद लोकेश मीणा ने बताया कि आज से पानीगांव अस्पताल में 18 से 44 वर्ष तक के लोगो को कोविड 19 कि वैक्सीन लगना आरंभ हो गई है

एक दिन मे 200 लोगों को वैक्सीन लगाना है वही वैक्सीन का दूसरा डोज 84 दीनो बाद लगेगा आज पहले दीन पानीगांव वैक्सीन सेंटर पर समाचार लिखे जाने तक 195 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी वेरिफायर – प्रकाश पटाक ,वैक्सिनेटर एएनएम उर्मिला वर्मा प्रभु तिरगाम, शंकरलाल विश्वकर्मा,मंजू उइके उपस्थित थे

कल सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगी क्षेत्र की बिजली बंद

सुन्द्रेल बिजवाड। कल प्रातः 07:00 से 11:00 बजे तक 33 kv बिजवाड़ फीडर जो कि 132 केवी उपकेंद्र कन्नौद से निर्गमित होता है का आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए प्लान शट डाउन मेंटेनेंस रहेगा व इससे जुड़े 11 केवी फीडर का विद्युत प्रदाय उक्त समय में बंद रहेगा एवं फीडर से जुड़े गांव पानीगांव,सुंद्रेल,बिजवाड़,कलवार महुड़िया,बोरानी,कालापाठ, बोरानी पठार,कालापाठा पठार ,मुहाड़ा,ढोलबाज,मालजीपुरा, रामटेक,बड़ीकराड,कलवार पठार,हथनोरी ,बावड़ीखेड़ा, थुरिया, जामुनिया, शेती इत्यादि ग्रामों में उक्त समय विद्युत प्रदाय पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
आवश्यकता अनुसार समय घटाया व बढ़ाया जा सकता है।

?️दीपक शर्मा बिजवाड़

आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एन्ड सोशल जस्टिस कौंसिल” मध्यप्रदेश कमेटी गठन की घोषणा

• प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र पांचाल एडवोकेट देवास जिला नियुक्त

कन्नौद (चंचल भारतीय): मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में संकल्परत अखिल भारतीय संगठन “आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एन्ड सोशल जस्टिस कौंसिल” के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद माननीय रामेश्वर नीखरा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ,संरक्षक पूर्व न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल अध्यक्ष माननीय डॉक्टर विजय कुमार चौधरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस एडवोकेट की सहमति से संगठन के मध्यप्रदेश प्रभारी शाकिर मलेक गुजरात ने आज मध्यप्रदेश इकाई की घोषणा की।
घोषणा अनुसार एडवोकेट बीपी बंशल को आगामी आदेश तक मध्यप्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
मध्यप्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष:-
1- लखन शर्मा अशोकनगर
2- इकपाल जुनेजा होशंगाबाद
3-अनिल धोसरिया देवास
4- सैयद रिज़वान अली धार

  1. श्रीमती कंचन सोनी राजगढ़

प्रदेश महासचिव:-
1- शैलेन्द्र पांचाल एडवोकेट देवास
2- आशीष बंग नीमच
3-आकाश उपाध्याय अलीराजपुर
4- तरुण खनूजा बंटी होशंगाबाद
5-धर्मेंद्र सोनी इंदौर

प्रदेश सचिव:-
1-नीरज केशरवानी अनूपपुर
2- दुष्यंत पंचौली राजगढ़
3- शहाब मलिक भोपाल
4-सतीश सेन सीहोर
5-अमजद अली रतलाम
शेष कार्यकारिणी की घोषणा जुलाई के अंतिम सप्ताह में की जाएगी।
उक्त नियुक्ति पर कन्नौद के पत्रकार राजेंद्र श्रीवास, कैलाश परिहार, संजय शर्मा एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार महेश साहू, आनंद गुप्ता, विनोद भूतड़ा, श्री राम पटेल, ओम प्रकाश परमार, राकेश अजमेरा, राजकुमार मोदी, मांगीलाल मालवीय, आदित्य श्रोत्रीय, काशी सोरठिया, अतुल गुप्ता, विजय धारीवाल, युसूफ खान, दीपक शर्मा, भारत शर्मा, महबूब खान, राजेश परमार, प्रदीप जोशी, राहुल अग्रवाल, कमल सोलंकी, राजेश उपाध्याय,सहित सभी पत्रकार साथी , अधिवक्ता साथी और मित्रों ने बधाई दी है ।

Dewas, आज जिले में 5 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 जून 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः

◆ प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यू जानकारीः-
1 पताः-भरवाखेडी टोंकखुर्द ,देवास ,महिला उम्र 50 वर्ष ,मृत्यू-जिला अस्पताल देवास

  • विवरण संख्या
  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 218266
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1543
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 1732
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 1727
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 181884
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 181331
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 7703
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 172389
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 15
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7587
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 67
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 553
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 49
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.29
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.25
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.49
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.64
  • 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 7

दिशा निर्देश अनुसार अनलॉक की प्रक्रिया शुरू समझाइश के तौर पर रखी गई बैठक

बागली (सुनील योगी)। स्थानीय थाना परिसर में व्यापारियों की ओर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों की दिशा निर्देश बैठक आयोजित की गई
उक्त बैठक में शासन की नई गाइडलाइन अनुसार व्यापार व्यवसाय चालू करने के संबंध में दिशा निर्देश बताए गए साथ में कोविड- गाइडलाइन के पालन के संबंध में जानकारी दी गई गौरतलब है कि 1 जून से किराना व्यवसाई के साथ साथ कुछ अन्य व्यापार पर भी अनलॉक प्रक्रिया लागू हो गई है
आगामी समय कृषि से संबंधित होने के चलते खाद बीज की दुकान के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मोटर पंप एवं अन्य उपकरण संबंधित दुकानें भी इस प्रक्रिया में चालू रहेगी लेकिन नियमों के साथ हाट बाजार की व्यवस्था सामान्यतः रहेगी व्यापारी एवं नागरिकों को नियम का पालन करना होगा सार्वजनिक जलसे से समारोह पर अभी रोक रहेगी यह सब निर्देश बैठक के दौरान आपसी चर्चा में दिए गए उक्त बैठक बागली अनुविभागीय अधिकारी अरविंद चौहान की अनुपस्थिति में बागली तहसीलदार राधा महंत, पुलिस एसडीओपी राकेश व्यास ,नवागत थाना प्रभारी सुनीता कटारे, नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर, बीएमओ विष्णु लता उयके, द्वारा शासन के दिशा निर्देश विषय बाबत चर्चा की इस दौरान नवागत थाना प्रभारी सुनीता कटारे ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान नियमानुसार शुरू करें साथ में सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ मात्र की अनिवार्यता बनी रहे किसी की मृत्यु होने पर अंतिम यात्रा या जनाजे में 10 व्यक्ति से अधिक शामिल ना होवे वाहनों में भी बैठते समय संख्या निर्धारित की गई है सभी परिजन अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले नियम का पालन करते रहेंगे तो कोई परेशानी नहीं आएगी इस दौरान बैठक में बागली नगर के सभी व्यापारी अभिभाषक और पत्रकार के साथ जनप्रतिनिधि शामिल
रहे अधिकारियों द्वारा नगर परिषद को भी निर्देशित किया है कि वह साफ सफाई का विशेष ध्यान पूरे नगर में रखें बैंक अधिकारियों को भी सूचना देकर कहा गया है
कि उनके यहां भी अधिक भीड़ एकत्रित ना होने दें किसान संबंधी दुकानों को भी जिले से आए नियम से अवगत करा दिया है!