जिले में 4 जून 2021 को जिले में सभी कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे

• समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी पहले  आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें

जिले में 4 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र

देवास। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।
देवास जिले में दिनांक 04 जून 2021 को अतिरिक्त टीकाकरण जिला मुख्यालय पर कुषभाऊ ठाकरे स्टेडियम, विकास नगर देवास, इन्डोर स्टेडियम भोपाल चैराहा देवास, जीडीसी काॅलेज उज्जैन रोड देवास एवं सेंट थामस स्कूल बालगढ देवास संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, यूपीएससी बावडिया, गीता भवन देवास ,यूपीएससी इटावा ,संजीवनी क्लिनिक ,नागदा संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, भंडारी अस्पताल देवास, शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई स्कूल, बालगढ़ रोड देवास, प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज विकास नगर देवास ,बरोठा, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, कन्नौद ,खातेगांव ,हाटपिपलिया ,बागली ,सतवास, विजयागंज मंडी  ,कमलापुर  ,पीपलरावां, शिप्रा ,डबलचौकी, हरनगांव करनावद, नेमावर, चिड़ावाद ,अमलाताज पानीगांव ,पीपलरावां भोरासा, चौबाराधीरा कमलापुर, में आयोजित होगा कोविड़-19 वैक्सीनेशन सत्र 100 प्रतिशत ऑनसाईट बुकिंग के माध्यम से होंगेे समस्त आयोजित ऑनसाईट सत्र स्थलों पर टोकन सिस्टम की व्यवस्था होगी ताकि पहले आने वाले व्यक्ति का पहले वैक्सीनेशन किया जा सकें। पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

विधायक चौधरी ने किया भूमि पूजन

हाटपिपलिया। ग्राम करनाखेड़ी मे माध्यमिक विद्यायल भवन का भूमिपूजन क्षेत्रिय विधायक मनोज चौधरी द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। जिसके तहत विधायक द्वारा विद्यालय को बाउण्ड्री वाल और बोरिंग की सौगात दी गई। इस गरिमामय कार्यक्रम में सरपंच महोदय सालिगराम जी गौड़,पूर्व सरपंच भगवान सिंह जी राठौड़, प्र.अ.दिनेश सिंह सिसौदिया,सचिव हरि नारायण जोशी, दिनेश जी सिसोदिया, मिश्रा मैडम, सहायक सचिव मनीष, धर्मेंद्र व्यास, शकुंतला मिश्रा, रूपकला सेंधव, दिनेश गौड़,बलराम चौधरी,संजय जावरिया, मनोज शर्मा, दिलिप पटेल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

?️नरेंद्र चौहान

टीककरण को लेकर व्यवसायको एवं व्यापारी संगठनो के प्रतिनिधियो के साथ आयुक्त ने की बैठक

• व्यवसायको, व्यापारीयो एवं उनके प्रतिष्ठानो पर कार्यरत कर्मचारियो को शत प्रतिशत टीका लगवाना प्राथमिकता

देवास। शासन द्वारा सभी व्यवसायको को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये किये जाने वाले टीकाकरण मे उच्च जोखिम श्रेणी मे लिया गया है। इस हेतु सभी व्यवसायको, व्यापारीयो एवं उनके प्रतिष्ठानो पर कार्यरत कर्मचारियो को टीका लगवाना अनिवार्य है इस के लिये जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा चार टीकाकरण केन्द्र खोले गये है जहॉ व्यवसायको द्वारा अपना पहचान पत्र जिसमे व्यवसायनामाकिंत हो तथा प्रतिष्ठानो पर कार्यरत कर्मचारियो के द्वारा निगम का कामकाजी कार्ड हो, लेकर अपना एवं कार्यरत कर्मचारियो के साथ टीका लगवायें। शहर के सभी व्यवसायक, व्यापारी संगठनो के प्रतिनिधियो के साथ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी ने निगम कार्यालय मे बैठक आहूत कर चर्चा की, आयुक्त ने कहा कि व्यवसायक एवं व्यापारी तथा प्रतिष्ठानो पर कार्य करने वाले कर्मचारी सीधे आम लोगो के सम्पर्क मे आते है, ऐसी स्थिती मे कोविड संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क मे आने से परिवार एवं अन्य लोगो का संक्रमित होना संभावित है। इसी लिये आप सभी के साथ छोटे एवं बडे प्रतिष्ठानो के संचालक उच्च जोखिम टीकाकरण अभियान मे टीका लगवाये एवं टीका लगवाये जाने हेतु प्रेरित भी करें। एसडीएम ने कहा कि सभी व्यापारी संगठनो का शत प्रतिशत टीकाकरण हो यह संदेश आम लोगो तक पहुॅचे। इस पर सभी व्यवसायिक संगठनो के प्रतिनिधियो द्वारा कोविड नियमो व आन लॉक नियमो के पालन के साथ व्यापार करने एवं शत प्रतिशत टीका लगवाये जाने हेतु पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु कहा गया। बैठक मे सभी व्यवसायको एवं व्यापारी संगठनो के प्रतिनिधियो के साथ डी.आय.सी. देवास डॉ. कल्याणे एवं शहर टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी उपस्थित रहे।

Samir Roy Murder । समीर रॉय की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत करोली नगर में समीर राय पिता रंजन राय उम्र 38 साल निवासी सुतार बाखल देवास हाल निवासी करोली नगर देवास को एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा देशी पिस्टल (गन) से सीने में गोली मार कर हत्या की गई थी। जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मृतक समीर राय द्वारा वर्ष 2013 में किये गये हत्या के प्रकरण में करीब दो माह से पैरोल अवकाश अवधि पर था। अज्ञात आरोपियों द्वारा किये गये इस हत्याकाण्ड से क्षेत्र में दहशत का माहोल निर्मित होकर सनसनी फैल गई थी। प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की पहचान साक्षियों के कथनो एवं सीसीटीवी कैमरे में कैद विडियो फुटेज के आधार पर 1. रोहित शर्मा , 2. गोविंद चौधरी, 3. विवेक सिंह सोलंकी, 4. विजय मालवीय के रूप में हुई।

प्रकरण में 02-03 जून.2021 की मध्यरात्रि में प्रकरण के चारों आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 1. गोविन्द चौधरी से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल (गन) को बरामद किया गया तथा आरोपी 2. विवेक सिंह उर्फ बबल, 3. विजय मालवीय उर्फ गंजु से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी गोल्डन से कलर की एवं व्हाईट कलर की जप्त की गई हैं। सभी आरोपियों के पटना वक्त्त पहने कपड़े भी जप्त किये गये हैं। प्रकरण में सभी बिन्दुओं पर विवेचना की जा रही है।

आयुक्त ने उच्च जोखिम टीकाकरण केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण

देवास। कोविड-19 महामारी की रोकथम के लिये 45 वर्ष की उम्र से अधिक के लोगो के साथ ही उच्च जोखिम समूह के लोगो का भी टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा उच्च जोखिम वेक्सिेनेशन केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया तथा वहॉ की व्यवस्थाये देखी साथ ही वेक्सिनेशन की जानकारी भी डाक्टरो व नर्सो से ली गई। आयुक्त ने बताया कि उच्च जोखिम समूह के लोग अपना कोई भी निर्धारित पहचान पत्र साथ लेकर अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्रो जैसे इन्दौर रोड के लिये कुशाभउ ठाकरे स्टेडियम, उज्जैन रोड के लिये जीडीसी कॉलेज, भोपाल चौराहा स्थित तुकोजीराव पवार स्टेडियम, बालगढ रोड के लिये सेंट थामस स्कुल के टीकाकरण केन्द्रो पर उच्च जोखिम समूह के लोग जाकर टीका लगवायें।

Dewas, आज जिले में 4 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 जून 2021

देवास। आज जिले में 4 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव , 28 व्यक्ति उपचार उपरांत कोरोना से स्वस्थ हुए आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज़ 78 है।

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

45+ वालो को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए नगर निगम द्वारा चलाया जाएगा घर व दुकानो पर दस्तक अभियान

देवास। कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं नगर मे वेक्सिनेशन एवं अन लॉक के नियमो का अनिवार्य रूप से पालन किये जाने हेतु निगम प्रशासन द्वारा घर-घर, दुकान दस्तक अभियान चलाया जावेगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिको को शत प्रतिशत वेक्सिेनेशन किये जाने हेतु घर-घर सम्पर्क कर प्रेरित किया जाना है, घर-घर दस्तक अभियान मे शत प्रतिशत टीकाकरण हो इस हेतु लोगो को टीका लगाये जाने हेतु प्रेरित किया जावेगा इस अभियान मे नोडल अधिकारी उपायुक्त तनूजा मालवीय को निर्देशित किया गया।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर अखण्ड हिन्दू सेना ने दिया ज्ञापन

देवास। स्वर्गीय मोहम्मद फारुख खान के पुत्र फिरोज एवं जावेद की अवैध गतिविधियों की जांच को लेकर अखण्ड हिन्दू सेना ने संभागीय उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि फिरोज एवं जावेद विगत कई वर्षों से हिन्दू विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। जिसका उदाहरण 2018 देखा गया था श्री गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के सामने भवन निर्माण के दौरान इन्होंने मंदिर के सामने बने हुए प्याऊ को क्षत विक्षत कर दिया था। जिसका हिन्दू समाज के द्वारा विरोध एवं आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उसके बाद इन्होंने माफीनामा लिख दिया था। तत्पष्चात पुनः प्याऊ का निर्माण करवाया था। अभी तत्कालीन में जो घटना सुनने में आ रही है की इन लोगों के द्वारा सरकारी क्वार्टर का दुरुपयोग किया जाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। ये लोग सरकारी क्वाटर में मौजूद पार्किंग स्थल का उपयोग इनके ट्रकों के रखने में कर रहे है। जबकि इनके पास देवास में इनका निवास स्थान है तो इन्होंने अभी तक क्वाटर क्यों नही छोड़ा। वहा पर किस अधिकार से ट्रकों की पार्किंग कर रहे है। क्वाटर में दूसरे लोगों को जो कि न इनके परिवार के है ना ही रिष्तेदार है उनको शरण दे रखी है। साथ ही कई प्रकार की अवैध गतिविधियां सुनने में आ रही है। संगठन ने आरोप लगाते हुए बताया कि इनके द्वारा वन विभाग से सागौन की लकड़ियों का अवैध रूप से अपने पद का इस्तेमाल करते हए एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का कार्य किया जाता है। अखण्ड हिन्दू सेना ने एसपी से मांग की है कि इनकी निष्पक्ष जाॅच करवाई जाए एवं दोषियों को सजा दिलाई जाए। समय रहते इन पर कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन व समाज मिलकर इनकी गतिविधियों पर रोक लगाने का कार्य करेगा। उक्त जानकारी प्रांत मीडिया प्रभारी विशाल प्रजापति ने दी।

नौनिहालों को महामारी से बचाने के लिए नर्मदे युवा सेना बांट रही वेपोराइजर मशीन

मध्यप्रदेश में वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप से कोहराम मचा हुआ हैं। अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है जिससे बच्चों का ज्यादा संक्रमित होने का खतरा हैं। कोई भी बच्चा कोरोना की तीसरी लहर और कुपोषण से प्रभावित नही हो इसके लिए नर्मदे युवा सेना ने पहल की है। नर्मदे युवा सेना प्रतिदिन गरीब बस्तियों और कॉलोनी में जाकर अधिक से अधिक बच्चों को भांप की मशीन वितरित कर रही हैं।

दरअसल कोरोना से लडऩे के लिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना चाहिए। जिसके लिए पोष्टिक आहार के साथ भांप की जरूरत होती है भांप कोरोना से लड़ने के लिए बचाव करता हैं। इसलिए नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल ने अभियान चलाकर गरीब बस्तियों और कॉलोनी में जाकर भांप की मशीन वितरण करने का बीड़ा उठाया है। जिससे तीसरी लहर से बच्चें कोरोना को मात दे सके। इस दौरान संस्था के प्रवक्ता सोनू सोनोने, रोशनी ठाकुर, अखिलेश तंवर,गौतम शर्मा, पंकज जाधव, डोली सोनी, नितिन सोनी, मोनु सोनोने, सागर सांगते सहित सभी लोग उपस्थित रहे ।

माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सीबीएसई की दसवीं एवं 12 वी की परीक्षा नहीं होगी तो छात्र-छात्राओं की फीस लौटाए सरकार – कांग्रेस

देवास = कोरोना महामारी की वजह से माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने एवं सीबीएसई ने निर्णय लिया है कि इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं ली जाएगी छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा वहीं सीबीएसई पैटर्न वाले छात्र छात्राओं को स्कूल में अपने परफॉर्मेंस के पैटर्न पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के करीब 9 लाख छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वी की परीक्षा मैं परीक्षा देने के लिए आवेदन किया था साथ ही परीक्षा फार्म के साथ 900 रुपये प्रति छात्र छात्राओं ने परीक्षा फार्म के साथ राशि जमा की थी इसी के साथ सीबीएसई के छात्र छात्राओं ने 2150 रुपए एवं 1850 रुपये परीक्षा शुल्क जमा किया था । प्रदेश से भी लाखों छात्र छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा के लिए फीस जमा की थी एक अनुमान के अनुसार मा शी म को प्रदेश मैं ही छात्र-छात्राओं की फीस के रूप में सरकार को करीब 80 करोड़ रुपए जमा हुए हैं । वही पूरे देश से 10 वी मैं सीबीएसई के लगभग 19 लाख छात्र छात्राओं ने एवं 12 वी मैं 12 लाख के करीब छात्र छात्राओं ने भी अनुमानित 60 करोड़ों रुपए परीक्षा शुल्क के रूप में जमा किए हैं ।कांग्रेस ने मांग की है कि जब छात्र-छात्राओं की परीक्षा हो ही नहीं रही है तो फिर उनकी फीस वापस की जाए वैसे भी राज्य सरकार ने अधिकांश फैसले स्कूलों के पक्ष में ही किए हैं बंद स्कूल होने के बावजूद आज पालक को, को अपने बच्चों के पढ़ने की फीस स्कूल में जमा करना पड़ रही है । कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते आज प्रदेश के सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद है लोगो के सामने रोजी-रोटी का संकट है बड़ी मुश्किल से माता पिता अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शीघ्र ही माध्यमिक शिक्षा मंडल में दसवीं के छात्र छात्राओं के द्वारा भरी परीक्षा फीस वापस लौटाए। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मांग है कि वे सीबीएसई बोर्ड को निर्देशित करें कि छात्र-छात्राओं की 10 वी एवं 12 वी की परीक्षा फीस वापस की जाए या जो निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं उनकी राशि फीस में समायोजित की जाए । सीबीएसई विषय के अधिकांश छात्र-छात्राएं निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं।